कमेटी के अध्यक्ष जया जयसवाल व बबलू गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को भंडारे का आयोजन किया जाएगा जहां श्रद्धालु उपस्थित होकर प्रसाद ग्रहण करें विसर्जन बुधवार के दिन किया जाएगा पूजन के दौरान नन्हे जायसवाल समीर जायसवाल प्रिंस जायसवाल त्रृषि चौरसिया जितेंद्र गुप्ता बबलू गुप्ता राजन रौनियार अभिषेक गुप्ता रमेश चौरसिया वीरेंद्र चौरसिया उपेंद्र गुप्ता मोहम्मद आरिफ जिगर चौरसिया आदि सदस्य उपस्थित थे
शनिवार, 7 सितंबर 2024
नगर में सजा पंडाल स्थापित हुई गणेश जी की प्रतिमा
मृतक आश्रित को न. पं अध्यक्ष ने दिया लिपिक पद का नियुक्ति पत्र
1 अगस्त 2023 को ड्यूटी के दौरान हुई थी मौत
मनोज रूंगटा
रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर नगर पंचायत में कार्यरत स्व. राधेश्याम पांडे की मृत्यु के उपरांत मृतक के आश्रित पुत्र शिवम पांडे को रुद्रपुर नगर पंचायत अध्यक्ष सुधा निगम व अधिकारी अधिकारी नीतीश गौरव द्वारा लिपिक पद का नियुक्ति पत्र रुद्रपुर नगर पंचायत कार्यालय में दिया गया
मालूम है कि स्वर्गीय राधेश्याम पांडे की मृत्यु 1 अगस्त 2023 को ड्यूटी के दौरान विद्युत स्पर्शघात से हो गया था
अपने जॉइनिंग पर शिवम पांडे ने नगर पंचायत का किया आभार व्यक्त
नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा लिपिक पद का नियुक्ति पत्र मिलने पर शिवम पांडे ने अपने जॉइनिंग के दौरान खुशी व्यक्त करते हुए नगर पंचायत का आभार व्यक्त किया जहा कर्मचारियों ने माला पहनकर स्वागत किया
इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष सुधा निगम अधिशासी अधिकारी नीतीश गौरव नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि छठठेलाल निगम लिपिक विनोद शुक्ला सहित सभासद गण उपस्थित थे
अज्ञात वाहन की ठोकर लगने से अधेड़ की हुयी मौत
मनोज रूंगटा
बर्थडे पार्टी से देर रात घर लौट रहे थे श्रवन
रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर गौरी बाज़ार मार्ग पर कटाई चौराहा के समीप गौरी बाजार थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति की अज्ञात वाहन की ठोकर से मौत हो गई वह देर रात बर्थ डे पार्टी से घर लौट रहा था सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतू भिजवाया
जानकारी के अनुसार गौरी बाजार थाना क्षेत्र के कटाई निवासी श्रवण भारती पुत्र रामजीत भारती उम्र 51 वर्ष गांव के ही टोले पर अपने परिचित के वहाँ बर्थडे पार्टी में गए थे जहा देर रात्री वर्थडे पार्टी से लौट रहे थे
दर्दनाक घटना से गाँव में मचा कोहराम पत्नी व बच्चे का रो रो के बुरा हाल
शुक्रवार की रात्री कटाई चौहरा के समीप रुद्रपुर की दिशा से आ रही अज्ञात वाहन ने जोरदार ठोकर मार दिया जिसमे लहूलुहान हो कर पर गिर पड़े स्थानीय लोगो की मदद से श्रवण को सी एस सी गौरीबाजार ले जाया गया जहा डाक्टरो ने मृत घोषित कर दिया।
पति के मौत की खवर मिलते हीं पत्नी तारामती व मृतक के चार वच्चे सोनू हीना विजय प्रद्युमन का रो रोकर बुरा हाल था
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया
शुक्रवार, 6 सितंबर 2024
एकौना पुलिस ने किया गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज
रूद्रपुर देवरिया एकौना थाना क्षेत्र के पचलड़ी निवासी संतोष ने एकौना थाने मे गुमसुदी का तहरीर दिया जहां पुलिस में मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है संतोष ने एकौना थाने में दिए गए तहरीर में कहां की उनका लड़का शिव कुमार उम्र 26 वर्ष दो सितम्बर को सुबह 9 बजे से घर से निकला मगर वापस नहीं लौटा जिसकी खोज आस-पास के इलाको साहित रिश्तेदारों मे किया गया परन्तु अभी तक पता नही चल सका
उन्होने वताया युवक लाल टी-शर्ट तथा नीला लोवर पहने हुए है पुलिस ने युवक की गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश शुरु कर दी है
ब्रह्मभोज में डोम बिरादरी के साथ जमीन पर बैठकर सपा जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ किया भोजन
मनोज रूंगटा
मंच से भाषण देने के वजाय इनको अपने बीच में बैठाकर छुआछूत के भेद को मिटाया जाए
रूद्रपुर देवरिया देवरिया जनपद के रामपुर कारखाना के ग्राम राउतपार में एक व्रह्मभोज मे गये सपा जिलाध्यक्ष व्यास यादव छुआछूत वह भेदभाव को दरकिनार अपने कार्यकर्ताओं के साथ डोम जाति की बिरादरी के साथ जमीन पर बैठकर भोजन किया
मालूम हो कि रामपुर कारखाना के ग्राम राउतपार निवासी कुंजबिहारी विश्वकर्मा के बड़े भाई की पत्नी के व्रह्मभोज/श्रद्धाजली कार्यक्रम था जहा सपा जिलाध्यक्ष व्यास यादव बाबूलाल विश्वकर्मा अपने कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम मे पहुचे और श्रद्धासुमन अर्पित किया
सदियों से चली आ रही सामाजिक असमानता व छुआछूत के भेद करना होगा खत्म जिलाध्यक्ष सपा व्यास यादव
सपा जिलाध्यक्ष ब्यास यादव ने व्रह्मभोज में आए डोम जाति की बिरादरी के साथ जमीन पर बैठकर भोजन किया और कहा कि सदियों से चली आ रही सामाजिक असमानता व छुआछूत का भेद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा! आज भी (डोम जाति)इनके साथ भेदभाव किया जा रहा हैं लोग अपने दरवाजे पर लोगों द्वारा अलग जगह जमीन पर बैठाकर मृत्यु का भोज कराया जाता है जिसका हम लोग लगातार विरोध कर रहे हैं, कि छुआछूत का भेद खत्म कर इनको भी बगल में बैठाकर सामाजिक सम्मान दिया जाए इनको बगल में बैठाने के लिए जमीनी स्तर पर इस काम को करना पड़ेगा! तभी सदियों से चली आ रही सामाजिक आसमानता व छुआछूत का भेद समाप्त होगा!
मध्यदेशीय (कान्दू) हलवाई वैश्य महासभा द्वारा मनायी जायेगी बाबा संत गणिनाथ महाराज की जयन्ती
मनोज रूंगटा
रुद्रपुर देवरिया मध्यदेशीय कांन्दू हलवाई वैश्य महासभा रुद्रपुर द्वारा पूज्य संत शिरोमणि कुलगुरु बाबा संत गणिनाथ महाराज की जयंती रुद्रपुर दूग्धेश्वर नाथ मंदिर के पीछे वने बहुदेशीय हाल में मनाई जाएगी
जयंती पर प्रतिभावान बच्चों को किया जाएगा सम्मानित
यह जानकारी पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुभाष चंद्र मद्धेशिया ने देते हुए स्वजातीय बंधु से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की और कहां की मध्यदेशीय कान्दू हलवाई वैश्य महासभा की जयंती पर प्रातः 8:00 बजे से 9:00 बजे तक पूजन कार्यक्रम ,9:15 बजे ध्वजारोहण, 9:30 से 10:30 में अतिथियों का स्वागत, 10:30 से 2:00 बजे तक गीत संगीत एवं प्रतिभावान बच्चो का सम्मान, कार्यक्रम समाप्त के उपरांत प्रसाद वितरण किया जाएगा
सुहागिन महिलाओं ने रखा हरितालिका तीज का व्रत की पूजा अर्चना
मनोज रूंगटा
रूद्रपुर देवरिया शुक्रवार को हरि तालिका तीज के त्यौहार को लेकर सुहागिन महिलाओं में काफी उत्साह रहा जहां देर शाम तक शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं पुरोहित की उपस्थिति में पूजा अर्चना की इस दौरान तीज की कथा भी सुनी
शुक्रवार को नगर के मंदिरों पर महिलाएं अपने पति की दीर्घायु सुख शांति व समृद्धि की प्रार्थना को लेकर पूजा की
विष्णु धाम के पुरोहित आचार्य आदित्य पांडे ने बताया कि हरितालिका तीज व्रत का त्यौहार भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष के तृतीया तिथि को मनाया जाता है जहां सुहागिन महिलाएं अपने सौभाग्य को खुशहाल बनाने के लिए पूरे दिन निर्जला उपवास रहकर संध्या में भगवान शिव व माता पार्वती का पूजा करती है धार्मिक मान्यता यह है कि इस व्रत को करने से सौभाग्य पारिवारिक सुख संतान का सुख चंद्र दोष अगर बना है वह भी समाप्त हो जाता है
उत्तेजित ग्रामीणों ने किसान का शव रखकर सड़क किया जाम मुकदमा दर्ज पर माने
मनोज रूंगटा।
मृतक के परिजनों ने जमीनी रंजिश को लेकर लगाया था हत्या का आरोप
रुद्रपुर देवरिया गुरुवार को नगवा खास के किसान की हुयी मौत को लेकर उत्तेजित ग्रामीणों ने शुक्रवार को नारायणपुर असवनपार मार्ग को जाम कर दिया जहां ग्रामीणों ने हत्या का मुकदमा दर्ज होने तक अड़े रहे जहां मौके पर पहुंचे एस डी एम रत्नेश तिवारी व क्षेत्राधिकारी अंशुमन श्रीवास्तव के आश्वासन के वाद मुकदमा दर्ज होने पर ग्रामीण शव को दाह संस्कार के लिए ले गए
मृतक का शव देख रोते बिलखते परिजन
वताते चले कि एकौना थाना क्षेत्र के नगवा खास निवासी रामानंद यादव उम्र 60 वर्ष गुरुवार के दोपहर तिछरा मराछी तटबंध पर भैंस चराने गए थे जहां किसी ने उन पर हमला कर दिया चोट सीना पेट पर गंभीर रूप से लगा था सूचना मिलते ही परिजन रुद्रपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर किया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया मृतक रामानंद का शव देर रात्री परिजन लेकर घर पहुंचे मृतक का एक पुत्र बैंकाक रहता था जो सुचना मिलते ही शुक्रवार को सुबह घर पहुंचे जहां ग्रामीणों ने परिजन के साथ मुकदमा दर्ज करने की मांग करने लगे
मुकदमा दर्ज न होते देख उत्तेजित ग्रामीणों ने नारायणपुर असवन पार मार्ग किया था जाम
मुकदमा दर्ज न होते देखा उत्तेजित ग्रामीणों ने नारायणपुर असवन पार मार्ग पर शव रखकर रखकर रास्ता जाम कर दिया सुचना मिलते ही आनन फानन में एसडीएम रत्नेश तिवारी क्षेत्राधिकारी अशुंमान श्रीवास्तव सहित पुलिस फोर्स पहुंची जहां ग्रामीण मुकदमा करने पर अड़े रहे अधिकारियों के आश्वासन के बाद मुकदमा दर्ज होने के उपरान्त परिजन रामानंद का शव दाह संस्कार के लिए ले गए
मृतक के पुत्र के तहरीर पर पांच के विरुद्ध हत्या का नामजद मुकदमा दर्ज
इकौना थाना प्रभारी वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि मृतक के पुत्र धर्मेंद्र के तहरीर पर पुलिस ने 5 के विरुद्ध हत्या का नामजद मुकदमा पंजीकृत किया है
गुरुवार, 5 सितंबर 2024
चोरों ने लगाया सेध
रूद्रपुर देवरिया गौरीबाजार थाना क्षेत्र के ग्राम बर्दगोनिया मे बुधवार की रात्री चोरो ने श्रीलंका टोला के राजू पुत्र इंद्रदेव प्रसाद घर सेंध लगाकर चोरी किया
चोरो ने चुराये गये बक्शे खेत में ले जाकर खोला तो कपड़ा के सिवाय कुछ नहीं मिला
कांग्रेसी नेता कृपा शंकर गुप्ता के निधन पर शोक
रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर नगर के टेढ़ा स्थान निवासी डाकघर के अभिकर्ता बृजेश निगम के पिता कांग्रेसी नेता कृपा शंकर गुप्ता उम्र 85 वर्ष का निधन इलाज के दौरान एक निजि नर्सिंग में हो गया वह कई दिनों से बीमार थे निधन की खबर सुनकर नगर में शोक की लहर दौड़ गई
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि छठठे लाल निगम पूर्व अध्यक्ष सुभाष चंद्र मद्धेशिया समाजसेवी मनमथ त्रिपाठी महेश वर्मा सभासद अंकित मणि जय रतन चौरसिया उपेंद्र मास्टर रत्नेश त्रिपाठी रुद्रनाथ मिश्रा परशुराम गुप्ता शशिभूषण निगम पत्रकार सुरेंद्र मिश्रा मनोज रुंगटा नंदकिशोर गांधी योगेंद्र नाथ तिवारी रमेश विश्वकर्मा भोला निगम आदि ने पहुंच कर शोक व्यक्त किया
विद्यालयो में धूम धाम से मनाया गया शिक्षक दिवस
रुद्रपुर देवरिया शिक्षक दिवस विद्यालय की छात्र-छात्राओं द्वारा हर्षोल्लास के बीच मनाया गया जहां छात्राओं ने अपने गुरु से आशीर्वाद प्राप्त किया
सर्व प्रथा शिक्षक दिवस पर सर्व पल्ली राधा कृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला
रामजी सहाय पीजी कॉलेज प्रययुष बिहार विद्यालय रामचक सेंट जेवियर्स उदय ऐकाडमी ,एल वी आर शाहिद अन्य विद्यालयों में शिक्षक दिवस हर्षोंउल्लास के बीच मनाया गयाविद्यालय के प्रधानाचार्य राणाप्रताप सिंह ने बच्चों से डॉ राधाकृष्णन के विचारों व आदर्शों को साझा किया और उनके पद चिन्हो पर चलने की बात कही। कहा कि शिक्षक दिवस का मतलब केवल आज के दिन को मनाने से नहीं, बल्कि अपने शिक्षकों से रोजाना सीखने व प्रेरित होने से संबंधित है
इस अवसर पर प्रो संतोष यादव, डॉ आशुतोष कुमार सिंह, डॉ मनीष कुमार, डॉ शरद वर्मा, डॉ विमल, डॉ बृजेश कुमार,डॉ अशोक कुमार सिंह सहित छात्र थे
ट्रक आपस में भिडी हताहत कोई नहीं गुमटी व ठेला हुआ क्षतिगस्त्र
मनोज़ रूंगटा
ट्रक की ठोकर से पोल क्षतिग्रस्त दस घंटा वाद विद्युत सप्लाई हुयी वहाल
रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर पूर्वी बाईपास के चौराहे पर बुधवार की सुवह भोर मे आमने-सामने ट्रक की टक्कर ने गुमटी सहित ठेला व मकान में टक्टर मारते हुये नियंत्रित ट्रक वही स्थिति 33 /11 के वी लाइन के पोल में टक्कर मार दी जिससे रुद्रपुर ग्रामीण व पचलड़ी उपकेंद्र के सैकड़ो गांव की विद्युत आपूर्ति बाधित रही
जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह पूर्वी बाईपास चौराहे पर मंदिर के तरफ से नारियल लदा ट्रक व भभौली रोड से गिट्टी लगा हाईवा ट्रक अनियंत्रित होकर आपस में भिड़ गए जहां ट्रक अनियंत्रित होकर खरोह निवासी त्रिभुवन की गुमटी व जमुनहीं निवासी अवधेश की फास्ट फुड के ठेला को ठोकर मारते हुए खुटूर के मकान में घुस गया ट्रक के ठोकर से 132 के वी माही गंज से आ रही 33/ 11 के वी की लाइन जो रुद्रपुर बिजली घर आ रही थी कि पोल मे ठोकर लगने से रुद्रपुर ग्रामीण व पचलड़ी विद्युत उपकेंद्र की विद्युत आपूर्ति हो गई जहां अधिकारियों के प्रयास से लगभग लगभग 10 घंटे मे वहाल हो पायी
जे.ई ने ट्रक के विरुद्ध थाने मे दिया तहरीर पुलिस में नहीं किया मुकदमा दर्ज
ट्रक द्वारा विद्युत विभाग के 33/11 के वी के लाइन पर लगे एस टी पी के पोल तोड़ दिए जाने के को लेकर अवर अभियंता संगम रावत ने रुद्रपुर कोतवाली में तहरीर देकर ट्रक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग की जहां पुलिस ने समाचार लिखे जाने तक मुकदमा पंजीकृत नहीं किया
अधिवक्ता की हत्या को लेकर अधिवक्ता संघ में एस डी एम को दिया पत्रक
मनोज रूंगटा
रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर वार संघ के अध्यक्ष सभामणि त्रिपाठी के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने अधिवक्ताओं की हो रही हत्या व प्राण घातक हमले को लेकर एस डी एम रुद्रपुर रत्नेश तिवारी को एक पत्रक देते हुए हमलावरो की गिरफ्तारी के साथ अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम लागू करने की मांग की
माधव पुरी नदरई निवासी जिला न्यायालय कासगंज की फौजदारी अधिवक्ता मोहनी तोमर की हत्या व प्रयागराज उच्च न्यायालय के अधिवक्ता शारदा प्रसाद सिंह पर प्राणघातक हमला के विरुद्ध तहसील बार संघ के अध्यक्ष सभामनी मिश्रा महामंत्री आनन्द शंकर मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में गुरुवार को एस डीएम रत्नेश तिवारी को एक ज्ञापन दिया गया ज्ञापन में अधिवक्ताओं की हो रही हत्या को लेकर रोष प्रकट करते हुए अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम लागू करने की मांग की
ज्ञापन देने वालों में अधिवक्ता बृज बिहारी पांडे, राजेश त्रिपाठी, फणीन्द्र नाथ पांडे, रमेश मणि त्रिपाठी, शशि भूषण निगम, गोपीनाथ यादव, सत्य प्रकाश गुप्ता, विकास त्रिपाठी, अजीत त्रिपाठी, राजेश्वरी मिश्रा, सत्य प्रकाश सिंह, सतीश गुप्ता, हिमांशु श्रीवास्तव, प्रवीण पाण्डेय, अनिल कुमार यादव आदि अधिवक्ता थे
लकड़बग्घा के हमले से वृद्ध की हुई मौत
मनोज रूंगटा
रुद्रपुर देवरिया एकौना थाना क्षेत्र के ग्राम नगवा खास निवासी रामानंद यादव उम्र 60 वर्ष की लकड़बग्घा के हमले से घायल हो गया जहां परिजन रुद्रपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जानकारी के अनुसार नगवा खास निवासी रामानंद यादव उम्र 60 वर्ष गुरूवार के दोपहर गाव से सटे तिघरा मराछी तटबंध पर गया था जहां लोगों के अनुसार लकड़बग्घा द्वारा हमला करते देखा गया
पुलिस व फॉरेस्ट विभाग की टीम पहुंची मौके पर
घायल रामानंद को परिजन रुद्रपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहां डॉक्टरो ने मृत घोषित कर दिया सूचना मिलते ही पुलिस व फॉरेस्ट विभाग की टीम मौके पर पहुंच गए
क्षेत्राधिकारी अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि वृद्ध पर हमला लकड़बग्घा की पुष्टि हुई है शव को पोस्टमार्टम एक भेजा गया है
फॉरेस्ट टीम पहुंची घटना स्थल कहा लकड़बग्घा का पद चिन्ह मिला है जाचॅ की जा रही है
डी एफ ओ अरविंद कुमार ने बताया कि मौके पर लकड़बग्घा का पद चिन्ह मिला है जिसकी जांच की जा रही है
मृतक के परिजन लगाया हत्या का आरोप कहां जमीनी रंजिश के चलते की गई हत्या
मृतक के पुत्र धर्मेंद्र यादव ने बताया कि पिता की हत्या जमीनी रंजिश को लेकर हुई है दाह संस्कार के बाद तहरीर दी जाएगी
बुधवार, 4 सितंबर 2024
प्रो राजवंत राव ने बने डीडीयू के कला संकायाध्यक्ष
रूद्रपुर, देवरिया। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में प्राचीन इतिहास के वरिष्ठ आचार्य डा राजवंत राव कला संकाय अध्यक्ष बनाए गए हैं। उन्होंने बुधवार को अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया।
प्रो कीर्ति पाण्डेय के उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष बनने के कारण रिक्त हो रहे इस पद पर वरिष्ठता के आधार पर उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है। मालूम हो कि प्रोफेसर राजवंत राव तहसील क्षेत्र ग्राम नारायणपुर निवासी है वह वर्ष 1989 मैं लेक्चरर के रूप में डीडीयू में नियुक्त हुए थे। वे वर्तमान में अयोध्या अध्ययन केंद्र के निदेशक भी हैं।
प्रोफेसर राजवंत राव की तीन पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं और उन्होंने लगभग आधा दर्जन पुस्तकों का सम्पादन भी किया है उनके चयन पर डा शैलेन्द्र राव,डा शैलेन्द्र मिश्र, पूर्व ब्लाक प्रमुख जटाशंकर द्विवेदी, अश्विनी द्विवेदी,डा अवनीश राव, भाजपा नेता बन्धू उपेन्द्र नाथ सिंह सहित लोगों ने बधाई दी
बाइक के टक्कर से घायल वृद्ध की इलाज के दौरान हुई मौत
मनोज रूंगटा
बाइक पुलिस के कब्जे में बाइक सवार का भी चल रहा है इलाज
रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के राम लक्षन चौकी क्षेत्र अंतर्गत राम लक्षन चौराहा के समीप स्थित शिव मंदिर के पास मंगलवार के शाम एक बाइक के टक्कर से एक 70 वर्षीय वृद्घ घायल हो गए जहा इलाज के दौरान बुधवार की प्रातः उनकी मौत हो गई बाइक सवार भी घायल बताए जा रहा है जिसका इलाज चल रहा है
जानकारी के अनुसार लक्ष्मीपुर निवासी भृगुुन निषाद पुत्र जमुना निषाद मंगलवार के शाम बाजार कर अपने घर जा रहे थे कि रुद्रपुर के तरफ से जा रहे बाइक सवार ने ठोकर मार दिया जिससे भगुन निषाद घायल हो गए परिजन जिला अस्पताल ले गए
परिजनों के अनुसार डॉक्टर पैर में टांका लगाकर घर भेज दिए जहां वह रात भर दर्द से तड़पते रहे
परिजनों ने बताया कि डॉक्टरों ने पैर में टाका लगाकर दवा इत्यादि देकर घर भेज दिया जहां वह दर्द से रात भर तड़पते रहे हम सभी रात भर हम लोग परेशान रहे सुबह अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि उनकी मौत हो गई पुलिस बाइक को अपने कब्जे में ले ली
बताया जाता है कि बाइक सवार भृगसरी का निवासी है उसको भी गंभीर चोट लगी हैं जिसका इलाज चल रहा है
मंगलवार, 3 सितंबर 2024
एनएसएस ने फाइलेरिया उन्मूलन जागरूकता पर संगोष्ठी आयोजित की
रुद्रपुर देवरिया रामजी सहाय पी जी कॉलेज के सुमित्रा सहाय सभागार में आज राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में फाइलेरिया उन्मूलन जागरूकता पर एक संगोष्ठी आयोजित की गई, जिसमे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुद्रपुर के चिकित्सा दल ने महाविद्यालय में आकर स्वयंसेवकों को फाइलेरिया के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि क्यूलेक्स मच्छर के काटने से ये बीमारी फैलती है जिससे लटके हुए अंगों जैसे हाथ,पैर, स्तन,हाइड्रोसिल में सूजन आ जाती है,इस बीमारी से बचने के लिए घर के सभी लोगों तक डी ई सी और अल्बेंडाजोल की गोली का उपयोग करना सुनिश्चित करें,उन्होंने कारण और उपचार दोनो से ही लोगों को जागरूक किया,
असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. शरद वर्मा ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क रहता है,हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपने साथ_ साथ अपने आस पास के वातावरण को स्वस्थ रखें डॉ अजय पांडे ने भी फाइलेरिया जैसी अन्य बीमारियों से भी बचने की सलाह दी,
इस अवसर पर विकास कुमार,स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी, डॉ मांडवी शुक्ला, जे पी यादव,सहायक शोध अधिकारी,नवीन मिश्र,फाइलेरिया निरीक्षक छात्रा साहिन खातून और तब्बसूम ने भी अपने विचार व्यक्त किया, संचालन डॉ सुधीर दीक्षित व डॉ देवेंद्र चौहान ने किया
बीके सिंह बने गौरी बाजार डिवीजन के नए आधिशासी अभियन्ता
मनोज रूंगटा
गौरीवाजार डिवीजन के राकेश वर्मा का तबादला हुआ देवरिया डिविजन
रुद्रपुर देवरिया पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम वाराणसी के डिस्काम प्रबंधक द्वारा पूर्वांचल गोरखपुर जोन की तीन एक्सियनो का तबादला किया गया है जिसमें विद्युत वितरण खंड देवरिया के एक्सियन वीरेंद्र कुमार सिंह को गौरी बाजार व गौरी बाजार डिवीजन के एक्सियन राकेश कुमार वर्मा को विद्युत वितरण खंड देवरिया तथा डिस्काम मुख्यालय से अटैच राजेश कुमार मिश्रा को विद्युत वितरण खंड सलेमपुर देवरिया का अधिशासी अभियंता बनाया गया है वहीं विद्युत वितरण खंड सलेमपुर देवरिया के अधिशासी अभियंता राम हरि का विद्युत वितरण खंड चायल कौशांबी के लिए तबादला हो गया
खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा चलाए जा रहे अभियान में खड़ी हल्दी व बेसन का लिया गया नमूना
मिलावट पर रोकथाम व प्रभावी नियंत्रण के लिए अभियान रहेगा जारी नेहा त्रिपाठी
मनोज रूंगटा
रुद्रपुर देवरिया जिलाधिकारी देवरिया दिव्या मित्तल के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी नेहा त्रिपाठी द्वारा रुद्रपुर नगर मे मिलावट के रोकथाम पर प्रभावी नियंत्रण हेतू जनपद मे चलाए गए विशेष परिवर्तन अभियान में आज रूद्रपुर नगर मे आधा दर्जन से अधिक नमूना लिया गया
अभियान मे खड़ी हल्दी व वेसन का लिंया नमुना
खाद्य सुरक्षा अधिकारी नेहा त्रिपाठी ने बताया कि चलाये जा रहे अभियान में जनपद में 204 का लक्ष्य रखा गया है इसके पूर्व रुद्रपुर सात नमूने लिए गए हैं जहां आज रुद्रपुर नगर में लगभग आधा दर्जन दुकानदारों के वहां अभियान चलाया गया जिसमें खड़ी हल्दी व बेसन का नमूना लिया गया
उन्होंने बताया कि संग्रहित नमुनो को विश्लेषण हेतु राजकीय खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला उत्तर प्रदेश में भेजा गया है यह अभियान लक्ष्य को पूर्ति करने के साथ मिलावट पर रोक के लिए आगे भी चलेगा
रविवार, 1 सितंबर 2024
खेत मे पानी चलाने गये युवक की हुयी मौत परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
मनोज रूंगटा
रूद्रपुर देवरिया मदनपुर थाना क्षेत्र के पूर्वा छावनी निवासी दुर्ग विजय गौड़ उर्फ गोलू उम्र 22 वर्ष की मौत खेत मे पानी चलाते समय संदिग्ध परिस्थिति में हो गयी परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते रुद्रपुर मदनपुर मार्ग पर मदनपुर यूनियन बैंक के पास रोड जाम कर दिया जहां मौके पर आधा दर्जन थानो की पुलिस पहुंचकर सभ्रात व्यक्तियों के समझाने बुझाने पर दाह संस्कार किया गया
जानकारी के अनुसार मदनपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 12 पूर्वा छावनी निवासी दुर्गविजय गोंड उर्फ (गोलू ) पुत्र राजकुमार उम्र 22 वर्ष देवकली हेमराज निवासी लाल बाबू यादव के कहा लगभग पाच छः साल से रहकर मेहनत मजदूरी करता था शनिवार की रात्री लाल बहादुर के खेत मे मोटर से पानी चलाने गया था जहां लाल बहादुर के पुत्र उसके लिए खाना लेकर खेत पहुंचे तो देखे की वह अचेत अवस्था में पड़ा है जिसकी सूचना परिजन सहित ग्राम प्रधान को दिए जहां लोग मौके पर पहुंचकर उसे महेन अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरो ने मृत घोषित कर दिया
वताया जाता है वह मोटर से खेत मे पानी चला रहा था जहा मोटर में करंट उतरने से मौत मौके पर हो गई सूचना मिलते हैं पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतू भिजवाया
हत्या को लेकर परिजनों ने रास्ता जामकर काटा बवाल आधा दर्जन थानो की पहुंची पुलिस
युवक की मौत को लेकर मृतक के परिजनों ने मदनपुर यूनियन बैंक के पास रोड जाम कर दिया और हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग करने लगे इधर बढ़ती भीड़ को देखते हुए एस डी एम रुद्रपुर रत्नेश तिवारी क्षेत्रा धिकारी रुद्रपुर अंशुमन श्रीवास्तव बरहज क्षेत्रधिकारी सहित रुद्रपुर, मदनपुर, बरहज भलुअनी ,सुरौली थाना क्षेत्र की पुलिस पहुंच गई पुलिस भीड़ को देखकर को वाडी को शमशान घाट लेकर चले गए लेकिन भीड़ के बढ़ते दबाव को देखकर पुलिस के हाथ पाव फूलने लगे
मृतक के परिजनों को समझाते बुझाते क्षेत्राधिकारी व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि
क्षेत्राधिकारी व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अली आजम व संभ्रांत व्यक्ति के समझाने बुझाने के बाद परिजन माने तव वाडी वापस शमशान घाट से मृतक के घर भेजा गया जहां रीति रिवाज के बाद शमशान घाट पर दाह संस्कार किया गयामृतक के भाई रोहित ने पुलिस ने पुलिस को नामजत दी तहरीर
मृतक के भाई रोहित ने पुलिस लाल बाबू यादव पुत्र राममूरतअनिल पुत्र राममुरत सहित अन्य लोगो के खिलाफ हत्या का मुकदम दर्ज करने की नामजद तहरीर दी है
इस संबंध में मदनपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि बिजली के करंट लगने से युवक की मौत हुई है पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही सच का पता चलेगा
शनिवार, 31 अगस्त 2024
जी एस टी विभाग ने मेगा सेमिनार में व्यापारियों को किया जागरूक
मनोज रूंगटा
जी एस टी पंजीयन पूर्णतया ऑनलाइन है जिसे आप घर बैठे प्राप्त कर सकते है डिप्टी कमिश्नर पंकज लाल
मेगा सेमिनार में व्यापारियों को जागरुक करते जीएसटी के अधिकारी
रुद्रपुर देवरिया राज्य कर विभाग देवरिया द्वारा भाटपार रानी स्थित मैरीज लॉन में पंजीयन जागरूकता अभियान के तहत जी एस टी का मेगा सेमिनार आयोजन किया गया जहां उपस्थित अधिकारियों ने व्यापारियों को जागरुक करते हुए अधिक से अधिक पंजीयन कराने की अपील किया और मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना के बारे में विस्तृत से जानकारी दी
मेगा सेमिनार अपर आयुक्त ग्रेड 1 राज्यकर गोरखपुर जोन ज्योत्स्ना पांडेय गोरखपुर मंडल के संयुक्त आयुक्त प्रदीप कुमार सोनी के निर्देशन मे आयोजन् किया गया जहां उपस्थित जीएसटी के अधिकारियों ने व्यापारियों को जी एस टी पंजीयन के लाभ व जी एस टी रिटर्न दाखिल करने हेतु में विस्तार से जानकारी दी
संयुक्त आयुक्त प्रदीप कुमार सोनी ने कहा कि सभी व्यापारी समय से रिटर्न दाखिल कर राजस्व वृद्धि में अपना योगदान दें
मेगा सेमीनार के आयोजक राज्य कर देवरिया के डिप्टी कमिश्नर पंकज लाल ने मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना के बारे में अवगत और व्यापारियों से कहा कि जी एस टी पंजीयन पूर्णतया ऑनलाइन है जिसे आप घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं।
मेगा सेमीनार कार्यक्रम में बालक राम असिस्टेंट कमिश्नर, राज्य कर अधिकारी,अधिवक्ता संतोष मिश्रा ,दिनेश कुमार ,दुर्गेश कुमार साहित व्यापारी वीरेन्द्र जायसवाल, अशोक जायसवाल, अखिलेश कुमार गुप्ता राजेश आदि सैकड़ो व्यापारी थे
शुक्रवार, 30 अगस्त 2024
विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी का दर्ज मुकदमा मे वांछित अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र चौधरी क्षेत्राधिकारी अंशुमन श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में रुद्रपुर पुलिस ने फर्जी कुटरचित पत्रावली के बल पर विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी के दर्ज मुकदमा में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को राहुल सिंह पुत्र जनार्दन सिंह भानु प्रताप सिंह उर्फ सोनू सिंह पुत्र नागेंद्र सिंह फतेहपुर गिद्हा टोला थाना रुद्रपुर सुशील सिंह उर्फ पिंटू सिंह पुत्र ओंकार सिंह असनहर थाना गौरी बाजार को गिरफ्तार किया
पलिस ने वताया नामजद वांछित अभियुक्तों पर 385/24 धारा 319 (2)318 (4)338/ 336 (3 )340 (2) 316 (2)353 (3) बी एन एस के तहत मुकदमा पंजीकृत था
गिरफ्तार करने वालों में उप निरीक्षक आशीष राय चंद्रशेखर राम कांस्टेबल अविनाश कुमार कांस्टेबल आदित्य यादव अंजनी यादव थे
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्रुति शर्मा ने किया कार्यभार ग्रहण
मनोज रूंगटा
बिना रजिस्ट्रेशन अवैध रूप से चल रहे अस्पतालों पर दर्ज कराये मुकदमा डी एम
मनोज़ रूगंटा
हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर पर स्वास्थ्य संबंधी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। परिवार कल्याण के अन्तर्गत जन सामान्य को जागरूक करते हुए प्रेरित किया जाए। उन्होंने कहा कि आशाओं एवं आंगनबाडी कार्यकत्रियों की डोर-टू-डोर विजिट बढाई जाए ताकि नियमित टीकाकरण का लक्ष्य शत-प्रतिशत पूर्ण हो सके
बैठक में सीएमओ डॉ राजेश झा,ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्रुति शर्मा, एसीएमओ डॉ सुरेंद्र चौधरी, एसीएमओ डॉ एचके सिन्हा, सीएमएस डॉ एचके मिश्रा, अरबन नोडल अधिकारी डॉ आरपी यादव, डॉ हरेंद्र कुमार, जिला मलेरिया अधिकारी सीपी मिश्रा, डीपीएम पूनम, डीसीपीएम राजेश गुप्ता, जिला मातृ स्वास्थ्य परामर्शदाता विश्वनाथ मल्ल, एआरओ राकेश चंद्र सहित डब्ल्यूएचओ, यूनिसेफ, सीफार, पाथ, यूपीटीएसयू, यूएनडीपी, न्यूट्रिशन इंटरनेशनल के प्रतिनिधियों सहित सभी एमओआईसी मौजूद थे
चाइल्ड डेथ ऑडिट टीम ने दीनापार पहुंचकर किया नवजात मृत्यु प्रकरण का सत्यापन
डॉक्टर ने सुरक्षित संस्थागत प्रसव पर दिया जोर रुद्रपुर (देवरिया)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुद्रपुर के अंतर्गत मंगलवार को चाइल्ड डेथ ऑडिट ...
-
सूचना पर हुई कार्रवाई रुद्रपुर देवरिया पेट्रोल डीजल के किल्लत को लेकर जमा खोरी पर अंकुश लगाने हेतु जिलाधिकारी के निर्देश पर चलाए जा रहे छापे...
-
खेत मे जली पराली से सड़क पर फैला धुआ मौत का कारण मृतक का फाइल फोटो रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर पिड़रा मार्ग पर काशीपुर के पास श...
-
रुद्रपुर में मशहूर है तपन चाय की दुकान गैस न मिलने से एक सप्ताह से दुकान थी बंद रुद्रपुर देवरिया पाँच दिन पूर्व गैस की किल्लत को लेकर वाहर ...


































