शनिवार, 11 जुलाई 2026

राजू विश्वकर्मा हत्याकांड में सख्त कार्रवाई की मांग, विश्वकर्मा समाज ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

रुद्रपुर (देवरिया)। थाना रामपुर कारखाना क्षेत्र के ग्राम नौतन हथियागढ़ निवासी राजू विश्वकर्मा की निर्मम हत्या के मामले में विश्वकर्मा समाज ने आरोपितों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग उठाई है। शनिवार कोथाना समाधान दिवस मेंरुद्रपुर कोतवाली में  महेश वर्मा के नेतृत्व में समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी रुद्रपुर अवधेश निगम को सौंपा।

ज्ञापन में कहा गया है कि 3 जुलाई 2026 को राजू विश्वकर्मा की नृशंस हत्या से पूरे क्षेत्र में आक्रोश है। समाज के लोगों का आरोप है कि मामले में कुछ अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई है, लेकिन एक आरोपी अब भी फरार है। ऐसे में उसकी शीघ्र गिरफ्तारी कर सभी दोषियों के विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि प्रकरण की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराकर दोषियों को कठोरतम दंड दिलाया जाए। साथ ही फरार आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी, अपराध से अर्जित अथवा अवैध संपत्तियों की जांच कर विधिक कार्रवाई, पीड़ित परिवार को पर्याप्त आर्थिक सहायता, मृतक की पत्नी प्रीति शर्मा को योग्यता के अनुसार सरकारी नौकरी तथा मासूम पुत्री की निःशुल्क शिक्षा, भरण-पोषण और भविष्य की जिम्मेदारी राज्य सरकार द्वारा उठाने की व्यवस्था की जाए।

इसके अलावा पीड़ित परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने, किसी भी प्रकार के दबाव या धमकी से बचाने तथा मामले की नियमित उच्चस्तरीय निगरानी कर निष्पक्ष जांच कराने की भी मांग की गई है।

विश्वकर्मा समाज ने कहा कि यदि दोषियों के विरुद्ध समयबद्ध एवं कठोर कार्रवाई नहीं हुई तो समाज का कानून व्यवस्था पर विश्वास कमजोर होगा। 

प्रतिनिधिमंडल में शिवानंद विश्वकर्मा मुकेश विश्वकर्मा तारकेश्वर विश्वकर्माराजकुमार वर्मा शैलेश विश्वकर्मा उमाशंकर विश्वकर्मा राजकुमार वर्मा राजू विश्वकर्मा मोहनलाल विश्वकर्मा आदि समाज के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

पिड़हनी कांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो नामजद आरोपी गिरफ्तार

वृद्ध की मौत के मामले में भृगनाथ व राहुल यादव दबोचे, तीसरे आरोपियों की तलाश जारी रुद्रपुर (देवरिया)  पिडहनी गांव में आईजीआरएस समाधान के दौरा...