रविवार, 9 जून 2024

मोदी 3 - 0 के मंत्रिमंडल में कमलेश पासवान व पंकज चौधरी के शामिल होने पर भाजपाइयों ने दी बधाई

 मनोज रूंगटा

लगातार चौथी बार बांसगांव से निर्वाचित हुए सांसद कमलेश पासवान ने राज्य मंत्री के रूप में ली शपथ

रुद्रपुर देवरिया देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने व एनडीए 3.0 के मंत्रिमंडल में उत्तर प्रदेश गोरखपुर मंडल के बांसगांव से चौथी बार निर्वाचित सांसद कमलेश पासवान व महाराजगंज से सातवीं बार निर्वाचित सांसद पंकज चौधरी को शामिल किए जाने पर भाजपाइयों ने बधाई देते हुए खुशी का इजहार किया और मिठाई बांटे

लगातार महाराजगंज से सातवीं बार निर्वाचित हुए सांसद पंकज चौधरी ने राज्य मंत्री के रूप में ली शपथ

गोरखपुर मंडल में दो सांसद मंत्रिमंडल  शामिल किए जाने पर भाजपाइयों ने मिठाई खिलाकर किया खुशी का इजहार

बधाई देने वाले में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह विधान परिषद सदस्य डॉक्टर रतनपाल सिंह भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सदर से निर्वाचित सांसद शशांक मणि त्रिपाठी पूर्व मंत्री स्थानीय विधायक जयप्रकाश निषाद सदर विधायक सलश मणि त्रिपाठी पूर्व जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह क्षेत्रीय उपाध्यक्ष छठठे लाल निगम किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह बंधु उपेंद्र सिंह पूर्व विधायक पंडित सुरेश तिवारी भाजपा नेता राजकुमार गुप्ता प्रेम अग्रवाल मोहन उपाध्याय विनोद गुप्ता जिला मंत्री महेश माणि ब्लॉक प्रमुख उषा पासवान प्रतिनिधि राम सुधारे पासवान संगम धर द्विवेदी अनिरुद्ध चौधरी विश्व विजय निषाद कर्मवीर सोलंकी गिरीश सिंह शिरोमणि त्रिपाठी संदीप पासवान विनोद सोनकर अनिल पांडे नगर मंडल अध्यक्ष दिलीप जायसवाल वैभव सिंह कमलेश सिंह भगवान यादव जितेंद्र गुप्ता सुनील गुप्ता अरविंद शुक्ला रमेश गुप्ता कौशल किशोर सिंह जय बहादुर गौतम ऋषि सिंह  आदि भाजपा कार्यकर्ता थे

गुरुवार, 6 जून 2024

दरवाजे पर खड़ी बोलेरो को उड़ा ले गए चोर

 मनोज रूंगटा

रूद्रपुर देवरिया एकौना थाना क्षेत्र के ग्राम होली बलिया में  गुरूवार की सुवह दरवाजे पर खड़ी बोलेरो को चोर उड़ा ले गये 

जानकारी के अनुसार होली बलिया निवासी ऋषिकेश गुप्ता की बोलेरो उनके दरवाजे पर खड़ी थी जहां गुरुवार की भोर में अज्ञात चोर  गाड़ी चुरा ले गये  बोलोरो ले जाते हुये पचलड़ी मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया बोलेरो मलिक ने इसकी सूचना दी जहां पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर जांच कर रही है

डीजे पर अश्लील गाने बजाने को लेकर कहा सुनी में मारपीट पांच पर नामजद मुकदमा दर्ज

 मनोज रूंगटा

पाचँ के विरुद्ध 323 504 506 के तहत मुकदमा हुआ पंजीकृत 

रुद्रपुर देवरिया
रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के गाजीपुर भईसही में डीजे पर अश्लील गाना बजाने को लेकर कोई कहा सुनी के मारपीट में पुलिस ने पाँच के विरुद्ध मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है जानकारी के अनुसार ग्राम बौरडीह निवासी विकास भारती पुत्र राम भरोसा में रूद्रपुर  कोतवाली में दिए गए तहरीर में कहा कि 2 जून को हम अपना डीजे लेकर बगल के गांव गाजीपुर भईसही में डीजे बजाने गए थे जहां गांव के ही पप्पू, मनोज, रामानंद, अखिलेश, ने डीजे पर अश्लील गाना बजाने की बात कह कर लाठी डंडे से मारा पीटा तथा जान से मारने की धमकी दिए 

जिस पर पुलिस ने विकास के तहरीर पर उक्त के विरुद्ध 323 504 506 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया

छत पर सोए अधेड़ पर अज्ञात ने चाकू से किया हमला

मनोज रूंगटा

डॉक्टर ने किया मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर नगर के पूर्वी तिवारी टोला वार्ड में बुधवार की रात्रि छत पर सोए एक अधेड़ व्यक्ति पर अज्ञात हमलावरों ने चाकू से हमला कर भाग गए

जानकारी के अनुसार पूर्वी तिवारी टोला निवासी श्रीनिवास उम्र 55 वर्ष जो बढ़ई का काम करता था वह वुघवार को अपने छत पर सोया था जहां अर्धरात्रि किसी ने उसके गले पर धारेधार हथियार से हमला कर भाग गया 

बताया जाता है कि हमले के बाद वह व्यक्ति बेहोश हो गया जहां होश आने पर उसने अपने को खून लथपथ देख चिल्लाया तो नीचे सो रही उसकी पत्नी छत पर गई जहां हो हल्लाह होने पर मुहल्ले वासियों ने उसे रुद्रपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां उसकी हालत नाजुक होने पर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया

बताया जाता है कि कुछ दिन पूर्व उसके भाई के पत्नी से घर में झगड़ा हुआ था

सुत्रो की माने तो सूचना मिलते ही सुबह पुलिस मौके पर उसके घर पहुंची जहां एक व्यक्ति को पकड़ कर थाने ले आई 

थाना प्रभारी रतन पांडे ने बताया कि सूचना मिली है परंतु अभी तक किसी द्वारा तहरीर नहीं दी गई है

देवरिया डिपो में संविदा चालक के पद पर भर्ती हेतु आवेदन आरम्भ

देवरिया डिपो में कुल संविदा चालकों की वर्तमान में रिक्त जगह 47

मनोज रूंगटा

रूद्रपुर देवरिया  देवरिया डिपो में संविदा चालक के पद पर भर्ती हेतु आवेदन आरम्भ हो गयी है, जिसमें देवरिया डिपो में कुल संविदा चालकों की वर्तमान में रिक्त जगह 47 है, जिसके लिए आवेदन आमंत्रित किये गए है। बसों की उपलब्धता के सापेक्ष सीटो की संख्या घटायी एवं बढ़ाई जा सकती है। 

यह जानकारी सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक मो इरफान ने दी

7 जून को खुखुंदू थाना चौराहा, 10 जून को राजकीय आईटीआई देवरिया, 14 जून को चेरो चौराहा, 18 जून को मईल चौराहा, 20 जून को भटनी नूरीगंज, 24 जून को तरकुलवा बंजरिया मोड तथा 28 जून को बघौच घाट में कैंप संविदा चालक की भर्ती हेतु होगा कैम्प का आयोजन

 उन्होने वताया कि 7 जून को खुखुंदू थाना चौराहा, 10 जून को राजकीय आईटीआई देवरिया, 14 जून को चेरो चौराहा, 18 जून को मईल चौराहा, 20 जून को भटनी नूरीगंज, 24 जून को तरकुलवा बंजरिया मोड तथा 28 जून को बघौच घाट में कैंप संविदा चालक की भर्ती हेतु कैम्प का आयोजन किया जाएगा।  भर्ती हेतु भारी वाहन चलाने का 2 वर्ष पुराना चालक लाइसेंस, शैक्षिक प्रमाण पत्र आठवीं पास, आधार कार्ड, उम्र 23 वर्ष 6 माह से कम न हो, लंबाई 5 फुट 3 इंच से कम न हो, दो पासपोर्ट साइज फोटो भर्ती हेतु मानक निर्धारित किया गया है।

बुधवार, 5 जून 2024

शाम्भवी ने नीट परीक्षा में 826 वां रैंक लाकर जिले का नाम किया रोशन

मनोज रूंगटा

अमित त्रिपाठी तरकुलवा देवरिया स्थानीय विकास खण्ड क्षेत्र के नरहरपट्टी निवासी ध्रुवनारायण गुप्ता की बेटी शाम्भवी गुप्ता ने नीट की परीक्षा 2024 में 826 वीं रैंक के साथ उत्तीर्ण कर अपने परिवार गांव तथा जिले का नाम रोशन किया है। 

नीट मे 826 वी रैक आने से परिवार मे खुशी की लहर

उसकी इस सफलता से पूरे परिवार सहित पूरे गांव और क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।शाम्भवी ने परीक्षा उत्तीर्ण करने का सारा श्रेय अपने पिता श्री ध्रुवनारायन गुप्ता तथा माता श्रीमती विजय लक्ष्मी गुप्ता को दी।5मई को सम्पन्न हुई नीट परीक्षा का रिजल्ट 4 जून को आया। इसमें शाम्भवी गुप्ता ने 720 में 706 अंक प्राप्त करते हुए आल इंडिया रैंक में 826वां स्थान प्राप्त किया।शाम्भवी के चाचा अरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि शाम्भवी बचपन से ही एक मेधावी विद्यार्थी थी ।शाम्भवी ने हाईस्कूल की परीक्षा वर्ष 2021में मेट्रोपॉलिटन कालेज गोरखपुर से 96.2प्रतिशत के साथ और इण्टर परीक्षा वर्ष 2023 में 98.50 प्रतिशत के साथ उत्तीर्ण की। इसके बाद वह नीट परीक्षा की तैयारी में जुट गई। 

ईमानदारी से यदि परिश्रम हो तो सफलता अवश्य मिलेगी योग्य चिकित्सा वन करूंगी लोगों की सेवा

अपनी सफलता को लेकर शाम्भवी ने कहा कि ईमानदारी से यदि परिश्रम किया जाय तो सफलता अवश्य मिलेगी। उसने कहा कि मैं एक योग्य चिकित्सक बन कर लोगों की सेवा करना चाहती हूं। उसकी इस सफलता पर उसके बड़े पापा पीसीएस अधिकारी राजाराम गुप्ता ,चाचा अरुण कुमार गुप्ता, अर्जुन गुप्ता, अवधेश गुप्ता, उपेन्द्र गुप्ता, अशोक गुप्ता सहित क्षेत्र के आशिक अली, जय प्रकाश सिंह, रमाशंकर, शिक्षक रमेश प्रसाद, अमित कुमार त्रिपाठी, डॉ प्रमोद गुप्ता, डॉ श्रीराम कुशवाहा, जितेन्द्र प्रसाद, रमेश यादव, भूपेन्द्र यादव,जे पी सिंह सुभाष यादव, महेश लाल प्रसाद, उपेन्द्र यादव, उपेन्द्र सिंह किसान गुप्ता सहित क्षेत्र की तमाम लोगों ने इस बड़ी सफलता पर अपनी शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित किया।

अखिलेश प्रताप सिंह ने देवरिया की जनता का जताया आभार शशांक मणि को दी जीत की बधायी

 मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया देवरिया की जनता का आदेश अखिलेश प्रताप सिंह ने शिरोधार्य बताया और कहा कि हम हारे जरूर हैं लेकिन देवरिया की जनता ने हमें खूब प्यार दिया मैंने अपनी मेहनत में कोई कसर नहीं छोड़ा 

उन्होंने देवरिया की जनता व गठबंधन के साथी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया और शशांक मणि त्रिपाठी को जीत की बधाई दिया 

देवरिया में रहकर निरंतर देवरिया की जनता की सेवा करूंगा

अखिलेश प्रताप सिंह ने कि हम देवरिया में रहकर निरंतर देवरिया की जनता की सेवा करूंगा

बताते चले कि अखिलेश प्रताप सिंह रुद्रपुर विधानसभा में पूर्व विधायक रहे जहां उन्हें विकास पुरुष से नाम से जाना जाता है

शशांक मणि ने देवरिया के जनता का जताया आभार कहां -विकास की धारा बहाने के लिए कटिबद्घ

रूद्रपुर देवरिया लोक सभा देवरिया से निर्वाचित सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने देवरिया व कुशीनगर जनपद के जनता का आभार जताया और कहां की क्षेत्र मे विकास की धारा बहाने के लिए मैं कटिबंध हूं उन्होंने देवरिया की जनता के साथ पांचो विधानसभा के विधायक दोनों जिला के जिलाध्यक्ष सहित देवरिया जनपद में चुनाव समय उत्साह प्रदान करने आए शीर्ष के नेताओं का आभार जताते हुए अपने परिवार को धन्यवाद दिया

क्षेत्र के विकास के लिए रूपरेखा होगी तैयार 

उन्होंने कहा शपथ के उपरांत क्षेत्र में विकास के लिए रूपरेखा तैयार कर क्षेत्र का दौरा करूंगा और वहां की जनता से अवगत होकर उनके दुख सुख का साथी बनूगा

मंगलवार, 4 जून 2024

मोदी के लहर में कमलेश ने वासगाव लोकसभा से चौथी बार मारी बाजी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देवरिया गोरखपुर जनसभा न कर रुद्रपुर विधानसभा में की थी जनसभा

मनोज रूंगटा

कांटे की टक्कर में 3150 मतों से की जीत हासिल

रुद्रपुर देवरिया बांसगांव लोकसभा क्षेत्र से भाजपा व इंडिया गठबंधन की कांटे की टक्कर में कमलेश पासवान ने चौथी बार जीत दर्ज कराई

मालूम हो कि कमलेश पासवान के प्रतिद्घदी के रूप में तीन बार से सदल प्रसाद ने मजबूती रूप से लड़ाई लड़ी लेकिन मोदी के लहर में कमलेश पासवान ने चौथी बार बाजी मार कर अपने जीत का  रिकॉर्ड दर्ज करा दी

कमलेश पासवान के जीत पर भाजपाइयों ने मिठाइयां बांटते हुए जीत की दी बधाई 

बधाई देने वालों में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एम एल सी डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह विधान परिषद सदस्य डॉक्टर रतनपाल सिंह पूर्व मंत्री स्थानीय विधायक जयप्रकाश निषाद और विधायक पंडित सुरेश तिवारी भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष अंतर्यामी सिंह क्षेत्रीय उपाध्यक्ष छठठे लाल निगम राजकुमार गुप्ता सुनील पासवान जिला मंत्री माहेश माणि रमेश सिंह अरविंद शुक्ला सुनील गुप्ता जितेंद्र गुप्ता रुद्रनाथ मिश्रा अनिल पांडे जय बहादुर गौतम रमेश गुप्ता नगर मंडल दिलीप जायसवाल आदि कार्यकर्ता थे

चौथी बार जीत दर्ज करने में 3140  मतों से हार जीत का अंतर रहा2

2019 के लोकसभा चुनाव में बांसगांव सीट पर मतदाताओं की संख्या 17 लाख 51 हजार 258 थी, जिसमें 9 लाख 69 हजार 136 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था. इस सीट पर 55.34 फीसदी वोटिंग हुई थी. बीजेपी उम्मीदवार कमलेश पासवान को 5 लाख 46 हजार 673 वोट मिले थे, जबकि बसपा के सदल प्रसाद की झोली में 3 लाख 93 हजार 205 वोट गए थे. बीजेपी ने बीएसपी को 1 लाख 53 हजार 468 वोटों के अंतर से हराया था

सदल ने धांधली का लगाया आरोप  रि काउंटिंग  की मांग की


बांसगांव इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सदल प्रसाद ने काउंटिंग में बैठे अधिकारियों पर धांधली का आरोप लगाते हुए रि काउंटिंग की मांग की जहां उनके कार्यकर्ताओं ने मतगणना स्थल पर इसका विरोध भी जताया  सदल प्रसाद नेकहां की अंतिम समय तक मेरी जीत हो रही थी अधिकारियों द्वारा एकाएक दबाव में मुझे हराते हुए मेरे प्रतिद्वन्दी को जीता दिया गया

सदल के समर्थन में सपा कार्यकर्ता पहुंचे मतगणना स्थल

काउंटिंग में धांधली को सुनकर इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र संघ  अध्यक्ष अवनीश यादव अपने कार्यकर्ताओं के साथ मतगणना स्थल पहुंच गए जहां हजारों की संख्या में जुटे सपाई ने पुलिस व अधिकारियों से मतगणना को लेकर कहां सुनी हुई जहां उन्होंने मतगणना पुनः करने की मांग की

देवरिया सदर से भाजपा के शशांक मणि हुए विजयी

देवरिया सदर लोकसभा  से भाजपा के प्रत्याशी शशांक मणि त्रिपाठी ने इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी अखिलेश प्रताप सिंह को 34842 मतों से पराजित कर जीत हासिल की

 मालूम हो कि अखिलेश प्रताप सिंह रुद्रपुर विधानसभा के पूर्व विधायक रहे जहां उनकी गिनती विकास पूर्व पुरुष में गिनी जाती है जिन्होंने देवरिया सदर में लोकसभा का चुनाव इंडिया गठबंधन से मजबूती से लड़ा था


शनिवार, 1 जून 2024

लोकसभा का चुनाव रुद्रपुर विधानसभा में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न

माननीयो  ने अपने बूथो पर  मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने का दिया संदेश

मनो रूंगटा



युवाओं के साथ महिलाओं ने भी मतदान करने मे दिखा उत्साह


युवाओं के साथ महिलाओं ने भी मतदान करने मे दिखा उत्साह


डी एम एस पी ने किया मतदान केंद्रो का निरीक्षण

युवक द्वारा मतदान करने का फोटो ई वी एम के साथ सोशल मीडिया वायरल होते ही पुलिस प्रशासन हरकत में

रुद्रपुर देवरिया 18 वीं लोकसभा के आखिरी चरण चुनाव में आज रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न हुआ जहां माननीय ने अपने-अपने क्षेत्र के बूथ पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया जहां कुल पाचो अलग अलग विधान सभाओ मे लगभग 50 से 55 प्रतिशत तक मतदान हुआ

चुनाव आयोग में लिया संज्ञान में पुलिस युवक को ले आई थाने

रुद्रपुर विधानसभा के ग्राम कृतपुरा मे एक बूथ पर युवक द्वारा मतदान करते वी वी पैट सहित फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई जहां चुनाव आयोग के संज्ञान में लेते ही पुलिस ने युवक को पड़कर थाने ले आई जहां विधिक कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है इसी क्रम में एक भाजपा का कार्यकर्ताओं को वूथ के अंदर मोबाइल से फोटो  लेने के आरोप में पुलिस थाने ले आई

बांसगांव लोकसभा में 8 प्रत्याशी चुनाव मैदान में भाग्य ईवीएम में बंद

मालूम हो कि बांसगांव लोकसभा में कल 18,20854 मतदाता है जिसमें पुरुष मतदाता 9,68212 तथा महिला मतदाता 8,52555 व 87 थर्ड जेंडर मतदाता है जहां भाजपा से कमलेश पासवान इंडिया गठबंधन से सदल प्रसाद बहुजन समाज पार्टी से रामसमुझ व अन्य से गया प्रसाद, हीरालाल, मुरलीधर, राजेंद्र चौधरी, श्रवण कुमार सहित 8 प्रत्याशी मैदान में है जिनका भाग्य आज ई वी एम में बंद हो गया

रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कृतपुरा में बूथ संख्या 255 256 पर एक युवक द्वारा वूथ के अंदर मतदान करते समय ईवीएम मशीन का सेल्फी फोटो सोशल मीडिया पर डाल दिया जहां फोटो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और युवक को थाने पर ले आई 

वहीं समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर समाजवादी कार्य कर्ताओं पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है

जहां आज रामजी सहाय पी जी कालेज मे बने मतदान केंद्र में लगभग 10.30 बजे तक बूथ संख्या 212 में 846 मतदाता में 191 ,वूथ संख्या 213 मे 870 में 172,बूथ संख्या 214 में 643 में 220, वूथ संख्या 215 मे 605 में 135 ,वूथ संख्या 216 मे 980 में 316 तथा दुग्धेश्वर नाथ इंटर कॉलेज के मतदान केंद्र पर बने बूथ संख्या 205 में 1010 मतदाताओं में 278 ,वूथ संख्या 206 में 974 में 273, बूथ संख्या 207 में 844 में 295 ,वूथ संख्या 208 में 1226 में 253 ,वूथ संख्या 209 मे 941 में 257 तथा 11:00 बजे आदर्श प्राथमिक विद्यालय रुद्रपुर में वूथ संख्या 222  मे 1124 मतदाताओ में 383  वूथ स.220 में 968 में 324,वूथ स. 218 में 877 में 276 ,वूथ स.217 1434 में 393 व 12:00 बजे सतासी  इंटर कॉलेज  के मतदान केंद्र पर वूथ संख्या 225 मे 1182 मतदाताओं में 326, वूथ स.224 मे 1146 म 323 , वूथ संख्या 223 पर  1077 मतदाता में 373 मतदाताओं ने 12:00 बजे  मतदान का प्रयोग किया जहां 12:00 तक कुल मतदान की संख्या लगभग 30% प्रातिशत तथा शाम 3:00 बजे तक 47.79 बतायी गई तेज धूप होने के कारण मतदान की प्रक्रिया सुबह तेज रही तथा शाम को मतदाताओं की भीड़ लग गई

मुख्य प्रेक्षक ने किया मतदान केदो का निरीक्षण


मुख्य परीक्षक मेनका राज प्रभु ने नायव तहसीलदार शिवेन्द्र कौन्डिल के साथ रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र पर हो रहा है मतदान का निरीक्षण किया जहां ग्राम सभा लक्ष्मीपुर के प्राथमिक विद्यालय के वने वूथ पर मतदान करने  आयी पैरालाइज महिला से मिली और उसके इस जज्बे को सलाम किया

लापरवाही से युवा व वुर्जग सहित अन्य मतदान करने से रहे वंचित
चुनाव आयोग द्वारा लगातार मीडिया के माध्यम से 18 वर्ष से ऊपर व छुटे मतदाताओं सहित अन्य मतदाताओं का वोटर लिस्ट में नाम शामिल करने के लिए अभियान चलाया गया था जहां प्रत्येक बूथों पर लापरवाही उजागर सामने आयी जहां नव युवक व बुजुर्ग से लेकर अन्य तक अपना नाम वोटर लिस्ट में न होने के नाते मतदान नहीं कर सके
मतदान केंद्र पर चुनाव आयोग के निर्देश पर हेल्थ डेस्क था स्थापित
चुनाव आयोग के  निर्देश पर  मतदान को सफल बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए थे जहा प्रत्येक मतदान केंद्र पर पर्याप्त संख्या में ईवीएम मशीनें और चुनावकर्मी के साथ मतदाताओं की सहूलियत के लिए हेल्पडेस्क भी स्थापित किया गया था





शुक्रवार, 31 मई 2024

पोलिंग पार्टियां हुई रवाना आज ई वी एम मे वन्द होगा प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

मनोज रूंगटा

प्रचंड गर्मी में मतदान स्थल के लिए रवाना होती पोलिंग पार्टिया

रूद्रपुर देवरिया 18 वी लोक सभा चुनाव को लेकर आज  देवरिया जनपद मे वनाये गये तीन स्थानों से पोलिंग पार्टीया  रवाना हुयी पोलिंग पार्टी रवाना से पूर्व जिलाधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह व पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने पोलिंग पार्टी के रवाना  स्थल का निरीक्षण कर प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए

जनपद के 2514 वूथ पर 24 लाख मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग

 मालूम हो जनपद मे कुल 2514 बूथ बनाए गए हैं और 1574 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहाँ लगभग 24 लाख मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे

मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था में लगाए गए लगभग 15 हजार पुलिस कर्मी- पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा

पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था मे मतदान की प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए 15 हजार से ज्यादा पुलिस कर्मियों को ड्यूटी में लगाया गया है और सुरक्षा के मद्देनजर बिहार बॉर्डर को सील कर दिया गया है, ताकि कोई भी अवांछित गतिविधि न हो सके। 

जिलाधिकारी में पोलिंग स्थल का किया निरीक्षण कहा चुनाव  प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए प्रशासन पूरी मुस्तैद

जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि चुनाव की इस प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए प्रशासन पूरी मुस्तैदी से जुटा हुआ है। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और पोलिंग पार्टियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। 

चुनाव के दौरान अपनी घटना से निपटने के लिए हुआ विशेष टीमों का गठन

उन्होने कहा कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से निपटने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है

मतदान केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) और वीवीपीएटी (वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल) मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं। मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।

मतदान स्थल रवाना से पूर्व साम्रगी का मिलान करते पोलिंग पार्टी के अधिकारी कर्मचारी

प्रशासन में सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील की

प्रशासन ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें और लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें

गुरुवार, 30 मई 2024

निर्वाचन आयोग का बुजुर्ग व दिव्‍यांग मतदाताओं के घरों तक पहुंचने का अतिरिक्त प्रयास सराहनीय ,परन्तु जिम्मेदारों ने फेरा पानी

 मनोज़ रूंगटा

आधिकारिक पुष्टि के अनुसार रुद्रपुर विधानसभा में लगभग 2200 बुजुर्ग मतदाता केवल 22 ने घर से मतदान करने की इच्छा जाहिर की

रुद्रपुर देवरिया चुनाव आयोग ने बुजुर्ग मतदाताओं को घर पर मतदान करने की सुविधा प्रदान की है जिसमे  रुद्रपुर विधानसभा में कुल 2200  बुजुर्ग मतदाताओ मे 22 मतदाता अपने मत का प्रयोग किया ताकि वह अपना मतदान कर लोकतंत्र को मजबूती प्रदान कर सके

2200 बुजुर्ग नामित मतदान में 22 ने किया पोस्ट वॉलेट से मतदान यानी प्रतिशत मात्र एक

रुद्रपुर तहसील के मतदाता कार्यालय के अनुसार रुद्रपुर विधानसभा में कुल लगभग 2200  मतदाता 85 प्लस की सूची बी एल ओ द्वारा दी गई है जिसमें इनके अनुसार मात्र 22 लोगों ने अपना मतदान घर से करने की इच्छा जाहिर की जहा इनका पोस्टल वैलेट से मतदान कराया गया

 वताते चले कि भारत के निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने लोकसभा चुनाव 2024 में  बुजुर्गों ब  दिव्‍यांग जनों के लिए घर पर मतदान की सुविधा प्रदान की है 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता और 40 प्रतिशत बेंचमार्क दिव्‍यांगता वाले दिव्‍यांगजन(पीडब्ल्यूडी) वैकल्पिक घर से मतदान करने सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

आयोग की यह पहल महत्वपूर्ण कदम 

चुनाव आयोग की यह पहल चुनावी प्रक्रिया की समावेशिता व पहुंच सुनिश्चित करने और लोकतांत्रिक भागीदारी को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रगति है 

जिम्मेदारों पर उठ रहे हैं सवालिया निशान

लेकिन रुद्रपुर विधानसभा में बीएलओ के अनुसार  85 प्लस में मात्र 22 मतदाताओं ने अपनी इच्छा घर से मतदान करने जाहिर की जिनका मतदान करा लिया गया इसमें साफ सफेद झूठ नजर आता है कि क्या पूरे विधानसभा में केवल 22 बुजुर्ग है जिन्होंने मतदान करने की इच्छा की या जिम्मेदार वहां तक पहुंच नहीं पाये यह सवालिया  निशान है

रुद्रपुर नगर के समाजसेवी शिवहरि त्रिपाठी ने बताया कि रुद्रपुर नगर में ही सैकड़ो मतदाता है जो चलने की स्थिति में नहीं है जो पचासी प्लस के ऊपर हैं क्या वी एल ओ उनके यहां पहुंचे इसका जीता जागरण उदाहरण वृजराज तिवारी जो पचासी से ऊपर हैं जो आन वेड हैं वह भी लोकतंत्र को मजबूत करने में अपना मतदान करना चाहते हैं त्रिपाठी ने अभी तक बीएलओ द्वारा पर्ची न पहुंचाने का आरोप भी लगाया

एस डी एम ने कहा लापरवाही बरतने वाले पर की जाएगी कार्रवाई

इस संबंध में एस डी एम रत्नेश तिवारी ने बताया कि बी एलओ द्वारा रुद्रपुर विधानसभा की 22  बुर्जुग मतदाताओ की लिस्ट दी है जिन्होंने मतदान स्थल पर जाकर मतदान करने में असमर्थता जताई थी जिनका पोस्टल वैलेट से मतदान करा दिया गया है अगर वी एल ओ ने लापरवाही की है तो जांच कर कर कार्रवाई की जाएगी

मौसम विभाग में हिट वेव को लेकर किया एलर्ट

 मौसम विभाग द्वारा दो जून तक हाई अलर्ट  हिट वेव को देखते हुए किया है जहां कोई व्यक्ति बिना काम के घर से बाहर खुले आसमान के नीचे न निकले क्योंकि मौसम विभाग के अनुसार तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से 55 डिग्री सेल्सियस तक होने का बताया जा रहा है

मंगलवार, 28 मई 2024

भीड़ देखकर अखिलेश हुए गदगद कहां पूर्वांचल से जनता भाजपा को उखाड़ फेंकेगी

भाजपा ने राशन पर डाला डाका सरकार बनी तो पैकेट का आटा व डाटा फ्री

मनोज रूंगटा

राहुल गांधी के मंच पर आते हैं लगे खटाखट खटाखट के नारे कहा -बिहार के जैसे यूपी में भी आएगा चुनावी तूफान जनता उखाड़ फेंकेगी भाजपा को


जनसभा मे उमड़ी भीड़ देख गदगद हुए नेता

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र मे मदनपुर थाना क्षेत्र के वराँव इंटर कॉलेज के प्रांगण में इंडिया गठबंधन के आयोजित पूर्व मंत्री अखिलेश यादव व राहुल गांधी की संयुक्त सभा में दूर दराज से आई जनता को अखिलेश यादव ने अपने संबोधन  में भाजपा पर तंज कसा और कहा कि सातवें चरण का चुनाव में जनता का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है जहां पूर्वांचल की जनता झूठी बातों के सरकार को उखाड़ फेंकेगी 

उन्होंने कहा कि यह सामान्य चुनाव नहीं है संविधान बचाने का चुनाव है आज भाजपा अपने झूठे वादों के जाल में फंसकर खुद लड़खड़ा गई है 

देवरिया की धरती को देवों की भूमि बताते हुए देवरिया बांसगांव से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को जनता से जिताने की अपील की

उन्होंने देवरिया की धरती को देवों की धरती बताते हुए देवरिया गोरखपुर बांसगांव कुशीनगर से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को जिताने की अपील की

उन्होंने भाजपा के वर्तमान सांसद पर कहा कि जो जनप्रतिनिधि 20 साल से क्षेत्र का विकास नहीं किया वह अब क्या विकास करेगा हमारे सदल प्रसाद चौथी बार प्रत्याशी के रूप में आपके सामने हैं वहीं देवरिया से हमारे नामा राशि अखिलेश प्रताप सिंह को जिताकर लोकसभा में भेजें और क्षेत्र का विकास करावे

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के मंच पर आते ही खटाखट खटाखट की जनता नारा लगाने लगी तो राहुल गांधी ने कहा कि बिहार के जैसी यूपी में भी चुनावी तूफान आने वाला है जहां जनता मोदी सरकार को उखाड़ फेंकेगी और इंडिया कठबंधन की सरकार बनाएगी 

जनता मे इतनी गर्मी है कि वह बीजेपी को ठंडा कर देगी 

उन्होंने प्रधानमंत्री पर कहा कि बीजेपी इंडिया गठबंधन के वयार से घबरा गई है वह अपने को परमात्मा समझते  लेकिन जनता की इतनी गर्मी है कि वह बीजेपी को ठंडा कर देगी 

इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो महिलाओं के खाते में आएगा खटाखट खटाखट पैसा

उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो हर गरीब महिलाओं के खाते में एक-एक लाख रुपए सालाना देंगे तथा अग्नि वीर योजना को खत्म करेंगे सरकार नौकरी के साथ रोजगार भी देगी 

प्रत्याशीयों ने अखिलेश व राहुल गांधी को वुके भेंट कर किया स्वागत

दोनों नेताओं के पहुंचने प्रत्यासी अखिलेश प्रताप सिंह वह सदल प्रसाद ने बुके भेंट कर स्वागत किया

 कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष ब्यास  यादव पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण उर्फ खोखा सिंह पूर्व विधायक गजाला लारी पूर्व प्रत्याशी मुरली मनोहर जायसवाल कमल किशोर कमांडो इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अवनीश यादव नगर पंचायत मदनपुर के अध्यक्ष प्रतिनिधि अली आजम शेख शुभम सिंह साहित्वर गेंदालाल यादव सुप्रिया श्रीनेत वीरेंद्र शर्मा सहित दर्जनों नेता मंचासीन थे

अज्ञात वाहन के ठोकर से 25 वर्षीय युवक की हुई मृत्यु महिला घायल

रुद्रपुर गौरी बाज़ार मार्ग पर गहिला के समीप हुई घटना

मनोज रूंगटा

पुत्र की हुई मृत्यु मां गंभीर रूप से घायल हालत चिंता जनक

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र को रुद्रपुर गौरी बाज़ार मार्ग पर गहिला के समीप मंगलवार की सुबह अज्ञात वाहन के ठोकर से एक पचीस वर्षीय  युवक की मृत्यु हो गई जहां महिला गंभीर रूप से घायल हो गई मौके पर पहुंचे पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाते हुए शव को पोस्टमार्टम भिजवाए

जानकारी के अनुसार करमेल छितही निवासी रविंद्र प्रजापति उम्र 25 वर्ष पुत्र रामसूरत अपनी माता ज्ञानती देवी को रुद्रपुर से दवा कएकर घर ले जा रहा था कि रुद्रपुर गौरी बाज़ार मार्ग पर गहिला के समीप एक अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया जिससे युवक की मृत्यु हो गई वहीं महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जहां मौके पर पहुंचे उप निरीक्षक बलराम सिंह हेड कांस्टेबल लोकेश यादव कांस्टेबल सत्य प्रकाश सिंह घायल को रुद्रपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहां डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजवाया

 तहरीर मिलने पर की जाएगी कार्रवाई

उप निरीक्षक बलराम सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी

ज्येष्ठ माह के प्रथम मंगलवार को बसस्टेशन पर हुआ भंडारे का आयोजन

मनोज रूंगटा

ऐसे पर्व पर भंडारे का आयोजन पुनीत कार्य जयप्रकाश निषाद

 

रुद्रपुर देवरिया ज्येष्ठ माह के प्रथम मंगलवार को रुद्रपुर बस स्टेशन पर स्थानीय विधायक जयप्रकाश निषाद के नेतृत्व में व्यापारियों द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया जहां सैकड़ो की संख्या में पहुचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया

विधायक ने किया हनुमान जी का पूजन अर्चन

भंडारा के  पूर्व विधायक जय प्रकाश निषाद द्वारा श्री हनुमान जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर पूजन अर्चन किया गया

 विधायक जयप्रकाश निषाद ने कहा कि ज्येष्ठ माह के प्रथम मंगलवार का दिन बहुत महत्वपूर्ण है जहां शास्त्रों के अनुसार प्रभु श्री राम से श्री हनुमान जी का मिलन हुआ था इस दिन हनुमान जी की पूजा से जीवन की सभी दुख तकलीफ दूर होकर सुख समृद्ध आती है ऐसे में मंगलवार को यह भंडारा एक पुनीत कार्य है

विधायक के नेतृत्व में व्यापारियों द्वारा किया गया भंडारे का आयोजन

पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुभाष मद्धेशिया ने कहा कि आज का दिन हनुमान जी का विशेष पर्व है यह भंडारा व्यापारियों के सहयोग से आयोजित किया गया है

भंडारे में विधायक जयप्रकाश निषाद  पूर्व नगर अध्यक्ष सुभाष चंद्र मद्धेशिया मदन उपाध्याय अरविंद शुक्ला जय बहादुर गौतम मैनेजर  विनोद सोनकर इंद्रजीत तेज प्रताप गुप्ता नवनीत राय राजू गुप्ता आदि श्रद्धालु उपस्थित थे

शराब के नशे में छोटे भाई ने बड़े भाई की चारपायी की पाटी से पीट कर की हत्या

मनोज रूंगटा


फाइल फोटो - मृतक संजय भारती

मृतक की पत्नी ने एक मांह पूर्व देवर से  की थी कोर्ट मैरेज से शादी

मृतक के पुत्र के तहरीर पर पुलिस ने किया हत्या का मुकदमा दर्ज

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भृगसरी में सोमवार की अर्ध रात्रि शराब की नशे में छोटे भाई ने बड़े भाई की कहा सुनी पर चारपाई की पाटी से पीट कर हत्या कर दी 

सूचना मिलते ही रुद्रपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतू भिजवाया जहां मृतक के पुत्र के तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर मृतक के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया

जानकारी के अनुसार ग्राम भृगसरी के तैलिया टोला में सोमवार की  अर्थ रात्रि शराब के नशे में राम आधार भारती के पुत्र संजय भारती व देवीलाल भारती से कहा सुनी हो गई जहां छोटा पुत्र देवीलाल ने मौके पर पड़ी चारपाई के पाटी से अपने बड़े भाई संजय भारती उम्र 45 वर्ष के सर पर प्रहार कर दिया जिससे वह घायल हो गया जहां पर परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया 

मृतक की पत्नी संगीता देवी ने अपने देवर देवीलाल से की थी कोर्ट मैरिज से शादी

बताया जाता है कि मृतक की पत्नी संगीता देवी ने अपने देवर देवीलाल से एक माह पूर्व कोर्ट मैरिज कर शादी कर ली थी संगीता देवी के दो पुत्र  शिवकुमार उर्फ शिवम उम्र 14 वर्ष व सत्यम उम्र 10 वर्ष हैं 

पुलिस पहुंची मौके पर शव को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम

सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी अंशुमन श्रीवास्तव थाना प्रभारी रतन पांडे राम लक्षन चौकी इंचार्ज मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतू भेजवाया पुलिस के अनुसार मृतक के पुत्र शिव कुमार के तहरीर पर उसके चाचा देवीलाल के विरुद्ध 302 का मुकदमा पंजीकृत  किया गया

मृतक के पुत्र के तहरीर पर  हत्या का मुकदमा दर्ज आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने भेजा जेल

अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र चौधरी ने बताया कि ग्राम भृगसरी में आपसी बात को लेकर दोनों भाईयो में झगड़ा हुआ जहां छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी जहां पुलिस ने मृतक के पुत्र के तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया

सोमवार, 27 मई 2024

सदबुद्धि व समृद्धि की प्राप्ति हो तो जीवन सुखमय होता है -मृदुल जी महाराज

मनोज रूंगटा

नव दिवसीय शिव पुराण कथा के समापन पर हुआ विशाल भण्डारे का  आयोजन

रूद्गपर देवरिया शिव दुर्गा मन्दिर में चल रही नव दिवसीय कथा के समापन अवसर पर कथा व्यास  पुज्य श्री गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने शिव पुराण की पावन कथा की महिमा बताते हुए कहा कि जीवन में अगर गर्न्थो के बिचार श्रवण कर धारण किये जाये तो हमारे जीवन मे सुख शांति सदबुद्धि समृद्धि की प्राप्ति होती है और हमारा जीवन सुखमय व्यतीत होता है 

कथा सुन श्रोता हुए भाव विभोर छलके आंसू

महाराज श्री ने पंचाक्षर मंत्र की महिमा वर्णन करते हुए कहा कि अगर ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप करके कोई कार्य शुरू किया जाए तो वो निर्विघ्न परिपूर्ण होता है शिव लिंग को अगर प्रतिदिन जल से अभिषेक किया जाए तो भगवान शिव हमारी अकाल मृत्यु से रक्षा करते है अगर शिव जी को प्रसन्न कर लिया जाए तो ब्रम्हाण्ड के देवता अपने आप ही प्रसन्न हो जाते है क्यो की देव के देव महादेव है समापन पर भंडारे का आयोजन किया गया

इस अवसर  मुख्य यजमान के राकेश अग्रवाल सचिन सिंघल  संजय कर्णवाल राजेन्द्र मिश्रा बी के सुयवंशी प्रदीप गर्ग हरि मोहन शर्मा सिया राम शर्मा बिचित्र बिजय गुप्ता अनिल गर्ग चरण सिंह पुंडीर शालू सिंघल गायत्री बबिता गुप्ता एन के बंसल प्रदीप गर्ग राकेश अग्रवाल दयाशंकर तिवारी हैप्पी शर्मा भावना शर्मा  समेत बहुत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे

रविवार, 26 मई 2024

बाबा दूग्धेश्वर नाथ की नगरी में मोदी के जनसभा में उमड़ा जन सैलाब -संबोधन में कहा आपका वोट विकसित भारत का भविष्य तय करेगा

 30 मिनट के भाषण ने जनता में भरा जोश लगे मोदी मोदी के नारे

मनोज रूंगटा

मोदी के जन सभा में नही पहुंच सके  योगी  आदित्य नाथ

मोदी अपने भाषण में योगी की तारीफ की कहा योगी के डर से माफिया भूमिगत हो गये

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर के दुग्धेश्वर नाथ के नगरी में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में लाखों की भीड़ मोदी को देखने के लिए उमड़ी जहां समय से 30 मिनट विलंब पहुंचे मोदी के मंच पर आते ही मोदी मोदी के नारों से पंडाल गूंज उठा जहां भारी भीड़ देखकर मोदी प्रफुल्लित हुये अपने 30 मिनट के ओजस्वी भाषण में जनता में जोश भरते हुए विरोधी के मंसुवे को निस्ताबूत करने तथा विकसित भारत बनाने के लिए 400 के पार का नारा दिलाया

प्रधानमंत्री को प्रतीक चिन्ह कमल का फूल देकर नेताओं ने किया सम्मानित

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी बांसगांव सांसद प्रत्याशी कमलेश पासवान देवरिया सदर प्रत्याशी शशांक मणि जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह व महिला मोर्चा ने मोदी को प्रतीक चिन्ह तथा बांसगांव के सांसद कमलेश पासवान व सदर देवरिया के प्रत्याशी शशांक मणि ने कमल का फूल का चिन्ह देकर सम्मानित किया 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कमल के निशान का प्रतीक चिन्ह देते सांसद प्रत्याशी 

मोदी ने अपने संबोधन में इंडिया गठबंधन पर कहा कि यह पार्टी वाहरी ताकतो के इशारे पर चल रही है इनका मकसद है कि किसी तरह जीत हासिल करें जिसमें उनका संरक्षण भी मिल रहा है जिसने 370 व सी ए ए का विरोध कर रहे हैं परंतु जनता सब समझ चुकी है 

 भारत हो रहा है आत्मनिर्भर

प्रधान मंत्री ने कहा कि भारत किसी भी क्षेत्र चाहे रक्षा हो स्वास्थ्य हो वह आत्मनिर्भर बन रहा है देश प्रधानमंत्री के नेतृत्व में व प्रदेश मुख्यमंत्री के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है आज हर राज्य में उत्तर प्रदेश आत्मनिर्भर है 

मोदी ने अपने भाषण में योगी की तारीफ किया और कहा  योगी के डर  से माफिया भूमिगत हो गए 

उन्होंने कहा कि आपके मतदान से 4 (जून बुढ़वा मंगल) को  विकसित भारत का भाविष्य तय करेगा जिससे देश को नई उड़ान के लिए पंख मिलेगा

चार जून के बाद आपका वोट से विकसित भारत को नई ऊर्जा प्रदान करेगा

 मोदी ने  सरकार की योजना वताते हुये कहा  की अभी कार्य अधूरा है चार जून के बाद तीन करोड़ गरीब जनता को पक्का मकान तथा 70 वर्ष से ऊपर के बुजुर्ग को पांच लाख का मुफ्त इलाज दो करोड़ युवा को मुद्रा लोन योजना से वीस लाख रूपये की सहायता   तथा स्वंय समूह के दीदी को श्रृण उपलब्ध कराया जायेगा

सभा को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह पूर्व प्रदेशअध्यक्ष रमापति त्रिपाठी कृषि मंत्री सुर्य प्रताप शाही कामेश्वर सिंह विधायक दीपक मिश्रा सुरेंद्र चोरसिया जयप्रकाश निषाद सरवन निषाद विमलेश पासवान सांसद/प्रत्यासी कमलेश  पासवान शंशाक मणि ने संबोधित किया

भीड़ में हनुमान जी के रूप में मोदी का भक्त बना आकर्षण केंद्र

नरेंद्र मोदी के जनसभा में दर्शक दीर्घा में हनुमान जी के रूप में गदा लिए एक भक्त कार्यकर्ता आकर्षण का केंद्र बना जहां मंच का संचालन करती संचालिका ने भी तारीफ की

 मंच पर क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद  राज्य सभा सदस्य संगीता यादव एम एल सी डॉ रतन पाल सिह देवेन्द्र सिह वरहज नगर पालिका अध्यक्ष स्वेता जयसवाल देवरिया नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिह लोकसभा प्रभारी उपस्थित थे

शनिवार, 25 मई 2024

पी एम के आगमन पर भी प्रचंड गर्मी में अस्थाई गौशाला का यह है हाल

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया सुवे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सड़क पर छुट्टा जानवरों के लिए अस्थाई व स्थाई गौशाला बनाया गया है ताकि जानवरों को चारा व पानी की व्यवस्था हो सके लेकिन प्रधानमंत्री के सभा स्थल के सटे अस्थाई गौशाला अपने संवरने के लिए बगले झांक रहा है किसी भी अधिकारी का ध्यान उस अस्थाई गौशाला के तरफ नहीं गया जहां जानवरों के लिए पानी व अस्थाई छाजन तक नहीं है ऐसे में अस्थाई गौशाला का कोई अस्तित्व नहीं है हो सकता है कि कागजों में पशुओं के लिए चारा पानी की व्यवस्था हो

पीएम के आगमन को लेकर अधिकारियों ने सभा स्थल पर की प्रशासनिक ब्रीफिंग दिया निर्देश

 मनोज रूंगटा

आगमन से एक दिन पूर्व हेलीपैड से लेकर मंच तक हुआ रिहर्सल

रुद्रपुर देवरिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रुद्रपुर विधानसभा में आगमन को लेकर अधिकारियों ने सभा स्थल पर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ब्रीफिंग कर आवश्यक निर्देश दिए साथ ही अधिकारियों ने हेलीपैड से लेकर मंच तक अधिकारियों के साथ रिहर्सल किया 

मालूम हो कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रविवार को रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के रुद्रपुर पिड़रा मार्ग पर काशीपुर सम्ध्वा घाट पर एक जनसभा होनी है जिसको लेकर प्रशासनिक अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था में लगे है वही भाजपा पदाधिकारी भी अपने कार्यकर्ताओं के संग बैठक कर रैली को सफल बनाने में लगे हैं कार्यक्रम स्थल पर जिले से लेकर स्थानीय स्तर तक के अधिकारी कर्मचारी मौजूद हैं

सभी प्रवेश द्वार पर लगेगा सीसीटीवी कैमरा

थाना प्रभारी रतन पांडे ने बताया कि सभा स्थल पर जाने के लिए बनाए गए पांचो प्रवेश द्वार पर सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा तथा सभागार मंच के पहले  बने गेट पर चेकिंग फिक्सिंग मशीन लगाई जाएगी

शुक्रवार, 24 मई 2024

मोदी के जनसभा में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष छठठे लाल निगम ने जनता से पहुंचने की अपील की

 मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि लोकसभा महाराजगंज के प्रभारी छठठे लाल निगम में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान आगामी 26 मई को रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के काशीपुर सम्धवा घाट पर विशाल चुनावी जनसभा में पहुंचने की अपील की 

उन्होंने कहा कि जन-जन के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन 26 मई को रुद्रपुर में होगा जहां रुद्रपुर के सौभाग्यशाली जनता को संबोधित करेंगे जिसमें आप अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर उनके ओजस्वी भाषण को सुनकर लाभ उठाते हुए भाजपा प्रत्याशी कमलेश पासवान के कमल निशान पर वोट देने को कहा

मुख्य प्रेक्षक ने वूथ का निरीक्षण के साथ एस एस टीम का लिया जायजा

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया  लोकसभा चुनाव के मद्दे नजर मुख्य प्रेक्षक ने रुद्रपुर  क्षेत्र में बनाए गए बूथो का निरीक्षण के साथ रुद्रपुर व पकड़ी पर स्टेटिक सर्विलांस टीम का जायजा लेते हुए जानकारी प्राप्त की

 पिंक बूथ  के निरीक्षक द्वारा सफाई करने के दिए निर्देश

शुक्रवार को मुख्य प्रेक्षक मेनका राज प्रभु आर ओ बांसगांव आनंदवर्धन के साथ रुद्रपुर  क्षेत्र के फतेहपुर ,पकड़ी व रुद्रपुर नगर स्थित प्राथमिक विद्यालय दो पर बने पिंक बूथ तथा एस एस टी रुद्रपुर व पकड़ी का निरीक्षण किया तथा साथ में चल रहे मैं तहसीलदार शिवेंद्र कौन्डिल को आवश्यक निर्देश दिया 

मुख्य प्रेक्षक  ने रुद्रपुर व पकडी  चेक पोस्ट पर लगी स्टेटिक सर्विलांस टीम पर बनाए गए प्रभारियो से जानकारी प्राप्त करते हुए उन्हें आवश्यक निर्देश दिया और कहा कि चुनाव आयोग के दिए गए निर्देश का पालन करते हुए आचार संहिता का पालन करावे 

निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार शिवेंद्र कौन्डिल रुद्रपुर थाना प्रभारी रतन पांडे  सहित पुलिसकर्मी उपस्थित थे

एसपी ने थाना रुद्रपुर का किया निरीक्षण, प्रशिक्षु आरक्षियों का सम्मेलन लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

रुद्रपुर/देवरिया। पुलिस अधीक्षक  अभिजीत आर. शंकर द्वारा थाना रुद्रपुर पर व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षु आरक्षियों का सम्मेलन ...