गुरुवार, 19 दिसंबर 2024

विभागीय लापरवाही से 400 केवीए का ट्रांसफार्मर धू-धू कर चला

 फोन करने के बाद रात नहीं पहुंचे विभाग के अधिकारी व कर्मचारी साढे तीन घंटे तक जला ट्रांसफार्मर

मनोज रूंगटा

ग्रामीणो ने  1912 नंबर के हेल्प डेस्क पर भी दी सूचना 

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर नगर के खजुआ चौराहा मिशन स्कूल के स्थित 400 केवीए का ट्रांसफार्मर बुधवार की रात्रि धू-धू कर जलने लगा जहां आग लगते देखा वहां के निवासियों ने विभागीय अधिकारी सहित कर्मचारियों को फोन किया लेकिन किसी का फोन रिसीव नहीं हुआ अंततः लावारिस हालत में 3:30 घंटा तक ट्रांसफार्मर जलता रहा मालूम हो कि इस ट्रांसफार्मर से खजुआ चौराहा सहित तीन वार्डो के विद्युत सप्लाई होती है ट्रांसफार्मर के चारों ओर बड़े-बड़े घास उगे हुए हैं वहां के निवासियों के अनुसार 9:30 बजे रात के करीब ट्रांसफार्मर की एक खूंटी ब्लास्ट हुआ जहां दूसरी खूंटी ब्लास्ट होते ही ट्रांसफार्मर में आग पकड़ ली जहां उपस्थित लोगों ने एसडीओ जे ई सहित बिजली विभाग के कर्मचारियों को सूचना दिया लेकिन किसी ने आने की जहमत नहीं की 

मोबाइल  ट्रांसफार्मर लगाकर सुबह सप्लाई हुई बहाल

नन्हे पटेल द्वारा 1912 नंबर के हेल्प डेस्क पर सूचना दी गई फिर भी कोई संपर्क नहीं हुआ अंतत रात्रि 1:00 बजे तक ट्रांसफार्मर लावारिस हालत में जलता रहा जहां गुरुवार की सुबह विद्युत विभाग के कर्मचारियों द्वारा नगर पंचायत के मोबाइल ट्रांसफार्मर गाड़ी लगाकर विद्युत सप्लाई बहाल कर दी गई

खेल का आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभा को निखारता है एसडीएम श्रुति शर्मा

एल.बी.आर पब्लिक स्कूल में खेल प्रतियोगिता का हुआ आगाज

मनोज रूंगटा

खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ करती ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्रुति शर्मा व क्षेत्राधिकारी अंशुमन श्रीवास्तव

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर नगर के रुद्रपुर पिड़रा मार्ग स्थित एल बीआर पब्लिक स्कूल के वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्रुति शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पअर्पित कर किया  तत्पश्चात एस डी एम श्रुति शर्मा विशिष्ट अतिथि क्षेत्राधिकार अंशुमन श्रीवास्तव थाना प्रभारी रतन पांडे वह पत्रकार मनोज रुंगटा द्वारा फीता काटकर खेल का शुभारंभ किया गया

विद्यालय के निदेशक मनोज यादव ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह व बुके भेंट कर किया सम्मानित


विद्यालय के निदेशक मनोज यादव द्वारा मुख्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह तथा प्रबंधक विजय सर द्वारा बुके भेंट कर स्वागत किया गया

अपने संबोधन में एसडीएम श्रुति शर्मा ने कहा ग्रामीण क्षेत्र में भी प्रतिभा की कमी नहीं है  ऐसे खेल के आयोजन से वच्चो का प्रतिभा भी उजागर होता है खेल से मन व शरीर दोनों स्वस्थ रहता है जीवन ही खेल है जो खेल को जीवन का हिस्सा बना लिया उसका भविष्य आगे रहेगा उन्होंने कहां की जो आपका मन करता है उसे पूरा करें उदाहरण स्वरूप कहा कि मेरे भाई का रूचि खेल में था जो उत्तर प्रदेश की टीम के तरफ से क्रिकेट खेलता है और मैं पढ़ाई पूरी कर आपके सामने हूं इसलिए पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी है जो भी आप कार्य करें पूरे मनोयोग से करें

क्षेत्राधिकारी अंशुमन श्रीवास्तव ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आज के परिवेश में खेल के माध्यम से भी बच्चे उच्च स्तर तक पहुंचते हैं 

थाना प्रभारी रतन पांडे ने बच्चों को खेल के साथ स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने को कहा उन्होंने कहा कि आज के परिवेश में बाहरी खान पान के चीजों पर ध्यान न देकर घर का भोजन ग्रहण करें जिससे शरीर भी स्वस्थ रहेगा

आज खेल के प्रथम दिन 100 मीटर रेस व कबड्डी का आयोजन हुआ जहां विजयी छात्रों को विद्यालय के निदेशक मनोज यादव द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया

कार्यक्रम के दौरान अंबिकेश त्रिपाठी  आशुतोष कुमार  नितेश शर्मा राहुल साहनी विक्रम.  मोहित रूंगटा सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन अभिषेक गौतम  द्वारा किया गया अंत में प्राचार्य अभय श्रीवास्तव द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया

एमएलसी डॉ. रतनपाल सिंह ने विधानसभा में सड़क चौड़ीकरण की उठाई मांग

छोटी काशी के नाम से विख्यात दूग्धेश्वर नाथ मंदिर मार्ग का चौडी करण अति आवश्यक डॉक्टर रतनपाल सिंह

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया विधान परिषद सदस्य डॉ रतनपाल सिंह ने सदन में अति प्राचीन मंदिर रुद्रपुर दुग्धेश्वर नाथ के मार्ग तथा देवरिया पकड़ी -बराव- मोहरा के मार्ग का चौड़ी करण के साथ सुंदरी करण की मांग उठाई

नियम 115 व 111 के अंतर्गत सदन का ध्यान कराया आकृष्ट 

विधान परिषद सदस्य डॉक्टर रतनपाल सिंह ने नियम 115 व 111 के अंतर्गत सदन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहां की रुद्रपुर छोटी काशी के नाम बाबा दुग्धेश्वर नाथ विराजमान है जहां प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु का आवागमन है जहां महाशिवरात्रि वह अधिक मास पर लाखों श्रद्वालुओ की भीड़ लगती है मंदिर की सड़क सहन कोट देवी को जोड़ते हुए स्टेट हाईवे 111 से ODR निवहीरुद्रपुर बोहावार  तक जाता है जो दो जनपदों की सीमाओं को जोड़ता है जिस पर वर्तमान में 3 किलोमीटर के सड़क की स्थिति खराब है जिसको चौड़ा एवं मजबूत बनाना आवश्यक है

उन्होंने कहा कि देवरिया पकड़ी बराव मोहरा मार्ग का चौड़ीकरण अत्यंत आवश्यक है जो जनपद मुख्यालय को जोड़ता है जिस पर यातायात का दबाव अत्यधिक है इस रोड पर आंशिक चौड़ीकरण किया गया है जहां अभी निर्माण बाकी है

बुधवार, 18 दिसंबर 2024

जनपद की बदहाली व्यवस्था को लेकर समाजवादी नेता अवनीश यादव ने माता प्रसाद पांडे को दिया ज्ञापन

 कहा -सरकार हमारी माँगो को ध्यान में रखकर उचित करवाई करे वर्ना हम सब आंदोलन के लिए होगे बाध्य

रुद्रपुर देवरिया  देवरिया जनपद में लगातार हो रही लूट,हत्या वलात्कार फर्जी  मुक़दमों में आम जनता को फसाँकर पुलिस द्वारा वसूली,बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था,व वदहाल सड़क को  लेकर इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष समाजवादी पार्टी के नेता अवनीश यादव ने नेता विरोधी दल उत्तर प्रदेश सरकार माता प्रसाद पांडेय को एक ज्ञापन दिया

ज्ञापन में अवनीश यादव ने कहा कि  प्रदेश सरकार हमारी माँगो को ध्यान में रखकर उचित करवाई नहीं करती है तो हम समाजवादी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे

रूद्रपुर तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव का बिगुल बजा

प्रथम दिन अध्यक्ष पद के लिए तीन महामंत्री के लिए एक प्रत्याशियों ने किया नामांकन

रुद्रपुर, देवरिया रुद्रपुर तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारी के होने वाले  चुनाव के प्रथम दिन अध्यक्ष पद के लिए तीन व महामंत्री पद के लिए एक प्रत्याशियों ने अपना नामांकन किया 

अध्यक्ष पद के लिए परशुराम मिश्र, राजेश कुमार त्रिपाठी और बृज बिहारी पांडे व महामंत्री पद के लिए  विनोद कुमार पाठक ने किया पर्चा दाखिल

 नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन बुधवार को अध्यक्ष पद के तीन और महामंत्री पद के लिए एक पर्चा दाखिल किया गया जिसमे अध्यक्ष पद के लिए परशुराम मिश्र, राजेश कुमार त्रिपाठी और बृज बिहारी पांडे ने अपना अपना पर्चा दाखिल किया जबकि महामंत्री पद के लिए एक पर्चा विनोद कुमार पाठक की तरफ से दाखिल किया गया। 

एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष ओमप्रकाश मणि त्रिपाठी एडवोकेट ने बताया कि रुद्रपुर बार एसोसिएशन के चुनाव हेतु नामांकन प्रक्रिया चालू हो गई है 18 और 19 को पर्चा दाखिला 20 दिसंबर को  पर्चा जांच प्रक्रिया और 21 दिसंबर को पर्चा वापसी की तिथि निर्धारित की गई है जहा 28 दिसंबर को तहसील बार एसोसिएशन रुद्रपुर का चुनाव संपन्न होना है 19 दिसंबर को पर्चा दाखिला का आखिरी तारीख है।

एल बीआर पब्लिक स्कूल में आज होगा वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर नगर के रुद्रपुर पिड़रा मार्ग स्थित एल बीआर पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है जिसके मुख्य अतिथि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्रुति शर्मा व क्षेत्राधिकारी अंशुमन श्रीवास्तव होंगे

खेल प्रतियोगिता की मुख्य अतिथि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्रुति शर्मा व क्षेत्राधिकारी अंशुमन श्रीवास्तव होंगे

यह जानकारी एल बी आर पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर मनोज कुमार ने देते हुए बताया कि वार्षिक खेल का आयोजन गुरुवार को प्रातः 9:00 बजे से प्रारंभ होगा जिसमें खो खो कबड्डी रेस आदि खेल प्रतियोगिता  का आयोजन किया जाएगा जिसमें कॉलेज के छात्राएं भाग लेगी

जिसका शुभारंभ ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुद्रपुर श्रुति शर्मा द्वारा किया जाएगा जहां विशिष्ट अथिति के रूप में क्षेत्राधिकारी अंशुमन श्रीवास्तव होगे

रुद्रपुर में अतिक्रमण व सुविधाओं की कमी को लेकर एमएलसी ने सदन में उठाई आवाज

 स्पीड ब्रेकर न होने से आए दिन हादसा को लेकर डा रतनपाल सिंह ने विभागीय अधिकारियों पर जताई नाराजगी

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया विधान परिषद सदस्य डॉक्टर रतनपाल सिंह क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सदन में वेवाक तरीके से अपनी बात को पूरी तत्परता से रखते हैं जहां बीते दिन सदन में रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत रुद्रपुर के भभौली चौराहा पर अतिक्रमण व बाईपास पर ब्रेकर न होने की बात नियम 110 के तहत सदन में पुरजोर तरीके से उठायी

डा रतनपाल सिंह ने कहा कि ब्रेकर न होने  से आए दिन हादसा होता है जहां बीते 10 दिसंबर को रुद्रपुर नगर के दीपक निगम की ट्रेलर हादसे में जान चली गई अगर चौराहे पर अतिक्रमण न होता और ब्रेकर बना होता तो शायद दीपक की जान बच जाती उन्होंने कहा कि ब्रेकर और चौराहे पर अतिक्रमण  को लेकर लोक निर्माण विभाग से लगाए जिलास्तर तक के अधिकारियों को जानकारी दी गई परंतु आज तक एक ब्रेकर न बन सका

 डॉ रतन पाल सिंह ने चौराहे पर सुंदरीकरण के साथ पीड़ित परिवार को आर्थिक मुआवजा की मांग की

मदनपुर नगर पंचायत में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का हुआ आयोजन

मुख्य विकास अधिकारी व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्रुति शर्मा ने रोजगार मेला का फीता काटकर किया शुभारंभ

रुद्रपुर देवरिया भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप बेरोजगारी को कम करने एवं रोजगार में वृद्धि के उद्देश्य से राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड व देवरिया जिला रोजगार योजना के संयुक्त तत्वाधान में रुद्रपुर विकासखंड के मदनपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 2 स्थित पावर हाउस के निकट एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जिसका शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पांडे व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्रुति शर्मा द्वारा फीता काटकर किया गया

रोजगार मेले में 549 रोजगार के इच्छुक अभ्यर्थियों ने किया प्रतिभाग 214 अभ्यर्थियों का हुआ चयन, खिले चेहरे

 रोजगार मेले में 549 रोजगार के इच्छुक अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया जहा अयी 10 कंपनियों द्वारा 214 अभ्यर्थियों का चयन किया गया और 300 से अधिक ऑफर लेटर दिए गए, जिसमें एक ही अभ्यर्थी को एक से अधिक ऑफर लेटर विभिन्न कंपनियों द्वारा प्रदान किए गए।

मुख्य विकास अधिकारी व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिला मजिस्ट्रेट, श्रुति शर्मा ने प्रतिभागियों से संवाद कर किया उत्साहवर्धन

मेले में मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पांडे एवं श्रुति शर्मा, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिला मजिस्ट्रेट, रूद्रपुर ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया.तत्पश्चात प्रतिभागी कंपनियों का निरीक्षण कर प्रतिभागी महिला अभ्यर्थियों से संवाद भी किया

मेले के संयोजक उप प्रबंधक, राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम, देवरिया रोहित सिंह और सहायक निदेशक, सेवायोजन, गोरखपुर मण्डल, गोरखपुर रास बिहारी चतुर्वेदी ने सफल अभ्यर्थियों को धन्यवाद दिया और असफल बेरोजगार अभ्यर्थियों को पुनः कठिन परिश्रम कर सफलता प्राप्त करने का संदेश दिया।

  इस आयोजन में हिमांशु, गौरव, सिद्दीकी, शहनवाज, चन्द्रभूषण एवं उनकी टीम ने सक्रिय सहयोग दिया। 

रोजगार मेले के इस आयोजन में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अली आजम खान अधिशासी अधिकारी नितेश गौरव उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष मदनपुर इजहार खान और वैष्णवी सेवा शिक्षण संस्थान साधु यादव आदि लोग उपस्थित थे

सोमवार, 16 दिसंबर 2024

भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष के लिए सात पर्चे हुए दाखिल


रुद्रपुर देवरिया भारतीय जनता पार्टी की उच्च पदाधिकारी के निर्देश पर भारतीय जनता पार्टी के नगर मंडल अध्यक्ष का चुनाव लेकर रुद्रपुर नगर सात उम्मीदवारों में रुद्रपुर ब्लाक पर बने चुनाव कार्याल्य पर चुनाव अधिकारी अजय उपाध्यक्ष के समक्ष अपना पर्चा पेश किया जिसमें मनीष गुप्ता संजीव गुप्ता उर्फ बाजन  तेज प्रताप गुप्ता सुनील कुमार गुप्ता जितेंद्र गुप्ता दुर्ग विजय सिंह उर्फ नन्हे पटेल ने अपना पर्चा दिया बताते चले कि इसके पूर्व नगर मण्डल अध्यक्ष दिलिप जायसवाल का कार्यकाल बहुत ही अच्छा रहा

पर्चा दाखिला के समय चुनाव अधिकारी अजय उपाध्याय नगर मंडल अध्यक्ष दिलिप जयसवाल कौशल किशोर सिंह जय बहादुर गौतम आदि भाजपा के पदाधिकारी थे

रविवार, 15 दिसंबर 2024

समाजवादी शिक्षक सभा ने सरदार वल्लभ पटेल की 74वीं जयंती मनाई धूमधाम से

असरदार होने की वजह से सरदार कहलाए पटेल जी डॉ.शरद वर्मा

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 74वीं पुण्यतिथि समाजवादी शिक्षक सभा  द्वारा पर रविवार को मनाया गया  जहा उन्हे भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई

इस अवसर पर  समाजवादी शिक्षक सभा के वरिष्ठ प्रदेश सचिव डॉ.शरद वर्मा ने कहा कि सरदार पटेल उन महान स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे जिन्होंने बिना युद्ध किए 565 देशी रियासतों का विलय कराकर देश की एकता और अखंडता को कायम रखने का मिशाल पेश किया,वे त्याग की प्रतिमूर्ति थे,उन्होंने देश के पहले गृहमंत्री और उपप्रधानमंत्री पद के दायित्वों को भी बखूबी संभाला,असरदार होने की वजह से ही वे सरदार कहलाए

,जिला उपाध्यक्ष डॉ.विमल कुमार ने कहा कि देश में जैसा माहौल आजकल है उसमे पटेल जी के विचार और भी प्रासंगिक हो जाते हैं, 

डॉ.आनंद मोहन ने कहा कि हमें सरदार पटेल  के पद चिन्हों पर आज भी चलने की आवश्यकता है, 

डॉ.आशुतोष सिंह,मुकेश चौधरी, डॉ. बृजेश प्रजापति,अनुरुद्घ प्रताप सिंह, डॉ.अशोक सिंह सहित अन्य लोगों ने भी सरदार पटेल को अपनी श्रद्धांजली अर्पित की

शौर्य चक्र से सम्मानित शहिद ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की धूमधाम से मनाई गयी पुण्यतिथि

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह के भतीजा शौर्य चक्र से सम्मानित शहिद ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की तृतीय पुण्यतिथि उनके पैतृक निवास कन्हौली में मनाया गया जहां क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति सहित विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपने वीर सपूत के शहादत को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की जहां परिजनों द्वारा छात्र-छात्राओं को प्रशक्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया

इस दरमियान ग्रुप कैप्टन शहिद वरुण सिंह के पिता कर्नल केपी सिंह चाचा दिनेश प्रताप सिंह माता उमा देवी और चाचा पूर्व विधायक अखिलेश प्रताप सिंह व परिवार सहित अन्य लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया

श्रद्धांजलि सभा की शुरुआत कन्हौली इंटर कॉलेज के छात्राओं ने राष्ट्रगान एवं वंदे मातरम प्रस्तुत का श्रद्धासुमन अर्पित कर किया

 बताते चलें कि बीते वर्ष एम आई 17 हेलीकॉप्टर उड़ान मे तमिलनाडु के कन्नूर में विमान क्रैश होने से सी डी एस बिपिन रावत सहित 13 लोगों की मौत हो गई थी जिसमें ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह भी थे

 देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में वरुण सिंह को जांबाज योद्धा वताया और कहा वरूण सिंह अपने लिखे गए पत्र में अपने पराक्रम का बखान न कर के अपने असफलताओं को बखान करते हुए अपनी कमियों को अपने काबिलियत में बदला

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में कैप्टन जयराम बैठा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष छठठे लाल निगम जय नारायण सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र सिंह खड़ग बहादुर सिंह विमलेश कुमार आदि लोग थे

शिक्षक व पत्रकार की मौत पर सहमा रुद्रपुर. शोक लहर

 मनोज रूंगटा



फाइल फोटो दैनिक जागरण के पत्रकार स्व.रमेश शुक्ला

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर नगर मे शुक्रवार को एक शिक्षक व एक पत्रकार की मौत से रुद्रपुर नगर में शोक की लहर दौड़ गई जहां हर कोई इस दो आकस्मिक मौत पर स्तब्ध हो गया

रुद्रपुर नगर के पूर्वी तिवारी टोला निवासी दैनिक जागरण के पत्रकार रमेश शुक्ला की मौत शुक्रवार के दोपहर रुद्रपुर देवरिया मार्ग पर दुर्घटना के दौरान हो गई जिसकी खबर सुनकर हर लोग स्तब्ध हो गए 

    फाइल फोटो- शिक्षक स्व.मुसाफिर निगम

रुद्रपुर नगर के मलाह टोली वार्ड निवासी मुसाफिर निगम शिक्षक की मौत इलाज के दौरान गोरखपुर में प्राइवेट नर्सिंग में हो गया जिससे शिक्षा जगत मर्माहत है इन दोनों की मौत को लेकर रुद्रपुर नगर में शोक की लहर दौड़ गई 

निधन की खबर सुनते ही  विधायक जय  प्रकाश निषाद पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण उर्फ खोखा सिंह अखिलेश प्रताप सिंह क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि छठठेलाल निगम अधिवक्ता कृष्णमूर्ति त्रिपाठी सोनू तिवारी नगर के पत्रकार सहित लोगों ने शोक व्यक्त किया

होटल किंग्डम के रेस्टोरेंट का हुआ शुभारंभ

गोरखपुर व देवरिया की तरह रुद्रपुर के होटल किंग्डम के रेस्टोरेंट मे मिलेगी सुविधा

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर नगर के प्राचीन स्थल दुग्धेश्वर नाथ मंदिर के सामने होटल किंग्डम बैंक्विट हाल के रेस्टोरेंट का शुभारंभ आज किया गया जहां हजारों की संख्या में जनता उपस्थित होकर रेस्टोरेंट के शुभारंभ में भाग लिया रुद्रपुर के लिए होटल किंग्डम नई सौगात है जो गोरखपुर व देवरिया के तर्ज पर स्थापित किया गया है 

बताते चले की इनका प्रतिष्ठान होटल कृष्ण इन रानीडीहा कृष्णा टू मैरिज हॉल दिव्या नगर गोरखपुर में भी है जो अपने नए ब्रांच होटल किंग्डम बैंक्विट रूम रेस्टोरेंट के नाम से रुद्रपुर में भी स्थापित किए हैं

कम लागत में गोरखपुर जैसी सुविधा रुद्रपुर के किंगडम बैंक्विट रूम रेस्टोरेंट में मिलेगा सोनू त्रिपाठी

होटल किंग्डम के प्रोपराइटर सोनू त्रिपाठी व आलोक त्रिपाठी ने बताया कि मेरे पिताजी दीप नारायण त्रिपाठी जी की प्रेरणा से रुद्रपुर में भी होटल किंग्डम बैंक्विट रूम रेस्टोरेंट स्थापित किया गया जो अपने क्षेत्र के लोगों को देवरिया व गोरखपुर नहीं जाना पड़ेगा वह सारी सुविधा कम पैसे में यही उपलब्ध हो जाएगी 

रेस्टोरेंट के शुभारंभ पर पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण उर्फ खोखा सिंह क्षेत्रीय उपाध्यक्ष छठठे लाल निगम अधिवक्ता आनंद सिंह कृष्णमूर्ति त्रिपाठी पत्रकार मनोज रुंगटा श्यामानंद पांडे सुरेंद्र मिश्रा सहित क्षेत्र के हजारों गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे

शनिवार, 14 दिसंबर 2024

गैस सिलेंडर में लगी आग से झुलसे परिवार से मिलने पहुंचे नेता अस्पताल से लेकर घर तक

मनोज रूगंटा

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर नगर के पश्चिमी तिवारी टोला में घरेलू गैस में लगी आग से झूलसे कनौजिया परिवार के लोग से नेता अस्पताल से लेकर घर तक मिलकर उनका हाल-चाल ले रहे हैं 

 पश्चिमी तिवारी टोला निवासी लोकनाथ कनौजिया के घर बीती रात घरेलू गैस सिलेन्डर मे आग लग गई थी जिसमें परिवार की आठ सदस्य झुलस गए थे जिनका इलाज देवरिया मेडिकल कॉलेज में चल रहा है जहां शनिवार को प्रयागराज विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सपा नेता अवनीश यादव उनके घर पहुंच कर परिवार से मिले  क्रम में भाजपा नेता विनोद गुप्ता नगर मंडल अध्यक्ष दिलीप जायसवाल देवरिया पहुंचकर झूलसे से व्यक्तियों से मिलकर उनके कुशल क्षेम जाना और डॉक्टर से  बेहतर इलाज के लिए कहा

पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में सुरौली थाने में आयोजित हुआ थाना समाधान दिवस

 सात प्रार्थना पत्र में तीन का हुआ निस्तारण


रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर विधान सभा क्षेत्र के थाना सुरौली में पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया जहां कुल सात प्रार्थना पत्र पड़े जिसमें तीन का निस्तारण कर दिया गया

 शनिवार को सुरौली थाना में आयोजित थाना समाधान दिवस पुलिस अधीक्षक देवरिया संकल्प शर्मा द्वारा  जनसमस्याओं को सुना गया जिसके क्रम में थाना सुरौली पर कुल 07 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें 03 प्रार्थना पत्र का निस्तारण कराया गया शेष प्रार्थना पत्रों में राजस्व व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम का गठन कर उनके निस्तारण हेतु संबन्धित को उचित दिशा निर्देश दिये गये।

थाना दिवस पर कुल पड़े 19 प्रार्थना पत्र में आठ का हुआ निस्तारण

रुद्रपुर सर्कल के रुद्रपुर कोतवाली में नौ मदनपुर चार एकौना थाने में छह प्रार्थना पत्र पड़े

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर सर्कल के अंतर्गत रुद्रपुर. एकौना.मदनपुर थाने में आयोजित थाना समाधान दिवस पर कुल 19 प्रार्थना पत्र पड़े जिसमें आठ का निस्तारण कर दिया गया

मदनपुर थाना क्षेत्र में थाना दिवस एस डी एम श्रुति शर्मा के अध्यक्षता व क्षेत्राधिकारी अंशुमन श्रीवास्तव के नेतृत्व में आयोजित हुआ जहां कुल चार प्रार्थना पत्र पड़े जिसमें दो का निस्तारण कर दिया गया

 एकौना थाना मैं नायव तहसीलदार शिवेंद्र कौन्डिल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया जिसमें 6 प्रार्थना पत्र पड़े दो का निस्तारण किया गया

रूद्रपुर कोतवाली में तहसीलदार चंद्रशेखर वर्मा की अध्यक्षता में थाना दिवस आयोजित हुआ जहां 9 प्रार्थना पत्र पड़े जिसमें दो का निस्तारण किया गया

थाना समाधान दिवस में नायव तहसीलदार अनिल तिवारी रुद्रपुर प्रभारी रतन पांडे एस आई शिवम तिवारी आशीष राय झिंन्ने लाल पासवान दिनेश मौर्य धर्मेंद्र कुमार एकौना थानाध्यक्ष अभिषेक राय मदनपुर थानाध्यक्ष विनोद सिंह सहित राजस्व कर्मी उपस्थित थे

शुक्रवार, 13 दिसंबर 2024

विद्युत विभाग के अधिकारी विधायक से मिलकर दी ओ.टी एस की जानकारी

विधायक जयप्रकाश निषाद ने ग्रामीणों से छुट में लाभ लेने की अपील की

रुद्रपुर देवरिया उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन द्वारा चलाए जा रहे एक मुफ्त समाधान योजना के अंतर्गत शुक्रवार को गौरी बाजार विद्युत वितरण खंड के अघिशासी अभियंता वी के सिह व रुद्रपुर नगर के अवर अभियंता राजा प्रसाद क्षेत्रीय विधायक जयप्रकाश निषाद के आवास लक्ष्मीपुर पर जाकर मिले जहां विभाग द्वारा चलाई जा रही ओटीएस स्कीम के बारे में जानकारी दी विधायक ने सभी क्षेत्र वासियो  से ओ टी एस में दिए गए छुट मे लाभ लेने की अपील की

विधायक जयप्रकाश निषाद ने विद्युत विभाग की अधिकारियों को बिजनेस प्लान वर्ष 2025- 26 में ग्रामीणों के दिए गए प्रस्ताव को जोड़ने को कहा

खाना बनाते समय रसोई गैस में लगी आग एक ही परिवार के आठ लोग झुलसे

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर नगर के पश्चिमी तिवारी टोला वार्ड में शुक्रवार की रात खाना बनाते समय रसोई गैस में आग लग गई जिसमें एक ही परिवार की आठ लोग झुलस गए जिन्हें आनन फानन  में रुद्रपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहा डॉक्टरो ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया जुलूसने वाले में दो बच्चे भी हैं

शुक्रवार की रात 9:30 बजे पश्चिमी तिवारी टोला के लोकनाथ धोबी के बेटे विनोद राजेश दुर्गेश और गुड्डू एक ही घर में अलग-अलग रहते हैं खाना बनाते समय विनोद के रसोई गैस में आग लग गई जहां आग बुझाने में एक ही परिवार के आठ लोग झुलस गए जिन्हें रुद्रपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया

नगर में हुए हादसे को लेकर मृतको के परिजनो से मिले एमएलसी बधाया ढाढ़स

रुद्रपुर देवरिया बीते दिन चौहट्टा वार्ड निवासी दीपक गुप्ता की टेलर हादसा में हुई मौत को लेकर शुक्रवार को विधान परिषद सदस्य डॉक्टर रतनपाल सिंह परिजनों से मिलकर ढाढ़स बधाया और हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया 

शुक्रवार को विधान परिषद सदस्य डॉक्टर रतनपाल सिंह अपने सहयोगियों के साथ स्वर्गीय दीपक गुप्ता, मस्जिद वार्ड निवासी मदन मोहन उपाध्याय टेढ़ा वार्ड निवासी अनिल निगम के परिजनों से मिलकर उन्हें ढाढ़स बधाया और संवेदना व्यक्त की तथा उच्च अधिकारियों से वार्ता कर आर्थिक सहायता दिलाने की बात वही उपस्थित जनता द्वारा ब्रेकर व तिराहे पर आतिक्रमण  की बात कही गई जहां एमएलसी ने पीडब्ल्यूडी व नगर पंचायत से बात कर ब्रेकर वनवाने की बात कही

डा रतनपाल सिंह के साथ नगर अध्यक्ष दिलीप जायसवाल मनीष गुप्ता मोहन उपाध्याय राजन जायसवाल मनीष जायसवाल परशुराम गुप्ता कमलेश गुप्ता व  विनय गुप्ता उपस्थित थे

गुरुवार, 12 दिसंबर 2024

पैरा मिलिट्री फोर्स ने आति संवेदनशील स्थलों का किया निरीक्षण लोगों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा

पैरामिलिट्री फोर्स ने क्षेत्र के भौगोलिक स्थिति के बारे में  की जानकारी प्राप्त 

मनोज रूंगटा 

रुद्रपुर देवरिया गृह मंत्रालय भारत सरकार के दिशा निर्देश मे कमांडेंट 91 बटालियन द्रुत कार्य बल जितेंद्र ओझा की आदेशानुसार शुक्रवार को 91 बटालियन के सह कमांडेंट विवेक कुमार सिंह के नेतृत्व रुद्रपुर सर्कल के गौरी बाजार मदनपुर व रुद्रपुर क्षेत्र  में परिचतिकरण अभ्यास हेतु नगर में पैदल भ्रमण किया जहां भौगोलिक सांस्कृतिक और औद्योगिक क्षेत्र की जानकारी प्राप्त की 

शुक्रवार को थाना प्रभारी रतन पांडे के साथ सह कमांडेड दिलीप कुमार सिंह एस आई आशीष राय शिवम तिवारी धर्मेंद्र कुमार रूवाष चौधरी वीरेंद्र कुमार के साथ नगर के थाना रोड खजुहा चौराहा,पुन्नी साहू चौराहा पक्का चौक बस स्टेशन आदि अति संवेदनशील जगहों का भ्रमण किया जहां लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया तत्पश्चात थाना प्रभारी से क्षेत्र के भौगोलिक स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की

नगर भ्रमण के दौरान सह कमांडेड विवेक कुमार सिंह के साथ निरीक्षक इम्तियाज अली सहित पैरामिलिट्री के फोर्स थी

रूद्रपुर ब्रांच यूनियन बैंक में एन आर आई कस्टमर्स मीट का हुआ आयोजन

 बैंक के अधिकारियों ने प्रवासी भारतीय ग्राहको से संवाद कर बैंक के योजनाओं की दी जानकारी

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया  यूनियन बैंक के रुद्रपुर ब्रांच में क्षेत्रीय कार्यालय मऊ ने अपने विशेष अभियान 'प्रवासी हमारा गौरव  के तहत  एक एन आर आई कस्टमर्स मीट का आयोजन किया। 

 बैठक मे प्रवासी भारतीय ग्राहकों से संबाद स्थापित कर  बैंक की विभिन्न योजनाओं योजना से अवगत कराया 

वैक की सेवा आपके जीवन को सरल और सुरक्षित रखता है -शाखा प्रबंधक विवेक कुमार

 डिप्टी रीजनल हेड विवेक कुमार ने बैंक की NRI सेवाओं और योजनाओं के लाभों पर प्रकाश डालते हुये कहा कि यूनियन बैंक हमेशा अपने NRI ग्राहकों की वित्तीय  आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सर्वोत्तम सेवाएं प्रदान करता है  ताकि उनके वित्तीय जीवन को सरल और सुरक्षित बनाया जा सके

 पशुपति नाथ चौरसिया, क्षेत्रीय CASA अधिकारी  सुनील कुमार चौधरी, डिप्टी ब्रांच हेड, रुद्रपुर ने बैंक की विभिन्न डिपॉजिट योजनाओं, निवेश विकल्पों और डिजिटल बैंकिंग सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा ग्राहकों से संबाद स्थापित किया जहा उपस्थित NRI ग्राहकों ने बैंक के अधिकारियों से विभिन्न योजनाओं पर सवाल कर अपने विचार साझा किए।

 इस मीट का उद्देश्य केवल ग्राहकों के साथ संवाद स्थापित करना नहीं, बल्कि उन्हें बैंकिंग सेवाओं के अधिक लाभ देने के साथ-साथ उनकीआवश्यकताओं को बेहतर ढंग से समझना भी था

अलग -अलग दो व्यापारियो की मार्ग दुर्घटना में मौत से नगर में पसरा मातम

दीपक निगम की टेलर हादसा में तथा अनिल निगम की वाहन के ठोकर मारने से इलाज के दौरान हुई मौत

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर नगर में बीते 24 घंटा के अंदर दो व्यवसाईयों की अलग-अलग हुई मौत से पूरे नगर में मातम पसर गया जिससे व्यवसाईयों में शोक की लहर दौड़ गई

रुद्रपुर नगर के टेढ़ा वार्ड निवासी अनिल निगम पुत्र विश्वनाथ निगम कि बीती रात्री एक मांगलिक कार्यक्रम में गोरखपुर जनपद से वापस आ रहे जहां कौड़ीराम के पास मार्ग दुर्घटना मे बुरी तरह घायल हो गए जहां गुरुवार की सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई वहीं टेलर हादसा में दीपक गुप्ता की मौत से अभी लोग उवरे नहीं थे कि अनिल की मौत हो गई जिससे नगर में मातम छा गया

लोगों का कहना है कि पुलिस प्रशासन यातायात माह नवंबर मना रही है जिसमें वहां तेज गति से न चलने  साइड से चलने आदि का पंपलेट वाटकर प्रचार किया जाता है यह केवल कागज तक इतिश्री रह जाता है

बुधवार, 11 दिसंबर 2024

 एसडीएम के आश्वासन पर धरना हुआ समाप्त 

दीपक गुप्ता की मौत को लेकर थरने पर बैठे पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण उर्फ खोखा सिंह के धरना स्थल पर एस डी एम श्रुति शर्मा के पहुंचने के बाद उनके आश्वासन पर समाप्त हुया धरना में विधायक ने पांच सूत्रीय ज्ञापन महामहिम  राज्यपाल के नाम एसडीएम को दिया जिसमें मृतक विधवा को 50 लारव रुपए की आर्थिक सहायता व एक सरकारी नौकरी तथा बैंक से लिए गए लोन को माफ व मकान के क्षतिपूर्ति देने की बात कही जहां एसडीएम ने हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया

एस डी एम ने नगर भ्रमण दौरान अतिक्रमण देख न.पं को लगाई फटकार

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया नगर को अतिक्रमण मुक्त को लेकर एस डी एम रुद्रपुर में बुधवार  की सुबह रुद्रपुर नगर में भ्रमण किया जहां और अव्यवस्थित ठेले व दुकान को देखकर नगर पंचायत को फटकार लगाई और निर्देशित किया कि ठेले वाले को रजिस्टर कर नाम पता सहित अंकित करें बुधवार को एस डी एम श्रुति शर्मा सुबह नायव तहसीलदार अनिल तिवारी शिवेंद्र कौन्डिल व राजस्व कर्मी के साथ बस स्टेशन पहुंची जहां वेतरकीव  लगे ठेले को देखकर नाराजगी व्यक्त की और फोन से नगर पंचायत के अधिकारी कर्मचारी को मौके पर बुलाया और तत्काल ठेले वाले को नाम पता सहित रजिस्टर अंकित का नंबरिंग करने को कहा जहां आज नगर पंचायत द्वारा लगभग दो दर्जन ठेलों का नाम पता रजिस्टर कर नंबर अंकित किया गया

 एसडीएम ने बताया कि नगर को साफ सुथरा करने के लिए स्ट्रीट  बेंडिंग जोन बनाया गया है जहां चिन्हित स्थान पर ठेले वाले दुकान लगाएंगे अगर कोई ऐसा नहीं करता है तो ठेले पर अंकित नंबर के अनुसार कार्रवाई की जाएगी 

उन्होंने कहा कि नगर को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए अभियान जारी रहेगा

वी आर सी रुद्रपुर में हुआ तीन दिवसीय शारदा प्रशिक्षण का शुभारंभ

  प्रशिक्षण का उद्देश्यआउट ऑफ स्कूल बच्चों को विद्यालय शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना राज किशोर सिंह रुद्रपुर देवरिया समग्र शिक्षा अभियान के...