शुक्रवार, 4 अप्रैल 2025

सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर आगामी कार्यक्रम को लेकर भाजपा ने की तैयारी वैठक

उत्कर्ष अभियान के तहत पार्टी स्थापना दिवस 6 अप्रैल से लेकर 25 अप्रैल तक चलेगा कार्यक्रम

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया उत्तर प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर उत्कर्ष अभियान के तहत भाजपा पार्टी की स्थापना दिवस 6 अप्रैल से लेकर 25 अप्रैल तक चलने वाले कार्यक्रम को लेकर रुद्रपुर विकासखंड के सभागार में कार्यकर्ताओं के साथ एक तैयारी बैठक की गई

विकास संगोष्ठी की तैयारी बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक जयप्रकाश निषाद ने कहा कि 6 अप्रैल को पार्टी की स्थापना दिवस है जहां प्रदेश सरकार द्वारा 8 वर्ष के कार्यकाल पूरे होने पर विकास संगोष्ठी का आयोजन रुद्रपुर विधानसभा में किया जाएगा जो 25 अप्रैल तक चलेगा 

उन्होंने कहा कि सरकार की चलाई गई योजना को जन जन तक पहुंचाई जाए तथा उनको  योजनाओं के लाभ को अवगत कराया जाए जिला उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा ने कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की

 क्षेत्रीय उपाध्यक्ष छठठे लाल निगम ने कहा कि पार्टी स्थापना दिवस से लेकर 25 अप्रैल तक संगोष्ठी के माध्यम से भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा 

तैयारी बैठक में ब्लॉक प्रमुख उषा पासवान मदन मोहन गुप्ता रमेश सिंह रमाशंकर निषाद पिछड़ा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष गोविंद चौरसिया जिला कार्यक्रम सहसंयोजक जितेंद्र सिंह नगर मंडल अध्यक्ष दिलीप जायसवाल देहात मंडल ऋषि सिंह वैभव सिंह शोले कमलेश सिंह जितेंद्र गुप्ता रमेश गुप्ता भगवान यादव सुनील गुप्ता कौशल किशोर सिंह राजीव गुप्ता आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे

गुरुवार, 3 अप्रैल 2025

मदनपुर क्षेत्र में लगी आग डंठल सहित खड़ी फसल जल कर राख

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया मदनपुर क्षेत्र में भी आग का कहर  वरपा गुरुवार के दोपहर मदनपुर के हथिया खाल में अज्ञात कारणों  से डंठल मे लगी आग से किसानो की खेतो मे खड़ी फसल जलकर राख हो गई  मौके पर मदनपुर थाना अध्यक्ष विनोद सिंह फायर ब्रिगेड व ग्रामीणों के सहयोग से दो घंटे बाद आग पर काबू पाया गया

बताया जाता है कि हथिया खाल मे सरफराज के खेत से लगी आग जो विकराल रूप होते हुए मुरली गनियारी के रास्ते पौहरिया तक पहुंच गई जिसमें बकार सहित दीपू शुक्ला का खड़ी फसल जलने की सूचना प्राप्त हुई है 

मौके पर पहुंचे एसडीम हरिशंकर लाल एकौना थाना क्षेत्र व मदनपुर थाना क्षेत्र में अपने राजस्व कर्मियों को लगाकर किसानो की आग से हुये नुकसान का आकलन करा रहे है

सफलता का कोई शॉर्ट कट रास्ता नहीं है अनुशासित होकर अपने लक्ष्य को प्राप्त करे प्राचार्य

रागनी सिंह  फेयरवेल और आनंद रस्तोगी मि.फेयरवेल बने


रुद्रपुर देवरिया रामजी सहाय पी जी कॉलेज मे गुरूवार को एम ए अंतिम वर्ष के छात्र छात्राओं का विदाई समारोह आयोजित किया गया,

प्राचार्य  प्रो.बृजेश कुमार पाण्डेय विदाई समारोह में छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ने  आज आप सभी लोग पोस्ट ग्रेजुएट हो गए है,आगे आप सभी लोग अपने अपने जीवन में आगे बढ़े,यहां जो भी आपने सीखा है उसे अपने व्यवहार में उतारने का प्रयास करें ताकि आप जहां भी जाएं अपने विद्यालय,परिवार समाज,राष्ट्र का नाम रोशन करें, सफलता का कोई शॉर्ट कट रास्ता नहीं है केवल अनुशासित होकर ही आप अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं

कॉलेज लाइफ में स्वागत और विदाई समारोह एक अहम हिस्सा डा.शरद वर्मा

डॉ. शरद वर्मा ने अपने  संबोधन में कहा कि कॉलेज लाइफ में स्वागत और विदाई समारोह एक अहम हिस्सा है,स्वागत समारोह में जहां मिलने की खुशी होती है वहीं विदाई समारोह में अलग होने का दुख होता है,लेकिन जिस मकसद से आप लोग इस संस्था में आएं है वो पूरा हो रहा है,इस बात की खुशी भी है,आप लोग पोस्ट ग्रेजुएट हो कर जा रहे हैं,

 कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो.संतोष कुमार यादव ने छात्रों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि हम आपके स्वर्णिम भविष्य की कामना करते हैं आप जीवन के  उच्चतम शिखर पर पहुंचे ,आप जहां भी जिस क्षेत्र में जाएं पूरी लगन,ईमानदारी,समय का ध्यान रखें तभी जीवन में सफलता मिलेगी,

समारोह में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया,जिसमें  रागनी सिंह मिस फेयरवेल और आनंद रस्तोगी मि.फेयरवेल चुने गए, 

,कार्यक्रम को  डॉ आशुतोष सिंह, डॉ गौरव, डॉ बृजेश प्रजापति,डॉ अजय पाण्डेय ,डॉ.सुधीर दीक्षित, डॉ.विनीता दीक्षित ने भी संबोधित किया,

इस अवसर पर छात्र _छात्राएं उपस्थित थे संचालन शिवांगी सिंह व आंचल ने किया

भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने मनाई छत्रपति शिवाजी महाराज की पुण्यतिथि

छत्रपति शिवाजी की जीवनी युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत शिवम श्रीवास्तव

रूद्रपुर देवरिया नगर के वस स्टेशन स्थित कार्यालय पर छत्रपति शिवाजी महाराज की पुण्य तिथि भाजपा युवा मोर्चा के  कार्यकर्ताओं द्वारा मनाया गया  भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष शिवम श्रीवास्तव ने कार्यकर्ताओं के संबोधन में कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज  अपना पूरा जीवन मुगलों के खिलाफ स्वराज लाने के लिए  न्योछावर कर दिया  आज के युवाओं को छत्रपति शिवाजी महाराज से प्रेरणा लेनी चाहिए ताकि उन्हें देशभक्ति और अपने मिट्टी के प्रति प्रेम जागृत हो सके

कार्यक्रम मे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर कार्यवाहक सौरव   अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष भीम सोनकर रामप्रवेश पटेल  मंडल महामंत्री नितेश श्रीवास्तव मंडल उपाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा दीपक सिंह अनिल गौतम जितेंद्र यादव मंडल मंत्री  अभिषेक गुप्ता अभिषेक मिश्रा रजत जयसवाल  रोहित वर्मा अजय भारती  आदि कार्यकर्ता उपस्थित  थे

खेत मे खड़ी डंठल में पकड़ी आग, पुलिस से लेकर फायर ब्रिगेड तक आग बुझाने में रहे हलकान

पशुओं के लिए चारा का बना संकट

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया गुरुवार को एकौना थाना क्षेत्र के जगदीशपुर भेलऊर के ताल से लेहन डंठल मे पकड़ी आग ने तांडव मचा दिया जिससे आधा दर्जन गांवों के सिवान तक आग पहुंची जिसमें लेहनी के साथ लगभग 20 बीघा खड़ी फसल भी जल कर राख हो गयी मौके पर पहुची फायर ब्रिगेड की गाड़ी पुलिस व ग्रामीणो के सहयोग से आग बुझाने में लग रहे

बताया जा रहा है कि वहोरा भेड़ी के सिवान स्थित खेत में कंबाइंड चल रही थी जहां अज्ञात कारणो से आग पकड़ ली आग इतना भयानक था कि तेज हवा के चलते पश्चिम से पकड़ी आग जगदीशपुर भेलउर सराव होते हुंये पूरव नारायनपुर के सिवान तक पहुंच पहुंच गई जिसमें लगभग 200 बीघा लेहनी जिनके खेत मे फसल कट गयी थी जो जलकर राख हो गई आग की चपेट ते नगवा निवासी हरकेश यादव जिनका खेत बहोरा में था जिनकी  खड़ी फसल के साथ और किसानों के भी फसल आग की चपेट मे आने से जलकर राख हो गई मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी एकौना पुलिस व ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया आज लगभग 3 घंटा तक अपना तांडव मचाती रही

मालूम हो कि खेतों में लग रही आग को लेकर जिलाधिकारी देवरिया दिव्या मित्तल के निर्देश पर 30 अप्रैल तक खेतों में भूसा बनाने वाली मशीन एक्स्ट्रा रीपर चलने पर रोक लगा दी है लेकिन अधिकतर किसानों के फसल कट जाने से खेत में लेहन खड़ी है

एक्स्ट्रा रीपर पर रोक लगने पशुओं के लिए चारा का संकट

पूर्व विधायक अनुग्रह नरायन उर्फ खोखा सिंह के प्रतिनिधि हरेंद्र सिंह त्यागी ने बताया कि अधिकतर किसानों का फसल खेतों में कट गया है लेहन (डंठल) खेतो मे पड़ा है अगर प्रशासन द्वारा रोक नहीं लगाया गया होता तो सारी लेहन कट जाती अगर ऐसा ही रहा तो आने वाले समय में पशुओं के चारा के लिए संकट बन जाएगा जिलाधिकारी को चाहिए कि जिन खेतों की फैसले कट गई है वहां एक्स्ट्रा रीपर चलने दिया जाए

कंबाइन मशीन की चिंगारी से लगी आग मे मशीन सीज, मुकदमा दर्ज

 बिना अग्निशामक यंत्र, पर्याप्त पानी एवं बालू भरी बाल्टी के कंबाइन मशीन से हो रही थी गेहूं की कटाई

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया एकौना थाना क्षेत्र के ग्राम भेड़ी मे बिना अग्नि शमन संसाधन के कंबाइन मशीन द्वारा काट रहे गेहूं के फसल में कंबाइंड से लगी आग में  कंबाइन ड्राइवर की लापरवाही मानते हुए एसडीएम के जांच के उपरांत एकौना थाने में मुकदमा पंजीकृत करा कंबाइन को सीज कर दिया 

आग से 25 काश्तकारों की लगभग 6.000हे0 की गेहूँ की खड़ी फसल जल कर हुयी राख

उप जिलाधिकारी हरिशंकर लाल ने बताया कि गुरूवार को ग्राम भेड़ी में एक कम्बाईन मशीन जिसका चेचिस नं० PAIN 913A19019 के द्वारा गेहूँ की कटाई की जा रही थी प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार उसमें चिंगारी उत्पन्न होने से अचानक गेहूँ की खड़ी फसल में आग पकड़ ली। कंबाइन मशीन पर आग बुझाने के लिए कोई साधन उपलब्ध नही था।

उन्होने वताया कि जिला प्रशासन द्वारा पूर्व में ही दिशा-निर्देश जारी किया गया है कि कंबाइन मशीन का प्रयोग करने से पहले पर्याप्त पानी की व्यवस्था, अग्निशामक यंत्र, बालू आदि रखकर खेतों में कंबाइंड मशीन चलाई जाए, जिससे आग को शुरुआती स्तर पर नियंत्रित किया जा सके

 वताते चले कि आग इतनी विकराल थी कि फायर ब्रिगेड की दो गाड़ी पुलिस व राजस्व कर्मी तथा ग्रामीणों के सहयोग से आज पर काबू पाया गया मौके पर एसडीएम हरिशंकर लाल नायव तहसीलदार अनिल कुमार तिवारी  राजस्व विभाग की संयुक्त टीम के साथ मौके पर तत्काल पहुंचे,  राजस्व टीम में उपस्थित लेखपालों द्वारा घटना में नुकसान का जायजा लिया गया, जिसमें 25 काश्तकारों की लगभग 6.000हे0 की गेहूँ की खड़ी फसल जल कर नष्ट हो गयी। चालक को कंबाइन मशीन के साथ हिरासत में लेते उस पर मुकदमा पंजीकृत कर कंबाइन मशीन को सीज कर दिया

बुधवार, 2 अप्रैल 2025

बैंक में सुरक्षा के वावजूद उच्चको ने महिला का उडाया 50 हजार

   पुलिस लगी सीसीटीवी कैमरा खगालने में

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर नगर के मेंन बाजार स्थित भारतीय स्टेट बैंक मे बुधवार को रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के छपोली निवासी बदामी देवी पत्नी मुन्नीलाल का ₹50 हजार उचक्के बैंक के अंदर से उड़ा दिए महिला बैंक में पैसा निकालने आई थी बताते चले की पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर के निर्देश पर प्रत्येक दिन पुलिस द्वारा बैंक की चेकिंग की जाती है वही बैंक के भी सुरक्षा गार्ड लगे रहते हैं उसके बाद भी उच्चको ने यह घटना का अंजाम दे दिया जिससे दोनों पर प्रश्न लग जाते हैं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ?पुलिस घटना को लेकर सीसीटीवी कैमरा खगालने मे लगी है

उदय ऐकाडमी में पुष्प वर्षा कर बच्चों का हुआ स्वागत

उत्साह के साथ शुरू हुआ शैक्षणिक सत्र

रुद्रपुर देवरिया शैक्षणिक सत्र की शुरुआत रुद्रपुर नगर स्थित उदय एकाडमी के बच्चों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया  स्वागत में अभिभूत बच्चे भी गदगद नजर आए

नए सत्र की शुरुआत में उदय ऐकाडमी के प्रबंधक डी एन सिंह प्रिंसिपल योगेंद्र सिंह द्वारा स्कूल पर विशेष व्यवस्था की गई थी जहां बच्चों के स्वागत में स्कूल की शिक्षिका ममता श्रुति सिंह आकांक्षा रंजन वर्मा द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया स्कूल के प्रबंधक डी एन सिंह ने बताया कि नर्सरी से लेकर कक्षा 8 तक लगभग 500 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं नए सत्र में स्कूल आगमन पर उन्हें पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया है

जे एन एकेडमी में हुआ पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया तहसील क्षेत्र के ग्राम गहिला दूधेला स्थित जे एन एकेडमी मे वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया जिसका शुभारम्भ मुख्य अतिथी रामजी सहाय पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर बृजेश पांडे द्घारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया  तत्पश्चात छात्र छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया

सर्व शिक्षा का मुल उद्देश्य वच्चो का सर्वांगीण विकास प्रो. बृजेश पाण्डेय

प्राचार्य वृजेश पाण्डेय ने कहा कि आज शिक्षा व्यवस्था बहुत बदल गई है,हमें बच्चों को बदली परिस्थितियों के हिसाब से शिक्षा देने की जरूरत है,शिक्षक केवल किताबी ज्ञान न दें बल्कि  छात्रों को पाठ्य सहगामी क्रियाओं की तरफ भी आकर्षित करें ,ताकि उनका हर पक्ष मजबूत हो सकें,शिक्षा का मूल उद्देश्य ही बच्चे का सर्वांगीण विकास करना है,

बच्चे भविष्य के राष्ट्र निर्माता हैं .डॉ.शरद वर्मा

डॉ.शरद वर्मा ने कहा कि शिक्षक और अभिभावक दोनों ही छात्रों की प्रतिभा को पहचान कर ही उसी दिशा में उसे आगे ले जाने के लिए बेहतर प्रयास और वातावरण प्रदान करें.बच्चे ही आने वाले विकसित भारत का भविष्य है,वहीं राष्ट्र निर्माता है

 अतिथियो द्घारा खेल कूद  तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में  प्रथम,द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्रों को  मेडल व प्रमाणपत्र तथा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया जिसे पाकर उनके चेहरे खिल प्रबंधक डॉ.अशोक कुमार सिंह ने हाय अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय की कार्यप्रणाली पर प्रकाश डाला,

इस अवसर पर विजय बहादुर सिंह,प्रदीप प्रजापति,अनुराधा तिवारी,प्रकृति त्रिपाठी,राजेश पटेल,धनेश चौरसिया, आदित्य चौरसिया, संस्कृति सहित तमाम छात्र_छात्राएं,अभिभावक गण उपस्थित थे

अंक प्रमाण पत्र व पुरस्कार पाकर बच्चों के खिले चेहरे

 सकारात्मक प्रतिस्पर्धा से छात्रों में निरन्तर होता है  विकास.एस डी एम

मनोज रूंगटा

रूद्रपुर देवरिया रुद्रपुर नगर के पूर्वी तिवारी टोला स्थित प्राथमिक विद्यालय रुद्रपुर द्धितीय के छात्रों को एस डी एम हरि शंकर लाल द्वारा अंक प्रमाण पत्र के साथ पुरस्कार वितरण किया गया

सर्वप्रथम एस डी एम हरि शंकर लाल व सभासद श्वेता पांडे द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया विद्यालय की प्रधानाध्यापक नर्वदेश्वर मणि द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण का स्वागत किया गया

एस डी एम  ने कहा कि आज सरकारी स्कूल मे शिक्षा प्राइवेट स्कूल से भी बेहतर हो रही है सरकार द्वारा चलाई जा रही कायाकल्प योजना के माध्यम से स्कूल को इंग्लिश मीडियम के तर्ज पर बनाया जा रहा है ताकि कम खर्च में बच्चे प्राइवेट स्कुल से अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सके

खंड शिक्षाधिकारी राज किशोर ने आये अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं प्रकाश डाला

मंगलवार, 1 अप्रैल 2025

साहु राजाराम शिक्षा निकेतन मे वार्षिकोत्सव आज

 शिक्षा और समाज विषयक' पर होगा संगोष्ठी का आयोजन 

रूद्रपुर देवरिया शिवम सेवा संस्थान रुद्रपुर द्वारा संचालित साहु राजाराम शिक्षा निकेतन एवं गिरिजा देवी रामेश्वर प्रसाद पूर्व माध्यमिक विद्यालय रुद्रपुर का वार्षिकोत्सव एवं 'शिक्षा और समाज विषयक' संगोष्ठी का आयोजन होगा यह जानकारी विद्यालय के प्रबंधक मृत्युंजय प्रसाद विशारद एव प्रधानाचार्य रामभगत शर्मा ने सयुक्त रूप से देते हुये बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  डॉ बालमुकुंद जी,,संगठन मंत्री, अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना, नई दिल्ली

विशिष्ट अतिथि श्री जय प्रकाश जी निषाद पूर्व राज्यमंत्री/विधायक रुद्रपुर प्रोo सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी पूर्व विधायक श्वेता जी जायसवाल अध्यक्षा,नगर पालिका परिषद गौरा बरहज सुधा जी निगम,अध्यक्षा नगर पंचायत,रुद्रपुर होगी अध्यक्षता महंत  रमाशंकर भारती ,पीठाधीश्वर,श्री दुग्धेश्वर नाथ मंदिर करेगे

यू.पी.एस के विरोध में शिक्षकों,कर्मचारियों ने काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन किया

सरकार पुरानी पेंशन बहाल करे नही तो आंदोलन को होगे बाध्य.सन्तोष कुमार

रुद्रपुर देवरिया  रामजी सहाय पी जी कॉलेज के शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने काली पट्टी बांध कर यू पी एस के विरोध में नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया,

 महाविद्यालय इकाई शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो संतोष कुमार यादव ने कहा कि जब तक सरकार पुरानी पेंशन बहाल नहीं कर देती तब तक हम आंदोलन करते रहेंगे

गुआक्टा प्रतिनिधि डॉ.शरद वर्मा ने कहा कि पुरानी पेंशन हक है हमारा, इसे हम लेके रहेंगे,सरकार को हमारी मांग पूरी करनी ही पड़ेगी, इससे पहले पुरानी पेंशन बहाल करो,यूपीएस गो बैक,जैसे गगनभेदी नारों से कर्मचारियों ने अपना गुस्सा जाहिर किया

प्रदर्शन करने वालों में डॉ मनीष कुमार,डॉ नरेंद्र कुमार शर्मा, डॉ गौरव , डॉ विमल कुमार, डॉ बृजेश प्रजापति, डॉ आनंद मोहन,राम कृष्ण भारती,श्रीकांत मणि त्रिपाठी,पंकज यादव,राम प्रताप पटेल,शेष मणि थे

नवागत ए एसपी ने किया रुद्रपुर कोतवाली का निरीक्षण

नगर भ्रमण के दौरान ई रिक्शा वालों को दी चेतावनी

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया देवरिया जनपद में नवागत अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी  ने सोमवार के देर शाम रुद्रपुर कोतवाली का निरीक्षण किया जहा नगर भ्रमण के दौरान ई-रिक्शा वालों को चेतावनी दी

ए एसपी अरविंद कुमार वर्मा ने देर शाम रुद्रपुर कोतवाली पहुंचे जहा कंप्यूटर पटल वैरक निर्मणाधीन कार्यालय मेश साहित भोजनालय आदि का निरीक्षण कर साफ सफाई का निर्देश दिया  थाना प्रभारी रतन पांडे से रुद्रपुर कोतवाली के भौगोलिक स्थिति की जानकारी प्राप्त की तपश्चात नगर के प्रमुख चौराहों पर भ्रमण किया इस दौरान ई-रिक्शा का भी चेकिंग की

चेकिग के दौरान ई रिक्सा वालो से यातायात के नियमों का पालन कर चलने को कहा

एस पी के निर्देश पर स्व.विशाल सिंह हत्याकांड में नामजद तीन अभियुक्तो पर लगा गैंगस्टर

रुद्रपुर देवरिया देवरिया जनपद के एकौना थाने के होली बलिया निवासी स्व विशाल सिंह हत्या कांड में नामजद अभियुक्तों पर पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर के निर्देश पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है वर्तमान में तीनों अभियुक्त जिला कारागार देवरिया में निरूद्ध हैं    फाइल फोटो स्व. विशाल सिंह

मालूम हो की 16 नवंबर की रात होली बलिया निवासी विशाल सिंह उम्र 28 वर्ष पुत्र विनीत सिंह की हत्या हो गई थी जो घटना हाई प्रोफाइल होने के नाते मुख्यमंत्री जी के संज्ञान में चला गया था जहां मृतक के पिता विनीत सिंह के तहरीर पर इन सभी अभियुक्तों पर मुकदमा पंजीकृत था

तीनो अभियुक्तो के विरुद्ध एकौना थाने में है मुकदमा पंजीकृत


एकौना थाना की संस्कृति पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मो. रजा उर्फ राजा खान पुत्र इदरीश निवासी घोसी पुरवा जंगल मातादिन थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर , फैन रैनी पुत्र फजल निवासी जेल बाईपास जंगल मातादिन थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर राहुल अली5 उर्फ रहीमुल पुत्र वाहिद अली निवासी रानीपुर भिटहा थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है

अभियुक्तों का आपराधिक इतिहासः 

1.गैंग लीडर मो रजा उर्फ राजा खान पर मु.अ.सं. 199/2024 धारा  191(2), 103(1), 253(क) बी.एन.एस. व 4/25 आर्म्स ऐक्ट ,मु.अ.सं0 200/2024  धारा  309(4), 317(2), 132, 109(2) बी.एन.एस. व 7/27 आयुध अधिनियम थाना एकौना जनपद देवरिया

2.सदस्य फैज रैनी पर मु.अ.सं.199/2024 धारा  191(2), 103(1), 253(क) बी.एन.एस. व 4/25 आर्म्स ऐक्ट थाना एकौना जनपद देवरिया।  

3.सदस्य राहुल अली उर्फ रहीमुल पर मु.अ.सं. 199/2024 धारा  191(2), 103(1), 253(क) बी.एन.एस. व 4/25 आर्म्स ऐक्ट ,मु.अ.सं. 204/2024 धारा 109(1), 132 बी.एन.एस. व 3/25/27 आयुध अधिनियम थाना एकौना मेमुकदमा पंजीकृत है

सोमवार, 31 मार्च 2025

पुलिस ने चार अभियुक्तों को शान्ति भंग में चालान कर भेजा जेल

रूद्रपुर देवरिया पुलिस अधीक्षक देवरिया विक्रान्त वीर के निर्देश पर  अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान मे  रुद्रपुर पुलिस विभिन्न प्रकरणों में कुल चार अभियुक्तों को शांति भंग में चालान कर जेल भेज दिया 

पुलिस के अनुसार रामचक वरईया निवासी हिरावन सोनकर पुत्र घुरा ,विद्या प्रसाद गुप्ता पुत्र माधो तथा शिवबचन पुत्र स्व रामसकल .श्याम पाण्डेय पुत्र विरेन्द्र पाण्डेय  लखनाघाट  को गिरफ्तार कर  शान्ति भंग में चालान कर जेल भेज दिया

रतन पांडे द्वारा स्वरचित दिग्दर्शिका पुस्तक का हुआ विमोचन

स्वयं रचित दिग्दर्शिका के माध्यम से सनातन धर्म को जगाने का प्रयास

रुद्रपुर देवरिया धर्म के प्रति आस्था रखने वाले रतन पांडे ने हिंदी नव वर्ष पर स्वरचित दिग्दर्शिका हिंदू काल गणना के वैज्ञानिक तथ्य नामक पुस्तक के माध्यम से सनातन धर्म को जगाने का काम किया है जिसका विमोचन हिंदू नव वर्ष पर एसडीएम हरिशंकर लाल ने किया और स्वयं रचित दिग्दर्शिका के माध्यम से सनातन धर्म को जगाने पर धन्यवाद ज्ञापित किया

रतन पांडे ने बताया कि पुस्तक में 22 पेज के माध्यम सृष्टि रचना के समय से अब तक की  सतयुग, द्वापर ,त्रेता युग का वर्णन किया गया हैपु स्तक में बसंत का वैभव, समाज में शक्ति की भक्ति, सृष्टि के प्रथम राष्ट्र भारतवर्ष का उदय, त्रेता युग में प्रभु श्री राम का राज्याभिषेक, द्वापर युग में युधिष्ठिर संवत का प्रारंभ, कलयुग में विक्रम संवत का प्रारंभ तथा सम्राट विक्रमादित्य की नवरत्न सभा हिंदू काल गणना सूक्ष्मतम  से विराटतम विदेशी कॉल गणनाओं की विसंगतियां का वर्णन चित्र व लेख के माध्यम से किया गया है ताकि आने वाले पीढ़ियां सनातन धर्म को जान सके

धूमधाम से मना ईद का त्यौहार, नमाज अदा कर मागी अमन चैन और खुशहाली की दुआ

त्योहार को लेकर ईदगाह व मस्जिदों पर तैनात रही पुलिस

ईदगाह में नमाजियो की भीड़ अधिक होने से दो शिफ्ट में नमाज हुई अदा

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में ईद- उल- फितर पर्व श्रद्धा एवं विश्वास के साथ मनाया गया जहां मुसलमान ईदगाह पर नवाज अदा कर अल्लाह ताला से बरकत तथा अमन चैन की दुआ मांगी

सोमवार को जमुनी चौराहा स्थित ईदगाह (कर्बला ) पर 7.50 बजे मौलाना सद्दाम द्वारा नमाज अदा कराई गई जहां अधिक भीड़ होने पर दूसरे शिफ्ट में नमाज अदा करायी गयी मौलाना सद्दाम ने बताया कि समाप्ति और शब्वाल माह की प्रथम तिथि को ईद उल फितर मनाई जाती है ईद शब्द अरवी के ऊद से लिया गया है ईद का शाब्दिक  अर्थ है खुशी और ऊद का अर्थ है बार-बार आने वाली खुशी फिर बार-बार लौट कर आने वाली खुशी का यह त्योहार ईद है इसमें बिना भेदभाव के लोग खुशियां मनाते है

रजिया सुल्तान गाजीपुर भैसही निवही इसरपुरा में शांतिपूर्वक ईद का पर्व मनाया गया ईद के त्यौहार को  लेकर क्षेत्राधिकारी अंशुमन श्रीवास्तव थाना प्रभारी रतन पांडे के साथ पुलिस के जवान भी तैनात थे

नगर पंचायत द्वारा सफाई की व्यवस्था के साथ पेयजल की व्यवस्था कराई गई थी

समाज सेवियो ने गले मिलकर दी ईद की मुबारकबाद

ईद पर खुशी का इजहार कर गले मिलते बच्चे

पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण उर्फ खोखा सिंह ने ईद के त्यौहार पर एक दूसरे से गले मिलकर बधाई देते हुए कहा कि ईद का त्यौहार हमें भाईचारा का संदेश देता है जिससे मिल जुलकर रहने  की प्रेरणा मिलती है

पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष के पूर्व अध्यक्ष प्रतिनिधि समाजवादी नेता वीरेंद्र शर्मा नगर पंचायत अध्यक्ष के पूर्व प्रत्याशी समाजसेवी मनमथ  त्रिपाठी लल्लन गुप्ता शशांक शेखर गुप्ता  महेश वर्मा ने मुसलमान भाइयों से गले मिलकर ईद की बधायी दी

रविवार, 30 मार्च 2025

पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान 23 ई- रिक्शा को किया सीज 14 पर लगाया जुर्माना

बिना नंबर प्लेट व नाबालिक चला रहे थे ई रिक्शा

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर के निर्देश पर शांति सुरक्षा / कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतू चलाये जा रहे चेकिंग अभियान में क्षेत्राधिकारी अंशुमन श्रीवास्तव के निर्देश में थाना प्रभारी रुद्रपुर रतन पांडे ने रुद्रपुर नगर के चौराहा पर चेकिंग अभियान चलाया जिसमें लगभग 50 से अधिक ई रिक्शा का चेकिंग किया जिसमे बिना नावालिक विना ड्राइविंग लाइसेंस  गलत नंबर प्लेट तथा बिना फिटनेस 23 ई रिक्शा को सीज किया वहीं 14 ई रिक्शा पर 14,500 का जुर्माना लगाते हुए ई चालान किया

रतन पांडे ने बताया कि चेकिग  आभियान चलाया गया है जहां नियम का पालन न करने वाले को विरुद्ध कार्रवाई की गई है

वार्षिक परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बच्चों का रिपोर्ट कार्ड पाकर खिला चेहरा

 मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया दुग्धेश्वर नाथ वार्ड स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल में  दीक्षांत  समारोह का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ विद्यालय के निदेशक रौशन जयसवाल ने माँ सरस्वती के चित्र पर  पुष्प आर्पित कर  दीप प्रज्जवलित के साथ किया 

प्रबंधक ने बच्चो को उपहार, प्रमाण पत्र व मेडल  देकर वढ़ाया हौसला 

कक्षा 1 से लेकर 11 तक वार्षिक परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रर्दशन करने वाले बच्चो को उपहार, प्रमाण पत्र तथा ट्रॉफी  देकर उनका हौसला बढ़ाया गया ताकि वे भविष्य की भी  आगामी परीक्षाओ में भी ऐसे ही सफलता प्राप्त करे 

विद्यालय के प्रधानाचार्य  अमित पटवा जी ने बच्चो की सफलता पर  उनको उज्जवल भविष्य की शुभकामनाये दी क्रमशः नर्सरी से ११ में  मंतव्य गुप्ता, प्रथम, सानिध्य, अद्विश, परनेश, आदिल, दिव्यांश, असविता, अविका, मिनाक्षी, गर्वी, आदर्श,श्री, आकांशा, अमृतांशु, मनस्वी,निविशा, स्वतंत्र, अमाइरा, अनन्या, अभ्यांश,अद्विक, श्रेया,सान्वी,सूर्यांश, रोहिणी, दिव्यम, अथर्व,कुञ्ज,मनवीर, अक्षिता,शर्व,आदिल,यशिका,अदिति,तेजस,स्वगणिक,असाद,प्राची, आशीष इत्यादि थे

 इस दौरान विभिन्न अन्य श्रेणियों जैसे हिंदी लेखन,अंग्रेजी लेखन,अनुशासन,सर्वश्रेठ उपस्थिति के लिए भी छात्र- छात्राओं को पुरस्कृत किया गया कार्यक्रम कॉलेज के शिक्षक के साथ बच्चों के अनुभव उपस्थित थे  कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की समन्यवक अंकिता त्रिपाठी एवं सभी शिक्षकों का एहम योगदान रहा ।

डी एम के आदेश से 30 अप्रैल तक खेतो मे नहीं चलेगी भूसा बनाने वाली मशीन

 किसानो की फसल को सुरक्षित रखने के लिए प्राशासन ने लिया निर्णय

मनोज रूंगटा

कंबाइंड मशीन के साथ अग्निशमन यंत्र रखने की अपील

रुद्रपुर देवरिया प्रति वर्ष किसानो की खड़ी फसल में कटाई के दौरान भूसा बनाने वाली मशीन से लग रही आग मे किसानो के  नुकसान को देखते हुए जिलाधिकारी के दिए गए निर्देश पर 30  अप्रैल तक भूसा बनाने वाली मशीन एक्स्ट्रा रीपर नहीं चलेगी

प्रति वर्ष लाखों की फसल किसानों के जलकर होती है बर्बाद

जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने दिए गए निर्देश में कहा कि गेहूं की खड़ी फसल में आग लगने से किसानों की व्यापक रूप से क्षति हो जाती है तैयार फसल को किसानों द्वारा कंबाइंड मशीन व हाथों से कटाई की जाती है इसी दौरान भूसा बनाने की मशीन एक्स्ट्रा रीपर भी चलती है जिससे कभी-कभी  चिंगारी निकलने से फसल के अवशेष में आग भी लग जाती है जहां किसान की खड़ी फसल भी चपेट में आ जाती है

उन्होंने कंबाइंड के साथ अग्निशमन यंत्र रखने की अपील की ताकि किसानों का फसल सुरक्षित रहे

आदेश के उल्लंघन मे पुलिस ने दो को शांति भंग में किया चालान


रुद्रपुर देवरिया जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देश के उल्लंघन में पुलिस ने दो लोगों को शांति भंग मैं चालान कर दिया वह खेत में मशीन से भूसा बनाने का काम कर रहे थे

 थाना प्रभारी रतन पांडे ने बताया कि शासन के आदेश पर 30 अप्रैल तक भूसा बनाने वाली मशीन चलने पर प्रतिबंध है जहां रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के लखना घाट निवासी श्याम पांडे व सीहोर चक निवासी शिवबचन आदेश का उल्लंघन कर ग्राम गोविंदपुर खेत में भूसा बनाने का काम कर रहे थे


चैत्र नवरात्र प्रारंभ मंदिरों पर उमड़े श्रद्धालु

 नवरात्र के पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया चैत नवरात्र के प्रथम दिन मंदिरों पर भीड़ उमड़ी जहां या देवी सर्वभूतेषु से मंदिर गूजयमान हो गया 

चैत्र रामनवमी के प्रथम दिन रुद्रपुर के गोलावार्ड  स्थित मां पहाड़ सिंह भगवती ,लाला टोली वार्ड स्थित मां शीतला मंदिर, दुग्धेश्वर नाथ मंदिर स्थित सहनकोट देवी ,ग्राम तिवई स्थित मां परम सुंदरी, ग्राम करमेल बनरही स्थित मां करमेल भगवती देवी मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। यहां पर देवी मां की आरती हुई, जिसमें श्रद्धालु शामिल हुए। माता रानी के जयकारों से मंदिर गूंज उठा। मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए भक्तों का आना जारी है। देवी मंदिरों के साथ ही अन्य मंदिरों में भी स्थापित देवी मां के दर्शन व पूजन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा।

नवरात्र के पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना की गई। घर-घर कलश स्थापित कर मां की पूजन की जा रही है

एलबीआर पब्लिक स्कूल के बच्चों में एसडीएम व थाना प्रभारी ने किया रिपोर्ट कार्ड वितरण

मनोज रुंगटा

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर पिड़रा रोड स्थित एल बीआर पब्लिक स्कूल में रविवार को एसडीएम व थाना प्रभारी ने वार्षिक परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओ को रिपोर्ट कार्ड के साथ  मेडल व पुरस्कार वितरण पर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की


 कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि एस़ डी एम  हरिशंकर लाल ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित के साथ किया तत्पश्चा वार्षिक परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले कक्षा 1 से लेकर कक्षा 12 तक के प्रथम द्वितीय व तृतीय आए छात्र-छात्राओं को उपहार प्रमाण पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया

 एस डी एम हरि शंकर लाल ने वच्चो का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि यह  कार्यक्रम सम्मान कार्यक्रम है जिसमें पोडियम पर कुछ  छात्रों को सम्मानित किया गया इसका मतलब या नहीं कि जिन छात्रों को पुरस्कार प्रदान नहीं किया गया उनमें क्षमता नहीं है जो अंतिम स्थान पर है वह भी प्रथम स्थान प्राप्त कर सकते हैं जव वह सही दिशा में उचित मार्गदर्शन में अपना प्रयास जारी रखें  स्कूल सही प्लेटफॉर्म प्रदान कर रहा है 

उन्होंने बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु  निदा फाजली की लिखी कविता सुनाया

 

थाना प्रभारी रतन पांडे ने कहा कि बच्चों को मोबाइल से दूर रहना चाहिए तथा जो बच्चे शिक्षा पर विशेष ध्यान देते हैं उन्हें सफलता अवश्य मिलती है सभी पुरस्कार पाने वाले छात्र- छात्रों को उन्होने उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी 

एस डी एम को प्रतीक चिन्ह देकर कर सम्मानित करते प्रबंधक मनोज यादव


एलबीआर स्कूल के प्रबंधक मनोज यादव ने अतिथि एस डी एम हरिशंकर लाल  थाना प्रभारी रतन पांडे भाजपा नेता राजीव गुप्ता पत्रकार मनोज रूगंटा को अंग वस्त्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया तथा छात्रों के जीवन के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया

किसानो की फसल को लेकर अग्निशमन दस्ता की रुद्रपुर में हुई तैनाती

30 जून तक रुद्रपुर कोतवाली में रहेगा अग्निशमन दस्ता यूनिट प्रभारी महंत राय

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया गर्मी के मौसम को देखते हुए खेतो मे किसानों की खड़ी फसल में आगजनी की घटना पर रुद्रपुर कोतवाली में अग्निशमन दस्ता की तैनाती हो गई है जो फसल कटने तक रहेगी मालूमों की रुद्रपुर ग्रामीण क्षेत्र किसान वाहुल्य इलाका है जहां प्रतिवर्ष किसानों के आगजनी से लाखों का नुकसान हो जाता है जिसको देखते हुए जन प्रति निधियों के प्रयास से फायर ब्रिगेड कार्यालय बनवाया गया है जो लगभग बनकर तैयार है लेकिन प्रशासन द्वारा एक अग्निशमन दस्ता सहित कर्मचारियों की नियुक्ति रुद्रपुर कोतवाली पर  फसल काटने तक कर दी गई है

 फायर ब्रिगेड के यूनिट प्रभारी लीडिंग फायरमैन महंत राय ने बताया कि हम लोगों की नियुक्ति फायर चालक दीपक कुमार सिंह सहित फायरमैन प्रदीप कुमार यादव अनूप कुमार यादव की हुई है जो 30 जून तक हम लोग रुद्रपुर कोतवाली में रहेगे

 इसी क्रम में जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने सभी थानों पर वाटर टैंक रखने की बात कही है की आग लगने पर तत्काल वॉटर टैंक जा सके

ईद के त्यौहार को लेकर अधिकारियों ने नमाज स्थल का किया निरीक्षण

आज होगी रुद्रपुर नगर में कर्बला व छोटी मस्जिद पर नमाज अदा

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया ईद उल फितर के त्यौहार को लेकर नगर व ग्रामीण क्षेत्र के मस्जिद कर्बला व ईदगाहों का निरीक्षण पुलिस प्रशासन ने किया जहां साफ सफाई के लिए संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश दिया

सोमवार को ईद के त्यौहार को लेकर ईदगाहों पर होने वाली नमाज के मद्यैनजर एसडीएम हरिशंकर लाल थाना प्रभारी रतन पांडे के साथ रुद्रपुर गोला वार्ड स्थित कर्बला (ईदगाह)भरटोला वार्ड स्थित छोटी मस्जिद तथा गाजीपुर भईसही स्थित ईदगाह का निरीक्षण किया और वहां के निवासियों से जानकारी प्राप्त की तब पक्ष साफ सफाई वह पेयजल की व्यवस्था के लिए नगर पंचायत को आवश्यक निर्देश दिया

फैंसी ड्रेस में बच्चों ने बिखेरे विविध रंग, भारत माता से लेकर श्रीराम तक बने नन्हे कलाकार

रुद्रपुर (देवरिया)। एल.बी.आर. पब्लिक स्कूल में मंगलवार को नर्सरी से कक्षा तृतीय तक के छात्र-छात्राओं के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन...