मंगलवार, 7 मई 2024

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का आगमन आज भाजपा बूथ सम्मेलन में कार्यकर्ताओं से होंगे रूबरू

 डिप्टी सीएम के आगमन को लेकर पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक ने लिया जायजा

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक का आगमन वुधवार को रुद्रपुर में आगमन को लेकर देर शाम पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र चौधरी ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया 

मालूम हो कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा के बूथ सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे

जिसको लेकर देर शाम सतासी इंटर कॉलेज के ग्राउंड में बनने वाले हेलीपैड को लेकर पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा व दुग्धेश्वर नाथ मंदिर के पीछे बने बहुउद्देशी हाल मे होने वाले कार्यक्रम जायजा अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र चौधरी ने लेते हुए क्षेत्राधिकारी अंशुमन श्रीवास्तव वह थाना प्रभारी रतन पांडे को आवश्यक निर्देश दिया

हेलीपैड का जायजा लेते एसडीएम रत्नेश तिवारी व क्षेत्रधिकारी अंशुमन श्रीवास्तव

नगर मण्डल अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने देते हुए बताया कि बांसगांव सांसद/ प्रत्याशी कमलेश पासवान के समर्थन में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री भाजपा बूथ सम्मेलन के मुख्य अतिथि होंगे जहा कार्यकर्ताओं से रूबरू होकर कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा देंगे

 दिलीप जायसवाल ने कहा कि इस कार्यक्रम में सभी सम्मानित बूथ अध्यक्ष शक्ति केंद्र संयोजक शक्ति केंद्र के प्रभारी सहित पदाधिकारी की उपस्थिति अनिवार्य है

 देर रात्रि कार्यक्रम स्थगित होने की मिली जानकारी

सूत्रों के जानकारी के अनुसार बूथ सम्मेलन में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के आगमन को लेकर उहा पोह स्थिति बनी थी जहां देर रात्रि मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व राज्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला के आने की संभावना है

सोमवार, 6 मई 2024

डीएम ने बूथो का निरीक्षण कर मतदान के लिए किया जागरूक

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया जिलाधिकारी देवरिया अखंड प्रताप सिंह आगामी लोकसभा चुनाव में 1 जून को होने वाले मतदान को लेकर रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के लगभग एक दर्जन विद्यालयों का निरीक्षण किया जहां ग्रामीण व प्रधानों से मिलकर भोजपुरी पाती देते हुए मतदान प्रतिशत बढ़ाने की अपील की

सोमवार को जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने रुद्रपुर के करमेल बनरही स्थित संविलियन विद्यालय ,प्राथमिक विद्यालय कृतपुरा, प्राथमिक विद्यालय अम्मा ,जमीरा ,टडवा ,कोरवा रमईपुर, मालपट्टी आदि विद्यालयों में बने वूथो का निरीक्षण करते हुए आवश्यक निर्देश दिया 

निर्वाचन आयोग की मंशाअनरूप जिला प्रशासन सभी बूथो को वोटर  फ्रेडली बनाने के लिए प्रतिबद्ध

उन्होने कहा कि निर्वाचन आयोग की मंशाअनरूप जिला प्रशासन सभी बूथो को वोटर  फ्रेडली बनाने के लिए प्रतिबद्ध है कम वोटिंग प्रतिशत वाले मतदान केन्द्रो को चिन्हित कर मतदाता जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं

 उन्होंने सभी मतदान केंन्द्रो पर संकेतक लगाने मतदान कार्मिकों के लिए फर्नीचर की उपलब्धता शौचालय चार्जिंग पॉइंट प्रकाश व्यवस्था पंखा पेयजल मतदान कक्ष में प्रवेश एवं निकास की अलग-अलग द्वार सुनिश्चित करने  तथा गर्मी को देखते हुए सभी मतदान केदो पर छायादार स्थल शीतल पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा 

प्रधानों को दी भोजपुरी पाती कहा मतदान प्रतिशत बढावे

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचायों व ग्राम प्रधानों को भोजपुरी में लिखी पाती देकर मतदान प्रतिशत बढ़ाने की अपील की 

निरीक्षण के दौरान एसडीएम रत्नेश तिवारी सहित राजस्व कर्मी मौजूद थे

स्वीप कार्यक्रम के तहत डी एम ने किया सेल्फी प्वाइंट व हस्ताक्षर अभियान का किया शुभारंभ

मनोज रूगंटा

मतदाताओं को मतदान करने की दिलाई शपथ अधिक से अधिक मतदान के लिए किया प्रेरित

रूद्रपुर देवरिया भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर स्वीप कार्यक्रम अन्तर्गत लोकसभा चुनाव के मतदान में शत-प्रतिशत मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह ने सदर तहसील में जिला प्रशासन द्वारा बनाए गए सेल्फी प्वाइंट एवं हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया तथा मतदाताओं को मतदान करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि हम सबको शपथ लेना है कि आगामी लोकसभा चुनाव-2024 में हम सब अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे तथा आस-पास के लोगों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने हस्ताक्षर बोर्ड पर 01 जून 2024 को अपना वोट जरूर दें लिखकर अधिक से अधिक मतदान करने का आवाहन किया। 

सेल्फी पॉइंट पर  खिंचवाई फोटो, सिग्नेचर पॉइंट पर लिखा  संदेश 

सेल्फी प्वाइंट स्थापित का उद्देश्य है  मतदाता मतदान  हेतु जागरूक हो जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह

जिलाधिकारी ने कहा कि सेल्फी प्वाइंट स्थापित करने का उद्देश्य है कि मतदाताओं को मतदान हेतु अधिक से अधिक प्रेरित किया जाए। साथ ही चुनाव के महापर्व में सभी मतदाता सक्रिय भागीदारी दर्ज करें एवं उनमें मतदान का उत्साह पैदा हो। कार्यक्रम को लेकर जनता में खूब उत्साह देखने को मिला, लोगो ने  सेल्फी पॉइंट पर अपनी फोटो खिंचवाई और सिग्नेचर पॉइंट पर अपने संदेश लिखे

 इस अवसर पर  मतदान के संबंध में लोगों को जागरूक किया गया एवं लोगों ने यह प्रण लिया कि हम सभी वोट करने अवश्य जाएंगे। 

जिलाधिकारी ने कहा कि लोकतंत्र के पर्व, देश के गर्व में प्रत्येक नागरिक को सहभागी बनना चाहिए। सभी त्यौहार साल में एक बार आते है लेकिन लोकतंत्र का त्यौहार पांच वर्षों में एक बार आता है जो देशभक्ति दिखाने का अद्वितीय अवसर है। इसलिए जागरूक बनाए, अपने अधिकार को जानिए और एक जून को अपने बूथ पर मतदान जरूर कीजिए

उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से नो योर कैंडिडेट एप उपलब्ध है जिस पर प्रत्याशियों की शैक्षिक योग्यता, अपराधिक रिकॉर्ड, संपत्ति का ब्योरा सहित अन्य विवरण उपलब्ध है। इसलिए स्मार्ट मतदाता बने, सभी चुने और सही चुने।

इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव श्रीवास्तव, एसडीएम सदर विपिन द्विवेदी, तहसीलदार सदर कृष्णकांत मिश्रा सहित विभिन्न अधिकारीगण, कार्मिक एवं अधिवक्तागण उपस्थित थे

चुनाव ड्यूटी में बैंक कर्मियों के ट्रेनिंग जाने से बैंक में काम काज ठप

बैंक के बाहर लगा नोटिस बोर्ड करोड़ों का लेनदेन हुआ प्रभावित

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया 1 जून को लोकसभा के होने वाले मतदान में बैंक कर्मचारियों की लगी ड्यूटी में सोमवार को बैंक की कुछ शाखों को छोड़कर बैंक कर्मचारियों के ट्रेनिंग में जाने से बैंक बंद रहा जहां ग्राहक बैंक के बाहर नोटिस देखकर बैरग वापस चले गए जिससे करोड़ों का लेनदेन प्रभावित हुआ

रुद्रपुर नगर में आधा दर्जन से अधिक राष्ट्रीयकृत व प्राइवेट बैंक है जहां सोमवार को बैंक कर्मचारियों की चुनावी ड्यूटी लगी होने में प्रशिक्षण हेतु जाने से बैंक मैं करोड़ का लेनदेन प्रभावित रहा जहां कुछ बैंकों पर नोटिस चश्मा होने से ग्राहक वापस जाते दिखाई दिए रुद्रपुर नगर के यूनियन बैंक आफ इंडिया स्टेट बैंक बैंक ऑफ़ बडौदा सेंट्रल बैंक पंजाब नेशनल बैंक के कर्मचारियों की चुनाव में ड्यूटी लगाई गई है जहां सोमवार को बैंक कर्मचारी प्रशिक्षण हेतु देवरिया गए हैं जहां बैंकों पर नोटिस चश्मा किया गया है

बैंक पर आए ग्राहकों ने कहा कि वैक कर्मचारियों की चुनाव ड्यूटी से मुक्त किया जाना चाहिए

बैंक पर आए ग्राहक नोटिस चश्मा देखकर परेशान हो गए जहां कुछ लोगों ने कहा कि बैंक बंद होने से हम ग्राहकों को काफी दिक्कत हो रही है चुनाव में बैंक कर्मचारियों को ड्यूटी से मुक्त किया जाना चाहिए ताकि ग्राहकों को परेशानी न हो

रविवार, 5 मई 2024

जोनल मजिस्ट्रेट ने वूथो का किया निरीक्षण, मतदान के लिए जागरूक कर दिलायी शपथ

मनोज रुंगटा 

डिप्टी कमिश्नर पंकज लाल ने स्लोगन के साथ दिया संदेश कहा- पहले मतदान फिर जलपान

रुद्रपुर देवरिया आगामी लोकसभा चुनाव में 1 जून को होने वाले मतदान में जोनल मजिस्ट्रेट पंकज लाल ने अपने सेक्टर के अंतर्गत बनाए गए लगभग एक दर्जन मतदान केदो का निरीक्षण किया जहां मतदाताओ को जागरुक करते हुए उन्हें शपथ दिलाया और कहा कि पहले मतदान फिर जलपान यह चुनाव का पर्व है आप मतदान जरूर करें 

चुनाव लोकतंत्र का पर्व पहले मतदान करें फिर जलपान करें

शनिवार को डिप्टी कमिश्नर जोनल मजिस्ट्रेट पंकज लाल ने अपने सेक्टर के अंतर्गत इंटर कॉलेज बकरा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय खैरा बनुवा ,प्राथमिक विद्यालय रै श्री ,प्राथमिक विद्यालय असनहर सिरिज्म धतूरा खास पूर्व माध्यमिक विद्यालय औरा चौरी चंद्रशेखर आजाद इंटर कॉलेज देवगांव पूर्व माध्यमिक विद्यालय पानन कुंडा सहित बनाए गए मतदान केदो का निरीक्षण किया जहां लोगों को मतदान के लिए जागरुक करते हुए आगामी 1 जून को मतदान के लिए शपथ दिलाई और कहा कि यह चुनाव लोकतंत्र का पर्व है जो देश का गर्व है आप पहले मतदान करें फिर जलपान करें

शनिवार, 4 मई 2024

मजिस्ट्रेट ने पकड़ा राशन भरा ट्रक तौल व जांच के लिए गए एफ सी आई गोदाम पर

महीगंज स्थित पेट्रोल पंप पर खड़ा था खाद्यान लदा चार ट्रक

मनोज रूंगटा

जांच करने पहुंचे मजिस्ट्रेट व क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी

 जांच में एफ सीआई गोदाम से निकासी व तौल में सही मिला अन्य जांच की जा रही है क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी दुर्गानंद यादव

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर देवरिया मार्ग स्थित महीगंज पेट्रोल पंप पर रविवार की प्रातः  जनप्रतिनिधि की सूचना पर कि अवैध रूप से राशन लदा ट्रक खड़ा है जिस पर पुलिस व प्रशासन ने खाद्यान्न लदा  चार ट्रक पड़ा जहां जाच पर पता चला कि खाद्यान  गौरी बाजार ब्लॉक व रुद्रपुर नगर व ग्रामीण क्षेत्र के कोटेदारों का है पुलिस ने शक के आधार पर रुद्रपुर तहसील ले आयी

सुचना मिलेत ही पहुचे आल इंडिया फेयर प्राइस के प्रदेश उपाध्यक्ष रामकुमार सिंह 

सूचना मिलने पर ऑल इंडिया फेयर प्राइस के प्रदेश उपाध्यक्ष रामकुमार सिंह मौके पर पहुंच गए जहां राशन को कोटेदारों का बताते हुए उन्हें छोड़ने को कहा

म एस डी एम के निर्देश पर नायव तहसीलदार अनिल तिवारी व क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी दुर्गानंद यादव के देख रेख में ट्रक उसरा स्थित एफसीआई गोदाम पर ले जाया गया जहां शनिवार की हुई निकासी की बिल्टी व तौल वर्तमान समय ट्रक के तौल का मिलान कराया गया जो लगभग सही पाया गया

 बताते चले कि उसरा बाजार से कोटेदारों के यहां खाद्यान्न पहुंचाने की लोडिंग अनलोडिंग का ठीका चौरी चौरा निवासी गिरिजेश कुमार शाही का है जो रुद्रपुर ब्लॉक के अंतर्गत कोटेदारों का राशन शनिवार को चार ट्रक एक ट्रक गौरी बाजार व तीन ट्रक रुद्रपुर का निकासी लेकर चला जहां देर रात होने के नाते महीगंज स्थित पेट्रोल पंप पर खड़ा कर दिया जहां किसी जनप्रातिनिधि  ने अवैध गेहूं लदा होने की सूचना पुलिस प्रशासन को दी जिस पर पुलिस ने यह कार्रवाई की

क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी दुर्गानंद यादव ने ट्रक पर लदे राशन की तौल उसरा स्थित एफ सीआई गोदाम पर कराई गई है जहां निकासी व वर्तमान ट्रक पर लगे राशन का मिलान किया गया जिसमें कुछ मात्रा में राशन कम मिला जिसकी जांच की जा रही है

शुक्रवार, 3 मई 2024

डिबेट के दौरान जनता के विरोध पर अंजना ओम कश्यप हुई वापस

लोकसभा चुनाव को लेकर देवरिया में आज तक के चैनल का  जनता से चल रहा था डिबेट

मनोज रूगंटा

विरोध के चलते स्थानीय पत्रकार व पुलिस ने सुरक्षा के बीच हेलीकॉप्टर में पहुंचाया वापस

रुद्रपुर देवरिया आगामी 1 जून को होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर देवरिया में चल रहे प्रत्याशियों के प्रचार प्रसार में आज आज तक का राजतिलक कार्यक्रम होना था जिसमें आज तक के एंकर अंजना ओम कश्यप आज तक के हेलीकॉप्टर से देवरिया पहुंची जहां जनता से डिबेट के दौरान विरोध झेलना पड़ा। जहां पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

बताते चले की आज कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी अखिलेश प्रताप सिंह का भी केंद्रीय चुनाव कार्यालय का उद्घघाटन था जिसमें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का भी आगमन था जहां देवरिया में इंडिया गठबंधन व भाजपा के प्रत्याशी की गहमागामी थी।

देवरिया के चीनी मिल ग्राउड पर आज तक की एंकर अंजना ओम कश्यप जनता से कर रही थी डिबेट


पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज तक चैनल के द्वारा देवरिया में चुनाव को लेकर जनता से डिबेट था जिसमें प्रातः 10:30 बजे आज तक की एंकर अंजना ओम कश्यप आज तक के हेलीकॉप्टर व पूरे सेटअप के साथ देवरिया चीनी मिल के ग्राउंड में उतरी जहां हजारों के संख्या में जुड़ी पब्लिक ने डिबेट के दौरान अमेठी रायबरेली पर जनता से पूछे गए सवाल में उग्र जनता ने गोदी मीडिया अंजना कश्यप गो बैक का नारा लगाते हुए विरोध प्रकट किया जहां पुलिस व देवरिया के पत्रकारों ने सुरक्षा के बीच उन्हें हेलीकॉप्टर में वापस बैठाया।

नेता व संभ्रात व्यक्तियों ने जताया अफसोस- कहा यह समाज हित के लिए ठीक नहीं

देवरिया में डिबेट पर अराजक तत्वों द्वारा हुटिग  व विरोध पर नेता व संभात व्यक्तियों ने विरोध  पर अफसोस जताते हुए कहा कि समाज हित के लिए यह ठीक नहीं है

बुधवार, 1 मई 2024

सड़क हादसे में दो की मृत्यु दो गंभीर रूप घायल एक की हालत नाजुक

 एक शादी में शरीक होने तथा दूसरा मुंडन संस्कार से वापस घर जा रहा था

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया रूद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को अलग-अलग स्थानों पर  हुयी सड़क हादसे में दो  की मृत्यु हो गई जिसमें दो गंभीर रुप से घायल हो गए जिसमें एक हालत की चिंता जनक है

जानकारी के अनुसार राजकुमार पुत्र भिखारी निवासी डहरोली आनिल पुत्र चंद्रभान निवासी हरैया थाना झंगहा बुधवार को अपने वाईक से एक शादी में शरीक होने जा रहे थी कि रूद्रपुर निवही मार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी  जिसमे आनिल की मौत हो गई वही राजकुमार गंभीर रुप से घायल हो गया जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है 

अज्ञात अनियंत्रित बाहन के ठोकर से बाइक सवार की मौत साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल

दूसरी ओर बुधवार की देर रात्रि एक अज्ञात अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने गहिला के समीप एक मोटर साइकिल व साइकिल को ठोकर मार कर भाग गया जिसमें मोटरसाइकिल सवार राकेश निषाद उम्र 28 वर्ष पुत्र खूबलाल निवासी लुअठई की मौत हो गई वहीं साइकिल सवार हेमंत निषाद पुत्र अच्छेलाल निषाद निवासी लक्ष्मीपुर गंभीर रूप से घायल हो गया जहा डॉक्टरो ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया 

चार माह पूर्व हुयी थी मंदिर पर राकेश की शादी

बताया जाता है की राकेश निषाद की शादी चार माह पूर्व गोरखपुर जनपद के फुटहवा पर हुई थी वह देर रात दुग्धेश्वर नाथ मन्दिर पर हो रहे मुंडन संस्कार में शामिल होकर मोटरसाइकिल से अपने घर जा रहा था

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रतन पांडे एस आई बलराम सिंह अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल तथा शव को  पोस्टमार्टम हेतू भेजवाया

वारीपुर मंदिर के पुजारी की हत्या में दस नामजद अज्ञात सहित 13 पर मुकदमा दर्ज

 मनोज रूंगटा

एक दिन पूर्व किसी बात को लेकर हुई थी कहा सुनी महंत गोपाल दास ने पुलिस पर लापरवाही का लगाया आरोप

रुद्रपुर देवरिया भलुअनी थाना क्षेत्र के वारीपुर स्थित सिद्ध पीठ हनुमान मंदिर के पुजारी तेंदुआ चौबे निवासी अशोक चौबे की हमलावरों द्वारा दरवाजे पर चढ़कर की गयी निर्मम  हत्या मे श्रद्धालुओं में रोष व्याप्त था जहां पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के निर्देश पर गठित टीम व भलुअनी पुलिस ने दविस देकर नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर दिया भेज दिया

मृतक के पुत्र के तहरीर पर दस नामजद सहित तीन अज्ञात के विरुद्ध मु.स 76/ 24 धारा 302 147 148 323 504 506 के तहत मुकदमा दर्ज


वताते चले कि वारीपुर स्थित सिद्ध पीठ हनुमान मंदिर के सहायक पुजारी अशोक चौबे की  निर्मम हत्या हुई थी जहां पुलिस ने मृतक के पुत्र संजय के तहरीर पर 10 नामजद सहित तीन अज्ञात के विरुद्ध मु.स 76/ 24 धारा 302 147 148 323 504 506 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई कर रही थी

पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के निर्देश पर गठित टीम ने दस को गिरफ्तार कर भेजा जेल

 पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के निर्देश पर गठित टीम व भलुअनी थानाध्यक्ष अर्चना सिंह के नेतृत्व में टीम ने आरोपी दस अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया

मालूम हो  कि मंदिर के पुजारी अशोक चौबे ग्राम तेंदुआ चौबे के निवासी हैं जहां मंगलवार को उनके दरवाजे पर लाठी डंडा फरसा से लैस एक दर्जन  की संख्या में अज्ञात हमलावरों ने हमला बोलकर  अधमरा कर दिया जब तक लोग समझते तब तक हमलावर भाग गए गांववासी घायल पुजारी  को देवरिया मेडिकल कॉलेज ले गये जहा डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया मामला सिद्ध पीठ वारीपुर मंदिर के पुजारी होने के नाते श्रद्धालुओं में रोष व्याप्त हो गया जहां मंदिर के पीठाधीश्वर शिवचरण दास उत्तराधिकारी गोपाल दास मेडिकल कॉलेज पहुंच गए और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया

 उन्होंने बताया कि सोमवार की रात्रि गांव में बारात आई थी जहां अशोक के भाई के किराने की दुकान पर कुछ लोगों से कहा सुनी के दौरान विवाद हुआ था जहां अशोक ने भलुअनी थाना क्षेत्र में शिकायत किया गया था  जिसको पुलिस ने संज्ञान में नहीं लिया जिससे यह घटना घटी पुजारी की हत्या में श्रद्धालुओं के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा भी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए और हत्या मे नामजद अभियुक्तों के गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की जहां पुलिस ने दबिश देकर दस लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया

मंगलवार, 30 अप्रैल 2024

काश अधिकारियों ने पहले दिखाया होता तेवर तो किसानों का नहीं होता लाखों की फसल बर्बाद

पराली खेतों में न जलाने की एसडीएम ने किसानों से की अपील कहा- सूचना मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई

रुद्रपुर देवरिया अराजक तत्वों द्वारा खेतों में डंठल न जलाने की अपील एस डी एम ने करते हुए कहा कि सूचना मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी 

काश एसडीएम ने यह कार्य पहले किया होता आज किसानों के लाखों की फसल जलकर खाक न होती

बताते समय की प्रत्येक वर्ष किसाने की खड़ी फसल खेत में डंठल  जलाते समय जलकर खाक हो जाती है साथ ही आग की लपट पछुआ तेज हवा के चलते रिहाइशी इलाका में भी पकड़ लेता है जिससे गरीबों का आशियाना उजड़ जाता है  खेतों में डंठल जलाने से फैली आग से पुलिस प्रशासन की अफरा  तफरी मची रहती है

बीते दो दिन पहले एस डी एम ने एक ऑडियो के माध्यम से किसानों से खेतों में डंठल न जलाने की अपील की और कहा कि किसान जागरूक होकर डंठल में आग लगवाने वाले की सूचना दे उस पर कार्रवाई की जाएगी

 लोगों को कहना है कि काश एस डी एम साहब ने यह करवाई पहले की होती तो आज किसानों के लाखों की फसल जलकर खाक न होती

बुधवार, 24 अप्रैल 2024

तहसील कैंपस से उच्चको ने डिक्की से उड़ाया डेढ़ लाख रुपये

रुद्रपुर देवरिया सुरौली थाना क्षेत्र के निवासी सुरेंद्र सिंह का बुधवार को रुद्रपुर तहसील में उचक्कों ने मोटरसाइकिल के डिग्गी से डेढ़ लाख रुपये नगद उड़ा लिया जिसकी सूचना उन्होंने रुद्रपुर कोतवाली में दी

 सुरेंद्र सिंह पुत्र इमरान सिंह निवासी सुरौली ने रुद्रपुर कोतवाली में दिए गए तहरीर में कहा कि बुधवार को दोपहर हम अपने पिता के साथ रुद्रपुर तहसील में कार्य से आए थे जहां अपनी बाइक तहसील कैंपस में खड़ा कर अपने पिता को वकील के पास छोड़ एस डी एम के ड्राइवर से मिलने गया था जब वापस आया तो देखा डिग्गी टूटी है और उसमे रखा रुपया गायब हो गायब है

सुरेन्द्र सिंह ने पुलिस को दिए गए तहरीर में अज्ञात के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024

डंठल से उठी आग की चपेट में आई अध्यापिका स्कूटी धू-धू कर जली

 रोज पराली की आग मचा रही है तांडव प्रशासन मुक दर्शक

मनोज रूंगटा


फोटो

अध्यापिका की जलकर खाक हुई स्कूटी

रुद्रपुर देवरिया मदनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नेतवार  से डंठल की उठी आग में पछुआ के तेज हवा से दर्जनों गांव आग की चपेट में आ गए जहां एक अध्यापिका की स्कूटी आग की चपेट में आने से धू -धू कर जलने लगी वही अध्यापिका को  गिरने से चोट लग गई

जानकारी के अनुसार शुक्रवार के दोपहर ग्राम नेतवार में डंठक मे आग लगी जिससे पछुआ हवा तेज होने के कारण वराँव  सराय शुक्ल पकड़ी तिर्का कोलूहा समोगर  दुबौली आदि गांव में आग बुरी तरह फैल गयी जहां अपरा तफरी मच गई 

उसी दरमियान मदनपुर से बरहज मार्ग पर दुबौली के पास स्कूटी से आ रही एक अध्यापिका आग की चपेट में आ गई जिससे वह स्कूटी छोड़कर जान बचाकर भागी जहां उसको भी हल्की चोट आई है लेकिन स्कूटी आग चपेट में आने से धू धू करके जल गयी

मौके पर मदनपुर थानाध्यक्ष रामाज्ञा सिंह अपने हमराही सहित पहुंचे वहीं क्षेत्राधिकारी अंशुमन श्रीवास्तव एसडीएम रत्नेश तिवारी भी पहुंच गए

लगन के मौसम को लेकर चौराहों पर लगा घंटों जाम

जाम हटाने में छुट रहे है पुलिस के पसीने

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर नगर के चौराहों पर ट्चे अतिक्रमण व लगन के मौसम को लेकर शुक्रवार को लगन तेज होने के नाते नगर में आवागमन को लेकर भीड़ लगी रही जहां खजुआ चौराहा बस स्टेशन इमामबाड़ा चौराहा जामुन चौराहा सेमरौना पर गाड़ियों का जाम लग रहा ई रिक्शा के बेतरकीव चलने से जाम झाम में बदल गया जहां सूचना मिलने के वाद पुलिस चौराहों पर पहुंचकर घंटों जाम हटाने में लगी रही 

एस डी एम के आदेश पर न.पं.द्वारा ध्वनि प्रचारक यंत्र से अतिक्रमण हटाने का प्रचार हवा हवाई

बताते चलें कि रोज तहसील या थानों में अतिक्रमण को लेकर बैठक होती है जहां नगर पंचायत द्वारा ध्वनि प्रचारक यंत्र से अतिक्रमण हटाने का प्रचार किया जाता है लेकिन यह कार्रवाई केवल प्रचार तक ही सीमित रह जाता है जिससे अतिक्रमण का दायरा बढ़ता जा रहा है जिससे चौराहों पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जा रही है

एसडीएम रत्नेश तिवारी ने कहा कि नगर मे अतिक्रमण को लेकर नगर पंचायत के साथ बैठक कर शीघ्र अतिक्रमण हटाया जाएगा

डंठल की आग से पछुआ में मची अफरा तफरी पुलिस प्रशासन रही हलकान

 आग से आधा दर्जन से अधिक बकरियां जली चार की हुई मौत

मनोज रूंगटा

प्रशासन का भय नहीं दिख रहा है पराली जलाने वाले किसानों में

रुद्रपुर देवरिया शुक्रवार को तेज पछुआ हवा में डंठल में लगी आग से अफरा तफरी घंटो मची रही जहां पुलिस प्रशासन हलकान रहे डंठल जलाने वाले किसानों पर पुलिस प्रशासन का कोई भय नहीं दिख रहा है रोज किसान चोरी छिपे पराली जला रहे हैं जिससे अन्य किसानों की खेत में खड़ी फसल को लेकर चिंता सताने लगी है आज से आधा जमीन से अधिक बकरियां जली जिसमें चार की मौत हो गई

 शुक्रवार को पिड़रा रोड पर मझने नाले के आगे डंठल की आग  मे पछुआ हवा ने विकराल रूप दे दिया जहां आधा दर्जन गांव ड़ोमडीला  अधरंगी काशीपुर खजुआ दुग्धेश्वर नाथ मंदिर के पीछे आग में तांडव मचाया जहां किसी अनहोननी  के भय से  लोग सहमे रहे लेकिन आग का विकराल रूप में दुग्धेश्वर नाथ मंदिर के पीछे सहनकोट में झोपड़ी डालकर रह रहे अमरनाथ की आठ बकरियां आग की चपेट में आ गई जिसमें चार की मौत हो गई किसी तरह  फायर ब्रिगेड ,पुलिस प्रशासन व ग्रामीणों के मुस्तैदी से लगने के बाद आग पर काबू पाया गया

    एस डीएम क्षेत्राधिकारी  तहसीलदार नायव तहसीलदार पहुचे मौके पर 

यह घटना रोज की है  कहीं न कहीं किसान पराली में आग लगा दे रहे हैं उधर महीनौ  से तहसील में मीडिया के द्वारा पराली जलाने वाले पर होगी कार्रवाई का स्लोगन चलता रहा परंतु किसानों में प्रशासन का भय नहीं दिख रहा है रोज पराली जलाई जा रही हैं जिससे किसानों के खड़ी फसल भी नुकसान हो रही है

गुरुवार, 18 अप्रैल 2024

डंठल की आग गांव के छोर पर पहुंचने से गांव में मची अफरा तफरी

पुलिस. फायर ब्रिगेड व ग्रामीणों के सहयोग से वुझी आग मौके पर पहुंचे एसडीएम व क्षेत्राधिकारी

मनोज रूंगटा

नहीं दिख रहा है किसानों में पुलिस प्रशासन का भय रोज खेतों में जलाया जा रहा है पराली

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर क्षेत्र किसान वाहुल्य इलाका है जहां रोज कहीं न कहीं क्षेत्र में आग लग रही है जहां पुलिस प्रशासन फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाना चाहते है फिर भी किसानों का हजारों लाखों नुकसान हो जा रहा है 

गुरुवार को रुद्रपुर नगर से सटे व ग्रामीण क्षेत्र के आधा दर्जन जगहों पर डंठल की आग पकड़ ली जिसमें सेमरौना व छपौली में डंठल में लगी आग गांव की ओर रुख कर चली जहां पुलिस व फायर ब्रिगेड ग्रामीणों के सहयोग से आप पर काबू पाया वरना पूरा गांव का आग का शिकार हो जाता इसी तरह सरया मैं भी डंठल की आग विकराल रूप ले लिया था जहां मौके पर थाना प्रभारी रतन पांडे उप निरीक्षक अमित तिवारी फायर ब्रिगेड के कर्मचारी व पुलिस के हमराही दिनेश यादव रमाकांत अंजनी राम प्रताप यादव अविनाश गोरख द्वारा आदि ग्रामीणो के सहयोग से  आग पर काबू पाया गया

आग बुझाते समय गश खाकर गिरे नायव तहसीलदार अनिल तिवारी

ग्राम सरया मे मौके पर पहुंचे नायव तहसीलदार अनिल तिवारी आग बुझाते समय गश खाकर गिर पड़े

 बताया जाता है की आग का धुआं उनके पेट में चला गया जहां उन्हें उल्टियां भी हुई है

 वही मौके पर क्षेत्राधिकारी अंशुमन श्रीवास्तव एसडीएम रत्नेश तिवारी मौके पर पहुंच गए

बुधवार, 17 अप्रैल 2024

जिलाधिकारी की पत्नी ने किया आई स्कूल का उद्घघाटन कहां- बुनियादी स्तर पर नौनिहालों को मिलेगी अच्छी शिक्षा

 


मनोज रुंगटा

नगर पंचायत अध्यक्ष सुधा निगम वह स्कूल के डायरेक्टर ई . करन ने  मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेट कर किया स्वागत

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर नगर के जामनी चौराहा पर आई प्ले स्कूल का शुभारंभ देवरिया के जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह की पत्नी  आकांक्षा समिति देवरिया की अध्यक्षा भावना सिंह रामनवमी के दिन बुधवार को किया और कहा कि इस प्ले स्कूल में बुनियादी स्तर पर नौनिहालों को अच्छी शिक्षा प्राप्त होगी

इस दौरान रुद्रपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष सुधार निगम व स्कूल के डायरेक्टर इंजीनियर कुमार करन एवं प्रिंसिपल अर्चना मुकेश द्वारा बुके देकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया

स्कूल मे (प्लेग्रुप,नर्सरी,से  के जी- 1, के  जी - 2) के बच्चों को मिलेगी अच्छी शिक्षा ई. करन

स्कूल  के डायरेक्टर इंजीनियर करण ने बताया कि आई स्कूल(प्लेग्रुप,नर्सरी, के जी- 1, के  जी - 2) के बच्चों को शिक्षा दिया जाएगा स्कूल का थे बच्चों को अच्छी शिक्षा देना है

विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित क्षेत्रीय उपाध्यक्ष छठठे लाल निगम ने कहा कि रुद्रपुर नगर में यह आई स्कूल बच्चों का विशेष ख्याल रखेगा

उद्घघाटन अवसर पर भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष दिलीप जायसवाल शिवहरी त्रिपाठी कौशल किशोर सिंह जितेंद्र गुप्ता सुरेंद्र मिश्रा नंदकिशोर गांधी ओम प्रकाश जायसवाल राजेश वर्मा आदि सैकड़ो लोग उपस्थित थे

एकौना पुलिस ने देसी तमंचा व एक जिंदा कारतूस के साथ एक को किया गिरफ्तार

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया एकौना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नारायनपुर चौराहे के पास से एक युवक को  देसी तमंचा व एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया 

 एकौना के उप निरीक्षक मानसिंह द्वारा अपने हमराही राहुल यादव के साथ चुनाव को लेकर चेकिंग कर रहे थे की मुखबिर की सूचना पर नारायनपुर चौराहे से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया उसने अपना नाम भीम पुत्र पारस ग्राम सचौली पटवनिया वताया उसके पास तलाशी के दौरान एक देसी तमंचा व एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ

 गिरफ्तार अभियुक्त को आर्म्स एक्ट के तहत जेल भेज दिया

हिश्ट्रीशीटर को रुद्रपुर पुलिस ने देशी तमंचा व एक जिन्दा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार

वांछित अभियुक्त पर देवरिया व गोरखपुर जनपद के थानों पर मुकदमा था दर्ज

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के नामजद हिस्ट्रीशीटर अपराधी को रुद्रपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर करियहवा पुल के पास से  एक अदद देशी तमंचा 12 बोर व एक अदद 12 बोर जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज

थाना प्रभारी रतन पांडे के निर्देश पर रामलक्षन चौकी इंचार्ज लालजी प्रसाद चुनाव को लेकर क्षेत्र भ्रमण थे में थे कि मुखबिर की सूचना पर करिहवा पुल के पास से मोड पर एक युवक को गिरफ्तार किया जिसके पास से एक 315 बोर का देसी तमंचा व एक जिन्दा कारतूश बरामद किया

 उसने अपना नाम गोलू निषाद पुत्र सत्यवान निषाद ग्राम जंगल पिपरा थाना रुद्रपुर वताया पुलिस ने उक्त पर आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर जेल भेज दिया

क्षेत्राधिकारी अंशुमन श्रीवास्तव में बताया की अभियुक्त पर देवरिया व गोरखपुर जनपद के थानों पर मुकदमा है दर्ज

क्षेत्राधिकारी अंशुमन श्रीवास्तव में बताया कि वंचित अभियोग के ऊपर देवरिया जनपद के रुद्रपुर कोतवाली में मु.अ.सं. 372/16 धारा 41/41 मु.अ.सं.135/17 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट मु.अ.सं0 189/24 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना रूद्रपुर जनपद देवरिया तथा थाना खोरावार के गोरखपुर मे मु.अ.सं.799/16 धारा 379  मैं मुकदमा पंजीकृत है

गिरफ्तार करने वालो मे राम लक्षन चौकी इंचार्ज लालजी काअजय कुमार यादव चन्द्रकान्त गोड शैलेन्द्र यादव थाना रुद्रपुर थे

नगर में धूमधाम से मनाया गया प्रभु श्री राम का जन्मोत्सव

श्री खाटू श्याम जी सेवा समिति द्वारा किया गया फलाहार कार्यक्रम का आयोजन

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया अयोध्या में प्रभु श्री राम लाल की मूर्ति स्थापना के बाद इस चैत्र रामनवमी पर रामलाल का जन्मदिन नगर के मंदिरों पर धूमधाम से मनाया गया जहा  खाटू श्याम सेवा समिति द्घारा भए प्रगट कृपाला ..... स्तुति की गयी और फलाहार कार्यक्रम रखा गया 

रुद्रपुर श्री दुग्धेश्वर नाथ मंदिर स्थित विष्णु धाम पर आचार्य आदित्य पांडे द्वारा प्रभु श्री राम का जन्मोत्सव भव्य तरीके से मनाया गया जहां जन्मोत्सव उपरान्त  भक्तों में प्रसाद ग्रहण वितरण किया गया जहां थाना प्रभारी रतन पांडे अपने  हमराही के साथ प्रभु श्री राम के जन्म में उपस्थित होकर प्रसाद ग्रहण किया

देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन कर किया गया प्रसाद का वितरण

इसी क्रम में विष्णु भगवान मंदिर में दूग्धेश्वर नाथ मंदिर के पुजारी शंभू नाथ पांडे द्वारा तथा नगर में श्री खाटू जी श्याम सेवा समिति द्वारा जन्मोत्सव मनाया गया रामलला की आरती के वाद  हर वर्ष की भाती फलाहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन कर उन्हे फलाहार अर्पित कर प्रसाद बाटा गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ  समिति के अध्यक्ष उत्कर्ष रावत ने दीप प्रज्वलित कर कहा की रामलला अब टेंट से निकलकर भव्य मंदिर में विराजमान हो गए हैं इसलिए इस बार की रामनवमी बहुत ही खास है  महामंत्री दीपू गुप्ता ने कन्या पूजन किया 

इस अवसर पर मंत्री सत्यम कश्यप, वीरेंद्र चौरसिया, सागर वर्मा, शिवम,तरुण निगम एवम नगर के दर्जनों लोग थे

मंगलवार, 16 अप्रैल 2024

देवरिया सदर लोकसभा से डॉ.शशांक मणि त्रिपाठी को प्रत्याशी बनाए जाने पर भाजपाइयों ने दी बधायी

गठबंधन प्रत्याशी अखिलेश प्रताप सिंह के होने से देवरिया सदर का चुनाव होगा रोचक

मनोज रूंगटा

रूद्रपुर देवरिया भारतीय जनता पार्टी ने  अपने लोकसभा में जारी 12 वीं लिस्ट में  देवरिया सदर के वर्तमान सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी देवरिया का टिकट काटकर सदर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी ने शशांक मणि त्रिपाठी को अपना  उम्मीदवार घोषित किया है

भाजपा प्रत्याशी घोषित होने के बाद सदर सीट पर अब रोचक मुकाबला होने की उम्मीद बढ़ गई है क्योंकि कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार अखिलेश प्रताप सिंह मजबूती से चुनावी मैदान में ताल ठोकते नजर आ रहे हैं।

वताते चले कि पूर्व सांसद लेफ्टिनेंट जनरल श्री प्रकाश मणि त्रिपाठी के पुत्र शशांक मणि त्रिपाठी देवरिया जनपद के वरपार  निवासी हैं 

सक्रिय रूप से जुड़े थे लोकसभा चुनाव की तैयारी में  शशांक मणि 

 शशांक मणि त्रिपाठी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर सक्रीय रूप से जुड़े थे शशांक मणि त्रिपाठी को टिकट मिलने के बाद उनके प्रशंसकों और भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी 

शशांक मणि त्रिपाठी को देवरिया सदर से लोकसभा का प्रत्याशी बनाए जाने पर प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह पूर्व मंत्री विधायक जयप्रकाश सदर विधायक डॉक्टर शलभ मणि त्रिपाठी जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह एमएलसी डॉ रतन पाल सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष छठठे लाल निगम विनोद गुप्ता, मोहन उपाध्याय जिला मंत्री महेश मणि भाजपा नेता राजकुमार गुप्ता सुनील गुप्ता जितेंद्र गुप्ता अरविंद शुक्ला कौशल किशोर सिंह जय बहादुर गौतम रमेश सिंह नगर अध्यक्ष दिलीप जायसवाल आदि भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई दी

शनिवार, 13 अप्रैल 2024

पुलिस ने अवैध शराब के विरूद्ध की कार्यवाही

मनोज रूंगटा

छः अवैध कारोबारी के पास से 120 ली अवैध कच्ची शराब किया बरामद

रुद्रपुर देवरिया लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के निर्देश पर जनपद में अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध अभियान चलाया गया जहां अवैध कारोबारी के पास से लगभग 120 लीटर अवैघ कच्ची देशी, अंग्रेजी शराब के करते हुए उन्हें जेल भेज दिया 

थाना खुखुन्दू

थाना खुखुन्दू पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त चमरा खलखो पुत्र जोजो उराँव सा0 सुरसा थाना मांडर जनपद राची (झारखण्ड) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 15 लीटर कच्ची शराब बरामद करते हुए चालान मा0 न्यायालय करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी।

थाना भलुअनी

थाना भलुअनी पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त मुन्ना मद्वेशिया पुत्र लक्ष्मी मद्वेशिया साकिन भलुअनी वार्ड नं0 12 जयप्रकाश नगर थाना भलुअनी जनपद देवरिया को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 09 लीटर कच्ची शराब बरामद करते हुए चालान मा0 न्यायालय करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी।

थाना भटनी 

➡थाना भटनी पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त कपिल मण्डल पुत्र रामयादी साकिन घाट बन्धौरा थाना विजयीपुर जिला गोपालगंज (बिहार) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 18 लीटर कच्ची शराब बरामद करते हुए चालान मा0 न्यायालय करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी।

थाना कोतवाली

➡थाना कोतवाली पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त सुनील कुमार यादव पुत्र मैनेजर यादव साकिन परासखाड थाना तरकुलवा जनपद देवरिया को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 12 लीटर कच्ची शराब बरामद करते हुए चालान मा0 न्यायालय करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी।

थाना श्रीरामपुर

➡थाना श्रीरामपुर पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त कुन्दन कुमार पासवान s/o राजेश मान्झी साकिन भरौली थाना आंदर जनपद सिवान (बिहार) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 48 पीस किंग फीशर बीयर अवैध शराब बरामद करते हुए चालान मा0 न्यायालय करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी।

थाना बरियारपुर

➡थाना बरियारपुर पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त व्यास गुप्ता पुत्र नथुनी साकिन रतनपुरा थाना बरियारपुर जनपद देवरिया को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 17 लीटर कच्ची शराब बरामद कर जेल भेज दिया

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक देवरिया ने किया पोलिंग बूथों का स्थलीय/भौतिक निरीक्षण

विद्यालयों में कमरों की संख्या, साफ-सफाई की व्यवस्था, शौचालय आदि का निरीक्षण कर दिया आवश्यक निर्देश

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर  जिलाधिकारी  अखण्ड प्रताप सिंह व पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के द्वारा सर्किल बरहज के थाना बरहज  भलुअनी तथा सर्किल रुद्रपुर के  थाना मदनपुर क्षेत्रान्तर्गत पड़ने वाले पोलिंग बूथों का स्थलीय व भौतिक सत्यापन व अर्द्धसैनिक बल, बाह्य जनपद से प्राप्त होने वाले पुलिस बल, होमगार्ड के ठहरने हेतु चिन्हित विद्यालयों में कमरों की संख्या, साफ-सफाई की व्यवस्था, शौचालय आदि का निरीक्षण किया गया। 

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी बरहज दिशा श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी बरहज  आदित्य कुमार गौतम क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर  अंशुमान श्रीवास्तव व सम्बन्धित प्रभारी निरीक्षक सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे

शुक्रवार, 12 अप्रैल 2024

ट्रक में स्कॉर्पियो भिड़ी एक की मौत दो घायल. हालत गंभीर जिला अस्पताल रेफर

 मनोज रूंगटा

हादसा उस समय हुआ जव खनन अधिकारी रास्ते में ट्रक खड़ा कर गाड़ी चेक कर रहे थे

गुस्साई भीड़ में खनन अधिकारी के गाड़ी को दौड़ा कर जामुन  चौराहा पर पकड़ा जहां पुलिस के सुझवुझ से  बाल बाल बचे हो सकता था अनहोनी

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर मदनपुर रोड पर टड़वा के समीप खनन अधिकारी द्वारा ट्रक रोक कर चेकिंग करने के दौरान मदनपुर की तरफ से आ रही स्कार्पियो गाड़ी में ट्रक में ठोकर मार दी जिससे एक की घटनास्थल पर मौत हो गई दो गंभीर रूप से घायल हो गए जहां गुस्साए भीड़  ने खनन अधिकारी के गाड़ी को दौड़ा कर रूद्रपुर कोतवाली के समीप जामुन चौराहे पर पकड़ लिया जहां पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस के सुझवुझ से खनन अधिकारी बाल बाल बच गए पुलिस ने भीड़ को तितर वितर किया

सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र चौधरी व क्षेत्राधिकारी अंशुमन श्रीवास्तव घटनास्थल पहुंच गए

मृतक के परिजनों ने खनन अधिकारी पर मौत का वताया जिम्मेदार

मृतक के परिजनों ने खनन अधिकारी पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह रात में गाड़ी रोककर चेकिंग कर रहे थे जिससे यह हादसा हुआ

जानकारी के अनुसार खनन अधिकारी (प्रर्वतक ) जितेंद्र चौधरी अपने कर्मचारियों के साथ शुक्रवार के देर रात्रि वरहज  से रुद्रपुर आ रहे थे कि जहां जमिरा के समीप ट्रक चेक कर रहे थे उसी समय कोरवा निवासी किशन यादव उम्र 50 वर्ष पुत्र स्वर्गीय रमाकांत अपने साथी संजय सिंह और मनोज यादव के साथ स्कॉर्पियो से अपने घर आ रहे थे

श्री किशुन यादव की हुई मौत संजय सिंह व मनोज यादव गंभीर रूप से घायल जिला अस्पताल रेफर

वताया जाता है खनन अधिकारी ट्रक रोकना चाह रहे थे लेकिन ट्रक चालक डर से गाड़ी दाये वाये कर चला रहा था जिससे पीछे से आ रही स्कार्पियो ट्रक में जा भीड़ी जिससे मौके पर श्रीकिशुन  की मौत हो गई वहीं संजय सिंह व मनोज यादव गंभीर रूप से घायल हो गए जहां परिजन घायलो को सामुदायिक से केंद्र ले आया ले आए जहां डॉक्टरों में दोनों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल लेकर कर दिया बताया जाता है कि अधिकारी द्वारा ट्रक का पीछा किया जा रहा था जहां ट्रक ड्राइवर बचने के लिए गाड़ी को उल्टा सीधा कर रहा था उसी समय स्कॉर्पियो ट्रक मे जा भिड़ी  यह घटना देखकर सड़क पर उपस्थित लोगों में खनन अधिकारी के बोलोरो गाड़ी को दौड़ा लिया और रूद्रपुर कोतवाली के समीप जामुन चौराहे पर पकड़ लिया संयोग से पुलिस मौके पर आ गई और भीड़ को तीतर भीतर किया नहीं कहीं बड़ा हादसा हो सकता था 

पुलिस के मौके से पहुंचने पर बड़ा हादसा होते बचा

घटनास्थल पर रुद्रपुर थाना प्रभारी रतन पांडे व मदनपुर थानाध्यक्ष पुलिस फोर्स घटनास्थल पर पहुंच गये

 खनन अधिकारी जितेंद्र चौधरी ने बताया कि हम वरहज से आ रहे थे जमीरा के समीप गाड़ी चेक कर रहे थे उसी समय पीछे से कोई गाड़ी ट्रक में ठोकर मार दिया

घटनास्थल पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र चौधरी

घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक दीपेन्द्र चौधरी  एस डीएम रत्नेश तिवारी ब क्षेत्राधिकरी अंशुमन श्रीवास्तव घटनास्थल पर पहुंच गए

ट्रांसपोर्ट एशोसियन के अध्यक्ष भी पहुचे रूद्रपुर कोतवाली 

समाचार लिखे जाने तक ट्रांसपोर्ट एशोसियन के अध्यक्ष भी रूद्रपुर कोतवाली पहुंच चुके थे

सपा नेता अवनीश यादव मिले पीड़िता के परिजनों से

गौरी बाजार थाना क्षेत्र में दो युवतियो  पर हुआ था एसिड से अटैक

मनोज रूंगटा

आरोपियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो अवनीश यादव

रुद्रपुर देवरिया इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सपा नेता अवनीश यादव अपने कार्यकर्ताओं के साथ गौरी बाजार थाना क्षेत्र के देवगांव में एसिड अटैक की शिकार हुई दो छात्राओं  के परिवारजनों से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज पहुँचकर मुलाक़ात की और उन्हें संतावना देते हुए हर संभव मदद करने को कहा

  अवनीश यादव ने कहा मुख्यमंत्री के गृह मण्डल में घटना शर्मनाक

अवनीश यादव ने कहा कि जिस समय  नवरात्र में पूरे देश में कन्या पूजन,नारी पूजन किया जा रहा है वही ऐसी घटनाएँ समाज को कलंकित करने वाली है,जहाँ एक तरफ़ देश के गृह मंत्री कहते फिर रहे है की उत्तर प्रदेश में रात में भी महिलायें घूम सकती है वही मुख्यमंत्री के गृह मण्डल में और नवरात्र में दिन में हुई घटना महिला सुरक्षा के दावो को बया कर रही है 

उन्होंने दोनों बहनों को शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना करते  हुए आरोपियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की

एसपी ने थाना रुद्रपुर का किया निरीक्षण, प्रशिक्षु आरक्षियों का सम्मेलन लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

रुद्रपुर/देवरिया। पुलिस अधीक्षक  अभिजीत आर. शंकर द्वारा थाना रुद्रपुर पर व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षु आरक्षियों का सम्मेलन ...