मुख्य अतिथि राजपल ने कहा- स्व राम नगीना यादव सपा मे पक्ष के पहाड़ थे
रुद्रपुर देवरिया समाजवादी पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष/ पूर्व विधान परिषद सदस्य स्व रामनगीना यादव की आठवीं पुण्यतिथि उसरा वाजार स्थित वाई वाई बी इंटर कॉलेज के प्रांगण में मनाई गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व एम एल सी राजपाल कश्यप ने स्व रामनगीना यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया कार्यक्रम के संयोजक स्व रामनगीना के पुत्र पूर्व ब्लाक प्रमुख विजय प्रताप यादव ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागतकिया गया इस दौरान गरीबों मे कंबल भी वितरित किया गया
मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष /पूर्व एमएलसी राजपाल कश्यप ने कहा कि राम नगीना यादव पक्ष के पहाड़ थे, निर्भीक, निडर, साहसी,और गरीबों के पक्ष में खड़ा होने वाले महान व्यक्तित्व के धनी नेता थे।
श्रद्धांजलि सभा में गरजे नेता 2027 में सपा की सरकार बनाने का लिया संकल्प
श्रद्धांजलि सभा के दौरान अपने भाषण में सत्ता दल पर तंज कसते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि देश में सांप्रदायिक शक्तियां चरम पर हैं भाजपा की डबल इंजन की सरकार समाज के पिछड़े, दलित,अल्पसंख्यक,आदिवासी यानी पीडीए समाज के लोगों के साथ भेदभाव कर रही है वह सत्ता के वल पर फर्जी मुकदमे लगा रही हैं उनके घरों को बुलडोज किया जा रहा है
उन्होने कहा संविधान के रचयिता बाबा साहब का भी अपमान किया जा रहा है।सामाजिक ताने-बाने को बनाए रखने के लिए ,देश में सद्भाव कायम रखने के लिए,संविधान को बचाने के लिए, आरक्षण को बचाने के लिए, देश में जातीय जन गणना कराये जाने के लिए देश में इण्डिया गठबंधन की सरकार तथा परदेश में सन-2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना अति आवश्यक है
कार्यक्रम को पूर्व विधायक, स्वामीनाथ यादव ,स्वामीनाथ भाईअनुग्रह नारायण सिंह उर्फ खोखा सिंह ,मनबोध प्रसाद, पूर्व जिला अध्यक्ष गेना लाल यादव, डॉक्टर दिलीप यादव, ओपी यादव, वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष व्यास यादव, ने' भी संबोधित किया
कार्यक्रम में वीरेंद्र शर्मा डॉक्टर शशांक शेखर गुप्ता संजय जयसवाल लक्ष्मण निषाद, मनोज यादव खुर्शीद आलम अंसारी,दिव्यांश श्रीवास्तव रणवीर एन पी यादव ,दयाशंकर यादव, उमेश नारायण शाही, बांके लाल यादव चौधरी राम प्रकाश, इटावा से चलकर आये अनिल यादव जी ,अशोक यादव, अशोक सिंह कुशवाहा ,वंदना पासवान, प्रभा भारती परवेज आलम,अजय प्रताप सिंह पिन्टू,मुरली मनोहर जायसवाल, राजन त्रिपाठी पूर्व ब्लाक प्रमुख, सुभाष पाठक, अमित सिंह बबलू ,संतोष यादव गुड्डू ,मुन्ना यादव राम बहादुर यादव सुनील यादव संतोष कुमार यादव फखरुद्दीन अहमद, आफताब आलम, श्याम बहादुर भारती, लल्लन गुप्ता रामबली यादव,हैदर अली, धर्मेंद्र यादव, फख़रुददीन अंसारी, राम ईश्वर यादव, हंसनाथ यादव,सुनील यादव फौजी, गजेन्द्र यादव, प्रशांत यादव, पुरुषोत्तम यादव, मनोज यादव, अमरनाथ प्रजापति सहित हजारों समाजवादी उपस्थित थे
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष व्यास यादव संचालन सच्चिदानंद यादव एडवोकेट ने किया।