पुलिस ने जिला अस्पताल मे कराया भर्ती
रात्रि में ही सोनू घाट क्षेत्र में खोजबीन के लिए लगाई गई टीम के साथ आरोपी की मुठभेड़ में आरोपी को पैर में गोली लगी जिसे गिरफ़्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया
पुलिस ने जिला अस्पताल मे कराया भर्ती
रात्रि में ही सोनू घाट क्षेत्र में खोजबीन के लिए लगाई गई टीम के साथ आरोपी की मुठभेड़ में आरोपी को पैर में गोली लगी जिसे गिरफ़्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया
मनोज रूंगटा
शनिवार को हुयी मदनपुर नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक
रुद्रपुर देवरिया मदनपुर नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक नगर पंचायत के कार्यालय में अध्यक्ष शाहिना शेख की अघ्यक्षता व अधिशासी अधिकारी नीतेश गौरव के नेतृत्व में हुई जहां उपस्थित सभासदो के प्रस्ताव कार्य पर लगभग सात करोड़ रुपये के विकास कार्यों पर मोहर लगी
शनिवार को मदनपुर नगर पंचायत बोर्ड की बैठक अध्यक्ष शाहिना शेख पत्नी अली आजम शेख की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में नगर पंचायत के विकास संबंधी कार्य साफ सफाई पथ प्रकाश व्यवस्था जल निकासी नाला निर्माण वार्ड में आवागमन के लिए सीसी रोड आदि पर चर्चा हुई जहां लगभग रात करोड रुपए के प्रस्ताव पर मोहर लगा
सभासद शैलेश यादव ने वार्डों मे साफ-सफाई की बात कही
नगर पंचायत के विकास के लिए सदैव तत्पर शाहिना शेख
अध्यक्ष शाहिना शेख ने कहा कि नगर के विकास के लिए सदैव तत्पर हूं सदस्यों के प्रस्ताव पर विकास कार्यों पर मोहर लगी है जो शीघ्र ही प्रारंभ होगा
वैठक मे अध्यक्ष शाहिना शेख ई ओ नितेश सभासद नीरज,सुग्रीव,सोनी,प्रियेश शुक्ला, पिंटू,चुन्नीराव,शैलेश संगीता,संतराज,दानिश शेख,द्धिग्विजयनाथ, रुबिया खातून,गैसीय बेगम सोहरत शेख,जयप्रकाश राजभर मौजूद थे
मनोज रूंगटा
रुद्रपुर देवरिया देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 113 वी बार मन की बात का लाइव प्रसारण हुआ जहां देश के विकास के साथ खेल वन संरक्षण स्वतंत्रता दिवस आदि पर भी चर्चा की
बूथ संख्या 213 पर भाजपाइयो ने प्नधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की सुनी बात
रविवार को मन की बात मे क्षेत्रीय उपाध्यक्ष छट्ठेलाल निगम के आवास बूथ संख्या 213 पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को सुना गया
प्रधानमंत्री ने मन की बात में देश को संबोधित करते हुए कहा कि 23 अगस्त को राष्ट्र में पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया जिसमें चंद्रयान-3 की सफलता का जश्न मनाया गया
उन्होंने 112 वी मन की वात मे पे रिस ओलंपिक 2024 मैथ्स ओलंपियाड असम मोइदम के साथ-साथ टाइगर डे वनों के संरक्षण और स्वतंत्रता दिवस पर चर्चा की थी
मन की वात मे पूर्व नगर महामंत्री जयराम पासवान,पूर्व नगर उपाध्यक्ष शिव शरण वर्मा भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष शिवम श्रीवास्तव, सभासद सुशील निगम,बूथ अध्यक्ष दुर्गेश निगम, संजय गार्ड, दीपक जायसवाल, भीम सोनकर जितेंद्र यादव निलेश श्रीवास्तव,अभिषेक गुप्ता, दीपक सिंह,अभिषेक मिश्रा अजय भारती अनिल गौतम, रोहित राव,दीपू गुप्ता एडवोकेट, दीपक राजभर मनोज गौड़ आदि लोग उपस्थित थे
मनोज रूंगटा
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने बुके देकर दो सगे भाई भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मानित करते हुए हौसला किया अफजाई
रुद्रपुर देवरिया भाजपा की कल्याणकारी नीतियों को जन तक पहुंचाने के लिए संकल्पित उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर निवासी दो सगे भाई /भाजपा कार्यकर्ता अब तक 18000 किलोमीटर की यात्रा कर रुद्रपुर विधानसभा पहुंचने पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष छठठे लाल निगम ने बुके देकर स्वागत करते हुए उन्हें प्रमाण पत्र दिया
लक्ष्य 19 हजार किलोमीटर की यात्रा में 48 जनपदों में करेंगे प्रचार
बताते चले की जनपद संत कबीर नगर के बेलहर ब्लाक निवासी दो सगे भाई रणविजय सिंह व अरविंद सिंह 1 जनवरी 2022 को भाजपा के प्रचार प्रसार के लिए संकल्पित होकर साइकिल यात्रा निकाली जिसको प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जो जनपद के दो दर्जन अधिक जिलों का भ्रमण कर लगभग 18000 किलोमीटर की यात्रा कर चुके हैं
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष छठठे लाल निगम ने दोनों सगे भाई बुके देकर किया सम्मानित
19 हजार किलोमीटर के उपरांत पीलीभीत में होगा समापन
देवरिया जनपद में प्रवेश करने के बाद रूद्रपुर विधानसभा पहुंचे जहां क्षेत्रीय उपाध्यक्ष छठठे लाल निगम ने दोनों सगे भाई भाजपा कार्यकर्ताओं को बुके देकर सम्मानित करते हुए उनका हौसला अफजाई किया और कहा कि कार्यकर्ताओं के बल पर ही भाजपा का संगठन खड़ा है जहां ऐसे होनहार युवा भाजपा के नीतियों को लेकर साइकिल से 18000 किलोमीटर की यात्रा कर विकास कल्याणकारी योजना और उनके नीतियों को लोगों में अवगत करा चुके हैं
दोनों भाइयों के अनुसार साइकिल यात्रा का समापन 19000 किलोमीटर के उपरांत पीलीभीत में होगा
बच्चों में बाटी ट्रॉफी पेंसिल व मिठाइयां निशुल्क गरीब बच्चियों को पढ़ाने का किया वादा
रुद्रपुर देवरिया भाजपा नेता नमामी गंगे के संयोजक पं. श्री कृष्ण उपाध्याय महिला महाविद्यालय के प्रबंधक मोहन उपाध्याय ने शुक्रवार को रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम एकला मिश्रौलिया के वनवासी मुसहर टोला मे बच्चो के बीच केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया तथा उपस्थित छोटे छोटे बच्चो को केक मिठाई और कापी कलम देकर उनके आगे की पढ़ाई में सहयोग करने का वादा किया। उपस्थित महिलाओं तथा अभिभावकों को केक और लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान सहित सुबास मौर्या ऋषिकेश यादव शारदा राय तुषार कांत पाठक नन्दलाल यादव सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे
मनोज रूंगटा
रूद्रपुर देवरिया जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में आवासीय एवं कृषि भूमि के सर्किल रेट निर्धारण के लिए प्राप्त आपत्तियों के निस्तारण के क्रम में सभी पक्षकारों के साथ बैठक आयोजित की गई। सर्किल रेट निर्धारण के संबन्ध में कुल 28 आपत्तियां प्राप्त हुई। डीएम ने प्रत्येक आपत्ति को गंभीरतापूर्वक सुना एवं उसके समुचित निस्तारण के संबन्ध में एआईजी स्टांप पंकज सिंह को निर्देशित किया।
जनहित के दृष्टिगत सर्किल रेट का निर्धारण अंतिम रूप से किया जाएगा डी एम
डी एम ने अधिकारियों के संघ की बैठक
डी एम ने वैठक मे कहा कि गत चार वर्षों से सर्किल रेट में किसी भी तरह की वृद्धि नहीं हुई है, जबकि भूमि के बाजार मूल्य में वृद्धि देखी जा रही है। जनहित के दृष्टिगत सर्किल रेट का निर्धारण अंतिम रूप से किया जाएगा।बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार राय, सब रजिस्ट्रार कृपाशंकर, प्रतिमा सिंह सहित कलेक्ट्रेट एवं सभी तहसीलों के बार पदाधिकारीगण मौजूद थे।
डी एम ने केन्द्रो में बने कंट्रोल रूम कक्ष से सी सी टी वी कैमरे से देखी परीक्षा की व्यवस्था
डी एम ने परीक्षा केंद्रों में बने कंट्रोल रूम कक्ष का भी निरीक्षण निरीक्षण के दौरान जिला अधिकारी दिव्या मित्तल ने कहा कि परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
डीएम ने कहा कि जनपद में परीक्षा को नकल विहीन व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा रहा है।
प्रथम पाली की परीक्षा में कुल 4272 अभ्यर्थियों में से 3071 उपस्थित हुए तथा 1201 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली की परीक्षा में 4272 अभ्यर्थियों में से 3179 उपस्थित हुए तथा 1093 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
आग की चपेट से गाय झुलसी मोटर साझकिल भी आग के चपेट मे
रूद्रपुर देवरिया रूद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मीपुर मछरिहवा टोला मे बीती राती झोपड़ी में आग लगने के कारण एक भैंस सहित आधा दर्जन बकरी जलकर खाक हो गई वहीं एक गाय गंभीर रूप से जल गयी परिजनों के अनुसार आग विद्युत शार्ट सर्किट से लगाना बताया गया
सूचना मिलते ही गौरी बाजार ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि विश्वविजय निषाद पहुचे पीड़ित के घर
जानकारी के अनुसार लक्ष्मीपुर टोला के मछरिहवा निवासी बैजनाथ अपने पुत्र अवधेश सुदामा, प्रमोद, संदीप के साथ रहते हैं जहां सभी लोगो पशु वाधने के लिए एक झोपड़ी वनायी थी जिसमे गाय भैस सहित बकरियां बंधी रहती थी गुरुवार के बीती रात अज्ञात कारणों से झोपड़ी में आग लग गई जिसमें एक भैंस तथा आधा दर्जन से अधिक बकरियां जलकर मर गई वहीं एक गाय गंभीर रूप से जल गई आग लगते ही गांव में अफरा तकरी मच गई जिसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई जो आग बुझने के बाद पहुंची ग्रामीणों के मदद से आग पर काबू पाया गया परिजनों के अनुसार आग विद्युत शार्ट सर्किट से लगना वता रहे है सूचना मिलते ही गौरी बाजार ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि विश्वविजय निषाद व पुलिस मौके पर पहुंचे
याचिका कर्ता ने अपने अधिवक्ता गोपीनाथ यादव के साथ किया था याचिका दायर
रूद्रपुर देवरिया रूद्रपुर विकास खंड रूद्रपुर के ग्राम पंचायत मलहपुरवा के ग्राम प्रधान पद के मतगणना से असंतुष्ट प्रत्याशी आयुस उर्फ़ हिमालय यादव व हरेन्द्र यादव द्वारा रूद्रपुर न्यायालय में दाखिल चुनाव याचिका को एसडीएम ने सुनवाई करते हुए 17 सितंबर को पुनः मतगणना कराने का निर्देश दिया है
एस डी एम ने याची के याचिका स्वीकार करते हुए पुन: मतगणना सुरक्षा के बीच कराए जाने का दिया आदेश
रुद्रपुर खंड विकास के ग्राम मलपुरवा में हुए प्रधान पद के चुनाव को लेकर विहित प्राधिकारी /उप जिलाधिकारी रूद्रपुर के वहाँ चुनाव याचिका आयुस उर्फ़ हिमालय यादव व हरेन्द्र यादव द्वारा अपने अधिवक्ता गोपीनाथ यादव के साथ प्रस्तुत कर मतगणना में हुई धांधली व अनुचित प्रभाव व प्रलोभन का आरोप लगाया जो क़ानूनी प्रक्रिया अपनाकर एसडीएम रुद्रपुर रत्नेश तिवारी ने अंतिम रुप से याचिका कर्ता के पक्ष में आदेशित किया और याचिका स्वीकार कर दिनांक 17.09.2024को ग्राम पंचायत मलहपुरवा के ग्राम प्रधान पद के मतगणना की पुनः मतगणना विकासखंड रुद्रपुर व पुलिस सुरक्षा के बीच कराए तहसीलदार कोर्ट परिसर मे कराये जाने का निर्देश दिया
कहां- पर्यावरण को शुद्ध बनाए रखने के लिए पेड़ जरूरी
मनोज रूंगटा
रुद्रपुर देवरिया महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत रुद्रपुर विकासखंड में के परिसर में भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना एक पेड़ मां के नाम का वृक्षारोपण मुख्य अतिथि के रूप में ग्रामीण विकास मंत्री सांसद कमलेश पासवान व स्थानीय विधायक जयप्रकाश निषाद ने किया
वृक्षारोपड़ भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना
वृक्षारोपण पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि यह भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है जहां यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए गए अभियान में आज ब्लॉक परिसर में एक पेड़ मां के नाम का वृक्षारोपण किया गया है जो पर्यावरण को हरा भरा के साथ वातावरण को स्वच्छ व शुद्ध बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान होता है उपस्थित सभी लोगों ने पौधा का रक्षा करने का भी संकल्प लिया
कार्यक्रम में ग्रामीण विकास मंत्री सांसद कमलेश पासवान .पूर्व मंत्री /स्थानीय विधायक जयप्रकाश निषाद क्षेत्रीय उपाध्यक्ष छठठेलाल निगम ब्लॉक प्रमुख उषा पासवान खंड विकास अधिकारी पन्ना लाल यादव ग्राम सुधारे पासवान रमेश सिंह जितेंद्र गुप्ता मोहन उपाध्याय दिलीप जायसवाल वैभव सिंह ऋषि सिंह कमलेश सिंह ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विश्व विजय निषाद महेश मणि आदि भाजपा कार्यकर्ता थे
रुद्रपुर देवरिया देवरिया जनपद के समोगर निवासी निवासी शहीद लांस नायक / शौर्य चक्र से सम्मानित ज्योतिष प्रकाश सिंह के याद में स्वतंत्रता दिवस पर मदनपुर नगर पंचायत के नेतृत्व में युवाओं ने मदनपुर स्थित यूनियन बैंक से कैंडल मार्च निकाला जो मदनपुर मे मेन मार्केट होते हुए शहीद के स्मारक पहुंचा जहां युवाओं ने स्मारक पर जाकर ज्योतिष प्रकाश को नमन किया
सोमवार को नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अली आजम शेख व नगर पंचायत के कर्मचारियों के साथ सैकड़ो युवा मदनपुर स्थित यूनियन बैंक के पास से सोमवार की संध्या जमा हुए जहां कैंडल मार्च लेकर यात्रा निकालते हुए शाहिद के स्मारक पहुंचे वहां उन्हें नमन किया
जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर में दुश्मनों का छक्का का छुड़ाते शहीद हुये थे लांस नायक ज्योतिष प्रकाश सिंह
बताते चले की शहिद लांस नायक ज्योतिष प्रकाश सिंह समोगर गांव के डॉक्टर रामकृष्ण सिंह के पुत्र थे जो जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर में दुश्मनों के छक्का छुड़ाते हुए शहीद हो गए थे जहां तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा सिंह द्वारा मरणोपरांत उनके परिजनों को शौर्य चक्र का प्रशक्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया था
कैंडल मार्च निकालने वालों में डॉक्टर जावेद अहमद डॉक्टर महताब शेख डॉक्टर अशोक बंगाली नितिन राव नसीम शेख इम्तियाज़ खान डॉक्टर गब्बर शेख सहित सैकड़ो युवा नौजवान थे
नाराज सभासदो ने बोर्ड की बैठक को बताया कोरम
रूद्रपुर देवरिया रुद्रपुर नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक नगर पंचायत अध्यक्ष सुधा निगम की अध्यक्षता व अधिशासी अधिकारी नितेश गौरव उपस्थिति में हुआ बोर्ड की बैठक में नगर के विकास हेतु आठ बिंदु पर सहमत बनी वहीं कुछ नाराज सभासदो ने नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक को कोरम बताया
नगर के विकास के लिए 5 करोड़ का प्रस्ताव पारित
नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक शनिवार को नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में अध्यक्ष सुधा निगम की अध्यक्षता में हुआ जहां नगर के विकास हेतु आठ बिंदु पर सहमत बनी जहां वार्षिक मुल्य पर कर 2024 की नियमावली ,सफाई व्यवस्था व पथ व्यवस्था को सुदृढ़ जाने मास्टर प्लान बनाकर लागू किए जाने, नगर में सीमा विस्तार डंपिंग ग्राउंड कुड़ा निस्तारण हैतू जमीन क्रय किए जाने बथुआ रीवर फ्रन्ट के विस्तारीकरण व सुंदरीकरण तथा 5 करोड़ के लागत से नगर में नाला व सड़क निर्माण कार्य जाने पर सहमत बनी
सभासद में बोर्ड की बैठक को कोरम बताया
सभासद राजन चौधरी ने लिखित पैड पर बताया कि नगर पंचायत बोर्ड के बैठक में कोरम पूरा किया गया है जहां आनन फानन में कोई एजेंडा पर चर्चा नहीं की गई है
रुद्रपुर देवरिया तहसील बार संघ के अध्यक्ष सभा मणि मिश्र व महामंत्री आनंद शंकर मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम रत्नेश तिवारी को दिया और कहा रुद्रपुर तहसील में ग्रामीण न्यायालय की स्थापना अविलंब की जाए
अधिवक्ताओं ने कहा कि जिले की सभी अन्य तहसीलों में ग्रामीण न्यायालय की स्थापना हो चुकी है परंतु रुद्रपुर तहसील अभी भी इस ग्रामीण न्यायालय से अछूता है। सरकार की मनसा के अनुरूप न्याय चला गांव की ओर और घर-घर न्याय की परिपाटी को चरितार्थ करने के लिए सरकार ने हर तहसील में ग्रामीण न्यायालय की स्थापना किया और इसी कड़ी में रुद्रपुर तहसील में अभी तक ग्रामीण न्यायालय की स्थापना नहीं हो पाई है अपने मांगों के समर्थन में रुद्रपुर न्यायालय के तहसील के सभी अधिवक्तागण जोरदार नारेबाजी करते हुए एसडीएम रत्नेश तिवारी को ज्ञापन सौंपा और जल्द से जल्द ग्रामीण न्यायालय की स्थापना की मांग की।
ज्ञापन सौंपने वाले में बृजबिहारी पांडे, राजेश त्रिपाठी, फणीन्द्र पांडे, विकास त्रिपाठी, नागेंद्र राव, सत्य प्रकाश सिंह, गोपीनाथ यादव, प्रवीण पांडे पंकज शुक्ला सत्य प्रकाश गुप्ता विरेंद्र सोनकर निगम सतीश गुप्ता आदि अधिवक्ता थे
मनोज रूंगटा
ग्राम प्रधान शैलेंद्र शाही जिला पंचायत सदस्य सुनील निषाद ने मुख्य अतिथि सहित मंचासीन लोगों का माल्यार्पण कर किया स्वागत
रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम बर्दगोनिया में स्वतंत्रता दिवस पर मनरेगा योजना से बने अन्नपूर्णा भवन का लोकार्पण विधान परिषद सदस्य डॉक्टर रतनपाल सिंह ने किया इस दरमियान मुख्य अतिथि का ग्राम प्रधान शैलेंद्र शाही जिला पंचायत सदस्य सुनील निषाद ने मुख्य अतिथि सहित मंचासीन लोगों का माल्यार्पण कर स्वागत किया
सरकार की योजना में मुफ्त राशन महत्वपूर्ण योजना है डॉक्टर रतन पाल सिंह
डॉक्टर रतनपाल सिंह ने कहा कि अन्नपूर्णा भवन मिल का पत्थर साबित होगा सरकार की योजना में मुफ्त राशन महत्वपूर्ण योजना है
मातृ शक्तियों के लिए वने स्वयं सहायता समूह भवन का भी हुआ लोकार्पण
उन्होंने कहा कि विकासखंड गौरी बाजार अन्नपूर्णा भवन का निर्माण कराया गया है जो बहुत ही सराहनीय है जिसमें आम जन को आसानी से राशन सहित अन्य योजना आसानी से मुहैया हो सकेगा
डा रतन पाल सिंह ने एवं सरकार के विकास कार्यों को गिनाते हुये क्षेत्र की प्रमुख सड़कों को शीघ्र बनवाने का दिया आश्वासन
रतनपाल सिंह ने बड़े पैमाने पर हो रहे मोदी एवं योगी सरकार के विकास कार्यों को गिनाया और क्षेत्र की प्रमुख सड़कों को जल्द बनाने का आश्वासन दिया
लोकार्पण कार्यक्रम में ग्राम प्रधान शैलेंद्र शाही जिला पंचायत सदस्य सुनील निषाद यशवंत सिंह खड़क बहादुर सिंह रमाकांत निषाद ग्राम सचिव आबिदा खातून सहित बड़ी संख्या में जनता उपस्थित थी
मनोज रूंगटा
रुद्रपुर देवरिया 78 वे स्वतंत्रता दिवस नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी अर्द्ध सरकारी कार्यालय सहित विद्यालयों में धूमधाम से मनाया गया विद्यालयो के बच्चों द्वारा झाकी के साथ प्रभात फेरी भी निकाली गई विद्यालयो मे रंगारग सांस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया
तहसील परिसर में ध्वजारोहण के समय पुलिस के जवानों ने तिरंगे को दी सलामी
इस दौरान ध्वजारोहण के बाद सरकारी कार्यालयो में विकसित भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी, राष्ट्र की रक्षा, सम्मान और प्रगति के लिए समर्पित का शपथ दिलाया गया
15 अगस्त पर दिखा देशभक्ति का जज्बा निकली तिरंगा यात्रा
रुद्रपुर तहसील में एसडीएम रत्नेश तिवारी एस डी बालिका कॉलेज में विधायक जयप्रकाश निषाद नगर पंचायत रुद्रपुर में अध्यक्ष सुधा निगम रुद्रपुर कोतवाली में थाना प्रभारी रतन पांडे विकासखंड रुद्रपुर में ब्लॉक प्रमुख उषा पासवान यूनियन बैंक आफ इंडिया में प्रबंधक विवेक कुमार उपखंड कार्यालय रुद्रपुर में एसडीओ अरुण गुप्ता रामजी सहाय पीजी कॉलेज में प्रधानाचार्य बृजेश पांडे उदय अकैडमी में प्रबंधक बीएससी सेंट जेवियर्स में रोशन जायसवाल दुग्धेश्वर नाथ इंटर कॉलेज में प्रबंधन सूर्य नारायण जायसवाल एलबीआर कॉलेज में प्रबंधक मनोज यादव प्रत्यूष बिहार में खुशबू आई स्कूल में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष छठठे लाल निगम व नगर पंचायत अध्यक्ष सुधा निगम ने ध्वजारोहण किया तहसील सभागार में एक गोष्ठी का आयोजन हुआ जहां वीर शहीदों को नमन किया गया
मनोज रूंगटा
तिरंगा झालरो की लड़ी से सजा रुद्रपुर कोतवाली
15 अगस्त पर स्कूली बच्चों द्वारा झांकी के साथ निकाली जायेगी प्रभातफेरी
रुद्रपुर देवरिया 15 अगस्त पर तिरंगा फहराने को लेकर सरकारी भवनो को रंग बिरंगी झालरो की लरी व तिरंगा गुब्वारा से सजाया गया है जहां रात में तिरंगा बिजली के झालरों से भवन जगमगा उठा है
सरकारी आदेश के तहत सरकारी भवनों को तहसील, नगर पंचायत थाना ,ब्लॉक ,पंचायत भवन, सहित विद्यालय को भी रंग बिरंगी तिरंगा झालरों से सजाया गया है वही 15 अगस्त को रुद्रपुर नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में बच्चों द्वारा झांकी के साथ प्रभात फेरी भी निकाला जाएगा जहां विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम के उपरान्त बच्चों में मिठाइ वितरण किया जाएगा
मनोज रूंगटा
रुद्रपुर देवरिया हर घर तिरंगा कार्यक्रम अभियान के तहत रुद्रपुर विधानसभा में आज रुद्रपुर ब्लाक पर पूर्व मंत्री अधानी विधायक ने मोटरसाइकिल तिरंगा यात्रा का शुभारंभ झंडी दिखाकर किया जो रुद्रपुर नगर से होकर ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण किया विधायक जयप्रकाश निषाद ने कहा कि हमारे एसएससी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर तिरंगा यात्रा निकाला जा रहा है जो 15 अगस्त तक तक चलेगा तिरंगा यात्रा का मतलब देशभक्ति का लोगों में भावना पैदा करने के साथ राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान हो
तिरंगा यात्रा रुद्रपुर ब्लाक से होकर विधानसभा के क्षेत्र में किया भ्रमण
तिरंगा यात्रा विधानसभा क्षेत्र के रुद्रपुर ब्लाक मुख्यालय से पैदल एवं मोटरसाइकिल जुलूस के साथ रुद्रपुर से ग्राम पचलड़ी चौराहा होते सराँव चौराहा एकौना होते हुये नारानपुर के रास्ते रुद्रपुर ब्लाक पर समापन हुआ
तिरंगा यात्रा में राम संतोष शुक्ला श्रीमती उषा पासवान राम सुधारे पासवान जनार्दन राव छोटे सिंह दिवाकर साहनी अनिरूद्ध चौधरी विशाल द्विवेदी वीडियो पंचायत अंबिका प्रसाद साहिद कर्मचारी उपस्थित थे
मनोज रूंगटा
रुद्रपुर देवरिया देश के एसएससी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्ववान पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत रुद्रपुर नगर में तिरंगा यात्रा विधान परिषद सदस्य डॉक्टर रतनपाल सिंह के नेतृत्व में निकल गया वहीं छात्रों द्वारा सौ मीटर का लंबा तिरंगा यात्रा आकर्षण का केंद्र रहा
नगर में सौ मीटर का तिरंगा यात्रा आकर्षण का केंद्र रहा
रुद्रपुर नगर में तिरंगा यात्रा विधान परिषद सदस्य डॉ रतनपाल सिंह की नेतृत्व में बस स्टेशन से शुरू होकर पुराना चौक होते हुए पुन्नी साहू कोतवाली होते हुए जमुनी चौराहा होते हुए सेमरौना आदर्श चौराहा खजुहा चौराहा इमामबाड़ा चौराहे होते बस स्टेशन पर समापन हुआ
हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान के साथ देशभक्ति का जज्बा जगाना है डा.रतन पाल सिह
डॉ रतन पाल सिंह ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान के साथ देशभक्ति का जज्बा जगाने के लिए है आज हम बदलते हुए भारत को देख रहे हैं
तिरंगा यात्रा के विधानसभा संयोजक मोहन उपाध्याय मंडल अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष शिवम श्रीवास्तव अभि गुप्ता अरबिंद शुक्ला भीम सोनकर मथुरा पांडे ब्रजेश त्रिपाठी अभिषेक शर्मा रामजतन पुजारी अभिषेक गांधी उमेश सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे
रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गोनाह सुरतपुरा में बीते दिन गांव के ही व्यक्ति द्वारा गाली गुप्ता देने वह मारने पीटने पर पुलिस ने तीन के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है गुलशन कुमार पुत्र भिखारी निवासी गोनाह सुरतपुरा में दिए गए तहरीर में कहा कि 1 अगस्त को गेहूं पीसाने गांव के ही चक्की पर गए थे यह पहले से ही घात लगाकर बैठे कृष्ण यादव वीरू उर्फ अभिषेक व अख्तर ने लाठी डंडे से मारते हुए जाति सूचक गाली दिया जिस पर पुलिस ने तीनों के विरुद्ध 115, 352 ,351 (2 )3 (2) अनुसूचित जनजाति का मुकदमा दर्ज किया
रुद्रपुर देवरिया गौरी बाजार थाना क्षेत्र के से सेखूई निवासी चंद्रकला के पुत्र विकास की 3 अगस्त को हुई मार्ग दुर्घटना में इलाज के दौरान गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई जहां पुलिस ने चंद्रकला के तहरीर पर अज्ञात वाहन के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया
सेखुई निवासी चंद्रकला पत्नी भगवंत ने दिए गए तहरीर में कहा कि हम 3 अगस्त को अपने पुत्र विकास के साथ अशवन पार से रुद्रपुर आ रहे थे कि डहरौली के समीप तेज रफ्तार से आ रही ट्रैक्टर ट्राली में ठोकर मार दिया जिससे विकास घायल हो गया जिसका इलाज मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा था जहां 8 अगस्त को उसकी मौत हो गई पुलिस ने चंद्रकला के तहरीर पर भारतीय न्याय संहिता बी एन एस के तहत 281 106 के तहत अज्ञात वाहन के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया
मनोज रूंगटा
रुद्रपुर देवरिया प्रदेश सरकार के आवाहन पर काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव रुद्रपुर तहसील सभागार में मनाया गया जहां उपस्थित अधिकारी व जन प्रतिनिधि ने लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नई पहल बताते हुए काकोरी कांड के सौ वर्ष पूरा होने पर काकोरी शौर्य गाथा का वर्णन बताया
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लाइव प्रसारण भी हुआ
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पूर्व सैनिक तथा शहिदो के परिजनों को मुख्य अतिथि ने किया सम्मानित
काकोरी शताब्दी महोत्सव को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री /स्थानी विधायक जयप्रकाश निषाद
कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि द्वारा स्वत्रंता संग्राम सेनानी पूर्व सैनिक सहित शहिदो के परिजनो को सम्मानित किया गया एसडीएम रत्नेश तिवारी ने शासन द्वारा आया काकोरी शौर्य पत्र को पढ़कर सुनाया
विधायक जयप्रकाश निषाद ने कहा कि आजादी के नायक को सम्मान देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार ने काकोरी कांड का नाम बदलकर काकोरी ट्रेन एक्शन कर दिया कांड शब्द स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के लिए अपमान की भावना दिखता था
क्रांतिकारियों ने लौह पथ गामनी पर धावा बोल कर अग्रेजो से लुटा था सरकारी खजाना
बताते चले की 9 अगस्त 1925 को लखनऊ जिले के काकोरी रेलवे स्टेशन से छुटी आठ डाउन सहारनपुर लखनऊ पैसेंजर ट्रेन को चेन खींचकर रोका और क्रांतिकारी पंडित राम प्रसाद बिस्मिल के नेतृत्व में अशफाक अल्लाह खान चंद्रशेखर आजाद वह अन्य सहयोगी ने समुची लोह पथ गामनी पर धावा बोलते हुए सरकारी खजाना लूट लिया जहां अंग्रेज सरकार ने सरकारी खजाना लूटने व यात्रियों की हत्या करने का प्रकरण चलते हुए राजेंद्र नाथ लहड़ी पंडित राम प्रसाद बिस्मिल अशफ़ाकउल्ला खान तथा ठाकुर रोशन सिंह को मृत्युदंड फांसी की सजा सुनाई और अन्य क्रांतिकारियों को काला पानी की सजा दिया
काकोरी शताब्दी महोत्सव में एस डी एम रत्नेश तिवारी नायब तहसीलदार अनिल तिवारी शिवेंद्र कौन्डिल वार संघ के अध्यक्ष सभामणि मिश्र भाजपा नेता कौशल किशोर सिंह राजू गुप्ता सुनील गुप्ता लक्ष्मी गुप्ता सहित अधिवक्ता व कर्मचारी उपस्थित थे
मनोज रूंगटा
जिलाधिकारी दिब्या मित्तल के साथ बच्चों के स्वास्थ्य का जायजा लेते जनपद के प्रभारी /मंत्री दयाशंकर सिंह
प्रभारी प्रधानाचार्य के निलंबन के साथ मेस संचालक पर दर्ज हो चुका है मुकदमा
रूद्रपुर देवरिया राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में फूड प्वाइजनिंग की घटना को लेकर देवरिया जनपद के प्रभारी परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने गुरुवार को जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के साथ महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज पहुंचे और छात्रों का कुशल क्षेम पूछा जहा उपास्थित मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ राजेश बरनवाल ने प्रभारी मंत्री को चिकित्सारत बच्चों के स्वास्थ्य के विषय में जानकारी दी।
प्रभारी मंत्री अस्पताल पहुंचकर छात्रों व अभिभावकों से किया संवाद संम्भब सहयोग के लिए किया आश्वस्त
प्रभारी मंत्री ने बच्चों तथा उनके अभिभावकों से सीधा संवाद कर मिल रही चिकित्सीय सुविधा के बारे में पूछा जिस पर सभी लोगों ने संतोष जताया तथा बच्चों तथा अभिभावकों को हर संभव सहयोग के लिए आश्वस्त किया
प्रभारी मंत्री ने कहा जांच चल रही दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी
प्रभारी मंत्री ने कहा कि फूड प्वॉइजनिंग की घटना के लिए जिम्मेदार किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। मेस का संचालन करने वाले ठेकेदार के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। साथ ही विद्यालय के प्रधानाचार्य का निलंबन भी हो चुका है। मजिस्ट्रियल जांच की रिपोर्ट के आधार पर भी कार्रवाई होगी।
उन्होंने कहा कि सभी बच्चों का स्वास्थ्य स्थिर है और उनके स्वास्थ्य में अपेक्षित सुधार हो रहा है।
इस दौरान सीएमओ डॉ राजेश झा, सीएमएस डॉ एचके मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सहित अन्यअधिकारी मौजूद थे।
मनोज रूंगटा
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष/ सपा नेता अवनीश यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ डीएम को दिया पत्रक
रुद्रपुर देवरिया राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में फूड प्वाइजनिंग में एक छात्र की हुई मौत पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष/ समाजवादी पार्टी के नेता अवनीश यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट में जाकर जिलाधिकारी दिव्या मित्तल को एक पत्र देकर हुई घटना मे जिम्मेदारों पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज करने का मांग किया
विद्यालय में बासी भोजन करने से छात्रो में हुई थी फूड प्वाइजनिंग
बताते चले की सोमवार को राजकीय पद्धति विद्यालय में बासी भोजन के वजह से छात्रों में फूड प्वाइजनिंग हो गई जिसमें 50 से अधिक छात्र बीमार हो गए जिन्हें आनन -फानन में मेडिकल कॉलेज देवरिया में भर्ती कराया गया जहां एक छात्र शिवम यादव की हालत बिगड़ने पर उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेजा गया जहां वह इलाज के दौरान बुधवार की सुबह दम तोड़ दिया इस घटना को लेकर डीएम देवरिया ने कड़ा रुख अपनाया जिसमें मजिस्ट्रियल जाच टीम गठित कर दी गई
प्रभारी प्रधानाचार्य को निलंबित करते हुए मेस संचाल्क पर दर्ज हुआ है मुकदमा
जाच टीम के आधार पर प्रभारी प्रधानाचार्य को निलंबित करते हुए मेस के संचालक पर मुकदमा दर्ज भी किया गया तथा उनकी देखरेख में अन्य बच्चों का इलाज चल रहा है जहां इसको लेकर आज इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अवनीश यादव ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ जिलाधिकारी कक्ष पहुंचकर जिम्मेदारों पर गैर इरादत हत्या का मुकदमा दर्ज करने का मांग किया है
हालत बिगड़ने पर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भेजा गया था शिवम
मनोज रूंगटा
रुद्रपुर देवरिया राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय मेहरौना में हुयी फूड प्वाइजनिंग मैं अस्पताल में भर्ती 90 छात्रों में आज तड़के सुबह बुधवार को मासूम शिवम की मौत हो गई
सूचना मिलने पर जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने दुख प्रकट करते हुए घटना के मजिस्ट्रियल जाँच के आदेश दी
बताते चले की मेहरौना स्थित राजकीय पद्धति विद्यालय में सोमवार को वासी छोला बच्चों को दिए जाने के कारण फूड प्वाइजनिंग हो गई जिसमें 50 से अधिक छात्रों की तबीयत बिगड़ गई जिनको आनना फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां जिलाधिकारी दिव्या मित्तल व पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा सहित आला अफसर मेडिकल कॉलेज देवरिया पहुंच गए जहां चिकित्सा की उच्च स्तरीय व्यवस्था जिलाधिकारी के देखरेख में की गई वहीं जिलाधिकारी के आदेश पर संबंधित विभाग को खाने का सैंपल भी लेने का निर्देश दिया गया जहां ए डी एम के देखरेख में खाने का सेंपल लेकर झांसी लेबोरेटरी में भी भेजा गया
इलाज के दौरान आज शिवम यादव उम्र 15 वर्ष पुत्र सदानंद यादव निवासी भैंसहिया रामनगर थाना फरेंदा महाराजगंज की हालत बिगड़ गई जहां डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया जिलाधिकारी के निर्देश पर एसीएमओ गोरखपुर पहुंचकर उसके इलाज के उचित व्यवस्था की लेकिन आज बुधवार को सुबह शिवम ने आखिरी सांस ली और उसकी मौत हो गई
जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने दुख प्रकट करते हुए घटना के मजिस्ट्रियल जाँच के आदेश
जांच अधिकारी से तीन दिन के अंदर मांगे रिपोर्ट
सूचना मिलने पर जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने दुख प्रकट करते हुए घटना के मजिस्ट्रियल जाँच के आदेश देते हुये ए एसडीएम सदर जांच पूरी कर तीन दिन के अंदर अपनी रिपोर्ट मागी हैआश्रम पद्धति विद्यालय मेहरौना में कुल 326 छात्र है 272 छात्रों ने किया था भोजन
मालूम हो कि आश्रम पद्धति विद्यालय मेहरौना में कुल 326 छात्र नामांकित हैं रविवार की रात कुल 272 छात्रों ने भोजन किया था। सोमवार की सुबह ब्रेकफास्ट के बाद कई बच्चे उल्टी-दस्त करने लगे बच्चों की तबीयत खराब होने से स्कूल में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहुंच कर आनन-फानन में स्कूल को ही अस्थाई अस्पताल बनाकर बच्चों का इलाज शुरू किया लेकिन काफी अधिक छात्रों की तबीयत गंभीर होने लगी। इसके बाद एक दर्जन एंबुलेंस लगाकर आनन-फानन में बच्चों को मेडिकल कॉलेज भेजा जाने लगा डेंगू वार्ड को अस्थाई चिल्ड्रेन वार्ड में बदल कर बच्चों को भर्ती किया गया। देर रात बीमार बच्चों की संख्या बढ़ने पर नेत्र रोग वार्ड में उन्हें भर्ती किया गया। डेंगू वार्ड में 38 और नेत्र अनुभाग में 18 बच्चों का इलाज चल रहा है। इसके अलावा गंभीर रूप से बीमार पांच छात्र पीआईसीयू में भर्ती हैं।
घटना की मजिस्टियल जाचॅ शुरू डीएम में तीन दिन के अंदर मांगी रिपोर्ट
सलेमपुर के सांसद में संसद में उठाया फूड प्वाइजनिंग का मामला
राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय के मेस संचालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज*
जिलाधिकारी देवरिया के निर्देश पर जिला समाज कल्याण अधिकारी जैसवार लाल बहादुर द्वारा मेस के ठेकेदार पर वरियारपुर थाने में मुकदमा पंजीकृत करते हुए मेस संचालित करने का ठेका निरस्त कर दिया गया है
उन्होंने बताया कि फिर से नए सिरे से निविदा आमंत्रित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है प्रकरण की मजिस्ट्रेयल जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी छात्र संघ के पूर्वअध्यक्ष अवनीश यादव अस्पताल पहुंचकर बीमार बच्चों का लिया हाल-चाल
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष सपा नेता अवनीश यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ देवरिया मेडिकल कॉलेज पहुंचकर फूड प्वाइजनिंग से हुए बीमार बच्चों से मिलकर उनका हाल-चाल लेते हुए उनके परिजनों को सांतावना दिया और ईश्वर से शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की
प्रशिक्षण का उद्देश्यआउट ऑफ स्कूल बच्चों को विद्यालय शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना राज किशोर सिंह रुद्रपुर देवरिया समग्र शिक्षा अभियान के...