शुक्रवार, 18 जुलाई 2025

ढाई सौ केवीए ट्रांसफार्मर पर फ्यूज सेट लगाने में 7 घंटा विद्युत आपूर्ति रही बाधित

रुद्रपुर देवरिया भीषण गर्मी में बिजली कटौती को लेकर उपभोक्ता परेशान है इसी पर सोने का सुहागा बिजली विभाग कर रहा है शुक्रवार को इमामबाड़ा चौराहा स्थित ढाई सौ केवीए ट्रांसफार्मर पर विभाग द्वारा टेनलेस यूनिट (फ्यूज सेट )लगाया गया जिससे  लगभग 7 घंटा से अधिक विद्युत आपूर्ति बाधित रही जिससे  तीन वार्ड के सैकड़ो विद्युत कमर्शियल से लेकर घरेलू उपभोक्ता है कटौती के लेकर दिन पर हलकान रहे

बिना सूचना के विद्युत आपूर्ति काटने से सैकड़ो उपभोक्ता रहे हलकान

सवाल यह उठता है कि कोई भी कार्य करने से पहले की जनता पहले सूचित कर देना चाहिए ताकि पानी से लेकर अन्य चीज की व्यवस्था कर ले एकाएक बिजली कार्ड देने से उपभोक्ता परेशान दिखे

अवर अभियंता राजा प्रसाद ने बताया कि ट्रांसफार्मर के सुरक्षा हेतु टेननेस यूनिट लगाया गया है जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित रही


गुरुवार, 17 जुलाई 2025

देवरिया सर्किल के चार डिवीजन में शिविर के प्रथम दिन 984 उपभोक्ताओं के शिकायत में 554 का हुआ समाधान

 मनोज रुंगटा

अधीक्षण अभियंता ने गौरी बाजार शिविर का किया निरीक्षण उपभोक्ताओं से लाभ लेने की अपील की

रूद्रपुर देवरिया उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं के लिए चलाए जा रहे तीन दिवसीय अभियान के प्रथम दिन देवरिया सर्किल के चार डिवीजन में 984 उपभोक्ताओं की शिकायतें आई जिसमें 554 उपभोक्ताएं की शिकायत को दूर किया गया इसी दौरान अधीक्षण अभियंता इंजीनियर अमित सिंह ने गौरी बाजार में लगे शिविर का निरीक्षण कर उपभोक्ताओं से अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की बरसात के बावजूद विद्युत सेवा महा अभियान के शिविर में उपभोक्ताओं की लगी भीड़

प्रदेश सरकार एक मुश्त समाधान योजना में पंजीकरण करा कर विद्युत बिल जमा से वंचित उपभोक्ताओं को एक सुनहरा मौका दिया गया है जहां विद्युत विभाग द्वारा तीन दिवसीय शिविर लगाया गया है जिसमें प्रथम दिन बरसात के बावजूद भी विद्युत उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ी रही अधीक्षण अभियंता कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार विद्युत वितरण खंड गौरी बाजार में 346 विद्युत उपभोक्ता मे 214, देवरिया विद्युत वितरण खंड में 211 में 91, सलेमपुर विद्युत वितरण खंड में 302 में 203 बरहज विद्युत वितरण खंड में 149 में 50 उपभोक्ताओं का शिकायत का निस्तारण किया गया 

अधीक्षण अभियंता इंजीनियर अमित सिंह ने बताया कि इस महा अभियान में उपभोक्ताओं के नए संयोजन ,विल संशोधन भार वृद्धि खराब मीटर विद्या परिवर्तन बिजली चोरी राजस्व निर्धारण का विल जमा का कार्य का निस्तारण किया गया उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि 18 व 19 जुलाई को लगने वाले शिविर में इसका लाभ लें इस दौरान एक्सियन ऋषिकेश यादव अमित सक्सेना राजेश मिश्रा अरविंद गौतम जूनियर इंजीनियर सहित कर्मचारी उपस्थित थी

गुरुवार के दोपहर हुई बारिश में गिरी आकाशीय बिजली दो भैंसों की मौत

 प्रधान ने की पीड़ित परिवार की सहायता की मांग

मनोज रुंगटा

रुद्रपुर देवरिया गुरुवार को दोपहर तेज हुई बरसात में रुद्रपुर तहसील क्षेत्र की ग्राम बर्दगोनिया में आकाशीय  बिजली गिरने से त्रिलोकी मोर्य की दो भैंस की मौत हो गई दोनों भैस उनके दरवाजे पर बधी थी त्रिलोकी मौर्य एक साधारण  किसान परिवार हैं 

उन्होने बताया कि तेज बरसात में आकाशीय  बिजली चमक रही थी हम लोग बादल गरज देखकर घर में छुप गए तभी तेज बिजली  मेरे दरवाजे के सामने गिरी जहा मेरी दोनो  भैंस बंधी थी बिजली गिरने से उनकी मौत हो गई

 ग्राम प्रधान शैलेंद्र शाही ने हल्का के लेखपाल से बात कर पीड़ित परिवार ने सरकार से  मुआवजा की मांग की

मंगलवार, 15 जुलाई 2025

लेखपाल सुभाष मीणा की घटना को लेकर लेखपाल संघ अध्यक्ष ने डी एम को दिया पत्रक

रुद्रपुर देवरिया हापुड़ में लेखपाल सुभाष मीणा के आत्महत्या किए जाने को लेकर मंगलवार को लेखपाल संघ के अध्यक्ष संकट मोचन चतुर्वेदी ने मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी देवरिया दिव्या मित्तल को एक पत्रक दिया

पत्रक में कहां की हापुड़ के लेखपाल सुभाष मीणा को झूठी शिकायत में फंसा कर उत्पीड़न किया गया जिससे क्षुब्ध होकर लेखपाल ने आत्महत्या कर ली  जिससे लेखपालों ने रोष व्याप्त है अध्यक्ष ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता के साथ मृतक आश्रित को नौकरी तथा उच्च स्तरीय जांच कर दोषी के प्रति कार्रवाई की मांगकी

पत्रक देने वालों में जिला मंत्री रवि अग्रवाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामदास यादव उमेश यादव समीर उत्कर्ष अजय चौरसिया ओमप्रकाशकुशवाहाआदि लेखपाल थे






क*

सोमवार, 14 जुलाई 2025

रुद्रपुर में हुई बरसात. किसानों के धान की रोपाई के लिए मिली राहत

स्कूली बच्चों ने लिया बरसात आनंद

रुद्रपुर देवरिया मानसून के आगाज के बाद भी रुद्रपुर क्षेत्र में बरसात न होने से किसान अपने धान की रोपाई नही कर पा रहे थे सोमवार के दोपहर बरसात होने से किसानों ने राहत महसूस की अब उनके धान की रोपाई विना पानी चलाये हो सकेगी 

स्कूली बच्चों ने बरसात का आनंद लिया वही बरसात होने से उमस भरी गर्मी से लोगों ने राहत महसूस की वारिस से मंदिर रोड पर हो रहे नाला निर्माण में नाले से निकाली गई मिट्टी सड़क पर पसरने से कचरा हो गया

विधायक जयप्रकाश निषाद ने किया आईटीआई भवन का लोकार्पण

आईटीआई विद्यालय विद्यार्थियों के जीवन का करेगा दिशा तय .जयप्रकाश निषाद


रुद्रपुर देवरिया भलुअनी विकास खंड के ग्राम सेहूड़़ा स्थित नव निर्मित आर टी आई भवन का लोकार्पण सोमवार को पूर्व मंत्री स्थानीय विधायक जयप्रकाश निषाद ने किया

उन्होंने कहा कि आईटीआई विद्यालय के माध्यम से विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा मिलेगी और उनका भविष्य उज्जवल होगा इस शिक्षा के मंदिर में इस क्षेत्र के रहने वाले छात्र-छात्राओं के जीवन में बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका साबित होगी और विद्यार्थियों के जीवन की दिशा तय करेगी 

जयप्रकाश निषाद ने कहा कि रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत हूँ  जिसमें भलुअनी विकासखंड में आरटीआई विद्यालय खुलने से विकास की राह खुलेगी और छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा भी प्राप्त होगी

लोकार्पण में संगम धर द्विवेदी रमेश सिंह जितेंद्र गुप्ता सुनील गुप्ता कौशल किशोर सिंह करमवीर सिंह सोलंकी मंडल अध्यक्ष ऋषि सिंह गिरीश नारायण सिंह कमलेश सिंह किशन सिंह पूर्व प्रधान भोला यादव सहित विद्यालय के प्राचार्य उपस्थित थे

रविवार, 13 जुलाई 2025

गौ पालक अच्छी नस्ल की गाय खरीद कर कर सकते हैं अपना व्यवसाय सरकार दे रही है अनुदान

रूद्रपुर देवरिया प्रदेश सरकार ने दुग्ध मिशन अंतर्गत नंद बाबा योजना प्रारंभ किया है जिसमें गौ पालक अन्य प्रदेश से अच्छे नस्ल की गाय  खरीदकर व्यवसाय कर सकते हैं जिसके लिए सरकार अनुदान दे रही है 

यह जानकारी पशुधन प्रसार अधिकारी निशाकान्त तिवारी ने देते हुये वताया कि स्वदेशी उन्नत नस्ल के गौ-पालन के प्रोत्साहन हेतु गौ पालक अन्य प्रदेशों से साहीवाल,गीर,थारपारकर व हरियाणा प्रजाति के उन्नत नस्ल के गायों को खरीद कर प्रदेश में स्वदेशी उन्नत नस्ल की गायों की संख्या बढ़ा कर आय प्राप्त कर सकते है

नंद बाबा दूध मिशन के पोर्टल पर आवेदन,अंतिम तिथि 13 अगस्त तक

 निशकांत तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ संवर्धन योजनान्तर्गत 2 स्वदेशी उन्नत नस्ल की गाय की इकाई स्थापना हेतु 80 हजार तक अनुदान,मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजनान्तर्गत 10 स्वदेशी उन्नत नस्ल की गाय की इकाई स्थापना हेतु 11.80 लाख तक अनुदान एवं नंदिनी कृषक समृद्धि योजनान्तर्गत 25 स्वदेशी उन्नत नस्ल की गायों की इकाई स्थापित करने हेतु 31.25 लाख तक अनुदान मिलेगा।आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 अगस्त है

अधिक जानकारी हेतु नजदीक के पशु चिकित्सालय एवं विकास भवन के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

शनिवार, 12 जुलाई 2025

सड़क हादसे में हुई मौत में अर्थी को कोतवाल रूद्रपुर ने दिया कंधा, की मानवता की मिसाल पेश

पत्नी अस्पताल में पति का हुआ दाह संस्कार

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के राम लक्षन के समीप शुक्रवार की रात मार्ग दुर्घटना में हुयी दो लोगों की मौत मे पुलिस परिवार ने मानवता की मिसाल पेश की जहां जिला अस्पताल से लेकर पोस्टमार्टम तक क्षेत्राधिकारी हरिराम यादव व थाना प्रभारी विनोद सिंह जमे रहे शव पोस्टमार्टम होकर घर आने पर कोहराम मच गया जहां पूर्व विधायक सत्य प्रकाश माणि  सहित हजारों की संख्या में भीड़ रही  मौके पर कोतवाल विनोद सिंह ने मृतक के परिवार को संतावना देते हुए आर्थिक सहायता दी साथ ही अर्थी को कंधा भी दिया जो आम जन मानस मे पुलिस ने लिए मानवता का मिसाल पेश किया

थाना प्रभारी विनोद सिंह एक मुलाकात में बताया कि परिवार निहायत गरीब था जो रूद्रपुर मंदिर पर विशारता की दुकान लगाकर जीवन यापन करता था 

दो चिता एक साथ जलते देख लोगो की ऑखे हुयी नम

 पोस्टमार्टम से शव आने के बाद दो चिता एक साथ जलते देख गांव वासियों का दिल दहल गया जहां सभी की आंखें नम हो गयी

बताते चले की शुक्रवार की देर रात एक अनियंत्रित पिकअप ने बाइक सवार को ठोकर मार दिया जिस पर तीन लोग पति पत्नी व एक अन्य सवार थे जिसमें पति व एक अन्य की मौत हो गयी  घायल पत्नी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है

मंगलवार, 8 जुलाई 2025

पुलिस नगर में चलाया वाहन चेकिंग अभियान

50 वाहनों का किया ई चालान लगाया जुर्माना


रुद्रपुर देवरिया पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर के निर्देश पर दुर्घटना की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे हैं अभियान में क्षेत्राधिकारी के  नेतृत्व मे  उप निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार आशीष राय शिवम तिवारी नगर के आदर्श चौराहा रोडवेज तिराहा व इमलिया तथा राम लक्षन चौकी इंचार्ज अविनाश मौर्य ने राम लक्षन में वाहन चेकिग अभियान चलाया जिसमे बिना हेलमेट तीन सवारी बिना कागजात  के चल रहे पचास दो पहिया वाहनों का ई चालान किया जिनसे लगभग 60 हजार का जुर्माना लगाया

क्षेत्राधिकारी ने बताया कि अपने  सुरक्षा हेतु हेलमेट लगावे तथा गाड़ी के कागजात साथ में लेकर चले जिससे अपनी सुरक्षा के साथ हमारे अभियान को भी सफलता मिले

पुलिस ने कबाड़ की दुकानों का किया निरीक्षण कहा वाहन काटने के पहले कागजात का परीक्षण करा ले

रुद्रपुर देवरिया पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी हरिराम यादव पुलिस टीम के साथ ऑपरेशन वॉच एंड वार्ड सतर्क दृष्टि के अंतर्गत रुद्रपुर नगर में कवाड़ियो की दुकानों पर चेकिंग अभियान चलाया 

मंगलवार को क्षेत्राधिकारी हरिराम यादव पुलिस टीम के साथ नगर के दुग्धेश्वर नाथ वार्ड ,पूर्वी बाई  पश्चिमी बाईपास तथा तहसील रोड स्थित कबाड़ की दुकान का निरीक्षण किया जिसमें चोरी का संदिग्ध सामान वाहन चोरी के संदिग्धता चोरी के बिजली तार रेलवे के समान आदि अन्य संदिग्ध वस्तुओं की जांच की

 क्षेत्राधिकारी ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य चोरी के वाहनो के पूर्जे  की खरीद बिक्री अवैध कबाड़ का संचालन तथा असमाजिक तत्वो द्वारा छुपा कर रखे गए वाहनों की पहचान कर विधि कार्रवाई करना है उन्होंने सभी कवाड़ दुकानदार के संचालकों को निर्देशित किया कि कोई भी वाहन कबाड़ में काटने से पहले कागजात को सुरक्षित कर उनके सत्यता जान ले अन्यथा सालिप्त पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी

गुरुवार, 3 जुलाई 2025

मोटरसाइकिल के ठोकर से घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर नगर वरई वार्ड निवासी राकेश पुत्र स्वर्गीय राम नगीना की मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया

बताया जाता है कि राकेश 24 जून को एआरटीओ कार्यालय देवरिया गया था  वापस घर  आते समय रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चिलवन मोहन के पास तेज रफ्तार से आ रहे हैं मोटरसाइकिल से आपने सामने टक्कर हो गया जिससे राकेश के सर में गंभीर चोट लग गई और राकेश जमीन पर गिर गया और बाइक सवार गाड़ी लेकर भाग गया सूचना मिलने पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंचे जहां उसे रुद्रपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डॉक्टरों ने उपचार के बाद देवरिया रेफर कर दिया  सर में गंभीर चोट होने के नाते मेडिकल कॉलेज भर्ती हुए इलाज के दौरान 2 जुलाई बुधवार को मौत हो गई पुलिस ने शव का पी एम करवाया

थाना प्रभारी विनोद सिंह ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है मिलने पर कार्रवाई की जाएगी

त्योहार को लेकर एस डी एम में अधिकारियों के संग की बैठक

 ढ़ीले एवं लटके तार को ठीक करने का दिया निर्देश

रुद्रपुर देवरिया मोहर्रम के त्यौहार को लेकर गुरुवार के देर शाम रूद्रपुर  कोतवाली मे एस डी एम हरिशंकर लाल ने मोहर्रम के त्यौहार पर ताजिया घूमने को लेकर निर्धारित रूट पर विद्युत विभाग के अधिकारी व पुलिस के अधिकारियों के साथ गहन समीक्षा की जहां विद्युत विभाग की एस डीओ चंदन जायसवाल व नगर की अवर अभियंता राजा प्रसाद को निर्धारिट रूट पर ढीले तार को ठीक करने के साथ लटके केवल को ऊपर करने का निर्देश दिया

क्षेत्राधिकारी हरिराम यादव ने थाना प्रभारी विनोद सिंह से रूट की जानकारी प्राप्त की उन्होने कहा कि कोतवाली क्षेत्र के संवेदनशील अति संवेदनशील एल क्षेत्रो पर पुलिस की निगरानी रहेगी

बुधवार, 2 जुलाई 2025

पोल पर ट्रांसफार्मर लटकाने से 15 दिन से विद्यालय की बिजली खराब

रुद्रपुर तहसील क्षेत्र के अकटहिया उर्फ मटियरी स्थित विद्यालय में पोल पर ट्रांसफार्मर  लटकने से 15 दिन से विद्युत आपूर्ति बाधित है जिसमें कुछ गांव वासियों का भी कनेक्शन है

बताते चले की विद्यालय के सत्र का प्रारंभ 1 जुलाई से हो गया है जहां उमस भरी गर्मी में विद्यालय का सप्लाई बाधित होने से बच्चों सहित ग्राम वासियों को दिक्कत हो रही है कनेक्शन धारी आजाद विश्वकर्मा ने बताया कि 15 दिन से पोल पर ट्रांसफार्मर लटका है और तार टूट गया है जहां आज तक विभाग द्वारा संज्ञान में नहीं लिया गया

 इस संबंध में अवर अभियंता संगत रावत ने बताया कि इसकी जानकारी नहीं थी शीघ्र ही पोल पर ट्रांसफार्मर सही करा कर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी

रुद्रपुर में 50 से कम छात्र वाले परिषदीय विद्यालयों का हुआ विलय

रुद्रपुर देवरिया ब्लॉक संसाधन केंद्र रूद्रपुर के अंतर्गत आने वाले 151 परिषदीय विद्यालय में शासन के निर्देश पर 50 से कम छात्र संख्या वाले 16  विद्यालय को विलय किया है 

मालूम हो कि शासन ने 30 सितंबर 2024 के छात्र के संख्या के आधार पर वर्ष 25 -26 के नए सत्र में 50 से कम वाले परषदीय विद्यालय को बंद करने का फरमान जारी किया है जिसमें रुद्रपुर ब्लॉक संसाधन केंद्र मैं 57 विद्यालयों का विलय होना है जिसमें प्राप्त सूची के अनुसार 16 विद्यालयों का विलय कर दिया गया है शेष और प्राप्त सूची के अनुसार करने की संभावना है

जिला से सूची प्राप्त होने पर और भी विद्यालय का होगा विलय वी.ई.ओ

 खंड शिक्षा अधिकारी राज किशोर सिंह के अनुसार प्रा.वि. तारासारा प्रथम को कंपोजिट विद्यालय तारासारा मे, प्रा.वि. सुल्तानी को संविलियन विद्यालय पलिया में,प्रा.वि. देवकली हेमराज को मनिहरपुर कंपोजिट विद्यालय,उ.प्रा.वि. जगरनाथपुर को प्रा.वि जगरनाथपुर में,प्रा.वि. खाेरमा को उच्च प्रा वि खोरमा में. प्रा. वि. पांडे मठिया को संविलियन विद्यालय अनुसा में जमीरा सेकंड को जमीर प्रथम में

प्रा.वि. मठिया तिवारी को प्रा. वि. मालपट्टी में, जूनियर हाई स्कूल सोनवह को प्रा. वि. सोनवह में, प्रा. वि. सिलहटा को संविलियन विद्यालय सिलहटा में,प्रा.वि. कन्हौली प्रथम को प्रा. वि. कन्हौली द्धितीय में, उच्च प्रा वि. महेशपुर को प्रा. वि. महेशपुर मे प्रा. वि. सरया को प्रा. वि.भभौली में, प्रा. वि.भेड़ी को संविलियन विद्यालय बकरूवा में, प्रा. वि. काशीपुर को प्रा. वि श्रीनगर कोल्हूआ में, प्राथमिक विद्यालय भिरवा को संबिलियन विद्यालय छपरा खुर्द में मर्ज किया गया है

अभी जिले से आने वाली सूची के अनुसार और विद्यालय मर्ज किया जाएगा 

बताते चले  कि रुद्रपुर ब्लाक संसाधन केंद्र में 151 परिषदीय विद्यालय हैं जिसमें प्राथमिक विद्यालय 104 जूनियर विद्यालय 20 कस्तूरबा एक ,कंपोजिट विद्यालय 27 की संख्या है

रुद्रपुर कोतवाली के वांछित अभियुक्त सोनू के विरूद्ध पुलिस ने की गुण्डा एक्ट की कार्यवाही

 रुद्रपुर कोतवाली व गौरी बाजार थाने में मुकदमा है पंजीकृत

रुद्रपुर देवरिया अपराध व अपराधियों पर प्रभावी अंकुश व नियंत्रण लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर द्वारा चलाए जा रहे अभियान मे रुद्रपुर पुलिस ने वाछित अभियुक्त के विरुद्ध गुण्डा एक्ट की कार्यवाही की गयी उसके ऊपर रुद्रपुर व गौरी बाजार कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत है

क्षेत्राधिकारी हरी राम यादव के नेतृत्व में थाना प्रभारी विनोद सिंह ने रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बंसप्ती बाजार ( बेलकुंडा) निवासी सोनू यादव पुत्र अनिरुद्ध को धारा 3/4 उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम 1970 के अंतर्गत कार्रवाई की है इनके ऊपर रुद्रपुर कोतवाली में मु.अ.सं.372/2023 धारा 323,504,506 तथा मु.अ.सं- 280/2024 धारा 323 504,506 तथा गौरी बाजार थाने में मु0अ0सं0-  203/2025 धारा 191(2),109,115(2),351(2) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत है

मोहर्रम त्यौहार के मद्देनजर रुद्रपुर पुलिस ने किया नगर मे फ्लैग मार्च

 

रुद्रपुर देवरिया मोहर्रम के त्यौहार को लेकर नगर में शांति, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु रुद्रपुर पुलिस द्वारा बुधवार के सघन फ्लैग मार्च किया गया। 

फ्लैग मार्च का नेतृत्व क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर  हरिराम यादव  थाना रुद्रपुर प्रभारी निरीक्षक विनोद सिंह पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च थाना परिसर से प्रारंभ होकर कस्बा के प्रमुख संवेदनशील क्षेत्र  पुन्नीलाल साहू चौराहा, पुराना चौक, आजाद नगर से होते हुए रोड़वेज, इमामबाड़ा खजुहा, आदर्श चौराहा, सेमरौना, जमुनी चौराहा पुनः थाना रुद्रपुर पर समाप्त हुआ ।

 इस दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा आमजन से सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील की गई एवं अफवाहों से सतर्क रहने हेतु जागरूक किया गया।

क्षेत्राधिकार हरिराम यादव ने कहा फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में अमन-चैन बनाए रखना, असामाजिक तत्वों पर नजर रखना एवं जनता में विश्वास बहाल करना रहा। साथ ही यह संदेश दिया गया कि पुलिस प्रशासन हर स्थिति में सजग एवं तत्पर है उन्होने कहा स्पष्ट निर्देश हैं कि मोहर्रम के अवसर पर कोई भी 

व्यक्ति सोशल मीडिया पर भड़काऊ सामग्री प्रसारित न करे, अन्यथा उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

फ्लैग मार्च में राम लक्षन चौकी इंचार्ज अविनाश मौर्य एस आई धर्मेंद्र कुमार शिवम तिवारी आशीष राय विनोद कुमार वीरेंद्र कुमार आदि पुलिस बल थी

मंगलवार, 1 जुलाई 2025

समाजवादियों ने मनाया अपने नेता अखिलेश यादव का जन्मदिन

केक काटकर कराया मुंह मीठा यादगार में किया वृक्षारोपण


रुद्रपुर देवरिया उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सपा प्रमुख अखिलेश यादव का जन्मदिन समाजवादी छात्र सभा देवरिया के जिला उपाध्यक्ष/ प्रधान अमित यादव ने अपने आवास  परिसर भभौली में मंगलवार को मनाया जहां केक काटकर लोगों का मुंह मीठा कराया इसके उपरांत कार्यकर्ताओं के साथ वृक्षारोपण भी किया

युवा नेता अमित यादव ने कहा कि हमारे नेता अखिलेश यादव युवाओं के प्रेरणा है जो अपने कार्यकाल में किसानों ,नौजवानों, महिलाओं, व्यापारियों के लिए जो योजनाएं लागू किया था वह आज भी जुबां पर है उनके  कुशल नेतृत्व मे हम युवा आगामी 2027 का चुनाव में तन मन से लडेगे

अमित ने उनके राजनीतिक सुझबुझ तथा  जनहित के किये गये कार्यों की सराहना की

जन्मदिन कार्यक्रम में सुनील यादव अजय पटेल सूरज यादव अमन यादव अभिराम यादव निरहू राजभर आकाश यादव दीपक यादव जितेंद्र यादव चंदन राजभर अभिषेक यादव रजनीश यादव राजेंद्र यादव आदि कार्यकर्ता थे

शुक्रवार, 27 जून 2025

त्यौहार को लेकर पुलिस ने नगर में किया फ्लैग मार्च

 

रुद्रपुर देवरिया त्योहार को लेकर शांति और सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी हरिराम यादव के नेतृत्व में थाना प्रभारी विनोद सिंह मय स्टाफ रुद्रपुर नगर में फ्लैग मार्च किया

 शुक्रवार को क्षेत्राधिकारी हरिराम यादव थाना प्रभारी विनोद सिंह टाउन इंचार्ज संदीप सिंह शिवम तिवारी धर्मेंद्र कुमार आशीष राय वीरेंद्र कुमार रूवास चौधरी रामनिवास सहित पुलिस फोर्स जमुनी चौराहा सेमरौना आदर्श चौराहा ख़जुहा चौराहा इमामबाड़ा बस स्टेशन पक्का चौक पुन्नी साहू चौराहा से लेकर थाना  तक फ्लैग मार्च  किया  फ्लैग मार्च के माध्यम से आम नागरिकों को त्योहार को लेकर यह संदेश दिया कि मोहर्रम पर्व के दौरान सुरक्षा  सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है

विट्ठलपुर हत्याकांड में वांछित अभियुक्त पुलिस हिरासत में

एस पी  ने घटनास्थल का जायजा लेकर टीम किया था गठित

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम विट्ठलपुर में एक युवक की पीट कर हुई हत्या में नामजद अभियुक्तों को पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित टीम ने देर शाम हिरासत में ले लिया दोनों अभियुक्त हरि भजन की मौत में वाछित थे

 शुक्रवार के शाम थाना प्रभारी विनोद सिंह ने टीम के साथ  मुखबिर की सूचना पर सेमरौना से डाला की तरफ जाने वाले मार्ग पर बंधा के पास वाछित अभियुक्त  रतनदीप निषाद पुत्र हरिलाल निषाद निवासी विट्ठलपुर .सन्नी निषाद पुत्र सचिदानन्द निषाद निवासी सिहोरचक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है

गिरफ्तार करने वालों में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह . का. पवन चौधरी का. प्रदीप यादव व का. अनिल सिंह थे

रविवार, 22 जून 2025

अंडर 10 रिकर्व तीरंदाजी में रूद्रपुर आलोक ने जीता स्वर्ण पदक

 मनोज रूंगटा

रूद्रपुर देवरिया श्रीनेत ग्लोबल स्कूल के तीरंदाज कन्हौली निवासी आलोक कुमार गुप्ता ने हरिद्वार में आयोजित अंडर 10 रिकर्व तीरंदाजी टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीत कर देवरिया जनपद का नाम रोशन किया 

आलोक ने टूर्नामेंट के 20 मीटर में 342 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। क्वार्टर फाइनल में देविक (6-0) को हराया सेमीफाइनल में मनन (6-0) को हराया और फाइनल में तमिलनाडु के आरएन शिवा को (7-3) हराया

एस एस एआईटी-एसबीआईएफ एसीई तीरंदाजी अकादमी, कन्हौली, देवरिया के तीरंदाज तन्मय सिंघटिया ने क्वाली फिकेशन राउंड में 649 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। एलिमिनेशन राउंड में  जतिन को (6-0) से हराया और फाइनल में हरियाणा के लरीतारा से 7-5 अंकों के मामूली अंतर से हार गए।

देवरिया जनपद के तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष और सचिव रूपक व अर्जुन व द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित पूर्व ओलंपियन संजीव सिंह, ने तीरंदाजों के प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि पहले वर्ष में ध्यान तकनीक पर था न कि जीतने पर। अगले 2-3 वर्षों में प्रदर्शन आएगा क्योंकि उनकी तकनीक वैज्ञानिक तर्ज पर परिपक्व होगी।  और श्रीनेत ग्लोबल स्कूल के पाठ्यक्रम के बाहर निर्मित 10000 घंटों का कौशल समय के साथ परिणाम देना सुनिश्चित करेगा। 


अयोध्या में प्रदेश यंग थिंकर्स मीट के डेली गेट में रुद्रपुर के उत्कर्ष रावत भी शामिल

 प्रदेश भर के युवाओं का चयन उनके वाक् कौशल और चिंतनशीलता के आधार पर किया गया

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या में आयोजित दो दिवसीय उत्तर प्रदेश यंग थिंकर्स मीट 2025 में उप नगर रूद्रपुर के उत्कर्ष रावत को डेलीगेट के रूप में भाग लेंगे जिनका चयन कमेटी द्वारा किया गया है।

 इस  दो दिवसीय इस शिविर में प्रदेश भर के युवाओं का चयन उनके वाक् कौशल और चिंतनशीलता के आधार पर किया गया, जिसमें उत्कर्ष ने अपनी जगह बनाई।

उत्कर्ष रावत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी से जुड़े है तथा सार्वजनिक मंचों और सोशल मीडिया पर राष्ट्रीय हित के मुद्दों पर खुलकर अपने विचार व्यक्त करते हैं। लोकनीति द्वारा आयोजित इस विचार शिविर में चयनित युवा उत्तर प्रदेश के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक विकास पर विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में गहन चर्चा करेंगे। इस उपलब्धि पर सामाजिक और राजनीतिक लोगो ने उन्हें बधाई दी 

 कार्यक्रम के संयोजक सत्येंद्र त्रिपाठी ने उत्कर्ष के उज्ज्वल भविष्य की कामना की

पैतृक जमीन को लेकर हुई मारपीट, एक का सर फूटा दो घायल मुकदमा दर्ज

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लखना घाट में शुक्रवार के साँयम पैतृक जमीन  को लेकर पट्टीदारों ने मारपीट की जिसमें एक का सर फूटा दो बुरी तरह घायल है 

लखना घाट निवासी देवी दयाल यादव पुत्र श्यामसुंदर ने रुद्रपुर कोतवाली में दिए गए तहरीर ने कहा कि शुक्रवार को  मेरे पटटीदार भरत पुत्र राम अवध व अन्य पैतृक जमीन को लेकर दरवाजे पर चढ़कर गाली गुप्ता देने लगे जहां मैं व मेरा भाई ओंकार विरोध किया तो लाठी डंडे व धारेदार हथियार से मार कर घायल कर दिया जिनका इलाज चल रहा है पुलिस में पिड़ित के तहरीर पर उक्त पटीदारों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई कर रही है

पिटायी से घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र की ग्राम विट्ठलपुर में एक सप्ताह पूर्व मारपीट में घायल युवक की मौत इलाज के दौरान शनिवार को मेडिकल कॉलेज में हो गई हो गई  शव आने पर नाराज परिजनों ने रुद्रपुर के सेमरौना चौराहे पर सड़क जाम कर उक्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की जहां पुलिस बल मौजूद थी 

मालूम हो के 13 जून को विट्ठलपुर निवासी हरि भजन उर्फ गोलू उम्र 18 वर्ष को गांव के ही रतनदीप सीहोर चौक निवासी राज  व अन्य एक साथी ने बुरी तरह मारपीट दिया था जिससे वह घायल हो गया जहां जिसका इलाज गोरखपुर मेडिकल. कॉलेज में चल रहा था शनिवार को उसकी मौत हो गई पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया

घटना से नाराज परिजनों ने सड़क जाम कर किया हंगामा

रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव आने पर सैकड़ो से अधिक की संख्या में महिलाएं पुरुष सेमरौना चौराहे पर सड़क जाम कर हंगामा करने लगे भीड़ बढ़ती देख बरहज क्षेत्राधिकारी अंशुमन श्रीवास्तव थाना प्रभारी रंजीत भरौदिया एकौना थानाघ्यक्ष अभिषेक राय राम लक्षन चौकी इंचार्ज अविनाश मौर्या व अन्य पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाने बुझाने लगी लेकिन परिजन उक्त व्यक्तियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने पर अड़े रहे लगभग 1 घंटा जाम चलने के उपरांत पुलिस ने शव को पुलिस के साए के साथ उसके निवास विट्ठलपुर पहुंचा जहां दाह संस्कार किया जाएगा 

थाना प्रभारी रंजीत सिंह भरौदिया ने बताया कि मृतक के माता दुर्गावती देवी के तहरीर पर रतनदीप ,राज व एक अज्ञात के विरुद्ध धारा 115(2)117(2 )के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया था पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद धाराएं बढ़ा दी जाएगी बताया जाता है कि मामला लड़की संबंधी है जो एक साल पहले चला आ रहा है

शनिवार, 21 जून 2025

रा.स.पी.जी कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर "एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग" के रूप में मनाया गया योग दिवस

 स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का मूल मंत्र है योग -प्रो. बृजेश पाण्डेय

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया उपनगर स्थित रामजी सहाय पीजी कॉलेज  में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर "एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग"  के रूप में योग दिवस का आयोजन प्राचार्य प्रो बृजेश कुमार पाण्डेय  की अध्यक्षता में किया गया ,

जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्री राजेश श्रीवास्तव, उपप्रबंधक प्रबंध समिति एवं पूर्व शाखा प्रबंधक, ग्रामीण बैंक,योगाचार्य के रूप में डॉ. सुधीर कुमार श्रीवास्तव सहायक आचार्य समाजशास्त्र उपस्थित रहे दोनों ने ही छात्र _छात्राओं को योगाभ्यास कराया, महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष सूर्य प्रकाश जायसवाल एवं डॉ विराट स्वरूप श्रीवास्तव ने योग दिवस पर सभी को बधाई दी

प्राचार्य प्रो बृजेश कुमार पाण्डेय  ने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है जो योग द्वारा ही संभव है, योग ही इसका मूल मंत्र है। 

इस अवसर पर  एन एस एस कार्यक्रम अधिकारी  डॉ. देवेंद्र कुमार चौहान , डॉ सुधीर कुमार दीक्षित ,डॉ. अशोक सिंह,डॉ. विनोद गौतम,शीतल कुमार,श्रीकांतमणि, श्रीकान्त श्रीवास्तव ,पंकज यादव  भूपेंद्र पांडे, बैजनाथ, राधेश्याम मेवालाल ,दिलीप कुमार सहित सैकड़ो स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाएं उपस्थित थे

वी आर सी रुद्रपुर में हुआ तीन दिवसीय शारदा प्रशिक्षण का शुभारंभ

  प्रशिक्षण का उद्देश्यआउट ऑफ स्कूल बच्चों को विद्यालय शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना राज किशोर सिंह रुद्रपुर देवरिया समग्र शिक्षा अभियान के...