रुद्रपुर (देवरिया)। मदनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कोरया निवासी 18 वर्षीय शिवम यादव बुधवार सुबह खेत में सिंचाई के दौरान करंट की चपेट में आकर घायल हो गया। बताया जाता है कि शिवम यादव पुत्र रामशंकर अपने खेत में विद्युत मोटर से पानी चला रहा था। इसी दौरान मोटर में करंट उतर आने से वह उसकी चपेट में आ गया।
परिजनों ने आनन-फानन में उसे उपचार के लिए देवरिया मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद परिवार में चिंता का माहौल है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें