सोमवार, 23 सितंबर 2024

सरकार स्वास्थ्य सेवा के प्रति जागरूक आयुष्मान योजना से लोग हो रहे हैं लाभान्वित -जयप्रकाश निषाद

मनोज रूगटां Rudrapur24×7

सेवा पखवाड़ा के तहत रुद्रपुर के सी एस सी पर निशुल्क हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

अटल आयुष्मान योजना से  लाखों लोग हो रहे लाभान्वित  

रूद्रपुर देवरिया देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष में आयोजित सेवा पखवाड़ा के तहत रुद्रपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर निशुल्क स्वास्थ्य जाचॅ शिविर का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय विधायक जयप्रकाश निषाद ने किया तत्पश्चात  रुद्रपुर स्वास्थ्य स्वास्थचिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एस के राव ने मुख्य अतिथि को माल्यार्पण कर स्वागत किया

अस्पतालों पर हो रही है बेहतर उपचार की सुविधा 

जयप्रकाश निषाद ने कहा कि भाजपा सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूक है जहां सरकार की ओर से अस्पतालों पर बेहतर उपचार की सुविधा प्रदान की जा रही है उन्होंने कहा प्रदेश में अटल आयुष्मान योजना से  लाखों लोग लाभान्वित थे रहे हैं

स्वास्थ चिकित्साधिकारी डॉक्टर एस के राव ने बताया कि सरकार द्वारा दी जा रही योजनाओं का लाभ मरािज उठा रहे हैं जहां आज सेवा पखवाड़ा के तहत सैकड़ो मरीजो का निशुल्क जांच कर दवा वितरण किया गया

 रजिस्ट्रेशन को लेकर काउंटर पर उमड़ी भीड़ दिखी  अव्यवस्था

रुद्रपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगे निशुल्क स्वास्थ्य शिविर के अलावा पंजीकरण काउंटर पर भीड़ उमड़ी रही जहां 11:30 बजे तक ढाई सौ मरीजों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया था इस दौरान अस्पताल में अव्यवस्था दिखाई

रविवार, 22 सितंबर 2024

श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिन श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन सुन श्रोता हुये भाव विभोर

 मनोज रूगटा


रूद्रपुर देवरिया मुजफ्फर नगर  के रामलीला टीला में चल रही श्री मद् भागवत कथा के पाँचवे दिन  श्री मद भागवत कथा का वाचन करते हुए पूज्य श्री गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन कर श्रोताओ को मंत्र मुग्ध कर दिया 

भगवान श्री कृष्ण की बाल लीला


मृदुल महराज जी
ने माखन चोरी लीला का आध्यात्मिक भाव सुनाते हुए कहा कि जिन नन्द बाबा के पास  नौ लाख गैया हो उनके सुपुत्र को माखन चुराने की क्या आवश्यकता पड़ गई वास्तव में मटकी हमारा शरीर है और माखन हमारी आत्मा अतः भगवान गोपियों के मटकी रूपी शरीर से चित्त रूपी माखन को चुराते है  और गोपियों को अपना दीवाना बना लेते है

       कथा का श्रवण करते श्रोतागण

मृदुल जी महराज ने कहा  भगवान कृष्ण कालिया नाग का मान मर्दन कर यमुना जी को स्वच्छ बनाते है तो वही भगवान प्रेम के वशीभूत होकर ग्वालो की बासी कढ़ी तक ग्रहण करते है जिसे देखकर ब्रम्हा जी भी भ्रमित होकर ग्वाल और बछड़ों की चोरी कर बैठते है अंतोगत्वा भगवान श्री कृष्ण अपनी शक्ति से जितने भी ब्रम्हा जी ने ग्वाल बछड़े चुराए थे उतने ही पुनः प्रगट कर लेते है भगवान की अद्भुत महिमा को देखकर सृष्टि रचियिता ब्रह्मा जी को बड़ा पश्चाताप होता है 

जब कृष्ण द्वारा गोवर्धन पूजन कराया जाता है तो इंद्र कुपित होकर ब्रज मंडल को डुबोने का प्रयास करते है तो भगवान गिरिराज को कनिष्ठा अंगुली पर धारण कर सभी ब्रज वासियों को इंद्र के प्रकोप से बचाते है और इंद्र के अभिमान को चूर चूर कर देते है 

कथा को श्रवण मे मांगेराम कश्यप अजय मिश्रा आयुष शर्मा अर्चना शर्मा नारायण तिवारी वासु प्रजापति नीरज शर्मा राजाराम शर्मा नीरज धीमान समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे

शनिवार, 21 सितंबर 2024

पेड़ पर लटकता मिला मजदुर का शव, परिवार जनों में मचा कोहराम

 

रुद्रपुर देवरिया रूद्रपुर थाना क्षेत्र के ग्राम  छितही मे शुक्रवार की रात्री एक मजदुर का शव पेड़ पर लटकते मिला की जिसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी जहां पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम भिजवाया  

जानकारी के अनुसार छितही वाजार  निवासी जयकरण पुत्र हरिहर उम्र 35 वर्ष मजदूरी का कार्य करता था मृतक की पत्नी शिम्पी ने बताया कि मेरे पति मजदूरी का काम करते थे शाम को मजदूरी कर जब घर लौटे उसके बाद सभी लोगों ने खाना खाकर सो गए जब रात में मैं जागी तो मेरे पति बिस्तर पर नहीं थे जब बाहर निकली तो देखा कि मेरे पति पेड़ के सहारे लटके हुए हैं जिसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी पुलिस मौके पर पहुंचकर सबको पोस्टमार्टम भेद भिजवाया मृतक के दो पुत्री व एक पुत्र  है

सनातन धर्म की रक्षा व राष्ट्रवाद के लिए हिंदू एक हो- महंत राजू दास जी महराज

 मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया अयोध्या के हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास जी महराज  सनातन धर्म और राष्ट्र के रक्षा के लिए निकले भ्रमण के दौरान रुद्रपुर दुग्धेश्वर नाथ मंदिर पर पूजन अर्चन किया जहां स्थानीय विधायक जयप्रकाश निषाद ने नगर के आगमन पर उनका स्वागत किया

हनुमान गढ़ी के महंत राजू दास जी महराज के आगमन पर स्थानीय विधायक सहित थाना प्रभारी  ने किया स्वागत

करौता कुटी पहुंचकर  ब्रह्मलीन बाबा रामदास के प्रति श्रद्धा सुमन  किया आर्पित

महंत राजू दास ने कहा कि भारत में लोकतंत्र तभी तक है जब तक हम बहुसंख्यक इसलिए सत्य सनातन धर्म की रक्षा और राष्ट्रवाद के लिए हिंदू एक हो जाए और जातियों में बांटने वाले से सतर्क रहें  उन्होंने धर्मान्तरण और कट्टरता के खिलाफ चेताते हुए कहा की जाति विभाजन से सतर्क रहें  पढ़ाई के साथ-साथ धर्म के प्रति शिक्षा देना भी जरूरी है जब तक हमारा वजूद नहीं रहेगा लोकतंत्र ही नहीं बचेगा

तत्पश्चात महंत राजू दास करौता स्थित कुटी पर पहुंचे जहां ब्रह्मलीन बाबा रामदास के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किया

संपूर्ण समाधान दिवस पर फरियादी की लगी भीड़ 25 प्रार्थना पत्र में मात्र चार का निस्तारण

प्रार्थना पत्र की जांच में शिकायत गलत पाए जाने पर होगी कार्रवाई एस डी एम

मनोज रूंगटा

     डीएम के न आने से मायूस दिखे फरियादी

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर तहसील सभागार में मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पांडे की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया जहां कुल 25 प्रार्थना पत्र पड़े जिसमें चार का निस्तारण किया गया इस समाधान दिवस में डी एम के आगमन को लेकर फारियादियो मे उत्साह था जहां उनके न आने से  फरियादी मायुस दिखे तहसील दिवस में भीड़ तो खूब थी परंतु कागज में मात्र 25 प्रार्थना पत्र दिखे

राजस्व के 9 पुलिस के दो विकास के चार खाद्य रसद के तीन साथ अन्य सात प्रार्थना पत्र पड़े जिसमें  चार का हुआ निस्तारण 

शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में कुसम्हा निवासी अंगद सिंह सह खातेदार पर जबरदस्ती कब्जा करने,  हौली बलिया निवासी शब्बीर अहमद  निबंधन कार्यालय में भमि बैनामा पंजीकरण में आनाकानी की शिकायत ,व्यापार मंडल के श्याम जयसवाल लक्ष्मी गुप्ता व शिव हरी त्रिपाठी ने नगर में अतिक्रमण, पूर्व सभासद सचितानंद शुक्ला उर्फ गुड्डन शुक्ला ने नगर पंचायत द्वारा बैकुंठ धाम में शव जलाने के नाम पर ₹200 वसुलने की शिकायत, मनीष पांडे ने नाली के सिल्ट की सफाई कर सड़क पर छोड़ देने, रामलक्षण लक्ष्मीपुर निवासी इसहाउद्दीन विद्युत विभाग के अधिकारी व लिपिक पर उत्पीड़न का आरोप ,मोहन सिंह ग्राम मरकरी ने कहा कि मेरे घर के सामने सहन पर प्रधान द्घारा जबरन सड़क का निर्माण कराया जा रहा है जिस पर एसडीएम ने लेखपाल से जानकारी मांगी तो लेखपाल ने रास्ता को जायत बताया जिस पर डीएम ने एसडीएम में कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि मौके पर मैं स्वयं जाऊंगी अगर शिकायत गलत हुआ तो कार्यावाही होगी

समाधान दिवस में पड़े 25 प्रार्थना पत्र में राजस्व के 9 पुलिस के दो विकास के चार खाद्य रसद तीन अन्य साथ प्रार्थना पत्र पड़े जिसमें राजस्व के चार का निस्तारण हुआ

 समाधान दिवस में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राजेश झा अधिशासी अभियंता बीके सिंह तहसीलदार चंद्रशेखर नायव तहसीलदार अनिल तिवारी शिवेंद्र कौन्डिल सव रजिस्टार शशिकांत सरोज क्षेत्राधिकारी अंशुमन श्रीवास्तव ई ओ  नीतीश गौरव एसडीओ अनूप गुप्ता खंड विकास अधिकारी पन्ने लाल यादव सहित संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे

बच्चे स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की संकल्पना को लेकर देश व प्रदेश का नाम करें रोशन श्रुति शर्मा

ब्लॉक स्तरीय बेसिक वाल क्रीडा प्रतियोगिता का एसडीएम ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ

मनोज रूंगटा

रूद्रपुर देवरिया ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को रुद्रपुर विकासखंड के श्रीनगर कोल्हूआ के पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में किया गया 

कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ उप जिलाधिकारी श्रुति शर्मा ने माँ सरस्वती चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित के साथ किया तत्पश्चात मुख्य अतिथि के सम्मान छात्राओ द्घारा सरस्वती वंदना किया गया

 झंडा आरोहन व मार्च पास्ट को सलामी के साथ गुब्बारा उड़ाकर खेल का शुभारम्भ करते एस डी एम 

मुख्य अतिथि को वुके व स्मृति चिन्ह देकर सम्मान करते खंड शिक्षा अधिकारी राज किशोर सिंह

एस डी एम श्रुति शर्मा ने अपने उद्बोधन ने कहा की सभी बच्चे स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की संकल्पना को साकार करते हुए क्षेत्र, जनपद और देश प्रदेश का नाम रोशन करें उन्होंने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु बेसिक शिक्षा की सराहना की।

इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी राज किशोर सिंह आयोजक अनूप श्रीवास्तव खेल निर्णायक मंडल जवाहर सिंह अमरेश कुमार विनय यादव मनोज कुमार भाटिया सुनीता रावत मिथिलेश कुमारी चंद्रभूषण सिंह सहित ग्राम प्रधान व क्षेत्र की जनता उपस्थित थी

शिक्षा के मंदिर में व्यावसायिक निर्माण को लेकर डीएम के नाम एसडीएम को दिया पत्रक

कहां न. पं.की भूमिका सन्दिग्ध भौतिक सत्यापन कर कार्रवाई हो

मनोज़ रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर नगर के मेंन मार्केट स्थित शिक्षा का मंदिर दूग्धेश्वर नाथ इंटर कॉलेज में हो रहे अवैध व्यावसायिक निर्माण को लेकर समाजसेवी मनमथ त्रिपाठी ने संपूर्ण समाधान दिवस पर एक दर्जन लोगों के साथ जिलाधिकारी देवरिया के नाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एसडीएम श्रुति शर्मा को एक पत्रक दिया

उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में किसी भी शिक्षा संस्थान में व्यवसायिक कार्य नही कार्य कराया जा सकता -मनमथ त्रिपाठी

पत्रक में कहा कि डीएन इंटर कॉलेज दशको पुराना है जहां लगभग 2000 छात्र-छात्राएं पठन-पाठन का कार्य करती हैं विद्यालय परिसर में एक पुराना पाठशाला था जिसे प्रबंध तंत्र द्वारा गिरराकर व्यावसायिक अवैध निर्माण न.पं. के मिली भगत से कराया जा रहा है जिसका कार्य नीव तब पूर्ण कर दिया गया जबकि उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में किसी भी शिक्षा संस्थान में व्यवसायिक कार्य के लिए रोक है 

उन्होंने एस डी एम से कहा कि मौके का भौतिक सत्यापन कर इस पर उचित कार्रवाई करें

पत्रक देने वालों में पूर्व नगर अध्यक्ष भाजपा संजीव कुमार गुप्ता नगर मंत्री रुद्रनाथ मिश्रा पूर्व सभासद उत्तम पांडे कैसर अली सत्येंद्र तिवारी शिवेश त्रिपाठी मनीष मिश्रा परमेंद्र कुमार त्रिपाठी दीपू नाथ चौधरी जीत बंधन आदि लोग थे

पोर्टल तकनीकी में लॉगइन की समस्या को लेकर लेखपाल संघ ने सीडीओ को दिया पत्रक

कहां- लाँगइन की समस्या मे पोर्टल से आख्या समय से नही हो पा रही है अग्रसारित

मनोज रूंगटा 

रूद्रपुर देवरिया तहसील समाधान दिवस पर आए मुख्य विकास अधिकारी प्रत्युष पांडे को लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष संकट मोचन चतुर्वेदी ने' जिलाधिकारी देवरिया के नाम एक पत्रक दिया

पत्रक मे कहा कि विरासत हेतू आरसी- 9 पोर्टल में तकनीकी समस्या के कारण हम लेखपाल लोग समय से कार्य नहीं कर पा रहे हैं जिससे पोर्टल में आख्या समय से अग्रसारित नहीं हो पा रही है जिससे मृतक खातेदार के सभी गाटों पर विरासत करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है 

 एक अक्टूबर से लेखपाल  विरासत पोर्टल पर नही करेगे काम- संकट मोचन चतुर्वेदी

 लेखपाल संघ के जिलाघ्यक्ष  संकट मोचन चतुर्वेदी ने कहा विगत कुछ दिनों से ई परवाना भी लेखपाल पोर्टल से जारी हो रहा है जो पूर्व में राजस्व निरीक्षक पोर्टल से जारी होता था जो उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता 2006 के प्राविधानों के विपरीत है वर्तमान में सभी ग्रामों की खतौनी अपडेट होकर रियल टाइम खतौनी में परिवर्तित हो चुकी है जिससे अपडेट खतौनी लेखपाल को उपलब्ध नहीं कराया गया जिससे विरासत करने में आवेदक का छूटना स्वभाविक है

 उन्होंने कहा कि अगर शीघ्र समस्या का समाधान नहीं हुआ तो  नहीं किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी संबंधित पटल को होगी

शुक्रवार, 20 सितंबर 2024

जिलाधिकारी दिव्या मित्तल का रूद्रपुर मे संपूर्ण समाधान दिवस आज

 लग सकती है फरियादों की लंबी लाइन

रुद्रपुर देवरिया जिलाधिकारी देवरिया दिव्या मित्तल का रुद्रपुर तहसील का पहला संपूर्ण समाधान दिवस आज होगा जिसको लेकर तहसील प्रशासन पूरी तरह एलर्ट है जहां तहसील पर परिसर के साथ-साथ अगर बगल की भी सफाई नगर पंचायत द्वारा कराई गई है 

 जिलाधिकारी का पहला समाधान दिवस को लेकर फरियादों की लंबी लाइन लगने की उम्मीद है जिसको लेकर सभी की साँसे से टगी है

नगर पंचायत रूद्रपुर ने स्वच्छता अभियान के साथ नगर में चलाया सदस्यता अभियान

 विधान परिषद सदस्य डॉक्टर रतनपाल सिंह टेढ़ा स्थान मे सदस्यता अभियान के साथ चलाया स्वच्छता अभियान

रुद्रपुर देवरिया भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के साथ सेवा पखवाड़ा के तहत स्वच्छता अभियान नगर पंचायत रुद्रपुर द्वारा चलाया गया जहां जनप्रतिनिधियो ने नगर में साफ सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया 

विधान परिषद सदस्य डॉक्टर रतनपाल सिंह ने नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि छठठेलाल निगम के साथ टेढ़ा स्थान वही स्थानीयय विधायक जयप्रकाश निषाद ने कार्यकर्ताओं के साथ लाला टोली वार्ड में स्वच्छता अभियान चलाया जहां घर-घर घूम कर लोगों को सदस्यता ग्रहण कराई 

 विधायक जयप्रकाश निषाद ने लाला टोली वार्ड मे सदस्यता अभियान के साथ चलाया स्वच्छता अभियान

जन प्रतिनिधियो ने कहा कि भाजपा विश्व के नंबर वन की पार्टी बनने के पीछे कार्यकर्ताओं के कड़ी मेहनत और राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण का भावना है जहां लोग मिस कॉल के माध्यम से पार्टी के सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं उन्होंने कहा नरेंद्र मोदी के सपना स्वच्छ भारत के तहत 2 अक्टूबर तक चलाई जाने वाले स्वच्छता अभियान में नगर की साफ सफाई कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है 

स्वच्छता अभियान में अधिशासी अधिकारी नीतेश गौरव न.प.अध्यक्ष प्रतिनिधि छठठे लाल निगम लिपिक विनोद शुक्ला सहित सभासद गण व कर्मचारी उपस्थित थे

पुलिस ने किया पर्दाफाश ममेरे भाई ने दोस्त के साथ मिलकर की दोस्त चन्दन की हत्या

पुलिस में आलाकत्ल  सामान के साथ तीन को गिरफ्तार  कर भेजा जेल

 मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर पुलिस ने ग्राम अमौनी के चंदन के हुई हत्या का खुलासा किया जहां बीती रात मुखबिर के सूचना पर पुलिस ने चंदन के हत्यारा दोस्त व साथी को आलाकत्ल  समान के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया

मालूम है कि वीते दिन अमौनी निवासी चंदन का शव अकटहिया उर्फ मटियारी स्थित प्राइमरी स्कूल के पास संदिग्ध अवस्था में मिला था जहां पुलिस ने 423/ 24 103(1)3 (5)के तहत मुकदमा पंजीकृत कर छानबीन कर रही थी जहां पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी अंशुमन श्रीवास्तव के नेतृत्व में थाना प्रभारी रतन पांडे व टीम लगातार प्रयासरत थी जहां मुखबीर की सूचना पर मोबाइल के कॉल डिटेल से चंदन के दोस्त विजय गौतम पुत्र गणेश विकास पुत्र कुशहर किशन पुत्र ज्वाला को आला कत्ल के सामान के साथ टिकुलिया मोड़ से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया

मोबाइल पर चैट कर घर वाले सहित पुलिस को गुमराह करता रहा दोस्त

बताते चले कि चंदन का दोस्त' (ममेरा भाई )विकास के परिवार से उसका संबंध था जिसको लेकर विकास ने अपने चाचा व अन्य साथी के साथ दावत के बहाने चन्दन को अपने घर बुलाकर ईट पत्थर व डंडा से पीट कर हत्या कर दी और लाश को ठिकाने लगाकर चंदन के ही मोबाइल से अपने मोबाइल पर चैट कर उसके घर सूचना दिया कि चंदन हमसे फोन कर पैसा मांग रहा है वही विकास ने चंदन के परिजन के साथ शव को खोजबीन से लेकर थाने तक रहा 

 पुलिस ने मोबाइल के कॉल डिटेल के सहारे कातिल तक पहुंची  तो पता चला कि दोस्त ही कातिल था और उसके पत्नी के साथ चंदन का संबंध था जो दावत के बहाने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट में किया सीएससी का औचक निरीक्षण जताई नाराजगी

 मनोज रूंगटा

एक हफ्ते का दिया समय कहा आदत में सुधार लावे

रुद्रपुर देवरिया नवागत ज्वाइंट मजिस्ट्रेट उप जिलाधिकारी रुद्रपुर श्रुति शर्मा ने रुद्रपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया जहां की व्यवस्थाएं देखकर नाराजगी जताते हुए वहां के अधिकारी व कर्मचारियों को एक हफ्ता का समय देते हुए आदत में सुधार लाने का निर्देश दिया

गुरुवार को एसडीएम श्रुति शर्मा ने अपराहन रुद्रपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अचानक पहुंची जहां औषधि भंडार कक्ष आपातकालीन कक्ष सहित औषधि वितरण कक्ष के दवाइयां की सूची का मिलान किया सूची के अनुसार दवा उपलब्ध न होने पर भंडार केंद्र के प्रभारी पर नाराजगी  जताई 

एस डी एम में अस्पताल परिसर में गंदगी देखकर भौचक रह गई उन्होंने अस्पताल के अधीक्षक को एक हफ्ते का समय देते हुए सुधार लाने को कहा 

एस डी एम श्रुति शर्मा ने बताया कि सरकार द्वारा स्वास्थ्य व शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है लेकिन अस्पताल में कमियां ही कमियां है जिसमें सुधार लाने के लिए एक हफ्ते का समय दिया गया है अगर कमियों को दूर नहीं किया गया तो जिम्मेदारों के प्रति कार्रवाई होगी

पूर्व मंडल अध्यक्ष कमलेश सिंह के पुत्र को मिली पीएचडी की उपाधि

 वर्तमान में रणन्जय सिंह प्रयागराज में अपर सिविल जज हैं

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर तहसील क्षेत्र के भाजपा पकड़ी देहात मण्डल  के पूर्व मंडल अध्यक्ष ग्राम ठकुरदेवा निवासी कमलेश सिंह के पुत्र रणजंय सिंह को लखनऊ यूनिवर्सिटी से एल एल वी ,एल एल एम से पी एच डी की उपाधि मिली वर्तमान में वह प्रयागराज में अपर सिविल जज है

पीएचडी की उपाधि मिलने पर प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह  ग्रामीण विकास मंत्री सांसद कमलेश पासवान विधान परिषद सदस्य डॉक्टर रतनपाल सिंह स्थानीय विधायक जयप्रकाश निषाद क्षेत्रीय उपाध्यक्ष छठठेलाल निगम जिला मंत्री महेश मणि पूर्व मंडल अध्यक्ष ऋषि सिंह नगर मंडल अध्यक्ष दिलीप जायसवाल वैभव सिंह जितेंद्र गुप्ता सुनील गुप्ता गिरीश नारायण सिंह भगवान यादव आदि क्षेत्र वासियों ने बधाई दी

गुरुवार, 19 सितंबर 2024

रनिहवा के पंचायत भवन का सांसद व विधायक ने किया लोकार्पण

 मनोज रूंगटा

 क्षेत्र के विकास के लिए सरकार कटिवद्ध कमलेश पासवान

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बैतालपुर ब्लाक के अंतर्गत ग्राम रनिहवा उर्फ चिरई गोडा मे राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के अंतर्गत निर्मित ग्राम पंचायत भवन का लोकार्पण ग्रामीण विकास मंत्री सांसद कमलेश पासवान वस्तानी विधायक जयप्रकाश निषाद ने किया

ग्राम रनिहवा उर्फ चिरईगोडा का नव निर्मित पंचायत भवन

कमलेश पासवान ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विकास से ही शहर का विकास होगा जहां हमारे  यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए योजनाएं लागू कर रहे हैं जिससे आप सब लाभान्वित हो रहे हैं

विधायक जयप्रकाश निषाद में कहां की रुद्रपुर विधान सभा विकास की ओर अग्रसर है जहां मोदी और योगी के कार्यकाल में क्षेत्र से लेकर गांव तक विकास हो रहा है ग्राम प्रधान अरुण निषाद की मांग पर जनप्रतिनिधियो  ने ग्राम पंचायत तक सड़क बनवाने की बात कही 

लोकापर्ण मे रुद्रपुर गौरी बाजार बैतालपुर ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि सहित गांव वासी उपस्थित थे

मुख्य विकास अधिकारी ने वैठक कर वाल श्रम, बंधुआ श्रम एवं श्रम बंधुओ की समीक्षा की

 मनोज रूंगटा

 वित्तीय वर्ष मे 3,30,29,958/- उपकर के मद में हुआ जमा

रूद्रपुर देवरिया  विकास भवन के गांधी सभागार में मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पाण्डेय ने वैठक के दौरान श्रम विभाग द्वारा किये जा रहे विभागीय कार्यों, बाल श्रम, बंधुआ मजदूरी एवं श्रम बंधु की समीक्षा की 

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा लेबर सेस देने वाले विभागों के अधिकारियों को श्रम विभाग से समन्वय स्थापित कर फीडिंग कराने के निर्देश दिये

सी डी ओ ने श्रम प्रवर्तन अधिकारी से निजी क्षेत्रों में हो रहे निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण कर लेबर सेस जमा कराने एवं उन भवनों पर कार्यरत श्रमिकों का पंजीयन कराने हेतु जागरूक करने के साथ  बाल श्रम उन्मूलन समिति के सदस्यों को बाल श्रमिकों को चिन्हित कर श्रम विभाग को सूचित करने की अपील की 

श्रम विभाग ने जागरूकता अभियान चलाकर 22 प्रतिष्ठानों के निरीक्षण के दौरान  26 बाल/किशोर श्रमिकों को किया गया रेस्क्यू .श्रम प्रवर्तन अधिकारी शशि सिंह

समीक्षा मे श्रम प्रवर्तन अधिकारी शशि सिंह ने वताया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष 2024-25 में अभियान चलाकर 22 प्रतिष्ठानों पर निरीक्षण की कार्यवाही की गयी एवं 26 बाल/किशोर श्रमिकों को रेस्क्यू किया गया तथा उन्हें सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं से आच्छादित किये जाने हेतु कार्यवाही की गयी और दोषी पाये जाने वाले प्रतिष्ठान स्वामियों के विरूद्ध सी० जे०एम० कोर्ट में अभियोजन दायर कराया गया है। बंधुआ श्रम के बारे में उन्होंने बताया कि जनपद में कोई बधुआ श्रम की शिकायत नहीं पायी गई। उ०प्र० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत सभी निर्माणाधीन भवनों एवं अन्य निर्माण कार्यों पर तथा रु0-10/- लाख और उससे अधिक के सम्पूर्ण निर्माण लागत वाले निजी रिहायशी आवासों पर भी भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार उपकर अधिनियम 1996 के अन्तर्गत उपकर जमा कराये जाने का प्राविधान है। वर्तमान वित्तीय वर्ष में कुल रु0-3,30,29,958/- उपकर के मद में जमा कराया जा चुका हैं। भवन और अन्य सन्निर्माण कार्य प्रारम्भ होने के 60 दिन के अन्दर अधिष्ठान का पंजीयन कराया जाना अनिवार्य है तथा नियोजकों को कार्य समाप्ति के 30 दिन के अन्दर निर्माणाधीन/निर्मित परियोजना के कुल लागत का 01 प्रतिशत धनराशि उपकर के रूप में उ० प्र० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड" के खाते में जमा किये जाने का प्रावधान किया गया है तथा उसकी फीडिंग बोर्ड के पोर्टल पर सम्बन्धित विभाग द्वारा किया जाना है।

समीक्षा वैठक मे समिति के सदस्य देवेन्द्र नाथ पाण्डेय, स्वामी विवेकानन्द संस्था देवरिया,  सावित्री राय, अंकित सेवा संस्थान बरहज देवरिया, डॉ० सौरभ श्रीवास्तव, नथुनी प्रसाद नीरज' तथा दिनेश कुमार श्रम प्रवर्तन देवरिया उपस्थित थे

गौरीवाजार मे बिजली चेकिंग अभियान से मचा हडकम्प

विद्युत बिल समय से जमा कर  कार्यवाही से वचे.वी के सिंह

मनोज रूंगटा

रूद्रपुर देवरिया  प्रबन्ध निदेशक, पूर्वाचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, वाराणसी के निर्देशानुसार विद्युत वितरण खण्ड गौरी बाजार मेंअधिशासी अभियन्ता वी के सिंह के नेतृत्व  राजस्व वसूली एवं सघन चेकिंग अभियान चलाया गया है जिससे विद्युत उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया

बकाया मे दो दर्जन उपभोक्ताओं के कनेक्सन कटे तीन पर हुयी कार्यवायी  2.26512 लाख रूपये की हुयी वसुली

 अधिशासी अभियंता बीके सिंह ने बताया कि गौरी बाजार में चेकिंग अभियान एस डीओ व अवर अभियंता के साथ चलाया गया चेकिंग के दौरान 56 अदद उपभोक्ताओं का परिसर चेक किया गया, जिसमें 28 अदद उपभोक्ताओं से रू 226512.00 बिल जमा कराया गया। 23 अदद बड़े उपभोक्ताओं द्वारा बिल न जमा करने के कारण उनके कनेक्शन को विच्छेदन किया गया। साथ ही 02 अदद गलत विधा में एवं 03 अदद अतिरिक्त डिमान्ड उपभोग करने वाले उपभोक्ताओं पर नियमानुसार कार्यवाही किया गया। 

चेकिंग अभियान में उपखण्ड अधिकारी, अवर अभियन्ता, टी०जी०-2 एवं विभागीय निविदा कर्मी एवं मीटर रीडर द्वारा चेकिंग अभियान में शामिल हुये। उपभोक्ताओं से अनुरोध किया गया है कि वे अपना विद्युत बिल समय से जमा करें, जिससे किसी भी कार्यवाही से बचा जा सकें।

जिलाधिकारी ने की कर-करेत्तर राजस्व वसूली की समीक्षा धीमी राजस्व वसूली पर जतायी नाराजगी

 मनोज रूंगटा

राजस्व वसूली में लापरवाही क्षम्य नहीं:डीएम

 रुद्रपुर देवरिया  जिलाधिकारी देवरिया दिव्या मित्तल की अध्यक्षता में अगस्त माह के कर-करेत्तर, राजस्व वसूली व प्रवर्तन कार्रवाई की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।

 बैठक में डीएम ने धीमी राजस्व वसूली पर गहरी नाराजगी व्यक्त की एवं सख्त तेवर अख्तियार करते हुए चार अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया। उन्होंने कहा कि राजस्व वसूली कार्य में किसी भी तरह की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। सभी जिम्मेदार अधिकारी शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को निर्धारित समयावधि में प्राप्त करें।

जिलाधिकारी ने चार अधिकारियों से किया स्पष्टीकरण तलब

जिलाधिकारी ने आबकारी विभाग की समीक्षा में पाया कि अगस्त माह में 8,528 लाख रुपये के लक्ष्य के सापेक्ष 7,685 लाख रुपये के राजस्व की वसूली ही हुई है। प्रवर्तन संबधी कार्रवाई भी संतोषजनक नहीं मिली। जिस पर डीएम ने चेतावनी पत्र के साथ स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया। 

मंडी समिति की समीक्षा में यह तथ्य सामने आया कि 86.95 लाख रुपये के राजस्व वसूली लक्ष्य के सापेक्ष महज 60.99 लाख रुपये के राजस्व की ही वसूली हुई है, जो गत वर्ष इसी अवधि में प्राप्त राजस्व से भी कम है जिस पर डीएम ने प्रभारी मंडी सचिव से स्पष्टीकरण मांगा। इसी प्रकार विद्युत विभाग की समीक्षा में विद्युत वितरण खंड सलेमपुर द्वारा अगस्त माह के लक्ष्य 990 लाख रुपये के सापेक्ष 643 लाख रुपये की ही वसूली प्राप्त हुई जो कि कुल लक्ष्य का 64 प्रतिशत ही है जिस पर डीएम ने अधिशासी अभियंता सलेमपुर विद्युत वितरण खंड से स्पष्टीकरण तलब किया। बैठक में वन विभाग से कोई अधिकारी उपस्थित नहीं हुआ जिसपर वन विभाग के उत्तरदायी अधिकारी से स्पष्टीकरण लेने का निर्देश दिया। 

 जिलाधिकारी ने स्टांप व निबंधन विभाग, वाणिज्य कर विभाग, परिवहन विभाग, खनन विभाग, नहर विभाग की भी समीक्षा की। उन्होंने नगर निकायों को गृह कर वसूली का कार्य तेज करने का निर्देश दिया। बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी जेआर चौधरी, एआईजी स्टाम्प पंकज सिंह, उपायुक्त वाणिज्य कर पंकज लाल, एआरटीओ आशुतोष शुक्ला, ईओ संजय तिवारी सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।


11 सूत्रीय मांग को लेकर संविदा कर्मियों ने वि.वि. मंडल कार्यालय पर किया धरना प्रदर्शन

संविदा कर्मियों का शोषण बंद नहीं हुआ तो करेंगे आर पार की लड़ाई राजेश्वर सिंह

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया विद्युत कर्मचारी महासंघ के घटक विद्युत संविदा मजदूर संगठन के वैनर तले  अधीक्षण अभियंता कार्यालय विद्युत वितरण मंडल देवरिया मे संविदा कर्मियो द्वारा ग्यारह सुत्रीय मागो को लेकर धरना प्रर्दशन किया गया जिसमे  11 सूत्रीय मांग पत्र उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन अध्यक्ष के नाम अधीक्षण अभियंता को दिया 

 सभा को संबोधित करते हुए प्रांतीय महामंत्री राजेश्वर सिंह ने कहा संविदा कर्मियों से जो कार्य प्रबंधन द्वारा लिया जा रहा है वह सिर्फ और सिर्फ संविदा कर्मियों का शोषण किया जा रहा है 9 से 10 हज़ार पाने वाले अल्प वेतन भोगी संविदा कर्मियों को सुविधा के नाम पर संविदा कर्मी यो को कुछ नहीं दिया जा रहा है संविदा कर्मियों से लाइन कार्य के अलावा राजस्व वसूली भी कराया जा रहा है जिससे आए दिन संविदा कर्मियों से गाली गलौज व मारपीट हो रही है इस सम्वधं मे प्रबंधन कुछ नहीं कर रहा है  सविदा  कर्मी को श्रम विभाग के नियमों को ताक पर रख कर आठ घंटे की जगह 16 से 20  घंटे कार्य लिया जा रहा है और इसी की आड़ में संविदा कर्मियों को लक्ष्य देकर के टर्मिनेशन का कार्य किया जा रहा है जिसका संगठन घोर निंदा करता है 

संविदा कर्मियों से राजस्व वसुली मे मारपीट की घटना का संज्ञान प्रबंध तंत्र ले आनंद सिंह

 जिला अध्यक्ष आनंद सिंह ने कहा कि आज संविदा कर्मियों से  असिस्ट बिलिंग करना, राजस्व वसूली करना, मेंटेनेंस का कार्य करना उपभोक्ताओं की समस्याओं का निदान करना 11 हज़ार व 33 हजार ब्रेकडाउन अटेंड करना कार्य कराया जा रहा है क अगर कोई अनहोनी घटना रही है तो प्रबंधन अपना पल्ला झाड़ ले रहा है जो निंदनीय है 

 संविदा कर्मियों की प्रमुख मांग

#1.असिस्टेन्ट बिलिंग, राजस्व वसूली आदि कार्यों के लक्ष्यों को पूरा न कराने के बहाने से संविदा कर्मियों की छटनी को रोका जाय

#2. संविदा कर्मियों को अनुबन्ध और श्रम कानूनों के विरूद्ध 14-16 घंटे काम करने के लिए मजबूर न किया जाय |

#3.गत मार्च में संघर्ष समिति द्वारा की गयी तीन दिवसीय हडताल में महासंघ से जुडे संविदा कर्मियों ने भाग नही लिया था किन्तु गलत सूचना के आधार पर उन्हें हटा दिया गया जिस पर आप द्वारा महासंघ से सूची उपलब्ध कराने का 'निर्देश दिया गया था, किन्तु दुःख का विषय है कि बार बार सूची प्रेषित की गयी जिस पर कोई कार्यवाही नही हुईं। 

#4. तीन वर्ष पश्चात संविदा कर्मियों का स्थानान्तरण किया जाना उनके जीवन के साथ खिलवाड. है स्थानात्तरण के दौरान नई लाइनों पर काम करने से इनकी जान को खतरा वना रहता है कम से कम एक जगह तीन वर्ष तक रहने दिया जाया यदि कोई शिकायत है तो जांच के बाद दोषी पाये जाने पर ही स्थानान्तरण किया जाय.

#5.आउटसोर्स द्वारा नियुक्त लाइनमैन तथा एस०एस०ओ० एव कम्यूटर ऑपरेटर को 25 हजार एवं श्रमिक को 22 हजार रूपया वेतन प्रतिमाह दिया जाय। 

 #6. आउटसोर्स कर्मियों की सेवा नियमावली बनायी जाय ।

#7. पत्येक जिले में ई0एस0आई0 की सुविधा प्रदान की जाय और हर जिले को इलाज हेतु नजदीकी ई०एस०आई० अस्पताल से सम्बद्ध किया जाय I 

#8. विद्युत लाइनों पर काम करने के लिए सुरक्षा उपकरण विभाग द्वारा दिया जाना दिया जाना सुनिश्चित किया जाए। 

#9. 5 वर्ष या अधिक वर्षों से आउटसोर्स के माध्यम से संविदा पर कार्य कर रहे कर्मचारियों को रिक्त नियमित पदों पर समायोजित किया जाय। 

#10.  पद अनुरूप कार्य कराया जाय I अकुलशल से कुशल का काम न लिया जाय तथा विभाग के अधिकारी के हस्ताक्षर से पहचान पत्र उपलब्ध कराया जाय I 

#11. बहुआयामी कार्य एवं लम्बे कार्य क्षेत्र को देखते हुए मोबाइल एवं आवागमन खर्च की सुविधा उपलब्ध करायी जाय 

धरना प्रर्दशन करने वालो मे संविदा कर्मी दुर्गेश, अश्वनी ,गुलाब , सफीक, संजय सिंह धर्मेंद्र कुशवाहा, हरेराम , उमेश सिंह, भोला प्रसाद, मनोज, सुरेंद्र प्रसाद,प्रमोद , रविप्रकाश, वासुकी नाथ राय, संतोष सिंह, हृदयलाल सिंह ,राकेश, सुधीर, महेंद्र, आमोद, आदि संविदा कर्मचारी उपस्थित रहे

बुधवार, 18 सितंबर 2024

मझने नाला के पास पच्चीस वर्षीय युवक का मिला शव

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के रुद्रपुर के पिड़रा मार्ग पर मझला नाले के आगे काशीपुर के समीप एक 25 वर्षीय युवक का शव मिला जिसकी पहचान सिनोध पासवान पुत्र झिनकाऊ उम्र 25 वर्ष ग्राम जोगिया बुजुर्ग के रूप में हुआ पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हिट भिजवाया

जानकारी के अनुसार रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के जोगिया बुजुर्ग निवासी सिनोध पासवान मंगलवार की सुबह रुद्रपुर काम के लिए आया था जहां देर रात तक घर नहीं पहुंचा जहां उसका शव मझना नाला  के आगे काशीपुर के समीप संदिग्ध परिस्थिति में मिला जिसकी सूचना मिलने पर थाना प्रभारी रतन पांडे ने घर वालों को सूचना देते हुए शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया

मां ने बताया मंगलवार की सुबह घर से रुद्रपुर काम के लिए निकला था सिनोध

मृतक की मां ने बताया कि वह सुबह मंगलवार को रूद्रपुर के लिए काम पर कहकर  निकला था जहां दोपहर को उसने फोन करके  मीट लाने के लिए कहा तो मैने  विश्वकर्मा पूजा का हवाला देते हुए मना कर दिया 

बताया जाता है कि जहां सिनोध का शव मिला वही कुछ दूर पर उसके पिता मछली मार रहे थे

पितृ पक्ष में भागवत कथा श्रवण से पूर्वजों को मिलती है मुक्ति मृदुल जी महराज

 गोकर्ण धुंधकारी का प्रसंग श्रवण कर श्रोता हुये मंत्र मुग्ध

मनोज रूंगटा

रूद्रपुर देवरिया गति वर्ष की भाँति इस वर्ष भी वरसाना मंडल द्घारा श्री मद भागवत कथा का आयोजन शिव चौक पर किया गया कथा शुभारम्भ के पूर्व एक भव्य शोभायात्रा यात्रा निकाला गया जहा पुज्य महराज गंगोत्री तिवारी मृदुल जी के सानिध्य मे यजमान साहित 108 सुहागिन महिलाओ ने सिर पर कलश धारण कर  बैंड बाजे की धुन पर थिरकते हुए नाचते गाते कथा स्थल पर पहुंचे 

धूमधाम से निकली भव्य कलश शोभायात्रा

  श्री मद भागवत कथा का शुभारम्भ करते हुए प्रथम दिन राष्ट्रीय प्रवक्ता पूज्य श्री गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा इस पितृ पक्ष में भागवत कथा का बहुत ही महत्व है इस पक्ष में भागवत कथा श्रवण करने से हमारे पूर्वजों को मुक्ति मिलती है व जीवन में से पितृ दोष समाप्त होता है तथा हमारी जीवन में उन्नति होती है हमारे जब पूर्व जन्म जमांतर के पुण्य जब उदित होते है तब हमारे जीवन में ऐसे अवसर प्राप्त होते है 

महाराज श्री ने गोकर्ण धुंधकारी का प्रसंग श्रवण कराकर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया कथा का भव्य आयोजन बरसाना धाम मंडल द्घारा किया गया

 कथा के आयोजन में नरेश कश्यप अर्चना शर्मा मांगेराम कश्यप हिमांशु वर्मा हरि किशन वर्मा शांति वर्मा चांदनी वर्मा ईशा चौधरी रमेश सिंगल आशु सिंह तुषार पंडित बी डी मिश्रा राजाराम शर्मा समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया

मंगलवार, 17 सितंबर 2024

बाइक सवार युवक की नाले में गिरने से हुयी मौत

रुद्रपुर देवरिया एकौना थाना क्षेत्र के पचरूखा निवासी सदानंद पासवान उम्र 25 वर्ष की मौत पचलड़ी के आगे झगड़ा नाला पर   बाइक  पुल से टकराने के उपरांत नाले में गिरने से उसकी मौत हो गयीसूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम हेतू भिजवाया

 जानकारी के अनुसार पचरूखा निवासी सदानंद पासवान पुत्र राम भरोसा सोमवार को रुद्रपुर बाजार करने आए थे जहां देर शाम अपने बाइक से अपने घर जा रहे थे कि पचलड़ी के आगे भगडा नाले पर बाइक  पुल से टकराते हुए नाले में जा गिरी जहां उनकी मौत हो गई राहगीरो ने देखा तो पुलिस को सूचना दी पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम हेतू भिजवाया वहीं परिजन हत्या किया आशंका जाता रहे हैं

गरीबों की सेवा ही सर्वोत्तम कार्य डॉ. रतनपाल सिंह

 मोदी के जन्म दिन पर एम एल सी ने मंदिर में पूजा कर उनके दीर्घायु  होने के लिए की प्रार्थना

रुद्रपुर देवरिया देश के यशस्वी  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 74 वाँ जन्मदिवस रुद्रपुर नगर स्थित  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

जिसके मुख्य अतिथि एमएलसी डॉ. रतन पाल सिंह रहे मरीजों के बीच फल वितरित कर प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को सेवा और समर्पण के रूप में मनाया।

 डॉ. रतनपाल सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यकाल में देश में जो अभूतपूर्व कार्य किए हैं जिसका नतीजा आज भारत का नाम विश्व के प्रमुख देशों में आ रहा है देश को न सिर्फ आर्थिक रूप से शक्तिशाली करने बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत को उच्च मान सम्मान दिलाने में प्रधानमंत्री मोदी की भूमिका की सूची नहीं है हम सब मोदी के जन्मदिन पर उनके बेहतर स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करते हैं  

उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ का मंत्र देश को एकजुट कर रहा है। उन्होंने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाया है। आज यहां मरीजों के बीच फल वितरित करते हुए मुझे गर्व है कि हम उनके सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं

कार्यक्रम के तत्पश्चात विदेश्वर नाथ मंदिर में पहुंचकर पूजन के उपरांत मोदी जी के दीर्घायु होने की कामना की

 कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश झा, एमवाईसी डा. एसके राव, पूर्व चेयरमैन छठे लाल निगम, मोहन उपाध्याय,  दिलीप जायसवाल, वीरेंद्र सान्याल, सुशील पांडेय, विकास कुमार, आदित्य, अखंड, और तेजप्रताप आदि भाजपा कार्यकर्ता थे

आपसी रंजिश को लेकर दुकानदार से हुयी मारपीट

एक का फूटा  सर तो दूसरे को लगा चाकू डॉक्टरो ने दोनों को किया जिला अस्पताल रेफर

रुद्रपुर देवरिया मंगलवार के देर शाम जमुनी चौराहा स्थित स्टेट बैंक के पास एक ठेले के दुकानदार से एक व्यक्ति की आपसी रंजिश को लेकर मारपीट हो गई जिसमें दोनों घायल हो गए जानकारी के अनुसार लाटघाट आजमगढ़ के निवासी सूरज सोनकर पुत्र मूलचंद रूद्रपुर के ढ़ेड़ा स्थान मे अपने रिस्तेदार के वहा रहकर फल का ठेला लगाता जा जहा मंगलवार की शाम डाला निवासी वृजेश पुत्र रामानन्द से झगड़ा हो गया जिसमे सुरज को धारेधार हाथियार से पीठ मे चोट व वृजेश को सर मे गम्भीर चोट लगा सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुच कर दोनो को अस्पताल ले गयी जहा  डॉक्टरो दोनो को जिला अस्पताल रेफर  कर दिया 

बताया जाता है कि पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हुई है इसके पूर्व भी एक बार झगड़ा हो चुका है

धूमधाम से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा की जयंती

 विधायक जयप्रकाश निषाद ने किया पूजन अर्चन तत्पश्चात भक्तों में किया प्रसाद का वितरण

   रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में वास्तु व शिल्प के देवता भगवान विश्वकर्मा की जयंती मनाई गई जहां उद्योगों कल कारखानो में भगवान की विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर पूजन किया गया

विश्वकर्मा समाज के लोगों ने मुख्य अतिथि जयप्रकाश निषाद को सम्मानित किया

मंगलवार को बाबा दुग्धेश्वर नाथ परिसर स्थित विश्वकर्मा जी के मंदिर पर विश्वकर्मा जी की जयंती मनाई गई जहां स्थानीय विधायक जयप्रकाश निषाद पहुंचकर पूजन अर्चन के उपरांत लोगों में प्रसाद वितरण किया इस दौरान विश्वकर्मा समाज के लोगों ने उन्हें सम्मानित कर भगवान विश्वकर्मा का प्रतीक मूर्ति देकर किया सम्मानित

नगर में निकली भगवान  विश्वकर्मा जी की भब्य झांकी के साथ शोभा यात्रा

 विश्वकर्मा समाज द्वारा नगर में  विश्वकर्मा जी की भव्य झांकी के साथ शोभा यात्रा निकाली गई जो मेंन मार्केट होते हुए मंदिर पहुंचा जहां समाज के लोगों द्वारा पूजन अर्चन कर प्रसाद वितरण किया गया 

  कल कारखानों में किया गया पुजन अर्चन

इसी क्रम में रुद्रपुर पचलड़ी पकड़ी रनिहवा के बिजली घर सहित कल कारखानों में पूजन अर्चन किया गया

वी आर सी रुद्रपुर में हुआ तीन दिवसीय शारदा प्रशिक्षण का शुभारंभ

  प्रशिक्षण का उद्देश्यआउट ऑफ स्कूल बच्चों को विद्यालय शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना राज किशोर सिंह रुद्रपुर देवरिया समग्र शिक्षा अभियान के...