मंगलवार, 3 दिसंबर 2024

धरना प्रदर्शन कर ठेले खोमचे व पटरी व्यवसाईयों ने एसडीएम को दिया छः सूत्रीय ज्ञापन

 मनोज रूंगटा


रुद्रपुर देवरिया नगर पंचायत द्वारा अतिक्रमण हटाओ  अभियान के चपेट में आए ठेला खोमचा सहित पटरी के सैकड़ो दुकानदार के साथ समाजसेवी मनमथ त्रिपाठी के नेतृत्व में तहसील का घेराव कर एक जनसभा की जिसमें पटरी व्यवसाय के रोजी-रोटी की समस्या की बात रखते हुए उनके स्थायी निदान की मांग को लेकर एक छः सुत्रीय ज्ञापन ज्वाइंट मजिस्ट्रेट उप जिलाधिकारी श्रुति शर्मा को दिया 

ज्ञापन में कहा कि नगर पंचायत द्वारा लगन के मौसम में अतिक्रमण हटाया जा रहा है जिसकी चपेट में ठेला खोमचा पटरी के व्यवसाय आ गए हैं जिससे उनके रोजी-रोटी की मुश्किलें आ गई है नगर पंचायत उन्हें उत्पीड़न न कर  उन्हें उचित स्थान दें जिसमें व्यापारियों की भी सहमत बने 

उन्होने कहा कि नगर पंचायत नगर में   लाल पट्टी मार्किग लगाने के उपरांत अतिक़्मण हटाया जाए व्यापारियों का उत्पीड़न बंद हो 

एसडीएम ने कहा- जाम से निजात दिलाने के लिए अभियान चलेगा ठेले खोमचे व पटरी व्यवसाईयों को नगर पंचायत से वार्तालाप कर समस्या का समाधान किया जाएगा

ज्ञापन के दौरान एस डी एम श्रुति शर्मा ने कहा कि अतिक्रमण हटाने के पूर्व नगर पंचायत व व्यापारी के साथ बैठक कर आम सहमत बनने पर नगर पंचायत को साफ सुथरा रखने के लिए अतिक्रमण हटाया जा रहा है ठेले वालों के लिए जगह चिन्हाकित किया गया है इसमें आप सभी सहयोग करें 

एसडीएम ने कहा कि नगर को साफ सुथरा करने के लिए अभियान पूर्व की भाति चलेगा और नगर पंचायत से वार्तालाप कर ठेले वालों के लिए अस्थाई समाधान बनाया जाएगा


सोमवार, 2 दिसंबर 2024

धार्मिक स्थलों पर बाल विवाह रोकने के लिए सजग रहने के साथ आगे आये धर्मगुरु . डीएम

जिलाधिकारी ने बाल विवाह रोकने के लिए की अपील कहा- बिना आयु प्रमाणपत्र के विवाह न कराये 

मनोज रूंगटा

रूद्रपुर देवरिया बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के खिलाफ जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल ने धार्मिक स्थलों पर बाल विवाह को रोकने के लिए सभी धर्मगुरुओं और धार्मिक स्थल संचालकों से सजग रहने का अनुरोध किया है। 

और कहा कि बिना आयु प्रमाण पत्र देखे धार्मिक स्थल पर विवाह न कराये। धर्मगुरुओं की सजगता से बाल विवाह पर प्रभावी रोक लगाई जा सकती है।

जिलाधिकारी ने कहा कि बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के तहत बाल विवाह में किसी भी प्रकार की भागीदारी एक गंभीर अपराध है। बाल विवाह केवल एक कानून का उल्लंघन नहीं, बल्कि यह बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा और भविष्य पर गहरा प्रभाव डालता है।

जिलाधिकारी ने कहा कि कुछ प्रकरणों में जागरूकता की कमी के कारण बाल विवाह संपन्न हो जाते हैं। ऐसे मामलों को रोका जा सकता है, बशर्ते समुदाय सजग हो। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे बाल विवाह से संबंधित किसी भी जानकारी को प्रशासन तक अवश्य पहुंचाएं





भाई के लंबी उम्र व सुख समृद्धि के कामना के लिए बहनों ने मनाया पीड़िया का त्यौहार


रुद्रपुर देवरिया भाई बहन के सामाजिक व आध्यात्मिक रिश्ते का त्यौहार पीड़िया मे बहनों ने भाइयों के मंगल कामना के लिए   त्यौहार मनाया जहां नदी तालावो मे पीडिया दहन किया और भाइयों के मंगल की कामना की इस दौरान डीजे पर युवतियां नाचती फिरती रही घाटों पर मेला जैसा दृश्य रहा जहां पुलिस की व्यवस्था थी

नदी तालाब पोखरो पर पीड़िया दहन कर डीजे पर नाचती रही युवतियां

सोमवार की प्रात: रुद्रपुर बथुआ रिवर फ्रंट दूग्धेश्वर नाथ मंदिर स्थित गिरजा सरोवर शीतला माता मंदिर पर पीड़िया का दहन किया इस दौरान डीजे पर सैकड़ो युवतियां थिरकती दिखाई दी

मान्यता के अनुसार पीड़िया का त्यौहार बहन के पवित्र रिश्ते का त्यौहार है आचार्य आदित्य पांडे ने कथाओं में इसका महत्व है जहां बोलचाल की भाषा में पीड़िया के नाम से प्रचलित रुद्रवत को ज्यादातर लड़कियां ही करती हैं इस व्रत के माध्यम से अपने भाइयों के खुशहाली वह लंबी उम्र तथा सुख समृद्धि की कामना करती हैं जहां रात भर जागकर पीड़िया के गीत गाकर गाने का विधान है 


अभियान के पांचवें दिन एसडीएम ने संभाला मोर्चा हटवाया अतिक्रमण

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी ने अतिक्रमण को लेकर जताई नाराजगी


रुद्रपुर देवरिया अतिक्रमण हटाओ अभियान के पांचवें दिन नगर पंचायत के लचीलापन कार्यों को देखते हुए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एस डी एम ने स्वंय मोर्चा संभाला और अपने अधीनस्थ अधिकारी लेखपाल कांनुगो के साथ अतिक्रमण को हटाते हुए नगर पंचायत को सख्त निर्देश दिया कि अतिक्रमण करने वाले पर निगरानी रखें एसडीएम  के निर्देश पर ठेले वालों को चिन्हित जगह बथुआ रिवर फंड पर पहुंचाया गया

अतिक्रमण करने वाले पर नगर पंचायत करें निगरानी एसडीएम श्रुति शर्मा

अभियान के पांचवें दिन सोमवार को ज्वांइट मजिस्ट्रेट /उपजिलाधिकारी श्रुति शर्मा ने बस स्टेशन पहुंची जहां पुन: अतिक्रमण देखकर नगर पंचायत पर नाराजगी जाहिर की और स्वयं अपने अधीनस्थ अधिकारी व लगभग एक दर्जन से अधिक लेखपालों को अतिक्रमण हटाने में लगाया जहां नायब तहसीलदार अनिल तिवारी शिवेंद्र कौन्डिल थाना प्रभारी रतन पांडे मय पुलिस फोर्स के साथ बस स्टेशन डिग्री कॉलेज रोड सेमरौना पुल के पास पक्का अतिक्रमण किए को बुलडोजर से तुड़वाया 

ठेले वालों को पहुंचाया बथुआ रिवर फ्रंट पर


अतिक्रमण में एक दर्जन व्यापारियों से वसुला जुर्माना
अतिक्रमण हटाने के  वावजुद नगर वेतरकीव खड़ा ठेला पाए जाने पर एसडीएम ने नगर पंचायत पर नाराजगी व्यक्ति करते हुए पुलिस फोर्स व राजस्व कर्मियों के साथ आधा दर्जन से अधिक ठेले वालों को बथुआ रिवर फ्रंट पर पहुंचाया इस दौरान नगर पंचायत द्वारा लगभग एक दर्जन व्यापारियों पर 13.400 का जुर्माना लगाया गया
अभियान से नगर दिखाई दिया साफ सुथरा
एस डी एम ने सख्ती से नगर पंचायत को निर्देशित किया कि अतिक्रमण करने वाले पर मॉनिटरिंग कर उन्हें जुर्माना लगाए आज के अतिक्रमण  हटाओ अभियान से दुकानदारों में दहशत फैल गया जहां पूरा नगर साफ सुथरा दिखाई दिया

अतिक्रमण अभियान में एस आई धर्मेंद्र कुमार शिवम तिवारी दिनेश मौर्य आशीष राय रूभाष चौधरी वीरेंद्र कुमार झिन्ने लाल पासवान लिपिक विनोद शुक्ला अयूब खान सहित राजस्व कर्मी व नगर पंचायत कर्मी थे


शनिवार, 30 नवंबर 2024

नगर पंचायत ने स्टिंग ऑपरेशन कर अतिक्रमण किये दुकानदारो पर लगाया जुर्माना

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया उप जिलाधिकारी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के निर्देश पर नगर को अतिक्रमण व जाम से मुक्ति दिलाने के लिए नगर पंचायत द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है जहां आज अभियान के चौथे दिन नगर पंचायत ने अतिक्रमण हटाने के पूर्व स्टिंग ऑपरेशन किया जहां लोगों के दुकान का फोटो शूट कर अतिक्रमणहटाने के समय जुर्माना लगाया अभियान के  चौथे दिन नगर की रोड साफ और चौड़ी दिखाई दी वही ठेले खुमचे वालों में आक्रोश व्याप्त है

अभियान के चौथे दिन अतिक्रमण हटाओ के साथ एक दर्जन से अधिक दुकानदारों पर लगा जुर्माना

अभियान के चौथे दिन शनिवार को नायब तहसीलदार शिवेंद्र कौन्डिल आधिशासी अधिकारी नितेश गौरव थाना प्रभारी रतन पांडे नगर के हल्का लेखपाल संकट मोचन चतुर्वेदी सहित राजस्व पुलिस व नगर पंचायत के कर्मियों द्वारा वुलडोजर सहित लाव लश्कर के साथ अतिक्रमण हटाया

पुलिस व राजस्व अधिकारी के नेतृत्व में नगर पंचायत में हटाया अतिक्रमण

अतिक्रमण अभियान बस स्टेशन से शुरू होकर इमामबाड़ा खजुआ शिव मंदिर रोड आदर्श चौराहा डिग्री कॉलेज रोड होते मेन मार्केट से जमुनी चौराहा तक अतिक्रमण हटाया गया आज अतिक्रमण हटाने के दौरान नगर पंचायत ने अतिक्रमण किए दुकानदारों का स्टिंग् ऑपरेशन किया था जहां कुछ दुकानदारों द्वारा  विरोध किया गया तो स्टिंग ऑपरेशन के दौरान फोटो शूट को दिखाते हुए लगभग एक दर्जन  दुकानदारों पर जुर्माना लगाया गया जिसमें ₹6000 की रसीद काटी गई

ठेले खोमचे व पटरी के दुकानदारों ने जताया आक्रोश

अतिक्रमण की चपेट में आए ठेले खोमचे व पटरी के दुकानदारों में आक्रोश व्याप्त है उन्होने कहा हमें भी नगर पंचायत द्वारा उचित जगह दुकान लगाने का स्थान दिया जाए

मछली व मीट के दुकानदार नहीं पहुंचे निर्धारित स्थानपर

अतिक्रमण हटाओ अभियान के चौथे दिन भी मीट व मछली के दुकानदारो को निर्धारित स्थान पर नहीं किया गया

शुक्रवार, 29 नवंबर 2024

पुलिस ने विशाल हत्याकांड में नामजद इनामी अभियुक्त को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

नामजद आभियुक्त पर पुलिस ने 25 हजार  का किया था इनाम घोषित

मनोज रूंगटा


रुद्रपुर देवरिया एकौना थाना क्षेत्र के हौली बलिया निवासी विशाल सिंह हत्याकांड में नामजद अभियुक्त को पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर एकौना क्षेत्र के ग्राम नगवा खास सीकर बंधे के पास मुठभेड़ में गिरफ्तार किया 

मालूम हो कि बीते दिन हौली वलिया निवासी विनीत सिंह के पुत्र विशाल सिंह की हत्या हो गई थी जहां उनके पिता के तहरीर पर पुलिस199 / 24 धारा 191(2) 103(1) के तहत अभियुक्तो के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया था जिसमें 18 नवंबर को पुलिस ने मुठभेड़ में रजा खान पुत्र इदरीस अली घोसी पुरवा थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया था

घायल वांछित अभियुक्त को पुलिस ने जिला अस्पताल में कराया भर्ती

आज शनिवार को प्रातः मुखवीर की सूचना पर  25 हजार का इनामी वाछित अभियुक्त राहुल अली उर्फ रहीमुल पुत्र वाहिद अली निवासी भिटहा कौडीराम थाना वासँगाव जनपद गोरखपुर को एकौना क्षेत्र के ग्राम नगवा खास सीकट बंधे के पास से मुठभेड़ मे गिरफ्तार किया   घायल अभियुक्त को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां स्थिति सामान्य है जिसके पास से एक अदद देसी तमंचा एक कारतूस व मोटरसाइकिल बरामद किया वताते चले की अभी भी नामजद  एक अभियुक्त फरार है

मुठभेड़ में गिरफ्तार अभियुक्त की स्थिति सामान्य नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है एडिशनल एसपी दीपेंद्र चौधरी

अपर पुलिस अधीक्षक दीपेन्द्र चौधरी ने बताया कि मुखवीर सूचना पर पुलिस  से वाछित अभियुक्त से मुठभेड़ हुई जहां उसके पैर में गोली लगी है जिसका इलाज चल रहा है स्थिति सामान्य है उसके के पास से देसी तमंचा व कारतूस बरामद किया गया है  नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

स्व.विशाल सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुंचे पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह, मिले परिजनों से वधाया ढाढ़स

रुद्रपुर देवरिया एकौना थाना क्षेत्र के होली बलिया निवासी विशाल सिंह के ब्रह्मभोज /श्रद्धांजलि सभा में कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरणसिंह पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित किया तथा उनके परिजनों से मिलकर ढाढ़स वधाते हुए अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही

पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का हुआ जोरदार स्वागत

शुक्रवार को विशाल सिंह के त्रयोदशी कार्यक्रम को लेकर एकौना पुलिस सहित अन्य थानों की पुलिस लगी थी जहां कार्यक्रम में अन्य जनप्रतिनिधि सहित कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह अपने लाव लश्कर के साथ पहुंचे इसके पूर्व उनका स्वागत देवरिया जनपद में प्रवेश के दौरान कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से किया जहां होली बलिया पहुंचते ही पूर्व सांसद स्व विशाल सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके पिता व परिजनो से मिलकर ढाढ़स  बधाया और कहा कि अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी श्रद्धांजलि सभा में हजारों की संख्या थी

सदर विधायक शलभ मणि व एमएलसी डॉक्टर रतनपाल सिंह सहित भाजपा नेता श्रद्धांजलि सभा में हुए शरीक


स्व. विशाल सिंह के त्रयोदशी/श्रद्धाजलि सभा में सदर विधायक देवरिया शलभ मणि त्रिपाठी विधान परिषद सदस्य डॉक्टर रतनपाल सिंह स्थानीय विधायक जयप्रकाश निषाद क्षेत्रीय उपाध्यक्ष छठठे लाल निगम भाजपा नेता राजकुमार गुप्ता छात्र नेता गगन बिहारी गुप्त पूर्व अध्यक्ष कमलेश सिंह पूर्व प्रधानाचार्य गिरीश नारायण सिंह विनोद गुप्ता सहित सैकड़ो भाजपा नेता हौली बलिया पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया

गुरुवार, 28 नवंबर 2024

विशाल हत्या कांड में नामजद अभियुक्त को संरक्षण देने वाले दो युवकों को पुलिस ने लिया हिरासत में,भेजा जेल


रुद्रपुर देवरिया पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध व आपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान मे एकौना पुलिस ने एकौना थाना क्षेत्र के अंतर्गत होली बलिया निवासी विशाल सिह हत्याकांड में नामजद अभियुक्त को संरक्षण देने में गोरखपुर जनपद के दो युवकों को रुद्रपुर मदनपुर कपवार मार्ग पर सरया पुलिया के पास से गिरफ्तार किया 

विशाल हत्याकांड में नामजद  अभियुक्त में एक गिरफ्तार अभी तक तीन फरार

मालूम हो कि  विशाल सिंह की हत्या के सम्बन्ध में एकौना थाने मैं चार पर नामजद  मु.अ.सं0 199/2024 धारा 191(2), 103(1), 253 (क) बीएनएस में मुकदमा पंजीकृत था जिसमें एक को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था जिसमें अभी भी तीन फरार हैं जहां अन्य  वांछित अभियुक्तों को संरक्षण दिए जाने के सम्बन्ध में थानाध्यक्ष एकौना उ नि अभिषेक कुमार राय मय पुलिस टीम ने  सलीम पुत्र स्व शेखावत ग्राम यशवन्तपुर थाना उरुआ बजार शाहिल अली पुत्र वाहिद अली ग्राम रानीपुर थाना बासगांव जनपद गोरखपुर को मदनपुर कपरबार से रुद्रपुर आने वाले मार्ग पर सरया पुलीया के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया

अतिक्रमण अभियान के तीसरे दिन चला नगर पंचायत का वुलडोजर

 मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया ज्वाइंट मजिस्ट्रेट उप जिलाधिकारी श्रुति शर्मा के निर्देश पर नगर पंचायत द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के तीसरे दिन नायव तहसीलदार अनिल तिवारी शिवेंद्र कौन्डिल आधिशासी अधिकारी नितेश गौरव थाना प्रभारी रतन पांडे पुलिस फोर्स व राजस्व कर्मी के साथ अतिक्रमण  हटाया गया

अतिक्रमण हटाने मे मार्किंग को लेकर नगर पंचायत व व्यापारियों में हुई कहा सुनी

अतिक्रमण बस स्टेशन से लगाय इमामबाड़ा चौराहा खजुआ चौराहा आदर्श चौराहा सेमरौना तक हटाया गया जहां कई जगह दुकानदारों से नाली पर किये अतिक्रमण को हटाने को लेकर कहा सुनी भी हुई दुकानदारों का आरोप था कि नगर पंचायत द्वारा मार्किंग कर कर एक लाइन से अतिक्रमण हटाया जाए 

 अभियान के तीसरे दिन दिखा कोरम 

अभियान के आज तीसरे दिन समाचार पत्रों में प्रकाशित राजस्व कर्मी और नगर पंचायत के आपसी तालमेल की खबर पर आज नगर पंचायत द्वारा केवल नाली पर अतिक्रमण देख कर हटाया गया वहीं बीते दो दिन नाली के बाद भी अतिक्रमण हटाया गया जिसे लोगों में आक्रोश था खजुहा  चौराहे पर अस्थाई रूप से लगाए मछली व मीट की दुकानदारों को नायब तहसीलदार द्वारा जुर्माना लगाने की बात कही गई जहां नगर पंचायत द्वारा साथ में रसीद उपलब्ध नहीं होना पाया गया कर्मचारियों द्वारा केवल कागज पर नाम नोट कर कोरम पूर्ति  किया गया

12 घंटे के अंदर रुद्रपुर पुलिस से नावालिक युवती को किया बरामद

फ्री फायर गेम के माध्यम से युवकों ने युवती को बहला फुसला कर था भगाया

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के रुद्रपुर नगर के एक वार्ड की महिला ऩे अपनी नाबालिक पुत्री के गायव होने का रुद्रपुर कोतवाली में तहरीर दिया प्रार्थना पत्र में अपने पड़ोसी युवक पर। सन्देह जताया इस संबंध में रुद्रपुर कोतवाली ने मु .स 523/24 धारा137(2)/3(5)वी एन एस के तहत मुकदमा पंजीकृत कर छानबीन कर रही थी  जहां विवेचना के दौरान 7/8 पास्को एक्ट वढ़ाया गया

 रुद्रपुर पुलिस ने हरदोई से किया युवकों को गिरफ्तार

मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक धर्मेंद्र कुमार महिला कांस्टेबल सुनीता कुमारी कांस्टेबल वैभव सिंह के साथ हरदोई के बस स्टेशन से शिवम पुत्र संत राज सादुल्लापुर थाना आदमपुर जिला हरदोई नितिन पुत्र फूलचंद ग्राम हरपालपुर जिला हरदोई को गिरफ्तार कर रुद्रपुर थाने ले आई उनके पास से दो मोबाइल व आधार कार्ड बरामद किया जहां उक्त युवकों को जेल भेज दिया पुलिस के अनुसार उक्त युवक फ्री फायर गेम के माध्यम से नावालिक युवती को  वहला फुसलाकर भगा ले गया था जहां महिला द्वारा रुद्रपुर कोतवाली में तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था

 नाबालिक युवती को वन स्टाफ सेंटर देवरिया भेज दिया गया

बुधवार, 27 नवंबर 2024

नगर पंचायत रुद्रपुर का हो रहा है चतुर्दिक विकास .सुधा निगम

 रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर नगर पंचायत को शासन द्वारा मिले 5 करोड़ को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष सुधार निगम ने  एक प्रेस वार्ता के दौरानकहा कि जब से मैं इस पद पर आसीन हुई हूं तब से रुद्रपुर में सड़कों, नालो का जाल बिछ रहा है। इसके साथ-साथ नगर पंचायत में रचनात्मक एवं धार्मिक स्थानों का कार्य भी संपन्न कराए जा रहे हैं। पूरे नगर में सीसीटीवी कैमरा लगाकर जहां नगर को सुरक्षित किया जा रहा है, वही नगर पंचायत को विभिन्न संसाधनों से लैस किया जा रहा है, बथुआ रिवर फ्रंट का भी सुन्दरीकरण किया जा रहा है।आम जनमानस की सुविधा के लिए नगर के 16 वार्डों में आरसीसी सड़क एवं आरसीसी नालों का निर्माण तीव्र गति से हो रहा है।

 उन्होने कहा शासनादेश द्वारा रुद्रपुर को 5 करोड रुपए मुक्त हुए हैं जिससे श्री दुग्धेश्वर नाथ मंदिर से खजुहा चौराहा तक एवं बस स्टेशन से देवरिया बाईपास चौराहे तक नाला बनाकर रुद्रपुर की जल निकासी का समाधान किया जाएगा

शासन की ओर से न. प. को मिले पाचँ करोड से रुद्रपुर में होगा जल निकासी एवं पाइपलाइन विस्तार का कार्य

 

नगर पंचायत रुद्रपुर का हो रहा है चतुर्दिक विकास .सुधा निगम

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर नगर पंचायत को शासन द्वारा मिले 5 करोड़ को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष सुधार निगम ने  एक प्रेस वार्ता के दौरानकहा कि जब से मैं इस पद पर आसीन हुई हूं तब से रुद्रपुर में सड़कों, नालो का जाल बिछ रहा है। इसके साथ-साथ नगर पंचायत में रचनात्मक एवं धार्मिक स्थानों का कार्य भी संपन्न कराए जा रहे हैं। पूरे नगर में सीसीटीवी कैमरा लगाकर जहां नगर को सुरक्षित किया जा रहा है, वही नगर पंचायत को विभिन्न संसाधनों से लैस किया जा रहा है, बथुआ रिवर फ्रंट का भी सुन्दरीकरण किया जा रहा है।आम जनमानस की सुविधा के लिए नगर के 16 वार्डों में आरसीसी सड़क एवं आरसीसी नालों का निर्माण तीव्र गति से हो रहा है।

 उन्होने कहा शासनादेश द्वारा रुद्रपुर को 5 करोड रुपए मुक्त हुए हैं जिससे श्री दुग्धेश्वर नाथ मंदिर से खजुहा चौराहा तक एवं बस स्टेशन से देवरिया बाईपास चौराहे तक नाला बनाकर रुद्रपुर की जल निकासी का समाधान किया जाएगा

विशाल के परिजन से मिले जौनपुर के पूर्व सांसद वधाया ढाढ़स

 

रुद्रपुर देवरिया बुधवार को  एकौना थाना क्षेत्र के हौली बलिया निवासी विशाल सिंह के परिजनों से मिलकर जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह उन्हें ढाढ़स बधाया

उन्होंने कहा कि इस घटना का संज्ञान मुख्यमंत्री जी स्वयं लिया है और अपराधियों के प्रति बड़ी कार्रवाई की जा रही है 

बताते चले की वीते दिन विशाल सिंह कर हत्या कर दी गई थी जिसमें परिजनों के तहरीर पर चार पर नामजद मुकदम दर्ज किया गया था जिसमें पुलिस ने एक की गिरफ्तारी मुठभेड़ के दौरान कर ली थी जिसमें पुलिस ने अन्य पर इनाम भी घोषित किया है धनंजय सिंह के पहुंचने पर एकौना पुलिस मुस्तैदी से तैनात रही

पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष स्व फौजदार शर्मा के पत्नी का हुआ निधन नगर मे शोक की लहर

 मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष स्व. फौजदार शर्मा की पत्नी कल्पा देवी उम्र 85 वर्ष का निधन उनके पुत्र राजेंद्र शर्मा के निवास गोरखपुर पर हो गया निधन की खबर सुनकर रुद्रपुर नगर में शोक की लहर दौड़ गई जहां उनके निवास रुद्रपुर पर हजारों की संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी जहां देर शाम तक शिवपुरी धाम में उनका दाह संस्कार किया गया जहां मुखाग्नि पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि समाजवादी पार्टी के नेता वीरेंद्र शर्मा ने दी निधन की खबर सुनकर उनके आवास पर पूर्व राज्य मंत्री जयप्रकाश निषाद क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि छठठे लाल निगम पूर्व अध्यक्ष सुभाष चंद्र मद्धेशिया पूर्व चेयर मैन डा रामभरोषा त्रिपाठी समाजसेवी मनमथ त्रिपाठी राजकुमार गुप्ता डॉक्टर घनश्याम गुप्ता डॉक्टर ओम प्रकाश गुप्ता ओम प्रकाश जायसवाल मनीष मद्धेशिया नगर पंचायत के वर्तमान व पूर्व सभासद सहित सभी दल के नेता पहुंचकर शोक व्यक्त किया

जनता दिवस में प्रार्थना पत्र के निस्तारण को लेकर एसडीएम की वढ़ी लोकप्रियता

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर तहसील के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट उप जिलाधिकारी श्रुति शर्मा द्वारा जनता दर्शन में पड़े प्रार्थना पत्र के त्वरित निस्तारण में लोकप्रियता बढ़ती जा रहीं है जहां ज़नता की बढ़ती भीड़ को. देखकर अब अपने चेंबर से हटकर तहसील सभागार में जनता दिवस का निस्तारण करती है 

बताते चले की श्रुति शर्मा ने रुद्रपुर तहसील में एस डी एम पद का चार्ज ग्रहण करते ही जनता के प्रार्थना पत्र के निस्तारण के लिए एक हेल्प डेस्क बनाया जहां रोस्टर के अनुसार ड्युटी पर लेखपाल प्रार्थना पत्र को रजिस्टर पर अंकित कर प्रार्थना पत्र एस। डी एम के पास जाता था ताकि उसकी क्रास चेकिंग हो सके 

जनता दर्शन में अब तक 748 प्रार्थना पत्र हुए रजिस्टर

 एसडीएम के चार्ज लेने के बाद अब तक 748 प्रार्थना पत्र पड़ चुके हैं जहां आज बुधवार को 25 प्रार्थना पत्र  रजिस्टर्ड हुए जहां तहसील सभागार में एस डी एम और नायव  तहसीलदार शिवेंद्र कौन्डिल ने समस्या सुन कर प्रार्थना निस्तारण किया एसडीएम श्रुति शर्मा ने बताया कि जनता को न्याय दिलाना मेरी पहली प्राथमिकता है कोई भी प्रार्थना पत्र जनता द्वारा दिया जाता है उसका  समय से निस्तारण करना मेरी प्राथमिकता है

अभियान के दूसरे दिन पुलिस प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण,वाजार मे मचा हड़कम्प

 मनोज रूंगटा

अतिक्रमण हटाने में समानता न दिखने से लोगों में आक्रोश पक्का को छोड़ा टीन टप्पर को उजाड़ा


नगर पंचायत ने नाली से  अतिक्रमण हटाने का किया था प्रचार

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दूसरे दिन पुलिस प्रशासन नगर व नगर पंचायत द्वारा बस स्टेशन से लगाय इमामबाड़ा चौराहा खजुआ चौराहा ,आदर्श चौराहा तक अतिक्रमण हटाया गया जहां अतिक्रमण हटाने में भेदभाव से लोगों में आक्रोश दिखा लोगों का कहना है कि नगर पंचायत द्वारा नाली पर अतिक्रमण हटाने का प्रचार के साथ नोटिस दिया गया था लेकिन यहां नाली के अंदर भी हटाया जा रहा है जहां पक्का को छोड़ कर टीन टप्पर वाले कमजोर व्यक्ति ही हटाने का शिकार हुए

अभियान के दूसरे दिन बुधवार को नायव तहसीलदार अनिल तिवारी शिवेंद्र कौन्डिल थाना प्रभारी रतन पांडे नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी नीतेश गौरव पुलिस फोर्स व नगर पंचायत कर्मचारी के साथ बस स्टेशन इमामबाड़ा खजुआ आदर्श चौराहा तक अतिक्रमण हटाया जहां अतिक्रमण हटाने में भेदभाव देखा गया कुछ लोग नाली के अंदर तीन टप्पर  लगाए थे जिनको उजाड़ दिया गया वहीं कुछ लोग नाली के अंदर ही पक्का निर्माण कराए हैं उनको छोड़ दिया गया 

अतिक्रमण हटाने के अभियान में मार्किग को लेकर नगर पंचायत व राजस्व विभाग में नही दिखा तालमेल 

अतिक्रमण हटाने के अभियान में मार्किग को लेकर नगर पंचायत व राजस्व विभाग में तालमेल नहीं देखा गया क्योंकि नगर पंचायत द्वारा नाली पर अतिक्रमण  हटाने का ऐलान किया गया था लेकिन राजस्व विभाग द्वारा नाली के बाद भी अतिक्रमण हटाया गया इसलिए व्यापारी समझ नहीं पा रहे हैं हमे  कहां तक हटाना है

नायव तहसीलदार अनिल तिवारी ने बताया कि पक्का निर्माण वाले को नगर पंचायत द्वारा नोटिस दी जा रही है

 अधिशासीअभियंता नितेश गौरव ने कहा कि अतिक्रमण अभियान चलेगा नाली पर किया गया पक्का या कच्चा सभी को हटाया जाएगा 

अतिक्रमण के शिकार में टूटा बीएसएनल का पैनल


बुधवार को हटाये जा रहे  अतिक्रमण में खजुहा चौराहा पर बीएसएनल का लगाया गया पैनल अतिक्रमण के चपेट में आ गया जहां जेसीबी द्वारा उसे भी तोड़ दिया गया बताते चले के इस पैनल में लगभग  आधा दर्जन बैको का इंटरनेट सेवा जुड़ा हुआ है जिससे बाधित हो सकता है



मंगलवार, 26 नवंबर 2024

पुलिस प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण दुकानदारों में मचा हड़कंप

 अतिक्रमण को लेकर नगर पंचायत ने दो से अधिक दुकानदारों को भेजा नोटिस

मनोज रूंगटा


 
रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर नगर में अतिक्रमण व जाम की समस्या को लेकर पुलिस प्रशासन व नगर पंचायत द्वारा मंगलवार को बस स्टेशन से लगाए इमामबाड़ा चौराहा तक अतिक्रमण हटाते हुए लोगों को सख्त हिदायत दी गई की फिर अतिक्रमण करने पर कार्रवाई की जाएगी 

अभियान लगातार चलेगा नायब तहसीलदार शिवेंद्र कौन्डिल

 मंगलवार को नायब तहसीलदार शिवेंद्र कौन्डिल थाना प्रभारी रतन पांडे पुलिस फोर्स नगर पंचायत व राजस्व कर्मियों के साथ बस स्टेशन पहुंचते ही अतिक्रमण कर्मियों व ठेलेदारो में हड़कंप मच गया जहां बस स्टेशन से लगे इमामवाड़ा तक दुकानदार द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाते हुए सख्त निर्देश दिया गया 

बताते चले की अतिक्रमण और जाम की समस्या को लेकर निरंतर जूझ रहे पुलिस प्रशासन तथा आए दिन अतिक्रमण को लेकर  एस डी एम के वहां पड़ रहे प्रार्थना पत्र को संज्ञान में लेते हुए एस डी एम श्रुति शर्मा ने नगर पंचायत व व्यापारियों के संग बैठक कर दो सप्ताह का समय दिया था  जिसमें नगर पंचायत ने लगभग दौ से अधिक अतिक्रमण किए दुकानदारों को नोटिस भेज कर अतिक्रमण हटाने का समय दिया था जहां आज पुलिस प्रशासन व नगर पंचायत द्वारा अतिक्रमण हटाया गया 

नायव तहसीलदार शिवेंद्र कौन्डिल ने बताया कि अभियान लगातार चलेगा  पटरी व नाली के ऊपर किए गए अतिक्रमण को स्वयं हटा ले

सोमवार, 25 नवंबर 2024

विधायक जयप्रकाश निषाद ने किया ड्रैगन सिटी मेला का उद्घघाटन

रुद्रपुर देवरिया सतासी इंटर कॉलेज की प्रागंण में लगाए गए ड्रैगन सिटी मेला का शुभारंभ पूर्व मंत्री विधायक जयप्रकाश निषाद सोमवार के सायंम किया

विधायक जयप्रकाश निषाद ने कहा कि नगर में ड्रैगन सिटी मेला प्रथम बार लगा है जो आकर्षण का केंद्र है जहां मनोरंजन के साधन के साथ आकर्षक भी लगी है जिसमें उचित रेट की खरीदारी के साथ मनोरंजन का भी आनंद लें सकेगे

ड्रैगन सिटी मेला में बुर्ज खलीफा टावर आकर्षण का केंद्र

ड्रैगन सिटी मेला में बुर्ज खलीफा टावर झूला चरखी आदि मनोरंजन के साधन के साथ आकर्षक दुकान रेडीमेड होजरी गांधी आश्रम हार्दिक की दुकान लगी हैं

ड्रैगन सिटी मेला के आयोजक जिला पंचायत सदस्य बबीता चौहान पत्नी शत्रुघ्न चौहान ने बताया कि ड्रैगन सिटी मेल रुद्रपुर की जनता की मांग को देखते हुए पहली बार लगाया गया है जो आकर्षण का केंद्र है

ज्ञान जनता एक ही छत के नीचे मनोरंजन के साथ हर चीज की खरीदारी कर सकते हैं

विधायक के साथ शुभारंभ में भाजपा जिला मंत्री महेश मणि जितेंद्र गुप्ता राजीव गुप्ता पत्रकार गण सहित संभ्रांत व्यक्ति उपस्थित थे

अनियंत्रित बाइक पेड़ मे टकराने से पिता पुत्र हुये घायल. पुत्र की हालत चिंताजनक

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र की राम लक्षन चौकी अंतर्गत राम लक्षन देवरिया मार्ग पर सोमवार के शाम  एक वाइक सवार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया जिससे वाइक सवार बुरी तरह घायल हो गया जहां सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल को गौरी बाजार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया 

जानकारी के अनुसार रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के रनिहवा उर्फ चिरईगोड़ा निवासी सिनोद चौहान अपने पिता श्री राम चौहान के साथ गौरी बाजार गए थे जहां से वापस लौटते समय राम लक्षन  सुदामा चौराहा मार्ग पर तेलियान टोला  के पास बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई जिससे श्री चौहान (पिता) को हल्की चोटें आई और  वही सिनोद चौहान(पुत्र) बुरी तरह घायल हो गया पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल को जिला अस्पताल भिजवाया जहां उसका इलाज चल रहा है

आरटीआई कार्यकर्ता शब्बीर अहमद ने जन सुचना अधिकार के तहत रुद्रपुर न. पं से तीन बिंदुओं पर मागी सुचना

मनोज़ रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया रूद्रपुर क्षेत्र के हौली बलिया निवासी आर टीआई कार्यकर्ता शब्बीर अहमद ने जन सूचना अधिकार अधिनियम 2005 कि धारा 6(1) के तहत रूद्रपुर नगर पंचायत रुद्रपुर से तीन बिंदुओं पर जन सूचना मांगी है। 

जिसमें कार्यालय नगर पंचायत रुद्रपुर में नियुक्त हुए सभी नियमीत कर्मचारीयो व संविदा कर्मियों व दैनिक कर्मियों आदि सभी कर्मचारीयो का पद एवं कार्य आदि कार्यों के अनुसार सभी कर्मचारीयो का शैक्षिक योगता प्रमाण पत्र व पूरा नाम वल्दियत आदि सहित पूरा विवरण की प्रमाणित छाया प्रति  नियुक्त नियमीत कर्मचारीयो व दैनिक कर्मचारीयो व संविदा कर्मचारीयो कि कौन-कौन तिथि माह वर्ष में किस-किस पद नाम से किस-किस नाम वल्दियत के कर्मचारीयो का किस-किस पद पर नियुक्ति की गई सभी नियुक्तियों की प्रमाणित छाया प्रतिलिपियो के साथ कार्यालय नगर पंचायत रुद्रपुर में नियुक्त हुए सफाई कर्मचारीयो कार्यालय सहायक कम्प्यूटर आपरेटर चालक और पोलम्बर का वेतन का प्रमाणित वेतन लिस्ट की छाया प्रति मागी है

स्वर्गीय चंद्रिका प्रसाद की मनाई गई धूमधाम से द्वितीय पुण्यतिथि

 मनोज रूंगटा

 पुण्यतिथि पर पठन पाठन सामग्री वितरण करते उप निरीक्षक राकेश कुमार

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के दूधनाथ बनकट निवासी समाजसेवी स्वर्गीय चंद्रिका प्रसाद की दूसरी पुण्यतिथि रामचक स्थित विद्यालय में मनाई गई जहां उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की इस दौरान उनके पुत्र कुशीनगर कार्यरत उप निरीक्षक राकेश कुमार ने विद्यालय में उपस्थित बच्चों को पठन पाठन की सामग्री सहित मिष्ठान व फल वितरण किया उपस्थित लोगों ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला 

उप निरीक्षक राकेश कुमार ने कहा कि मेरे पिताजी सदेव समाज सेवा में लग रहे यह उनकी दुसरी पुण्यतिथि है जिनकी पुण्यतिथि पर विद्यालय के बच्चों में पठन-पाठन के सामग्री के साथ फल व मिष्ठान वितरण किया गया

विशाल हत्याकांड में नामजद अभियुक्त विनोद जायसवाल की पत्नी प्रिया ने दिया पुलिस अधीक्षक को पत्रक

कहा- मेरे पति को झूठा फसाया गया है

मनोज रूंगटा

पुलिस अधीक्षक ने एडिशनल एसपी को दिया जांच का आदेश

रुद्रपुर देवरिया एकौना थाना क्षेत्र के होली बलिया निवासी विशाल सिह हत्याकांड में नामजद अभियुक्त विनोद जायसवाल की पत्नी ने पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा को एक पत्र देकर न्याय के गुहार लगाई और कहा कि जमीनी रंजिश को लेकर मेरे पति को बेगुनाह फसाया गया है पुलिस अधीक्षक नै एडिशनल एसपी को जांच करने का निर्देश दिया

विशाल हत्याकांड में विनोद जायसवाल सहित चार अभियुक्त है नामजद

बताते चले की विशाल हत्याकांड में विनोद जायसवाल सहित चार अभियुक्त नामजद है जिसमें एक की पुलिस से हुई मुठभेड़ में गिरफ्तारी हो चुकी है

एकौना थाना क्षेत्र के होली बलिया निवासी विनोद जायसवाल की पत्नी प्रिया जायसवाल ने अपने परिजनों के साथ सोमवार को पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा से भेंट की और कहा कि विशाल की हत्या में मेरे पति को झूठे केस में फसाया गया है

उन्होंने कहा की अन्य नामजद अभियुक्त से मेरे पति का कोई लेना देना नहीं है जिस समय विशाल सिंह की हत्या हुई उस समय मेरे पति देवरिया में एक इंजीनियर के वहां मकान नक्शा के संबंध में बातचीत कर रहे थे जिसका सी सी टी वी कैमरा में फुटेज कैद है

प्रिया जायसवाल ने बताया कि जिस जमीन का जिक्र जिसने किया गया है उसका मुकदमा न्यायालय में 8 साल से चल रहा था जिसका फैसला मेरे पति के पक्ष में गया है मेरे पति को बदले की भावना से फसाया गया है इस सभी तथ्यों को देखते हुए पूरे घटनाक्रम की जांच कर कर न्याय दिया जाए

प्रिया जायसवाल ने मुख्यमंत्री सहित उच्च अधिकारियों को भी कापी देकर इस घटना से अवगत कराया है

रविवार, 24 नवंबर 2024

अधीक्षण अभियंता के नेतृत्व में चला मेगा ड्राइव और बॉक्स क्लीनिंग अभियान

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के निर्देश पर चलाए जा रहे मेगा ड्राइव और बॉक्स क्लीनिंग अभियान के तहत देवरिया में अधीक्षण अभियंता इंजीनियर अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया जहां भुजोली कॉलोनी में लगभग सौ से अधिक घरों की चेकिंग की गई जिसमें बकाया  में कनेक्शन काटे गये  साथ ही मीटर में छेड़छाड़ तो व मीटर में शंट लगाकर चोरी करने वाले घरों पर विभाग द्वारा एफ.आई आर दर्ज कराया गया 

एक लाख से ऊपर बकायादारो  का विद्युत विभाग ने काटी बिजली


रविवार को अधीक्षण अभियंता इंजीनियर अमित कुमार सिंह व अधिशासी अभियंता देवरिया राकेश कुमार वर्मा परीक्षण खंड के अधिशासी अभियंता प्रवीण चौबे एसडीओ प्रत्यूष बल्लभ चंद्र भूषण द्वारा अवर अभियंताओ के साथ देवरिया भुजौली कॉलोनी में मेगा ड्राइव और बॉक्स क्लीनिंग अभियान चलाया गया जहां एक लाख से अधिक बकायेदार उपभोक्ताओं की बिजली काटी गई

अभियान के दौरान छ: लाख रूपये की हुयी वसूली मीटर शंट कर विद्युत चोरी कर रहे नौ उपभोक्ताओ पर विभाग ने कराया एफ आई आर

चेकिंग के दौरान मीटर में शंट लगाकर विद्युत चोरी कर रहे उपभोक्त्ता कमलावती देवी कमरुन निसा काशी जायसवाल मुन्नालाल गुप्ता मोहम्मद हनीफ लीलावती देवी हंसराज पांडे श्री प्रकाश पांडे महेश पांडे आदि के विरुद्ध विद्युत चोरी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया गया साथी अभियान में लगभग छः लाख वसुली के साथ ही 15 उपफोक्क्ताओं का लोड बढ़ाया गया जहां एक दर्जन  से अधिक उपभोक्ताओ के घरों के मीटर बदले गए 

अधिशासी अभियंता राकेश वर्मा ने बताया कि अभियान आगे भी चलेगा बाकेदार अपना बकाया जमा कर दंडात्मक कार्यवाही से बचें

एमएलसी डा रतनपाल सिंह स्व विशाल सिह व स्व निहाल सिंह के परिजन के साथ मिले योगी आदित्यनाथ से

योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को दिया कड़ा निर्देश कहा करवाई कर रिजल्ट बताएं

मनोज रूंगटा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कार्रवाई करने का दिया कड़ा निर्देश

रुद्रपुर देवरिया देवरिया जनपद में स्वर्गीय विशाल सिंह वह स्वर्गीय नेहाल सिंह की हुई हत्या में आम जनमानस में रोष देखते हुए विधान परिषद सदस्य डॉक्टर रतनपाल सिंह ने रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके परिजनों से मुलाकात कराई जहां मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कडा निर्देश देते हुए कार्रवाई करने के साथ रिजल्ट देने को कहा

मदनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत समोगर निवासी निहाल सिंह व एकौना  थाना क्षेत्र के अंतर्गत होली बलिया निवासी विशाल सिंह की हुई थी निर्मम हत्या

बताते चले कि बीते दिन एकौना थाना क्षेत्र के होली बलिया निवासी विशाल सिंह व मदनपुर थाना क्षेत्र के समोगर निवासी निहाल सिंह की हत्या हो गई थी जिसको लेकर आम जनमानस में रोष था जहां पुलिस ने नामजद तहरीर पर दर्ज मुकदमा के तहत कार्रवाई भी की है जहां बीते शनिवार को विधान परिषद सदस्य डॉक्टर रतनपाल सिंह मृतक के घर पहुंच कर उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन दिया और लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की रविवार को विशाल सिंह के पिता दिनेश सिंह माता लक्ष्मी उर्फ रोशनी सिंह व निहाल सिंह के पिता विश्वजीत सिंह माता गायत्री देवी के साथ दोपहर 3:00 बजे सुवे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गोरखपुर मे मिले जहां साथ में गए एम एल सी डॉक्टर रतनपाल सिंह ने पूरे घटना क्रम की वृस्तृत जानकारी दी जहां मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कड़ा निर्देश देते हुए तत्काल कार्रवाई कर रिजल्ट देने की बात कही

 रतन पाल सिंह ने कहा कि सुवे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कार्रवाई करने का निर्देश दिया है

वी आर सी रुद्रपुर में हुआ तीन दिवसीय शारदा प्रशिक्षण का शुभारंभ

  प्रशिक्षण का उद्देश्यआउट ऑफ स्कूल बच्चों को विद्यालय शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना राज किशोर सिंह रुद्रपुर देवरिया समग्र शिक्षा अभियान के...