रविवार, 9 मार्च 2025

नवनिर्मित प्राथमिक विद्यालय का लोकार्पण आज

 मुख्य अतिथि विधायक जयप्रकाश निषाद होगे

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर ब्लाक संसाधन के अंतर्गत नवनिर्मित प्राथमिक विद्यालय का लोकार्पण मुख्य स्थिति विधायक जयप्रकाश निषाद द्वारा होगा

 यह जानकारी खंड शिक्षा अधिकारी राज किशोर सिंह ने देते हुए बताया कि लोकार्पण कार्यक्रम दुग्धेश्वर नाथ मंदिर स्थित किंग्डम होटल से होगा अतिथि के रूप में एसडीएम रुद्रपुर हरिशंकर लाल खंड विकास अधिकारी पन्नेलाल यादव ब्लॉक प्रमुख उषा पासवान नगर पंचायत अध्यक्ष सुधा निगम व ई ओ नितेश गौरव होगाे

शिक्षा के साथ व्यायाम भी जरूरी - योग शिक्षक रविशंकर त्रिपाठी

 योग शिक्षक ने स्वयं सेवको को दिलायी स्वच्छता की  शपथ

मनोज रूंगटा

रूद्रपुर देवरिया लगना देवी ताराकांत महाविद्यालय रनिहवा में राष्ट्रीय सेवा योजना के पाँचवे दिन स्वंय सेवको द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालय बनियनी पर  साफ सफाई किया गया

कार्यक्रम मे राष्ट्रगान के बाद स्वच्छता का शपथ दिलाया गया  स्वयंसेवकों को योग प्रशिक्षक श्र रवि शंकर त्रिपाठी योग एवं प्राणायाम के विभिन्न स्टेप सिखाए गए तथा उन्होंने बताया कि योग एवं प्राणायाम के माध्यम से शरीर और मस्तिष्क दोनों में  सामंजस्य बनाए रख सकते हैं जिससे शरीर को फिट रखने के साथ-साथ ही एकाग्रता भी बनाए रखी जा सकती है। 

द्वितीय सत्र के  संवाद कार्यक्रम  *योग एवं अध्यात्म* में योग सेवक  श्री विनोद मोहन पाण्डेय जी  ने बताया कि भारत योगियों,तपस्वियों एवम् साधकों की भूमि है इसलिए हम सभी को इसका पालन कर जन जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है। योग सेवक श्री सुनील जी ने सभी स्वयं सेवकों को ध्यान लगवाया एवं बताया कि योग द्बारा ही हम स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकते हैं।

 कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ.मन्जेश कुमार तिवारी  ने बताया कि योग उस प्रकाश की तरह है जिसे जब जलाते हैं तो यह  कभी बुझता नहीं है।योग एवं अध्यात्म के समन्वय से ही हम एक सशक्त , सभ्य तथा समर्थ समाज की स्थापना कर सकतें हैं।

 कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश यादव  द्बारा आये हुए अतिथियों का अंग वस्त्र एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। संयोजक  कामेश्वर पाण्डेय द्बारा आभार व्यक्त किया गया

जर्जर बस स्टेशन के निर्माण का रास्ता हुआ साफ

 कैबिनेट की बैठक के बाद होगा टेंडर प्रकिया .जयप्रकाश निषाद

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया बर्षो से जनता की चली आ रही मांग जर्जर बस स्टेशन के निर्माण में आ रहे अवरोध का रास्ता साफ हो गया जहां कैबिनेट की बैठक के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू हो जाएगी यह वात विधायक जयप्रकाश निषाद में एक प्रेस वार्ता के दौरान कही

जयप्रकाश निषाद ने कहा बस स्टेशन का निर्माण हो जाने से रोजगार के साथ व्यवसाय भी बढ़ेंगा

जयप्रकाश निषाद ने कहा कि रुद्रपुर क्षेत्र वासियों के लिए जर्जर बस स्टेशन एक अहम मुद्दा था जिसके लिए मैं लगातार प्रयासरत था जहां प्रथम फेज में बस स्टेशन के निर्माण में 18 मीटर सड़क न होने के नाते बोर्ड में प्रस्ताव नहीं हो पाया जिसके लिए मैं स्वयं मुख्यमंत्री से मिलकर पुनः सेकेन्ड फेज मे 12 मीटर सड़क पर प्रस्ताव बना जिसके लिए मै परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह व एम डी परिवहन विभाग से मिलकर कार्य योजना की जानकारी ली जहां परिवहन मंत्री द्वारा बताया गया कि इसी माह कैबिनेट की बैठक में जर्जर बस स्टेशन का प्रस्ताव पास होकर अगले माह टेंडर प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगीऔर तीन महीने के भीतर निर्माण कार्य भी प्रारंभ हो जाएगा

जयप्रकाश निषाद ने कहा कि बस स्टेशन पी पी मॉडल पर 18 करोड़ की लागत से बनेगा जिससे रोजगार के साथ व्यवसाय भी बढ़ेंगे

मेला खत्म नहीं इंटरलॉकिंग उखाड़ना शुरू

डी एम के निर्देश पर मेला मालकिन ने कराई थी इंटरलॉकिंग

मनोज रूंगटा

इंटरलॉकिंग उखाड़ने से मेला में आए श्रद्धालुओं को हुई परेशानी

रुद्रपुर देवरिया शिवरात्रि पर श्रद्धालुओं के लिए रास्ता को सुगम बनाने हेतु जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के निर्देश पर मेला की मालकिन कादंबरी सिंह द्वारा रामलीला ग्राउंड के रास्ते पर इंटरलॉकिंग कराई गई थी जहां अभी मेला खत्म नहीं हुआ की इंटरलॉकिंग उखाड़ना शुरू कर दिया गया जिसको लेकर वहां के निवासी व नगर पंचायत रुद्रपुर ने एस डी एम को इसकी जानकारी दी 

मेला पूर्ण न हो तब तक एसडीएम ने इंटरलॉकिंग न उखाड़ने का दिया निर्देश

एसडीएम हरिशंकर लाल ने तत्काल प्रभाव से इंटरलॉकिंग उखाड़ने के कार्य को रुकवा दिया और पुलिस को निर्देशित किया कि जब तक मेला संपूर्ण न हो तब पर इंटरलॉकिंग उखाड़ नहीं जाए जहां आज इंटरलॉकिंग उखाड़ने पर रविवार को दिनभर मेला में आए श्रद्धालुओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा

शनिवार, 8 मार्च 2025

रासेयो के शिविरार्थियों ने चलाया स्वच्छता व साक्षरता जागरूकता अभियान

 महिलाओं का समाज  निर्माण में अग्रणी भूमिका, विषयक पर हुओं संगोष्ठी का आयोजन

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया लगना देवी ताराकांत महाविद्यालय रनिहवा में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के चौथे दिन  स्वयं सेवकों एवं स्वयंसेविकाओं द्वारा बनियैनी स्थित हनुमान मंदिर पर साफ-सफाई के साथ गांव में महिलाओं  को शिक्षा के प्रति जागरूक बनाया गया तत्पश्चात महिलाओं का समाज निर्माण में अग्रणी भूमिका संगोष्ठी का आयोजन किया गया 

मुख्य अतिथि डॉ इंदु पांडेय ने महिलाओं को विश्व महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी और कहा कि महिलाओं के उत्थान के बिना सभ्य समाज के निर्माण की परिकल्पना  अधूरी है

 रत्नेश त्रिपाठी ने  शिक्षा जीवन का मूल आधार वताया और कहा इसलिए सर्वप्रथम बेटियों को शिक्षित करना हमारा सर्वप्रथम कर्तव्य होना चाहिए तभी शिक्षित समाज का निर्माण किया जा सकता है 

 प्राचार्य डॉ मंजेश कुमार तिवारी ने कहा कि सीता सावित्री गार्गी अपाला के पद चिन्हों  पर चलकर ही एक वैचारिक रूप से श्रेष्ठ समाज का निर्माण किया जा सकता है

 इस अवसर पर  कार्यक्रम के संयोजक कामेश्वर पांडे ने अतिथियों को माल्यार्पण एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया  कार्यक्रम में डॉअमित सिंह जयराम यादव अखिलेश यादव नन्द कुमार यादव हिमांशु मिश्रा रमेश यादव मुख्य रूप से उपस्थित थे

संपूर्ण थाना दिवस पर आए ग्यारह प्रार्थना पत्र में छः का हुआ निस्तारण

 रुद्रपुर छः एकौना 3 मदनपुर थाने में दो प्रार्थना पत्र पड़ा


रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर सर्किल क्षेत्र के मदनपुर एकौना रुद्रपुर थाना में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें कुल 11 प्रार्थना पत्र पड़े जहां छः का निस्तारण कर दिया गया

रुद्रपुर थाने  में छः प्रार्थना पत्र तीन का निस्तारण

रुद्रपुर कोतवाली में अपर जिला अधिकारी अरुण राय की अध्यक्षता की एसडीम हरिशंकर लाल के नेतृत्व में थाना समाधान दिवस आयोजित किया गया जहां कुल छः प्रार्थना पत्र पड़े जिसमें चार का निस्तारण कर दिया गया 

एकौना थाने में तीन प्रार्थना पत्र मात्र एक का निस्तारण

एकौना थाने में तहसीलदार चंद्रशेखर वर्मा की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ जहां कुल तीन प्रार्थना पत्र पड़े जिसमें एक का निस्तारण कर दिया गया

मदनपुर थाने में दो प्रार्थना पत्र मात्र एक का निस्तारण

 मदनपुर थाना में नायव तहसीलदार शिवेंद्र कौन्डिल की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन हुआ किसने कुल दो प्रार्थना पत्र पड़े जिसमें एक का निस्तारण कर दिया गया

थाना समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी हरिशंकर लाल तहसीलदार चंद्रशेखर वर्मा नायव तहसीलदार अनिल तिवारी शिवेंद्र कौन्डिल थाना प्रभारी में रूद्रपुर रतन पांडे एकौना थानाध्यक्ष अभिषेक राय मदनपुर थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह सहित राजस्व कर्मी उपस्थित थे

संवेदनशील स्थल कुरैती के होलिका दहन स्थल का पुलिस ने किया भ्रमण

 मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया होली के त्यौहार को सकुशल शांतिपूर्वक संपन्न कराने हेतु एस डी एम ने पुलिस के साथ संवेदनसीन स्थल का निरीक्षण कर स्थानीय लोगों से आवश्यक जानकारी प्राप्त करते त्यौहार को शांति पूर्वक मनाने की अपील की 

संवेदनशील स्थान कुरैती का शनिवार को एस डी एम हरिशंकर लाल थाना प्रभारी रतन पांडे राजस्व कर्मी व पुलिस के साथ होलिका दहन स्थल का निरीक्षण किया जहां ग्राम प्रधान हरेन्द्र पासवान सहित ग्राम वासियों से वार्तालाप कर होली के त्यौहार को कुशल मनाने की अपील की

पंडित श्री कृष्ण उपाध्याय महिला विद्यालय में धूमधाम से मना विश्व महिला दिवस

महिलाओं को पुरुषों की सहानुभूति नहीं बल्कि संवेदनाए चाहिए एस डी एम

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर निबही मार्ग स्थित पंडित श्री कृष्ण महिला महाविद्यालय वह खजुआ स्थित श्वेता कान्वेंट स्कूल में विश्व महिला दिवस का आयोजन किया गया जहां उपस्थित छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार के व्यंजन के स्टॉल लगाकर महिला सशक्तिकरण का परिचय दिया गया कि महिलाएं शिक्षा के साथ-साथ स्वयं स्वावलंबी बनकर आत्मनिर्भर हो सकती है

मुख्य अतिथि एस डी एम हरिशंकर लाल में छात्र-छात्राओं को महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दिन और कहा कि महिला सशक्तिकरण से समाज का उत्थान संभव है कहां की पुरुष शिक्षित होता है तो सिर्फ एक पीढ़़ी को शिक्षित कर सकता है लेकिन एक महिला शिक्षित होती है तो वह कई पीढियां को शिक्षित कर देती है महिलाओं को पुरुषों की सहानुभूति नहीं बल्कि संवेदनाए चाहिए 

श्वेता कान्वेंट स्कूल के छात्राओं ने पेंटिंग के माध्यम से महिला के जीवन का किया वर्णन

थाना प्रभारी रतन पांडे ने कहा कि जहां नारी की पूजा होती है वहां भगवान का निवास होता है प्रबंधक मोहन उपाध्याय ने समाज प्रगति में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर वल दिया  और राष्ट्रीय विकास की आधारशिला के रूप में महिलाओं के सशक्तिकरण को महत्वपूर्ण बताया 

छात्राओं द्वारा वर्तमान समय में खान पान से हो रहे नुकसान को लेकर शुद्ध शाकाहारी व्यंजन का स्टाल लगाया था गया था जिसमें छात्राएं मिट्टी के बर्तन का उपयोग कर समाज को एक नया संदेश दे रही थी इसके उपयोग से आने वाले समय में तमाम बीमारियों से बचा जा सकता है

शुक्रवार, 7 मार्च 2025

भाजपा नेता को धमकी पर मुकदमा दर्ज

 रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर नगर मंडल के अध्यक्ष भाजपा नेता दिलीप जायसवाल को मोबाइल पर जान से मारने की धमकी मे रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने दिलीप जायसवाल के तहरीर पर टड़वा निवासी अतुल सिंह के ऊपर 352 (151)4 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया

घर की रखवाली करने वाले पहरुवा (डाग ) को वाहन से उठा ले गए चोर

लेव्रा डोर नामक डाग करता था घर की रखवाली

मनोज रूंगटा

        घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर नगर के खजुआ चौराहा स्थित जी आर टावर के ग्लोबल डेंटल क्लीनिक के मालिक डॉक्टर मयंक का लैव्राडोर डाग को गुरुवार की रात्रि अज्ञात वाहन चोर चुरा ले गए जिसका वारदात सीसीटीवी कैमरा में कैद है

यह घटना पहली बार देखने को  मिला कि आज के दौर में मालिकों द्वारा अच्छे नस्ल के डाग पाले जाते हैं कि घर की रखवाली करेगा लेकिन आज यह साबित हो गया कि घर के रखवाले  डाग भी किसी काम के नहीं

रमजान के पहले जुमे पर मांगी गई रहमत एवं बरकत की दुआएं

 मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया मांह ए रमजान के पाक महीना अल्लाह की इबादत के लिए जुम्मे का दिन खास महत्व है जो जुमा शुक्रवार का दिन मुसलमान के लिए ईद से कम नहीं 

आज रमजान के प्रथम दिन शुक्रवार को जुम्मे के दिन रुद्रपुर मस्जिद वार्ड स्थित बड़ी मस्जिद खजुआ चौराहा स्थित रजिया सुल्तान पर बड़ी संख्या में रोजदार पूरे अकीदत के साथ नमाज अदा की और विश्व में शांति भाईचारा के लिए दुआ मांगी इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन तैनात रही

शिक्षक संघ ने किया ऐलान डॉ. आशुतोष होगे उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी

मनोज रूंगटा


रुद्रपुर,देवरिय गोरखपुर विश्वविद्यालय  सम्बद्ध महा विद्यालय शिक्षक संघ गोरखपुर के होने वाले चुनाव में रामजी सहाय पी जी कॉलेज  महा विद्यालय इकाई शिक्षक संघ ने एक  आवश्यक  बैठक संतोष कुमार यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्राचीन इतिहास विभाग के अध्यक्ष डॉ. आशुतोष कुमार सिंह को सर्वसम्मति से  उपाध्यक्ष पद हेतु प्रत्याशी घोषित किया गया

वैठक मे डॉ. मनीष कुमार,डॉ नरेंद्र कुमार शर्मा ,डॉ. विमल कुमार,डॉ. गौरव पाण्डेय,डॉ. बृजेश प्रजापति,डॉ. शरद वर्मा ,डॉ.आंनद मोहन उपस्थित थे

नामजद वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अवस्थी निवासी विशाल को रुद्रपुर पुलिस ने सेमरौना पुल के समीप से मुखबीर की सूचना पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया वह नाबालिक लड़की भगाने के आरोप में नामजद था

वांछित अभियुक्त विशाल पर 2 मार्च को एक नाबालिक लड़की भगाने के आरोप में मुकदमा पंजीकृत था जिसको लेकर शुक्रवार के दोपहर एस आई रूवास  चौधरी हेड कांस्टेबल सतेंद्र कांस्टेबल गोरख गौड़ ने मुखवीर की सूचना पर सेमरौना पुल के आगे अवस्थी रोड से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत महाविद्यालय में निकाली गई जागरूकता रैली

 महिला सशक्तिकरण पर हुआ गोष्ठी का आयोजन

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया लगना देवी ताराकांत महाविद्यालय रनिहवा  में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना की तीसरे दिन बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की जागरूकता रैली निकाली गई तथा महिला सशक्तिकरण पर गोष्ठी का आयोजन किया गया

मुख्य अतिथि प्रिंसिपल सुमन गुप्ता ने महिला सशक्तिकरण गोष्ठी के शुभारंभ में समाज में महिलाओं की दयनीय दशा पर चिंता व्यक्त करते हुए महिलाओं को दी जाने वाली  संवैधानिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक अधिकारों के बारे में विस्तार से छात्राओं को जानकारी दी विद्यालय के स्वयं सेवकों द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की जागरूकता रैली निकाली गई

कॉलेज की प्राचार्य डॉक्टर मंजेश तिवारी ने आए अतिथियों का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम में  नीलम मिश्रा कामेश्वर पांडे कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश यादव उपस्थित थे

गुरुवार, 6 मार्च 2025

भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर नगर मंडल के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल को एक कार्य दायी संस्था के प्रोपाइटर द्घारा फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है जिसकी जानकारी उन्होंने रुद्रपुर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की

 दिलीप जायसवाल ने कहा कि वर्तमान समय सरकार की योजना में रुद्रपुर नगर पंचायत में निशुल्क स्मार्ट मीटर लगाया जा रहा है जिसको लेकर मैं जनहित में एक सोशल मीडिया पर लोगों से पैसा न देने का अनुरोध किया था जिस पर खार खाये कार्य संस्था के प्रोपराइटर ने मेरे मोबाइल पर जान से मारने की धमकी दी जबकि उनका वैक ग्रांउड भी आपराधिक प्रवृति का रहा है

सपा की हुई मासिक बैठक, जन चौपाल को अनवरत जारी रखने का लिया गया निर्णय

 मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक शर्मा मैरिज हॉल रूद्रपुर मे विधानसभा अध्यक्ष संतोष यादव की अध्यक्षता में किया गया बैठक में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वान पर चलाए जा रहे जन चौपाल को अनवरत जारी रखने पर चर्चा की गयी तथा क्षेत्र में चल रहे जन चौपाल कार्यक्रम की समीक्षा भी की गई  

मासिक बैठक को पूर्व अध्यक्ष अवनीश यादव वीरेंद्र शर्मा राजेश यादव राजू निषाद, सतपाल आदि ने संबोधित किया 

कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राम सेवक यादव राजेश यादव सुनील सिंह राहुल यादव धर्मनाथ यादव अमित सोनकर अमित सोनकर आलोक त्रिपाठी सिकंदर यादव संजय यादव प्रदीप गौड़, राजाराम, अभिषेक यादव धनंजय प्रधान, विजय भैया, राहुल यादव रविंद्र प्रधान,,  जसवंत, रिजवान अली, अरशद, अनवर उल हसन आदि आदि कार्यकर्ता थे  संचालन राजू यादव विधानसभा उपाध्यक्ष ने किया

निपुणता से बढ़ रहा परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा का ग्राफ: सुधा निगम

 ब्लाक सभागार में हुआ हमारा आंगन-हमारे बच्चे उत्सव का कार्यक्रम आयोजित

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया बेसिक शिक्षा विभाग द्घारा रुद्रपुर विकासखंड के सभागार रूद्रपुर में हमारा आंगन, हमारे बच्चे उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ मुख्यातिथि ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया इस दौरान मुख्य अतिथि द्वारा  प्री प्राईमरी व प्राथमिक विद्यालय के छात्रों को  पुरस्कृत किया गया 

मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष सुधा निगम ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश को निपुण बनाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग और बाल विकास विभाग के संयुक्त प्रयास का असर धरातल पर दिख रहा है। विद्यालय के छात्रों में निपुणता का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। कायाकल्प से विद्यालयों की सूरत बदलने के साथ शिक्षा में सुधार से ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों को लाभ मिल रहा है। प्री प्राईमरी शिक्षा में नवाचार से बच्चों के प्राथमिक शिक्षा की नींव मजबूत हुई है। 

खंड विकास अधिकारी पन्नेलाल ने कहा कि हमारा आंगन- हमारे बच्चे उत्सव से छात्रों को प्रोत्साहन मिल रहा है।  गांवा में शिक्षा की इकाई को सुदृढ़ किया जा रहा है।

बीईओ ने कहा कि प्राथमिक के साथ जूनियर के छात्रों की गतिविधियों में सुधार करने के लिए एक्सपोजर विजिट कराया जा रहा है।

 इस अवसर पर एस आर जी उपेन्द्र उपाध्याय, सुपरवाइजर शीला देवी, मालती सिंह,  दीपिका वर्मा, एआरपी धर्मवीर मौर्या, नर्वदेश्वर म​णि, ब्रजेश गुप्ता, सत्य प्रकाश सिंह, अ​खिलेश गोस्वामी, बलवंत कुमार,  छत्रपाल कुशवाहा, गिरीशचंद दूबे, ब्रजेश राव आदि मौजूद थे

एम एल सी डा रतनपाल सिंह ने पिड़रा पुल के एप्रोच को सुरक्षित करने की सदन में उठाई मांग

 मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर करहकोल मार्ग पर गोर्रा नदी स्थित पिड़रा पुल के एप्रोच को सुरक्षित करने की मांग विधान परिषद सदस्य डॉक्टर रतनपाल सिंह ने नियम 151 के तहत सदन में उठाई

एप्रोच कटने से सैकड़ो गांव का आवागमन होता है प्रभावित

डा रतनपाल सिंह ने कहा कि गोर्रा नदी स्थित पिड़रा पुल दो जनपदों को जोड़ता है साथ ही अगल-बगल के सैकड़ो गांव का मुख्य मार्ग है जो बाढ़ के दौरान एप्रोच कटान की स्थिति में आ जाता है जिससे आवागमन प्रभावित होता है जिसको लेकर इसके पूर्व भी सदन में बात उठाई गई थी  उन्होंने कहा कि शीघ्र ही इसको संज्ञान में लेते हुए एप्रोच को सुरक्षित किया जाए

आर्मी की सेवा कर घर लौटे फौजी का नगर वासियों ने किया स्वागत

स्वागत देख फौजी की आंखों से छलका आंसू

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर नगर पंचायत के मलाह टोली वार्ड निवासी पुदीना प्रसाद साहनी का स्वागत रिटायर के उपरांत घर आगमन पर समाजसेवी मनमथ त्रिपाठी के नेतृत्व में सैकड़ो  नगर वासियो ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया पुदीना साहनी असम राइफल में सूबेदार पद पर कार्य थे जो सेवानिवृत हो गये

बुधवार को सेवानिवृत्ति के उपरांत अपने गृह जनपद रुद्रपुर में आगमन पर समाजसेवी मनमथ त्रिपाठी के नेतृत्व में उपस्थित सैकड़ो लोगों ने फूलमालाओं से लाकर स्वागत किया इस स्वागत को देखकर रिटायर फौजी की आंखों में आंसू छलक पड़े स्वागत करने वालो मे रूद्रनाथ मिश्रा शिवम सिंह जितेंद्र यादव धीरज यादव दीपक यादव मनीष मिश्रा शिवम त्रिपाठी मनोज त्रिपाठी सत्येंद्र तिवारी नित्यानंद त्रिपाठी अकबर अली देवेंद्र साहनी दिनेश साहनी कुमार साहनी धर्मेंद्र पटेल जीत बंधन विश्वकर्मा जेपी यादव प्रमोद गुप्ता राम लखन यादव वसीम खान फिरोज तेजा आदि सैकड़ो लोगों ने खजुआ चौराहे पर माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया तत्पश्चात गाजे वाजे के साथ उनके निवास पर सम्मान के साथ पहुंचाया

पिड़रा पुल के एप्रोच पर हो रहे कटान को लेकर एम एल सी डॉक्टर रतनपाल सिंह ने सदन में उठाई आवाज

 मनोज रूंगटा

#रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के पचलडी पुल के एप्रोच कटान को लेकर एमएलसी ने डॉक्टर रतनपाल सिंह ने विधान परिषद में उठाया सवाल

#कहा देवरिया जनपद के अति महत्वपूर्ण मार्ग रुद्रपुर करहकोल मार्ग जो दो जनपदों को जोड़ता है जिस पर प्रतिदिन हजारों गाड़ियों का आवागमन है पचलडी पुल के एप्रोच मार्ग की जर्जर स्थिति है प्रति वर्ष कटान की समस्या को लेकर विधान परिषद में मुद्दा गूंजता है

#विधान परिषद सदस्य डॉ. रतन पाल सिंह ने नियम 115 के तहत यह मामला उठाया और पुल के अप्रोच मार्ग को जल्द से जल्द सुरक्षित किए जाने की मांग की

#क्या है मामला
जनपद देवरिया के रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में स्थित पचलडी पुल, जो कि गोर्रा नदी पर बना हुआ है, वहां हर साल बाढ़ के दौरान एप्रोच मार्ग का कटान हो जाता है। इससे आवागमन बाधित होता है और क्षेत्रीय जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है

#जनता में रोष, सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग

#डॉ. रतन पाल सिंह ने बताया कि इस पुल के पहुंच मार्ग की सुरक्षा के लिए लोक निर्माण विभाग ने शासन को प्रस्ताव भेजा था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इस कारण जनता में आक्रोश है और प्रशासन की उदासीनता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

#क्या कहा एमएलसी ने?

उन्होंने सदन में मांग करते हुए कहा कि शासन स्तर पर लंबित इस प्रस्ताव को जल्द से जल्द स्वीकृति प्रदान की जाए और आवश्यक धनराशि अवमुक्त कराकर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

#निष्कर्ष
डा  रतनपाल सिंह ने कहां की पचलडी पुल के एप्रोच मार्ग की स्थिति को लेकर उठे इस सवाल से अब सरकार पर दबाव बढ़ेगा।

#यदि जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो क्षेत्रीय जनता के लिए आवागमन की समस्या और गंभीर हो सकती है।

  #देखना यह होगा कि सरकार इस मुद्दे पर क्या निर्णय लेती है।

बुधवार, 5 मार्च 2025

पुलिस ने रुद्रपुर कोतवाली में हिस्ट्रीशीटरो का कराया परेड

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया पुलिस अधीक्षक  विक्रांत वीर के निर्देश पर रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक हिस्ट्रीशीटरो का परेड कराया और उनके संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए कड़ी चेतावनी देते हुए आवश्यक निर्देश दिया

 बुधवार को थाना प्रभारी रतन पांडे ने रूद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के शिवाला वार्ड निवासी रमेश चन्द्र लाला टोली वार्ड निवासी राकेश कुमार, जोगिया खुर्द निवासी रामानंद यादव, गोविंदपुर निवासी मुक्तिनाथ यादव, छितही बाजार निवासी रमेश यादव, लक्ष्मीपुर निवासी प्रभुनाथ निषाद ,मिश्रौलिया निवासी उमेश यादव व हरकेश यादव की पूर्व मे अपराधिक गतिविधियों में संलिपिता थी जिन्हे रूद्रपुर कोतवाली में बुलाकर उनके वर्तमान गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त कर कड़ी चेतावनी देते हुए आवश्यक निर्देश दिया

विधायक जयप्रकाश निषाद के प्रयास से रुद्रपुर नगर के विकास कार्य के लिए 2.46 करोड़ स्वीकृत

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया स्थानीय विधायक जयप्रकाश निषाद द्वारा रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास  कड़ी में रुद्रपुर नगर पंचायत के लिए दो कार्य योजनायो  के लिए 2.46 करोड रुपए स्वीकृत हुआ है

यह जानकारी विधायक जयप्रकाश निषाद ने देते हुए बताया कि शहरी नगर विकास योजना के तहत जिला शहरी विकास एजेंसी सुडा व डुड़ा के क्रम में रुद्रपुर नगर पंचायत मे मस्जिद वार्ड स्थित केशव  माध्यमिक विद्यालय मंदिर मार्ग से मुन्ना राय के घर से नाथ वावा मार्ग तक 1.42 करोड़ तथा रुद्रपुर नगर के आजाद वार्ड में पी डब्लु डी के सड़क पर आर सी सी के लिए 1.04 करोड़ का कार्य स्वीकृत हुआ है जिसके लिए धन  अवमुक्त कर दिया गया

लगना देवी ताराकांत महाविद्यालय में रा.से.योजाना का हुआ शुभारंभ

 राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयं सेवको के बहुमुखी प्रतिभा का करता है निर्माण. प्राचार्य बृजेश पांडे

मनोज़ रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर क्षेत्र के बनियनी स्थित लगना देबी तारा कांत महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि राम जी सहाय पीजी कॉलेज के प्राचार्य बृजेश पांडे द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया

बृजेश पांडे ने एन एस एस मे प्रतिभाग करने वालो को राष्ट्रीय सेवा योजना के अर्थ व उद्देश्य के बारे में बताया और कहां की यह योजना छात्र-छात्राओं में बहुमुखी प्रतिभा का निर्माण कराते हुए स्वयं सेवको को राष्ट्र के सेवा में तत्पर बनाती है

सुरेंद्र देव मिश्रा ने कहा कि भारत की भूमि स्वयंसेवकों की भूमि है. यहां पर स्वामी विवेकानंद महात्मा गांधी इत्यादि महापुरुषों ने सेवा की क्षेत्र में अपना अद्धितीय योगदान दिया है उन्होंने कहा बेटियों को शिक्षा प्राप्त करते हुए स्वयंसेवक के रूप में मिसाल कायम करना होगा

कॉलेज के प्राचार्य मंजेश कुमार तिवारी ने कहां की हम सभी को संसार के सूक्ष्मजीवों एवं भौतिक कारकों से भी सेवा की सीख लेनी चाहिए तथा मानव एवं प्रकृति की सेवा में तत्पर रहना चाहिए महाविद्यालय की दिशा वॉक कामेश्वर पांडे ने अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण के साथ प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया 

इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश यादव हिमांशु मिश्रा विक्रमादित्य साहनी जयराम यादव भोला प्रसाद पवन पांडे नीलम मिश्रा पूजा द्विवेदी अजीत सिंह अरविंद  सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित थे संचालन साधना तिवारी ने किया

ऑपरेशन कब्जा मुक्ति अभियान में 115 लोगों को भेजा गया नोटिस

15 मार्च से होगी कार्रवाई एस डी एम

मनोज रुंगटा

रुद्रपुर देवरिया ऑपरेशन कब्जा मुक्ति अभियान के तहत जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के दिए गए निर्देश में रुद्रपुर तहसील क्षेत्र में 115 स्थायी अस्थाई कब्जाधारियो का स्थान चिन्हित किया गया हैं जिसमें नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र भी शामिल हैं जिसकी शुरुआत 15 मार्च से किया जाएगा

अवैध कब्जा पर चलेगा बुलडोजर 115 स्थान चिन्हित

उप जिलाधिकारी हरिशंकर लाल ने बताया कि सुरक्षित भूमि चकमार्ग खलिहान पोखरी जोत के रूप की भूमि आदि पर के भूमि पर अतिक्रमण व अवैध कब्जा में रुद्रपुर तहसील के अन्तर्गत आने वाले गाँव के 115 स्थान चिन्हित किए गए हैं जिसमें रुद्रपुर नगर ,नरायनपुर औराई, बरडीहा, पकड़ी बरामद देउवारी, रामनगर, तिवई, खोपा, बरडीहा, पकड़ी बरामद राजपूर, लवकनी जोत सेमरौना ,बिशनपुर बगही, पिपरा पुरुषोत्तम ,विट्ठलपुर, मढ़ौरा ,परसिया हीरामन, उसरी खुर्द, शीतल माझा, चकरवा, रामपुरवा, जोगिया, सरॉव खुर्द, इन्दुपुर, माल पट्टी, रतनपुर, चकरवा, पननहा, निवा,भृगसरी, सेखुई, परसा जंगल, जोगम, उसरा, सोनवह मुस्तकीम, गाजन डहरौली, बहरोदलपतपुर ,मदेैना बढ़या बुजुर्ग, पौहरिया जोत खजुआ, अवधपुर, विशंभरपुर गनियारी, मंगाकोड़र, लेहड़ा पिड़रा, पिड़हनी,दीवान पोखरा, सिलहटा, जाफराबाद कुटिया, जंगल भुसउल, खोरमा खास, बेलकुंडा, रनिहवा उर्फ चिरईगोडा, गाजीपुर भइसई, अकटहिया उर्फ मटियरी, महाराजगंज, रामनगर ,भालीचौर शिवपुर, बनियनी, तारासारा, लक्ष्मीपुर, बर्दगोनिया, दीवान पोखरा  भृगसरी, बिरवा, परसोतमा जंगलकिता सेन सूरजपुर सरहसबह पर कार्रवाई की जाएगी इसके लिए तिथि निर्धारित कर दी गई है जिसमें हल्का के लेखपाल व राजस्व निरीक्षक  पुलिस फोर्स के साथ उपस्थित होकर कार्रवाई करेंगे

एसपी ने थाना रुद्रपुर का किया निरीक्षण, प्रशिक्षु आरक्षियों का सम्मेलन लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

रुद्रपुर/देवरिया। पुलिस अधीक्षक  अभिजीत आर. शंकर द्वारा थाना रुद्रपुर पर व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षु आरक्षियों का सम्मेलन ...