बुधवार, 5 फ़रवरी 2025

पीडीए ने ग्राम परिषोतिमा मे किया जन चौपाल आयोजित वोला - भाजपा सरकार पर हमला

 मनोज रूंगटा

रूद्रपुर देवरिया सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वान पर चलाए जा रहे जन चौपाल योजना के तहत बुधवार को रुद्रपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम परषोतिमा में पीडीए जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

प्रदीप यादव ने गरीबों में किया कंबल वितरण

 समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी सपा नेता प्रदीप यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में महंगाई चरम पर है यह सरकार धर्म जाति की राजनीति करती है।ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करना है इस दौरान  प्रदीप यादव ने गरीब असहाय लोगो को कंबल दिया

इस मौके पर सोनू यादव अनूप राजभर,राहुल यादव दिलीप यादव रामबृक्ष राजभर,छोटेलाल पासवान,हेमेंद्र सिंह,राजन यादव गुड्डू यादव,गुलाब यादव,सुबास यादव रामशकल यादव आदि लोग उपस्थित थे कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधान सुभाष यादव ने किया

मंगलवार, 4 फ़रवरी 2025

चोरों का हौसला बुलंद अस्पताल से हुई मरीज की साइकिल चोरी

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर नगर में चोरों का हौसला बुलंद है चोरी होने का सिलसिला जारी है जहां आज मंगलवार को रुद्रपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दवा करने आए सुभाष पांडे भभौली की चोरों ने साइकिल पर हाथ साफ कर दी 

सुभाष पांडे ने रुद्रपुर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि साइकिल बाहर खड़ा कर दावा कराने गए थे जिसमें ताला बंद था आया तो देखा साइकिल गायब है पुलिस मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी कैमरा खगालने में लगी है

मालूम हो कि इसके पहले चोरों ने तहसील परिसर स्थित सिद्धेश्वर नाथ हनुमान मंदिर के दान पात्र से रुपया गायब किया था जहां 24 घंटे के अंदर पुलिस ने चोरों को गिरफ्तार कर रुपए की बरामदगी  कर दी थी

एसिड फेंकने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

रुद्रपुर देवरिया बीते दिन सोमवार को एक युवक द्वारा दो किशोरो पर फेके गए तेजाब में नामजद युवक पवन वर्मा को रुद्रपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया

मालूम हो कि गोलावार्ड निवासी पवन वर्मा ने छीटा कशी करने वाले दो किशाेर गुलफान व अभिषेक के ऊपर तेजाब फेंक दिया था जिससे दोनों हल्का झुलस गए थे जहां गुलफान के तहरीर पर रुद्रपुर पुलिस ने गोलावार्ड निवासी आरोपी पवन वर्मा पर 33/ 25 धारा 124(1) के तहत मुकदमा पंजीकृत किया था 

 मंगलवार के दोपहर  मुखवीर की सूचना पर टाउन इंचार्ज संदीप सिंह कांस्टेबल वैभव प्रताप सिंह डी एन इंटर कॉलेज के ग्राउंड से आरोपी पवन वर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया

श्री त्रिलोक शक्ति अनुष्ठान समिति द्वारा हुआ वेदी स्थापना का पूजन

 


रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर दुग्धेश्वर नाथ मंदिर में आज प्रथम दिन श्री त्रिलोक शक्ति अनुष्ठान समिति द्वारा बेदी स्थापना का पूजन किया गया इसी दौरान कुश से भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया गया

प्रथम दिन बेदी स्थापना पूजन में बनारस से पधारे आचार्यो द्वारा नवग्रह मंडल पूजन, एको लिंग भद्र पूजन ,पंच लोक पाल  पूजन वास्तु मंडल पूजन ,सप्त 'घ्रित मार्तिका बेदी पूजन का आयोजन किया गया इस दौरान आचार्यो द्वारा भगवान शिव का कुश से रुद्राभिषेक भी किया गया 

वेदी पूजन के दौरान आचार्य अध्यक्ष मानिक लाल पांडे पंडित तरुण पांडे पंडित कमलेश पांडे अशोक पांडे सत्येंद्र पांडे पंडित अरविंद दिलीप देवी कांत पांडे घनश्याम पांडे अनिल योगेश बृजेश कुंदन पांडे  मनीष पाण्डे सहित आचार्य उपस्थित थे





विधायक के प्रयास से पचरुखाँ- सराँव एकौना मार्ग उच्चीकरण व सुन्दरी करण के लिए 1488.97 लाख हुआ स्वीकृत

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया स्थानीय विधायक जयप्रकाश निषाद के प्रयास से रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के पचरुखाँ सराँव एकौना मार्ग ऊंच्चीकरण व सुंदरीकरण के लिए 14 करोड़ 88 लाख 97 हजार स्वीकृत हुआ
विधायक जयप्रकाश निषाद ने जानकारी देते हुए बताया कि रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत हूं जहां प्रयास के कड़ी में मेरे कार्य योजना व प्रस्ताव पर पचरूँखा -सराँव एकौना मार्ग के लगभग 8.400 किमी लम्बाई मे चौड़ीकरण व सुंदरीकरण के लिए शासन द्वारा 14 करोड़ 88 लाख 97 हजार रुपए के धनराशी  स्वीकृत हुई है जिसमें दो करोड़ 97 लाख 79 हजार रूपये अवमुक्त हो गया है जिस पर कार्य शीघ्र प्रारंभ हो जाएगा

विकास की कड़ी में अग्रसर पर विश्वविजय निषाद  राजीव गुप्ता जितेंद्र गुप्ता सुनील गुप्ता रमेश सिंह अरविंद शुक्ला संगम धर द्विवेदी आदि ने बधाई दी

सोमवार, 3 फ़रवरी 2025

श्री त्रिलोक शक्ति अनुष्ठान पूजन समिति द्वारा नगर में निकाली गयी भव्य कलश शोभा यात्रा

 मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया श्री त्रिलोक शक्ति अनुष्ठान पूजन समिति द्वारा रुद्रपुर नगर के पकड़ी वार्ड स्थित मुक्तेश्वर मंदिर से भव्य कलश शोभा यात्रा निकाला गया जो नगर होते हुए दुग्धेश्वर नाथ मन्दिर पहुंचकर कलश स्थापना हुआ

सोमवार को श्री त्रिलोक शक्ति अनुष्ठान पूजन समिति के अध्यक्ष मानिक लाल पांडे के नेतृत्व में सैकड़ो कन्याओं द्वारा कलश यात्रा नगर की जमुनी चौराहा पुन्नीलाल चौराहा इमामबाड़ा खजुहा होते हुए दुग्धेश्वर नाथ मंदिर पहुंचा जहां कलश का स्थापना किया गया 

कलश स्थापना के साथ महामृत्युंजय जाप व महा रुद्राभिषेक हुआ प्रारंभ 11 को होगा समापन

समिति के अध्यक्ष मानिक लाल पांडे ने  बताया कि विश्व जन कल्याण हेतु दुग्धेश्वर नाथ मंदिर पर कलश स्थापना व यज्ञारम्भ मंगलवार से किया जाएगा जहां महामृत्युंजय जप महा रुद्राभिषेक व विभिन्न धाराओं से आहुति दी जाएगी जो 11 फरवरी चलेगा जहां यज्ञ के उपरांत भंडारा किया जाएगा कलश यात्रा में तरुण पांडे कमलेश पांडे अशोक पांडे सत्येंद्र पांडे सहित सैकड़ो लोग थे

धूमधाम से मनाया गया बसंत पंचमी का पर्व

 शैक्षिक शिक्षण संस्थानों में वीणा वादिनी मां सरस्वती की हुई पूजा

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया सोमवार को बसंत पंचमी के साथ सरस्वती पूजा का त्यौहार शिक्षण संस्थानों में धूमधाम से मनाया गया जहां विद्या की देवी मां सरस्वती का पूजन वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच किया गया

सोमवार को बसंत पंचमी के त्यौहार को लेकर मंदिरों पर भीड़ उमड़ी रही वहीं शैक्षिक शिक्षण संस्थान रामचक स्थित प्रत्यूष बिहार, सेंट जेवियर्स ,एल बीआर पब्लिक स्कूल उदय अकैडमी राम जी सहाय पीजी कॉलेज डीएन इंटर कॉलेज सतासी इंटर कॉलेज महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल पंडित श्री कृष्ण उपाध्याय महिला महाविद्यालय आदि विद्यालयों में विद्या की देवी वीणा वादिनी मां सरस्वती की पूजा वैदिक मंत्रोच्चारणों के साथ धूमधाम किया गया जहां हवन आरती के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ इस दौरान स्कूल की छात्राएं द्वारा संस्कृत कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया

रविवार, 2 फ़रवरी 2025

दान में दिए गए इनवर्टर न लगने को लेकर चर्च पर हुई कहा सुनी

 मामला पहुंचा थाने पर एक दल ने धर्म परिवर्तन कराने का लगाया आरोप

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर नगर के  मिशन जूनियर हाई स्कूल स्थित चर्च में दान में दिए गए इनवर्टर लगाने को लेकर हुआ हंगामा का मामला थाना पहुंचा जहां कुछ लोगों ने धर्म परिवर्तन का आरोप लगाया जहां पुलिस ने फादर सहित तीन लोगों को थाने ले आई 

वताया जाता है कि रविवार को रुद्रपुर नगर की मिशन स्कूल स्थित मसीही कलीसिया चर्च है रविवार को सैकड़ो की संख्या में लोग चर्च में प्रार्थना करने जुटे थे  जहा अकटहिया निवासी विजय व कुछ लोगो  द्वारा दान में दिये  गए इनवर्टर अब तक न लगने को लेकर  लोगों से कहा सुनी सड़क पर आ गई जहां एक सत्ता पक्ष के कार्यकर्ताओ द्घारा  मौके पर पहुंचकर धर्म परिवर्तन  करने का आरोप लगाया जा रहा था मामला थाने तक आ गया जहां चर्च के पादरी जाँय दीप जॉर्ज ने वताया कि चर्च में इनवर्टर लगाने को लेकर आपस में कहा सुनी हुई पुलिस ने मामला को देखते हुए तीन लोगों को थाने ले आई 

थाना प्रभारी रतन पांडे ने बताया कि धर्म परिवर्तन की सूचना नहीं है मामला दान में दिए गए इनवर्टर को लेकर है जहां समझा वुझा कर लोगों को छोड़ दिया गया

दुर्घटना का दावत दे रहा है सड़क पर लगा मोबाइल ट्रांसफार्मर बैन

 72 घंटा मे ट्रांसफार्मर बदलने का दावा खोखला एक महीना बीत गया अभी तक नहीं बदल पाया विभाग जला परिवर्तक

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर नगर के खजुआ चौराहा स्थित 400 के वी ए पर लगा वैकल्पिक व्यवस्था में मोबाइल ट्रांसफार्मर वैन सड़क पर होने के नाते दुर्घटना का दवा दावत दे रहा है जबकि विद्युत विभाग का 72 घंटे के अंदर ट्रांसफार्मर बदलने का दवा फेल हो गया महिनो से जला ट्रांसफार्मर इसी स्थिति में पड़ा है

एक माह पूर्व धू-धू कर जला था 400 के वी ए का ट्रांसफार्मर 

बताते चले कि एक माह पूर्व विभागीय लापरवाही से आधा दर्जन वार्डो को सप्लाई देने के लिए विभाग द्वारा खजुहा चौराहा पर मिशन स्कुल के सामने लगाया गया 400 के वी ए का ट्रांसफार्मर धू-धू करके जलने लगा जहां विभाग द्वारा नगर पंचायत का मोबाइल ट्रांसफार्मर वैन लगाकर वैकल्पिक व्यवस्था में काम चला दिया गया मोबाइल बैन  रोड पर है जो कभी भी दुर्घटना का दावत दे सकता है विभाग द्वारा 72 घंटा मे ट्रांसफार्मर बदलने का दावा फेल हो गया महिनौ से 400 केवीए का जला ट्रांसफार्मर इस स्थिति में पड़ा है

वहां के निवासियों ने कहा कि शीत लहरी के मौसम में सड़क पर लगा ट्रांसफार्मर कभी भी दुर्घटना दे सकता है

सेंट जेवियर स्कूल में हुआ वार्षिकोत्सव कार्यक्रम

 ज्वाइंट मजिस्ट्रेट में दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर नगर के दुग्धेश्वर नाथ मंदिर रोड स्थित सेंट जेवियर स्कूल में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एसडीएम श्रुति शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया 

कॉलेज के प्रबंधक रितेश चंद्रा सीना चंद्रा रोशन जायसवाल ने अतिथि श्रुति शर्मा रतन पांडे मृत्युंजय बिशारत को बुके देकर स्वागत किया

शिक्षा  है अनमोल रतन, पढ़ने का सब करें जतन. एस.डी.एम श्रुति शर्मा

एसडीएम श्रुति शर्मा ने कहा कि बच्चों में शिक्षा जोर जबरदस्ती नहीं रुचि के अनुसार होनी चाहिए आज के बच्चे कल देश के भविष्य हैं इसलिए शिक्षा अनमोल रतन है पढ़ने का सब जतन करें 


बच्चों ने किया मनमोहक दृश्य के साथ एकांकी कार्यक्रम

विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा बॉर्डर पर देश हित में सैनिकों का कर्तव्य नारी शक्ति रामायण मां काली का दुष्ट दमनकरणी रूप जंक फूड से होने वाले नुकसान कथा गुरु के प्रति एकलव्य का समर्पण आदि का एकांकी रूप प्रस्तुत किया जिसे सभी ने सराहा

वार्षिकोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने पर स्कूल के प्रिंसिपल अमित पटवा ने विद्यालय के अध्यापक गण सहित सभी छात्राओं को बधाई दिया

दुग्धेश्वर नाथ मंदिर पर भाजपा युवा मोर्चा की हुई बैठक

 वैठक मे कार्यकर्ताओ ने सरकार की  योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प

मनोज रूगटां

रूद्रपुर देवरिया भाजपा युवा नगर मोर्चा  की एक बैठक दुग्धेश्वर नाथ मंदिर  हुई जिसमें प्रमुख रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर प्रचारक सौरभ उपस्थित थे

 वैठक को सम्बोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष शिवम श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार की योजनाओं को जनजन तक पहुंचना है 

 मण्डल अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा भीम सोनकर ने कहा की हम सभी कार्यकर्ता गणों का यह  कर्तव्य है कि  जन-जन तक जाएं वह सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को बताएं व भाजपा से कार्यकर्ताओं को जोड़ें

वैठक मे मुख्य रूप से भाजपा युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री नीलेश श्रीवास्तव उपाध्यक्ष दीपक सिंह दीपक जायसवाल  जीतेन्द्र यादव अनिल गौतम गौतम शशांक शुक्ला युवा मोर्चा के मंडल मंत्री अभिषेक मिश्रा अभिषेक गुप्ता अजय भारती विकास पांडे रजत जयसवाल सहित कार्यकर्ता मौजूद थे

शनिवार, 1 फ़रवरी 2025

समाजवादियों ने जन चौपाल लगाकर जनता को बहरूपियों से किया अगाह

 ग्राम महाराजगंज में लगा पी डी ए का जन चौपाल

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष/ पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आवाहन पर समाजवादियों ने PDA जन चौपाल का आयोजन महाराजगंज में  विधानसभा अध्यक्ष रुद्रपुर संतोष यादव  की अध्यक्षता में किया

 चौपाल को संबोधित करते हुए पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेंद्र शर्मा  ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार में महंगाई चरम पर  है सरकार अपनी कमियां छुपाने के लिए जनता को धर्म की राह में भटका रहे हैं 

 इलाहाबाद के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रहे व प्रदेश महासचिव छात्र सभा अवनीश यादव जी ने कहा कि  भारतीय जनता पार्टी पूजी पतियों की पार्टी है   कॉलेजो में फीस वृद्धि करके गरीबों के बच्चों को शिक्षा से वंचित करना चाहती है  विधानसभा अध्यक्ष संतोष यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार मे भ्रष्टाचार चरम पर है किसानों का फसल का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है  बाबा साहब के बने संविधान को खत्म करना चाहती है ताकि नौकरियां आरक्षण किया खत्म किया जा सके।

 बैठक को पूर्वज नगर पंचायत प्रत्याशी व सभासद लल्लन गुप्ता डॉ शशांक शेखर गुप्ता ब्रिजेश पासवान राजू निषाद धर्मनाथ यादव मनीष यादव ग्राम प्रधान रामदवन निषाद, नरसिंह ,संजय यादव अनुपम राजेश यादव पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी, राहुल यादव छात्र नेता हैदर अली अमरनाथ प्रजापति संतोष मिश्रा वृद्धि चंद संदीप, सत्या आदि वक्ताओं  ने संबोधित किया संचालन जोन प्रभारी अमरनाथ यादव ने किया

समाजवादियों ने एसडीएम को दिया पत्रक

कुंभ में घायल व मृतक हुए श्रद्धालुओं के आर्थिक सहायता की मांग की

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर नगर में हो रही चोरी की घटना तथा कुंभ में घायल व मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता को लेकर पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सपा नेता अवनीश यादव के नेतृत्व में विधानसभा अध्यक्ष संतोष यादव व समाजवादियों ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट /एसडीएम श्रुति शर्मा को एक पत्रक दिया

पत्रक में कहा कि नगर में चोरी का बोलबाला हो गया है जहां अपराध की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं चोर मंदिर के दान पात्र को भी निशाना बना रहे हैं उन्होंने कुंभ मेले में मृतक व घायल के आश्रितों को आर्थिक सहायता की भी मांग की पत्रक देने वाले में नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष  प्रतिनिधि सपा नेता वीरेंद्र शर्मा रामसेवक यादव राजेश यादव महासचिव ब्रिजेश पासवान राहुल हैदर अली इंद्रजीत सत्त्या मनीष यादव धर्मनाथ यादव आदि समाजवादी थे

स्काउट गाइड में प्रशिक्षित गाइड राष्ट्र के निर्माण में निभाते हैं महती भूमिका छठठे लाल निगम

 महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल में स्काउट गाइड का हुआ समापन

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर नगर के महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल मे चल रहे स्काउट गाइड शिविर का समापन मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि/ क्षेत्रीय उपाध्यक्ष छठठे लाल निगम ने किया जहा जिलामंत्री भाजपा युवा मोर्चा ने अतिथियो का स्वागत माल्यार्पण के साथ अंग वस्त्र प्रदान कर किया

मुख्य अतिथि ने शिविर के बच्चों द्वारा लगाये गये टेंट का निरीक्षण करके उन्हे किया सम्मानित

 अतिथि छठठे लाल निगम व जय बहादुर गौतम ने  शिविर के बच्चों द्वारा लगाये गये टेंट का निरीक्षण करके उन्हे सम्मानित किया छठठे लाल निगम ने कहा कि स्काउट गाइड हमें अनुशासन सिखाता है इस प्रशिक्षण में बच्चे प्रशिक्षित होकर राष्ट्र के निर्माण में अपनी महती भूमिका निभाते हैं

 इस अवसर पर प्रधानाचार्य  अभिषेक गांधी सबेरे आलम समाजुज्जमा , आनंद  नथुनी यादव रामाशीष व अध्यापिका सहित छात्र छात्राएं उपस्थित थे


संपूर्ण समाधान दिवस बना कोरम कुल 23 प्रार्थना पत्र पड़े जिसमें मात्र तीन का हुआ निस्तारण

 सी.डी.ओ के न आने से फरियादी हुए मायूस

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर तहसील सभागार में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्रुति शर्मा की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें कुल 23 प्रार्थना पत्र पड़े जिसमें राजस्व के तीन का निस्तारण किया गया वहीं मुख्य विकास अधिकारी के न आने से फरियादी मायूस दिखे

अधिवक्ता अनिल द्विवेदी ने पलिया छपरा बांध पर नरायणपुर से भेलऊर तक हो रहे चौड़ीकरण में पटरी के दोनों तरफ हुये अतिक्रमण हटवाने  की शिकायत की 

शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकतर राजस्व के मामले छाए रहे जिसमें अधिवक्ता अनिल द्विवेदी ने पलिया छपरा बांध पर नरायणपुर से भेलऊर तक हो रहे चौड़ीकरण में पटरी के दोनों तरफ अतिक्रमण करने की शिकायत की वहीं राजस्व के 12 प्रार्थना पत्र के साथ पुलिस के तीन विकास के दो खाद्य एवं रसद एक अन्य पांच प्रार्थना पत्र पड़े जिसमें  तीन का निस्तारण कर दिया गया 

समाधान दिवस में तहसीलदार चंद्रशेखर वर्मा नायव तहसीलदार अनिल तिवारी क्षेत्राधिकारी अंशुमन श्रीवास्तव संबंधित विभाग के अधिकारी सहित राजस्व कर्मी उपस्थित थे

पुलिस ने चोरी के रुपए के साथ चार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

 पुजारी के तहरीर पर रुद्रपुर कोतवाली में अज्ञात चोरो के विरुद्ध 305 331 (4) वी एन एस के तहत था मुकदमा पंजीकृत

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर तहसील परिसर स्थित सिद्धेश्वर नाथ हनुमान मंदिर से बीते दिन अज्ञात चोरों द्वारा दान पात्र तोड़कर चुराए गए रुपए को लेकर दर्ज मुकदमा के निमित्त मुखवीर की सूचना पर थाना प्रभारी रतन पांडे व टीम ने दुग्धेश्वर नाथ मंदिर के पीछे हड़ही से चार अभियुक्त को रुपए के साथ गिरफ्तार किया

सोलह हजार रुपए के साथ चार गिरफ्तार

 गुरूवार की रात्री  हनुमान मंदिर से अज्ञात चोरों ने दान पात्र का ताला तोड़कर उस मे रखा 35 हजार  रुपए उठा ले गए थे जहां मंदिर के पुजारी में रुद्रपुर कोतवाली में तहरीर दी थी जहां अज्ञात के विरुद्ध 305 331 (4) वी एन एस के तहत मुकदमा पंजीकृत था

मुखवीर की सूचना पर क्षेत्राधिकारी के निर्देश का थाना प्रभारी रतन पांडे उप निरीक्षक संदीप सिंह एस आई झिन्नेलाल पासवान कांस्टेबल वैभव प्रताप सिंह राजेश यादव दिनेश चौहान विद्यासागर महिला कांस्टेबल कोमल मौर्य दुग्धेश्वर नाथ मंदिर के पीछे हडहीं गांव जाने वाली मार्ग से दिलीप सोनकर ,संदीप सोनकर, मिथिलेश पांडे ,शुभम पांडे निवासी रुद्रपुर को गिरफ्तार  किया जिनके पास से 16 रुपए बरामद कर जेल भेज दिया

शुक्रवार, 31 जनवरी 2025

स्कूली बैन व स्कॉर्पियो की आमने-सामने हुई टक्कर आधा दर्जन बच्चे घायल ड्राइवर की हालत चिंता जनक

मौके पर पहुंची पुलिस घायल चालक व छात्रों को भिजवाया अस्पताल

 मनोज रूगंटा

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर नगर के पश्चिमी बाई पास स्थित आई डी एकाडमी की स्कूली बैंक रुद्रपुर निवही मार्ग पर हड़ही के समीप स्कॉर्पियो के आमने-सामने टक्कर में आधा दर्जन बच्चे घायल हो गए इसमें ड्राइवर की हालत चिंताजनक है 

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस घायल बच्चों व  ड्राइवर को अस्पताल भिजवाया जहा प्राथमिक उपचार के बाद बच्चों को घर भेज दिया गया वहीं ड्राइवर की हालत गम्भीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया

ओवरटेक के चलते स्कूली बैंन व स्कॉर्पियो हुई आमने-सामने टक्कर

जानकारी के अनुसार रुद्रपुर नगर के आई डी ऐकाडमी की स्कूली बैंन यू पी 52 f 8067 बच्चों को लेकर रुद्रपुर स्कुल आ रही थी जहा हड़ही पुल के पास  स्कॉर्पियो यूपी 52 a.m 4912 से आमने-सामने टक्कर हो गई जिसमें चालक सोहन शर्मा निवासी मरकड़ी सहित आधा दर्जन बच्चे अंश प्रजापति उम्र 12 वर्ष, अंशिका उम्र 14 वर्ष ,अतिश कनौजिया उम्र 12 वर्ष, सृष्टि कनौजिया उम्र10वर्ष शिवम 10 वर्ष शिवांश 10 वर्ष निवासी एकल मिश्रौलिया घायल हो गए

 सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी अंशुमन श्रीवास्तव थाना प्रभारी रतन पांडे मौके पर पहुंच कर घायलों को अस्पताल भेजवाया जहां ड्राइवर सोहन शर्मा की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया 

बताया जाता है कि वैन में 11 बच्चे बैठे थे जहां ओवरटेक के चलते यह घटना हुई

सेंट जेवियर्स स्कूल में वार्षिकोत्सव आज

मुख्य अतिथि एसडीएम श्रुति शर्मा होंगी

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर नगर के दुग्धेश्वर नाथ मंदिर रोड स्थित सेंट जेवियर स्कूल का वार्षिकोत्सव मनाया जाएगा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ज्वांइट  मजिस्ट्रेट श्रुति शर्मा होंगी

 यह जानकारी सेंट जेवियर्स स्कूल के प्रबंधक रोशन जायसवाल ने दी

स्काउट गाइड बच्चों को सीखना है अनुशासन मोहन उपाध्याय

 मनोज रूंगटा

रुद्रपुर नगर स्थित महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल में आयोजित स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर के द्धितीय दिवस का शुभारंभ भाजपा नेता विद्यालय के प्रबंधक मोहन उपाध्याय ने झंडारोहण के साथ किया

उन्होंने कहा कि इस स्काउट गाइड अनुशासन सिखाता है जहां बच्चों को अनुशासन से लेकर अन्य चीजों की प्रशिक्षण दिया जाता है स्काउट गाइड के प्रशिक्षण आनंद गुप्ता प्रियांशु कुमार द्वारा स्काउट गाइड के बारे में बच्चों को प्रशिक्षण दिया गया 

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य अभिषेक गांधी सवो आलम अंकित श्रीवास्तव राम आशीष  अभिमन्यु शर्मा सहित समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित थी

कुंभ मेले में अधिवक्ता की पत्नी हुई गुम मोटरसाइकिल से पहुंचे खोजने

 थाने में दिया गुमशुदी  का रिपोर्ट कहा तक हार कर हो चुका हूं परेशान

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर तहसील के अधिवक्ता कन्हौली निवासी बलवंत सिंह ने रुद्रपुर कोतवाली में अपनी पत्नी प्रियंका सिंह उर्फ गुड़िया उम्र 38 वर्ष जो कुंभ में स्नान हेतु गई थी उनके गुमशुदी  का रिपोर्ट रुद्रपुर कोतवाली में दिया 

अधिवक्ता ने बताया कि हम अपनी पत्नी प्रियंका के साथ कुंभ स्नान हेतु गए थे जहां 29 जनवरी को मौनी अमावस्या में प्रातः 6:00 बजे से 7:00 बजे के बीच भगदड़ मची जिसमे मेरी पत्नी कहीं गुम हो गई जहां काफी खोजबीन के परेशान होकर घर वापस आया और रुद्रपुर कोतवाली में गुमशुदी का रिपोर्ट दिया जहां आज पुनः रिपोर्ट के उपरांत मोटरसाइकिल से खोजने हेतु अधिवक्ता प्रयागराज की और कुच कर गए

हनुमान मंदिर के दान पात्र तोड़ चढ़ावा का रुपया हुआ चोरी

मंदिर के पुजारी ने थाने में दी तहरीर

मनोज रूंगटा


रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर तहसील परिसर स्थित सिद्धेश्वर महाराज हनुमान जी के मंदिर में लगे दान पत्र से गुरुवार की रात्री अज्ञात चोरों ने दान पत्र से तोड़ चढ़ावा का रुपया चुरा लिया

मंदिर के पुजारी लाला टोली वार्ड निवासी बृज नारायण मिश्र ने रुद्रपुर कोतवाली में तहरीर देकर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि रोज की भाँति मंदिर का ताला बंद कर हम कर चले गए जहां बाहर रखा दान पत्र में भी ताला लगा था जिसमें लगभग चढावा का 35 हजार  रुपया अज्ञात चोरों द्वारा लाक तोड़कर निकाल लिया गया

रामजी सहाय पी जी कालेज मे दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ समापन ,

 अतिथियों ने  माँ सरस्वती एव बाबू रामजी सहाय के चित्र पर किया माल्यार्पण 

मनोज रूंगटा

प्राचार्य प्रो .बृजेश कुमार पाण्डेय ने अतिथियों को अंगवस्त्र व प्रतीक चिन्ह प्रदान कर किया स्वागत 

रुद्रपुर देवरिया भारतीय भाषा समिति,भारत सरकार, नई दिल्ली के सयुंक्त तत्वावधान में रामजी सहाय पी जी कालेज के सुमित्रा सहाय सभागार में "भारतीय भाषा संगम:एकभाषी से बहुभाषी निर्माण की आधारशिला" विषय पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय  संगोष्ठी  का आज समापन हुआ

हम अपनी भाषा का सम्मान करेंगे तो दुनिया हमारा सम्मान करेंगी- प्रो .महेश नारायण

मुख्य अतिथि  प्रो.महेश नारायण दीक्षित  ने अपने संबोधन में कहा कि  भारत की शिक्षा व्यवस्था में सुधार किया जाना चाहिए,यदि शब्द का उदभव नही हुआ होता तो ये संसार अंधकारमय होता,भाषा का मौखिक एवम लिखित स्वरूप उसके भौगोलिक,सामाजिक,राजनीतिक संरचना पर निर्भर करती है,यदि आप अपनी भाषा का सम्मान करते हैं तो दुनिया आपकी सम्मान करेगी,भाषाओं को सीखने से न केवल स्वयं की उन्नति होती है बल्कि राष्ट्र की भी प्रगति होती है!

 प्रो दिग्विजय नाथ पांडेय, ने अपने भाषण में नयी शिक्षा नीति में  मातृ भाषा पर  दिया जोर 

विशिष्ट अतिथि प्रो दिग्विजय नाथ पांडेय,पूर्व प्राचार्य,जवाहर लाल ने कहा कि भाषा को लेकर कई बार आंदोलन भी हो चुका है,नई शिक्षा नीति में  मातृ भाषा पर जोर दिया गया है

भाषा अभिव्यक्ति का माध्यम प्रो बृजेश कुमार 

,प्रो बृजेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि भाषा अभिव्यक्ति का माध्यम है,दुनिया की सभी संस्कृतियां किसी न किसी भाषाई आधार को लेकर विकसित हुई है,ऐसी भाषा को विकसित करने की आवश्यकता है जो सभी संस्कृतियों को जोड़ सके

 इससे  पूर्व संगोष्ठी के चतुर्थ तकनीकी सत्र की अध्यक्षता प्रो.संतोष कुमार यादव ने की जिसका विषय "भारतीय भाषाओं के माध्यम से विभिन्न विषयों का शिक्षण" एवम "भारतीय भाषाओं में शिक्षण की नवाचारी व रोचक विधियां " रहा,जिसमे  प्रो सूरज प्रकाश गुप्त,,डॉ सज्जन कुमार गुप्त,डॉ. बृजेश प्रजापति ने अपना शोधपत्र प्रस्तुत किया ,

पांचवे तकनीकी सत्र  जिसका विषय "भारतीय भाषाओं में शिक्षण-अधिगम हेतु प्रौद्योगिकी का उपयोग" एवम वैश्वीकरण, बाजारवाद और बहु भाषिकता" रहा

प्रो लोकेश त्रिपाठी ,विनय कुमार पांडेय,डॉ आनंद मोहन,डॉ. नरेंद्र कुमार शर्मा,डॉ शरद वर्मा ने अपने विचार व्यक्त किया,

छठवें तकनीकी सत्र जिसका विषय " उत्तर प्रदेश में भाषायी परिदृश्य और बहु भाषिक शिक्षा की चुनौतियां एवम समाधान " एवम "अन्य प्रासंगिक समसामयिक मुद्दे " रहा जिसकी अध्यक्षता डॉ. धनंजय कुमार कुशवाहा ने की  जिसमे  प्रो विजय कुमार, डॉ. पी एन सिंह,डॉ. विनोद गौतम ने अपनेविचार व्यक्त किये!

संगोष्ठी में मुख्य रूप से डॉ निरंकार राम त्रिपाठी, ,डॉ एस पी दुबे,डॉ विमल कुमार,डॉ. देवेंद्र कुमार चौहान सहित  अनेक शिक्षक, कर्मचारी ,शोधार्थी एवम छात्र -छात्राएं उपस्थित थे

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो के डी तिवारी व संचालन संगोष्ठी के संयोजक डॉ. मनीष कुमार ने किया

गुरुवार, 30 जनवरी 2025

उच्च न्यायालय के आदेश क्रम में एस डी एम ने ग्राम मलपुरवा का पुन मतगणना का दिया आदेश

 7 फरवरी को तहसील परिसर में होगा पुनः मत करना

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर विकास खंड के ग्राम पंचायत मलपुरवा के ग्राम प्रधान पद के पुन: मतगणना हेतु उच्च न्यायालय के आदेश पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने 7 फरवरी को मतगणना का आदेश दिया है

बताते चले थी ग्राम मलपुरवा के ग्राम प्रधान पद के असंतुष्ट प्रत्याशी आयुष उर्फ हिमालय यादव व हरेंद्र यादव द्वारा रुद्रपुर न्यायालय में एक याचिका दायर की थी जहां निवर्तमान एसडीएम में सुनवाई करते हुए 17 सितंबर 2024 को पुनः मतगणना कराने का आदेश दिया था जहां प्रतिवादी दयानंद वर्तमान प्रधान ने हाई कोर्ट में याचिका दायर कर मतगणना को रुकवा दिया था उच्च न्यायालय के आदेश के क्रम में आयुष उर्फ हिमालय यादव व हरेन्द्र यादव के अधिवक्ता गोपीनाथ यादव द्वारा पैरवी के बाद एसडीएम जॉइंट मजिस्ट्रेट सुश्री श्रुति शर्मा ने पुनः मतगणना कराने का आदेश दिनांक  29 जनवरी 2025 को दिया अपने आदेश में 7 फरवरी 2025 को पुन मतगणना कराने के साथ 10 फरवरी को अंतिम आदेश करने का निर्णय लिया 

यह जानकारी असंतुष्ट प्रत्याशी आयुष उर्फ हिमालय यादव अधिवक्ता गोपीनाथ यादव ने दी

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने फर्स्ट वर्ल्ड आर्चरी स्कूल का किया उद्घघाटन

 प्रत्येक नागरिक का अपना लक्ष्य होना चाहिए शशांक मणि

मोदी जी का सपना हर गांव  शिक्षा व स्पोर्ट में आगे निकले कमलेश पासवान

मनोज रूंगटा

आर्चरी में भारत ने बनाया अपना स्थान आज बच्चों में आर्चरी निखारने की जरूरत अर्जुन मुंडा

रुद्रपुर देवरिया भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने रुद्रपुर क्षेत्र के ग्राम कन्हौली में फस्ट वर्ल्ड आर्चरी स्कूल का उद्घाटन किया

 उन्होंने अपने संबोधन मे कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे स्कूलों की आवश्यकता थी जहां तीरंदाज संजीव सिंह ने स्कूल खोलकर ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के प्रतिभा को निखार रहे हैं 

उन्होंने कहा कि मोदी जी का लक्ष्य है भारत विकसित करना इस तरह संजीव सिंह का लक्ष्य है बच्चों को लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें विकसित कर ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभा को निखारना आज भारत ने आर्चरी में अपना स्थान बनाया है हम नया प्लेटफार्म आर्चरी लिंक तैयार कर रहे हैं जहां 2036 में होने वाले ओलंपिक खेल में ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे भी भाग लेंगे

भारतीय तीरंदाज अर्जुन व द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित संजीव सिंह ने अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर किया सम्मानित

भारतीय तीरंदाज  कोच अर्जुन व द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित संजीव कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ,ग्रामीण विकास मंत्री/ सांसद कमलेश पासवान /विधान परिषद सदस्य डॉक्टर रतनपाल सिंह/ सदर सांसद शशांक मणि त्रिपाठी /फॉर्मर सेक्रेट्री आर्चरी एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया अनिल काम्बले जिलाधिकारी देवरिया दिव्या मित्तल /पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्रुति शर्मा को शाल व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया 

हाई परफॉर्मेंस लव कुश इंडोर आर्चरी सेंटर का हुआ उद्घाटन 

मुख्य अतिथि अर्जुन मुंडा ने मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी के साथ श्री नेत ग्लोबल स्कूल स्थित हाई परफॉर्मेंस लव कुश इंडोर आर्चरी सेंटर का उद्घाटन किया 

कार्यक्रम को कमलेश पासवान व शशांक मणि त्रिपाठी ने संजीव सिंह का उत्साह वर्धन करते हुए उन्हें हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया और कहां की ग्रामीण क्षेत्र में आर्चरी स्कूल शुभ संकेत है संजीव सिंह ने आर्चरी के लिए जीवन लगा दिया जहां तीरंदाजी के क्षेत्र में उन्हें जाना जाता है तीरंदाजी एक स्पोर्ट खेल के साथ हमारे देश का भी एक लक्ष्य है 

उन्होंने कहा मोदी जी का विकसित भारत का एक सपना जनप्रतिनिधि से नहीं प्रत्येक नागरिक से आशा है भारत विकसित हो की तरह ओलंपिक खेल 2036 में इस विद्यालय के बच्चे भी संजीव सिंह के प्रयासरत से गोल्ड मेडल हासिल करेंगे

स्कूल प्ले नर्सरी वी कक्षा 4 5 के बच्चों द्वारा तीरंदाजी प्रस्तुत किया गया जिसे सभी ने तालिया के गड़गड़ाहट से सराहा इस दौरान स्कूल के बच्चों ने संस्कृति कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने तीरंदाजी किया साथ ही बास्केटबॉल कोर्ट का भी शुभारंभ किया

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री स्थानीय विधायक जय प्रकाश निषाद क्षेत्रीय उपाध्यक्ष छठठे लाल निगम ब्लॉक प्रमुख उषा पासवान पूर्व जिलाध्यक्ष  अंतर्यामी सिंह खड़क बहादुर सिंह अनिल सिंह जय श्री सिंह सरस जायसवाल आदि लोग थे कार्यक्रम का संचालन प्रिंसिपल डॉक्टर मधु सिंह ने किया

वी आर सी रुद्रपुर में हुआ तीन दिवसीय शारदा प्रशिक्षण का शुभारंभ

  प्रशिक्षण का उद्देश्यआउट ऑफ स्कूल बच्चों को विद्यालय शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना राज किशोर सिंह रुद्रपुर देवरिया समग्र शिक्षा अभियान के...