गुरुवार, 10 अप्रैल 2025

राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में जिलाधिकारी की बेटियों ने लहराया परचम

मनोज रूंगटा

यूपी स्टेट चेस चैंपियनशिप के अंडर-9 वर्ग में 5 वां स्थान पाकर अद्विका ढिल्लो ने दी शानदार उपलब्धि

रूद्रपुर देवरिया सीतापुर में आयोजित उत्तर प्रदेश स्टेट चेस चैंपियनशिप के अंडर-9 वर्ग में अद्विका ढिल्लो ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पाँचवाँ स्थान प्राप्त किया  दोनों बेटियां जिलाधिकारी देवरिया दिब्या मित्तल  की बेटियां हैं जो

शतरंज की बिसात पर बेटियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। यह उनका पहला राज्य स्तरीय टूर्नामेंट था, जिसमें उन्होंने आत्मविश्वास और संयम के साथ खेलते हुए यह उपलब्धि हासिल की।

अद्विका ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि यह मेरा पहला टूर्नामेंट था। यहाँ मिले अनुभव से मैंने बहुत कुछ सीखा है, जो भविष्य के टूर्नामेंट्स में निश्चित ही मदद करेगा। मैं और मेहनत करूँगी और आगे और भी अच्छा प्रदर्शन करूंगी। उन्होंने बताया कि ग्रैंडमास्टर डी. गुकेश, विश्व शतरंज चैंपियन मैग्नस कालर्सन और कोनेरू हंपी उनकी प्रेरणास्त्रोत हैं।

समर्पण व प्रेरणा से आने वाले समय में उत्तर प्रदेश को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिला सकती है अव्याना व अद्विका ए.के.रायजादा

अद्विका की सफलता पर उत्तर प्रदेश शतरंज संघ के अध्यक्ष श्री ए.के. रायजादा ने हर्ष जताते हुए कहा, अद्विका जैसी बाल प्रतिभाओं का उभरना राज्य के लिए गौरव की बात है। उनका समर्पण व प्रेरणा आने वाले समय में उत्तर प्रदेश को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिला सकती है।

जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने  अवन्या व अद्विका इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए की सराहना

अद्विका, देवरिया जिलाधिकारी दिव्या मित्तल एवं श्री गगन ढिल्लों की सुपुत्री हैं। बेटी की इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल ने भावुक होकर कहा कि यह मेरे लिए अत्यंत गौरवपूर्ण व भावनात्मक क्षण है। अद्विका ने लोगों के आशीर्वाद और अपनी मेहनत से यह स्थान प्राप्त किया है। मैं चाहती हूं कि वह भविष्य में इससे भी बेहतर करे और शतरंज की दुनिया में नया मुकाम हासिल करे। श्री गगन ढिल्लों ने भी अपनी बेटी की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अद्विका की मेहनत, लगन और खेल के प्रति उसकी गंभीरता सराहनीय है।

अव्याना ढिल्लो ने भी प्रतियोगिता के अंडर-7 वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम किया था रोशन

जिलाधिकारी दिव्या मित्तल की दोनों बेटियां अद्विका व अवन्या, न केवल शतरंज में उत्कृष्ट हैं, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में भी मेधावी छात्रा है

खास बात यह है कि इसके पूर्व जिलाधिकारी दिव्या मित्तल की छोटी  सुपुत्री अव्याना ढिल्लो ने इसी प्रतियोगिता के अंडर-7 वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। अद्विका और अवन्या, दोनों न केवल शतरंज में उत्कृष्ट हैं, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में भी मेधावी छात्रा हैं। वे वर्तमान में गोरखपुर के मशहूर शतरंज कोच श्री जितेंद्र सिंह से नियमित प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। जनपद के लिए यह अवसर गौरव का है कि यहाँ की होनहार बेटियाँ शतरंज जैसे बौद्धिक खेल में राज्य स्तर पर परचम लहरा रही हैं। आने वाले समय में उनसे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में और भी ऊँचाइयों को छूने की अपेक्षा की जा रही है।

बुधवार, 9 अप्रैल 2025

बेटियाँ हर क्षेत्र में आगे हैं, शिक्षा उनका सबसे बड़ा हथियार पुनीता देवी


रूद्रपुर, देवरिया  पूर्व माध्यमिक विद्यालय रुद्रपुर के प्रांगण में कक्षा आठ के उत्तीर्ण विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया।

 मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित वार्ड सभासद पुनीता देवी ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा, बेटियाँ भी हर क्षेत्र में आगे हैं, शिक्षा उनका सबसे बड़ा हथियार है। उन्हें प्रोत्साहित करना हम सबका दायित्व है।

कार्यक्रम में कक्षा 8 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली  विद्यार्थी  प्रीतिमा मिश्रा प्रथम, सिद्धि त्रिपाठी द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली नैना वर्मा को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर विद्यालय प्रभारी दयाशंकर पाण्डेय, पूर्व प्रभारी शिवकुमारी मौर्या, प्रीति श्रीवास्तव, धर्मेंद्र प्रताप नारायण सिंह तथा अभिभावकों में दिलीप पाण्डेय, नेपाल प्रसाद, रविंद्र रावत और मन्नू शर्मा आदि मौजूद रहे। 

समारोह में सभी ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया कार्यक्रम का संचालन मनोज कुमार भाटिया ने किया।

स्कूली बैन पलटी हताहत कोई नहीं. ड्राइवर को मामूली लगी चोट

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर नगर के आदर्श चौराहा स्थित महाराणा प्रताप हायर सेकेंडरी स्कूल की एक वैन बुधवार के दोपहर लगभग 2:30 बजे बच्चों को छोड़कर वापस आ रही रुद्रपुर निवही मार्ग पर ग्राम सुअरहा के समीप साइकिल सवार बचाने के चक्कर में पलट गई जिसमें कोई हताहत नहीं हुआ ड्राइवर को मामूली चोट आई सूचना मिलते ही स्कूल के प्रबंधक मौके पर पहुंच गए

भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने निकाली बाइक रैली

रूद्रपुर देवरिया भाजपा के स्थापना दिवस पर बुधवार को रुद्रपुर नगर के बस स्टेशन से भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा बाइक रैली निकाली गई रैली को भाजपा कार्य समिति के सदस्य रमेश सिंह ने झंडी दिखा कर बाइक रैली को रवाना किया

इस दौरान रमेश सिंह ने कहा कि रैली का आयोजन भाजपा के सफलतम 8 वर्ष सेवा सुशासन और गरीब कल्याण योजना को संदेश जन जन तक पहुचाने के लिए किया गया है आज केंद्र के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नेतृत्व में भाजपा आज गरीब कल्याण योजनाओं लाकर निचले स्तर के लोगों को लाभ पहुंचा रही है किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से किसानो को लाभ, महिला सशक्तिकरण से महिलाओं को स्वावलंबी बनाने का कार्य तथा क्षेत्र के विभिन्न योजना के माध्यम से क्षेत्र का विकास कराया जा रहा है बाइक रैली में भाजपा  युवा  के नगर अध्यक्ष शिवम श्रीवास्तव मदन उपाध्याय रामप्रवेश पटेल अरुण सिंह मनीष गुप्ता तेज प्रताप गुप्ता जितेंद्र गुप्ता कौशल किशोर सिंह जय बहादुर गौतम सुनील गुप्ता नगर मण्डल अध्यक्ष दिलीप जायसवाल वैभव सिंह ऋषि सिंह कमलेश सिंह ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राम सुधारे पासवान भीम सोनकर आदि कार्यकर्ता थे

पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान दो वाहनों को किया सीज ,32 हजार के काटे ई चालान

हेलमेट नहीं है साहव पापा प्रधान है पर ,लगाया 6 हजार  का जुर्माना

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर के निर्देश पर दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतू  चलाया जा रहे विशेष अभियान में रुद्रपुर पुलिस ने नगर के प्रमुख चौराहों पर चेकिंग अभियान चला कर 25 गाड़ियों से ₹32 हजार  का ई चालान काटने के साथ दो वाहनों को सीज कर दिया

थाना प्रभारी रतन पांडे ने एस आई शिवम तिवारी, धर्मेंद्र कुमार, आशीष राय, झिन्ने लाल पासवान के साथ रुद्रपुर के खजुहा चौराहा, बस स्टेशन, आदर्श चौराहा, सेमरौना, बाईपास पर चेकिंग अभियान चलाया जिसमें बिना हेलमेट, बिना कागजात, तीन सवारी आदि पाए जाने पर 25 गाड़ियों से ₹32 हजार का ई चालान काटा, बिना कागजात के चलाये जा रहे दो वाहनो को सीज कर दिया थाना प्रभारी में बताया कि लेकिन चेकिग अभियान जारी रहेगा

पार्टी के लिए सत्ता नहीं राष्ट्र प्रथम.भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह


रुद्रपुर देवरिया भारतीय जनता पार्टी विधानसभा रुद्रपुर का सक्रिय सदस्य सम्मेलन विधायक प्रकाश निषाद के आवास लक्ष्मीपुर स्थिति आरती मैरिज लान में हुआ जहां उपस्थित वक्ताओं में पार्टी के विभिन्न नीतियों के बारे में बताते हुए प्रदेश और केंद्र सरकार की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का आवाहन किया जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने किया

विधायक जयप्रकाश निषाद के आवास पर आयोजित हुआ सक्रिय सदस्य सम्मेलन

बुधवार को आयोजित सक्रिय सदस्य सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक मात्र ऐसी पार्टी है जिसमे लोकतांत्रिक परंपराओं का निर्वहन किया जाता है उन्होने कहा कि पार्टी के लिए सत्ता नहीं राष्ट प्रथम होता है

विधायक जयप्रकाश निषाद ने पार्टी की विभिन्न नितियो के वारे में जानकारियां देते हुए कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है जिसका हमें गर्व है जो राष्ट के लिए काम करती है सक्रिय सदस्य सम्मेलन को पूर्व विधायक काली प्रसाद पूर्व  जिलाध्यक्ष मारकंडे शाही ने पार्टी के नीतियों पर चर्चा की

सक्रिय सदस्य सम्मेलन में ब्लॉक प्रमुख उषा पासवान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विश्वविजय निषाद, रमेश सिंह, छोटे सिंह, रमाकांत निषाद मदन मोहन गुप्ता, मंडल अध्यक्ष  दिलीप जायसवाल ,ऋषि सिंह, वैभव सिंह ,कमलेश सिंह ,गिरीश नारायण सिंह ,सुनील गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, अरुण सिंह, रमेश गुप्ता ,कर्मवीर सोलंकी, बृजेश त्रिपाठी, राजीव गुप्ता, जनार्दन राव, राम सुधारे पासवान, संगम धर द्विवेदी ,विशाल द्विवेदी, सुभाष चंद्र मद्धेशिया ,सतीश, अनिरूद्ध चौधरी, गुड्डन शुक्ला आदि कार्यकर्ता थे

न.पं मदनपुर के बोर्ड की बैठक में 7 करोड़ के विकास कार्य के प्रस्ताव पर लगा मोहर

नाला के लिए 2.5 करोड़ तथा छठठ घाट के 3 करोड़ हुआ अवमुक्त शीघ्र होगा कार्य .शाहिना शेख

रुद्रपुर देवरिया नगर पंचायत मदनपुर के बोर्ड की सातवीं बैठक अध्यक्ष शाहिना शेख की अध्यक्षता व अधिशासी अधिकारी नीतीश गौरव के निर्देश में बुधवार को नगर पंचायत के सभागार में हुई जिसमें  नगर पंचायत के सभासदो द्वारा दिए गए सात करोड़ के विकास कार्य के प्रस्ताव पर सहमत बनी

बैठक में उपस्थित सभासद जयप्रकाश राजभर, शोहरत शेख, उर्फ शोहरत ,गौसिया बेगम, रूविया खातून, संतराज, संगीता, शैलेश, पिंटू ,चिंटू राव, सोनी,सुग्रीव ,नीरज ने अपने वार्ड के नाली ,खडंजा आर.सी.सी पथ प्रकाश के प्रस्ताव दिए जिस पर सर्व सम्मति से लगभग 7 करोड़ के विकास प्रस्ताव कार्य पर मोहर लगा 

अध्यक्ष शाहिना शेख के प्रतिनिधि  अली आजम शेख ने बताया कि  हम मदनपुर नगर पंचायत के विकास के लिए कटिबद्ध हैं नाला के लिए ढाई करोड़ तथा छठ घाट के लिए तीन करोड रुपए और अवमुक्त हो चुका है जिस पर  शीघ्र कार्य प्रारंभ हो जाएगा

मंगलवार, 8 अप्रैल 2025

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के शुभारंभ पर नगर में निकली भव्य कलश यात्रा

  16 अप्रैल तक  श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का रसपान करायेगे कथा ब्यास हरि मंगल जी

रुद्रपुर देवरिया नगर के दुग्धेश्वर नाथ इंटर कॉलेज के प्रांगण में होने वाले श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के पूर्व नगर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई

कलश यात्रा  गोला वार्ड स्थित वथुआ नदी निकट रामजानकी मंदिर से पूजन के उपरांत यजमान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि छठठे लाल निगम द्वारा सर पर पोथी रखकर  सैकड़ो महिलाओं पुरुष गाजा वाजा के साथ कलश यात्रा नगर  भ्रमणकर कथा स्थल पहुंची तत्पश्चात वृंदावन से पधारे कथा व्यास हरि मंगल जी द्वारा पूजन अर्चन के दौरान कलश स्थापना कराया गया

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के व्यवस्थापक  प्रभाकर दास जी महाराज ने बताया कि भागवत कथा ज्ञान यज्ञ आज से प्रारंभ होकर 16 अप्रैल तक चलेगा कथा शायम  7:00 बजे से प्रारंभ होगा भागवत कथा के यजमान रमेश चंद्र जायसवाल राजकुमार वर्मा दीपक जायसवाल छठठे लाल निगम आदि समाजसेवी के सहयोग से कराया जा रहा है

भाजपा का सक्रिय सदस्य सम्मेलन आज

बुधवार को विधायक जयप्रकाश निषाद के आवास स्थित आरती मैरिज लान पर होगा कार्यक्रम

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर विधान सभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्य सम्मेलन का आयोजन विधायक जय प्रकाश निषाद के आवास लक्ष्मीपुर स्थित आरती मैरिज लॉन में होगा

यह जानकारी विधायक जय प्रकाश निषाद ने देते हुए वुधवार को मंडल से लेकर बूथ स्तर के पदाधिकारी सहित कार्यकर्ताओं से आयोजित सक्रिय सदस्य सम्मेलन में पहुंचने की अपील की

पन्द्रह वर्षीय युवती ने फसरी लगाकर दी जान


रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के रामनगर में एक 15 वर्षीय युवती निवासी पोखारभिंडा थाना गौरी बाजार रेनू निषाद पुत्री रविन्द्र निषाद सोमवार की रात अपने नाना के घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली मृतका रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के रामनगर में अपने नाना सोना निषाद पुत्र सुक्खी निषाद के घर पर रहती थी 

राम लक्षन चौकी इंचार्ज अविनाश मौर्य ने बताया कि घटना की जानकारी मृतका की नानी फूलमती ने दी और बताया कि मेरी नातिन मेरे वहां रह कर पढ़ती थी हम लोग खेत में दवरी कराने गए थे जह कुछ देर पहले ही घर आ गई जब हम लोग खेत से वापस आए तो देखें कि यह कटरैन में  बल्ली के सहारे रस्सी के सहारे लटक कर आत्महत्या कर ली सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजवाते हुये घटना की छानबीन कर रही है

सोमवार, 7 अप्रैल 2025

भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी जयप्रकाश निषाद

स्थापना दिवस पर लगाया पार्टी का ध्वज

रुद्रपुर देवरिया विधायक जयप्रकाश निषाद ने भाजपा के स्थापना दिवस पर अपने निवास स्थान लक्ष्मीपुर में बने कैम्प कार्यालय पर पार्टी का ध्वज लगाया और कहां की आज लंबे समय तक संघर्षों के बाद भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में है भारतीय जनता पार्टी ने जो संकल्प लिया था वह सभी धीरे-धीरे पूरे हो रहे हैं 

उन्होने कहा भारतीय जनता पार्टी समाज के सभी वर्गों के साथ मिलकर सबका साथ सबका विकास की भावना के साथ कार्य कर रही है

कार्यकर्ताओं ने मनाया भाजपा का 46 वाँ स्थापना दिवस

रुद्रपुर देवरिया भारतीय जनता पार्टी का 46 वा स्थापना दिवस  रूद्रपुर  नगर पंचायत  के गोला वार्ड मे बूथ संख्या 213 व 214 पर मनाया गया 

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष छठठे लाल निगम ने स्थापना दिवस परडॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी,पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया

छठठे लाल निगम  ने कहां की राष्ट्र के प्रति समर्पण के साथ राष्ट्र को उन्नति की ओर  ले जाने की दूरदर्शी सोच के साथ भारतीय जनता पार्टी की नीव रखी गई थी जहां आज हम लोग 46 वा स्थापना दिवस मना रहे हैं 

अनुसूचित मोर्चा क्षेत्र समिति के सदस्य  जय बहादुर गौतम ने कहां की भारत के यशस्वी  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार कायम है जो जनता की जरूरत है उनके लिए कल्याणकारी योजनाएं लाकर सभी को स्वावलंबी बना रही है इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष  संतोष शाह, बूथ अध्यक्ष दुर्गेश निगम, भीम सोनकर,सभासद सुशील निगम,पंकज पांडे गोरख सोनकर, दीपक जायसवाल, रमेश मोदनवाल, मोनू वर्मा  सियाराम चौहान, हरिश्चंद्र यादव सुनील कुमार गुप्ता आदि लोग उपस्थित थे कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष दिलीप जायसवाल व संचालन जयराम पासवान ने किया

रविवार, 6 अप्रैल 2025

चैत्र नवरात्रि के अष्टमी पर रुद्रपुर नगर में हुआ फलाहार कार्यक्रम का आयोजन

मनोज रूगटां

रुद्रपुर देवरिया भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि छठठे लाल निगम द्वारा चैत नवरात्र के अष्टमी पर रुद्रपुर नगर के स्थित हरीलाल में फलाहार कार्यक्रम आयोजित किया गया इस दौरान जागरण माता की चौकी कार्यक्रम भी किया गया

 जिसका शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक के विभाग प्रचारक ऋषि जी व छठठे लाल निगम ने मां दुर्गा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित के साथ प्रारंभ किया 

फलाहार कार्यक्रम रुद्रपुर की परंपरा बनेगी छठठे लाल निगम

छठठे लाल निगम ने कहा कि नवरात्र पर फलहार का आयोजन रुद्रपुर क्षेत्र का पहला इतिहास होगा और भविष्य में ऐसे कार्यक्रम गांव से लेकर शहर तक आयोजन किया जाना चाहिए उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में एक दूसरे को भक्ति भाव जागृत करने के लिए ऐसा आयोजन एक माध्यम होगा 

उन्होंने कहा कि रोजा इफ्तार सभी लोग करते हैं जिसमें सभी नेता भाग भी लेते हैं लेकिन फलहार का आयोजन देवरिया जनपद में एक इतिहास होगा जिला प्रचारक आकाश जी विभाग संपर्क प्रमुख दीपेंद्र जी नगर प्रचारक सौरभ जीने नवरात्र पर फलाहार कार्यक्रम को सनातन धर्म का बढ़ावा बताया

कार्यक्रम में देवरिया जनपद से पधारे व्यापार मंडल के पदाधिकारी प्रेम अग्रवाल अखिलेश जायसवाल जीतन बरनवाल अटल वर्मा माधो पोद्वार  राजेश जायसवाल संजय सिंह उर्फ गुड्डू अभय नाथ त्रिपाठी संगम धर द्विवेदी मोहन उपाध्याय मनीष गुप्ता जनार्दन राव नगर मंडल अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ऋषि सिंह वैभव सिंह  राम संतोष शुक्ला कमलेश सिंह  गिरीश नारायण सिंह रमेश सिंह कामेश्वर सिंह कौशल किशोर सिंह तथा रुद्रपुर व्यापार मंडल वर्तमान एवं पूर्व पदाधिकारी सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे

डी एम ने एक्स्ट्रा रीपर (भूसा मशीन) से संबंधित दिए गए आदेशों को किया निरस्त

 पूर्व की भाँति अग्निशमन यंत्र रखने के साथ एक्स्ट्रा रीपर चलने का दिया आदेश 

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया किसानो की फसल को सुरक्षित रखने हेतु जिलाधिकारी द्वारा एक्स्ट्रा रीपर भूसा की मशीन के संबंध में दिए गए सभी आदेशों को निरस्त करते हुए पूर्व की भांति चलने का आदेश दिया है

बताते चले की देवरिया जिलाधिकारी द्धिव्या मित्तल ने प्रतिवर्ष किसानो की खड़ी फसल के कटाई के दौरान भूसा बनाने वाली मशीन से लग रही आग से किसान के नुकसान को देखते हुए 30 अप्रैल तक भूसा बनाने वाली एक्स्ट्रा रीपर मशीन पर बैन लगा दिया था जहां दो दिन पूर्व पुर्व कुछ शर्त के साथ आंशिक   छुठ दी थी लेकिन शनिवार की रात्रि कंबाइंड व भुसा मशीन बनाने वाली मशीन को अग्निशमन यंत्र रखने के साथ पूर्व की भाति चलने का आदेश दिया है इस आदेश से किसानो पशु पालकों में खुशी की लहर है

अज्ञात कारणों से मेला स्थित दुकान में लगी आग,लाखों का सामान जलकर खाक

 मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर नगर स्थित दुग्धेश्वर नाथ मंदिर परिसर के विश्वकर्मा मंदिर के समीप शनिवार की रात्रि अज्ञात कारणो से आग लगी  जिसमे चार कॉस्मेटिक की दुकान में आग लग गई जिसमें लाखों का सामान जलकर खाक हो गया लोगों की सूचना पर फायर कर्मियों से सहयोग से आग पर काबू पाया 


आग लगने  के पहले की दुकान की फाइल फोटो

जानकारी के अनुसार दुग्धेश्वर नाथ मंदिर में अस्थाई दुकान लगी है जिसमें अज्ञात कारणो से उदयभान अंजना सूरज पटवा आशीष जायसवाल सहित दुकान आपकी चपेट में आ गया जिससे लाखों का सामान जलकर खाक हो गया बताया जाता है कि यह सभी दुकानदार तिवई स्थित माता के स्थान पर रविवार को लगने वाले मेला में अपनी दुकान लगाने गए थे

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रतन पांडे साहित फायर कर्मी मौके पर पहुंच गए और आधे घंटे बाद आकर काबू पाया गया पिड़ितो ने शासन से आर्थिक सहायता की मांग की

नवमी पर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

मंदिरों पर रही पुलिस की विशेष व्यवस्था 

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र के दुर्गा मंदिर नवमी के दिन श्रद्धालुओं के भीड़ उमड़ी रही कन्या पूजन व हवन के साथ चैत नवरात्री का हुआ समापन

कन्या पूजन और हवन के साथ चैतनवरात्री का हुआ समापन

चैत्र नवरात्रि पर नवमी के दिन रुद्रपुर नगर के लाला टोली वार्ड स्थित शीतला माता मंदिरदूग्धेश्वर  नाथ वार्ड स्थित माता सहनकोट देवी, गोलावार्ड स्थित मां पहाड़ सिंह भगवती ,करमेल स्थित मां करमेल भगवती देवी,तिवई स्थित परम सुंदरी माता मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही जहां मेला जैसा दृश्य लगारहा वही नव दिन के व्रत रखने वाले श्रद्धालु ओम प्रकाश जायसवाल ने  मंदिर के पुजारी के सहयोग से शीतला माता मंदिर पर  कन्या पूजन का आयोजन कर कन्याओं को भोजन करा कर हवन के साथ नवरात्र व्रत का समापन किया इस दौरान मंदिरों पर पुलिस की विशेष व्यवस्था रही

शनिवार, 5 अप्रैल 2025

पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अवनीश यादव ने एसडीएम को दिया ज्ञापन

 आग से बर्बाद हुए पीड़ित किसानों के मुआवजे की मांग की

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सपा नेता अवनीश यादव ने रुद्रपुर तहसील क्षेत्र के एकौना मदनपुर रुद्रपुर कोतवाली के अंतर्गत किसानो खेतों में खड़ी  फसल मे लगी आग से हुये नुकसान को लेकर शनिवार को एसडीएम रुद्रपुर हरिशंकर लाल को एक ज्ञापन दिया और किसानों के आर्थिक सहायता की मांग की

अवनीश यादव ने ज्ञापन में कहा कि रुद्रपुर कछार इलाका है जहां के लोग दैविक आपदा कभी बाढ़, सूखा ,आग से ग्रस्त रहते हैं इस बार भी आग के प्रकोप से दर्जनों किसानों की खड़ी फसल खेतों में जलकर राख हो गई जिसमें कुछ बटाईदार भी हैं जो कर्ज पताई लेकर खेत को बोते जोतते हैं ऐसे में अपने राजस्व कर्मियों से पिडित किसानों के जले फसलों का आकलन कराकर उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए ताकि उनकी भी रोजी-रोटी चल सके

ज्ञापन देने वाले में विधानसभा अध्यक्ष संतोष यादव वृजेश पासवान डॉक्टर शशांक शेखर गुप्ता शहादत हुसैन राजू निषाद रामनिवास सिकंदर यादव नथुनी यादव लालमन यादव विनोद यादव आदि लोग थे

आग ने फिर मचाया कहर फसल जलकर हुयी राख

इतने बड़े क्षेत्र में एक दमकल ऊंट के मुंह में जीरा आग बुझने के बाद पहुंचती है दमकल

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर क्षेत्र के ग्राम पिडरा के उत्तर सरेह में लगी भीषण आग ने किसानों की  मेहनत पानी फेर दिया आग से मच रही तांडव को लेकर किसान काफी दहशत मे है  रुद्रपुर क्षेत्र में  मात्र एक दमकल की गाड़ी नाकामी साबित हो रही है जबकि जिला प्रशासन में हर थाने में पानी का टैंकर रखने का निर्देश जारी किया है लेकिन निर्देश ढाक के तीन पात साबित हो रहा है

बताया जाता है कि शनिवार के दोपहर पिड़रा पुल के इस पार बैरियर के पास अज्ञात कारणो से आग एक बगीचा से प्रारंभ हुई जो तेज पछुआ हवा के चलते आग विकराल रूप धारण करते हुए ताड़व मचाया जिसमे त्रिलोक सिंह, सुरेन्द्र सिंह, सूर्यनारायण सिंह, श्याम बिहारी तिवारी, महन्थ सिंह वीरू धोबी और किशोरा सिंह के खेतों की फसलें जलना बताया गया है वही दमकल की गाड़ी सुचना के वाद भी देर से पहुचने पर ग्राम वासियों ने आक्रोश जताया और लापरवाही बरतने वाले के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की माँग की

सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर में श्री राम कथा का आयोजन आज

कथा आज से प्रारंभ होकर 12 अप्रैल तक चलेगा 

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर तहसील प्रांगण स्थित सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर में  हनुमान जन्मोत्सव समारोह कार्यक्रम में श्री राम कथा का आयोजन किया गया है जो शुक्रवार से प्रारंभ होकर हनुमान जन्मोत्सव तक चलेगा

यह जानकारी जय हनुमान मानव सेवा संस्थान लोक कल्याण ट्रस्ट के पदाधिकारी अधिवक्ता राजेश त्रिपाठी में देते हुए बताया कि कथा श्रद्वेय लीला रामदास जी महाराज द्वारा किया जाएगा उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं की पहुंचने की अपील थी

समाधान दिवस में कुल 31 प्रार्थना पत्र पड़े जिसमें मात्र चार का हुआ निस्तारण

 एडीएम प्रशासन में पड़े प्रार्थना पत्र को समय वद्ध समय से निस्तारण करने का दिया निर्देश

मनोज रुंगटा

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस ए डी एम प्रशासन जैनेंद्र सिंह की अध्यक्षता में किया गया जिसमें कुल 31 प्रार्थना पत्र पड़े जिसमें मात्र चार का निस्तारण हुआ समाधान दिवस पर राजस्व व पुलिस के मामला छाए रहे

ए डी एम जैनेंद्र सिंह ने संपूर्ण समाधान दिवस को सरकार की प्राथमिकता बताते हुए पड़े प्रार्थना पत्र को राजस्व कर्मी व पुलिस कर्मी के साथ सांमजस्य स्थापित कर समय वद्ध समय से निस्तारण करने का निर्देश दिया

समाधान दिवस में राजस्व के 17 पुलिस के 7 विकास 1 खाद्य एव  रसद के 2  तथा अन्य के 4 प्रार्थना पत्र आए जिसमें राजस्व के 4 का निस्तारण कर दिया गया समाधान दिवस में एसडीएम हरिशंकर लाल तहसीलदार चंद्रशेखर वर्मा क्षेत्राधिकारी अंशुमन श्रीवास्तव नायव तहसीलदार अनिल तिवारी शिवेंद्र कौन्डिल तथा अन्य विभाग के अधिकारी सहित राजस्व कर्मी उपस्थित थे

आग ने फिर मचाया कहर, आधा दर्जन किसानों की फसल जलकर राख

इतने बड़े क्षेत्र में एक दमकल ऊंट के मुंह में जीरा आग बुझने के बाद पहुंचती है दमकल

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर क्षेत्र के ग्राम पिडरा के उत्तर सरेह में लगी भीषण आग ने किसानों की  मेहनत पानी फेर दिया आग से मच रही तांडव को लेकर किसान काफी दहशत मे है  रुद्रपुर क्षेत्र में  मात्र एक दमकल की गाड़ी नाकामी साबित हो रही है जबकि जिला प्रशासन में हर थाने में पानी का टैंकर रखने का निर्देश जारी किया है लेकिन निर्देश ढाक के तीन पात साबित हो रहा है

दमकल की गाड़ी देर से पहुचने पर ग्राम वासियों ने जताया आक्रोश 

 शनिवार के दोपहर पिड़रा पुल के इस पार बैरियर के पास अज्ञात कारणो से आग एक बगीचा से प्रारंभ हुई जो तेज पछुआ हवा के चलते आग विकराल रूप धारण करते हुए ताड़व मचाया जिसमे त्रिलोक सिंह, सुरेन्द्र सिंह, सूर्यनारायण सिंह, श्याम बिहारी तिवारी, महन्थ सिंह वीरू धोबी और किशोरा सिंह के खेतों की फसलें जलना बताया गया  वही दमकल की गाड़ी सुचना के वाद भी देर से पहुचने पर ग्राम वासियों ने आक्रोश जताया और लापरवाही बरतने वाले के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की माँग की

शुक्रवार, 4 अप्रैल 2025

एस पी के निर्देश में रूद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के छः अभियुक्तों के विरूद्ध गुण्डा एक्ट के तहत हुयी कार्यवाही

मनोज रूंगटा

रूद्रपुर देवरिया पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के निर्देशन में अपराध व अपराधियों पर प्रभावी अंकुश व नियंत्रण लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के रूद्रपुर कोतवाली क्षेत्र क्रम में छः अभियुक्तों के विरुद्ध गुण्डा एक्ट की कार्यवाही की गयी 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करनपुरा निवासी शमशेर सिंह उर्फ सिन्टु सिंह पुत्र ओमप्रकाश सिह, ग्राम भरोहिया के राज यादव पुत्र देवेन्द्र यादव, ,ग्राम मांगा कोड़र के देवानन्द पुत्र स्व राजकुमार, मेंदनापुर के.मुन्ना चौहान पुत्र छोटकन ,ग्राम सिहोचक के मौला निषाद उर्फ शिवरतन निषाद पुत्र रामसेवक निषाद तथा रुद्रपुर नगर के पकड़ी वार्ड निवासी निखिलेश पाण्डेय पुत्र शैलेन्द्र पाण्डेय  के विरुद्ध धारा 3/4 उत्तर प्रदेश गुण्डा नियंत्रण अधिनियम 1970 के अंतर्गत कार्यवाही की गयी है 

अभियुक्त रियासत अंसारी का आपराधिक इतिहास 

अभियुक्त शमशेर सिंह उर्फ सिन्टु सिंह 1.मु.अ.सं.85/20 धारा 387,504,506 2.मु.अ.सं0- 420/2022 धारा 323,504,506 भा0द0वि0 व 3(2) (V)(क) एससी/एसटी एक्ट 3.मु0अ0सं0-85/23 धारा323,452,504,506,427 4.मु0अ0सं0- 86/2023  धारा 323,504,506 5.मुअसं. 78/25 धारा 115(2),351(3) बीएनएस थाना रूद्रपुर देवरिया

 राज यादव का आपराधिक इतिहास

1.मु0अ0सं0- 493/2023 धारा 323,506 2.मु0अ0सं0- 486/2024 धारा 119(2),115(2),352,351(3) 3.मु0अ0सं0- 58/2025115(2),352,351(3) बीएनएस थाना रूद्रपुर, देवरिया 

.अभियुक्त देवानन्द का आपराधिक इतिहासः

1.मु0अ0सं0- 231/2023 धारा 323,504,506 भा0द0वि0 2.मु0अ0सं0- 299/2024 धारा 427,504,506 भा0द0वि0 थाना रूद्रपुर देवरिया

.अभियुक्त मुन्ना चौहान का आपराधिक इतिहासः 

1.मु0अ0सं0- 92/2018 धारा 323,325,504,506 2.मु0अ0सं0- 531/2024 धारा 115(2),352,351(3) बीएनएस थाना रूद्रपुर, देवरिया ।

अभियुक्त मौला निषाद उर्फ शिवरतन निषाद का आपराधिक इतिहास

1.मु0अ0सं0- 458/2022 धारा 504,506 2.मु0अ0सं0- 564/2024 धारा 119(2),115(2),352,351(3) बीएनएस थाना रूद्रपुर, देवरिया ।

अभियुक्त निखिलेश पाण्डेय का आपराधिक इतिहासः 

1.मु0अ0सं0- 142/2024 धारा 323,506,2.मु0अ0सं0- 338/2024 धारा 191(2),115(2),352,333,351(3) 3.मु0अ0सं0- 483/2024 धारा 115(2),352,351(3) 4.मु0अ0सं0- 31/2025 धारा 305,331(4),317(2) बीएनएस थाना रूद्रपुर, देवरिया में मुकदमा पंजीकृत है

मैत्री क्रिकेट मैच में नेशनल पी जी कॉलेज ने रामजी सहाय पी जी कॉलेज को 47 रनो से हराया

रुद्रपुर देवरिया  रामजी सहाय महाविद्यालय के मैदान में शुक्रवार को रामजी सहाय पी जी कॉलेज रुद्रपुर व नेशनल पी जी कॉलेज, बड़हल गंज,गोरखपुर के बीच शिक्षकों का अंतर्जनपदीय महाविद्यालयी मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया 

51 रन बनाकर मुकेश चौधरी वने मैन ऑफ द मैच

मैच का उदघाटन  क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी,गोरखपुर प्रो. अश्विनी कुमार मिश्र ने किया  उन्होंने दोनों महाविद्यालयों के प्राचार्य प्रो. बृजेश कुमार पाण्डेय एवं प्रो. राकेश कुमार पाण्डेय के साथ खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त करके हुए कहा कि निश्चित रूप से ऐसे आयोजनों से  मैत्रीपूर्ण संबंध स्थापित होते है उन्होंने दोनों ही टीमों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी

,इससे पहले रामजी सहाय पी जी कॉलेज के कप्तान डॉ आशुतोष सिंह ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्र रक्षण का फैसला लिया,पहले खेलते हुए नेशनल पी जी कॉलेज बड़हलगंज की टीम ने बीस ओवर में 217  रन का लक्ष्य रखा लेकिन रामजी सहाय पी जी कॉलेज ,रुद्रपुर की पूरी टीम   19ओवर में 170  रन ही बना सकी,इस प्रकार नेशनल पी जी कॉलेज, बड़हलगंज ने रामजी सहाय पी जी कॉलेज रुद्रपुर को 47 रन  से पराजित कर दिया, 

सर्वाधिक 51 रन .बनाकर मुकेश चौधरी मैन ऑफ द मैच रहे, डॉ सुधीर शुक्ला तथा डॉ अजय पाण्डेय ने कमेंट्री की तथा सतेंद्र यादव और  धर्मेंद्र साहनी ने अंपायर की भूमिका निभाई

,इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व संयुक्त मंत्री गुआक्टा डॉ अनूप श्रीवास्तव, गुआक्टा प्रतिनिधि डॉ शरद वर्मा, प्रो संतोष यादव, डॉ मनीष कुमार, डॉ आनंद , डॉ विमल कुमार सहित अन्य शिक्षक,कर्मचारी एवं छात्र _छात्राएं उपस्थित थे

रोज आग से फसल जलने की घटना का प्रमाण है कि शासन का आदेश वेअसर खोखा सिंह

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण और खोखा सिंह ने किसाने की खड़ी फसल में लग रही आग को लेकर एक प्रेस के माध्यम से कहा कि  शासन  प्रशासन का आदेश वेअसर है जहां रोज भूसा बनाने वाली मशीन से किसानों की सैकड़ो एकड़ फसल जलकर खाक हो जा रही है इसे प्रमाणित होता है कि प्रशासन रूद्रपुर क्षेत्र में हो रही आगजनी के प्रति कितना गंभीर है इसके लिए उन क्षेत्रों के अधिकारियों कर्मचारियों को जवाब दे बनाया जाना 

सरकार पीड़ित किसानों को मुआवजा के साथ सुरक्षा की गारंटी दे खोखा सिंह
खोखा सिंह ने कहा कि रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र की दोआवा तथा अन्य मैदानी क्षेत्रों में प्रतिवर्ष फसल में आगजनी से लाखों करोड़ों की हानि होती है जहां कोरम पूरा करने के लिए लेट लतीफ दमकल खड़ा कर सांतावना तथा कुछ मुआवजा देकर पीड़ित किसानों के उनके हाल पर छोड़ दिया जाता है उन्होंने कहा कि एकौना मदनपुर तथा लालपुर परासिया बेलवा ने लगी आग से हुए नुकसान में पीड़ित किसानों को उनके फसल का मुआवजा दे

उन्होंने कहा कि कर्ज में डूबा किसान का इन्हीं फसलों पर उनका पूरा परिवार का भरण पोषण सुनिश्चित है वह प्रतिवर्ष महगी खाद बीज  खेतों की जुताई सिंचाई कटाई से जुझता है वहीं दूसरी ओर सरकारी वसूली बैंक के बढ़ते कर्ज के वोझ तले जीने मरने को मजबूर है 

डीएम देवरिया ने एक्स्ट्रा रीपर पर 30 अप्रैल तक रोक, तथा कंबाइंड को अग्निशमन सामान के साथ चलाने का  दिया है आदेश 

श्री सिंह ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि किसानों के सारे विभिन्न मदों में वसूले जा रहे कर्ज के साथ बिजली बिल को माफ कर पीड़ित किसानों को मुआवजा के साथ सुरक्षा की गारंटी दे

फैंसी ड्रेस में बच्चों ने बिखेरे विविध रंग, भारत माता से लेकर श्रीराम तक बने नन्हे कलाकार

रुद्रपुर (देवरिया)। एल.बी.आर. पब्लिक स्कूल में मंगलवार को नर्सरी से कक्षा तृतीय तक के छात्र-छात्राओं के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन...