शनिवार, 5 अक्टूबर 2024

समाधान दिवस में आए 14 प्रार्थना पत्र में मात्र तीन का हुआ निस्तारण

लापरवाही -हर प्रार्थना पत्र पर संबंधित हल्का लेखपाल कांनुगो की पुकार करते रहे अधिकारी

संपूर्ण समाधान दिवस के प्रार्थना पत्र का निस्तारण करते मुख्य राजस्व अधिकारी व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन मुख्य राजस्व अधिकारी जल राजन चौधरी की अध्यक्षता एवं उप जिलाधिकारी/ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्रुति शर्मा के देखरेख में किया गया  जिसमें कुल 14 मामले आए और उसमें सिर्फ तीन मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया  जबकि बाकी को संबंधित विभागों को निस्तारित करने के लिए भेज दिया गया। समाधान दिवस में आए प्रार्थना पत्र पर उपस्थित अधिकारियों द्वारा बार-बार हल्का के संबंधित लेखपाल व कांनुगो की पुकार होती रही जिसको अर्दली द्वारा बुलाकर लाया जाता था

 समाधान दिवस में राजस्व के 7 मामले पुलिस विभाग के दो मामले विकास विभाग के तीन मामले खाद्य एवं रसद विभाग के एक मामले एवं अन्य विभाग के एक मामले सामने आए जिसमें से राजस्व विभाग के सिर्फ तीन मामलों का निस्तारण हो पाया। 

मुख्य राजस्व अधिकारी को तीन बिंदु पर पत्रक देते बार संघ के पदाधिकारी व अधिवक्ता

समाधान दिवस में ही तहसील बार एसोसिएशन रुद्रपुर के अधिवक्ताओं ने अपने अध्यक्ष सभा मणि मिश्र एवं महामंत्री आनंद शंकर मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में  देवरिया सदर तहसील के अधिवक्ताओं के समर्थन ,तहसील परिसर के सामने स्थित कब्रिस्तान में उगी हुई पेड़ों की टहनियों काटने , मंझरिया गांव को यूनिकोड एलाट करने की मांग की ताकी ग्रामवासी अपनी जमीन की खरीद फरोख्त कर सके का पत्रक दिया 

पूनम देवी पत्नी सुभाष ने अपने चार बच्चों के भरण पोषण में असमर्थता जताते हुए शासन से सहायता की मांग की

 तहसील समाधान दिवस में एक मानिहर पुर निवासी पूनम देवी पत्नी सुभाष ने अपने चार बच्चों के भरण पोषण में असमर्थता जताते हुए शासन से सहायता की मांग की अमौनी खास की प्रधान अमृता यादव ने क्षतिग्रस्त चक मार्ग को लेखपाल द्वारा चिन्हित कराने की मांग की ताकि मार्ग को ठीक कराया जा सके

समाधान दिवस पर एस डी एम श्रुति शर्मा नायव तहसीलदार अनिल तिवारी शिवेंद्र कौडिल ई ओ नितेश गौरव थाना प्रभारी रतन पांडे सहित संबंधित विभाग के अधिकारी व राजस्व कर्मी उपस्थित थे

शुक्रवार, 4 अक्टूबर 2024

मूर्ति विसर्जन को लेकर एस डी एम व सी ओ ने किया घाटो का निरीक्षण

 मूर्ति विसर्जन स्थल पर मेडिकल टीम ,क्रेन  नाव सहित राजस्व कर्मी रहेगे तैनात

रुद्रपुर देवरिया दुर्गा पूजा के त्यौहार पर मूर्ति विसर्जन को लेकर  जिलाधिकारी के निर्देश पर ज्वाइन मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी श्रुति शर्मा ने क्षेत्राधिकारी अंशुमान श्रीवास्तव के  साथ रूद्रपुर नगर के सेमरौना घाट  नरायनपुर  व ,मझने  नाला आदि मूर्ति विसर्जन स्थानो  का निरीक्षण  कर आवश्यक निर्देश दिया 

एस डी एम श्रुति शर्मा ने रुद्रपुर सेमरोना घाट के निरीक्षण दौरान नगर पंचायत के ई ओ  नितेश गौरव को  मूर्ति विसर्जन के दौरान घाट की साफ-सफाई आदि की व्यवस्था करने का निर्देश दिया एस डी एम ने बताया की पानी वढ़ा है इसको देखते नाव के साथ गोताखोर सहित एंबुलेंस  डॉक्टरों की टीम क्रेन की व्यवस्था के साथ राजस्व कर्मी लगे रहेंगे

 क्षेत्राधिकारी अंशुमान श्रीवास्तव थाना प्रभारी रतन पांडे को मूर्ति विसर्जन के दौरान सुरक्षा  व्यवस्था के  निर्देश दिया

बुधवार, 2 अक्टूबर 2024

गांधी जयंती पर दुग्धेश्वर नाथ समिति के तत्वाधान में एसडीएम ने मरीजों में किया फल वितरण.

 मनोज रूंगटा

रूद्रपुर देवरिया सत्य एवं अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी के जयंती पर  श्री दुग्धेश्वरनाथ जनकल्याण समिति के तत्वाधान में जॉइन्ट मजिस्ट्रेट उप जिलाधिकारी श्रुति शर्मा ने रूद्रपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीजों एवं ओपीडी मरीजों के मध्य फल का वितरण किया

एस डी एम ने मरीजों में फल वितरण को लेकर समिति की सरहाना की इस दौरान नायव तहसीलदार अनिल तिवारी समिति के अध्यक्ष शिवहरि त्रिपाठी महामंत्री शंकर जायसवाल कोषाध्यक्ष रमेश जायसवाल हरिशंकर पांडे गोपाल मोदनवाल स्वास्थ्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर एस के राव सहित स्टाफ उपस्थित थे

त्योहार को लेकर एस डी एम में अधिकारियों के संग किया संवेदनशील स्थल का निरीक्षण

 मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया दुर्गा पूजा व मूर्ति विसर्जन के त्यौहार को लेकर ज्वाइंट  मजिस्ट्रेट/ उप जिलाधिकारी श्रुति शर्मा ने क्षेत्राधिकारी अंशुमन श्रीवास्तव व पुलिस बल के साथ नगर भ्रमण किया इस दौरान अति संवेदनशील स्थल का पुरानी चौक का निरीक्षण किया जहां अधिकारियों से आने वाली दिक्कतों के बारे में विस्तृत जानकारी मिली

बताते चले की प्रत्येक वर्ष मूर्ति विसर्जन के दौरान पुरानी चौक पर एक वर्ग विशेष का  बना चबूतरा पर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो जाती है जिसको लेकर पुलिस प्रशासन सहित अधिकारियों का महकमा विशेष अलर्ट रहता है जिसको लेकर एसडीएम ने निरीक्षण किया एसडीएम ने कहा कि शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन कराते हुए त्यौहार को सकुशल संपन्न कराया जाएगा

विधायक जयप्रकाश निषाद का रुद्रपुर विधानसभा से देवरिया तक धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन

 दुग्धेश्वर नाथ मंदिर पर पूजन अर्चन के उपरांत के काटकर मनाया जन्मदिन


रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक  पूर्व मंत्री जयप्रकाश निषाद का जन्मदिन रुद्रपुर विधानसभा से लगाए देवरिया तक धुम धाम से मनाया गया जहां विधायक ने रुद्रपुर दूग्धेश्वर नाथ मंदिर के पूजन के उपरांत अपना जन्म दिन केक काटकर मनाया

विधायक जयप्रकाश निषाद ने रुद्रपुर दूग्धेश्वर नाथ मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया इसके उपरांत भाजपा द्वारा चलाए जा रहा सदस्यता अभियान में जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जन्मदिन मनाया

विधायक जयप्रकाश निषाद में अपने जन्मदिन पर सतासी इंटर कॉलेज की प्रतिभावान छात्रों को प्रशक्ति पत्र देकर सम्मानित किया शाम को विधायक के निवास लक्ष्मीपुर  पर हजारों की संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने केक काटकर फूल मालाओं से लाद दिया वहीं उनके देवरिया कार्यालय पर भी कार्यकर्ताओं ने केक काटकर धूमधाम से जन्मदिन मनाते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की

इस अवसर पर पूर्व सांसद रमापति त्रिपाठी सहित जन प्रतिनिघि और भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे

धूमधाम से मनाई गई महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती

 मनोज रूंगटा

  दिलायी गयी राष्ट्र की एकता व अखंडता वनाये रखने की शपथ

रुद्रपुर देवरिया सत्य अहिंसा एव शान्ति के पुजारी राष्ट्रपिता  गांधी की 150 वी जयंती सादगी एवं इमानदार के प्रति मूर्ति पूर्व लाल बहादुर शास्त्री की 120 जयंती रुद्रपुर के सरकारी कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई जहां उन्हें याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया इस दौरान ध्वजारोहणकर सलामी दी गई

रुद्रपुर तहसील में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट उप जिलाधिकारी श्रुति शर्मा ध्वजारोहण  वहां किया गया इस दौरान राष्ट्र की एकत व अखंडता की शपथ दिलाई गईइ सके पूर्व महान विभूतियों पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया 

रुद्रपुर कोतवाली में क्षेत्राधिकारी अंशुमन श्रीवास्तव में राष्ट्र ध्वज को सलामी देकर महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया 

नगर पंचायत रुद्रपुर कार्यालय नगर पंचायत अध्यक्ष सुधा निगम द्वारा ध्वजारोहण किया  विद्यालयों में 2 अक्टूबर पर सांस्कृत  कार्यक्रम आयोजित किए गए

एस डी एम ने किया वृक्षारोपण


गांधी जयंती पर गोष्ठी कार्यक्रम के उपरांत एस डी एम श्रुति शर्मा ने तहसील परिसर में वृक्षारोपण किया इस दौरान नायव तहसीलदार अनिल तिवारी कानूनगो दुर्गेश लाल श्रीवास्तव सहित कर्मचारी उपस्थित थे

शनिवार, 28 सितंबर 2024

चौकिये नहीं यह कोई टापू नहीं पानी स़े लवालव रुद्रपुर के बस स्टेशन का परिसर है

 जन प्रतिनिधियो ने किया है बस स्टेशन को हाईटेक बनाने का वादा

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया चौकिये मत यह  कोई टापू नहीं रूद्रपुर नगर का बस स्टेशन है जहा थोड़ी सी वरसात  मे पानी से लबालब भरकर टापू बन गया

मालूम हो की रुद्रपुर नगर का बस स्टेशन जन प्रतिनिधियों के वादे से चर्चा का विषय बन गया है जो जर्जर स्थिति में है जहां थोड़ी सी बरसात में घुटनों पानी लग जाता है

जनता को हाईटेक बस स्टेशन वनने का है बेसब्री से है इंतजार

हालांकि सांसद विधायक एम एल सी ने रुद्रपुर बस स्टेशन को लेकर काफी प्रयासरत हैं कि बस स्टेशन लाखों में नहीं करोड़ों रुपए के खर्चे से हाईटेक बन जाए परंतु आज बीते बर्षो से इसी स्थिति में पड़ा है जनता को हाइटेक वसस्टेशन वनने का बेसब्री से इंतजार है

बताते चले की रूद्रपुर कछरांचल का इकलौता बस स्टेशन है जहां से रुद्रपुर से बनारस ,इलाहाबाद, लखनऊ, कानपुर ,बांदा ,गोरखपुर ,देवरिया की बसे  चला करती थी जहां आज मात्र गोरखपुर छोड़कर इक्का-दुक्का देवरिया की बसें चलती हैं बस स्टेशन परिसर में पानी भर जाने से यात्रियों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है

शुक्रवार, 27 सितंबर 2024

बरसात में एसडीएम कोर्ट चलने को लेकर अधिवक्ताओं ने जताया विरोध

 मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया शुक्रवार को लगातार हो रही बारिश में प्रस्ताव के वाद भी एसडीएम कोर्ट चलने को लेकर अधिवक्ताओं ने विरोध जताया और कहा कि 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश के चलते वादकारी न आने से कोर्ट चलाना उचित नहीं है जहां एसडीएम श्रुति शर्मा द्वारा कोर्ट की पुकार करने के बाद अधिवक्ता लामबंद होकर विरोध जताते हुए नारेबाजी कर कोर्ट का बहिष्कार किया

विरोघ जताने में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सभा मणि महामंत्री आनंद शंकर मणि गोपी यादव कृष्णमूर्ति त्रिपाठी बृज बिहारी पांडे. सत्य प्रकाश गुप्ता फणिन्द्र नाथ पांडे प्रवीण पांडे सत्यप्रकाश सिंह सत्ययादव राजशरण सिंह उर्फ भोला सिंह रमेश मणि  सौरभ गुप्ता राजेश त्रिपाठी आदि अधिवक्ता थे

एसडीएम ने किया कस्तूरबा बालिका विद्यालय का निरीक्षण दिया आवश्यक निर्देश

 मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर क्षेत्र के ग्राम कोरवा में स्थित कस्तूरबा बालिका विद्यालय का निरीक्षण जॉइन्ट मजिस्ट्रेट/ उप जिलाधिकारी श्रुति शर्मा ने  किया जहां की व्यवस्था का जायजा लेते हुए उपस्थित वार्डेन को आवश्यक निर्देश दिया

विद्यालय मे फागिग कराने के लिए दिया निर्देश 

शुक्रवार को एसडीएम श्रुति शर्मा नगर के लेखपाल राजन सिंह के साथ कोरवा स्थित कस्तूरबा बालिका विद्यालय  में पहुंची जहां वार्डन के साथ विद्यालय के किचन में भोजन की व्यवस्था बच्चों के उपस्थिति पंजिका रजिस्टर आदि का निरीक्षण किया जहां अंधेरा देख वार्डन से दिन में भी जनरेटर चलाने को कहा एसडीएम ने बरसात के मौसम को देखते हुए विद्यालय से संबंधित विभाग को फागिग कराने का निर्देश दिया

त्योहार के मद्देनजर रूद्रपुर कोतवाली में हुयी फीस कमेटी की बैठक

 शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का कड़ाई से होगा पालन सी. ओ

रुद्रपुर देवरिया नवरात्र व दशहरा  के त्यौहार को लेकर रुद्रपुर कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक क्षेत्राधिकारी अंशुमान श्रीवास्तव के अध्यक्षता में हुई जिसमें शासन द्वारा जारी गाइडलाइन को अक्षरसः उपस्थित अधिकारियों द्वारा बताते हुए पालन करने का निर्देश दिया गया

 आयोजित पीस कमेटी बैठक को संबोधित करते हुये सी ओ ने कहा कि त्योहारों में सुरक्षा की दृष्टि गत शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का कड़ाई से पालन कराया जाएगा त्योहारों में कोई ऐसा कार्य न करें जिससे आमजन को परेशानी हो

नायव तहसीलदार अनिल तिवारी ने मूर्ति आयोजको से शासन द्घारा जारी गाइडलाइन का पालन कर त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से बनाने की अपील की 

त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से मनावे, खलल डालने वाले पर होगी कार्रवाई थाना प्रभारी रतन पांडे

थाना प्रभारी रतन पांडे ने कहा कि नवरात्रि व दुर्गापुजा पूजा का त्यौहार आस्था का त्यौहार है इसे भक्ति मय तरीके से मनावे शासन के गाइड लाइन का पालन न करने वालो पर कड़ी कार्यावायी की जायेगी

बैठक में उपस्थित लोगों ने  मूर्ति का विसर्जन एक दिन की वात कही वही नगर में लटकते तारों को बदलने के के साथ डीजे का आवाज कम वॉल्यूम पर बजाने तथा पंडाल में भक्ति गीत बजाने की बात रखी  जहां थाना प्रभारी ने कहा कि इसके लिए शासन द्वारा जारी गाइडलाइन जारी किया गया है पालन करने के लिए निर्देर्शित किया गया है बैठक में उपस्थित नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी नितेश गौरव ने कहां की त्योहार पर साफ सफाई का विशेष ध्यान रहेगा

बैठक में शिव हरी त्रिपाठी सभासद राजन चौधरी सुशील मद्धेशिया महेश वर्मा सहित डीजे के संचालक व मूर्ति के मूर्ति आयोजन के सदस्य उपस्थित थे

गुरुवार, 26 सितंबर 2024

रा.स.पी.जी.कालेज के शिक्षक /कर्मकारियों ने पेंशन बहाली के मुद्दे पर निकाला आक्रोश मार्च

रुद्रपुर देवरिया एन एम ओ पी एस व गुआकता के आहवान पर रामजी सहाय पी जी कॉलेज के शिक्षको/कर्मचारियों ने गुरूवार को  पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर  आक्रोश मार्च निकाल कर एनपीएस और यू पी एस  का विरोध किया ,

मार्च के दौरान पुरानी पेंशन बहाल करो, एन पी एस/यू पी एस वापस जाओ जैसे गगन भेदी नारे लगाकर शिक्षक संघ ने अपना विरोध दर्ज कराया तथा सरकार से मांग किया कि वो उनकी मांग पर विचार करें नही तो आगामी विधानसभा चुनाव में गंभीर परिणाम भुगतने होंगे

इस अवसर पर शिक्षक संघ अध्यक्ष प्रो संतोष कुमार यादव, डॉ नरेंद्र कुमार,शर्मा, डॉ गौरव , डॉ बृजेश प्रजापति, डॉ आनंद मोहन,डॉ अशोक सिंह अभय नाथ ,रमेश यादव,राम कृष्ण भारती, अदालत यादव,राम प्रताप पटेल, रमाकांततनुज,दिलीप कुमार  आदि लोग उपस्थित थे

कोटेदारों के ई-पास मशीन का बदला गया सिम वोडाफोन के जगह लगा एयरटेल


रुद्रपुर देवरिया फास्ट नेटवर्किंग के जमाना में कोटेदारों के ई पास मशीन में लगे वोडाफोन 3G सिम के जगह सरकार द्वारा एयरटेल 5G का सिम कैंप लगाकर वदला जा रहा है जिससे दुकानदारों को राशन वितरण में दिक्कत न हो वहीं दुकानदारों का कहना है कि जब तक विभागीय सरवर ठीक नहीं होगा तब तक आए दिन कार्ड धारकों व दुकानदारों से किच किच होता रहेगा

आज गुरुवार को रुद्रपुर तहसील में पूर्ति विभाग के निर्देश पर जनपद मुख्यालय से आए एयरटेल का सिम रुद्रपुर के उचित दर विक्रेताओं का विक्रेताओं के दुकानदारों का बोडा फोन 3G का सिम बदलकर एयरटेल 5G का सिम लगाया जा रहा है जिससे नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्किंग की प्रॉब्लम न रहे कैंप पूर्ति निरीक्षक गौरव शुक्ला लिपिक सुशील तिवारी के देखरेख में लगा 

दुकानदारों ने कहा -सिम बदलने से नहीं मुख्यालय का सर्वर ठीक होने से सुधरेगी व्यवस्था

दुकानदारों का कहना है कि फास्ट नेटवर्किंग के जमाना में वोडाफोन का सिम बदलकर एयरटेल 5G का सिम लगाना उचित है लेकिन साथ ही साथ विभागीय सर्वर डाउन न हो जो महीने में 3 से 4 दिन  वितरण दिवस सर्वर डाउन रहता है जिससे आए दिन कार्ड धारकों व दुकानदारों में  मार पीट की नौवत आ जाती है मुख्यालय का सर्वर ठीक होने से ही व्यवस्था में  सुधार आयेगी

खाद्य सुरक्षा विभाग ने कैंप लगाकर कोटेदारों का किया रजिस्ट्रेशन



रुद्रपुर देवरिया शासन के निर्देश पर जन सामान्य को खाद्य पदार्थों की मानक गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु उचित दर के विक्रेताओं को खाद्य सुरक्षा विभाग ने मानक अधिनियम के तहत रुद्रपुर तहसील सभागार में कैंप लगाकर कोटेदारों का रजिस्ट्रेशन किया

गुरुवार को जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा नामित/ क्षेत्रीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी आलोक श्रीवास्तव खाद्य सुरक्षा अधिकारी नेहा त्रिपाठी व पूर्ति निरीक्षक गौरव शुक्ला लिपिक सुशील तिवारी के नेतृत्व में रुद्रपुर तहसील सभागार में कैंप लगाया गया जहां रुद्रपुर तहसील क्षेत्र के कोटेदारों का पाचँ साल के लिए खाद सुरक्षा विभाग में रजिस्ट्रेशन किया गया

कोटेदारों में नाम न छापने के स्तर पर बताया कि हम लोगों का धना दोहन किया जा रहा है विभाग को चाहिए कि एक साल का रजिस्ट्रेशन कर प्रतिवर्ष रिनिवल करे

क्षेत्रीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि शासन के निर्देश पर उचित दर विक्रेताओं के दुकानदारों का रजिस्ट्रेशन कराया जा रहा है जो उनके हित में है

बुधवार, 25 सितंबर 2024

अधिवक्ताओं एसडीएम को दिया छः सुत्रीय ज्ञापन

रुद्रपुर देवरिया तहसील बार एसोसिएशन रुद्रपुर ने उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश के विरोध में  जिलाअधिवक्ता संघ इलाहाबाद (प्रयागराज) के आह्वान पर  बार संघ के अध्यक्ष सभा मणि मिश्र व महामंत्री आनंद शंकर मणि ने अधिवक्ताओं के साथ काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया और अपनी मांगों के समर्थन में छ: सूत्रीय  ज्ञापन  राज्यपाल के नाम उप जिलाधिकारी/ ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्रुति शर्मा को दिया

 ज्ञापन मे अधिवक्ताओं ने अपने हितों पर कुठाराघात करने वाले आदेश को वापस लेने, व अधिवक्ता प्रोटक्शन बिल लाने व अधिवक्ताओं को सामूहिक स्वास्थ्य बीमा योजना पॉलिसी की तहत दस लाख रुपए तक का लाभ देने व विधान परिषद में अधिवक्ताओं के लिए सीट आरक्षित किए जाने की मांग की ज्ञापन देने वालो मे रमेश मणि त्रिपाठी, राजेश त्रिपाठी, बृज बिहारी पांडे, बालेंद्र पांडे, डॉक्टर रामाश्रय पांडे, सत्य प्रकाश सिंह, शशि भूषण निगम, आनंद सिंह, शशि भूषण सिंह, सत्य प्रकाश गुप्त, अजीत त्रिपाठी, पंकज शुक्ला, रामेश्वर मणि त्रिपाठी, विकास त्रिपाठी, सत्यपाल पाल यादव, अनिल कुमार यादव, शैलेंद्र पांडे आदि अधिवक्ता  थे

रा.स. पी.कोलेज मे मनाया गया एन एस एस का स्थापना दिवस

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया वुधवार को  रामजी सहाय पी. जी कॉलेज के सुमित्रा सहाय सभागार में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में एनएसएस का स्थापना दिवस मनाया गया, जिसमें   स्वयं सेवकों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया

सांस्कृतिक कार्यक्रम  प्रस्तुत कार्तिक राष्ट्रीय स्वयंसेवक की छात्राएं

युवाओं की ऊर्जा को समाज की मुख्य धारा से जोडने की जरूरत डा.शरद वर्मा

डा शरद वर्मा  ने कहा किभारत का युवा ही देश की दिशा और दशा तय करता है राष्ट्रीय सेवा योजना की स्थापना ही इसी उद्देश्य से की गई है कि युवाओं की ऊर्जा को समाज की मुख्य धारा से जोड़ा जाए ताकि उनकी ऊर्जा और क्षमता जाया न हों.युवा का उल्टा वायु होता है ,जिस तरह तेज वायु में  परिवर्तन की क्षमता होती है उसी तरह युवाओं में भी,

देश की तरक्की में युवाओं की महती भूमिका डा आनन्द मोहन

 डॉ. आनंद मोहन ने कहा कि किसी भी देश की तरक्की में युवाओं की महती भूमिका होती है,स्वयं सेवकों की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है,

स्वयंसेवक देश की सेवा में सदैव तत्पर  डॉ. अजय कुमार पांडेय

 डॉ. अजय कुमार पांडेय ने एनएसएस की स्थापना और उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए  कहा कि अनुशासन ही सफलता की कुंजी है,अनुशासित स्वयंसेवक ही देश की प्रगति में और लोगों की सेवा में तत्पर हो सकता है, 

कार्यक्रम की सफलता  तभी  जब उसके उद्देश्य की प्राप्ति हो प्रो.संतोष कुमार यादव

कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे प्रो.संतोष कुमार यादव ने कहा कि किसी भी कार्यक्रम की सफलता  तभी होती है जब उसके उद्देश्य की प्राप्ति हो जाए,एनएसएस की स्थापना भी इसी उद्देश्य से की गई है,आज पूरे देश में एनएसएस के स्वयं सेवकों ने अपनी सेवा भावना से सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है,उन्होंने एनएसएस की स्थापना से जुड़े कई संस्मरण भी सांझा किए

संचालन डॉ सुधीर कुमार दीक्षित तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ .देवेंद्र कुमार चौहान ने किया,

,कार्यक्रम में  डॉ गौरव पांडे,नितेश ,इरफान अंसारी साधना निषाद,आंचल गौड़, प्रिया साहनी,संजना पांडे ने भी विचार व्यक्त किया,साहिन अख्तर और अर्चिता पांडेय ने राधा कृष्ण पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किया

 संचालन डॉ सुधीर कुमार दीक्षित तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ .देवेंद्र कुमार चौहान ने किया,

मंगलवार, 24 सितंबर 2024

रुद्रपुर के प्रसिद्ध डॉक्टर नसीर अहमद सिद्दीकी का हुआ निधन

 

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर नगर के भरटोला वार्ड निवासी प्रसिद्ध डॉक्टर जनता मेडिकल स्टोर के प्रोपराइटर डॉक्टर नसीर अहमद सिद्दीकी उम्र 82 का निधन इलाज के दौरान गोरखपुर हो गया जो कई दिनों से बीमार थे जिनका इलाज चल रहा था

उनके निधन पर हाफिज शहादत हुसेन रिजवान  मो आमिर खाँ मजीद रिजवान् अहमद डॉक्टर शशांक शेखर गुप्ता मनोज रुंगटा सभासद सत्येंद्र रावत सज्जाक अली लल्लन गुप्ता मुमताज अहमद घर भरन पटेल महमूद आलम सलीम नसरुद्दीन अंसारी चांद ईदरीशी  नफीस अहमद आदि लोग पहुंच कर शोक व्यक्त किया

रुद्रपुर में जाम की बनी समस्या जिम्मेदार मौन

 मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर नगर जाम की समस्या से ग्रसित है इसके जिम्मेदार आंख मूंदे पड़े हुए हैं जहां हर चौराहे पर घंटो घंटो जाम लग जाता है वहीं अस्पताल की एंबुलेंस जाम में फंसकर मरीज जान तक गवाह बैठते हैं

सरकारी अस्पताल का गेट अतिक्रमण के चपेट में, नहीं करते विभागीय लोग करवाई

जाम के झाम में फंसा सरकारी एंबुलेंस

रुद्रपुर नगर के मेंन मार्केट खजुआ चौराहा ,बस स्टेशन आदर्श चौराहा ,सेमरौना पर हुए अतिक्रमण से जारी की समस्या प्राय: रोज बन जाती है वही ठेला रवोमचा  भी रोड पर लगाकर जाम का कारण बनते हैं 

अतिक्रमण हटाने के नाम पर होता है  कोरम पुरा

व्यापार मंडल ,समाज सेवीयों द्वारा रोज अतिक्रमण को लेकर थाना समाधान दिवस से लेकर तहसील समाधान दिवस पर प्रार्थना पत्र दी जाती हैं लेकिन किसी के कान में जूं तक नहीं रेगता , अगर अतिक्रमण हटाया भी जाता है तो केवल कागजी कोरम कर फोटो शूट करा कर योजना का इतश्री कर दिया जाता है

 जाम की समस्या मेन मार्केट मे होने के कारण सरकारी अस्पताल से आधा दर्जन निकलने वाली एंबुलेंस जाम का शिकार हो जाती हैं

जनता दर्शन के प्रार्थना पत्र के लिए तहसील में बना हेल्प डेस्क

मनोज रूगटां

हेल्प डेस्क से जनता दर्शन में आए फरियादियों को मिलेगी सुविधा एस डी एम

रोस्टर के अनुसार लगी राजस्व कर्मियों की ड्यूटी प्रार्थना पत्रों की होगी एंट्री

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर तहसील की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट उप जिलाधिकारी श्रुति शर्मा ने एक नई पहल शुरू की है जहां जनता दर्शन में आए फरियादियों के प्रार्थना पत्र की एंट्री की जाएगी इसके लिए एक हेल्प डेस्क बनाया गया है जिससे संबंधित विभाग में प्रार्थना पत्र का निस्तारण किया कि नहीं इसका चेकिंग कराया जा सकेगा

मालूम हो कि इसके पूर्व फरियादी प्रार्थना पत्र तो देते थे लेकिन उसका निस्तारण होता था कि नहीं पता नहीं चल पाता था जहां फरियादी बार-बार प्रार्थना पत्र देकर थक जाते थे

नवागत एसडीएम में एक हेल्प डेस्क बनाया है जिसके लिए रोस्टर वाइस राजस्व कर्मी लगाए गए हैं जिसमें जनता दर्शन के प्रार्थना पत्रों का एंट्री होकर एसडीएम के पास पहुंचेगा 

हेल्प डेस्क के दूसरे दिन प्रार्थना पत्र को रजिस्टर करते लेखपाल प्रीति मिश्रा चंद्रप्रभा सिंह 

जनता दर्शन मे हेल्प डेस्क पर दूसरे दिन 16  को प्रार्थना पत्र पड़े

एस डी एम श्रुति शर्मा ने बताया कि हेल्प डेस्क से फरियादियों को सुविधा मिलेगी जहां प्रार्थना पत्र को रजिस्टर दिनाक अंकित कर हेल्प डेस्क का  स्टैंप लगाकर संबंधित विभाग ,ग्राम मोबाइल नंबर ,अंकित होगा जिससे प्रार्थना पत्रों के समस्या की जानकारी प्राप्त कर उसका निस्तारण किया जा सके

बेटी दिवस पर खुशी मणि त्रिपाठी बनी एक दिन की डीएम.किया जनता दर्शन मे समस्याओं का निस्तारण

 मनोज रूंगटा

जनता दर्शन में जनता की फरियाद सुनते एक दिन की डी एम खुशी मणि त्रिपाठी

रूद्रपुर देवरिया 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' अभियान के दृष्टिगत जिलाधिकारी देवरिया  दिव्या मित्तल की पहल पर पी एम श्री राजकीय इंटर कॉलेज के 12 वी  की छात्रा खुशी मणि त्रिपाठी ने आज प्रतीकात्मक रूप से डीएम की कुर्सी पर बैठकर जनता दर्शन में जन समस्याओं का निस्तारण किया

आज मंगलवार को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की दिवस पर जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के पहल पर पी एम श्री राजकीय इंटर कॉलेज 12वीं के छात्र खुशी मणि त्रिपाठी को प्रतीकात्मक रूप से एक दिन का डीएम बनाया जहां डीएम कार्यालय में खुशी त्रिपाठी ने जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी तथा संबंधित विभाग को निर्देशित किया कि उनके समस्याओं को सुनकर हरित निस्तारण करावे

बेटी को बोझ नहीं उन्हें खुशियां प्रदान करे डी एम

जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने कहा कि आज हमारे समाज में बेटियों को लोग बोझ मानते हैं  सरकार का प्रयास है की बेटी को बोझ नहीं उन्हें खुशियां प्रदान किया जाए जिसके तहत आज बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के दिवस पर हम बच्चियों को प्रेरित करें ताकि वह स्वावलंबी बन सके

इस दौरान सभी विभाग अधिकारी उपस्थित थे

सोमवार, 23 सितंबर 2024

राजन जायसवाल के माता के निधन पर शोक

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर नगर के निवासी राजन जायसवाल की माता लालती देवी उम्र 72 वर्ष पत्नी कोमल जायसवाल का निधन सोमवार को हो गया  निधन की खबर सुनकर नगर मे शोक की लह् दौड़ गयी जिनका दाह संस्कार बैकुंठ धाम पर किया गया 

उनके निधन पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि छठठे लाल निगम पूर्व अध्यक्ष सुभाष चंद्र मदेसिया प्रोफेसर सज्जन प्रसाद गुप्ता मनीष पांडे रोहन जायसवाल मनोज रूंगटा अधिवक्ता सत्य प्रकाश गुप्ता मैनेजर गुप्ता ओम प्रकाश गुप्ता संदीप पोद्वार आदि सैकड़ो लोगों ने शोक व्यक्त किया

स्वच्छ भारत में सरकारी अस्पताल में शौचालय का हाल बेहाल

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछार क्षेत्र का इकलौता स्वास्थ्य केंद्र है जहां एक दर्जन से अधिक डॉक्टर सेवारत है जहां रोज मरीजों की संख्या सैकड़ो से अधिक होती है परंतु वहां का शौचालय बदहाल स्थिति में है विंग मैटरनिटी के महिला शौचालय में ताला बंद है जबकि सरकार स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत का नारा दे रही है जहां महिलाओं को विशेष प्राथमिकता दी जाती है वहीं अस्पताल में महिला शौचालय पर ताला लगा है दूसरे शौचालय पर फ्लस निकला पड़ा है बेसिंग टूटी है और शौचालय हाल बदहाल में है जैसे लगता है कि कई दिनों से कोई सफाई कर्मचारी नियमित रूप से सुबह शाम शौचालय की सफाई नहीं की है 

इस संबंध में स्वास्थ्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर एस के राव ने बताया शौचालय का फ्लश टुटने की जानकारी मिली है मिस्त्री को बताया गया है शीघ्र ही ठीक करा दिया जाएगा

सरकार स्वास्थ्य सेवा के प्रति जागरूक आयुष्मान योजना से लोग हो रहे हैं लाभान्वित -जयप्रकाश निषाद

मनोज रूगटां Rudrapur24×7

सेवा पखवाड़ा के तहत रुद्रपुर के सी एस सी पर निशुल्क हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

अटल आयुष्मान योजना से  लाखों लोग हो रहे लाभान्वित  

रूद्रपुर देवरिया देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष में आयोजित सेवा पखवाड़ा के तहत रुद्रपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर निशुल्क स्वास्थ्य जाचॅ शिविर का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय विधायक जयप्रकाश निषाद ने किया तत्पश्चात  रुद्रपुर स्वास्थ्य स्वास्थचिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एस के राव ने मुख्य अतिथि को माल्यार्पण कर स्वागत किया

अस्पतालों पर हो रही है बेहतर उपचार की सुविधा 

जयप्रकाश निषाद ने कहा कि भाजपा सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूक है जहां सरकार की ओर से अस्पतालों पर बेहतर उपचार की सुविधा प्रदान की जा रही है उन्होंने कहा प्रदेश में अटल आयुष्मान योजना से  लाखों लोग लाभान्वित थे रहे हैं

स्वास्थ चिकित्साधिकारी डॉक्टर एस के राव ने बताया कि सरकार द्वारा दी जा रही योजनाओं का लाभ मरािज उठा रहे हैं जहां आज सेवा पखवाड़ा के तहत सैकड़ो मरीजो का निशुल्क जांच कर दवा वितरण किया गया

 रजिस्ट्रेशन को लेकर काउंटर पर उमड़ी भीड़ दिखी  अव्यवस्था

रुद्रपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगे निशुल्क स्वास्थ्य शिविर के अलावा पंजीकरण काउंटर पर भीड़ उमड़ी रही जहां 11:30 बजे तक ढाई सौ मरीजों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया था इस दौरान अस्पताल में अव्यवस्था दिखाई

रविवार, 22 सितंबर 2024

श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिन श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन सुन श्रोता हुये भाव विभोर

 मनोज रूगटा


रूद्रपुर देवरिया मुजफ्फर नगर  के रामलीला टीला में चल रही श्री मद् भागवत कथा के पाँचवे दिन  श्री मद भागवत कथा का वाचन करते हुए पूज्य श्री गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन कर श्रोताओ को मंत्र मुग्ध कर दिया 

भगवान श्री कृष्ण की बाल लीला


मृदुल महराज जी
ने माखन चोरी लीला का आध्यात्मिक भाव सुनाते हुए कहा कि जिन नन्द बाबा के पास  नौ लाख गैया हो उनके सुपुत्र को माखन चुराने की क्या आवश्यकता पड़ गई वास्तव में मटकी हमारा शरीर है और माखन हमारी आत्मा अतः भगवान गोपियों के मटकी रूपी शरीर से चित्त रूपी माखन को चुराते है  और गोपियों को अपना दीवाना बना लेते है

       कथा का श्रवण करते श्रोतागण

मृदुल जी महराज ने कहा  भगवान कृष्ण कालिया नाग का मान मर्दन कर यमुना जी को स्वच्छ बनाते है तो वही भगवान प्रेम के वशीभूत होकर ग्वालो की बासी कढ़ी तक ग्रहण करते है जिसे देखकर ब्रम्हा जी भी भ्रमित होकर ग्वाल और बछड़ों की चोरी कर बैठते है अंतोगत्वा भगवान श्री कृष्ण अपनी शक्ति से जितने भी ब्रम्हा जी ने ग्वाल बछड़े चुराए थे उतने ही पुनः प्रगट कर लेते है भगवान की अद्भुत महिमा को देखकर सृष्टि रचियिता ब्रह्मा जी को बड़ा पश्चाताप होता है 

जब कृष्ण द्वारा गोवर्धन पूजन कराया जाता है तो इंद्र कुपित होकर ब्रज मंडल को डुबोने का प्रयास करते है तो भगवान गिरिराज को कनिष्ठा अंगुली पर धारण कर सभी ब्रज वासियों को इंद्र के प्रकोप से बचाते है और इंद्र के अभिमान को चूर चूर कर देते है 

कथा को श्रवण मे मांगेराम कश्यप अजय मिश्रा आयुष शर्मा अर्चना शर्मा नारायण तिवारी वासु प्रजापति नीरज शर्मा राजाराम शर्मा नीरज धीमान समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे

शनिवार, 21 सितंबर 2024

पेड़ पर लटकता मिला मजदुर का शव, परिवार जनों में मचा कोहराम

 

रुद्रपुर देवरिया रूद्रपुर थाना क्षेत्र के ग्राम  छितही मे शुक्रवार की रात्री एक मजदुर का शव पेड़ पर लटकते मिला की जिसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी जहां पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम भिजवाया  

जानकारी के अनुसार छितही वाजार  निवासी जयकरण पुत्र हरिहर उम्र 35 वर्ष मजदूरी का कार्य करता था मृतक की पत्नी शिम्पी ने बताया कि मेरे पति मजदूरी का काम करते थे शाम को मजदूरी कर जब घर लौटे उसके बाद सभी लोगों ने खाना खाकर सो गए जब रात में मैं जागी तो मेरे पति बिस्तर पर नहीं थे जब बाहर निकली तो देखा कि मेरे पति पेड़ के सहारे लटके हुए हैं जिसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी पुलिस मौके पर पहुंचकर सबको पोस्टमार्टम भेद भिजवाया मृतक के दो पुत्री व एक पुत्र  है

रामजी सहाय पीजी कॉलेज में हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नही प्रतिभाओं को मंच देना आवश्यक प्रार्चाय रुद्रपुर देवरिया  रामजी सहाय पी.जी. कॉलेज में बुधवार को सहाय ...