सोमवार, 10 फ़रवरी 2025

डी.के.एकेडमी मे पुरस्कार वितरण के साथ खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न


रुद्रपुर देवरिया रूद्रपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मीपुर स्तिथ डी० के० एकेडमी में दो दिवसीय खेल-कूद प्रतियोगिता का समापन सोमवार को विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण के साथ समारोहपूर्वक संपन्न हुआ 

इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारम्भ स्कूल के संस्थापक जयप्रकाश मल्ल ने माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर किया।कार्यक्रम में जलेबी रेस में अमृता, रिया, अकिता, व आदिल, आयुष, आदित्य, राजबीर, आस्था, खुशी विजेता रहे। बियर जम्प में निधान,  संगम व आरव कुमार विजेता रहे। बनाना रेस में अंकिता, शिवानी, रिया, रियाज, कृष्णा, अमृत विजेता रहे। ग्लास वाटर रेस मे कंचन, शिवानी, अंशिका, उजाला, आदिती विजेता रहीं। बैलून रेस में अंशू, नन्दिनी, रागिनी, रिया पूजा, अंशिका गुप्ता विजेता रहीं। बाल बार्केट में निलेश, नित्यानन्द, आर्यन, आयुष, आदर्श, हरिओम विजेता रहे। दौड़, रस्सी पुल, ऊँची कूद, लम्बी, कूद, कबड्डी आदि खेलों से सम्बंधित उक्त सभी विजेता खिलाड़ियों को विद्यालय के प्रबंधक एड विश्वविजय कुमार मल्ल द्वारा मेडल देकर सम्मानित किया उन्होंने ने अपने सम्बोधन सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि खेल से बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास होता है कार्यक्रम का संचालन अद्रिका मल्ल तथा अध्यक्षता दूधनाथ निषाद ने किया।

 इस अवसर पर एड. अजय कुमार मल्ल, मैनेजर मल्ल, प्रभुनाथ निषाद, रणविजय मल्ल, अमृका मल्ल, रोशनी, बबलू, अवन्तिका, दिव्या, प्रीती, अद्रिका मल्ल, गीता, ममता, बबिता, नेहा, पूजा, रजनी, पवन, महाबल, संजय, सुशील त्रिपाठी, रामभगत शर्मा, श्यामशुन्दर, डीएन सिंह, एड. नागेंद्र राव, बलवंत आदि उपस्थित थे

ग्राम अकटहा लक्ष्मीपुर में हनुमान जी के मूर्ति का हुआ प्राण प्रतिष्ठा

 मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर के ग्राम अकटहा लक्ष्मीपुर में नवनिर्मित मंदिर में विघ्न हरण श्री हनुमान जी के मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विद्वानों द्वारा कराया गया जहां हजारों की संख्या में उमड़े श्रद्धालु के द्वारा लगाये गये  जय श्री राम के नारो  से पूरा माहौल भक्ति में हो गया

सनातन धर्म जगेगा तो धर्म का पताका फहरायेगा वृजमोहन दास

इस दौरान अयोध्या के पधारे दशरथ गद्दी के पीठाधीश्वर परम पूज्य वृजमोहन  दास जी ने अकटहा  लक्ष्मीपुर के सनातनियो का  धर्म के प्रति प्रेम देख कर कहा  जब सनातन धर्म जगेगा तो धर्म का पताका फहरायेगा और धर्म आगे होगा तो तो समाज आगे होगा तभी भारत हिंदू राष्ट्र बनेगा

उन्होंने कार्यक्रम के संयोजक राज किशोर सिंह उर्फ अमितेश तथा समाजसेवी विवेक सेठ की सराहना करते हुए कहा कि आज लक्ष्मीपुर अकटहा से विघ्न हरण हनुमान जी के मूर्ति के का प्राण प्रतिष्ठाहुआ है जहां हनुमान जी सभी की रक्षा करेंगे

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना कैंप का एसडीएम ने किया निरीक्षण

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व रुद्रपुर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कैम्प  लगाया गया   जहा 115 गर्भवती महिलाओं का रजिस्ट्रेशन किया गया जिसका निरीक्षण एसडीएम श्रुति शर्मा ने किया जहां उपस्थित स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सुनीता कुशवाहा से इसकी जानकारी प्राप्त कर गर्भवती महिलाओं से  सरकार द्वारा दिए जा रहे योजना के लाभ के बारे में जानकारी ली

एसडीएम ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही है प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना गर्भवती महिलाओं को आर्थिक मदद के अलावा बेहतर इलाज होता है ताकि जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ रह सके

रजिस्ट्रेशन के लिए महिलाओं की काउंटर पर उमड़ी भीड़.115 गर्भवती महिलाओं का हुआ रजिस्ट्रेशन

 प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस का आयोजन के तहत रुद्रपुर सी ए सी केंद्र के प्रत्येक माह के 1.9.16. 24 तारीख को कैम्प  लगाया जाता है जिसमें महिला डॉक्टर द्वारा गर्भवती महिलाओं का चेकअप कर  फ्री में अल्ट्रासाउंड सरकार द्वारा अनुबंधित प्राइवेट रजिस्टर्ड अल्ट्रासाउंड दीप अल्ट्रासाउंड सेंटर मेन बाजार डॉ अमरनाथ मल अल्ट्रासाउंड सेंटर बस स्टेशन, दुग्धेश्वर नाथ अल्ट्रासाउंड सेंटर नाथ बाबा मंदिर, सेंटर पर किया जाता है जहां आज सोमवार को रजिस्ट्रेशन काउंटर पर 115 गर्भवती महिलाओं का रजिस्ट्रेशन किया गया जहां गायनो के डॉक्टर सुनीता कुशवाहा द्वारा उनका चेकअप कर अल्ट्रासाउंड के लिए भेजा गया

अल्ट्रासाउंड सेटरो ने संबंधित डॉक्टर पर लगाया आरोप

सरकार से अनुबंध प्राइवेट रजिस्टर्ड अल्ट्रासाउंड सेंटर के कुछ मालिकों ने  एक महिला डॉक्टर पर व्यक्ति विशेष जगह अल्ट्रासाउंड भेजने का आरोप लगाया और कहा कि उक्त द्वारा अपने चहेते अल्ट्रा साउंड पर भेजा जाता है जबकि हम लोग नगर के नजदीक हैं 

इस संबंध में स्वास्थ्य अधीक्षक डॉक्टर एस के राव ने बताया कि ऐसी जानकारी मुझे नहीं है अगर होती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी

कृमि के संक्रमण रोकने के लिए दवा की खुराक जरूरी श्रुति शर्मा

रुद्रपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का हुआ आयोजन

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन रुद्रपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया जिसका शुभारंभ एसडीएम श्रुति शर्मा ने दवा की एक खुराक लेकर किया

उन्होंने कहा कि एन डीडी का उद्देश्य स्कूलों व आंगनबाड़ी केन्द्रो के माध्यम से 1- 19 वर्ष की आयु के बच्चों को कृमि मुक्ति करना है बच्चे बाहर खेलते समय मिट्टी के संपर्क में आने से कृमि के संक्रमण हो जाते है जिससे उनके शारीरिक विकास और मानसिक विकास को अवरूद्ध कर सकता है इसे रोकने के लिए बच्चों को उचित समय पर डीवर्मिग की आवश्यकता है

स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस के  राव कृमि संक्रमण से बचने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज से लेकर 14 फरवरी तक स्कूल आंगनबाड़ी के केदो में 1- 19 वर्ष के बच्चों को एल्वेंडाजोल दवा की खुराक दी जाएगी

आयोजित शिविर में डॉक्टर सुनीता कुशवाहा डॉक्टर अर्चना शाही डॉक्टर सुशील मल फार्मासिस्ट तेज बहादुर प्रवीण मिश्रा ए.आर.ओ जयप्रकाश यादव विकास गौतम सुशील पांडे स्टाफ नर्स प्रेमलता सिंह आदि कर्मचारी उपस्थित थे

रविवार, 9 फ़रवरी 2025

हीरक जयंती समारोह की तैयारी को लेकर हुयी बैठक

 गो.वि.वि स्थापना के 75 वर्ष पूरा होने पर विद्यालय मनायेगा हीरक जयंती समारोह

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के स्थापना के 75 वर्ष पूरा होने पर  कुलाधिपति/राज्यपाल उ.प्र महोदया श्रीमती आनंदीबेन पटेल  के सुझाव एवम कुलपति प्रो पूनम टंडन के निर्देश पर  हीरक जयंती मनाने का  निर्णय लिया गया है जिसके तैयारी हेतु प्राचार्य प्रो बृजेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में एक बैठक राम जी सहाय पीजी कॉलेज में हुई 

प्राचार्य बृजेश कुमार पांडे ने बताया कि हमारे विद्यालय को ब्लाक नोडल केंद्र बनाया गया है, जिसमे पूरे ब्लॉक के प्राथमिक माध्यमिक विद्यालयों के साथ ही महाविद्यालय के छात्र -छात्राये प्रतिभाग कर सकते हैं,जिसमे 13 व 14 फरवरी को साहित्यिक, सांस्कृतिक एवम खेल- कूद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी

भगवान श्री विश्वकर्मा प्रकटोत्सव पर सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

  समारोह मे प्रतिभावान छात्र हुये सम्मानित

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया भगवान श्री विश्वकर्मा  प्रकटोत्सव पर प्राचीन विश्वकर्मा मंदिर समिति द्वारा विश्वकर्मा गौरव सम्मान समारोह का आयोजन दुग्धेश्वर नाथ मंदिर स्थित बहुदेशीय हाल में किया गया 

समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजसेवियों को समिति ने किया सम्मानित

समिति के अध्यक्ष  शिवानंद विश्वकर्मा व मंत्री तारकेश्वर विश्वकर्मा ने अतिथियों को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया तथा समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मान पत्र देकर स्वागत किया गया

मुख्य अतिथि प्रभुनाथ विश्वकर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि सामाजिक संस्थाओं का मूल उद्देश्य समाज हित होना चाहिए। सामाजिक संस्थाओं को आर्थिक सहायता के रूप में दान देकर विकास कार्यों में सहभागिता की जा सकती है तथा आने वाली पीढ़ी को हर क्षेत्र में सक्षम बनाने के लिए हमें शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की जरुरत है

समारोह को विशिष्ट अतिथि गब्बूलाल विश्वकर्मा, मुन्नीलाल विश्वकर्मा, त्रिगुणायक विश्वकर्मा, श्रीनिवास विश्वकर्मा, बीके विश्वकर्मा तथा जयश्री विश्वकर्मा ने भी संबोधित किया। 

 इस दौरान समाज के करीब मेधावी 63 छात्र-छात्राओं को विश्वकर्मा गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। वहीं समाज के उत्थान में विशेष योगदान देने वाले समाज के लोगों व मीडिया से आये लोगों को भी सम्मानित किया गया

 कार्यक्रम मे मुकेश विश्वकर्मा कपिलदेव विश्वकर्मा, बृद्धिचन्द विश्वकर्मा, शैलेश विश्वकर्मा, सभासद प्रतिनिधि सज्जाद अली, दीपक वर्मा, डॉ उमेश विश्वकर्मा, राणाप्रताप सिंह, रामप्रताप पाण्डेय, विकास विश्वकर्मा, राहुल विश्वकर्मा, राधे कृष्ण वर्मा, महेश वर्मा, दीपू वर्मा, अश्वनी वर्मा, राधेश्याम विश्वकर्मा, इंद्र मोहन विश्वकर्मा, एडवोकेट वृद्धि चंद विश्वकर्मा, सुमित विश्वकर्मा, अमित विश्वकर्मा, शिव शंकर विश्वकर्मा,  वर्मा आदि लोग उपस्थित थे

संचालन तारकेश्वर विश्वकर्मा व नीरज शर्मा ने किया

रुद्रा रिसाँट एवं वैन्केट हॉल का शुभारंभ आज

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर गौरी बाज़ार मार्ग पर ग्राम लक्ष्मीपुर के पास बने रुद्रा रिसाँट एव बैंक्विट हॉल का शुभारंभ सोमवार को होगा

बताते चले रूद्रा रिसाँट रुद्रपुर की एक नई पहचान होगी जो आधुनिक सुख सुविधाओं से लैस होगा रिसोर्ट परिसर फब्वारा तथा कोलकाता से मंगा कर प्लाँट किये गये वृक्ष की हरियाली मनमोहक दृश्य होंगी

रिसाँटके प्रोपराइटर अवैध नाथ पांडे ने बताया कि रिसोर्ट सभी सुविधाओं से परि पूर्ण है जो लखनऊ कोलकाता दिल्ली आदि के रिसोर्ट की सुविधाओं का रहसास कराएगी जो रुद्रपुर की जनता को 10 फरवरी को समर्पित किया जाएगा

नेपाल से पूजा कर काशी विश्वनाथ जा रहे श्रद्धालुओं की कार पलटी हताहत कोई नहीं

घटना रविवार की सुबह एकौना थाना क्षेत्र के असवन पार मोड की है

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया एकौना थाना क्षेत्र के असवन पार मोड पर रविवार की सुबह नेपाल से पूजा कर काशी विश्वनाथ जा रहे श्रद्धालुओ की कार पलट गई जिसमें कोई हताहत नहीं हुआ मौके पर पहुंचे पुलिस सभी को सकुशल बाहर निकलते हुए अन्य वाहन से गंतव्य को भिजवाया

जाको राखे साईया मार सके ना कोई सभी श्रद्धालु सुरक्षित

जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के निवासी पांच श्रद्धालु अपने निजी वाहन M.H 03 C.M.7171 कृष्टा इनोवा से नेपाल से पूजा कर रुद्रपुर होते हुए काशी विश्वनाथ जा रहे थे जहां रविवार की सुबह 7:30 बजे असवन पार पर अंधा मोड़ होने के नाते गाड़ी पलट गई और लोग दब गए सूचना मिलते ही एकौना थानाध्यक्ष अभिषेक राय हमराही सोनू भारती चंद्र मोहन व 112 नंबर पुलिस मौके पर पहुंची जहां ग्रामीणों व क्रेन की मदद से कार साहित सभी को वाहर निकाला गया पुलिस के अनुसार गाड़ी में सवार साईनाथ. अजीत यादव प्रशांत लक्ष्मी नारायण व चालक आकाश गुप्ता सुरक्षित थे 

एकौना थानाध्यक्ष ने बताया कि जाको राखे साईया मार सके ना कोई वाली कहानी  चरितार्थ हुई जिस तरह कार गड्ढे में पलटी थी उस तरह कुछ भी अनहोनी हो सकती थी  लेकिन सभी लोग ईश्वर की कृपा से सुरक्षित हैं जिन्हें अन्य वाहन से गंतव्य को रवाना कर दिया गया

शनिवार, 8 फ़रवरी 2025

एस पी ने किया उसरा स्थित इण्डस्ट्रियल एरिया के पुलिस चौकी का निरीक्षण

 उद्योग बंधुओं के साथ  किया वैठक. मातहत को दिया आवश्यक दिशा निर्देश

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया सुरौली थाना में थाना समाधान दिवस के उपरांत पुलिस अधीक्षक  विक्रान्त वीर सुरौली थाना क्षेत्र के इण्डस्ट्रियल एरिया स्थित पुलिस चौकी का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

 सुरक्षा के दृष्टिगत लगे सीसीटीवी कैमरों का निरीक्षण कर  इण्डस्ट्रियल एरिया में सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया इस दौरान  इण्डस्ट्रियल एरिया के उद्योग बंधुओं को साथ गोष्ठी भी की

एकौना पुलिस ने नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल

मनोज रूंगटा

एकौना थाना क्षेत्र के ग्राम करहकोल में पुरानी जमीनी रंजिश को लेकर हुयी मारपीट में दर्ज मुकदमा के सापेक्ष पुलिस ने युवक को गिरफ्तार का भेज दिया 

मालूम हो कि पुरानी रंजिश को लेकर करहकोल निवासी गोमती पुत्र जगन्नाथ व उनकी पुत्री पुष्पा को गांव के ही अतुल पुत्र शिवकुमार ने गाली गुप्ता देते हुए मारा पीटा था 

गोमती के तहरीर पर पुलिस ने अतुल सहित दो अभियुक्तों के विरुद्ध मु. अ.संख्या 14 / 25 धारा 131 352 351 (3 )के तहत मुकदमा पंजीकृत किया था एकौना पुलिस ने शनिवार को अतुल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया

सुभागी देवी सत्यदेव निषाद के मूर्ति का विधायक ने किया अनावरण

अपने माता-पिता की मूर्ति का अनावरण करते विधायक जयप्रकाश निषाद

रुद्रपुर देवरिया उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री भाजपा विधायक जयप्रकाश निषाद ने लक्ष्मीपुर स्थित एस डी सत्यदेव इंटर कॉलेज परिसर में अपने पिता स्वर्गीय सत्यदेव निषाद व माता सुभागी देवी की मूर्ति का अनावरण अपने पिता की पुण्यतिथि पर किया

.पुण्यतिथि पर आयोजित अनावरण कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा नेता राजकुमार गुप्ता मंडल अध्यक्ष ऋषि बिसेन सिंह वैभव सिंह राम संतोष शुक्ला दिलीप जायसवाल कमलेश सिंह गिरीश नारायण सिंह मुन्ना निशा डी संतोष सोनकर श्याम नारायण गोद शैलेश यादव रामायण निषाद राजेंद्र यादव कौशल किशोर सिंह सुनील गुप्ता ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विश्वविद्यालय निषाद पत्रकार सहित हजारों गणमान्य व्यक्ति उपस्थित होकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया

भाजपा की प्रचंड जीत पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने किया खुशी का इजहार

 आम जनमानस मे भाजपा का वढ़ रहा है विश्वास. शिवम श्रीवास्तव

मनोज रूंगटा

रूद्रपुर देवरिया  दिल्ली विधानसभा व मिल्कीपुर विधानसभा जीतने की खुशी में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा रुद्रपुर के कार्यकर्ताओं ने बस स्टेशन स्थित कैंप कार्यालय पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया 

 भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष शिवम श्रीवास्तव ने कहा आज भारतीय जनता पार्टी पर आम जनों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है जिस तरीके से राष्ट्रवाद व विकास की गंगा भाजपा बहा रही है उस सभी तबके के लोग खुश हैं व  अपना आशीर्वाद लगातार भारतीय जनता पार्टी को दे रहे हैं मिल्कीपुर जीत सीट जीतने से वहां के लोगों ने अयोध्या की हार के कलंक को मिटा दिया है

खुशी इजहार करने वालों में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष भीम सोनकर  महामंत्री नितेश श्रीवास्तव उपाध्यक्ष दीपक सिंह अरुण गौतम दीपक पांडे रजत जयसवाल व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे

दिल्ली विधानसभा व मिल्कीपुर की सीट के जीत पर भाजपाइयों में खुशी लहर

दिल्ली की जीत मोदी के गारंटी की जीत- जयप्रकाश निषाद

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया दिल्ली विधानसभा व अयोध्या के मिल्की विधानसभा सीट पर भाजपा के प्रचंड जीत को लेकर भाजपाइयों ने वहां की जनता को जीत की बधाई देते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को भी बधाई दी और कहां की यह जीत मोदी के गारंटी की जीत है जीते जनता ने समझते हुए विजय दिलाई

 स्थानीय विधायक जयप्रकाश निषाद के आवास लक्ष्मीपुर व रुद्रपुर बस स्टेशन पर भाजपाइयों ने खुशी का इजहार करते हुए मिष्ठान वितरण किया  जयप्रकाश निषाद ने कहा कि दिल्ली विधानसभा की जीत मोदी के गारंटी की जीत है तथा अयोध्या जनपद के मिल्कीपुर विधानसभा के उपचुनाव का परिणाम भाजपा की सेवा सुरक्षा सुशासन का परिणाम है

भाजपा के प्रचंड जीत पर अरविंद शुक्ला रमेश सिंह जितेंद्र गुप्ता सुनील गुप्ता रमेश गुप्ता कौशल किशोर सिंह लक्ष्मी गुप्ता संतोष गुप्ता कमलेश सिंह ऋषि सिंह दिलीप जायसवाल मनीष गुप्ता गिरीश नारायण सिंह मुन्ना निषाद संतोष सोनकर श्याम नारायण गौंड शैलेश यादव रामायण निषाद राजेंद्र यादव ने बधाई दी

निशा ने रजत नेहा व सिद्दार्थ कांस्य पदक जीत कर महा विद्यालय का नाम किया रोशन

गो.वि.वि. मे आयोजित वार्षिक एथलीट मीट 2025 मैं आयोजित खेल प्रतियोगिता में छात्रों ने लिया था भाग

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा विश्वविद्यालय में आयोजित वार्षिक एथलीट मीट 2025 में रामजी सहाय पी. जी कॉलेज के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर  विभिन्न प्रतियोगिताओं में पदक हासिल किया

जहा शनिवार को कालेज के  प्राचार्य प्रो.बृजेश कुमार पाण्डेय ने निशा मौर्य नेहा यादव व सिद्धार्थ पांडे को पदक ,प्रमाण पत्र के साथ माल्यापर्ण कर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की

 निशा मौर्या बी ए चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा वह लंबी कूद( 4.00 मी.) और ऊंची कूद(4फिट 9 इंच)में रजत पदक हासिल किया वही बी ए छठवें सेमेस्टर की छात्रा नेहा यादव ने गोला फेंक (6मी.85 से.मी.) मे कांस्य पदक तथा बी ए छठवें सेमेस्टर के छात्र सिद्दार्थ पांडेय ने 110 मी.बाधा दौड़ (18 सेकंड) में कांस्य पदक जीत कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया 

प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों राजन यादव,नीतू पाल,ज्योति यादव,सेजल चौरसिया,शिवानी गौड़,विशाल यादव,आदर्श पांडेय ,दिवाकर यादव,अंकित यादव,और अखिलेश यादव का  भी उत्साहवर्धन करते हुए प्राचार्य ने प्रमाण पत्र प्रदान किया

,इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष एवम कोच डॉ. बृजेश कुमार प्रजापति, मीडिया प्रभारी डॉ. शरद वर्मा,श्रीकांत मणि त्रिपाठी सहित अन्य प्राध्यापक, कर्मचारी गण उपस्थित थे

शुक्रवार, 7 फ़रवरी 2025

सरकार के स्वामित्व योजना को लेकर ड्रोन से गांव का सर्वे जारी

 मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार द्वारा स्वामित्व योजना के तहत रुद्रपुर तहसील में सर्वे आफ इंडिया द्वारा भारतीय जी पी एस ड्रोन के माध्यम से सर्वे किया जा रहा है जहां अब तक 294 गांव में लगभग 286 गांव का सर्वे किया  जा चुका है जिसमें 26 गांव के नक्से मे हुये गलती का सुधार  बाकी है

जानकारी के अनुसार रुद्रपुर तहसील के अंतर्गत 294 गांव आते हैं जिसमें ड्रोन द्वारा लगभग 286 गांव का सर्वे किया जा चुका है जिसमें डीह के नंबर में काबिज स्वामित्व को कब्जे के अनुसार आबादी के भूखंड को काटकर घरौदी तैयार की जा रही है 

राजस्व अधिकारी के अनुसार ड्रोन सर्वे के माध्यम से गांव में बने हर घर की जिओ टैगिग की जाती है और प्रत्येक घर का क्षेत्रफल दर्ज किया जाता है क्षेत्रफल दर्ज करने के बाद प्रत्येक घर को एक यूनिट आईडी प्रदान की जाती है जो उसे घर का पता भी होता है इस प्रक्रिया के माध्यम से लाभार्थी  पूरा डिजिटल हो जाता है पहले डीह की जमीन के पास नागरिकों के पास लिखित दस्तावेज नहीं होते थे और सरकार द्वारा स्वामित्व योजना के तहत गांव के नागरिकों को लिखित दस्तावेज उपलब्ध होगा

एसडीएम श्रुति शर्मा ने इस संबंध में कहा कि योजना का उद्देश्य ग्रामीण किसानों की जमीन ऑनलाइन देखरेख मुहैया कराना जमीनों की मैपिंग और उनके सही मालिकों को उनका हक दिलाना और जमीनी प्रक्रिया में पारदर्शिता लाना है जिसके लिए स्वामित्व योजना के अंतर्गत ड्रोन के माध्यम से सर्वे किया जा रहा है7

पुन: मतगणना में वर्तमान प्रधान हुए विजयी

एस डी एम कोर्ट के आदेश पर पुलिस सुरक्षा के बीच पुनः हुई मतगणना


पुनः मतगणना मे अवैद्य मत वैद्य होना चर्चा का विषय

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत मलपुरवा के प्रधान पद के पुनः मतगणना मे वर्तमान प्रधान दयानंद यादव पुनः विजयी घोषित हुए

मालूम है कि रुद्रपुर विकासखंड के ग्राम मलपुरवा के प्रधान पद के असंतुष्ट प्रत्याशी आयुष उर्फ हिमालय व हरेंद्र यादव द्वारा न्यायालय में एक याचिका दायर की थी जहां एसडीएम कोर्ट द्वारा 7 फरवरी को पुनः मतगणना की तिथि निर्धारित किया गया था

 शुक्रवार को एसडीएम श्रुति शर्मा के निर्देश में तहसील परिसर में तहसीलदार चंद्रशेखर वर्मा नायव तहसीलदार अनिल तिवारी शिवेंद्र कौन्डिल व खंड विकास अधिकारी पन्ने लाल यादव के समक्ष मलपुरवा का पुनः मतगणना हुआ जिसमें वर्तमान प्रधान ही विजयी घोषित हुए 

मालूम हो कि दयानंद यादव को पूर्व में 169 मत हरेंद्र यादव को 165 मत व आयुष यादव को 162 मत प्राप्त हुए थे जहां यह लोग  आयुष व हरेंद्र असंतुष्ट होकर न्यायालय का शरण लिया जहां एसडीएम के आदेश पर पुन: मतगणना हुआ जिसमें वर्तमान प्रधान ही विजयी घोषित हुए
 बताया जाता है कि पूर्व में हुए अवैध मत में पून: मतगणना में कुछ मत बैद्य पाए गए जो चर्चा का विषय है

एक बार फिर विजय प्राप्त करने पर पूर्व प्रधान अनिल सिंह जय विजय यादव महंत यादव रामविलास यादव शिव शंकर यादव महेंद्र यादव आदि ने बधाई दी

ई-रिक्शा की व्यवस्था नगर में हुआ फिसड्डी साबित

मनोज रूंगटा


रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर नगर को स्वच्छ वनाने व जाम से निजात दिलाने की व्यवस्था में ठेले को लेकर अतिक्रमण व जाम को लेकर ई रिक्शा की व्यवस्था नगर में  फिसड्डी साबित हो गई जबकि एसडीएम ने नगर पंचायत को ई रिक्शा व ठेले  के लिए बनाए गए वेन्डर जोन में लगाने की सख्त हिदायत दी थी

अभी तक पार्किंग (स्टैंड )की नहीं हो पाई सुचारू रूप से व्यवस्था


मालूम हो कि नगर में अतिक्रमण को लेकर व्यापार मंडल द्वारा तहसील से लेकर जिलास्तर तक के अधिकारियों को नगर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए पत्राचार किया गया था जहां उप जिलाधिकारी के बैठक क्रम में नगर पंचायत को चिन्हित जगह पर ठेला लगाने का निर्देश दिया गया था वही नगर में लगभग सैकड़ो की संख्या में चल रहे ई रिक्शा को नगर व ग्रामीण क्षेत्र को रूट डिवाइड कर चलने की व्यवस्था बताई गई थी जहां नगर पंचायत द्वारा ई-रिक्शा की पेंटिंग से मार्किंग भी की गई थी लेकिन एसडीएम के व्यस्ततम होने के कारण नगर पंचायत भी ढीला पड़ गया और पुनः ठेला व ई-रिक्शा पुराने ठर्रे पर लगने व चलने लगे जिसे लेकर जाम की स्थिति पुनः बनती जा रही है बैठक में एस डी एम ने नगर पंचायत को गाड़ियों के पार्किंग के लिए चिन्हित जगह को यात्रियो के लिए सुविधा व गाड़ी पार्किग के लिए जगह को सही करने का  सख्त निर्देश दिया था लेकिन आज एक माह बीत गया स्टैंड पुरानी स्थिति में ही पड़ा है जहां यात्रियों के सुविधा सहित गाड़ियों के पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है जबकि पार्किंग के नाम पर स्टैंड वसूला जाता है

चिन्हित स्थान पर ठेला लगेगे तथा अर्बन व रूलर के ई रिक्शा निर्धारित  रूट से ही चलेंगे .एस डी एम

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्रुति शर्मा ने कहा कि ठेले वालों के लिए स्थान चिन्हित करके नगर पंचायत को चिन्हित स्थान पर ठेला लगवाने के लिए आदेशित किया गया है वहीं अर्बन व रूलर के ई रिक्शा निर्धारित  रूट से ही चलेंगे ऐसा न करने वालों के प्रति कार्रवाई की जाएगी

ई रिक्शा के लिए अर्वन व ग्रामीण को चिन्हित कर मार्किंग की जा रही-ई.ओ

 इस संबंध में अधिशासी अधिकारी नितेश गौरव ने बताया कि पार्किंग शुल्क स्टैंड  का एस्टीमेट बना दिया गया है जिस पर कार्य शीघ्र शुरू हो जाएगा टूटे प्याऊ टॉयलेट को सही कराया जाएगा तथा रेट लिस्ट लगाकर एक आदमी नियुक्त किया जाएगा  ई रिक्शा के लिए अर्वन व ग्रामीण को चिन्हित कर मार्किंग की जा रही है

गुरुवार, 6 फ़रवरी 2025

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एकौना थाना द्वारा चलाया गया 'मिशन शक्ति फेज-05' एवं 'शक्ति दीदी' अभियान

महिलाओं एवं बलिकाओं मे वितरित किये गये पम्पलेट

मनोज रूंगटा

रूद्रपुर देवरिया उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के सुरक्षार्थ व स्वावलंबन हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-05 के तहत पुलिस अधीक्षक देवरिया विक्रान्त वीर के निर्देशन में  एकौना थाने की मिशन शक्ति टीम जागरूकता अभियान चलाया जहां महिलाओं व छात्राओं में पंपलेट वितरण किया

 गुरुवार को एकौना थाने के उप निरीक्षक अंगद प्रेमी, हे.का जीउत राम, का. जितेन्द्र कुमार तथा म.का. ममता तिवारी ने एकौना थाना क्षेत्र के हंसनाथ सिंह बालिका इण्टर कालेज में छात्र/छात्राओं एवं वहां उपस्थित समस्त स्टाफ को मिशन शक्ति फेज-5 के तहत सरकार द्वारा जारी विभिन्न विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों जैसेः- डॉयल-112, हेल्प लाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098, सी0एम0 हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेन्टर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा-108 आदि के विषय में जानकारी देकर जागरुक किया गया

इस दौरान मिशन शक्ति टीम/एण्टी रोमियो टीम ने सार्वजनिक स्थानों, धार्मिक स्थलों आदि स्थानों पर महिलाओं/बालिकाओं को टेम्पलेट वितरित करते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों आदि के विषय में जानकारी देकर जागरुक किया

रूद्रपुर पुलिस ने साइबर अपराधों से बचाव हेतु चलाया जागरूक आभियान

  पुलिस ने मागाँ कोड़र  स्थित नेहरू लघु माध्यमिक विद्यालय में उपस्थित छात्र/छात्राओं को साइबर अपराध के बारे में किया जागरूक

मनोज रूगटा

रुद्रपुर देवरिया पुलिस अधीक्षक  विक्रान्त वीर के निर्देश रुद्रपुर पुलिस ने साइबर टीम के साथ ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में जागरूकता अभियान चलाया

गुरूवार को रुद्रपुर की साइबर टीम उप निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार, कां राजन सरोज, कां नीरज के साथ रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के माँगाकोरण स्थित नेहरू लघु माध्यमिक विद्यालय में उपस्थित छात्र/छात्राओं को साइबर अपराध के सम्बन्ध डिजिटल युग में साइबर अपराधों जैसे ऑनलाइन ठगी, फिशिंग, हैकिंग, पहचान चोरी, साइबर बुलिंग और फर्जी कॉल आदि के सम्बन्ध में बचाव हेतु जागरूक किया और कहा  अभियान का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और उन्हें ऐसे उपायों की जानकारी देना था जिससे वे ऑनलाइन धोखाधड़ी से बच सकें।

 पुलिस ने लोगों को विभिन्न साइबर अपराधों के बारे में विस्तार से बताया और इनसे बचाव के लिए सावधानियां बरतने की सलाह दी और अपने ओटीपी और पिन किसी से साझा न करने की सलाह दी और कहा .यदि कोई व्यक्ति खुद को बैंक अधिकारी, पुलिसकर्मी या सरकारी अधिकारी बताकर आपकी गोपनीय जानकारी मांगता है, तो सावधान रहें और तुरंत पुलिस को सूचित करें

रामायण हमे जीवन जीने की सिखाती है कला .मृदुल जी महाराज

 कथा श्रवण के दूसरे दिन कथा सुन श्रोता हुए भाव विभोर


रुद्रपुर देवरिया ब्रह्म मंदिर समिति धतूरा खास के तत्वाधान में आयोजित इकतीसवें  वार्षिकोत्सव के उपलक्ष में श्री गणेश महायज्ञ एंव संगीत मय मानस प्रवचन का आयोजन किया गया

कथा के दुसरे दिवस हरिद्वार से पधारे मानस प्रवक्ता कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज  ने रामायण के माहात्म्य को समझाते हुए कहा कि महात्म्य का अर्थ है परिचय जब तक हम किसी ग्रन्थ को जानेंगे नहीं तब तक हमे उस ग्रन्थ से प्रेम नहीं होगा रामायण कोई किस्सा कहानी नहीं अपितु मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम चंद्र के जीवन का दर्पण है जिसे हम  श्रवण कर अपने जीवन को सुधार सकते है रामायण हमे जीवन जीने की कला सिखाती है हमे मर्यादित बनाती है 

सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने किया व्यासपीठ का पूजन


कथा में पहुंचे देवरिया सदर  विधायक शलभ मणि त्रिपाठी  ने व्यास जी का सम्मान करते हुए व्यासपीठ का पूजन कर आरती किया

 कथा श्रवण मे हरि नंदन मणि त्रिपाठी श्याम शंकर मणि त्रिपाठी राम चंद्र मणि त्रिपाठी अवधेश मिश्रा मार्कंडेय मणि त्रिपाठी कन्हैया मणि समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर कथा श्रवण का आनंद लिया

फर्जी कागजात के सहारे विदेश भेजने वाले तीन पर हुई गैंगस्टर की कार्यवाई

आधा दर्जन से अधिक तीनों पर है मुकदमा पंजीकृत

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गिदहा निवासी दो व्यक्ति व गौरी बाजार कोतवाली क्षेत्र के असनहर निवासी एक व्यक्ति पर वाछित मुकदमा के तहत पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तीनों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है जहां रुद्रपुर में तीनों के विरुद्ध आधा दर्जन से अधिक मुकदमा पंजीकृत है

फर्जी कागजात के सहारे धोखाधड़ी कर विदेश भेजते थे युवको को

मालूम हो कि रुद्रपुर कोतवाली के फतेहपुर गिद्हा टोला निवासी राहुल सिंह पुत्र जनार्दन, भानु प्रताप उर्फ सोनू पुत्र नागेंद्र तथा गौरी बाजार थाना क्षेत्र के असनहर निवासी सुशील उर्फ पिंटू पुत्र ओंकार के विरुद्ध रुद्रपुर कोतवाली में आधा दर्जन से अधिक मुकदमा फर्जी कागजात के सहारे धोखाधड़ी कर विदेश भेजने के नाम पर दर्ज है जहां यह लोग रुद्रपुर देवरिया के कतरारी स्थित मार्ग पर कार्यालय खोलकर उत्तर प्रदेश बिहार के गाजीपुर बलिया आजमगढ कुशीनगर आदि के युवको को विदेश भेजने का कार्य करते थे जहां पुलिस ने इन लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई कर रही थी जहां पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर के निर्देश में तीनों अभियुक्तों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है जहां तीनों व्यक्ति वर्तमान में जिला कारागार देवरिया में निरूद्ध है

     

बुधवार, 5 फ़रवरी 2025

माता ने अपने दिव्यांग वेटे के साथ थाने में तहरीर देकर न्याय की लगाई गुहार


रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर नगर के जोत  सेमरौना निवासी सोमारी देवी पत्नी माताभिख नेअपने दिव्यांग बेटे पन्ने लाल निषाद के साथ वुधवार को रुद्रपुर कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई दिए गए तहरीर में कहा कि 2019 में हमने एक जमीन क्रय किया था जिस पर आज तक जोतते बोते आ रहे थे जहां हमारे विपक्षी सीहोर चक निवासी उर्मिला पत्नी विशंभर अपने लोगों के साथ राजस्व अधिकारियों कर्मचारियों को लेकर मुझे बिना नोटिस दिलवाएं मेरी खड़ी फसल को ट्रैक्टर द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया और पूछने पर गाली गुप्ता देते हुए जान से मारने की धमकी दी

धूमधाम से निकला हनुमत महायज्ञ कलश शोभा यात्रा

 मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर क्षेत्र के ग्राम जंगल अकटहा के लक्ष्मीपुर में सात दिवसीय हनुमत महायज्ञ को लेकर महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाला गया जो अकटहा लक्ष्मीपुर छपोली होते हुए दुग्धेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे जहां कथावाचक अजय तिवारी जी महाराज द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच मंदिर स्थित पोखरा से महिलाओं ने कलश में जल भरकर गाजे वाजे  के साथ अकटहा लक्ष्मीपुर यज्ञ स्थल पहुंची 

हनुमत महायज्ञ की आयोजक राज किशोर सिंह उर्फ अमितेश ने बताया कि सात दिवसीय हनुमत महायज्ञ का आयोजन किया गया है जिसमें इलाहाबाद आए कथावाचक अजय तिवारी जी महाराज व कुशीनगर के वीरेंद्र तिवारी महाराज तथा भटनी के हरपूर्णानंद जी महाराज उर्फ शंकर बाबा होगे

आयोजक ने अतिथियों को श्रीखाटू श्याम जी का प्रतीक चिन्ह देकर किया सम्मानित

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित दशरथ गद्दी अयोध्या के महंत राजकुमार दास सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर अरविंद राजभर डॉ विवेक सेठ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विश्वविजय निषाद को आयोजक द्वारा अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया कलश यात्रा में देवेंद्र राजभर सुग्रीव राजभर पन्ने लाल राजभर ग्राम प्रधान संजय राजभर गुड्डू पाल आदि लोग उपस्थित थे

साथ दिवसीय हनुमत महायज्ञ का समापन होगा 11 फरवरी को

 आयोजक राज किशोर सिंह उर्फ अमितेश ने  बताया कि अकटहा मे सात दिवसीय हनुमत महायज्ञ का आयोजन किया गया है जिसका समापन महायज्ञ के साथ 11 फरवरी को किया जाएगा इस उपरांत प्रसाद का भी वितरण किया जाएगा

उन्होंने महायज्ञ में लोगों से अधिक से अधिक संख्या पहुंचने की अपील की

रूद्रपुर पुलिस ने साइबर अपराधों से बचाव हेतु चलाया जागरूक आभियान

 अज्ञात लिंक ब वेब साइटों पर क्लिक न कर अपने ओटीपी व पिन को किसी से साझा न करें धर्मेन्द्र कुमार

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया पुलिस अधीक्षक  विक्रान्त वीर के निर्देश रुद्रपुर पुलिस ने साइबर टीम के साथ नगर के स्कूल व लाइब्रेरी में जागरूकता अभियान चलाया

वुधवार को रुद्रपुर की साइबर टीम उप निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार, कां राजन सरोज, कां नीरज के साथ रूद्रपुर नगर के आदर्श चौराहा स्थित भारत ई लाइब्रेरी खजुहा चौराहे पर स्थित श्रीराम लाइब्रेरी में उपस्थित छात्र/छात्राओं को साइबर अपराध के सम्बन्ध डिजिटल युग में साइबर अपराधों जैसे ऑनलाइन ठगी, फिशिंग, हैकिंग, पहचान चोरी, साइबर बुलिंग और फर्जी कॉल आदि के सम्बन्ध में बचाव हेतु जागरूक किया और कहा  अभियान का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और उन्हें ऐसे उपायों की जानकारी देना था जिससे वे ऑनलाइन धोखाधड़ी से बच सकें।

 पुलिस ने लोगों को विभिन्न साइबर अपराधों के बारे में विस्तार से बताया और इनसे बचाव के लिए सावधानियां बरतने की सलाह दी और कहा कि अज्ञात लिंक ब वेब साइटों पर क्लिक न करें  कई बार साइबर अपराधी फिशिंग लिंक भेजते हैं, जो आपकी व्यक्तिगत जानकारी चुरा सकते हैं  अपने ईमेल, बैंकिंग और अन्य महत्वपूर्ण खातों के लिए मजबूत पासवर्ड बनाएं और समय-समय पर बदलते रहें  अपने ओटीपी और पिन किसी से साझा न करें

बैंक या अन्य संस्थान कभी भी ओटीपी मांगते नहीं हैं, इसलिए किसी अज्ञात व्यक्ति को यह जानकारी न दें सार्वजनिक वाई-फाई से बचें  साइबर अपराधी सार्वजनिक ने यदि कोई व्यक्ति खुद को बैंक अधिकारी, पुलिसकर्मी या सरकारी अधिकारी बताकर आपकी गोपनीय जानकारी मांगता है, तो सावधान रहें और तुरंत पुलिस को सूचित करें

वी आर सी रुद्रपुर में हुआ तीन दिवसीय शारदा प्रशिक्षण का शुभारंभ

  प्रशिक्षण का उद्देश्यआउट ऑफ स्कूल बच्चों को विद्यालय शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना राज किशोर सिंह रुद्रपुर देवरिया समग्र शिक्षा अभियान के...