बुधवार, 8 जुलाई 2026

आईजीआरएस सत्यापन के दौरान वृद्ध की मौत, परिजनों ने पड़ोसी पर धक्का देकर हत्या का लगाया आरोप

रुद्रपुर (देवरिया)। रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के पिड़हनी गांव में बुधवार को आईजीआरएस शिकायत के सत्यापन के दौरान एक वृद्ध की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने पडोसी पर धक्का देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए शव को घर के बाहर रखकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे अधिकारियों के आश्वासन के बाद परिजन पी एम  के लिए तैयार हुए।

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी बैजनाथ पुत्र स्व. राम श्रृंगार द्वारा भूमि विवाद से संबंधित आईजीआरएस शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत के निस्तारण के लिए एसडीएम अवधेश निगम राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। दोनों पक्षों की मौजूदगी में विवादित भूमि का सत्यापन किया जा रहा था। इसी दौरान सर्वजीत नामक वृद्ध  गिर पड़े। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां रास्ते में उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सर्वजीत पहले से बीमार भी थे।

अधिकारियों के लिखित आश्वासन पर माने ने मृतक के परिजन

मृतक के परिजनों का आरोप है कि आराजी संख्या 281 (नवीन परती 280 को लेकर चल रहे भूमि विवाद में बैजनाथ पक्ष ने पहले अवैध कब्जा किया और सत्यापन के दौरान सर्वजीत को धक्का दे दिया, जिससे उन्हें गंभीर अंदरूनी चोटें आईं और उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद परिजनों ने शव को घर के बाहर रखकर पुलिस को उठाने नहीं दिया। मौके पर क्षेत्राधिकारी सतेन्द्र राय, मदनपुर थानाध्यक्ष नंदा प्रसाद, एकौना पुलिस तथा एसडीएम पहुंचे और परिजनों से वार्ता की। आर्थिक सहायता, विवादित भूमि से अवैध कब्जा हटाने तथा आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए।

मृतक के पुत्र योगेंद्र ने रुद्रपुर कोतवाली में तहरीर देकर बैजनाथ, रघुनाथ और राहुल पर पिता को धक्का देकर गंभीर चोट पहुंचाने का आरोप लगाया है।

 पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

आईजीआरएस सत्यापन के दौरान वृद्ध की मौत, परिजनों ने पड़ोसी पर धक्का देकर हत्या का लगाया आरोप

रुद्रपुर (देवरिया)। रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के पिड़हनी गांव में बुधवार को आईजीआरएस शिकायत के सत्यापन के दौरान एक वृद्ध की मौत हो गई। घटना क...