गुरुवार, 20 फ़रवरी 2025

हरिशंकर लाल ने किया रुद्रपुर एस डी एम पद का कार्य भार ग्रहण

पिड़ितो को न्याय दिलाना मेरी प्राथमिकता .हरिशंकर लाल

रुद्रपुर देवरिया गुरुवार को नवगत एस डी एम हरिशंकर लाल ने रुद्रपुर एसडीएम पद का कार्य भार ग्रहण किया और कहा कि पीड़ितों को न्याय दिलाना मेरी प्राथमिकता में है

 मालूम हो कि इस ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्रुति शर्मा का तवादला देवरिया सदर के लिए हो गया जहां गुरुवार को हरिशंकर लाल ने रुद्रपुर एसडीएम पद का कार्य भार ग्रहण किया हरिशकर लाल 19 बैच के अधिकारी हैं इसके पूर्व देवरिया जनपद के भाटपार रानी में एसडीएम तथा देवरिया सदर में अतिरिक्त उप जिला अधिकारी के पद पर रहे एस डी एम पद संभालते ही नायब तहसीलदार लेखपाल कांनुगो एवं राजस्व कर्मीयो के साथ बैठकर कार्यों की समीक्षा की

रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर विधायक जयप्रकाश निषाद मिले सी एम योगी से

रुद्रपुर जर्जर बस स्टेशन सहित लगभग एक दर्जन विकास कार्यों को बजट में शामिल करने की माँग की

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया सरकार के पूर्व मंत्री स्थानीय विधायक जयप्रकाश निषाद सुवे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के बस स्टेशन सहित एक दर्जन विकास के कार्यों पर चर्चा की  जिस पर उन्होंने कार्यो को बजट में शामिल कर शीघ्र कार्य कराने का आश्वासन दिया

बुधवार को बजट सत्र के दौरान पांच कालिदास मार्ग लखनऊ मे विधायक जयप्रकाश निषाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले और रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रुद्रपुर नगर के जर्जर बस स्टेशन का कायाकल्प रुद्रपुर पिटारा घाट के पुल के एप्रोच मार्ग का निर्माण इन्दुपुर लवकनी विरवा मार्ग ,पचलड़ी वेलवा तिघरा मार्ग ,उसरा नकटा पार छपौली मार्ग के चौड़ीकरण व ऊंच्चीकरण तथा रुद्रपुर बाबा कछार क्षेत्र की दो वंधों के बीच जल निकासी के लिए पटवनिया व गायघाट के पास पंपिंग स्टेशन के निर्माण तथा ग् ग्राम महदहा डाला के बीच बथुआ नदी पर पक्का पुल निर्माण एवं रुद्रपुर निभई बोहावार मार्ग के अमोनी खास हड़ही के पास मझना नदी पर निर्मित सेतु का चौड़ीकरण सहित अन्य सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत कारण के संबंध में एक पत्रक दिया

जिस पर मुख्यमंत्री ने सभी एक दर्जन विकास कार्यों को बजट में सम्मिलित कर शीघ्र निर्माण करने का आश्वासन दिया विधायक जयप्रकाश निषाद ने कहा कि रुद्रपुर जर्जर बस स्टेशन का पी मॉडल है स्वीकृत मिल गई है इसी सत्र में टेंडर्स की प्रक्रिया पूर्ण होकर कार्यशीघ्र प्रारंभ हो जाएगा

बुधवार, 19 फ़रवरी 2025

कुंभ स्नान जा रहे श्रद्धालुओं की पिकअप पलटी एक की मौत कई घायल

 पिकअप में पुरुष महिलाएं सहित बच्चे थे सवार

मनोज रूगटां


घटना बुधवार की रात्रि 12:30 बजे की

रुद्रपुर देवरिया एकौना थाना क्षेत्र की नगवा खास  के समीप बुधवार की रात कुंभ स्नान करने प्रयागराज जा रहे श्रद्धालुओं की भरी पिकअप अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई जिसमें एक की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए 

जानकारी के अनुसार बिहार जनपद जिला सीवान  के तरवारा थाना क्षेत्र ग्राम उसरी व आसपास के लोग बुधवार की रात्री एक पिकअप संख्या बीआर 28 एल 7274 से कुंभ नहाने प्रयागराज जा रहे थे कि एकौना थाना क्षेत्र के नगवा खास के समीप अंधे मोड़ के पास पिकअप अनियंत्रित होकर अचानक गड्ढे में पलट गई जिसमें पिकअप में सवार लोग घायल हो गए 

पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल इलाज के दौरान एक ने तोड़ा दम

सूचना मिलते ही एकौना थानाध्यक्ष अभिषेक राय अपने हमराही के साथ मौके पर पहुंचे जहां एंबुलेंस से घायलों को रुद्रपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया उपचार के दौरान महर्षि बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया में रोहित प्रसाद पुत्र वीरेंद्र प्रसाद उम्र 30 वर्ष निवासी तरवारा  उसरी को मृत्यु घोषित कर दिया जबकि गोल्डन की हालत गंभीर देखते हुये मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया वही गुड्डी उर्फ सुग्गी सहित लोगों का उपचार चल रहा है 

बताया जाता है कि पिकअप में 20 से 21 लोग सवार थे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजवाया उधर मौत की सूचना मिलते ही उसरी गांव में कोहराम मच गया

यातायात नियमों का पालन कर सड़क दुर्घटना से बचें प्राचार्य बृजेश पांडे

रुद्रपुर देवरिया रामजी सहाय पी जी कालेज  में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन वुधवार को स्वयंसेवकों ने सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकाल गगन भेदी नारों  के साथ  लोगों में जागरूकता अभियान चलाया तथा लोगो को सड़क सुरक्षा के नियमों से अवगत रैली नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई महाविद्यालय वापस आयी 

  प्राचार्य प्रो.बृजेश कुमार पाण्डेय ने अपने संदेश में कहा कि बढ़ती जनसंख्या के दबाव के कारण सड़क पर भी आये दिन जाम और दुर्घटनाओं में वृद्धि हो रही है ,ऐसे में हमे सड़क सुरक्षा के नियमो को जानना और उसका पालन करना आवश्यक है धीरज कुमार मद्देशिया डिजिटल अरेस्ट' पर व्याख्यान दिया इस दौरान वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. देवेन्द्र कुमार चौहान और कार्यक्रम अधिकारी श्री सुधीर कुमार दीक्षित उपस्थित थे

रुद्रपुर बस स्टेशन का होगा कायाकल्प पी पी मॉडल की मिली मंजूरी डॉ .रतनपाल सिंह

 मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर नगर के जर्जर बस स्टेशन के निर्माण के लिए पी पी मॉडल की मंजूरी मिल गई है जिसका निर्माण शीघ्र होगा

यह जानकारी विधान परिषद सदस्य डॉक्टर रतनपाल सिंह ने एक प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने निजी-सार्वजनिक सहभागिता (PPP) मॉडल के तहत बस स्टेशन के सौंदर्यीकरण और पुनर्निर्माण को मंजूरी दे दी है।

उन्होने कहा रुद्रपुर बस स्टेशन की जर्जर दुर्दशा से  यात्रियों को बैठने, शौचालय, पानी, छाया व अन्य बुनियादी सुविधाओं से वंचित रहना पड़ता था। बस स्टेशन का कायाकल्प होने से इससे निजात मिलेगा क्षेत्रीय जनता और यात्रियों की इस गंभीर समस्या को देखते हुये मैने सदन में वात प्रमुखता से रखा और सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग की 

जिसको संज्ञान मे सरकार मे 7 फरवरी  को पत्र संख्या-31 पीपीपी सेल/2025-10पीपीपी/2024-नियम-110 के तहत बस स्टेशन के नवीनीकरण की मंजूरी दे दी।

उन्होने कहां  परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि यह परियोजना निजी-सार्वजनिक सहभागिता (PPP) मॉडल पर लागू की जाएगी, जिससे स्टेशन का तेजी से विकास हो सकेगा।

इस खबर से  स्थानीय. लोगों में हर्ष व्याप्त है इसके साथ चिंता भी है कहीं अन्य जनप्रतिनिधियो के जैसे मुंगरी लाल के हसीन सपना न बन जाए

बारात से वापस जा रहे अनियंत्रित स्कार्पियो पलटी

 मौके पर पहुंचे पुलिस सभी को निकाला सुरक्षित

मनोज रूंगटा


रुद्रपुर देवरिया एकौना थाना क्षेत्र की ग्राम करहकोल मोड़ के पास एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें सवार लोगों को मामूली खरोच आई सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची गई 

जानकारी के अनुसार गोरखपुर जनपद के गाड़ा सार से रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पिपरा कछार में मंगलवार को बारात आई थीजहां वाराती देर रात्री  स्कार्पियो से वापस जा  रहे से कि एकौना थाना क्षेत्र के करहकोलल मोड़ के पास  अनियंत्रित होकर पलट गई सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अभिषेक राय हमराहीओ के साथ मौके पर पहुंचकर स्कॉर्पियो में सवार लोगों को निकाल कर प्राथमिक उपचार के दौरान सुरक्षित गंतव्य को भिजवाया पुलिस के अनुसार गाड़ी मे सभी सवार  गोरखपुर जनपद के गाड़ा सार निवासी थे

रुद्रपुर के एसडीएम बने हरिशंकर लाल

रुद्रपुर देवरिया बुधवार को जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के तबादला एक्सप्रेस में रुद्रपुर का एसडीएम हरिशंकर लाल को बनाया गया

 ज्वाइंट मजिस्ट्रेट /एस डी एम श्रुति शर्मा को देवरिया सदर का एस डी एम बनाया गया वहीं देवरिया के अतिरिक्त उप जिलाधिकारी  हरिशंकर लाल को रुद्रपुर का उप जिलाधिकारी बनाया गया एस डी एम महाराजगंज जनपद के विकासखंड पनियरा के पिपरा दरगाह  के निवासी हैं उनके पिता सेवानिवृत शिक्षक है एस डी एम हरिशंकर लाल इंटर की शिक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय महाराजगंज की आई इआरटी प्रयागराज से की है जहां  यूपीपीसएस सी मे 2018 इनका चयन डिप्टी एसपी पद पर हुआ लेकिन ट्रेनिंग के रिजल्ट न आने से उन्होंने  अपनी तैयारी जारी रखी और 2019 में एसडीएम पद पर चयनित हुये

  

सोमवार, 17 फ़रवरी 2025

मदनपुर नगर पंचायत के कोटिया मोहल्ला में हुआ पी डी ए का जन चौपाल

रुद्रपुर देवरिया समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वान पर रुद्रपुर विधानसभा  के नगर पंचायत मदनपुर के कोटिया मोहल्ला मे  PDA का जन चौपाल कार्यक्रम साधु पहलवान, शैलेश यादव द्वारा आयोजित किया गया

विधानसभा अध्यक्ष संतोष यादव एवं डॉ शशांक शेखर गुप्ता ने कहा की भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है महंगाई दिन पर दिन बढ़ती जा रही है बेरोजगारी बढ़ती जा रही है जितने भी योजनाएं हैं सरकार की सब भ्रष्टाचार में युक्त हैं  दलित समाज को ठगने का काम कर रही है 

चौपाल को नगर पंचायत मदनपुर के अध्यक्ष प्रतिनिधि अली आजम शेख, गौसुल आजम शेख, सपा के जिला उपाध्यक्ष हरेंद्र त्यागी, राजेश यादव,नगर पंचायत रुद्रपुर के पूर्व अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेंद्र शर्मा, लल्लन गुप्ता, अर्जुन,बिट्टू पासवान, मुरारी कनौजिया, अवनीश यादव जी सिकंदर यादव, ब्लॉक अध्यक्ष संजय यादव, जफर आलम आदि ने संबोधित किया

इस दौरान सभा में आए हुए असहाय एवं जरूरतमंदों को कंबल वितरण  किया गया

टीवी उन्मूलन की जिम्मेदारी हम सभी की- सांसद कमलेश पासवान

 

रुद्रपुर देवरिया राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री टीवी मुक्त भारत अभियान मे रुद्रपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोषण पोटली वितरण का कार्यक्रम किया गया जहां मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित केंद्रीय ग्रामीण विकास राज मंत्री सांसद कमलेश पासवान ने 20 टीवी के मरीजो को पोषण पोटली वितरण किया

सांसद कमलेश पासवान ने टीवी के प्रति लोगों को जागरुक करते हुए कहा कि टीवी के उन्मूलन की जिम्मेदारी सिर्फ सरकार की नहीं हम सभी की जिम्मेदारी है हम सभी के प्रयास से टीवी का उन्मूलन होगा

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष छठठे लाल निगम ने कहा कि टीवी का लक्षण दिखाई देने पर उसे छुपाए नहीं उसकी जांच कराये और समय से दवा खाएं टीवी मुक्त के लिए चल रहे 100 दिन की अभियान से जुड़िए और रोगियों को भेज कर उनकी जांच कराये सभी जांच व दवाएं निशुल्क है

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेश झा ने सभी से इस अभियान को जागरूक करने की अपील की पोषण पोटली वितरण कार्यक्रम में नगर मंडल अध्यक्ष दिलीप जायसवाल वैभव सिंह रमेश सिंह मनीष गुप्ता इंजीनियर सुशील चंद डॉ एसके राव डॉक्टर सुशील मल विकास गौतम आदि लोग उपस्थित थे

रविवार, 16 फ़रवरी 2025

कड़ी मेहनत व लगन से करे लक्ष्य को हासिल रविकांत मणि

विदाई समारोह में विद्यालय के छात्र-छात्राएं हुये भावुक

मनोज रूंगटा

रूद्रपुर, देवरिया रूद्रपुर नगर से सटे रामचक में स्थित विद्यालय प्रत्युष विहार में रविवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे  दशवीं में पढ़ने वाले बच्चों को सम्मानित कर विदाई दी गयी।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रविकांत मणि त्रिपाठी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर शुरुआत की जहा विद्यालय के प्रधानाचार्य रणाप्रताप सिंह ने उपस्थित अतिथियों को अंगवस्त्र प्रदान कर स्वागत किया। 

  विद्यालय के बच्चों ने किया सांस्कृतिक रंगा-रंग कार्यक्रम प्रस्तुत

 
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में बच्चों को एक अच्छा नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया और आने वाले बोर्ड परीक्षा में कैसे बेहतर करें उसके लिए गुरू मंत्र भी दिया। 

उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत व लगन से अपने लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

 दिनेश पाण्डेय ने बच्चों को तनाव मुक्त होकर परीक्षा में एवं जीवन में आगे बढ़ने की सलाह दी। 

इस दौरान दशम के बच्चों ने अपने जूनियर साथियों को संस्कारों के साथ अच्छी पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया तथा कहा कि यहां से जाने के बाद जिस स्कूल में भी जाएंगे यहां से सीखे गए संस्कार व अनुशासन का वह हमेशा पालन करेंगे।

 इस अवसर पर वीरेन्द्र यादव, एमके जादूगर, रामप्रताप पाण्डेय, विनय गुप्ता, नंदलाल जायसवाल, भाजपा नेता जितेंद्र गुप्ता, संगीताचार्य नित्यानंद, राकेश कुमार यादव, राजेश यादव, संजय कुमार यादव, मृत्युंजय मिश्रा मोईन खान, प्रेम मुफ़लिस, ज्ञान यादव, शिवानन्द विश्वकर्मा, सोनू गुप्ता, अखिलेश शर्मा, चतुर्भुज शुक्ला, प्रवीण सिंह, ईश्वर कुमार, राजन भारती, धर्मेन्द्र कुमार, आशुतोष शर्मा, सचिन सिंह, इमरान खान, सज्जाद अली रामप्रवेश भारती छात्र छात्राये क् अभिभावक  मौजूद थे संचालन रामेश्वर विश्वकर्मा ने किया।

स्टंटबाजी कर रील बनाने वाले युवको को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

 मनोज रूंगटा

रूद्रपुर देवरिया इण्टरनेट मिडिया पर अराजक रील्स व विडियो वेब सीरीज व फिल्मों में दिखाये गये इन्स्टंट व दंबगई की रिल्स (दबंग बादशाह सम्राट, 307/302/333 आदि नाम से) बनाकर सोशल मिडिया  पर प्रसारित कर के आम जनमानस में भय उत्पन्न को लेकर  पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर के निर्देश में चलाए जा रहे अभियान पर मदनपुर पुलिस ने स्टंट कर रील  बना रहे एक दर्जन युवकों को हिरासत में लेकर कार्यवाही कर रही है

मदनपुर पुलिस ने बताया कि मदनपुर व वरहज थाना क्षेत्र के 14 युवक चंदन चौहान कुरमहा थाना बरहज शिवप्रताप यादव खुदिया खुर्द विकाश गोड़ नकईल धर्मवीर सिंह अमित यादव केवटलिया विकास यादव मनिहरपुर अतुल सिंह पुत्र रामनरायन सिंह समोगर मनीष चौहान  शिवेन्द्र सिंह पुत्र  नकईल प्रदीप यादव केवटलिया अमन पाल निवासी देवकली जयराम हिमांशू यादव केवटलिया संदीप मिश्रा केवटलिया नीरज गुप्ता नकईल थाना मदनपुर को को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई कर रही है गिरफ्तार करने वालो मेप्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह वह पुलिस टीम थी 

पुलिस अधीक्षक ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट न करने की अपील 

सोशल मीडिया पर आपत्ति जनक के पोस्ट को लेकर पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने जनपद वासियों से अपील किया कि सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों पर किसी भी प्रकार का आपत्तिजनक पोस्ट न करें अन्यथा विधिक कार्यवाही की जाएगी तथा किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

पुलिस का यह अभियान जनहित और सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आगे भी जारी रहेगा

न्यायालय के आदेश पर रुद्रपुर पुलिस ने दो गैंगस्टर अभियुक्त को किया जिला बदर

 रुद्रपुर देवरिया देवरिया जनपद के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के दो अभियुक्तों को न्यायालय अपर जिलाधिकारी प्रशासन मंडल गोरखपुर ने धारा 3/4 उत्तर प्रदेश गुंडा अधिनियम 1970 के तहत 6 माह के लिए जिला बदर घोषित किया इस अनुपालन में दोनों अभियुक्तों को पुलिस ने जनपद की सीमा के बाहर पहुंचाते हुए सीमा में प्रवेश न करने की हिदायत दी

रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के राम लक्षन चौकी अंतर्गत ग्राम शिवपुर पडरही निवासी रमाशंकर उर्फ गेलन निषाद पुत्र भागीरथी (बन माफिया )वाद संख्या 914/ 24 सरकार बनाम रमाशंकर उर्फ गेलन को राम लक्षन चौकी इंचार्ज अविनाश मौर्य का.अजय यादव ने  महाराजगंज जनपद कोतवाली  पुलिस को सोपते हुए सीमा में प्रवेश न करने की हिदायत भी बताते चले की गेलन पर देवरिया व कुशीनगर जनपद के अलावा अन्य जनपद में लगभग एक सौ से अधिक मुकदमा पंजीकृत है

 इसी क्रम मे ग्राम भरोहिया निवासी गुड्डू यादव (शराब माफिया) वाद संख्या 916/ 24 उत्तर प्रदेश सरकार बनाम गुड्डु यादव को एस आई रूवास चौधरी कांस्टेबल सुनील ने जनपद बलिया के उभाव थाना में सुपुर्द करते हुए देवरिया जनपद की सीमा में प्रवेश न करने की हिदायत दी पुलिस के अनुसार इसके पूर्व भी गुड्डू यादव पर कुर्की आदि की कार्रवाई की जा चुकी है

दुग्धेश्वर नाथ मंदिर में बाबा पर जल चढ़ाने की नई व्यवस्था शिवरात्रि से शुरू

अर्घा (चोंगा) के माध्यम से श्रद्धालु करेंगे जलाभिषेक एस डी एम

रुद्रपुर देवरिया शिवरात्रि के पर्व पर लाखों की संख्या में  बढ़ती भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने दुग्धेश्वर नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं के जलाभिषेक अर्घा (चोंगा) लगाने की व्यवस्था कर रही है जहां गर्भ गृह के द्वार पर लगे अर्घ में जल डालना होगा जो सीधे भगवान शिव पर आर्पित होगा गर्भ में गृह में जाने के लिए इजाजत नहीं होगी यह व्यवस्था श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखकर किया गया है

यह जानकारी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ उप जिलाधिकारी श्रुति शर्मा ने एक दिन पूर्व हुई बैठक के उपरांत जिलाधिकारी के आदेश क्रम में दी उन्होंने कहा कि शिवरात्रि पर शिव भक्तों की अत्यधिक भीड़ को देखते हुए अरघा लगाने की व्यवस्था की जा रही है  सभी श्रद्धालु आसानी से जलाअर्पण कर सकेगे इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता होगी इससे मंदिर की पूजा पद्धति प्रभावित नहीं होगी

  क्या है अर्घा सिस्टम

गर्भ गृह के मुख्य द्वार पर अर्घा आकार का पात्र रहेगा पात्र की लंबाई मंदिर के प्रवेश द्वार से गर्भ गृह के शिवलिंग तक है प्रवेश द्वार में पात्र की चौड़ाई आकार का है और अर्घा की चौड़ाई अंदर की ओर घटती जाती है गर्भ गृह के पास अर्घ आकार का पात्र की चौड़ाई में श्रद्धालु जल और बेल पत्र डालेंगे तो सीधे उनका जल शिवलिंग पर अर्पित होगा जिसे वह अपनी नजर से भगवान शिव पर जल चढ़ते देख सकेंगे इससे भक्तों का जल भी बर्बाद नहीं होगा और भीड़ भी कंट्रोल रहेगी

शनिवार, 15 फ़रवरी 2025

बार संघ अध्यक्ष के नेतृत्व में अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधि मंडल मिला डी एम से, दिया पत्रक


रुद्रपुरदेवरिया रुद्रपुर तहसील सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस मे तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश  त्रिपाठी के नेतृत्व में अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी दिव्या मित्तल को एक पत्रक दिया 

दिए गए पत्रक में अध्यक्ष राजेश त्रिपाठी ने कहा लगभग दो माह से पंजीकृत वैनामो का पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन अनांतरण तहसीलदार न्यायालय से हो रहा है यह सुविधा मात्र कृषि भूमि के लिए उपलब्ध है अकृषक भूमि की बाबत कोई व्यवस्था न होने से नामांतरण प्रक्रिया बाधित हो रही है ऐसी दशा में जब तक अकृषक भूमि बैनामा के बाबत पोर्टल पर दर्ज नहीं हो जाता है तब तक के लिए अकृषक भूमि के बैनामा की छाया प्रति उप निबंधक कार्यालय से तहसीलदार कार्यालय भिजवाना अति आवश्यक है तहसीलदार कार्यालय द्वारा नामांतरण प्रक्रिया व खारिज दाखिल न होने से  आम जनता व बैनामेदार हैरान व परेशान हो  रहे हैं

स संबंध में डीएम दिव्या मित्तल ने बताया कि यह दिक्कत संपूर्ण प्रदेश में है जिसके लिए शासन स्तर से वार्ता चल रही है नए पोर्टल/वेबसाइट के बनने तक थोड़ी समस्या रहेगी इसका निस्तारण जल्द से जल्द कर लिया जाएगा प्रतिनिधि मंडल में वरिष्ठ अधिवक्ता आनंद शंकर मणि त्रिपाठी, उपाध्यक्ष शशि भूषण सिंह, कृष्णमूर्ति मणि त्रिपाठी, सत्य प्रकाश गुप्ता फनिंद्र पांडे, सतीश गुप्ता आदि अधिवक्ता थे

शिवरात्रि के पर्व को लेकर एस डी एम ने मंदिर व मेले परिसर का किया निरीक्षण

 श्रद्धालुओं के जलाभिषेक के लिए चोगा की व्यवस्था प्राथमिकता पर एस डी एम

मनोज रूंगटा


शिवरात्रि की तैयारी को लेकर बैठक करती एसडीएम श्रुति शर्मा

रुद्रपुर देवरिया पौराणिक तीर्थ स्थल रुद्रपुर स्थित बाबा दुग्धेश्वर नाथ मंदिर पर आगामी महा शिव रात्रि पर लगने वाली श्रद्धालुओ की भीड़ को लेकर एस डी एम ने नगर पंचायत पुलिस प्रशासन व मेला व्यवस्थापक के साथ  बैठक की तत्पश्चात मंदिर व  मेला परिसर का निरीक्षण किया जहां उपस्थित लोगों ने अलग-अलग अपने सुझाव दिया


निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि छठठे लाल निगम नगर मंडल अध्यक्ष दिलीप जायसवाल सभासद उपेंद्र मास्टर रामप्रवेश भारती आदि ने शिवरात्रि पर लगने वाली लाखों की भीड़ को लेकर श्रद्धालुओं के सुगम जलाभिषेक के लिए चोंगा  लगाने की बात कही तो एस डी एम ने कहा कि  दर्शनार्थियों की भीड़ को देखते हुए चोंगा की बात उच्च अधिकारियों के समक्ष रखकर लगाने की व्यवस्था की जाएगी  एसडीएम ने सभी के बातों से अवगत होते हुए मेंन  गेट से एंट्री  व दक्षिणी गेट से एंट्री के रास्तों को दिखा 

 उन्होंने नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी नितेश गौरव से वैरेकेटिग  लाइट व्यवस्था पार्किंग आदि की जानकारी ली

निरीक्षण के दौरान महंत विजय शंकर  उर्फ पप्पू सतासी स्टेट की मालकिन/ मेला व्यवस्थापक कादंबरी सिंह नायव तहसीलदार अनिल तिवारी शिवेंद्र कौन्डिल थाना प्रभारी रतन पांडे लेखपाल संकट मोचन चतुर्वेदी  नगर पंचायत व राजस्व कर्मी उपस्थित थे

समाधान दिवस में पड़े 41 प्रार्थना पत्र में मात्र 9 का हुआ निस्तारण

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी देवरिया दिव्या मित्तल की अध्यक्षता में किया गया जहां कुल 41 प्रार्थना पत्र पड़े जिसमें 9 का निस्तारण कर दिया गया

 प्रार्थना पत्र में नगर मंडल के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल व पूर्व सभासद अरविंद शुक्ला ने नगर में घूम रहे छुट्टा पशु के को पकड़कर निर्धारित स्थान पर भिजवाने के लिए  प्रार्थना पत्र दिया जहां डीएम ने ई ओ को तत्काल दो सप्ताह तक अभियान चलाकर छुट्टा पशु पड़कर गौशाला भेजने के लिए कहा बढ़या बुजुर्ग निवासी उमाशंकर यादव ने कोरा आदेश के बाद संबंधित कर्मचारियों द्वारा नापी न करने की शिकायत की जहां डी एम ने एस डीएम से मौके पर जाकर स्वयं निस्तारण करने का निर्देश दिया करमेल बनरही निवासी के दर्जनों राशन उपभोक्ताओं ने कोटेदार पर राशन वितरण में धांधली का आरोप लगाया वहीं गोविंद ने पटीदारों पर निर्मित नाली को तोड़ने का आरोप लगाया समाधान दिवस में राजस्व के 17 पुलिस के चार विकास के पांच खाद एवं रसद 8 अन्य सात प्रार्थना पत्र पड़े जिसमें राजस्व के पांच खाद एवं रसद के चार प्रार्थना पत्रो का निस्तारण कर दिया गया

समाधान दिवस में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्रुति शर्मा तहसीलदार चंद्रशेखर वर्मा नायव तहसीलदार अनिल तिवारी शिवेंद्र कौन्डिल मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेश झा ई ओ नीतीश गौरव अपर पुलिस अधीक्षक सहित कांनुनगो व राजस्व कर्मी उपस्थित थे

गुरुवार, 13 फ़रवरी 2025

समाजवादियों ने नगर के टेढ़ा स्थान में लगाया पी डी ए का चौपाल

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर नगर के टेढ़ास्थान वार्ड मे अंबेडकर चौराहे पर समाजवादी के पदाधिकारी द्वारा पी डी ए जन चौपाल का आयोजन किया गया चौपाल में आये समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष व्यास यादव सर्वप्रथम बाबा भीमराव अंबेडकर के मूर्ति पर माल्यार्पण किया और कहा की समाजवादी पार्टी की सरकार में मुलायम सिंह ने आरक्षण और संविधान के माध्यम दलित और पिछड़े समाज के लोगों को हमेशा से प्राथमिकता दिया उनकी आवाज को सड़क से सदन तक उठाने का काम किया

चौपाल को विधानसभा अध्यक्ष संतोष यादव डॉक्टर डॉ शशांक शेखर गुप्ता  हाफी सहादत हुसैन अंसारी, पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि वीरेंद्र शर्मा, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष अवनीश यादव,  लल्लन गुप्ता, राजेश यादव, संचालन राजू यादव, अमित सोनकर, हरेंद्र सिंह  त्यागी, संजय जयसवाल, जयराम राजभर,संतोष यादव, अर्जुन यादव, पृथ्वी सोंकार, मुन्ना रैनी, जीतू यादव,विजय मनोज कुमार आदि ने संबोधित किया।

पुलिस ने बॉर्डर पर चलाए वाहन चेकिंग अभियान

चेकिंग में 78 वाहन से  लगभग एक लाख रुपया का किया ई चालान

रुद्रपुर देवरिया पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर के निर्देश में क्षेत्राधिकारी अंशुमान श्रीवास्तव ने अपने टीम के साथ रुद्रपुर सर्कल के थानों के बॉर्डर पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जिसमें 78 वाहनो  चेकिंग के दौरान लगभग एक लाख रुपया का ई चालान किया

गुरुवार को क्षेत्र में शांति सुरक्षा कानून व्यवस्था को सुद्दढ़  तथा जनमानस में सुरक्षा की भावना रखने हेतु यातायात नियमों के पालन सुनिश्चित करने एवं सड़क  दुर्घटना को रोकने  के उद्देश्य थे क्षेत्राधिकारी अशुमान श्रीवास्तव ने रुद्रपुर सर्कल के रुद्रपुर कोतवाली के गोरखपुर जनपद के बॉर्डर बोहाबार गौरी बाजार थाना के बॉर्डर खरोह , एकौना थाना के बॉर्डर अशवन पार करहकोल रकहट  मदनपुर थाना  के वार्डर करायल शुक्ला पकड़ी तिवारी सेमरा तथा  टड़वा पर बनाए गए वार्डरो पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया 

 मदनपुर थाना  के वार्डर 15 वाहन से 15 हजार का ई चालान

मदनपुर थाना के अंतर्गत  बॉर्डर पर थानाध्यक्ष बीके सिंह के साथ 15 वाहन से 15 हजार का ई चालान काटा

एकौना थाना के बॉर्डर पर 4 वाहन से 4 हजार का ई चालान

एकौना थाना के बॉर्डर पर थानाध्यक्ष अभिषेक राय के साथ चार वाहन  से चार हजार का ई चालान काटा

रुद्रपुर कोतवाली के बॉर्डर 8 वाहन से 8 हजार का ई चालान

 रुद्रपुर कोतवाली के बॉर्डर से टाउन इंचार्ज संदीप सिंह राम लक्षन चौकी इंचार्ज अविनाश मौर्य के साथ आठ वाहनो से 8 हजार का ई चालान काटा

गौरी बाजार थाना के बॉर्डर से 51वाहन से 76 हजार का ई चालान

 गौरी बाजार थाना के बॉर्डर से थाना अध्यक्ष दिनेश मिश्रा के साथ 51 गाड़ी से 76.500 रूपया का ई चालान किया

क्षेत्राधिकारी ने कहा कि अभियान लगातार चलता रहेगा पुलिस बॉर्डर पर नाकाबंदी कर तीन सवारी बिना हेलमेट ओवर स्पीडिंग बिना ड्राइवर लाइसेंस वह यातायात नियमों का पालन न करने वाले के खिलाफ कार्रवाई करेगी

अकीदत के साथ मना शब -ए-बारात का त्यौहार

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर नगर व ग्रामीण क्षेत्र में शब-ए- बारात का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया जहां देर शाम मुसलमानो ने मजारों में जाकर इबादत की इस दौरान त्यौहार को लेकर मजारो व दरगाहों को रंग बिरंगी रोशनी में सजाया गया था

रुद्रपुर नगर गाजीपुर भईसही कुरैती नरायनपुर मदनपुर आदि मुस्लिम वाहुल्य इलाकों में शबे बरात का त्यौहार मनाया गया इस दौरान लाइट की व्यवस्था की गई थी ताकि वहां पहुंचने वालों को कोई दिक्कत न हो शब ए बारात के त्यौहार को लेकर समाज सेवी  मनमथ त्रिपाठी पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेंद्र शर्मा आदि ने मस्जिद  पहुंचकर एक दूसरे से गले मिलकर त्यौहार की बधाई दी

इस्लाम धर्म के जानकारों ने बताया कि मुसलमान रात भर जाकर तिलावत करते हैं और अल्लाह से अपने गुनाहों की माफी मांगते हैं दुनिया से रुखसत हो चुके लोगों के लिए मगफिरत के लिए दुआ करते हैं बंदों की दुआ अल्लाह कबूल भी करते हैं रुद्रपुर नगर में टाउन इंचार्ज संदीप सिंह   सहित पुलिस फोर्स लगी थी

विश्वविद्यालय स्थापना की हीरक जयंती पर रा.जी. सहाय पी .जी कालेज मे सांस्कृतिक एव साहित्यिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

 मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के स्थापना के 75 वर्ष पूर्ण होने पर विश्वविद्यालय द्वारा हीरक जयंती समारोह के क्रम रामजी सहाय पी. जी कॉलेज मैं समारोह का आयोजन किया गया,

समारोह का जिसका शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य प्रो.बृजेश कुमार पाण्डेय द्वारा माँ सरस्वती व स्व  सहाय जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित के साथ किया

समारोह के  प्रथम दिन साहित्यिक और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया,जिसमें साहित्यिक वर्ग के अंतर्गत काव्य पाठ में रामजी सहाय पी जी कॉलेज,रुद्रपुर की छात्रा संजना पांडेय प्रथम,श्री कृष्ण उपाध्याय महिला महाविद्यालय,रुद्रपुर की छात्रा रिमझिम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया,भाषण प्रतियोगिता में रामजी सहाय पी जी कॉलेज,रुद्रपुर की छात्राएं  साहिना हाशमी एवम संजना पांडेय संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पर रहीं, वहीं खुशबू पासवान,श्रीकृष्ण उपाध्याय महाविद्यालय, रुद्रपुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया,वाद -विवाद प्रतियोगिता  जिसका विषय "विकसित भारत 2047" रहा के पक्ष में श्रीकृष्ण उपाध्याय महाविद्यालय, रुद्रपुर की छात्रा संगीता यादव एवम रौनक पांडेय ने क्रमशः प्रथम एवम द्वितीय स्थान प्राप्त किया,वहीं विपक्ष में रामजी सहाय पी जी कॉलेज,रुद्रपुर की छात्राओं संजना पांडेय एवम शाहिना हाशमी ने क्रमशः प्रथम एवम द्वितीय स्थान प्राप्त किया

निर्णायक मंडल में  डॉ. नरेंद्र कुमार शर्मा,डॉ. रेखा पांडेय,डॉ. विनिता दीक्षित और श्री सुधीर दीक्षित थे

सांस्कृतिक प्रतियोगिता के अंतर्गत सामूहिक नृत्य (माध्यमिक वर्ग )में डी एन इंटर कॉलेज की छात्रा रानिका निषाद ने प्रथम तथा राधिका यादव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया , स्नातक वर्ग में  रामजी सहाय पी जी कॉलेज,रुद्रपुर की छात्राओं पल्लवी ,नेहा गुड़िया ने प्रथम तथा रोशनी,आँचल और करिश्मा ने द्वितीय तथा श्री कृष्ण उपाध्याय महाविद्यालय की छात्रा रिद्धि साहनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया,गायन प्रतियोगिता में रामजी सहाय पी जी कॉलेज,रुद्रपुर ने क्रमशः प्रथम एवम द्वितीय तथा पंडित श्री कृष्ण उपाध्याय महाविद्यालय, रुद्रपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया,

निर्णायक मंडल में डॉ. मनीष कुमार,डॉ. देवेंद्र चौहान एवम डॉ. दिव्या त्रिपाठी थी

रंगोली प्रतियोगिता में पंडित श्री कृष्ण उपाध्याय महाविद्यालय की छात्रा प्रानशी पांडेय ने प्रथम,अंकिता प्रजापति ने द्वितीय तथा आँचल चौरसिया रामजी सहाय पी जी कॉलेज,रुद्रपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया,

निर्णायक मंडल में श्री शीतल कुमार,श्री धीरज मद्देशिया तथा डॉ. शरद वर्मा थे

लोक कला में आरती पांडेय और रानिका निषाद ,डी एन इंटर कॉलेज,रुद्रपुर ने क्रमशः प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया,स्नातक वर्ग में सेजल चौरसिया ने प्रथम , श्री कृष्ण उपाध्याय महाविद्यालय की छात्रा राखी  ने द्वितीय तथा संजना पांडेय रामजी सहाय पी जी कॉलेज,रुद्रपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया,

निर्णायक मंडल के सदस्य के रूप में डॉ. विमल कुमार, डॉ. गौरव पांडेय तथा मुकेश चौधरी शामिल थे

इस अवसर पर प्रो संतोष यादव,डॉ. आशुतोष सिंह डॉ. बृजेश प्रजापति,डॉ अशोक सिंह,डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, सुषमा तिवारी सहित अन्य शिक्षक ,कर्मचारी गण उपस्थित थे

कार्यक्रम का संचालन  डॉ. सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने किया

बुधवार, 12 फ़रवरी 2025

मार्ग दुर्घटना में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान हुई मौत पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के राम लक्षन चौकी अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर के पास बीते दिन अज्ञात वाहन के ठोकर से घायल हुए व्यक्ति की मौत इलाज के दौरान हो गया जहां पुलिस ने परिजन के तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया 

राहुल निषाद निवासी बेलकुंडा ने दिए गए तहरीर में कहा कि मेरे पिता रामायण निषाद उम्र 54 वर्ष 26 जनवरी को रुद्रपुर से घर आ रहे थे कि लक्ष्मीपुर के पास एक अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गए जिनका इलाज गोरखपुर चल रहा था  डॉक्टरो ने जवाब दे दिया हम लोग घर ले आए जहां 10 फरवरी को उनकी मौत हो गई 

पुलिस ने राहुल के तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध 281 106 वी एन एस  के तहत मुकदमा पंजीकृत किया

विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुरैती में विवाहिता कुमकुम पत्नी मोनू कनौजिया उम्र 25 वर्ष  ने फासी लगाकर आत्महत्या कर ली जहां परिजन पुलिस को बिना बताए  बोहाबार घाट दाह संस्कार के लिए ले जा रहे थे जहां लड़की के परिजन जो वर्तमान समय मुंबई में है देवरिया कंट्रोल को सूचना दी जहा पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे मे लेकर  पोस्टमार्टम भिजवाया

जानकारी के अनुसार रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिलहटा निवासी अमरनाथ की पुत्री कुमकुम की शादी कुरैती निवासी मोनू कनौजिया पुत्र हीरू कनोजिया से हुई थी जहां बुधवार को किसी बात को लेकर कुमकुम ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली 

परिजनो की सुचना पर पुलिस ने चिता से उठवायी  लाश

बताया जाता है कि आत्म हत्या  के  उपरांत कुमकुम के ससुर ने कुमकुम के घर को सूचना दिया जहां कुमकुम की मां अपने रिश्तेदार साथ कुरैती पहुंचे जहां दोनों परिवार सहमत के बाद दाह संस्कार के लिए वोहा बार घाट पर ले गये  इसी दौरान मृतका कुमकुम के ढाई वर्ष के पुत्र  प्रियांश को लेकर कहासुनी हो गई लड़की की माँ अपने पति व भाई नितेश को  वाम्बे सूचना दी जहां लड़की के भाई नितेश ने पुलिस कंट्रोल देवरिया को सूचना दी 

सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी अंशुमान श्रीवास्तव व हल्का के दरोगा धर्मेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ गोरखपुर जनपद के बोहावार घाट पर पहुंचकर शव को कब्जे मिलकर पोस्टमार्टम भिजवाया

पुलिस ने बताया कि लड़के के  पिता हीरू कन्नौजिया ने अपने पुत्रवधू के आत्महत्या की सुचना देते हुये तहरीर दी है

कुंभ मेले में हुई बैजनाथ की मौत पर समाजवादी पहुचे उनके घर किया शोक व्यक्त

 कुंभ मेले के स्नान के दौरान बैजनाथ की हुई थी मौत

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर क्षेत्र के ग्राम भगवान माझा उर्फ वेलवा निवासी स्व.बैजनाथ यादव उम्र 60 वर्ष की कुंभ मेला में स्नान के दौरान भगदड़ में हुई मौत के बाद समाजवादियों का एक दल उनके घर पहुंच कर शोक व्यक्त किया

बताते चले की रुद्रपुर क्षेत्र की ग्राम भगवान माझा उर्फ वेलवा से एक बस कुंभ स्नान 26 जनवरी को गई थी जिसमें 30 से 40 लोग सवार थे जहां स्नान के दौरान कुंभ मे  भगदड़ होने से स्वर्गीय बैजनाथ पुत्र फौजदार की मृत्यु हो गई जहां बस के श्रद्धालुओं ने उनके शव को गांव ले आये

 बुधवार इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र संगठन अध्यक्ष सपा नेता अवनीश यादव विधानसभा अध्यक्ष संतोष यादव अमित सोनकर शहादत हुसैन राजेश यादव राजू वशिष्ठ विजय दयानंद साधु पहलवान स्वर्गीय बैजनाथ के घर पहुंच कर उनके परिजनों से मिलकर शोक व्यक्त किया और मेले में हुई भगदड़ को सरकार की नाकामयाबी बताया

दुर्घटना का दावत दे रहा है विद्युत विभाग का लटकता जर्जर तार

 घनी आबादी में लटकते जर्जर तार न बदलने से लोगों में आक्रोश

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर के जलकल रोड में विद्युत विभाग का लटकता तार दुर्घटना का दावत दे रहा है जहां दो-दो विद्यालय संचालित हैं 

मालूम हो कि नगर में जर्जर तार बदले जा रहे हैं लेकिन घनी आबादी थाना से पुन्नी साहू चौराहा होते हुए इमामबाड़ा पुन्नी साहू से पक्का चौक जलकल रोड आदि पर तार लटके हुए हैं जहां अभी तक जर्जर तार बदलकर केबल नहीं लगाया गया 

जलकल रोड में विद्युत विभाग का तार लटका पड़ा है जहां दो स्कूल महाराणा प्रताप व राजीव गांधी संचालित होते हैं जिसमें हजारों बच्चे पढ़ने जाते हैं कभी भी तार टूट कर दुर्घटना का दावत दे सकता है 

वहां के निवासी अजय पटेल मोहन उपाध्याय राधेश्याम गांधी संजय उपाध्याय राजेश विश्वकर्मा आदि ने कहा कि कई बार विभाग को मौखिक सूचित किया गया है लेकिन अभी तक जर्जर तार बदजा नहीं गया जो कभी भी दुर्घटना हो सकता है

एसपी ने थाना रुद्रपुर का किया निरीक्षण, प्रशिक्षु आरक्षियों का सम्मेलन लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

रुद्रपुर/देवरिया। पुलिस अधीक्षक  अभिजीत आर. शंकर द्वारा थाना रुद्रपुर पर व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षु आरक्षियों का सम्मेलन ...