सोमवार, 1 जनवरी 2024

एक मुश्त समाधान योजना की तिथि वढ़ी 16 जनवरी तक ले सकते हैं योजना का लाभ .एक्सियन राकेश वर्मा

अंतिम चरण में उपभोक्ताओं की उमड़ी भीड़ को देखते सरकार ने लिया निर्णय

मनोज रूंगटा

रूद्रपुर देवरिया प्रदेश सरकार द्वारा पावर कारपोरेशन के निर्देश पर विद्युत उपभोक्ताओं को एक मुफ्त समाधान योजना के तहत 8 नवंबर से 31 दिसंबर तक दिए गए सरचार्ज की छुट में उपभोक्ताओं की उमड़ी भीड़ व किसानों के सीजन व जनप्रतिनिधियों के सम्मान को देखते हुए ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा द्वारा 16 जनवरी तक ओ टी एस के छुट की तिथि बढ़ाई गई है 

यह जानकारी विद्युत वितरण खंड गौरी बाजार के एक्सियन राकेश वर्मा ने देते हुए बताया कि सरकार ने उपभोक्ताओं को एक और सुनहरा मौका 16 जनवरी तक दिया है जिसमें उपभोक्ता अपने नजदीकी बिजली घर पर जाकर छुठ का लाभ उठा ले

नव वर्ष पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ सहनकोट बना पिकनिक स्थल

 चौक-चौराहों पर भी डांस-मस्ती के साथ जमकर हुई आतिशबाजी

मनोज रूंगटा

रूद्रपुर देवरिया नूतन वर्ष पर नगर स्थित मंदिरों में पूजा-अर्चना को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही जहा सुबह से ही श्रद्धालु पूजा-अर्चना एवं दर्शन कर नये वर्ष मे सुख समृद्धि की कामना की जहां दूग्धेश्वर नाथ मंदिर के पीछे स्थित सहनकोट में नव युवक  डीजे पर थिरकते दिखाई दिए 

रुद्रपुर दुर्गेश्वर नाथ मंदिर पर आरती के बाद से ही श्रद्धालुओं का आना प्रारंभ हो गया है। जो मंदिरों में पूजन अर्चन कर नए वर्ष में सुख समृद्धि की कामना की रुद्रपुर कलरमे बनरही स्थित मां करमेल भगवती, सहनकोट स्थित सहनकोट देवी लाला टोली वार्ड स्थित शीतला मंदिर तहसील परिसर स्थित हनुमान मंदिर गोला वार्ड स्थित मा पहाड़ सिंह भगवती मान्दिर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही 

तीन दिन पड़ी शीतलहरी के बावजूद आज सूर्य उदय के उपरांत लोगों में राहत देखी गई

जहां नवयुवकों ने मौसम सुहाना देखते हुए भरपूर नए वर्ष में इंजॉय किया

उत्साह से किया नए साल का स्वागत,12 बजते चहुंओर गूंजा हैप्पी न्यू ईयर

2023 की विदाई और नव वर्ष 2024 के स्वागत की बेकरारी घड़ी ने जैसे 12 बजाए कैलेंडर ने अपना रूप बदल लिया। शुरू हो गया एक दूसरे फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर पर बधाई और शुभकामना देने का सिलसिला। नया साल 2024 के स्वागत में जश्न मनाते लोगों ने खुशी का इजहार किया और नए उत्साह के साथ नए दिन की शुरुआत कर दी। फिर हैप्पी न्यू ईयर और वेलकम 2024 की गूंज के साथ चारों ओर फैल गई

गिफ्ट की दुकानों पर दिन भर रही भीड़

नए साल के स्वागत को लेकर सबसे अधिक खुशी स्कूली बच्चों में दिखी। कई कोचिंग के बच्चे नए साल की पूर्व संध्या पर ही शहर के बाहर घूमने के लिए गए। वहीं ग्रीटिंग्स कार्ड और गिफ्ट आइटम की दुकानों पर भी छोटे-छोटे स्कूली छात्र-छात्राओं की भीड़ दिखी

नूतन वर्ष के आगमन पर कोतवाली परिसर में हुई बैठक

 नूतन वर्ष पर एसडीएम ने नगर व क्षेत्र के सुख समृद्धि की कामना की

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया नव वर्ष को लेकर रुद्रपुर कोतवाली में एस डी एम रत्नेश तिवारी की अध्यक्षता में नगर के पत्रकार संभ्रांत व्यक्ति व्यापारियों संग एक बैठक हुई जिसमें एस डी एम ने नगर सहित क्षेत्र के सभी लोगो के सुख समृद्धि की कामना की और कहा कि नूतन वर्ष पर हम सभी अपने नगर व क्षेत्र के मंगल की कामना करें तथा एक दूसरे के साथ मिलकर पूरा बर्ष हंसी-खुशी बताएं 

बैठक में क्षेत्राधिकारी अंशुमान श्रीवास्तव नायब तहसीलदार अनिल तिवारी शिवेंद्र कौडिंल्य थाना प्रभारी महेंद्र चतुर्वेदी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि छठठे लाल निगम पत्रकार सुरेंद्र मिश्रा मनोज रुंगटा नंदकिशोर गांधी जितेंद्र तिवारी रामप्रताप पांडे मोइन खान अखिलेश शर्मा विनय गुप्ता राजाराम गुप्ता व्यापार मंडल के वर्तमान व पूर्व पदाधिकारी मनोज भाटिया रमेश गुप्ता आशीष मोदनवाल संतोष गुप्ता श्याम जी जायसवाल महेश वर्मा करुणेश त्रिपाठी सभासद रामप्रवेश भारती राजन पटेल आदि ने एक दूसरे से मिलकर नव वर्ष की बधाई देते हुए मुंह मीठा किया

परिवहन के नए कानून को लेकर ड्राइवर हड़ताल पर

 नए कानून में सजा के साथ जुर्माने का किया गया है प्रावधान

मनोज रूंगटा

रूद्रपुर देवरिया केंद्र सरकार द्वारा परिवहन मे  नए कानून को लेकर  रोडवेज बसों के सभी चालकों ने बस संचालन करने से इनकार कर बसों को खड़ा कर दिया जिससे आज नव वर्ष पर यात्रियों को आवागमन में काफी दिक्कतें उठानी पड़ी जो बसें कल बाहर गई थी वो अब वापस लौट आयी जिससे हजारों यात्री परेशान होकर इधर उधर भटक रहे हैं।

मालूम हो कि देश में लागू हुए नए हिट एंड रन कानून के खिलाफ ट्रांसपोर्टर और ट्रक ड्राइवर के साथ परिवहन वस के चालक भी  हड़ताल पर चले गए इस नये नियम के वदलाव हिट एंड रन केस में सजा के साथ जुर्माने का प्रावधान किया है,

जहां आज नए वर्ष पर रुद्रपुर से गोरखपुर देवरिया आदि रूटों पर चलने वाली दर्जनों अनुबंधित बस के ड्राइवर रोडवेज परिसर में बस खड़ी कर हड़ताल पर चले गए हैं

ट्रकों की हड़ताल से जरूरी चीजों के दाम बढ़ेंगे

इस हड़ताल का आम आदमी पर सीधा असर देखने को मिलेगा। ट्रकों की हड़ताल होने से दूध, सब्जी और फलों की आवक नहीं होगी और कीमतों पर इसका सीधा असर देखने को मिलेगा। वहीं, पेट्रोल-डीजल की सप्लाई रुक जाएगी, जिससे लोकल ट्रांसपोर्ट और आम लोगों को आवाजाही में दिक्कत होगी।

देश भर के ट्रांसपोर्टर यूनियन में नए भारतीय न्याय संहिता के अधिनियम के खिलाफ विरोध जताते हुए सरकार से कानून को वापस लेने की मांग की

शनिवार, 30 दिसंबर 2023

आदेश का पालन न करने वाले पर होगी कार्रवाई. शालिनी श्रीवास्तव

 ठंड को देखते हुये डी एम के निर्देश पर समस्त बोर्ड के विद्यालय 1जनवरी से 6 जनवरी तक रहेगे वन्द

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया मौसम परिवर्तन के कारण पड़ रही भीषण ठण्ड को देखते हुये जिलाधिकारी  देवरिया के आदेश  के अनुपालन में कक्षा 8वीं तक में अध्ययनरत छात्रों / छात्राओं के हितों के दृष्टिगत् जनपद में समस्त बोर्ड के माध्यम से संचालित विद्यालयों में 1 जनवरी 2024 से 6 जनवरी 2024 तक अवकाश घोषित किया गया है

यह जानकारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी श्रीवास्तव ने देते हुये  बताया कि जिलाधिकारी के आदेश को सभी  कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करे वर्ना कार्यावाही की जायेगी

प्रधान मंत्री आवास योजना मे 76 मिले अपात्र .मागी गयी आपत्ति

 परियोजना अधिकारी डुडा रोहित सिंह अधिशासी अधिकारियों से मांगी आपत्ती ताकि समय से हो सके निस्तारण

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत देवरिया जनपद की नगर निकाय में आवास के लिए लाभार्थियों द्वारा डाले गए प्रार्थना पत्र में 76 प्रार्थना पत्र अपात्र पाए गए जिसको लेकर डूडा परियोजना अधिकारी रोहित सिंह ने सभी नगर पालिका व नगर पंचायत के आधिशासी  अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि अपात्र पाए गए लाभार्थियों की आपत्ति प्राप्त कर प्रस्तुत करें ताकि समय से निस्तारण किया जा सके 

डुडा के परियोजना अधिकारी के अनुसार स्वीकृत आवासो के सापेक्ष  नगर पालिका देवरिया में 5. गौरा बरहज में 19. मदनपुर में 19. हेतिमपुर में 14 बैतालपुर में 11.भलुअनी मे 5. तरकुलवा में1  पथादेवा नगर पंचायत  में 2  सहित कुल 76  लाभार्थी अपात्र पाए गए हैं

नगर पंचायत का रैन बसेरा अंधेरे में एक भी व्यक्ति रात्री निवास में नहीं

नगर से दो किलोमीटर दूर बना है न .पं.का रैन बसेरा

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया कड़ाके की ठंड को देखते हुए प्रदेश सरकार के निर्देश पर नगर पंचायत द्वारा रैन बसेरा बनाया गया है जिसमें रजाई गद्दा से लेकर सभी सुविधाएं होनी है जिसमें नगर पंचायत ने रुद्रपुर से दो किलो मीटर दूर दुग्धेश्वर नाथ मंदिर के बगल में अपने अतिथि गृह तीन में रैन बसेरा बनाया है जहां शनिवार की शायम  6:30 बजे पहुंचने पर एकदम अंधेरा मिला जहां 17 तखत (चौकी )लगे थे जिस पर गड्ढा विछा था जिसमें ओढने के लिए चार पर रजाई वह 13 पर कंबल था जहां मौके पर मिले रेन बसेरा के प्रभारी आनंद नारायण सिंह ने बताया कि कल शुक्रवार को 10 व्यक्ति रुके थे आज अभी तक एक भी नहीं आए हैं 

बताते चले कि रैन बसेरा में रुके व्यक्ति को शौचालय के लिए सार्वजनिक शौचालय में जाना पड़ेगा 

मालूम हो कि इसके पूर्व नगर पंचायत द्वारा दुगधेश्वर नाथ मंदिर के पीछे बने बहुउद्देशीय हाल में रैन बसेरा बनाया गया था जिसमें एक ही कैंपस में शौचालय के साथ नहाने की भी व्यवस्था थी

ई ओ नितेश गौरव ने बताया कि लाइट की व्यवस्था की गई है परंतु वहां दो दिन से तार बदलने के कारण लाइट नहीं है

आपदा से बचने हेतु आपदा व स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को किया जागरूक

आपदा से घबराएं नहीं संयम से ले काम.विकास गौतम

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे आपदा प्रबंधन के तहत जागरुकता अभियान फेज दो के रुद्रपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय दो मे आपदा प्रबंधन स्वास्थ्य विभाग जागरूकता अभियान चलाया गया 

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण देवरिया के ट्रेनर प्रिया शुक्ला ने बताया की शीतलहर से बचने के लिए शरीर पर उपयुक्त ऊनी कपड़े पहने, बाहर निकलते समय सिर, चेहरे, हाथ एवं पैर को गर्म कपड़े से ढके, भगदड़ रोकथाम के लिए आयोजन स्थल पर आप वहाँ के मांनचित्रों को समझ ले, अपने साथ जितना आवश्यक हो उतनी समाग्री रखे

 स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी विकास कुमार ने बताया की कोई भी आपदा आये तो घवडाये नही बाढ़ से बचाव हेतु जब पानी बढ़ जाये तो उपर वाले सतह पर जाये। उबला हुआ या क्लोरीन युक्त पानी का प्रयोग करे। बिजली के तार  एवं  ट्रांसफॉर्मर से दूर रहे। विषैले जीव जैसे साप आदि से बचे। साप के काटने पर पीड़ित ब्यक्ति को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाये।

 साथ ही आकाशीय बिजली से बचाव हेतु पक्के मकान मे शरण ले, यात्रा के दौरान वाहन मे ही रहे, खिड़की, दरवाजे से दूर रहे, तलाब और जलाशयों से दूर रहे, समूह के बजाय अलग- अलग खड़े हो, घायल  व्यक्ति को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाये

उन्होने दिव्यांग ,वृद्धि बच्चों एवं गर्भवती माहिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देंने के लिए कहा सड़क दुर्घटना रोकथाम एवं प्रबंधन मे दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर पहने, यातायात के नियमो का पालन करे

 इस दौरान एएनएम राजकुमारी, अध्यापक मनोज भाटिया, नौसाद अली,शिव कुमारी मौर्य, प्रीति श्रीवास्थव मौजूद थे

तहसील बार एसोसिएशन रुद्रपुर के अधिवक्ता संघ का हुआ चुनाव *बार संघ के सभा

 बार संघ के सभा मणि मिश्र अध्यक्ष व आनंद शंकर मणि महामंत्री हुए निर्वाचित

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया तहसील वार एसोसियन रुद्रपुर का चुनाव शनिवार को एल्डर कमेटी के अध्यक्ष व संरक्षक के देखरेख में हुआ जहां सभा मणि मिश्र एक मतों से अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित घोषित हुए 

शनिवार को रुद्रपुर तहसील सभागार में एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष ओमप्रकाश मणि संरक्षक परशुराम मिश्र राजशरण सिंह नागेंद्र राव बृजनंदन सिंह के देखरेख में चुनाव हुआ जहां अध्यक्ष पद के लिए सभा मणि मिश्र व राजकुमार राजेश कुमार त्रिपाठी खड़े थे जिसमें 28 मत सभा मणि व राजेश कुमार को 27 मत मिले जिसमें एक मत से सभा मणि अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित हुए महामंत्री के लिए आनंद मणि त्रिपाठी को 34 मत रणवीर सिंह को 21 मत मिले जहां 13 मार्च से आनंद शंकर मनी महामंत्री चुने गए 

वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश्वर मणि कनिष्ठ उपाध्यक्ष शशि भूषण सिंह कोषाध्यक्ष अशफाक अहमद निर्विरोध चुने गए

चुने गए पदाधिकारी को अधिवक्ता बृज बिहारी पांडे राजेश्वर कुमार मिश्र रमेश मणि शशि भूषण निगम कौशल पति पाठक शशि भूषण मिश्र गोपीनाथ यादव परमहंस यादव पंकज शुक्ला अनिल यादव आनंद सिंह सत्य प्रकाश सिंह बीके सिंह कृष्णमूर्ति त्रिपाठी आदि ने बधाई दी

सी .एस मेमोरियल स्कूल में चलाया गया सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत जागरुकता अभियान

यातायात नियमो का पालन कर सुरक्षित रहें। क्षेत्राधिकारी अंशुमान श्रीवास्तव

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया सड़क सुरक्षा पखवाड़ा अभियान के तहत 31 दिसंबर तक चलाये जा रहे  अभिथान  में रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम वेलकुंडा स्थित सी एस मेमोरियल स्कूल में क्षेत्राधिकारी द्वारा जागरुकता अभियान चलाया गया जहां बच्चों को सड़क सुरक्षा का शपथ भी दिलाया गया 

शनिवार को क्षेत्राधिकारी अंशुमान श्रीवास्तव ने बेलकुंडा के सी एस  मेमोरियल पर छात्र छात्राओं को सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत जागरुक करते हुए कहा कि सड़क दुर्घटना रोकने के लिए जन भागीदारी के साथ नियम का पालन जरूरी है आप नियम का पालन कर सुरक्षित हो सकते हैं घर से बाहर बाइक से निकलते समय हेलमेट तथा कार मे सीट बेल्ट का प्रयोग जरुर करें वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करें

 उन्होंने कहा कि दुर्घटना में घायलों की मदद कर आप देवदूत वन सकते है 

चौकी इंचार्ज रामलक्षन  अनिल तिवारी सड़क सुरक्षा जागरुकता क़े तहत वच्चो मे शपथ दिलवाया 

जागरूकता अभियान मे सी एस  मेमोरियल के प्रधानाचार्य गोकुल सिंह चौकी इंचार्ज अनिल तिवारी का. इंद्रजीत कुमार अजय यादव बिहारी लाल आदि स्कूल के अध्यापक थे

शुक्रवार, 29 दिसंबर 2023

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत भाजपाइयों ने लोगों को किया जागरूक

भाजपा सरकार में समाज के अंतिम पावदान पर खड़ा व्यक्ति भी हो रहा है लाभान्वित छठठे लाल निगम

मनोज रूंगटा

रूद्रपुर देवरिया विकसित भारतसंकल्प यात्रा के तहत ग्राम  कोडर में जन चौपाल  कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे सरकार द्वारा जन-कल्याणकारी योजनाओं के वारे मे जागरुक करते हुए लाभार्थियों को प्रशक्ति पत्र दिया गया 

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित क्षेत्रीय उपाध्यक्ष छठठे लाल निगम ने कहां की केंद्र व प्रदेश की सरकार समाज के अंतिम पावदान पर खड़े व्यक्ति को लाभान्वित कर रही है 

सरकार द्वारा निःशुल्क खाद्यान्न योजना प्रधानमंत्री आवास योजना पीएम किसान सम्मान निधि वृद्धा विधवा पेंशन आदि दिया जा रहा है 

उन्होंने सरकार द्वारा चलाए गए योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक  करते हुए आगामी 2024 में पुनः सरकार बनाने की अपील की।

इस अवसर पर लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र वितरित किया गया  कार्यक्रम ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधिरामसुधारे पासवान भाजपा नेता संगम धर द्विवेदी जिला मंत्री रमाशंकर निषाद खंड विकास अधिकारी तारकेश्वर तिवारी वीरेंद्र पांडे ने भी संबोधित 

कार्यक्रम में राम संतोष शुक्ला संदीप पासवान भाजपा कार्यकर्ता सहित ब्लॉक कर्मी उपस्थित थे

जमीन के हुए विवाद में चार पर मारपीट का मुकदमा दर्ज

 जमीन के हुए विवाद में चार पर मारपीट का मुकदमा दर्ज

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम फतेहपुर हरिजन बस्ती में बुधवार को जमीन के हिस्से को लेकर हुई मारपीट में पुलिस ने नेबूलाल के तहरीर पर चार के विरुद्ध मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है 

फतेहपुर हरिजन बस्ती निवासी नेबूलाल पुत्र स्व दुखंती ने दिए गए तहरीर में कहा कि बुधवार को शाम 6:00 बजे हिस्सा बखरा के बात को लेकर पटीदारों से झगड़ा हो गया जहां उक्त लोगों ने मेरे लड़के दीपक को गाली गुप्ता देते हुए डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया जिससे उसे गंभीर चोट लगी पुलिस ने नेबूलाल के तहरीर पर मनोज विमली कृष्ण उर्फ पट्टू शिवम के विरुद्ध 323 504 506 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया

न. पं. रुद्रपुर के बोर्ड की बैठक में सभासदो ने विकास कार्य हेतू दिया प्रस्ताव

नगर के विकास के लिए सदैव तत्पर सुधा निगम

मनोज रूंगटा

अलाव के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कल से जलेगा अलाव ई. ओ

रूद्रपुर देवरिया रुद्रपुर नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक शुक्रवार को नगर पंचायत के सभागार में हुई जहां सभासदो ने अपने-अपने वार्ड के विकास कार्य हेतु प्रस्ताव दिए 

शुक्रवार को नगर पंचायत के समाभार में नगर पंचायत अध्यक्ष सुधा निगम की अध्यक्षता में नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक हुई जिसमें उपस्थित नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी नितेश के समक्ष नगर के 16 वार्ड के सभासद उपेंद्र मास्टर कुमारी देवी जय रतन चौरसिया अंकित मणि मुकेश विश्वकर्मा राजन चौधरी नूरी खातून पुनीता पंकज पांडे अजय जायसवाल सुशील मद्धेशिया नीलम यादव श्वेता पांडे सुशील निगम अनीता रावत अनिल पांडे ने अपने वार्ड के पथ प्रकाश नाली डस्टबिन सड़क आदि के प्रस्ताव दिए 

नगर पंचायत अध्यक्ष सुधा निगम ने कहा कि हमारे सदस्यों द्वारा विकास कार्य हेतु प्रस्ताव दिए गए हैं शीघ्र एस्टीमेट तैयार कर नगर में विकास कार्य किया जाएगा

बैठक में कंबल वितरण पर भी चर्चा हुआ 

अधिशासी अधिकारी ने बताया कि अलाव के लिए टेडर कर दिया गया है कल से नगर के वार्डो व सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाया जाएगा तथा कंबल की खरीदारी कर शीघ्र ही असहाय गरीबों में कंबल वितरण किया जाएगा 

बैठक में लिपिक विनोद शुक्ला अयूब खान सहित नगर पंचायत के कर्मचारी उपस्थित थे

समाज के दबे कुचले पिछड़ों को पार्टी दिलाएगा उनका हक व सुरक्षा ई.सरवन निषाद

मनोज रूंगटा

13 जनवरी को लखनऊ में होने वाले 11वां संकल्प दिवस में इंजीनियर सरवन निषाद ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की



रुद्रपुर देवरिया निर्बल इंडियन शोषित हमारा आमदल (निषाद पार्टी) का 11वां संकल्प दिवस को लेकर रुद्रपुर दुग्धेश्वर नाथ मंदिर के पीछे वने  बहुदेसीय हाल में शुक्रवार को कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित निषाद पार्टी के प्रदेश प्रभारी चौरी चौरा विधानसभा के विधायक इंजीनियर सरवन निषाद का कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओ से उनका स्वागत किया 

इंजीनियर सरवन निषाद ने कहा कि पार्टी का विस्तार तेजी से बढ़ रहा है अब उत्तर प्रदेश के अलावा अन्य प्रदेशों में भी पार्टी की नीव पड़ गई है जहां आज एक दर्जन से अधिक सांसद विधायक एमएलसी है आज पार्टी के लाखों कार्यकर्ता है 

उन्होंने कहा कि बीजेपी ने 15 टिकट दिए थे जिसमें हमारी पार्टी ने 11 सीट जीतकर अपना परचम लहराया था 

उन्होंने 13 जनवरी को लखनऊ के पार्क में होने वाले 11 वा संकल्प दिवस में अधिक से अधिक लोगों के भाग लेने की अपील की

बैठक को देवरिया के प्रभारी जगदीश निषाद वीरेंद्र निषाद सुनील निषाद गोविंद निषाद जय सिंह निषाद आदि ने भी संबोधित किया 

बैठक में सूरज निषाद आजाद निषाद राममुझ निषाद सुधीर निषाद आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे

 बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विजय व संचालन योगेश निषाद ने किया

गुरुवार, 28 दिसंबर 2023

मदनपुर नगर पंचायत की बोर्ड की हुई बैठक 5 करोड़ के कार्यों के प्रस्ताव पर लगी मोहर

सभासदो ने नाली नाला आर.सी सी पथ प्रकाश व्यवस्था के विकाश कार्यो का दिया प्रस्ताव

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया मदनपुर नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक गुरुवार को नगर पंचायत कार्यालय में हुई जहां सभासदो द्वारा दिए गए प्रस्ताव पर सर्व सम्मति से लगभग पांच करोड रुपए के विकास कार्यों के प्रस्ताव पर मोहर लगी 

नगर पंचायत मदनपुर की बोर्ड वैठक नगर पंचायत के कार्यालय गुरुवार को नगर पंचायत अध्यक्ष  शाहिना शेख के अध्यक्षता में हुई 

 बैठक में उपस्थित अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत मदनपुर नितेश कुमार गौरव के समक्ष सभासद सुग्रीव  नीरज देवी, सोनी,  प्रियेश कुमार शुक्ल , चुन्नी राव, श्री पिंटू,  शैलेश, संगीता, संतराज,  दानिश शेख , दिग्विजय नाथ,  रुबिया खातून , गौसिया बेगम,  शोहरत शेख जयप्रकाश राजभर ने वैठक  में नाली सफाई, लाइट व आर सी सी आदि विकास कार्यों के लगभग 5 करोड़ के प्रस्ताव रखें जहां सर्व समस्या बोर्ड में प्रस्ताव पर मोहर लगी 

मदनपुर नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि अली आजम शेख ने बताया कि मदनपुर नगर पंचायत बोर्ड की पांचवी बैठक हुयी है जहां सबके सहमत से विकास कार्यों पर सहमत बनी है

रुद्रपुर कोतवाली में एस डी एम ने व्यापारियों संघ की बैठक

 अतिक्रमण स्वयं हटा ले वर्ना होगी कार्रवाई एसडीएम

मनोज रूंगटा

नगर पंचायत द्वारा नगर  में सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए सर्वे शुरू

रुद्रपुर देवरिया जिलाधिकारी के निर्देश पर रुद्रपुर कोतवाली में एस डी एम के अध्यक्षता में व्यापारियों की एक बैठक हुई जिसमें व्यापारियों ने अपने-अपने सुझाव रखें जहां एसडीएम ने 

सबकी बात को सुनते हुए संबंधित को निर्देश देते हुए अतिक्रमण को व्यापारियों से स्वयं हटाने के लिए कहा

एस डी एम रत्नेश तिवारी ने कहा कि नगर का सुंदरीकरण आपके सहयोग से होना है यह आपकी व्यवस्था है इसमें आपका सहयोग जरूरी है उन्होंने थाना प्रभारी से कहा कि ई रिक्शा ठेला खुंमचा तथा बड़ी गाड़ियों पर विशेष ध्यान दिया जाए ताकि जाम की समस्या न हो 

एस डी एम ने दुकानदारो से अपील  किया कि नगर पंचायत द्वारा निर्धारित सीमा के अंदर अपनी दुकान को रखें तथा बढ़े हुए अतिक्रमण को स्वयं हटा लें एस डी एम ने नगर पंचायत को निर्देशित किया कि एक से दो दिन के अंदर ध्वनि विस्तारक यंत्र से अतिक्रमण हटाने के लिए प्रचार प्रसार करावे तथा उनका समय देते हुए एक सप्ताह के अंदर अति क्रमण को हटाया जाएगा 

थाना प्रभारी महेंद्र चतुर्वेदी ने व्यापारियों से अनुरोध किया कि ठंड के मौसम व घने कोहरे को देखते हुए व्यापारी अपनी सुरक्षा के लिए दुकान के सामने पर सीसीटीवी कैमरा जरूर लगवा ले बैठक में पूर्व महामंत्री मनोज भाटिया आत्माराम निगम शिवहरि त्रिपाठी श्याम जी जायसवाल ने अपने विचार अतिक्रमण पर व्यक्त किया 

नगर पंचायत के लिपिक राम गोविंद शुक्ला ने कहा कि नगर में सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए सर्वे शुरू हो गया है

बैठक में ओमप्रकाश वर्मा राजेश वर्मा गोपाल गुप्ता रमेश गुप्ता दीपक वर्मा सभासद सज्जाद अली रतन गुप्ता नरेंद्र मद्धेशिया नगर पंचायत के लिपिक राम विनोद शुक्ला अयूब खान टाउन इंचार्ज मनोज उपाध्याय आदि थे

छुट के आखिरी सप्ताह बिजली उपकेंद्र पर लगी भीड़ नायव तहसीलदार ने लिया जाएजा

नायव तहसीलदार ने भीड़ देखकर हुए नाराज अतिरिक्त काउंटर लगाने का दिया निर्देश

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया प्रदेश सरकार द्वारा पर कारपोरेशन के निर्देश पर विद्युत उपभोक्ताओं को एक मुस्त समाधान योजना के तहत 8 नवंबर से दिए गए सरचार्ज में छूट मैं 3 1दिसंबर के आखिरी सप्ताह को लेकर उप केंद्र पर उपभोक्ताओं की भीड़ लगी जहां नायव तहसीलदार अनिल तिवारी मौके पर पहुंचकर उपस्थित विद्युत अधिकारी से अतिरिक्त काउंटर लगाने का निर्देश दिया और कहा कि हर हाल में उपभोक्ताओं को ओ टी स मे छुट का लाभ मिलना

 उपभोक्ताओं द्वारा विद्युत विभाग के कर्मचारियों के लापरवाही मे एस डी एम को की गई शिकायत में नायव तहसीलदार अनिल तिवारी गुरुवार को नाथवावा  स्थित विद्युत उपकेंद्र पहुंचे जहां उपभोक्ताओं की भीड़ लगी थी और मात्र एक काउंटर जमा का था जिसको देखते हुए उन्होंने कार्यालय अधीक्षक विनय विश्वकर्मा से बात कर शुक्रवार से लेकर 31 दिसंबर तक अतिरिक्त काउंटर लगाने का निर्देश दिया और कहा कि सरकार के मनसा के अनुरूप निर्धारित समय में हर उपभोक्ता को ओ टी एस   के तहत छूट का लाभ मिलना चाहिए

नायव तहसीलदार मे उपभोक्ताओ से अपील  करते हुये कहा कि सरकार द्वारा सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं को छुट का लाभ दिया गया है जिसमें उपभोक्ता इस अवसर का लाभ उठा ले क्योंकि छुट का यह आखरी व अंतिम मौका है

सर्वर डाउन से विद्युत उपभोक्ता रहे हलकान

सरकार द्वारा विद्युत समाधान योजना में एक मुश्त समाधान योजना के तहत दिए गए छूट में गुरुवार को उमड़ी भीड़ सर्वर डाउन के वजह से परेशान दिखे

बुधवार, 27 दिसंबर 2023

व्यापार बन्धु की बैठक मैं व्यापारियों ने जनहित के मुद्दे को उठाया

सी.डी.ओ  ने अधिकारियों से व्यापारियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने का दिया निर्देश

मनोज रूंगटा

रूद्रपुर देवरिया विकास भवन के गांधी सभागार में व्यापार बंधु की एक बैठक सीडीओ प्रत्यूष पांडेय की अध्यक्षता में हुयी जिसमें उपस्थित व्यापारियों ने जनहित से जुड़े  समस्याओं के मुद्दे को उठाया जहां मौजूद सीडीओ ने  अधिकारियों से व्यापारियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने का निर्देश दिया। 

जिला प्रसासन व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध 

व्यापारियों ने खुले में मीट-मछली विक्रय कर रहे  विक्रेताओं के लिए एक अलग स्थान निर्धारित  शहर के प्रमुख मार्गों पर बिजली के तार लटकने ,सड़कों के किनारे अतिक्रमण का मुद्दा भी उठाया जिस पर सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को उचित कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। 

व्यापारी नेता रवींद्र प्रताप मल्ल एवं शक्ति गुप्ता ने व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को उठाया

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवेंद्र ने व्यापारियों को अवगत कराया  कि एफएसएसएआई द्वारा हाल ही में खाद्य लाइसेंस से जुड़े नियमों में बदलाव किया गया है। अब जारी किए जा रहे खाद्य लाइसेंस की वैधता अधिकतम 5 वर्ष तक रहेगी।

सीडीओ ने कहा कि जीएसटी लागू होने के बाद जनपद देवरिया में रिटर्न नॉन फाइलर्स की संख्या प्रदेश के नॉन फाइलर्स  के औसत से अधिक है, जिससे व्यापारी बंधुओं पर लेट फीस,पेनाल्टी का अतिरिक्त भार पड़ सकता है। उन्होंने समस्त व्यापारी बंधुओं से आग्रह किया कि वे अपना रिटर्न समय से दाखिल कर दें और अपने स्तर से सभी व्यापारी बंधुओं को जागरूक भी करें।

बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार राय, अपर पुलिस अधीक्षक, उपायुक्त वाणिज्य कर पंकज लाल, इओ रोहित सिंह, अधिशासी अभियंता विद्युत वीके सिंह, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवेंद्र सहित विभिन्न व्यापारी नेता मौजूद थे

एसडीएम ने रैन बसेरे का किया निरीक्षण .जरूरतमंदों को ओढ़ाया कंबल

ठंड में जरूरतमंदों को ठहरने की रैन बसेरा में समुचित व्यवस्था.विपिन द्विवेदी

मनोज रूंगटा

रूद्रपुर देवरिया बेसहाराें को ठंड से बचाने के लिए नगर पालिका परिषद देवरिया द्वारा रोडवेज व मछलीहट्टा के निकट बनाए गए रैन बसेरे का का निरीक्षण सदर एस डी एम सदर विपिन द्विवेदी  मंगलवार को रात्रि में किया। जहा शहर मे भ्रमण के दौरान जरूरत मंदों को अपने हाथों से कंबल ओढ़ाया। 

एसडीएम ने बताया कि रैनबसेरे में शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप समुचित व्यवस्था की गई है।  ठंड में यहां रात गुजारने वालों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आनी चाहिए। उन्होंने ज़रूरतमंदों को अपने हाथों से कंबल ओढ़ाया, इसके साथ ही उन सभी लोगों से रैन बसेरा में जाकर आराम करने का अनुरोध की।

एसडीएम ने बताया कि रैन बसेरे में चारपाई पर गद्दा, तकिया व कंबल और प्रकाश की समुचित उपलब्धता है।  रैन बसेरा में ठहरने वालों के लिए पीने के लिए शुद्ध पेयजल के साथ केयर टेकर की व्यवस्था की गई है

इंदिरा पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता क्या हुआ शुभारंभ

 रुद्रपुर देवरिया रूद्रपुर क्षेत्र के ग्राम नरायनपुर स्थित इंदिरा पब्लिक स्कूल में बुधवार को तीन दिवसीय वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ कबड्डी खेल के साथ हुआ।

मनोज रूंगटा

प्रतियोगिता के प्रथम दिन कबड्डी, जलेबी रेस, नीबू चम्मच, रस्सी कूद व दौड़ आदि बाल खेल प्रतियोगिताओं में स्कूल के नन्हें-मुंन्हे छात्रों ने भाग लेकर अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कबड्डी प्रतियोगिता बालिका वर्ग में अनन्या राय बालक वर्ग में शिवम यादव की टीम विजयी रही। जलेबी रेस में कक्षा नर्सरी की रिया यादव, एलकेजी के पीयूष कुमार व यूकेजी की अनुष्का विजयी रहीं। सीनियर बालक वर्ग कबड्डी में बलराम साहनी की टीम विजयी रही। वहीं नींबू और चम्मच रेस में आँचल साहनी, वीरेंद्र सिंह, खुशी गुप्ता, राज साहनी, गुलशन साहनी, नीरज खरवार, शिवराज गुप्ता अपने-अपने वर्ग में विजयी रहे। बैडमिंटन, ऊँची कूद आदि खेल प्रतियोगिता गुरुवार को होगीं।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक शिवानन्द विश्वकर्मा, प्रिंसीपल रामेश्वर विश्वकर्मा, शुभम चौरसिया, मोनू सर, रागिनी राव, समीक्षा पांडेय, निशा सिंह, शिवानी राव, अनुष्का सिंह, अंकिता, बलराम साहनी, शेषनाथ, नंदिनी गिरी, अर्चना प्रजापति, अनन्या राय, कृतिका, अंशू, अनन्या, उत्तम राठौर, अंशिका, राज, अनुज, आदि छात्र छात्राएं उपस्थित थी

प.ए.स.स की हुयी वैठक पत्रकारो ने कहा उत्पीड़न बर्दाश्त नही

देवरिया में आयोजित 7 जनवरी को सम्मान समारोह में भाग लेने की अपील

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर  देवरिया पत्रकार एकता समन्वय समिति रुद्रपुर तहसील इकाई की एक आवश्यक बैठक नगर स्थित  विद्यालय में तहसील अध्यक्ष विनय कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक में संगठन सहित देवरिया में 7 जनवरी को आयोजित सम्मान समारोह में भाग लेने पर चर्चा हुयी

 बैठक को संबोधित करते हुए विश्वामित्र मिश्रा ने कहा कि पत्रकारों का उत्पीड़न क़त्तई बर्दाश्त नहीं करेंगे  जरूरत पड़ने पर आर-पार की लड़ाई के लिए भी तैयार रहेगा

 जिलाध्यक्ष हरिशंकर गुप्ता ने  7 जनवरी को देवरिया में होने वाले सम्मान समारोह मे पत्रकारो से भाग लेने की अपील की

विनय गुप्ता ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी तहसीलों के पदाधिकारीयों को सक्रिय रूप से कार्य करने की जरूरत वताया

बैठक में सरस जायसवाल राम प्रताप पांडेय, राणा प्रताप सिंह, मोईन खान, ओमप्रकाश रविकांत तिवारी, संजय कुमार यादव, तारकेश्वर विश्वकर्मा, अखिलेश शर्मा, आशुतोष शर्मा, खुशबू यादव, दिलीप पांडेय, अंकित पांडेय, राजन भारती, मुकेश कुमार आदि पत्रकार उपस्थित थे

मानदेय व कमिशन को लेकर कोटेदारों ने नायव तहसीलदार को दिया पत्रक

मांगे पूरी नहीं हुई तो 1 जनवरी को कोटेदार वितरण कार्य से रहेंगे विरत रामकुमार सिंह

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया ऑल इंडिया फेयर प्राइस ऑफ डीलर फेडरेशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष रामकुमार सिंह के नेतृत्व में रुद्रपुर के कोटेदारों ने अपने मानदेय/ कमिशन को लेकर रुद्रपुर तहसील के कोटेदारों ने एक ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार नायव तहसीलदार रुद्रपुर अनिल तिवारी को दिया और कहां की एक देश एक कार्ड केंद्र सरकार का नारा है ऐसे में पूरे देश में राशन डीलरों का कमीशन भी एक समान होना चाहिए जबकि ऐसा नहीं है अलग-अलग राज्यों में भिन्न प्रकार की कमीशन दिया जा रहा है इससे सबसे कम कमीशन उत्तर प्रदेश के कोटेदारों को मिलता है जिससे 80 हजार कोटेदारों का परिवार का भरण पोषण नहीं हो पा रहा है

उन्होंने कहा कि कोरोना काल में उत्तर प्रदेश के कोटेदार प्रधानमंत्री अन्य योजना के राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत निशुल्क वितरण कोटेदार अपने-अपने परिवार के जीवन की परवाह न करते ही सरकार की दिशा निर्देश में ई पास मशीन से राशन ईमानदारी से वितरण किया जिसकी सराहना प्रदेश सरकार कि भारत सरकार ने भी प्रशक्ति पत्र देकर किया परंतु प्रदेश सरकार अन्य प्रदेशों की भाति उत्तर प्रदेश के साथ ना इंसाफी कर रही है

 रामकुमार सिंह ने कहा कि महंगाई को देखते हुए अगर कोटेदारों का कमीशन/मानदेय  नहीं बढ़ाया गया तो नए साल में राशन विक्रेता वितरण कार्य से विरत रहेंगे जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी

ज्ञापन देने वालों में उचित दर के विक्रेता प्रतिनिधि मोहनलाल गुप्त अनिल कुमार सिंह दिनेश कुमार गुप्ता प्राणेंद्र कुमार त्रिपाठी प्रमोद जायसवाल राजीव रतन जायसवाल सदानंद सिंह वृजानंद सिंह राम बड़ाई सिंह विजय भाटिया प्रदीप कुमार शुक्ला रामप्रीत सिंह शंभू नाथ  कनौजिया शकुंतला देवी कल्पु को यादव संदीप पोद्दार आदि कोटेदार थे

मंगलवार, 26 दिसंबर 2023

भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष रविकांत शुक्ला के निधन पर शोक

भाजपा के पूर्व नगर मण्डल अध्यक्ष रविकान्त शुक्ला (ववलू) के निधन पर शोक

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर नगर के निवासी भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष रविकांत शुक्ला का निधन मंगलवार के शाम गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में हो गया उनके निधन की खबर सुनकर  रूद्रपुर नगर में शोक की लहर दौड़ गई 

शोक की खबर सुनते ही भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष छठठे लाल निगम नगर पंचायत अध्यक्ष पद के पूर्व प्रत्याशी/समाजसेवी मनमथ त्रिपाठी  पूर्व अध्यक्ष सुभाष चंद्र मद्धेशिया पूर्व सभासद कैसर अली सभासद सुशील मद्धेशिया टिंकू पांडे अनिल पांडे रामप्रवेश भारती पूर्व ब्लाक प्रमुख जटाशंकर द्विवेदी सुरेंद्र देव मिश्रा मनोज रूंगटा रत्नेश त्रिपाठी प्रदीप यादव आदि सैकड़ो शुभचिंतक तक थे

एस डी एम ने किया धान क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण, दिया आवश्यक निर्देश

 निरीक्षण में तारा सारा धान क्रय केंद्र बंद मिलने पर लगाई फटकार

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी के आदेश क्रम में रुद्रपुर एस डी एम व नायब तहसीलदार ने रुद्रपुर क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक धान क्रय केंद्र का आवश्यक निरीक्षण किया जहां किसानों से संवाद भी किया ग्राम तारासारा में धान कर केंद्र मिलने पर संबंधित विभाग को कार्रवाई का निर्देश दिया

एसडीएम रुद्रपुर रत्नेश तिवारी ने मंगलवार को रुद्रपुर क्षेत्र के सेमरौना पचरूखा पलिया सुल्तानी रामपुर पचलड़ी सहित आधा दर्जन धान क्रय केंन्द्रौ का औचक निरीक्षण किया जहां उपस्थित किसानों से संवाद भी किया

निरीक्षण मे ग्राम तारासारा का धान क्रय  बंद पाया जहां उन्होंने संबंधित विभाग को कार्रवाई का निर्देश दिया

 एस डी एम ने क्रय केंद्र द्वारा मिल में भेजे गए स्टाक का सत्यापन भी किया

 उन्होंने क्रय केंद्र के सचिवों से कहा कि किसानों का क्रय किये गये  धान का भुगतान तत्काल करावे

 इसी क्रम में नायब तहसीलदार अनिल तिवारी ने लक्ष्मीपुर उसरी खुर्द ,रामनगर ,छपोली के धान क्रय केंद्र का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिया

वी आर सी रुद्रपुर में हुआ तीन दिवसीय शारदा प्रशिक्षण का शुभारंभ

  प्रशिक्षण का उद्देश्यआउट ऑफ स्कूल बच्चों को विद्यालय शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना राज किशोर सिंह रुद्रपुर देवरिया समग्र शिक्षा अभियान के...