सोमवार, 30 दिसंबर 2024

पुलिस ने 13 जुआड़ियो पर मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल

मौके पर 31 हजार नगर व तीन मोटरसाइकिल को किया बरामद


रुद्रपुर देवरिया पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ऑपरेशन व्रज के तहत चलाए जा रहे अभियान में रुद्रपुर पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे तेरह जुआड़ियों को पकड़ा जिनके पास से लगभग 31हजार रुपए नगर व तीन मोटरसाइकिल बरामद की जहां पुलिस ने 13 अभियुक्तों पर मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया 

रुद्रपुर पुलिस के अनुसार थाना प्रभारी रतन पांडे टाउन इंचार्ज संदीप सिंह अपने हमराहियों के साथ गस्त पर थे जहां सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने की सूचना मिली तो पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दवीस दी जहां 13 जुआड़िओ को पकड़ा वहीं फर्द पर लगभग 31 हजार रुपए नगद सहित तीन मोटरसाइकिल बरामद किया पुलिस ने सोनू ,सुधाकर गुलाब चंद आलोक सुनील राकेश लाला मोनू  शिवानंद रामदुलारे  राजेश को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर जेल भेज दिया

रविवार, 29 दिसंबर 2024

पूर्व विधान परिषद सदस्य स्व. राम नगीना यादव की धूमधाम से मनाई गई आठवीं पुण्यतिथि

मुख्य अतिथि राजपल ने कहा- स्व राम नगीना यादव सपा मे पक्ष के पहाड़ थे

रुद्रपुर देवरिया समाजवादी पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष/ पूर्व विधान परिषद सदस्य स्व रामनगीना यादव की आठवीं पुण्यतिथि उसरा वाजार स्थित वाई वाई बी इंटर कॉलेज के प्रांगण में मनाई गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व एम एल सी राजपाल कश्यप ने स्व रामनगीना यादव  के चित्र पर पुष्प अर्पित कर  उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया कार्यक्रम के संयोजक स्व रामनगीना के पुत्र पूर्व ब्लाक प्रमुख विजय प्रताप यादव ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागतकिया गया इस दौरान  गरीबों मे कंबल भी वितरित किया गया
मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष /पूर्व एमएलसी राजपाल कश्यप ने कहा कि राम नगीना यादव  पक्ष के पहाड़ थे, निर्भीक, निडर, साहसी,और गरीबों के पक्ष में खड़ा होने वाले महान व्यक्तित्व के धनी नेता थे।

श्रद्धांजलि सभा में गरजे नेता 2027 में सपा की सरकार बनाने का लिया संकल्प

 श्रद्धांजलि सभा के दौरान अपने भाषण में सत्ता दल पर तंज कसते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि देश में सांप्रदायिक शक्तियां चरम पर हैं भाजपा की डबल इंजन की सरकार समाज के पिछड़े, दलित,अल्पसंख्यक,आदिवासी यानी पीडीए समाज के लोगों के साथ भेदभाव कर रही है वह सत्ता के वल पर फर्जी मुकदमे लगा रही हैं उनके घरों को बुलडोज किया जा रहा है 

उन्होने कहा संविधान के रचयिता बाबा साहब का भी अपमान किया जा रहा है।सामाजिक ताने-बाने को बनाए रखने के लिए ,देश में सद्भाव कायम रखने के लिए,संविधान को बचाने के लिए, आरक्षण  को बचाने के लिए, देश में जातीय जन गणना कराये जाने के लिए देश में इण्डिया गठबंधन की सरकार  तथा परदेश में सन-2027 में समाजवादी पार्टी  की सरकार बनाना अति आवश्यक है

 कार्यक्रम को पूर्व विधायक, स्वामीनाथ यादव ,स्वामीनाथ भाईअनुग्रह नारायण सिंह उर्फ खोखा सिंह ,मनबोध प्रसाद, पूर्व जिला अध्यक्ष गेना लाल यादव, डॉक्टर दिलीप यादव, ओपी यादव, वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष व्यास यादव, ने' भी संबोधित किया 

कार्यक्रम में वीरेंद्र शर्मा डॉक्टर शशांक शेखर गुप्ता संजय जयसवाल लक्ष्मण निषाद, मनोज यादव खुर्शीद आलम अंसारी,दिव्यांश श्रीवास्तव रणवीर एन पी यादव ,दयाशंकर यादव, उमेश नारायण शाही, बांके लाल यादव  चौधरी राम प्रकाश, इटावा से चलकर आये अनिल यादव जी ,अशोक यादव, अशोक सिंह कुशवाहा ,वंदना पासवान, प्रभा भारती परवेज आलम,अजय प्रताप सिंह पिन्टू,मुरली मनोहर जायसवाल, राजन त्रिपाठी पूर्व ब्लाक प्रमुख, सुभाष पाठक, अमित सिंह बबलू ,संतोष यादव गुड्डू ,मुन्ना यादव  राम बहादुर यादव सुनील यादव संतोष कुमार यादव फखरुद्दीन अहमद, आफताब आलम, श्याम बहादुर भारती, लल्लन गुप्ता रामबली यादव,हैदर अली, धर्मेंद्र यादव, फख़रुददीन अंसारी, राम ईश्वर यादव, हंसनाथ यादव,सुनील यादव फौजी, गजेन्द्र यादव, प्रशांत यादव, पुरुषोत्तम यादव, मनोज यादव, अमरनाथ प्रजापति सहित हजारों समाजवादी उपस्थित थे

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष व्यास यादव  संचालन  सच्चिदानंद यादव एडवोकेट ने किया।

पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक दर्जन जुआड़ियो को किया गिरफ्तार

फर्द पर वीस हजार से अधिक नगद सहित तीन वाहन को किया जप्त

मनोज रुंगटा

रुद्रपुर देवरिया पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर के निर्देशन में कानून/ शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराध एवं अपराधियों के रोकथाम हेतु चलाए जा रहे ऑपरेशन ब्रज अभियान में रविवार के रात्री क्षेत्राधिकारी अंशुमन श्रीवास्तव के नेतृत्व में नगर भ्रमण के दौरान थाना प्रभारी रतन पांडे ने एक दर्जन जुआरियो को फर्द पर हजारो नगद के साथ मौके पर तीन वाहनों को पकड़ा इसी दौरान तीन शराबियों को भी पकड़ कर थाने ले आयी

शराब पीकर वाहन चलाते तीन शराबी ब्रेथ एनलाइजर से चेकिंग के दौरान वाहन सहित पुलिस के चढ़े हत्थे

एस पी के निर्देश पर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान में रविवार के शाम क्षेत्राधिकारी अंशुमन श्रीवास्तव के नेतृत्व में थाना प्रभारी रतन पांडे उप निरीक्षक शिवम तिवारी आशीष राय झिन्नेलाल पासवान वीरेंद्र कुमार व टाउन इंचार्ज अपने हमराहियों के साथ नगर में गस्त के दौरान सेमरौना पुल के पास मदिरा पीकर गाड़ी चलाने वाले व्यक्तियों की ब्रेथ एनलाइजर से चेकिंग किया जिसमें तीन व्यक्तियो मे शराब का सेवन पाया गया इसी दौरान बथुआ रिवर फ्रंट से लगभग एक दर्जन जुआडियो को पकड़ा जिनके पास फर्द से लगभग वीस हजार से अधिक रुपया बरामद के साथ तीन वाहन को जब्त किया

थाना प्रभारी रतन पांडे ने बताया कि उक्त पकड़े गए व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है

रुद्रपुर पुलिस ने टीम बनाकर चौदह वारंटियो को किया गिरफ्तार

 पाँच वारंटियो को हाजीर अदालत का पपत्र प्रस्तुत करने पर थाने से मिली जमानत

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया पुलिस अधीक्षक विक्रम वीर द्वारा जनपद देवरिया में चलाए जा रहे ऑपरेशन व्रज अभियान के तहत वांछित पुरस्कार/ वारंटी मफरूर पलायित भगोड़े अपराधियों के धर पकड़ मै क्षेत्राधिकार अंशुमन श्रीवास्तव के निर्देश पर थाना प्रभारी रुद्रपुर द्वारा चार टीम बनाकर न्यायालय के वांछित अभियुक्तो को दविस  देकर 14 वारंटी को गिरफ्तार किया जिसमें पांच वारंटीयों द्वारा हाजीर अदालत का प्रपत्र प्रस्तुत करने पर जमानत देते हुए शेष को जेल भेज दिया 

क्षेत्राधिकारी अंशुमन श्रीवास्तव के निर्देश पर वारंरियो के गिरफ्तार के लिए बनी थी चार टीम

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शनिवार को क्षेत्राधिकारी द्वारा बनाई गई चार टीम में प्रथम टीम थाना प्रभारी रतन पांडे उप निरीक्षक संदीप सिंह आशीष राय,द्वितीय टीम एस आई धर्मेंद्र कुमार तृतीय टीम झिन्ने लाल पासवान रूभाष चौधरी चतुर्थ टीम उप निरीक्षक अविनाश मौर्य अपने हमराहियों के साथ रुद्रपुर कोतवाली से संबंधित अभियुक्त गुड्डू यादव भरोहिया, छोटू निषाद मणि निषाद सीहोरचक, बृजेश भारती जोत बनकट दूधनाथ, ओमप्रकाश मेदनापुर ,प्रदुमन रुद्रपुर ,अनिरुद्ध, राम मनोज महेशपुर अमीर यादव बंसप्ती गणेश, राजेश, रामकिशन योगेंद्र रामचक सुभाष केवट लक्ष्मीपुर को संभावित स्थानों पर छापा मारकर गिरफ्तार किया जिसमें पांच वांछित अभियुक्तों द्वारा हाजीर अदालत का प्रपत्र प्रस्तुत करने पर थाने से जमानत दिया गया

शनिवार, 28 दिसंबर 2024

रुद्रपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद मे राजेश व महामंत्री सत्य प्रकाश हुए निर्वाचित

 64 मतो मे 63 पर हुआ चुनाव. एक मत हुआ अवैध

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर बार एसोसिएशन के पदाधिकारी का चुनाव चुनाव समिति एल्डर कमेटी की देखरेख में संपन्न हुआ जहां 64 मतों में 63 मत का प्रयोग हुआ जिसमें एक मत अबैध घोषित हुआ जहां अध्यक्ष पद के लिए राजेश त्रिपाठी नौ मत तथा महामंत्री सत्य प्रकाश सिंह 14 मतो निर्वाचित घोषित किए गए

अधिवक्ताओं की रक्षा सर्वोपरि टीम भावना से करूंगा काम निर्वाचित अध्यक्ष राजेश त्रिपाठी


शनिवार को रुद्रपुर बार संघ के पदाधिकारी का चुनाव एल्डर कमेटी की समक्ष हुआ जहां अध्यक्ष पद के लिए राजेश कुमार त्रिपाठी  सत्यानंद पांडे बृज बिहारी पांडे के बीच चुनाव हुआ जहां राजेश त्रिपाठी को 30 मत सत्य पांडे को 21 मत बृज बिहारी पांडे को 12 मत प्राप्त हुआ जिसमें 9 मतों से राजेश त्रिपाठी विजय घोषित किए गए वही महामंत्री पद के लिए सत्य प्रकाश सिंह को 38 विनोद पाठक को 24 मत प्राप्त हुए जिसमें  मतों से 14 मतों से सत्य प्रकाश सिंह महामंत्री पद के लिए विजयी हुये वहीं एक मत अवैध हुआ


 निर्वाचित महामंत्री सत्य प्रकाश सिंह

वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए शशि भूषण सिंह कनिष्ठ उपाधि के लिए सौरव गुप्ता कोषाध्यक्ष के लिए विश्व विजय मल कनिष्ठ मंत्री के लिए बलवंत कुमार और मीडिया प्रभारी सत्य प्रकाश गुप्ता निर्विरोध पहले ही चुने जा चुके थे

निर्वाचित अध्यक्ष व महामंत्री ने कहा कि अधिवक्ताओं की रक्षा सर्वोपरि है हम लोग टीम भावनाओं से मिल कर काम करेंगे

गुरुवार, 26 दिसंबर 2024

जमीनी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में सात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर नगर के शिवाला वार्ड में बीते दिन जमीनी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में पुलिस ने अखिलेश उपाध्याय के तहरीर पर छ: नामजद एक अज्ञात सहित सात के विरुद्ध मारपीट व अन्य का मुकदमा पंजीकृत किया है

अधिवक्ता अखिलेश उपाध्याय ने दिए गए तहरीर में कहा कि बीते दिन जमीनी रंजिश को लेकर उक्त वार्ड के एक परिवार के लोगों ने गोल बंद होकर मेरे घर में घुसकर मारा पीटा और ही पत्थर चलाते हुए जान से मारने की धमकी दिए जिस पर पुलिस ने संजय  अमन अंश रंजू निशा मृत्युंजय वह एक अज्ञात पर धारा 191(2)115(2) 352 351 (3 ) 131 333 125 324 (4 )के तहत मुकदमा पंजीकृत किया

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने चलाया मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान

रुद्रपुर देवरिया अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम व अवैध मादक पदार्थ की बिक्री/तस्करी करने वालों पर कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के निर्देशने में अपर पुलिस अधीक्षक दीपेन्द्र चौधरी के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी अंशुमन श्रीवास्तव के नेतृत्व में रुद्रपुर थाना प्रभारी रतन पांडे व टीम ने गुरुवार की सुबह 5:00 बजे से 7:00 बजे तक बजे तक मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान चलाया जिसमें नगर के दुग्धेश्वर नाथ मंदिर आदर्श चौराहा खजुआ चौराहा बस स्टेशन पश्चिमी बाईपास पूर्वी बाईपास पर गहन चेकिंग किया

क्षेत्राधिकारी अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि मार्निंग वाकर चेकिंग अभियान का मुख्य उद्देश्य जनपद में कानून/शांति व्यवस्था बनाए रखना व अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम के साथ साथ चोरी की गाड़ी पकड़ना, तीन सवारी के खिलाफ कार्रवाई महिलाओं एवं बच्चियों पर फब्तियां करने वालो तथा, मोडिफाई साइलेंसर वाली वाहनों की चेकिंग एवं सड़क पर स्टंट करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करना है

उन्होने वताया सार्वजनिक स्थानों पर ध्वनि लिमिट से ज्यादा तेज बजने वाले लाउडस्पीकर, डीजे पर कार्यवाही की जायेगी

जनप्रतिनिधि व पार्टी कार्यकर्ता से जनसंवाद कर जनता से रूबरू होंगे मंत्री

 मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया बांसगांव सांसद केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान आज रुद्रपुर विकासखंड के सभागार में जन प्रतिनिधि व पार्टी कार्यकर्ता से जनसंवाद के साथ आम जनमानस से रूबरू होंगे 

यह जानकारी नगर मंडल अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने देते हुए पार्टी के सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी से रुद्रपुर विकासखंड में पहुंचने की अपील की

एलबीआर पब्लिक स्कूल के वार्षिक खेल प्रतियोगिता का हुआ समापन

खेल में प्रतिभाग किये छात्रों को निदेशक ने पुरस्कार देकर किया सम्मानित

मनोज रूंगटा

रूद्रपुर देवरिया रूद्रपुर पिड़रा मार्ग स्थित एल.बी.आर.पब्लिक स्कूल में चल रहे वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आज समापन हुआ जहा फन फेयर फूड मेला का भी आयोजन हुआ

मोमो, पकौड़ी, चाट, गोलगप्पे , काफ़ी एवं मुरमुरे आदि का वच्चो ने लगाया स्टाल

खेल की समापन के अवसर पर विद्यालय के बालक एवं बालिकाओं द्घारा मोमो, पकौड़ी, चाट, गोलगप्पे , काफ़ी एवं मुरमुरे आदि के स्टाल लगाये थे जिसमे बच्चों का उत्साह देखते बन रहा था

खेल प्रतियोगिता के समापन दिन कबड्डी रेस लंबी कूद क्रिकेट आदि खेलों में प्रतिभाग किये बच्चों में विद्यालय के निदेशक मनोज यादव द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया

सीनियर वर्ग ने कबड्डी, वॉली बाल,बास्केट बॉल, क्रिकेट एवं फुटबाल मैच में कक्षा 9 का दबदबा रहा कप्तान शुभम यादव, सत्यम यादव एवं सत्यम निषाद को शील्ड प्रदान किया गया।हाइ जंप एवं लॉन्ग जंप में मृत्युञ्जय गुप्ता अनंत पांडे एवं आयुष यादव बालिकाओं के बैडमिंटन प्रतियोगिता में शिवानी सिंह और स्वीटी गुप्ता को पुरस्कृत किया

ई-रिक्शा के चलने का नगर पंचायत करेगी रूट निर्धारित

बिना नंबर के ई रिक्शा चलाने वाले पर होगी कार्रवाई .ई.ओ

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर नगर में ई रिक्शा के बढ़ते तादाद को लेकर नगर में हो रही जाम के समस्या के चलते नगर पंचायत ई रिक्शा मालिकों को नंबर प्लेट लगाकर चलने के साथ ई रिक्शा चलने का रूट निर्धारित करेगा

   ज्वांइट मजिस्ट्रेट श्रुति शर्मा करेंगी बैठक

 नगर पंचायत रुद्रपुर के अधिशासी अधिकारी नीतेश गौरव ने बताया कि ज्वांइट मजिस्ट्रेट श्रुति शर्मा के निर्देश पर रुद्रपुर नगर में लग रहे जाम को देखते हुए गुरुवार को तहसील सभागार में ई-रिक्शा चालक, स्टैंड के कर्मचारी, नगर पंचायत के अधिकारी कर्मचारी व प्रशासनिक अधिकारी के साथ बैठक के उपरांत ई रिक्शा वालों का रूट निर्धारित किया जाएगा साथ ही ई रिक्शा की नंबरिंग की जाएगी जिस नंबर के अनुसार निर्धारित रूट पर ई रिक्शा चलेंगे इससे जाम की समस्या में कुछ हद तक निजात पाया जा सकेगा

बुधवार, 25 दिसंबर 2024

अटल जी के जयंती पर विधायक ने टीवी रोगियों में किया पोषक आहार का वितरण

 अटल जी के जयंती विधायक ने वरिष्ठ डॉक्टरों को किया सम्मानित

रुद्रपुर देवरिया देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व अटल जी के 100 वी जयंती पर रुद्रपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मनाया गया 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित स्थानीय विधायक व अपर स्वास्थ निदेशक डॉक्टर एन पी गुप्ता ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेश झा के साथ पटेल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया 

 मुख्य अतिथि जयप्रकाश निषाद ने चिकित्सा में योगदान देने वाले वरिष्ठ डॉक्टर अमरनाथ मल व डॉक्टर रमेश गुप्ता को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया इसके उपरांत टीवी के रोगियों मे पोषक आहार और फल वितरण किया 

इस दौरान डॉक्टर अनुपम दुबे डॉक्टर सुशील मल विकास कुमार सुशील पांडे वीरेंद्र सान्याल सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे

प्रत्युष विहार में सद्भावना काव्य गोष्ठी में बही काव्य की रसधारा

 उड़ती थी जो बेखौफ, वो तितली कहाँ गई- सरोज पाण्डेय

मनोज़ रूंगटा

रूद्रपुर, देवरिया  शैक्षिक अभियान जिज्ञासा द्वारा बुधवार को प्रत्युष विहार रामचक स्कूल के प्रांगण में सद्भावना काव्य गोष्ठी का आयोजन किया उपस्थित अतिथियों ने माँ सरस्वती, भारत माता तथा अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण व दीपप्रज्ज्वलित कर काव्य गोष्ठी की शुरूआत की 

इस दौरान कार्यक्रम के संयोजक प्रधानाचार्य राणाप्रताप सिंह, जिज्ञासा के संस्थापक प्रभारी प्रो रामप्रसाद तिवारी, जिलाध्यक्ष डॉ0 रविकांत मणि त्रिपाठी बृजेश सिंह तेजप्रताप शाही, प्रिंस तिवारी, मंगेश गुप्ता, सुनिल यादव, आलोक पाण्डेय तथा राहुल पाण्डेय ने अतिथियों को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया । 

उड़ती थी जो बेखौफ, वो तितली कहाँ गई- सरोज पाण्डेय

काब्य गोष्ठी मे प्रेम कुमार मुफ़लिस, सरोज पाण्डेय एक से एक काव्य रचना पढ़कर गोष्ठी में समा वाध दी विनय कुमार पाठक, कमलेश कुशवाहा, विक्रम ज्योति पाण्डेय, यतीन्द्र कुमार यति, डॉ रविकांत मणि त्रिपाठी, रामेश्वर विश्वकर्मा, संगीताचार्य नित्यानंद, प्रो राम प्रसाद तिवारी तथा उद्धव गुप्ता ने भी रचनाएं पढ़कर सभी को भावविभोर कर दिया ।

विद्यालय के छात्र आर्यन पाण्डेय व शिक्षिका अनुपमा भारती ने गजल सुनाया

इस अवसर पर अभयानंद यादव, एड. नागेंद्र राव, सभासद प्रतिनिधि सज्जाद अली व रामप्रवेश भारती, विश्वविजय त्रिपाठी, सरस चन्द गुप्ता, विनय गुप्ता, मृत्यंजय विशारद, शिव जायसवाल, वीरेन्द्र यादव, मोईन खान, राजन भारती, कार्तिक मणि, अखिलेश शर्मा, विजय बहादुर सिंह, संजय कुमार यादव, तारकेश्वर विश्वकर्मा, म्यूजिक टीचर बँकबहादुर कुशवाहा, मुकेश कुमार, गौतम शर्मा, महक बरनवाल, प्रियंका यादव, आराध्या पाण्डेय, रंजीत सर, रामभगत शर्मा, रामाशीष वर्मा, सोनू तिवारी, श्यामसुन्दर यादव, सचिन सिंह, डीके यादव, धीरज पटवा सहित विद्यालय के बच्चे मौजूद थे

अध्यक्षता डॉ इंद्र कुमार दीक्षित व संचालन शैलेन्द्र पाण्डेय ने किया 

प्रधानाचार्य राणाप्रताप सिंह को अपना सम्पूर्ण अंगदान करने पर जिज्ञासा टीम ने किया सम्मानित किया

प्रत्यूष बिहार विद्यालय के प्रधानाचार्य राणा प्रताप सिंह द्वारा देश के प्रति इतने बड़े सम्मान व समर्पण के लिए जिज्ञासा के टीम व शुभचिंतकों  द्वारा अभिनन्दन पत्र देकर सम्मानित किया गया



भाजपायों ने सुशासन के रूप में अटल जी की मनाई 100 वी जयंती

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया भारतीय राजनीति के अजातशत्रु सभी के प्रेरणा स्रोत पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की 100 वी जयंती रुद्रपुर विकासखंड के सभागार में सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया जहां उपस्थित मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष छठठे लाल निगम व कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया

 स्व अटल जीं  एक राजनेता के साथ एक पत्रकार और लेखक भी थे वह अपनी दमदार ओजस्वी भाषण से हर कई प्रभावित था छठठे लाल निगम

छठठेलाल निगम ने कहा कि स्व अटल जीं  एक राजनेता के साथ एक पत्रकार और लेखक भी थे वह अपनी दमदार और ओजस्वी भाषण से हर किसी को प्रभावित कर देते थे जहां हम लोग उनके जन्मदिन सुशासन के रूप में मनाते हैं

कार्यक्रम को पूर्व जिला उपाध्यक्ष संगम धर द्विवेदी कौशल किशोर सिंह नमामी गंगे के जिला संयोजक मोहन उपाध्याय ने भी संबोधित किया कार्यक्रम में नगर मंडल अध्यक्ष दिलीप जायसवाल जितेंद्र गुप्ता सुनील गुप्ता रामप्रवेश पटेल आदि लोग उपस्थित थे

बहन की हत्या आरोपी भाई पर हत्या का मुकदमा दर्ज पुलिस ने भेजा जेल

 मनोज रूगंटा

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर नगर के लाला टोली वार्ड में बीती रात भाई द्वारा बहन की लोहे से राड से पीट कर हत्या में पुलिस ने मृतका की मां के तहरीर पर आरोपी भाई पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया

मालूम हो कि लाला टोली वार्ड की रहने वाली रानी गुप्ता उम्र 35 वर्ष की मां व भाई से कहा सुनी के दौरान भाई ने लोहे की राड से मार दिया जिससे बहन की घटनास्थल पर मौत हो गई बताया जाता है कि बहन रोज अपनी मां व भाई से झगड़ा करती थी 

पुलिस ने मृतकाकी मां सावित्री देवी के तहरीर पर पुलिस ने भाई ब्रह्मा गुप्ता पर हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया

उच्च न्यायालय के आदेश पर निवर्तमान न.पं अध्यक्ष सहित दस पर जालसाजी व मारपीट का पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

 रुद्रपुर नगर पंचायत में कूट रचित कर खेसरा पर दूसरे के नाम चढ़ाने का है मामला

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर नगर के वरई टोला वार्ड निवासी राघव तिवारी  के जमीन पर कूट रचित कर खेसरा मे दूसरे का नाम चढ़ाने के मामले में उच्च न्यायालय के आदेश पर रुद्रपुर पुलिस ने निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष व प्रतिनिधि, ईओ लिपिक सहित दस व्यक्तियों के विरुद्ध जालसाजी व मारपीट का मुकदमा पंजीकृत किया है

खेसरा नंबर 236 237 239 341 पर दूसरे का नाम चढ़ाने को लेकर हुआ मुकदमा दर्ज

 बरई टोला वार्ड निवासी राघव तिवारी ने दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा कि हमारे खेसरा नंबर 236 237 239 341 पर हमारे पड़ोसी को अनुचित लाभ देते हुए कुट रचित पत्रावली के माध्यम से नगर पंचायत अध्यक्ष लालमति शर्मा प्रतिनिधि वीरेंद्र शर्मा अधिशासी अधिकारी कमलेश शाही लिपिक विनोद शुक्ला ने नाम चढ़ा दिया इसकी जानकारी हमें जब हुई जब हम सत्यलिपि खेसरा लेने नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे तब हमने नगर पंचायत अध्यक्ष व प्रतिनिधि से पूछा तो गाली गुप्ता देते भगा दिए वहीं जब पड़ोसी से पूछताछ किया तो गाली गुप्ता देते हुए जान से मारने की धमकी दी 

राघव तिवारी ने कहा कि इसकी जानकारी प्रार्थना पत्र के माध्यम से रुद्रपुर कोतवाली को दिया जहां कार्रवाई न होते थे रजिस्टर्ड डाक से पुलिस अधीक्षक को दिया जहां मुझे कोई राहत नहीं मिली तो थकहार न्यायालय का शरण लिया 

 पुलिस ने उच्च न्यायालय के आदेश पर निवर्तमान अध्यक्ष लालमाति शर्मा प्रतिनिधि वीरेंद्र शर्मा ई ओ कमलेश शाही, लिपिक विनोद शुक्ला भगवान तिवारी घनश्याम तिवारी हरेंद्र देवेंद्र अविनाश अवनीश पर 419 420 467 468 471 504 506 वी एन एस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया

थाना प्रभारी रतन पांडे ने कहा कि न्यायालय के आदेश को मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई की जा रही है

मंगलवार, 24 दिसंबर 2024

भाई ने लोहे के रॉड से मारकर की बहन की हत्या

मां के तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी भाई को किया गिरफ्तार रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर नगर के लाला टोली वार्ड में मंगलवार के देर रात्री एक भाई ने अपने बहन को लोहे की राड से मार कर हत्या कर दी जहां सूचना मिलते हुए स्थानीय पुलिस के साथ नवागत पुलिस अधीक्षक विक्रम वीर  मौके पर पहुंच गए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजते हुए आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया

जानकारी के अनुसार रुद्रपुर के लाला टोली वार्ड की रहने वाली रानी गुप्ता उम्र 35 पुत्री स्व प्रभुनाथ गुप्ता मंगलवार की देर रात्री घर पहुंची पहुंची इसका कारण पूछने पर बेटी मां से झगड़ने लगीउसी दौरान भाई ब्रह्मा ने टोका तो उससे भी उलझ गई। इससे नाराज भाई ने घर में रखा लोहे के राड से रानी पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया। इस घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर  रानी गुप्ता को सी एच सी रुद्रपुर पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस अधीक्षक पहुंचे घटनास्थल पर लिया जायजा

 घटना की सूचना पर एसपी विक्रांत वीर, अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र नाथ चौधरी और सीओ अंशुमान श्रीवास्तव रुद्रपुर पहुंचे। एसपी ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ ही परिजनों से पूछताछ की। 

पुलिस ने मामले में मृतक का की मां सावित्री देवी की तहरीर पर आरोपी भाई ब्रह्मा के खिलाफ केस दर्ज करते हुए उसको गिरफ्तार कर लिया

बसपा समर्थको ने गृह मंत्री के खिलाफ किया प्रदर्शन

रुद्रपुर देवरिया गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बाबा भीमराव अंबेडकर के प्रति अभद्र टिप्पणी को लेकर मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अमित शाह के खिलाफ नारेवाजी कर विरोध प्रकट करते हुए आदर्श चौराहा खजुआ चौराहा होते हुए तहसील पहुंचे कार्यकर्ताओं ने अमित शाह के प्रति रोष जताते हुए उनके विरुद्ध नारा भी लगाए और कहा कि संविधान की रचयिता बाबा साहब अंबेडकर के प्रति अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी

विद्युत उपभोक्ता को दी जा रही छुट का लाभ को लेकर अधीक्षण अभियंता मिले सदर विधायक से

 अधिक से अधिक विद्युत उपभोक्ता लाभान्वित हो इसके लिए सरकार ने ओ टी एस की चलाई योजना शलभ मणि त्रिपाठी

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया प्रदेश सरकार के निर्देश पर उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन द्वारा चलाए जा रहे एक मुस्त समाधान योजना के तहत अधीक्षण अभियंता व अधिशासी अभियंता ने जिलाधिकारी देवरिया व सदर विधायक को ओ टी एस के तहत जनता में दी जा रही छूट की जानकारी का हैण्ड विल दिया और लोगों से छुट की लाभ लेने की अपील की

अधीक्षण अभियंता इंजीनियर अमित कुमार सिंह अभियंता राकेश कुमार वर्मा ने सदर विधायक डा शलभ मणि त्रिपाठी को सरकार द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं को एक मुश्त समाधान योजना के तहत दी जा रही छुट के बारे में जानकारी दी और जनता से अनुरोध किया कि उपभोक्ता छुट का लाभ प्राप्त करें

सदर विधायक डॉक्टर शलभ मणि त्रिपाठी ने कहां की एक मूल समाधान योजना के तहत विद्युत उपभोक्ता अधिक से अधिक लाभान्वित हो इसके लिए सरकार ने योजना चलाई है जो अपने-अपने बिजली घर जाकर छुट का लाभ लेकर आसान किस्त में भी बिल जमा करा सकते हैं

एल बीआर पब्लिक स्कूल मे आयोजित खेल प्रतियोगिता में फुटबॉल में छात्र व लम्बी कूद मे छात्राओं ने मारी वाजी

मनोज रूंगटा

रूद्रपुर देवरिया पिडरा मार्ग स्थित एल.बी.आर. पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के पांचवें दिन विद्यालय के निदेशक मनोज कुमार यादव तथा अभिषेक कुमार  ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर खेल प्रतियोगिता को प्रारंभ किया। पांचवें दिन सीनियर वर्ग के बालकों का कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें कक्षा 9 तथा कक्षा 12 के बीच कड़ा मुकाबला हुआ जिसमे कक्षा 9 की टीम विजेता घोषित हुई 

 कक्षा 5 से कक्षा 8 की छात्र-छात्राओं द्वारा लंबी कूद व ऊंची कूद  ब्लू हाउस और रेड हाउस के बीच हुआ जिसमें  ब्लू हाउस ने बाजी मारी

खेल आयोजन में पायल भारती, प्रियंका श्रीवास्तव, तृषा सिंह ,दिव्या सिंह ,अभिषेक गौतम, श्याम शर्मा, मोहित रूंगटा, सावित्री गोस्वामी अंजलि गोंड, सत्यभामा पासवान , राहुल साहनी, नीतेश शर्मा आदि शिक्षकों ने अपनी सहभागिता रही

क्रिसमस डे को लेकर पुलिस ने नगर में किया पैदल मार्च

 मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया नगर में शांति व्यवस्था व क्रिसमस डे के त्यौहार को लेकर क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में पुलिस फोर्स ने नगर में पैदल भ्रमण किया 

मंगलवार की शायम क्षेत्राधिकारी अंशुमन श्रीवास्तव के नेतृत्व में रुद्रपुर थाना प्रभारी रतन पांडे व पुलिस फोर्स ने बस स्टेशन इमामबाड़ा चौराहा खजुहा चौराहा आदर्श चौराहा सेमरौना जमुनी चौराहा पुन्नी साहू चौराहा होते हुए पक्का चौक तक नगर में पैदल भ्रमण कर किया

पुलिस के पैदल गस्त के दौरान सड़क पर ठेले वाले सहित  अतिक्रमणकारियो में खलबली मच गई

सड़क पर बेतरकीब खड़े बस सहित आधा दर्जन दो पहिया वाहनो का पुलिस ने किया चालान

 मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया नगर में अतिक्रमण व जाम को लेकर  सड़क पर वेतरकीव खड़े  वाहनों को पुलिस ने दो बस सहित आधा दर्जन वाहनों का चालान किया

मंगलवार को क्षेत्राधिकारी अंशुमन श्रीवास्तव के नेतृत्व में थाना प्रभारी रतन पांडे एस आई धर्मेंद्र कुमार वीरेंद्र कुमार झिनेलाल पासवान शिवम तिवारी आशीष राय सहित पुलिस फोर्स ने नगर भ्रमण के दौरान बस स्टेशन पर बेतरकीव खडे दो प्राइवेट बसो तथा खजुआ चौराहा आर्दश चौराहा जमुनी चौराहा पर पैदल भ्रमण के दौरान आधा दर्जन दो पहिया वाहनों का चालान किया वही ई रिक्शा वालों को सड़क पर अनावश्यक न खड़ा करने का निर्देश दिया 

थाना प्रभारी रतन पांडे ने कहा कि कोई भी वाहन सड़क पर अनावश्यक खड़ा किया तो चालान कर दिया जाएगा

वीर बाल दिवस पखवाड़ा के रूप में भाजपा ने किया संगोष्ठी का आयोजन

 निकाली प्रभात फेरी बलिदान दिवस के रूप में किया याद

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया बीर वाल दिवस पखवाड़ा के तहत रुद्रपुर नगर स्थित साहू राजाराम शिक्षा निकेतन में एक संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया इसके पूर्व पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं द्वारा प्रभात फेरी  निकली गई जहां भारत माता की जय के नारा लगाया गया

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष छठठे लाल निगम द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प आर्पित कर संगोष्ठी की शुरुआत की गई जहां गुरु गोविंद सिंह के वीर बालकों की शहीदी को याद करते हुए नमन भी किया गया 

छठठे लाल निगम ने कहा कि 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाया जाएगा इसके तहत बीर वाल  पखवाड़ा दिवस चल रहा है उन्होंने कहा कि मुगल शासको ने सनातन धर्म को समाप्त करने की कई प्रयास किया लेकिन गुरु गोविंद सिंह ने अपनी चारों संताने बलिदान कर सनातन संस्कृति को बचाया यह आस्था व साहस का प्रतीक है छात्रों को अपने इतिहास से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है 

कार्यक्रम में पूर्व जिला कोषाध्यक्ष कौशल किशोर सिंह नगर मंडल अध्यक्ष दिलीप जायसवाल इंजीनियर सुशील चंद मनीष गुप्ता संतोष गुप्ता गोपाल गुप्ता तेज प्रताप गुप्ता संपूर्णानंद पांडे राम भगत शर्मा राजकुमार चौरसिया जितेंद्र गुप्ता आदि भाजपा कार्यकर्ता थी

सोमवार, 23 दिसंबर 2024

स्व राम सकल दुबे की 29वीं पुण्यतिथि पर वार्षिक उत्सव का हुआ आयोजन

 मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया स्वर्गीय राम सकल दुबे की 29 में पुण्यतिथि ग्राम नगवा खास के बजरंग चौराहा स्थित आर एस मेमोरियल स्कूल मैं मनाया गया इस अवसर पर वार्षिक उत्सव का भी आयोजन किया गया

जिसके  मुख्य अतिथि  सिद्ध पीठ मदारिया के उत्तराधिकारी श्रीषदास जी महाराज  द्वारा स्वर्गीय राम सकल दुबे के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया 

 तत्पश्चात वार्षिक उत्सव का शुभारंभ किया और कहा कि कछरांचल में यह विद्यालय शिक्षा का अलख जगा रहा है जो एक पुनीत कार्य है कछरांचल में गरीब बच्चों को भी कम पैसे में शिक्षा उपलब्ध हो जा रही है

वार्षिक उत्सव में रामजीत शुक्ल श्रीषदास जी महाराज राम भगत शर्मा, स्त्रजीत मणि, शिवानंद पाण्डेय, रामप्रताप पाण्डेय, मनीष पांडे, मांडवी पाण्डेय, पंकज शुक्ल,लक्ष्मीकांत दुबे, अंकिता पाण्डेय, निधि राव,  मधु सिंह समेत अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे

 अंत में विद्यालय के प्रबंधक ब्रह्मनन्द दुबे ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

  संचालन वरिष्ठ शिक्षक मांडवी पाण्डेय ने किया।

व्यापारी सम्मेलन को सफल बनाने के लिए पदाधिकारी ने की बैठक

 29 दिसंबर को होगा व्यापारी सम्मेलन

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया आगामी 29 दिसंबर को होने वाले व्यापारी सम्मेलन को सफल बनाने के लिए उद्योग व्यापार मण्डल तहसील इकाई रुद्रपुर की  बैठक  तहसील अध्यक्ष अनिल गुप्ता की अध्यक्षता में किया जहां उपस्थित व्यापारियों ने अपने विचारों को प्रकट किया 

बैठक में व्यापारियों ने  सम्मेलन को सफल बनाने की रणनीति पर की चर्चा 

बैठक को जिला उपाध्यक्ष मदन मोहन गुप्ता महेश वर्मा,जिला मंत्री मनोज भाटिया, इं सुशील चंद गुप्ता,नगर अध्यक्ष रमेश गुप्ता रवि प्रताप निगम ,बिनोद गुप्ता आदि न सम्वोधित किया बैठक में नगर उपाध्यक्ष राजकुमार चौरसिया,नरेंद्र मद्धेशिया,रतन गुप्ता,नगर मंत्री रवि गुप्ता,धर्मेंद्र गुप्ता,शरद मद्धेशिया,मीडिया प्रभारी विकास निगम राहुल गुप्ता,विक्की आदि लोग उपस्थित थे संचालन नगर अध्यक्ष रमेश गुप्ता ने किया ।

पुणे गया युवक डेढ़ माह से लापता, पत्नी व मां ने थाने पहुंच लगाई न्याय की गुहार

रुद्रपुर (देवरिया) रुद्रपुर थाना क्षेत्र के दुग्धेश्वर नाथ वार्ड निवासी एक युवक के महाराष्ट्र के पुणे में मजदूरी करने के दौरान लापता होने का...