गुरुवार, 14 नवंबर 2024

आई जीआर.एस प्रकरण के निस्तारण मे लापरवाही पर डीएम ने की बड़ी कार्रवाई

37 अधिकारियों के नवंबर माह के वेतन आहरण पर रोक

मनोज रूंगटा

जन शिकायतों का सतही निस्तारण अक्षम्य: डीएम


रूद्रपुर देवरिया आई जी आर एस प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण में लापरवाही बरतने पर नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने बड़ी कार्रवाई की है जिसमें 37 अधिकारियों के नवंबर माह के वेतन आहरण पर रोक लगा दी है। 

 डीएम ने कहा कि जन शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण शासन की प्राथमिकता का विषय है। शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापरक एवं तथ्यपूर्ण होना चाहिए। सतही निस्तारण किसी भी दशा में स्वीकार्य नहीं है।

अक्टूबर माह में आईजीआरएस पोर्टल की रैंकिंग में जनपद देवारिया  को 39 वां स्थान हुआ था प्राप्त 

 उन्होंने कहा  असंतुष्ट फीडबैक की वजह से जनपद की रैंकिंग प्रभावित हो रही है। जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त माननीय मुख्यमंत्री जी संदर्भ, सीएम हेल्पलाइन, ऑनलाइन सन्दर्भ, मंडलायुक्त संदर्भ, पीजी पोर्टल भारत सरकार एवं संपूर्ण समाधान दिवस तथा जिलाधिकारी जन सुनवाई में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण समीक्षा में यह तथ्य सामने आया कि उक्त अधिकारियों द्वारा बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद जन समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बरती जा रही है, जो अक्षम्य है। 

 वताते चले कि अक्टूबर माह में आइजीआर एस पोर्टल की रैंकिंग में देवरिया को 39 वां स्थान प्राप्त हुआ था जिस पर डीएम ने अधिकारियों को आदत में सुधार लाने की चेतावनी दी थी

 रैंकिंग में सुधार होने पर ही वेतन आहरण पर  होगा विचार 

जिलाधिकारी में कहां की जनपद की रैकिग सुधार होने पर ही वेतन आहरण पर विचार होगा जिम्मेदार अधिकारी स्वयं आईजीआरएस प्रकरणों की आख्या देखे तथा आवश्यक प्रकरणों में स्थलीय निरीक्षण भी करें। शिकायतकर्ता से बात कर उसे तथ्यों से अवगत कराते हुए संतुष्ट करने का प्रयास करें

दस वी डी ओ, पाँच एडीओ पंचायत, विद्युत विभाग के दो अधिशासी अभियंता समेत डीपीआरओ, बीएसए, ईओ एवं एआरटीओ के वेतन आहरण पर लगी रोक

जिन अधिकारियों का वेतन बाधित किया गया है, उनमें अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद देवरिया, अधिशासी अभियंता-जल निगम (ग्रामीण), अधिशासी अभियंता-आरईडी, अधिशासी अभियन्ता विद्युत सलेमपुर, अधिशासी अभियन्‍ता विद्युत देवरिया खण्ड, उप निदेशक कृषि विभाग देवरिया, खंड शिक्षा अधि‍कारी तरकुलवा, खंड शिक्षा अधि‍कारी सलेमपुर, खण्‍ड वि‍कास अधि‍कारी देसही देवरिया, खण्‍ड वि‍कास अधि‍कारी पथरदेवा, खण्‍ड वि‍कास अधि‍कारी बरहज, खण्‍ड वि‍कास अधि‍कारी भटनी, खण्‍ड वि‍कास अधि‍कारी भलुअनी, खण्‍ड वि‍कास अधि‍कारी भागलपुर, खण्‍ड वि‍कास अधि‍कारी रामपुर कारखाना, खण्‍ड वि‍कास अधि‍कारी रुद्रपुर, खण्‍ड वि‍कास अधि‍कारी लार, खण्ड विकास अधिकारी सदर, जिला पंचायत राज अधिकारी देवरिया, परियोजना अधिकारी, डूडा देवरिया, पूर्ति निरीक्षक सलेमपुर, प्रभारी चिकित्साधिकारी/अधीक्षक तरकुलवा, प्रभारी चिकित्साधिकारी/अधीक्षक देसही देवरिया, प्रभारी चिकित्साधिकारी/अधीक्षक बनकटा, प्रभारी चिकित्साधिकारी/अधीक्षक बरहज, प्रभारी चिकित्साधिकारी/अधीक्षक भलुअनी, प्रभारी चिकित्साधिकारी/अधीक्षक रुद्रपुर, प्रभारी चिकित्साधिकारी/अधीक्षक लार, बेसिक शिक्षा अधिकारी, देवरिया, सब रजिस्ट्रार देवरिया, सहायक विकास अधिकारी तरकुलवा, सहायक विकास अधिकारी देवरिया सदर, सहायक विकास अधिकारी भटनी,सहायक विकास अधिकारी भाटपाररानी, सहायक विकास अधिकारी लार, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी देवरिया शामिल हैं।

बुधवार, 13 नवंबर 2024

रा.स.पी.जी कालेज मे सड़क सुरक्षा जागरूकता" विषय पर हुआ संगोष्ठी का आयोजन

 थाना प्रभारी ने दिलायी छात्राओं को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने की शपथ 

मनोज रूगंटा

रुद्रपुर देवरिया यातायात माह नवंबर "सड़क सुरक्षा जागरूकता" अभियान के तहत यातायात पुलिस देवरिया के संयुक्त तत्वावधान में  रामजी सहाय पी. जी  के सुमित्रा सहाय सभागार में राष्ट्रीय सेवा योजना,रोवर्स रेंजर्स  व अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया

 मुख्य आतिथि यातायात देवरिया अंशुमन श्रीवास्तव ने कहा कि हमें एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते यातायात नियमों का पालन करना चाहिए पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर  है घर से निकलते वक्त  ही हमे सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन कर दूसरे को भी जागरूक करें

विशिष्ट अतिथि थाना प्रभारी रतन पांडेय ने यातायात नियमों की जानकारी देते हुये छात्र छात्राओं को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई 

 प्राचार्य प्रो. बृजेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि निश्चित रूप से इस बढ़ती  आबादी के कारण सड़कों पर चलने वालों की भीड़ बढ़ी है जिससे दुर्घटनाओं की संख्या भी बढ़ी है,इस तरह की संगोष्ठियों के आयोजन से हमारे छात्र _छात्राएं जागरूक होकर ट्रैफिक नियमों का पालन करेंगे, इस अवसर पर भाषण  और पोस्टर प्रतियोगिता  का भी आयोजन किया गया,

  कार्यक्रम में सुरेंद्र देव मिश्रा डॉ आशुतोष कुमार सिंह, डॉ.शरद वर्मा, डॉ आनंद मोहन डॉ. अजय पांडेय, डॉ.अशोक कुमार सिंह, डॉ विनोद कुमार गौतम,मुकेश चौधरी सहित बड़ी संख्या में छात्र _छात्राएं उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन डॉ सुधीर श्रीवास्तव ने किया वही एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ  देवेंद्र कुमार चौहान ने धन्यवाद ज्ञापित किया

छः नामजद पन्द्रह अज्ञात डी.जे संचालकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

आदेश के बावजूद तेज ध्वनी व अश्लील गीत बजाने को लेकर हुयी करवाई

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया दुर्गा पूजा व दीपावली के त्योहारों में शासन द्वारा जारी आदेश के विपरीत डी जे संचालकों द्वारा तेज ध्वनि व अश्लील ग गाना बजाने के विरुद्ध पुलिस ने रुद्रपुर कोतवाली में छः नामजद सहित 15 अज्ञात के विरुद्ध ध्वनि प्रदूषण के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है

रुद्रपुर के दो , राम लक्षन के एक कापरवार घाट के एक,फुटहवा इनार चौरी चौरा के एक , मुबारकपुर आजमगढ़ के एक डी जे  संचालकों के विरुद्ध हुयी कार्यावाही

बताते चले की त्योहारों को लेकर शासन द्वारा गाइडलाइन जारी किया गया था जिसको लेकर रुद्रपुर कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक सहित डी जे संचालकों की मीटिंग की गई थी जिसमें शासन द्वारा जारी गाइडलाइन को बताते हुए अनुबंध पत्र पर हस्ताक्षर कराया गया था लेकिन दीपावली व दशहरा के त्यौहार को लेकर शासन का खुला उल्लंघन करते हुए डी जे  संचालकों द्वारा तेज आवाज के साथ अस्पताल स्कूल आदि जगहों के रास्ते पर तेज वॉल्यूम में ध्वनि विस्तारक के यंत्र बजाया गया जिसको लेकर क्षेत्राधिकारी ने रुद्रपुर के दो , राम लक्षन के एक कापरवार घाट के एक,फुटहवा इनार चौरी चौरा के एक , मुबारकपुर आजमगढ़ के एक डी जे  संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई की है जहां रुद्रपुर कोतवाली में इनके विरुद्ध ध्वनि प्रदूषण का मुकदमा पंजीकृत किया गया है

पुनरीक्षण अभियान में बूथों पर अनुपस्थित रहने वाले 25 वी एल वो पर डी एम ने दिये कार्यवाही के निर्देश

डी एम ने दिन वेतन बाधित के साथ जारी किया कारण बताओं नोटिस

मनोज रूगटां

रूद्रपुर देवरिया निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के विषेश अभियान मे  निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए  बीएलओ को जिलाधिकारी दिब्या मित्तल ने दो दिन का वेतन बाधित करते हुये कारण वताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया है 

विशेष अभियान के तहत बूथ का निरीक्षण करते अधिकारी

 मालूम हो कि  9 व 10 नवंबर की विशेष अभियान के तिथियों पर अधिकारियों के निरीक्षण मे अनुपस्थित रहने वाले बीएलओ दीनानाथ मौर्य, पुष्पा वर्मा, किरण देवी, रूपेश कुमार, चिंता मणि, शवाना परवीन, नीता मिश्रा, संतोष गुप्ता, मोनिका तिवारी, राबिया अंसारी, अंजुम आरा, सावित्री देवी, निधि, ममता पांडेय, सरोज सिंह, त्रियंबदा, सरोज कुशवाहा, तारा देवी, अजय कुमार, नेबूलाल प्रसाद, अवधेश प्रसाद, अनिल कुमार मौर्य, प्रदीप रंजन मिश्रा, रीना यादव, सतीश तिवारी पर कार्यावाही की गई है।

जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने कहा कि  इस निर्णय को निर्वाचन पुनरीक्षण जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य में उच्च प्राथमिकता के तहत लिया है।

जिलाधिकारी ने कहा- निर्वाचन से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही

 उन्होंने कहा बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित बीएलओ का वेतन बाधित करते हुए इस कार्यवाही की सूचना तत्काल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही, संबंधित बीएलओ को अपनी अनुपस्थिति का स्पष्टीकरण तीन दिवस के भीतर जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी के माध्यम से प्रस्तुत करने को कहा 

  उन्होने कहा यदि निर्धारित अवधि में संतोषजनक स्पष्टीकरण प्राप्त नहीं होता है, तो संबंधित अधिकारियों को अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रारंभ करने के निर्देश भी जारी कर दिये गये हैं। 

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि निर्वाचन से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसे कर्मियों पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

रविवार, 10 नवंबर 2024

चिकित्सकीय परीक्षण के लिए गया अभियुक्त पुलिस को चकमा देकर फरार

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को पुलिस द्वारा ले जा रहे चिकित्सकीय परीक्षण हेतु वारंटी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया जिसकी सुचना  कोतवाली पर पुलिस ने दी  काफी खोज़ वीन के वाद भी नहीं चल सका

बताया जाता है कि वारंटी को न्यायालय भेजने के पूर्व पुलिस में चिकित्सीय परीक्षण हेतु रुद्रपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां वारंटी गेट पर ही पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया पुलिस ने जामुन चौराहा सहित नगर में काफी खोजने का प्रयास किया किंतु पता नहीं चल सका इस संबंध में क्षेत्राधिकारी अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि अगर चिकित्सक़ीय परीक्षण हेतु रजिस्टर दर्ज है तो निश्चित ही दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी

शनिवार, 9 नवंबर 2024

ग्राम मरवटिया मे श्री राम महा यज्ञ की निकली भव्य कलश यात्रा

रूद्रपुर देवरिया मदनपुर क्षेत्र के अजयपुरा मरवट में श्री राम महायज्ञ का आयोजन किया गया जहा शनिवार को  भव्य कलश यात्रा गाजा वाजा के साथ निकाली गयी । जिसमें सैकड़ो की संख्या में महिलाएं सर पर कलश लेकर कलश यात्रा निकाली जो कथा स्थल से प्रारंभ होकर खंडेसर , नैपुर, गंगाचक चौराहा, पकड़ी तिवारी, महेंंन होते हुए कपरवार घाट संगम तट पर पहुंची जहा कलश में जल भरा गया। 

 कलश यात्रा में साथ चल रहे श्री सियाराम जू महाराज के कृपा पात्र शिष्य जगनारायण दास जू का  चंद्रभूषण सिंह, जियुत चौबे (बाबा),सन्तोष यादव, नंदन यादव, लोहा भाई, जयपाल यादव, सूर्यप्रकाश चौबे, वंजीत यादव, ग्राम प्रधान विनोद चौरसिया, अंकित गोंड, सत्यम भारती, गोलू, दिलीप जायसवाल, रामभवनन गोंड , टुनटुन राजभर आदि ने कथा स्थल पहुक्ने पर भव्य स्वागत किया गया

थाना समाधान दिवस पर ग्यारह प्रार्थना पत्र पड़े छ: का हुआ निस्तारण

रुद्रपुर सर्किल के रुद्रपुर कोतवाली में चार ,एकौना मे तीन ,मदनपुर थाने मे चार प्रार्थना पड़े

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर सर्कल के तीन थानों में 11 प्रार्थना पत्र पड़े जिसमें तीन का निस्तारण कर दिया गया शेष के निस्तारण के लिए टीम लगा दी गई 

एकौना थाना में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ उप जिलाधिकारी श्रुति शर्मा के अध्यक्षता व क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ जहां तीन प्रार्थना पत्र पड़े जिसमें तीनों का निस्तारण कर दिया गया 

उपजिलाधिकारी श्रुति शर्मा ने कहा कि पीड़ितों के पड़े प्रार्थना पत्र के निस्तारण में लापरवाही क्षम्य नहीं होगी प्रार्थना पत्र के निस्तारण में पुलिस व राजस्व रकर्मी आपस में सामजंस्य  स्थापित कर सभी प्रार्थना पत्र का निस्तारण  समय बद्घ समय से करावे

रुद्रपुर कोतवाली में तहसीलदार चंद्रशेखर वर्मा की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस आयोजित हुआ जिसमें चार प्रार्थना पत्र राजस्व संबंधित पड़े जिसमें दो का निस्तारण किया गया 

मदनपुर थाना क्षेत्र में नायव तहसीलदार शिवेंद्र कौन्डिल की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ जिसमें चार प्रार्थना पत्र पड़े जहां मात्र एक का निस्तारण हुआ 

थाना समाधान दिवस में एकौना में नायव तहसीलदार अनिल तिवारी थाना अध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह रुद्रपुर मे थाना प्रभारी रतन पांडे मदनपुर थानाध्यक्ष सहित हल्का के लेखपाल व पुलिसकर्मी मौजूद थे

छठ घाट के व्यवस्था की खुली पोल सुरक्षा के लिए बनाया गया वैरेकेटिंग गन्ना की वोझ से टूटा महिलाएं बाल बाल बची

घटना रुद्रपुर दूग्धेश्वर नाथ मंदिर के गिरजा सरोवर पोखरा की है

  मनोज रूंगटा


रुद्रपुर देवरिया लोक आस्था का पर छठ घाट पर हजारों की संख्या में महिलाओं के लगने वाली भीड़ को लेकर नगर पंचायत द्वारा रुद्रपुर वथुआ रीवर फ्रंट ,शीतला माता मंदिर दुग्घेश्वर' नाथ मंदिर स्थित गिरजा सरोवर पोखरा पर बैरिकेडिंग सहित लाइट व अन्य व्यवस्था लाखो के खर्च से कराई गई थी जहां गिरजा सरोवर पोखरा पर शुक्रवार की भोर में महिलाओ के सुरक्षा हेतू लगायी गयी वैरिकेटिग टूटने से अपरी तफरी मच गई जहां महिलाए वाल वाल वची स्थानीय लोगों द्वारा छठी महिलाओं का पूजा सामग्री बचाया गया

मालूम हो कि दूग्धेश्वर नाथ मंदिर के सामने स्थित गिरजा सरोवर पोखरा पर नगर पंचायत द्वारा महिलाओं के सुरक्षा हेतु छ्ठ घाट पर बैरिकेडिंग कराई गई थी जिसका निरीक्षण ए डी एम एसडीएम व अन्य अधिकारी द्वारा भी किया गया था 

वताया जाता है शुक्रवार के भोर मे छठी व्रती महिलाओं द्वारा गन्ना खड़ा करने के बोझ से नगर पंचायत द्वारा कराया गया वैरिकेटिग का एक हिस्सा भरभरा कर गिर गया जिससे अफरा तफरी  मच गयी जहां उपस्थित सुरक्षा मे कर्मी सहित स्थानीय लोगों द्वारा आनन-फानन में महिलाओं के पूजा सामग्री को इकट्ठा किया गया 

लाखो खर्च क़र सजाया गया गया था छठ घाट 

 जनता ने कहा कि छठ घाट पर साफ सफाई लाइट महिलाओं के सुरक्षा हेतू पोखरा नदी मे वैरिकेटिग ,सी सी टी वी कैमरा  आदि अन्य  पर लाखों खर्च किये गए थे कि फिर  ब्रैकेटिंग इतना कमजोर कैसे कराया गया जबकि जिसका निरीक्षण सभी लोगों द्वारा किया जा चुका था

अज्ञात वाहन के ठोकर से तीस वर्षीय युवक की हुयी मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल

छठ से निमंत्रण कर अपने साथी के साथ घर वापस लौट रहा था युवक

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बर्दगोनिया निवासी अरविंद निषाद की मौत अज्ञात वाहन के ठोकर से छितही मोड़ के पास हो गई जबकि दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया 

जानकारी के अनुसार ग्राम वर्दगोनिया के स्कूल टोला निवासी अरविंद निषाद उम्र 30 वर्ष पुत्र राज ईश्वर निषाद अपने रिश्तेदार के वहां लक्ष्मीपुर छठ के निमंत्रण में गए थे जहां भोजन के उपरांत नई बाजार निवासी संतोष के साथ वापस लौट रहे थे की छितही मोड़   के पास अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए जहां स्थानीय लोगों द्वारा गौरी बाजार अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया जहां अरविंद निषाद की मौत हो गई वही संतोष निषाद की हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया

मौत की खवर सुनकर घर मे छाया मातम परिवार का रोकर वुरा हाल

अरविंद निषाद की मौत की खबर मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया पत्नी अर्पिता निषाद का रो के बुरा हाल है मृतक के दो पुत्र तमन्ना उम्र 4 वर्ष आदर्श उम्र दो वर्ष है

गौ सेवा हमारी संस्कृति इसे जीवित रखना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी डी एम दिब्या मित्तल

 गोपाष्टमी पर्व पर श्री पिंजरा पोल गौशाला में हुआ भव्य आयोजन

मनोज रूंगटा

जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने किया गोपूजन गाय को खिलाया गुड व चना

 रूद्रपुर देवरिया गोपाष्टमी के पावन पर्व पर कसया रोड स्थित पिजरा पोल गौशाला में  एक भव्य आयोजन किया गया मुख्य अतिथि जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने विधि-विधान से गोपूजन किया और गायों को गुड़ व फल खिलाकर पूजन किया

 जिलाधिकारी  दिव्या मित्तल ने कहा कि गौ सेवा हमारी संस्कृति और जीवन मूल्यों का अभिन्न अंग है और इसे जीवित रखना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है।

 इससे पूर्व गौशाला के मंत्री आचार्य परमेश्वर जोशी ने जिलाधिकारी का स्वागत करते हुए संस्था की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और गौशाला की वर्तमान स्थिति पर प्रकाश डाला।   

गोपाष्टमी के इस पावन अवसर पर शहर के श्रद्धालु जन, बीआरडी पीजी कॉलेज देवरिया के प्राचार्य डॉ. शरद चंद्र मिश्रा, पंडित आद्या प्रसाद, डॉ. अनिल त्रिपाठी, इंद्र कुमार दीक्षित, पंडित कमलनयन चतुर्वेदी, देवेंद्र मणि, शिव कुमार गोयल, पुरुषोत्तम मद्धेशिया, मधुसूदन मणि त्रिपाठी, पंडित उपेंद्रनाथ त्रिपाठी, आनंद, झुनझुनवाला, भरत केजड़ीवाल, अमर अग्रवाल, विजय प्रसाद, श्याम सुंदर भगत, संजय, नरेश अग्रवाल, ओम प्रकाश, नवनीत अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु और प्रतिष्ठित नागरिक उपस्थित रहे।

   संस्था के अध्यक्ष संजय केडिया के द्वारा पंचदेव पूजन, गौ पूजन और हवन का आयोजन कराया गया। पूरे दिन चले इस आयोजन में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और संस्था के कल्याण एवं उत्थान के लिए प्रार्थना की।

गुरुवार, 7 नवंबर 2024

प्रॉपर्टी डीलर नेहाल सिह की बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या

 मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया मदनपुर थाना क्षेत्र की ग्राम समोगर का निवासी निहाल सिंह उम्र 26 वर्ष की सुरौली थाना क्षेत्र के जदू परसिया स्थित पेट्रोल पंप के पास गुरुवार की सुबह अज्ञात मोटरसाइकिल बदमाशों ने गोली मार दी जिससे वह घायल हो गए जहां लोग मेडिकल कॉलेज देवरिया ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची साथ ही पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और कहा कि हत्यारों के गिरफ्तारी के लिए टीम लगा दी गई है

जानकारी के मुताबिक मदनपुर के समोगर निवासी नेहाल सिंह देवरिया के रामनाथ टोला में वन विभाग के पास मुंसफ कॉलोनी रहते थे जो छठ त्यौहार को लेकर  अपने वाइक से घर से देवरिया जा  रहे थे की वराँव पकड़ी मार्ग पर जदू परसिया स्थित पेट्रोल पंप के पास पहले से घात लगाए अज्ञात मोटरसाइकिल बदमाशों ने गोली मार दी जहां मौके पर गिर गए आस पड़ोस के लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए घायल नेहाल सिंह को जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया पुलिस मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भिजवाया 

पुलिस अधीक्षक पहुंचे घटना स्थल पर मातहतो को दिया आवश्यक निर्देश

घटना की सुचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा अपर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी बरहज आदित्य गौतम घटनास्थल पर पहुंचकर घटना के बारे में विस्तृत जानकारी करते हुए अपने माताहथो को आवश्यक निर्देश दिया 

पुलिस अधीक्षक ने कहा पुलिस लगने से युवक की मौत हुई है पुलिस छानबीन कर रही है   हमलावरों के गिरफ्तारी के लिए टीम लगा दी गई है

 घटना को लेकर भीड़ हुयी आक्रोशीत पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप

गोली लगने से युवक की मौत के बाद इमरजेंसी पर पहुंची भीड़  आक्रोशित हो गई जहां मौजूद दरोगा को दौड़ा लिया आक्रोशित भीड़ का कहना था कि पुलिस के विलंब पहुंचने के चलते गोली लगने से घायल युवक अपना वयान दर्ज नहीं करा सका यदि पुलिस समय से पहुंची तो मरने से पहले निहाल सिंह का बयान दर्ज हो गया होता

अस्ताचल गामी सूर्य को महिलाओं ने दिया अर्घ्य घर परिवार के सुख समृद्धि के लिए की कामना

 मनोज रूंगटा

लोक आस्था का पर्व छठ मे बथुआ रीवर फ्रंट पर उमड़ा जन सैलाब

रुद्रपुर देवरिया लोक आस्था का पर्व  छठ  पर व्रती महिलाओं ने नदी पोखरों तालाबों के छठ घाटों आस्लचल गामी सुर्य  को अर्घ्य देकर अपने घर परिवार के सुख समृद्धि के लिए कामना की 

गुरुवार को छठी प्रति महिलाओं ने बथुआ रीवर फ्रट दूग्धेश्वर नाथ मंदिर स्थित गिरजा सरोवर पोखरा शीतला माता मंदिर आदि छठ घाटाें पर व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया शाम होते ही महिला श्रद्धालुओं का नदी तालाब पोखरा पर रेला उमड़ पड़ा। व्रती महिलाएं घुटने भर पानी में खड़ा होकर डूबते भगवान भास्कर को प्रथम अर्घ्य दिया। रात भर नगर व ग्रामींण क्षेत्रो में छठ मईया के गीत गूंजते रहे 

छठ घाट पर पुलिस सुरक्षा में रही मुस्तैद

छठ घाट पर महिलाओं की सुरक्षा हेतु पुलिस  व्यवस्था मुस्तैद रही वही जहां एसडीएम हरिशंकर लाल क्षेत्राधिकारी  हरिराम यादव थाना प्रभारी कल्याण सिंह सागर अधिशासी अधिकारी नीतेश गौरव सहित पुलिस फोर्स मौजूद थी

 नगर पंचायत द्वारा खोया पाया कैम्प सी सी टी वी कैमरा लाइट पथ प्रकाश सहित अन्य व्यवस्था कराई गई थी 

छठ घाट पर नेताओं ने छठी व्रत महिलाओं का किया अभिवादन

छठठ घाट पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि छठठे लाल निगम समाजसेवी मनमथ त्रिपाठी पूर्व अध्यक्ष सुभाष चंद्र मद्धेशिया पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि वीरेंद्र शर्मा महेश वर्मा इंजीनियर सुशील चंद्र निगम लल्लन गुप्ता प्रदीप यादव अवनीश यादव आदि ने अपने समर्थकों के साथ व्रती महिलाओं का अभिवादन करते देखे गए

न .प अध्यक्ष भी रहीं व्रत पति के साथ पहुंची छठ घाट पर

रुद्रपुर नगर पंचायत अध्यक्ष सुधा निगम भी छठ का व्रत रही जहां अपने आवास गोuला वार्ड से अपने पति क्षेत्रीय उपाध्यक्ष छठठे लाल निगम के साथ डाला लेकर छठ घाट पहुंची और पूजन अर्चन के बाद डूबते सूर्य को अर्ध दिया

 मन्नत पूरा होने पर महिलाएं छठी मईया की भरी कोसी 

हर साल की तरह इस साल भी तमाम महिलाओं ने कोसी भरी इसमें उनके परिवार, रिश्तेदार और परिचित शामिल हुए।

      छठ गीतों से गूंजा शहर और देहात

व्रती महिलाएं छठ मईया के पारंपरिक गीत गाते हुए छठ घाटों तक पहुंची। विधि-विधान से पूजा पाठ करने के बाद व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। इसके बाद फिर छठ मईया के गीत गाते हुए घर आ गईं। रात में छठ मईया के किस्से और कहानियां सुनायी

 छठ घाट पर मेला जैसा रहा भीड़

व्रती महिलाओं के साथ उनके परिवार के लोग भी छठ घाटों पर पहुंचे। इसके चलते हर घाट पर भारी भीड़ हो गई थी। घाटों पर मेले जैसा दृश्य दिख रहा था। कुछ लोगों ने चाय, चाट और गुब्बारा आदि की दुकान रखा था। बच्चे इसकी खूब खरीदारी कर रहे थे

छ्ठ घाट पर बच्चों ने फोडा पड़ाका युवतियो ने बनाए गए सेल्फी पॉइंट पर ली सेल्फी


नगर के छठ घाटों को जगमग करने के लिए नगर पचायत द्वारा कई दिनोें से तैयारी कर रहा था। नगर के सभी घाटों पर जेनरेटर की व्यवस्था की गई थी। पोखरे के चारों ओर लाइट जल रही थी। इससे व्रती महिलाओं और अन्य लोगों को कोई दिक्कत नहीं हुई। वहीं भगवान भास्कर के अस्त होते ही बच्चों ने पटाखे फोड़े। राकेट से आसमान सतरंगी हो गया था इसी दौरान नगर पंचायत द्वारा बनाए गए जय श्री राम के नाम का सेल्फी पॉइंट पर महिलाओं सेल्फी लेते देखी गयी

गोला वार्ड के पक्का घाट पर वैठायी गयी छठ मैया की मूर्ति

हर वर्ष की भाति इस वर्ष भी गोला वार्ड के पक्का घाट पर छठ मैया की मूर्ति स्थापित की गई जहां व्रर्ती महिलाओं ने छठ माता का पूजन अर्चन किया

विधायक जयप्रकाश निषाद ने छठ् व्रती महिलाओं को वाटी पूजा सामग्री


रुद्रपुर देवरिया छठ के त्योहार पर सेमरौना स्थित बथुआ रिवर फ्रंट पर पूर्व मंत्री विधायक जयप्रकाश निषाद ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ बनाए गए भाजपा कैंप पर छठी व्रर्ती महिलाओं को पूजा सामग्री बाटी और नगर के मंगल हेतू कामना की 

विधायक जयप्रकाश निषाद ने कहा कि छठ का त्योहार आस्था का त्यौहार है जो कठिन परीक्षा में महिलाएं निराजल व्रत रखकर डूबते व उगते सूर्य को अर्घ  देकर अपने व अपने परिवार के मंगल हेतु कामना करती हैं जहां हम सभी रुद्रपुर नगर व क्षेत्र के मंगल के कामना कर रहे हैं 

विधायक के साथ पूर्व अध्यक्ष सुभाष चंद्र मद्धेशिया मंडल अध्यक्ष नगर दिलीप जायसवाल भाजपा नेता महेश वर्मामोहन उपाध्याय ओम प्रकाश जयसवाल राजीव गुप्ता जितेंद्र गुप्ता इंजीनियर सुशील चंद आदि भाजपा कार्यकर्ता थे

पूर्व मंडल अध्यक्ष कमलेश सिंह के भाई की हुई पदोन्नति बने डीएस पी

 इंस्पेक्टर डॉ बृजेश कुमार सिंह वर्तमान में थे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के  सुरक्षा अधिकारी

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर तहसील क्षेत्र के ठाकुर देवा निवासी भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष कमलेश सिंह के छोटे भाई डॉ बृजेश कुमार सिंह इंस्पेक्टर जो वर्तमान में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के सुरक्षा अधिकारी थे उनका पदोन्नति डीएसपी पद पर हुआ 

उनके पदोन्नति होने पर ग्रामीण विकास मंत्री सांसद कमलेश पासवान क्षेत्रीय विधायक जयप्रकाश निषाद विधान परिषद सदस्य डॉक्टर रतनपाल सिंह भाजपा नेता मोहन उपाध्याय विनोद गुप्ता जितेंद्र गुप्ता मंडल अध्यक्ष दिलीप  जयसवाल ऋषि सिंह वैभव सिंह सुनील गुप्ता रमेश गुप्ता आदि ने बधाई दी

बुधवार, 6 नवंबर 2024

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्रुति शर्मा ने नगर वासियों को छठ पूजा की दी बधाई

रुद्रपुर देवरिया ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ उप जिलाधिकारी श्रुति शर्मा ने छठ पूजा के पावन अवसर पर नगर वासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी और कहा कि यह पर्व न  केवल हमारी संस्कृति की समृद्धि को दर्शाता है बल्कि हमारे जीवन मे अनुशासन आस्था और सामुदायिक एकता का प्रतीक भी है सूर्योपासना का यह पर्व हमें निष्ठा तप और त्याग की सीख देती है छठ मैया सभी नगर वासियों के जीवन के सुख शांति और समृद्धि प्रदान करें

मुख्य राजस्व अधिकारी ने नगर के छठ घाटो का किया निरीक्षण

 

रुद्रपुर देवरिया आस्था का त्यौहार छठ को लेकर रुद्रपुर नगर के छठ घाटों की हो रही तैयारी का निरीक्षण रूद्रपुर  नगर के बनाए गए नोडल अधिकारी मुख्य राजस्व अधिकारी अरूण राव ने मंगलवार के साय रुद्रपुर नगर के वथुवा रीवर फ्रन्ट  शीतला माता मंदिर दूग्धेश्वर नाथ मान्दिर स्थित गिरजा सरोवर पोखरा आदि छठ के लिए वनाये गये घाटों का निरीक्षण नायव तहसीलदार शिवेंद्र कौन्डिल अघिशासी अधिकारी नितेश गौरव लेखपाल जोगिंदर तिवारी के साथ किया जहां पर हुए साफ सफाई लाइट व्यवस्था बैरिकेडिंग आदि को देखा और कहा कि त्यौहार को स कुशल संपन्न करावे

देव दीपावली की तैयारी को लेकर समिति की हुयी वैठक

रूद्रपुर देवरिया देव दीपावली को लेकर देव दीपावली समिति की एक बैठक पूर्व प्रधानाचार्य कौशल किशोर सिंह  के आवास पर वुधवार को  हुई 

बैठक में बैठक में पिछले कार्यों का अनुमोदन किया गया और आगे की कार्रवाई निश्चित की गई

बैठक मे कौशल किशोर सिंह  पद्माकर द्विवेदी राजू कनौजिया रुद्रनाथ मिश्रा  जीत बंधन तारकेश्वर विश्वकर्मा नरेंद्र मद्धेशिया राजाराम गुप्त एवं प्रभुनाथ उपाध्याय उपस्थित थे

छठठ पर जय श्री राम नाम का स्लोगन लिखा सेल्फी प्वाइंट का न.प.अध्यक्ष ने किया शुभारम्भ

 मनोज रूंगटा

छठ के पूर्व संध्या जय श्री राम के नाम का लिखा सेल्फी पॉइंट बुधवार को जनता को हुआ समर्पित

सेल्फी प्वाइंट का उद्घघाटन करते नगर पंचायत अध्यक्ष सुधा निगम साथ मे सभासद गण

रुद्रपुर देवरिया पौराणिक तीर्थ स्थल रुद्रपुर के सेमरौना  स्थित बथुआ रिवर फ्रंट पर बनाए गए छठ घाट पर छठी व्रती श्रद्धालुओं के लिए जय श्री राम के नाम का स्लोगन लिखा सेल्फी प्वाइंट का बुधवार को नगर पंचायत अध्यक्ष सुधा निगम ने शुभारंभ कर जनता को समर्पित किया

पूर्व चेयरमैन छठठेलाल निगम ने लखनऊ के गोमती रिवर फ्रंट के तर्ज पर बथुआ रिवर फ्रंट का नाम देकर घाट का किया था कायाकल्प


बताते चले कि पहले पक्का घाट व कच्चा घाट हुआ करता था जहां पर जाने से लोग डरते थे पूर्व अध्यक्ष छठठे लाल निगम ने अपने पहले कार्यकाल मे लखनऊ के गोमती रिवर फंट के तर्ज पर बथुआ रीवर फ्रंट का नाम देते हुए घाट का जीर्णोधार कराकर पिकनिक स्पॉट बना दिया जहां आज सैकड़ो की संख्या में महिलाएं पुरुष शाम को घाट पर बैठकर मौसम का आनंद लेते हैं जहां अध्यक्ष की सोच इस घाट को बैकुंठ धाम से जोड़कर अन्य सुविधा जनता को देनी थी जहां पुनः सुधा निगम पत्नी छठठे लाल नगर पंचायत की अध्यक्ष बनी जहां उनके द्वारा घाट का विकास कराया जा रहा है जिसको लेकर आज नायब तहसीलदार शिवेंद्र कौन्डिल  ई ओ नीतेश गौरव की उपस्थिति में अपने सभासदो के साथ जय श्री राम के नाम लिखा  स्लोगन एलईडी लगा सेल्फी पॉइंट का शुभारंभ कर जनता को समर्पित किया

बथुआ रिवर फ्रंट को बैकुंठ धाम से जोड़कर चलाया जाएगा मोटर बोट- सुधा निगम

नगर पंचायत अध्यक्ष  सुधा निगम में कहां कि हमारी सोच है कि वथुआ रीवर फंट आगे  बैकुंठ धाम से जोड़कर मोटर वोट चलाने की व्यवस्था की जाए ताकि शहर के लोग यहां आकर आनंद ले सके इसके लिए नदी में पानी की व्यवस्था कराई जाएगी 

छठी व्रती महिलाओं के लिए छठ घाट हुआ सज कर तैयार   


नगर पंचायत अध्यक्ष सुधा निगम ने बताया कि आज छठ घाट को लेकर नगर पंचायत द्वारा सभी तैयारी पूर्ण कर ली गई है

सेल्फी पॉइंट शुभारंभ के दौरान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष छठठे लाल निगम वरिष्ठ लिपिक राम विनोद शुक्ला अयूब खान सभासद अजय जायसवाल उपेंद्र मास्टर विजय यादव जय रतन चौरसिया राजन चौधरी सज्जाद अली टिंकू पांडे भीम सोनकर पंकज पांडेय सुशील पांडेय सुशील मदेशिया सुभाष यादव आदि कर्मचारी  उपस्थित थे

मंगलवार, 5 नवंबर 2024

एस डी एम ने किया छठ घाट का निरीक्षण दिया आवश्यक निर्देश

 

रूद्रपुर देवरिया आस्था का त्योहार छठ के पर्व को लेकर  मंगलवार की सायंम ज्वांइट मजिस्ट्रेट श्रुति शर्मा ने नगर पंचायत के ईओ नीतेश गौरव के साथ छ्ठठ घाट पर की गई तैयारी का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिया

मंगलवार के साहब ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट श्रुति शर्मा ,नायव तहसीलदार अनिल तिवारी के साथ दुग्धेश्वर नाथ मंदिर स्थित गिरजा शंकर पोखरा व मंदिर के पीछे स्थित पोखरा का निरीक्षण किया जहां नगर पंचायत द्वारा कराए गए लाइट बैरिकेडिंग साफ सफाई कार्यो को देखते हुए आवश्यक निर्देश दिया और कहा कि छठी व्रर्ती महिलाओं को कोई दिक्कत न हो और आसानी से पूजा संपन्न कर सके 

इस दौरान वार्ड के सभासद प्रतिनिधि सज्जाक अली राजन चौधरी सहित नगर पंचायत के कर्मचारी उपस्थित थे

कहां सुनी के दौरान युवक को लगी चाकू घटनास्थल पर हुई मौत

 पुलिस अधीक्षक पहुंचे घटनास्थल पर

मनोज रूंगटा

रूद्रपुर देवरिया गौरीबाजार थाना क्षेत्र के ग्राम बखरा मे पड़ोसी के आपस में हुए विवाद में एक 22 वर्षीय युवक की चाकू लगने से मौत हो गई जहां पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भिजवाया  मृतक के परिजन पर तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई कर रही है घटना की सूचना मिलती ही पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुच कर घटना का जायजा लेते हुए शीघ्र कार्रवाई की बात कही 

मृतक के पिता के तहरीर पर तीन पर मुकदमा दर्ज अभियुक्त पुलिस के हिरासत में

जानकारी के अनुसार सोमवार की रात्री वखरा निवासी शुभम राव पुत्र दयाशंकर राव उम्र 22 वर्ष एवं आर्यन राव पुत्र रामप्रताप राव उम्र 23 वर्ष जो आपस में कहा सुनी के दौरान पड़ोसी शुभम राव को चाकू मार दिया गया । जिससे शुभम राव की मृत्यु हो  मृतक के पिता दयाशंकर राव की तहरीर पर गौरीबाजार पुलिस ने  आर्यन राव ,अंश राव पुत्रगण रामप्रताप राव व रम्भा देवी पत्नी रामप्रताप राव के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर उपरोक्त तीनों अभियुक्तों को हिरासत में लेखक विधिक कार्रवाई की जा रही है

छठ घाट के कार्य को लेकर आपस मे भिड़े सभासद मारपीट मे फटा कपड़ा


रुद्रपुर देवरिया छठ के त्यौहार को लेकर सेमरौना स्थित बथुआ रिवर फंट पर नगर पंचायत द्वारा लाखों से कराया जा रहे कार्य मे मंगलवार को छठ घाट के सीढ़ी  के मरमत को लेकर गोला वार्ड व चौहट्टा वार्ड के सभासद आपस में भिड़ गए जिसमें एक सभासद का कपड़ा फट गया

गोला वार्ड के सभासद सुशील निगम का आरोप है कि बथुआ रीवर फ्रंट गोला वार्ड में पड़ता है जहां नगर पंचायत द्वारा ठेकेदार से कार्य न कराकर चौहट्टा वार्ड के सभासद अजय जायसवाल से कराया जा रहा जो मानक के अनरूप नही था जिसका  मैं विरोध किया तो मारपीट पर उतारू हो गये जबकि अन्य वॉल पेंटिंग सहित अन्य कार्य ठेकेदार से कराया जा रहा है बताते चले की छठ त्यौहार को लेकर छठ घाट के सफाई से लेकर साज सज्जा तक नगर पंचायत द्वारा टेंडर किया जाता है 

स्वच्छ भारत सर्वेक्षण के तहत नग़र मे स्वच्छ भारत क़े प्रचार मे वाल पेन्टिग के लिए सात लाख का हुआ टेण्डर

जानकारी के मुताबिक स्वच्छ भारत सर्वेक्षण के तहत छठ घाट सहित नगर मे वाल पेटिंग रंगाई पुताई  स्लोगन  कार्य के लिए सात लाख का टेंडर जिम पोर्टल पर अपलोड हुआ है जहां कार्य दायी संस्था द्वारा पेंटिंग का कार्य कराया जा रहा है

इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि छठठे लाल निगम में बताया कि  सभासद के आपस में झगड़ा होने की जानकारी मिली जहां पहुंचकर दोनों को समझा बुझा दिया गया

नगर के छठ घाट की साज सज्जा के लिए नगर पंचायत ने किया लगभग 10 लाख का टेंडर

नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी नितेश गौरव ने बताया कि छठ घाट को लेकर रुद्रपुर नगर पंचायत के अंतर्गत सेमरौना स्थित वथुआ रिवर फ्रंट, दुर्गा मंदिर ,गिरजा सरोवर दुग्धेश्वर नाथ मंदिर पीछे स्थित पोखरा शीतला माता मंदिर पर बैरेकेटिंग लाइट साफ सफाई व अन्य कार्य के लिए लगभग दस लाख  टेंडर किया गया है

जनता का आरोप - सभासद नगर का विकास न करा कर ठेकेदार के माध्यम से अपना कर रहे विकास

सभासद के मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जहां जनता नगर पंचायत सहित सभासद पर अनेक टिप्पणियां कर जनता का विकास न कर  अपना विकास करने का आरोप लगा रही है

सोमवार, 4 नवंबर 2024

गाइड लाइन के आदेश का पालन न करने वाले चौदह वाहनो के विरुद्ध पुलिस ने की कार्रवाई

डी.जे संचालको पर भी हो सकती है कार्यवाही 

रुद्रपुर देवरिया शासन द्वारा दुर्गा पूजा एवं दीपावली की त्यौहार मे मूर्ति विसर्जन को लेकर जारी गाइडलाइन के विरुद्ध कार्य करने पर पुलिस ने एक दर्जन से अधिक वाहनों का चालान किया

 बताते चले की त्योहार के पूर्व पुलिस प्रशासन ने मूर्ति आयोजक डी.जे संचालक. वाहन मालिक व मूर्तिकार के साथ अलग-अलग बैठक कर शासन द्वारा जारी गाइड लाइन के आदेश को बताते हुए पालन करने का निर्देश दिया था जहां इन दोनों त्योहारों में आदेश का पालन न करने पर क्षेत्राधिकारी अंशुमन श्रीवास्तव ने चौदह वाहनों का चालान किया

उन्होंने बताया कि डीजे संचालकों पर भी कार्रवाई की जाएगी

छठ घाट के तैयारी का डी एम व एस पी ने किया निरीक्षण दिया आवश्यक निर्देश


     रुद्रपुर देवरिया पौराणिक तीर्थ स्थल रुद्रपुर के सेमरौना  स्थित बथुआ रिवर फ्रंट पर छठ के पावन पर्व पर होने वाली भीड़ के मद्देनजर नगर पंचायत द्वारा छठ घाट के कराए जा रहे तैयारी का निरीक्षण जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया तत्पश्चात अधिकारियों को छठ पूजा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से मनाने के सम्बंध मे आवश्यक निर्देश दिया

जिलाधिकारी दिव्या मित्तल व पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा सोमवार के अपराहृन सेमरौना स्थित बथुआ रिवर फ्रंट पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट /उप जिलाधिकारी श्रुति शर्मा के साथ पहुंचे जहा नगर पंचायत द्वारा कराए गए छठ घाट के कार्यों का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि छठ घाट पर प्रकाश की व्यवस्था, पेयजल, नदी में ब्रैकेटिंग ,गोताखोर व नाव की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए तथा छठ पूजा स्थलों पर सी सी टीवी कैमरा अनिवार्य रूप से लगाया जाए 

छठ घाट पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम के साथ सीसीटीवी कैमरा लगाने का डीएम ने दिया निर्देश

डी एम ने छठ पूजा स्थलों पर आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग की अलग से व्यवस्था की वात कही ताकि जाम न लग सके उन्होंने बताया कि छठ पूजा स्थान पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम उपलब्ध रहेगा जिससे आवश्यक संदेश पूजा स्थल पर आने वाले श्रद्धालुओं तक आसानी से पहुंचा जा सके नगर पंचायत की व्यवस्था देखकर जिलाधिकारी ने उनके कार्यों की सराहना की

छठ पूजा स्थल पर पुलिस की व्यवस्था रहेगी चाक चौवन्द सादे  वर्दी में पुलिस करेंगी निगरानी एस. पी

पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने छठ पूजा स्थल पर चाक चौवन्द सुरक्षा के इंतजाम करने के लिए अपने मातहतो को आवश्यक निर्देश दिया और कहा कि सभी छठ पूजा स्थलों पर सादे वेश में पुलिसकर्मी  तैनात किये जायेगे 

निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि छठठे लाल निगम एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव क्षेत्राधिकारी अंशुमन श्रीवास्तव अधिशासी अधिकारी नितेश गौरव नायब तहसीलदार अनिल तिवारी शिवेंद्र कौन्डिल थाना प्रभारी रतन पांडे सहित सभासद गण उपस्थित थे

ग्रामीण क्षेत्रो में  की जा रही है छठ पूजा को लेकर तैयारी

छठ पूजा को लेकर ग्रामीण अंचलों में भी नदी पोखरा तालाबों पर साफ सफाई व पथ प्रकाश की व्यवस्था कराई जा रही है जहां के प्रधान अपने-अपने क्षेत्र स्थित पोखरा नदी तालाब व पोखरो की साफ सफाई के साथ पर प्रकाश की व्यवस्था करा रहे हैं छठ पूजा को लेकर श्रद्धालु पोखरा के किनारे बेदी बनाकर उसकी रंगाई पुताई भी कर रहे हैं

शनिवार, 2 नवंबर 2024

देर रात तक पुलिस सुरक्षा के बीच मूर्ति विसर्जन सकुशल हुआ संपन्न

मूर्ति विसर्जन के दौरान नहीं हुआ शासन के गाइडलाइन का पालन पुलिस बनी मूकदर्शक

रूद्रपुर देवरिया रुद्रपुर नगर में स्थापित लक्ष्मी गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन देर रात बथुआ नदी पर पुलिस सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ जहां मूर्ति घूमने के दौरान आगे पीछे को लेकर झड़प हुआ जहां पुलिस को हल्का बल का प्रयोग करना पड़ा

रूद्रपुर कोतवाली क्षेत्र मे लगभग चार दर्जन  मूर्तियां थी स्थापित 

रूद्रपुर कोतवाली क्षेत्र मे स्थापित लगभग चार दर्जन मूर्ति मे नगर में दो दर्जन मूर्तियां रुद्रपुर नगर के पुन्नी चौराहा इमामबाड़ा चौराहा पक्का चौक होते हुए बथुआ नदी पहुची मूर्ति विसर्जन के दौरान पक्का चौक पर अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र चौधरी क्षेत्राधिकारी अंशुमन श्रीवास्तव नायब तहसीलदार अनिल तिवारी थाना प्रभारी रतन पांडे सहित पुलिस फोर्स लगी थी 

मूर्ति आगे पीछे को लेकर हुई झड़प पुलिस ने भाँजी लाठीं

मूर्ति घूमने के दौरान लाला टोली वार्ड के मस्जिद के सामने शिव मंदिर के पास दो मूर्तियो में आगे पीछे लेकर झड़प हो गई जहां पुलिस को हल्का वल का प्रयोग करना पड़ा जहां पुलिस पक्का चौक से लेकर विर्सजन स्थल तक भारी मात्रा में मुस्तैद रही जहा देर रात तक मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम संपन्न हुआ

मूर्ति विसर्जन के दौरान नहीं दिखा शासन के गाइडलाइन का पालन

शासन के गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी कार्यावाही सी.ओ

लक्ष्मी जी गणेश जी की स्थापित  प्रतिमा को लेकर कोतवाली में अलग-अलग मूर्ति आयोजक, डीजे संचालक ,मूर्तिकार व वाहनों के मालिक के साथ मीटिंग की गई जिसमें शासन द्वारा जारी गाइडलाइन को बताते हुए अनुवन्ध पत्र पर भी हस्ताक्षर कराया गया लेकिन मूर्ति विसर्जन के दौरान मीटिंग में  किए गए  किसी भी बात का पालन होते नहीं दिखाई दिया

क्षेत्राधिकारी ने बताया कि शासन गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी

वी आर सी रुद्रपुर में हुआ तीन दिवसीय शारदा प्रशिक्षण का शुभारंभ

  प्रशिक्षण का उद्देश्यआउट ऑफ स्कूल बच्चों को विद्यालय शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना राज किशोर सिंह रुद्रपुर देवरिया समग्र शिक्षा अभियान के...