शुक्रवार, 10 जुलाई 2026

हाईटेक बस स्टेशन का सपना अधूरा, स्टे कों लेकर जनता में असमंजस

स्थगन आदेश तो यूरिनल का निर्माण कैसे?..

रुद्रपुर (देवरिया)। वर्षों से हाईटेक बस स्टेशन बनने का इंतजार कर रही रुद्रपुर की जनता आज भी असमंजस की स्थिति में है। आगामी चुनावी माहौल के बीच एक बार फिर जर्जर बस स्टेशन का मुद्दा चर्चा में है। लोगों के बीच सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर हाईटेक बस स्टेशन निर्माण में बाधा बनने वाला स्थगन (स्टे) आदेश बस स्टेशन की भूमि पर है या फिर पीडब्ल्यूडी की सड़क किनारे बनी दुकानों पर।

पूर्व विधायक प्रतिनिधि ने उठाए सवाल, कहा- आखिर स्थगन आदेश बस स्टेशन पर है या परिसर के अन्दर वनी दुकानों पर?

पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण उर्फ खोखा सिंह के प्रतिनिधि हरेंद्र सिंह त्यागी ने इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यदि स्थगन आदेश पीडब्ल्यूडी की सड़क पर बनी दुकानों को लेकर है, तो वह भूमि पीडब्ल्यूडी की है। वहीं यदि बस स्टेशन परिसर पर स्टे है, तो वह उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की भूमि है। उन्होंने कहा कि अब तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि आखिर स्थगन आदेश किस भूमि पर प्रभावी है। इसी कारण हाईटेक बस स्टेशन का सपना अधूरा पड़ा है और जनता असमंजस में है।

बस स्टेशन परिसर में नया लगा इंडिया मार्का हैंडपंप

त्यागी ने सवाल उठाया कि यदि वास्तव में बस स्टेशन परिसर पर स्थगन आदेश लागू है, तो फिर उसी परिसर के अंदर इंडिया मार्का हैंडपंप व यूरिनल किस अधिकार से लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हैंडपंप के प्लेटफॉर्म तथा पानी रोकने के लिए कार्यालय के चारो ओर ईट से करीब एक फुट उँचा किया जा रहा है यह कार्य  परिसर में पहले से लगी खड़ंजे की ईंटें को  उखाड़ कर की जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि इस निर्माण कार्य पर न तो किसी जनप्रतिनिधि का ध्यान है और न ही प्रशासनिक अधिकारियों का। इससे लोगों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि निर्माण कार्य कराया जा सकता है, तो हाईटेक बस स्टेशन के निर्माण में आखिर बाधा क्या है। जनता अब इस मामले में प्रशासन और संबंधित विभाग से स्पष्ट स्थिति सामने लाने की मांग कर रही है

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

हाईटेक बस स्टेशन का सपना अधूरा, स्टे कों लेकर जनता में असमंजस

स्थगन आदेश तो यूरिनल का निर्माण कैसे?.. रुद्रपुर (देवरिया)। वर्षों से हाईटेक बस स्टेशन बनने का इंतजार कर रही रुद्रपुर की जनता आज भी असमंजस क...