बुधवार, 12 जून 2024

तापमान 43 डिग्री पहुंचने पर गर्मी से उबले लोग मौसम विभाग के अनुसार 45 से 50 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान

 मनोज रूंगटा

अस्पताल में मरीजों की संख्या बढी सड़कों पर पसरा सन्नाटा

रूद्रपुर देवरिया यू पी में पड़ रही प्रचंड गर्मी मे 43 डिग्री सेल्सियस के तापमान से लोग उवल पड़ रहे हैं जहां मौसम विभाग के अनुसार45 से  50 डिग्री सेल्सियस तक तापमान बढ़ने का अनुसार है तापमान से अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ रही है वहीं सड़कों पर सन्नाटा पसरा है 

जिले में लगातार 43 डिग्री से अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तापमान बना है दिन में तेज धूप जीना मुहाल कर रही है। मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस रहा है यह सामान्य से करीब छह डिग्री सेल्सियस अधिक है। दिन के इस तापमान के कारण लोग गर्मी से उबल गए हैं। गर्म पछुआ हवाएं चल रही है। हवा में नमी महज 20 फीसदी रह गई है। नमी कम होने से हीट इंडेक्स बढ़ गया। हीट इंडेक्स करीब 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। ऐसे में लोगों को गर्मी का अहसास अधिक हो रहा है। जिले में पिछले तीन दिनों से लगातार लू का प्रकोप चल रहा है। दिन में लू चल रही है। दिन में हवा की रफ्तार 26 किलोमीटर प्रति घंटे तक रही। ज्यादातर हवाएं पश्चिम दिशा से चली। गर्म पछुआ हवा के कारण सूरज की तपिश का अहसास और बढ़ गया मौसम विभाग के अनुसार तापमान 45 से 50 डिग्री तक पहुंचाने का अनुमान है

मौसम विभाग का अनुमान .चार दिन कहर बरपाएगा सूरज. चलेगी लू

तापमान 45 से 50 डिग्री तक पहुंचाने का अनुमान 

मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए लू का अलर्ट जारी कर दिया है। खास तौर से बुधवार से शुक्रवार तक मौसम और गर्म हो सकता है। दिन का तापमान 45 से 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इस दौरान गर्म पछुआ चलेंगी। शनिवार से आसमान में बादलों की एंट्री हो सकती है। अधिकतम तापमान में कुछ राहत मिलेगी

हीट वेव से डायरिया व त्वचा के मरीज अस्पतालो मे बढ़े

तेज धूप, लू और हवा से अस्पतालों में डायारिया और चर्म रोगियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है मेडिसिन विभाग में 30 फीसदी मरीज उल्टी-दस्त की शिकायत लेकर आ रहे हैं

मंगलवार, 11 जून 2024

शव पहुंचते गांव में मचा कोहराम परिजन दहाड़ मार कर लगे रोने

दक्षिण अफ्रीका में हुयी थी मौत ए सी मेकैनिक था राहुल

 रूद्रपुर देवरिया रूद्रपुर कोतवाली के ग्राम  पाण्डेय मांझा राजधर निवासी राहुल दूवे उर्फ जुगनू कि बीते दिन हुई साउथ अफ्रीका में मौत के बाद आज शव उसके घर पहुंचते ही कोहराम मच गया जहां पूरे गांव में मातम छा गया 

वताते चले कि राहुल पुत्र उत्तम दूवे साउथ अफ्रीका में रहकर एसी मैकेनिक का काम करते थे एसी का काम करते समय गिर जाने से गहरी चोट आई गई जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा था जहा इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई जिनका शव मंगलवार की सुबह पैतृक गांव पहुंचते ही परिवार के लोगो दहाड़ मार के रोने लगे। पूरा गांव गमगीन हो गया मृतक की उम्र  लगभग 30 साल थी

काठमांडू में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित किए गए प्रो. बृजेश कुमार पांडेय

मनोज रूंगटा

शैक्षणिक, प्रशासनिक, सामाजिक योगदान के लिए उत्कृष्ट शिक्षक के रूप मे मिला सम्मान

रूद्रपुर देवरिया त्रिभुवन विश्वविद्यालय काठमांडू नेपाल में केंद्रीय हिंदी केंद्रीय विभाग काठमांडू एवं श्री हरिशंकर जी पी जी कॉलेज व कालिंदी प्रकाशन आजमगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन मे रामजी सहाय पी जी रूद्रपुर जनपद देवरिया कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर बृजेश कुमार पांडेय को उनके श्रेष्ठतम शैक्षणिक, प्रशासनिक, सामाजिक योगदान के लिए उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया। 

 प्रोफेसर पाण्डेय की इस उपलब्धि से महाविद्यालय परिवार में प्रसन्नता की लहर व्याप्त हो गई। महाविद्यालय के सभी आचार्य कर्मचारी समेत, छात्र-छात्राओं ने प्रोफेसर पांडेय को बधाई दी।

63 के वी ट्रांसफार्मर में लगी आग बी एस एन एल टावर सहित दर्जनों उपभोक्ताओं की बिजली गुल

मनोज रूंगटा

एक सप्ताह से 400 के वी का जला ट्रांसफार्मर अभी तक नहीं बदला जा सका


उधार मे नगर पंचायत के ट्रांसफार्मर मोबाइल बैंन से चल रहा है काम

रुद्रपुर देवरिया भयंकर गर्मी में 45 डिग्री सेल्सियस के तापमान में आदमी के साथ-साथ बिजली के उपकरण भी हीटवेव के दायरे में आ जा रहे हैं जहां आज मंगलवार को बस स्टेशन मंदिर रोड  पर 63 के वी लगे ट्रांसफार्मर में आग लग गई जिससे बीएसएनएल के टावर सहित दर्जनों उपभोक्ताओं की बिजली गुल हो गई

जानकारी के अनुसार बस स्टेशन मंदिर रोड स्कूल के सामने बीएसएनएल के टावर के लिए 63 कवि का ट्रांसफार्मर लगा है जिससे लगभग 50 उपभोक्ताओं की बिजली भी सप्लाई होती है जहां मंगलवार को भयंकर गर्मी में हीटबिन के नाते ट्रांसफार्मर में आग लग गई जहां किसी बड़ा हादसा होने से बच गया 

जें ई राजा प्रसाद  ने कहा सूचना मिली है ट्रांसफार्मर बदलने का प्रयास किया जा रहा है

जानकारी मिलते ही बिजली विभाग के अवर अभियंता राजा प्रासाद व लाइनमैन  मौके पर पहुंचकर सप्लाई को काटकर ट्रांसफार्मर को बदलने की तैयारी में है 

मालूम हो कि एक सप्ताह से बस स्टेशन पर 400 के वी का लगा ट्रांसफार्मर जल गया है जहां मोबाइल ट्रांसफार्मर बैन लगाकर वैकल्पिक में काम चलाया जा रहा है जहां अभी तक जला ट्रांसफर पर बदला नहीं जा सका

कैबिनेट राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने ग्रामीण विकास मंत्रालय का किया पदभार ग्रहण

निवर्तमान ग्रामीण विकास राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति कमलेश पासवान को दी शुभकामनाएं 

मनोज रूंगटा

समर्थकों व शुभचिंतकों ने आवास व कार्यालय पहुंचकर दी शुभकामनाएं

रुद्रपुर देवरिया लोकसभा बांसगांव से चौथी बार निर्वाचित सांसद कमलेश पासवान को मोदी 3 -0 मंत्रिमंडल में शामिल के बाद दिए गए ग्रामीण विकास मंत्रालय पर सांसद कमलेश पासवान ने ग्रामीण विकास मंत्रालय जाकर कार्यभार ग्रहण किया जहां  निवर्तमान ग्रामीण विकास राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति कमलेश पासवान को शुभकामनाएं दी

इस दरमियान रुद्रपुर व गोरखपुर से दर्जनो भाजपा कार्यकर्ता व शुभचिन्तको ने कार्यालय व उनके आवास पहुंचकर शुभकामनाएं दी

ग्रामीण विकास मंत्रालय ग्रहण करने पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष से डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह, विधान परिषद सदस्य डॉक्टर रतनपाल सिंह, पूर्व मंत्री विधायक जयप्रकाश निषाद, निर्वाचित सांसद देवरिया शशांक मणि त्रिपाठी सदर विधायक शलभ मणि जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह क्षेत्रीय उपाध्यक्ष छठठे लाल निगम किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह वंधु उपेंद्र सिंह पूर्व विधायक पंडित सुरेश तिवारी भाजपा नेता राजकुमार गुप्ता मोहन उपाध्याय विनोद गुप्ता जिला मंत्री माहेश मणि ब्लॉक प्रमुख उषा पासवान प्रतिनिधि राम सुधारे पासवान संगम धर द्विवेदी अनिरुद्ध चौधरी विश्व विजय निषाद पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुनील पासवान सुनील निषाद जनार्दन राव नगर मंडल अध्यक्ष दिलीप जायसवाल वैभव सिंह कमलेश सिंह ऋषि सिंह सुनील गुप्ता अरविंद शुक्ला आदि भाजपा कार्यकर्ता थे

जे. ई एडवांस में उर्तीण छात्रों को विद्यालय परिवार ने किया सम्मानित

मनोज रूंगटा

आपकी सफलता अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी प्रधानाचार्य

 रुद्रपुर देवरिया  जे ई एडवांस के परिणाम में विद्या मंदिर देवरिया खास के ओजस्वी व विशाल के चयनित पर विद्यालय परिवार ने होनहार बच्चों का सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की

  एडवांस में चयनित ओजस्वी राय  भुजौली निवासी दीपचंद राय के पुत्र है  वह शुरू से पढ़ने में होशियार थे नोनापार देवरिया निवासी  मुनेश तिवारी के पुत्र विशाल तिवारी की जे ई एडवांस चयनित होकर विद्यालय का सम्मान बढ़ाया 

छात्रों ने सफलता का श्रेय माता-पिता के साथ गुरुजनों को दिया

दोनो ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के साथ नियमित अध्ययन एवं विद्यालय के आचार्य दिलीप श्रीवास्तव,  यजुवेंद्र पति त्रिपाठी को दिया 

 उनकी सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिरुद्ध सिंह ने छात्रों को विद्यालय बुलाकर उन्हें मिठाई खिलाकर सम्मानित कर आशीर्वाद दिया और कहां की आपकी सफलता अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी

विद्यालय प्रबंध समिति में प्रबंधक मुन्नीलाल शर्मा अशोक श्रीवास्तव  गौरव गोयल ने उत्तीर्ण छात्रों को हार्दिक बधाई दी 

  इस अवसर पर चंद्र प्रकाश सिंह हरिनाथ त्रिपाठी, दिलीप कुमार श्रीवास्तव, शैलेश कुमार ,धर्मेंद्र कुमार मिश्रा आदि उपस्थित थे

रविवार, 9 जून 2024

पहली बार संसद भवन पहुंचने पर सांसद शशांक मणि हुए भावुक संसद को किया नमन

 मनोज रूंगटा

ई-रिक्शा से निर्वाचित सांसद शशांक मणि पहुंचे सदन

रुद्रपुर देवरिया देवरिया जनपद की मूल निवासी निर्वाचित सांसद शशांक मणि त्रिपाठी आज दिल्ली संसद भवन पहुंचकर भावुक हो गए जहां उन्हें संसद की ड्योढ़ी पर नत मस्तक होकर प्रणाम किया सांसद ने संसद भवन ई रिक्शा से पहुंचे

शशांक मणि ने कहा जनता ने जिस विश्वास से जिताया है हम उस विश्वास पर खरा उतरूगा

 शंशाक मणि ने कहा कि विकास की धारा इसी संसद भवन से पहुंचती है जहां जरूरत है निखारने की हमें जनता ने जो विश्वास से जिताया है हम उस विश्वास पर खरा उतर कर  इस संसद भवन से उनके क्षेत्र की रूपरेखा वदलूंगा और क्षेत्र मे विकास करूंगा

मोदी 3 - 0 के मंत्रिमंडल में कमलेश पासवान व पंकज चौधरी के शामिल होने पर भाजपाइयों ने दी बधाई

 मनोज रूंगटा

लगातार चौथी बार बांसगांव से निर्वाचित हुए सांसद कमलेश पासवान ने राज्य मंत्री के रूप में ली शपथ

रुद्रपुर देवरिया देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने व एनडीए 3.0 के मंत्रिमंडल में उत्तर प्रदेश गोरखपुर मंडल के बांसगांव से चौथी बार निर्वाचित सांसद कमलेश पासवान व महाराजगंज से सातवीं बार निर्वाचित सांसद पंकज चौधरी को शामिल किए जाने पर भाजपाइयों ने बधाई देते हुए खुशी का इजहार किया और मिठाई बांटे

लगातार महाराजगंज से सातवीं बार निर्वाचित हुए सांसद पंकज चौधरी ने राज्य मंत्री के रूप में ली शपथ

गोरखपुर मंडल में दो सांसद मंत्रिमंडल  शामिल किए जाने पर भाजपाइयों ने मिठाई खिलाकर किया खुशी का इजहार

बधाई देने वाले में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह विधान परिषद सदस्य डॉक्टर रतनपाल सिंह भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सदर से निर्वाचित सांसद शशांक मणि त्रिपाठी पूर्व मंत्री स्थानीय विधायक जयप्रकाश निषाद सदर विधायक सलश मणि त्रिपाठी पूर्व जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह क्षेत्रीय उपाध्यक्ष छठठे लाल निगम किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह बंधु उपेंद्र सिंह पूर्व विधायक पंडित सुरेश तिवारी भाजपा नेता राजकुमार गुप्ता प्रेम अग्रवाल मोहन उपाध्याय विनोद गुप्ता जिला मंत्री महेश माणि ब्लॉक प्रमुख उषा पासवान प्रतिनिधि राम सुधारे पासवान संगम धर द्विवेदी अनिरुद्ध चौधरी विश्व विजय निषाद कर्मवीर सोलंकी गिरीश सिंह शिरोमणि त्रिपाठी संदीप पासवान विनोद सोनकर अनिल पांडे नगर मंडल अध्यक्ष दिलीप जायसवाल वैभव सिंह कमलेश सिंह भगवान यादव जितेंद्र गुप्ता सुनील गुप्ता अरविंद शुक्ला रमेश गुप्ता कौशल किशोर सिंह जय बहादुर गौतम ऋषि सिंह  आदि भाजपा कार्यकर्ता थे

गुरुवार, 6 जून 2024

दरवाजे पर खड़ी बोलेरो को उड़ा ले गए चोर

 मनोज रूंगटा

रूद्रपुर देवरिया एकौना थाना क्षेत्र के ग्राम होली बलिया में  गुरूवार की सुवह दरवाजे पर खड़ी बोलेरो को चोर उड़ा ले गये 

जानकारी के अनुसार होली बलिया निवासी ऋषिकेश गुप्ता की बोलेरो उनके दरवाजे पर खड़ी थी जहां गुरुवार की भोर में अज्ञात चोर  गाड़ी चुरा ले गये  बोलोरो ले जाते हुये पचलड़ी मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया बोलेरो मलिक ने इसकी सूचना दी जहां पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर जांच कर रही है

डीजे पर अश्लील गाने बजाने को लेकर कहा सुनी में मारपीट पांच पर नामजद मुकदमा दर्ज

 मनोज रूंगटा

पाचँ के विरुद्ध 323 504 506 के तहत मुकदमा हुआ पंजीकृत 

रुद्रपुर देवरिया
रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के गाजीपुर भईसही में डीजे पर अश्लील गाना बजाने को लेकर कोई कहा सुनी के मारपीट में पुलिस ने पाँच के विरुद्ध मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है जानकारी के अनुसार ग्राम बौरडीह निवासी विकास भारती पुत्र राम भरोसा में रूद्रपुर  कोतवाली में दिए गए तहरीर में कहा कि 2 जून को हम अपना डीजे लेकर बगल के गांव गाजीपुर भईसही में डीजे बजाने गए थे जहां गांव के ही पप्पू, मनोज, रामानंद, अखिलेश, ने डीजे पर अश्लील गाना बजाने की बात कह कर लाठी डंडे से मारा पीटा तथा जान से मारने की धमकी दिए 

जिस पर पुलिस ने विकास के तहरीर पर उक्त के विरुद्ध 323 504 506 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया

छत पर सोए अधेड़ पर अज्ञात ने चाकू से किया हमला

मनोज रूंगटा

डॉक्टर ने किया मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर नगर के पूर्वी तिवारी टोला वार्ड में बुधवार की रात्रि छत पर सोए एक अधेड़ व्यक्ति पर अज्ञात हमलावरों ने चाकू से हमला कर भाग गए

जानकारी के अनुसार पूर्वी तिवारी टोला निवासी श्रीनिवास उम्र 55 वर्ष जो बढ़ई का काम करता था वह वुघवार को अपने छत पर सोया था जहां अर्धरात्रि किसी ने उसके गले पर धारेधार हथियार से हमला कर भाग गया 

बताया जाता है कि हमले के बाद वह व्यक्ति बेहोश हो गया जहां होश आने पर उसने अपने को खून लथपथ देख चिल्लाया तो नीचे सो रही उसकी पत्नी छत पर गई जहां हो हल्लाह होने पर मुहल्ले वासियों ने उसे रुद्रपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां उसकी हालत नाजुक होने पर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया

बताया जाता है कि कुछ दिन पूर्व उसके भाई के पत्नी से घर में झगड़ा हुआ था

सुत्रो की माने तो सूचना मिलते ही सुबह पुलिस मौके पर उसके घर पहुंची जहां एक व्यक्ति को पकड़ कर थाने ले आई 

थाना प्रभारी रतन पांडे ने बताया कि सूचना मिली है परंतु अभी तक किसी द्वारा तहरीर नहीं दी गई है

देवरिया डिपो में संविदा चालक के पद पर भर्ती हेतु आवेदन आरम्भ

देवरिया डिपो में कुल संविदा चालकों की वर्तमान में रिक्त जगह 47

मनोज रूंगटा

रूद्रपुर देवरिया  देवरिया डिपो में संविदा चालक के पद पर भर्ती हेतु आवेदन आरम्भ हो गयी है, जिसमें देवरिया डिपो में कुल संविदा चालकों की वर्तमान में रिक्त जगह 47 है, जिसके लिए आवेदन आमंत्रित किये गए है। बसों की उपलब्धता के सापेक्ष सीटो की संख्या घटायी एवं बढ़ाई जा सकती है। 

यह जानकारी सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक मो इरफान ने दी

7 जून को खुखुंदू थाना चौराहा, 10 जून को राजकीय आईटीआई देवरिया, 14 जून को चेरो चौराहा, 18 जून को मईल चौराहा, 20 जून को भटनी नूरीगंज, 24 जून को तरकुलवा बंजरिया मोड तथा 28 जून को बघौच घाट में कैंप संविदा चालक की भर्ती हेतु होगा कैम्प का आयोजन

 उन्होने वताया कि 7 जून को खुखुंदू थाना चौराहा, 10 जून को राजकीय आईटीआई देवरिया, 14 जून को चेरो चौराहा, 18 जून को मईल चौराहा, 20 जून को भटनी नूरीगंज, 24 जून को तरकुलवा बंजरिया मोड तथा 28 जून को बघौच घाट में कैंप संविदा चालक की भर्ती हेतु कैम्प का आयोजन किया जाएगा।  भर्ती हेतु भारी वाहन चलाने का 2 वर्ष पुराना चालक लाइसेंस, शैक्षिक प्रमाण पत्र आठवीं पास, आधार कार्ड, उम्र 23 वर्ष 6 माह से कम न हो, लंबाई 5 फुट 3 इंच से कम न हो, दो पासपोर्ट साइज फोटो भर्ती हेतु मानक निर्धारित किया गया है।

बुधवार, 5 जून 2024

शाम्भवी ने नीट परीक्षा में 826 वां रैंक लाकर जिले का नाम किया रोशन

मनोज रूंगटा

अमित त्रिपाठी तरकुलवा देवरिया स्थानीय विकास खण्ड क्षेत्र के नरहरपट्टी निवासी ध्रुवनारायण गुप्ता की बेटी शाम्भवी गुप्ता ने नीट की परीक्षा 2024 में 826 वीं रैंक के साथ उत्तीर्ण कर अपने परिवार गांव तथा जिले का नाम रोशन किया है। 

नीट मे 826 वी रैक आने से परिवार मे खुशी की लहर

उसकी इस सफलता से पूरे परिवार सहित पूरे गांव और क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।शाम्भवी ने परीक्षा उत्तीर्ण करने का सारा श्रेय अपने पिता श्री ध्रुवनारायन गुप्ता तथा माता श्रीमती विजय लक्ष्मी गुप्ता को दी।5मई को सम्पन्न हुई नीट परीक्षा का रिजल्ट 4 जून को आया। इसमें शाम्भवी गुप्ता ने 720 में 706 अंक प्राप्त करते हुए आल इंडिया रैंक में 826वां स्थान प्राप्त किया।शाम्भवी के चाचा अरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि शाम्भवी बचपन से ही एक मेधावी विद्यार्थी थी ।शाम्भवी ने हाईस्कूल की परीक्षा वर्ष 2021में मेट्रोपॉलिटन कालेज गोरखपुर से 96.2प्रतिशत के साथ और इण्टर परीक्षा वर्ष 2023 में 98.50 प्रतिशत के साथ उत्तीर्ण की। इसके बाद वह नीट परीक्षा की तैयारी में जुट गई। 

ईमानदारी से यदि परिश्रम हो तो सफलता अवश्य मिलेगी योग्य चिकित्सा वन करूंगी लोगों की सेवा

अपनी सफलता को लेकर शाम्भवी ने कहा कि ईमानदारी से यदि परिश्रम किया जाय तो सफलता अवश्य मिलेगी। उसने कहा कि मैं एक योग्य चिकित्सक बन कर लोगों की सेवा करना चाहती हूं। उसकी इस सफलता पर उसके बड़े पापा पीसीएस अधिकारी राजाराम गुप्ता ,चाचा अरुण कुमार गुप्ता, अर्जुन गुप्ता, अवधेश गुप्ता, उपेन्द्र गुप्ता, अशोक गुप्ता सहित क्षेत्र के आशिक अली, जय प्रकाश सिंह, रमाशंकर, शिक्षक रमेश प्रसाद, अमित कुमार त्रिपाठी, डॉ प्रमोद गुप्ता, डॉ श्रीराम कुशवाहा, जितेन्द्र प्रसाद, रमेश यादव, भूपेन्द्र यादव,जे पी सिंह सुभाष यादव, महेश लाल प्रसाद, उपेन्द्र यादव, उपेन्द्र सिंह किसान गुप्ता सहित क्षेत्र की तमाम लोगों ने इस बड़ी सफलता पर अपनी शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित किया।

अखिलेश प्रताप सिंह ने देवरिया की जनता का जताया आभार शशांक मणि को दी जीत की बधायी

 मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया देवरिया की जनता का आदेश अखिलेश प्रताप सिंह ने शिरोधार्य बताया और कहा कि हम हारे जरूर हैं लेकिन देवरिया की जनता ने हमें खूब प्यार दिया मैंने अपनी मेहनत में कोई कसर नहीं छोड़ा 

उन्होंने देवरिया की जनता व गठबंधन के साथी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया और शशांक मणि त्रिपाठी को जीत की बधाई दिया 

देवरिया में रहकर निरंतर देवरिया की जनता की सेवा करूंगा

अखिलेश प्रताप सिंह ने कि हम देवरिया में रहकर निरंतर देवरिया की जनता की सेवा करूंगा

बताते चले कि अखिलेश प्रताप सिंह रुद्रपुर विधानसभा में पूर्व विधायक रहे जहां उन्हें विकास पुरुष से नाम से जाना जाता है

शशांक मणि ने देवरिया के जनता का जताया आभार कहां -विकास की धारा बहाने के लिए कटिबद्घ

रूद्रपुर देवरिया लोक सभा देवरिया से निर्वाचित सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने देवरिया व कुशीनगर जनपद के जनता का आभार जताया और कहां की क्षेत्र मे विकास की धारा बहाने के लिए मैं कटिबंध हूं उन्होंने देवरिया की जनता के साथ पांचो विधानसभा के विधायक दोनों जिला के जिलाध्यक्ष सहित देवरिया जनपद में चुनाव समय उत्साह प्रदान करने आए शीर्ष के नेताओं का आभार जताते हुए अपने परिवार को धन्यवाद दिया

क्षेत्र के विकास के लिए रूपरेखा होगी तैयार 

उन्होंने कहा शपथ के उपरांत क्षेत्र में विकास के लिए रूपरेखा तैयार कर क्षेत्र का दौरा करूंगा और वहां की जनता से अवगत होकर उनके दुख सुख का साथी बनूगा

मंगलवार, 4 जून 2024

मोदी के लहर में कमलेश ने वासगाव लोकसभा से चौथी बार मारी बाजी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देवरिया गोरखपुर जनसभा न कर रुद्रपुर विधानसभा में की थी जनसभा

मनोज रूंगटा

कांटे की टक्कर में 3150 मतों से की जीत हासिल

रुद्रपुर देवरिया बांसगांव लोकसभा क्षेत्र से भाजपा व इंडिया गठबंधन की कांटे की टक्कर में कमलेश पासवान ने चौथी बार जीत दर्ज कराई

मालूम हो कि कमलेश पासवान के प्रतिद्घदी के रूप में तीन बार से सदल प्रसाद ने मजबूती रूप से लड़ाई लड़ी लेकिन मोदी के लहर में कमलेश पासवान ने चौथी बार बाजी मार कर अपने जीत का  रिकॉर्ड दर्ज करा दी

कमलेश पासवान के जीत पर भाजपाइयों ने मिठाइयां बांटते हुए जीत की दी बधाई 

बधाई देने वालों में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एम एल सी डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह विधान परिषद सदस्य डॉक्टर रतनपाल सिंह पूर्व मंत्री स्थानीय विधायक जयप्रकाश निषाद और विधायक पंडित सुरेश तिवारी भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष अंतर्यामी सिंह क्षेत्रीय उपाध्यक्ष छठठे लाल निगम राजकुमार गुप्ता सुनील पासवान जिला मंत्री माहेश माणि रमेश सिंह अरविंद शुक्ला सुनील गुप्ता जितेंद्र गुप्ता रुद्रनाथ मिश्रा अनिल पांडे जय बहादुर गौतम रमेश गुप्ता नगर मंडल दिलीप जायसवाल आदि कार्यकर्ता थे

चौथी बार जीत दर्ज करने में 3140  मतों से हार जीत का अंतर रहा2

2019 के लोकसभा चुनाव में बांसगांव सीट पर मतदाताओं की संख्या 17 लाख 51 हजार 258 थी, जिसमें 9 लाख 69 हजार 136 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था. इस सीट पर 55.34 फीसदी वोटिंग हुई थी. बीजेपी उम्मीदवार कमलेश पासवान को 5 लाख 46 हजार 673 वोट मिले थे, जबकि बसपा के सदल प्रसाद की झोली में 3 लाख 93 हजार 205 वोट गए थे. बीजेपी ने बीएसपी को 1 लाख 53 हजार 468 वोटों के अंतर से हराया था

सदल ने धांधली का लगाया आरोप  रि काउंटिंग  की मांग की


बांसगांव इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सदल प्रसाद ने काउंटिंग में बैठे अधिकारियों पर धांधली का आरोप लगाते हुए रि काउंटिंग की मांग की जहां उनके कार्यकर्ताओं ने मतगणना स्थल पर इसका विरोध भी जताया  सदल प्रसाद नेकहां की अंतिम समय तक मेरी जीत हो रही थी अधिकारियों द्वारा एकाएक दबाव में मुझे हराते हुए मेरे प्रतिद्वन्दी को जीता दिया गया

सदल के समर्थन में सपा कार्यकर्ता पहुंचे मतगणना स्थल

काउंटिंग में धांधली को सुनकर इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र संघ  अध्यक्ष अवनीश यादव अपने कार्यकर्ताओं के साथ मतगणना स्थल पहुंच गए जहां हजारों की संख्या में जुटे सपाई ने पुलिस व अधिकारियों से मतगणना को लेकर कहां सुनी हुई जहां उन्होंने मतगणना पुनः करने की मांग की

देवरिया सदर से भाजपा के शशांक मणि हुए विजयी

देवरिया सदर लोकसभा  से भाजपा के प्रत्याशी शशांक मणि त्रिपाठी ने इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी अखिलेश प्रताप सिंह को 34842 मतों से पराजित कर जीत हासिल की

 मालूम हो कि अखिलेश प्रताप सिंह रुद्रपुर विधानसभा के पूर्व विधायक रहे जहां उनकी गिनती विकास पूर्व पुरुष में गिनी जाती है जिन्होंने देवरिया सदर में लोकसभा का चुनाव इंडिया गठबंधन से मजबूती से लड़ा था


शनिवार, 1 जून 2024

लोकसभा का चुनाव रुद्रपुर विधानसभा में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न

माननीयो  ने अपने बूथो पर  मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने का दिया संदेश

मनो रूंगटा



युवाओं के साथ महिलाओं ने भी मतदान करने मे दिखा उत्साह


युवाओं के साथ महिलाओं ने भी मतदान करने मे दिखा उत्साह


डी एम एस पी ने किया मतदान केंद्रो का निरीक्षण

युवक द्वारा मतदान करने का फोटो ई वी एम के साथ सोशल मीडिया वायरल होते ही पुलिस प्रशासन हरकत में

रुद्रपुर देवरिया 18 वीं लोकसभा के आखिरी चरण चुनाव में आज रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न हुआ जहां माननीय ने अपने-अपने क्षेत्र के बूथ पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया जहां कुल पाचो अलग अलग विधान सभाओ मे लगभग 50 से 55 प्रतिशत तक मतदान हुआ

चुनाव आयोग में लिया संज्ञान में पुलिस युवक को ले आई थाने

रुद्रपुर विधानसभा के ग्राम कृतपुरा मे एक बूथ पर युवक द्वारा मतदान करते वी वी पैट सहित फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई जहां चुनाव आयोग के संज्ञान में लेते ही पुलिस ने युवक को पड़कर थाने ले आई जहां विधिक कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है इसी क्रम में एक भाजपा का कार्यकर्ताओं को वूथ के अंदर मोबाइल से फोटो  लेने के आरोप में पुलिस थाने ले आई

बांसगांव लोकसभा में 8 प्रत्याशी चुनाव मैदान में भाग्य ईवीएम में बंद

मालूम हो कि बांसगांव लोकसभा में कल 18,20854 मतदाता है जिसमें पुरुष मतदाता 9,68212 तथा महिला मतदाता 8,52555 व 87 थर्ड जेंडर मतदाता है जहां भाजपा से कमलेश पासवान इंडिया गठबंधन से सदल प्रसाद बहुजन समाज पार्टी से रामसमुझ व अन्य से गया प्रसाद, हीरालाल, मुरलीधर, राजेंद्र चौधरी, श्रवण कुमार सहित 8 प्रत्याशी मैदान में है जिनका भाग्य आज ई वी एम में बंद हो गया

रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कृतपुरा में बूथ संख्या 255 256 पर एक युवक द्वारा वूथ के अंदर मतदान करते समय ईवीएम मशीन का सेल्फी फोटो सोशल मीडिया पर डाल दिया जहां फोटो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और युवक को थाने पर ले आई 

वहीं समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर समाजवादी कार्य कर्ताओं पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है

जहां आज रामजी सहाय पी जी कालेज मे बने मतदान केंद्र में लगभग 10.30 बजे तक बूथ संख्या 212 में 846 मतदाता में 191 ,वूथ संख्या 213 मे 870 में 172,बूथ संख्या 214 में 643 में 220, वूथ संख्या 215 मे 605 में 135 ,वूथ संख्या 216 मे 980 में 316 तथा दुग्धेश्वर नाथ इंटर कॉलेज के मतदान केंद्र पर बने बूथ संख्या 205 में 1010 मतदाताओं में 278 ,वूथ संख्या 206 में 974 में 273, बूथ संख्या 207 में 844 में 295 ,वूथ संख्या 208 में 1226 में 253 ,वूथ संख्या 209 मे 941 में 257 तथा 11:00 बजे आदर्श प्राथमिक विद्यालय रुद्रपुर में वूथ संख्या 222  मे 1124 मतदाताओ में 383  वूथ स.220 में 968 में 324,वूथ स. 218 में 877 में 276 ,वूथ स.217 1434 में 393 व 12:00 बजे सतासी  इंटर कॉलेज  के मतदान केंद्र पर वूथ संख्या 225 मे 1182 मतदाताओं में 326, वूथ स.224 मे 1146 म 323 , वूथ संख्या 223 पर  1077 मतदाता में 373 मतदाताओं ने 12:00 बजे  मतदान का प्रयोग किया जहां 12:00 तक कुल मतदान की संख्या लगभग 30% प्रातिशत तथा शाम 3:00 बजे तक 47.79 बतायी गई तेज धूप होने के कारण मतदान की प्रक्रिया सुबह तेज रही तथा शाम को मतदाताओं की भीड़ लग गई

मुख्य प्रेक्षक ने किया मतदान केदो का निरीक्षण


मुख्य परीक्षक मेनका राज प्रभु ने नायव तहसीलदार शिवेन्द्र कौन्डिल के साथ रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र पर हो रहा है मतदान का निरीक्षण किया जहां ग्राम सभा लक्ष्मीपुर के प्राथमिक विद्यालय के वने वूथ पर मतदान करने  आयी पैरालाइज महिला से मिली और उसके इस जज्बे को सलाम किया

लापरवाही से युवा व वुर्जग सहित अन्य मतदान करने से रहे वंचित
चुनाव आयोग द्वारा लगातार मीडिया के माध्यम से 18 वर्ष से ऊपर व छुटे मतदाताओं सहित अन्य मतदाताओं का वोटर लिस्ट में नाम शामिल करने के लिए अभियान चलाया गया था जहां प्रत्येक बूथों पर लापरवाही उजागर सामने आयी जहां नव युवक व बुजुर्ग से लेकर अन्य तक अपना नाम वोटर लिस्ट में न होने के नाते मतदान नहीं कर सके
मतदान केंद्र पर चुनाव आयोग के निर्देश पर हेल्थ डेस्क था स्थापित
चुनाव आयोग के  निर्देश पर  मतदान को सफल बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए थे जहा प्रत्येक मतदान केंद्र पर पर्याप्त संख्या में ईवीएम मशीनें और चुनावकर्मी के साथ मतदाताओं की सहूलियत के लिए हेल्पडेस्क भी स्थापित किया गया था





शुक्रवार, 31 मई 2024

पोलिंग पार्टियां हुई रवाना आज ई वी एम मे वन्द होगा प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

मनोज रूंगटा

प्रचंड गर्मी में मतदान स्थल के लिए रवाना होती पोलिंग पार्टिया

रूद्रपुर देवरिया 18 वी लोक सभा चुनाव को लेकर आज  देवरिया जनपद मे वनाये गये तीन स्थानों से पोलिंग पार्टीया  रवाना हुयी पोलिंग पार्टी रवाना से पूर्व जिलाधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह व पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने पोलिंग पार्टी के रवाना  स्थल का निरीक्षण कर प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए

जनपद के 2514 वूथ पर 24 लाख मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग

 मालूम हो जनपद मे कुल 2514 बूथ बनाए गए हैं और 1574 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहाँ लगभग 24 लाख मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे

मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था में लगाए गए लगभग 15 हजार पुलिस कर्मी- पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा

पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था मे मतदान की प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए 15 हजार से ज्यादा पुलिस कर्मियों को ड्यूटी में लगाया गया है और सुरक्षा के मद्देनजर बिहार बॉर्डर को सील कर दिया गया है, ताकि कोई भी अवांछित गतिविधि न हो सके। 

जिलाधिकारी में पोलिंग स्थल का किया निरीक्षण कहा चुनाव  प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए प्रशासन पूरी मुस्तैद

जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि चुनाव की इस प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए प्रशासन पूरी मुस्तैदी से जुटा हुआ है। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और पोलिंग पार्टियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। 

चुनाव के दौरान अपनी घटना से निपटने के लिए हुआ विशेष टीमों का गठन

उन्होने कहा कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से निपटने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है

मतदान केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) और वीवीपीएटी (वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल) मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं। मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।

मतदान स्थल रवाना से पूर्व साम्रगी का मिलान करते पोलिंग पार्टी के अधिकारी कर्मचारी

प्रशासन में सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील की

प्रशासन ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें और लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें

गुरुवार, 30 मई 2024

निर्वाचन आयोग का बुजुर्ग व दिव्‍यांग मतदाताओं के घरों तक पहुंचने का अतिरिक्त प्रयास सराहनीय ,परन्तु जिम्मेदारों ने फेरा पानी

 मनोज़ रूंगटा

आधिकारिक पुष्टि के अनुसार रुद्रपुर विधानसभा में लगभग 2200 बुजुर्ग मतदाता केवल 22 ने घर से मतदान करने की इच्छा जाहिर की

रुद्रपुर देवरिया चुनाव आयोग ने बुजुर्ग मतदाताओं को घर पर मतदान करने की सुविधा प्रदान की है जिसमे  रुद्रपुर विधानसभा में कुल 2200  बुजुर्ग मतदाताओ मे 22 मतदाता अपने मत का प्रयोग किया ताकि वह अपना मतदान कर लोकतंत्र को मजबूती प्रदान कर सके

2200 बुजुर्ग नामित मतदान में 22 ने किया पोस्ट वॉलेट से मतदान यानी प्रतिशत मात्र एक

रुद्रपुर तहसील के मतदाता कार्यालय के अनुसार रुद्रपुर विधानसभा में कुल लगभग 2200  मतदाता 85 प्लस की सूची बी एल ओ द्वारा दी गई है जिसमें इनके अनुसार मात्र 22 लोगों ने अपना मतदान घर से करने की इच्छा जाहिर की जहा इनका पोस्टल वैलेट से मतदान कराया गया

 वताते चले कि भारत के निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने लोकसभा चुनाव 2024 में  बुजुर्गों ब  दिव्‍यांग जनों के लिए घर पर मतदान की सुविधा प्रदान की है 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता और 40 प्रतिशत बेंचमार्क दिव्‍यांगता वाले दिव्‍यांगजन(पीडब्ल्यूडी) वैकल्पिक घर से मतदान करने सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

आयोग की यह पहल महत्वपूर्ण कदम 

चुनाव आयोग की यह पहल चुनावी प्रक्रिया की समावेशिता व पहुंच सुनिश्चित करने और लोकतांत्रिक भागीदारी को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रगति है 

जिम्मेदारों पर उठ रहे हैं सवालिया निशान

लेकिन रुद्रपुर विधानसभा में बीएलओ के अनुसार  85 प्लस में मात्र 22 मतदाताओं ने अपनी इच्छा घर से मतदान करने जाहिर की जिनका मतदान करा लिया गया इसमें साफ सफेद झूठ नजर आता है कि क्या पूरे विधानसभा में केवल 22 बुजुर्ग है जिन्होंने मतदान करने की इच्छा की या जिम्मेदार वहां तक पहुंच नहीं पाये यह सवालिया  निशान है

रुद्रपुर नगर के समाजसेवी शिवहरि त्रिपाठी ने बताया कि रुद्रपुर नगर में ही सैकड़ो मतदाता है जो चलने की स्थिति में नहीं है जो पचासी प्लस के ऊपर हैं क्या वी एल ओ उनके यहां पहुंचे इसका जीता जागरण उदाहरण वृजराज तिवारी जो पचासी से ऊपर हैं जो आन वेड हैं वह भी लोकतंत्र को मजबूत करने में अपना मतदान करना चाहते हैं त्रिपाठी ने अभी तक बीएलओ द्वारा पर्ची न पहुंचाने का आरोप भी लगाया

एस डी एम ने कहा लापरवाही बरतने वाले पर की जाएगी कार्रवाई

इस संबंध में एस डी एम रत्नेश तिवारी ने बताया कि बी एलओ द्वारा रुद्रपुर विधानसभा की 22  बुर्जुग मतदाताओ की लिस्ट दी है जिन्होंने मतदान स्थल पर जाकर मतदान करने में असमर्थता जताई थी जिनका पोस्टल वैलेट से मतदान करा दिया गया है अगर वी एल ओ ने लापरवाही की है तो जांच कर कर कार्रवाई की जाएगी

मौसम विभाग में हिट वेव को लेकर किया एलर्ट

 मौसम विभाग द्वारा दो जून तक हाई अलर्ट  हिट वेव को देखते हुए किया है जहां कोई व्यक्ति बिना काम के घर से बाहर खुले आसमान के नीचे न निकले क्योंकि मौसम विभाग के अनुसार तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से 55 डिग्री सेल्सियस तक होने का बताया जा रहा है

मंगलवार, 28 मई 2024

भीड़ देखकर अखिलेश हुए गदगद कहां पूर्वांचल से जनता भाजपा को उखाड़ फेंकेगी

भाजपा ने राशन पर डाला डाका सरकार बनी तो पैकेट का आटा व डाटा फ्री

मनोज रूंगटा

राहुल गांधी के मंच पर आते हैं लगे खटाखट खटाखट के नारे कहा -बिहार के जैसे यूपी में भी आएगा चुनावी तूफान जनता उखाड़ फेंकेगी भाजपा को


जनसभा मे उमड़ी भीड़ देख गदगद हुए नेता

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र मे मदनपुर थाना क्षेत्र के वराँव इंटर कॉलेज के प्रांगण में इंडिया गठबंधन के आयोजित पूर्व मंत्री अखिलेश यादव व राहुल गांधी की संयुक्त सभा में दूर दराज से आई जनता को अखिलेश यादव ने अपने संबोधन  में भाजपा पर तंज कसा और कहा कि सातवें चरण का चुनाव में जनता का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है जहां पूर्वांचल की जनता झूठी बातों के सरकार को उखाड़ फेंकेगी 

उन्होंने कहा कि यह सामान्य चुनाव नहीं है संविधान बचाने का चुनाव है आज भाजपा अपने झूठे वादों के जाल में फंसकर खुद लड़खड़ा गई है 

देवरिया की धरती को देवों की भूमि बताते हुए देवरिया बांसगांव से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को जनता से जिताने की अपील की

उन्होंने देवरिया की धरती को देवों की धरती बताते हुए देवरिया गोरखपुर बांसगांव कुशीनगर से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को जिताने की अपील की

उन्होंने भाजपा के वर्तमान सांसद पर कहा कि जो जनप्रतिनिधि 20 साल से क्षेत्र का विकास नहीं किया वह अब क्या विकास करेगा हमारे सदल प्रसाद चौथी बार प्रत्याशी के रूप में आपके सामने हैं वहीं देवरिया से हमारे नामा राशि अखिलेश प्रताप सिंह को जिताकर लोकसभा में भेजें और क्षेत्र का विकास करावे

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के मंच पर आते ही खटाखट खटाखट की जनता नारा लगाने लगी तो राहुल गांधी ने कहा कि बिहार के जैसी यूपी में भी चुनावी तूफान आने वाला है जहां जनता मोदी सरकार को उखाड़ फेंकेगी और इंडिया कठबंधन की सरकार बनाएगी 

जनता मे इतनी गर्मी है कि वह बीजेपी को ठंडा कर देगी 

उन्होंने प्रधानमंत्री पर कहा कि बीजेपी इंडिया गठबंधन के वयार से घबरा गई है वह अपने को परमात्मा समझते  लेकिन जनता की इतनी गर्मी है कि वह बीजेपी को ठंडा कर देगी 

इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो महिलाओं के खाते में आएगा खटाखट खटाखट पैसा

उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो हर गरीब महिलाओं के खाते में एक-एक लाख रुपए सालाना देंगे तथा अग्नि वीर योजना को खत्म करेंगे सरकार नौकरी के साथ रोजगार भी देगी 

प्रत्याशीयों ने अखिलेश व राहुल गांधी को वुके भेंट कर किया स्वागत

दोनों नेताओं के पहुंचने प्रत्यासी अखिलेश प्रताप सिंह वह सदल प्रसाद ने बुके भेंट कर स्वागत किया

 कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष ब्यास  यादव पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण उर्फ खोखा सिंह पूर्व विधायक गजाला लारी पूर्व प्रत्याशी मुरली मनोहर जायसवाल कमल किशोर कमांडो इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अवनीश यादव नगर पंचायत मदनपुर के अध्यक्ष प्रतिनिधि अली आजम शेख शुभम सिंह साहित्वर गेंदालाल यादव सुप्रिया श्रीनेत वीरेंद्र शर्मा सहित दर्जनों नेता मंचासीन थे

अज्ञात वाहन के ठोकर से 25 वर्षीय युवक की हुई मृत्यु महिला घायल

रुद्रपुर गौरी बाज़ार मार्ग पर गहिला के समीप हुई घटना

मनोज रूंगटा

पुत्र की हुई मृत्यु मां गंभीर रूप से घायल हालत चिंता जनक

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र को रुद्रपुर गौरी बाज़ार मार्ग पर गहिला के समीप मंगलवार की सुबह अज्ञात वाहन के ठोकर से एक पचीस वर्षीय  युवक की मृत्यु हो गई जहां महिला गंभीर रूप से घायल हो गई मौके पर पहुंचे पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाते हुए शव को पोस्टमार्टम भिजवाए

जानकारी के अनुसार करमेल छितही निवासी रविंद्र प्रजापति उम्र 25 वर्ष पुत्र रामसूरत अपनी माता ज्ञानती देवी को रुद्रपुर से दवा कएकर घर ले जा रहा था कि रुद्रपुर गौरी बाज़ार मार्ग पर गहिला के समीप एक अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया जिससे युवक की मृत्यु हो गई वहीं महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जहां मौके पर पहुंचे उप निरीक्षक बलराम सिंह हेड कांस्टेबल लोकेश यादव कांस्टेबल सत्य प्रकाश सिंह घायल को रुद्रपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहां डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजवाया

 तहरीर मिलने पर की जाएगी कार्रवाई

उप निरीक्षक बलराम सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी

ज्येष्ठ माह के प्रथम मंगलवार को बसस्टेशन पर हुआ भंडारे का आयोजन

मनोज रूंगटा

ऐसे पर्व पर भंडारे का आयोजन पुनीत कार्य जयप्रकाश निषाद

 

रुद्रपुर देवरिया ज्येष्ठ माह के प्रथम मंगलवार को रुद्रपुर बस स्टेशन पर स्थानीय विधायक जयप्रकाश निषाद के नेतृत्व में व्यापारियों द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया जहां सैकड़ो की संख्या में पहुचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया

विधायक ने किया हनुमान जी का पूजन अर्चन

भंडारा के  पूर्व विधायक जय प्रकाश निषाद द्वारा श्री हनुमान जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर पूजन अर्चन किया गया

 विधायक जयप्रकाश निषाद ने कहा कि ज्येष्ठ माह के प्रथम मंगलवार का दिन बहुत महत्वपूर्ण है जहां शास्त्रों के अनुसार प्रभु श्री राम से श्री हनुमान जी का मिलन हुआ था इस दिन हनुमान जी की पूजा से जीवन की सभी दुख तकलीफ दूर होकर सुख समृद्ध आती है ऐसे में मंगलवार को यह भंडारा एक पुनीत कार्य है

विधायक के नेतृत्व में व्यापारियों द्वारा किया गया भंडारे का आयोजन

पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुभाष मद्धेशिया ने कहा कि आज का दिन हनुमान जी का विशेष पर्व है यह भंडारा व्यापारियों के सहयोग से आयोजित किया गया है

भंडारे में विधायक जयप्रकाश निषाद  पूर्व नगर अध्यक्ष सुभाष चंद्र मद्धेशिया मदन उपाध्याय अरविंद शुक्ला जय बहादुर गौतम मैनेजर  विनोद सोनकर इंद्रजीत तेज प्रताप गुप्ता नवनीत राय राजू गुप्ता आदि श्रद्धालु उपस्थित थे

शराब के नशे में छोटे भाई ने बड़े भाई की चारपायी की पाटी से पीट कर की हत्या

मनोज रूंगटा


फाइल फोटो - मृतक संजय भारती

मृतक की पत्नी ने एक मांह पूर्व देवर से  की थी कोर्ट मैरेज से शादी

मृतक के पुत्र के तहरीर पर पुलिस ने किया हत्या का मुकदमा दर्ज

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भृगसरी में सोमवार की अर्ध रात्रि शराब की नशे में छोटे भाई ने बड़े भाई की कहा सुनी पर चारपाई की पाटी से पीट कर हत्या कर दी 

सूचना मिलते ही रुद्रपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतू भिजवाया जहां मृतक के पुत्र के तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर मृतक के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया

जानकारी के अनुसार ग्राम भृगसरी के तैलिया टोला में सोमवार की  अर्थ रात्रि शराब के नशे में राम आधार भारती के पुत्र संजय भारती व देवीलाल भारती से कहा सुनी हो गई जहां छोटा पुत्र देवीलाल ने मौके पर पड़ी चारपाई के पाटी से अपने बड़े भाई संजय भारती उम्र 45 वर्ष के सर पर प्रहार कर दिया जिससे वह घायल हो गया जहां पर परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया 

मृतक की पत्नी संगीता देवी ने अपने देवर देवीलाल से की थी कोर्ट मैरिज से शादी

बताया जाता है कि मृतक की पत्नी संगीता देवी ने अपने देवर देवीलाल से एक माह पूर्व कोर्ट मैरिज कर शादी कर ली थी संगीता देवी के दो पुत्र  शिवकुमार उर्फ शिवम उम्र 14 वर्ष व सत्यम उम्र 10 वर्ष हैं 

पुलिस पहुंची मौके पर शव को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम

सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी अंशुमन श्रीवास्तव थाना प्रभारी रतन पांडे राम लक्षन चौकी इंचार्ज मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतू भेजवाया पुलिस के अनुसार मृतक के पुत्र शिव कुमार के तहरीर पर उसके चाचा देवीलाल के विरुद्ध 302 का मुकदमा पंजीकृत  किया गया

मृतक के पुत्र के तहरीर पर  हत्या का मुकदमा दर्ज आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने भेजा जेल

अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र चौधरी ने बताया कि ग्राम भृगसरी में आपसी बात को लेकर दोनों भाईयो में झगड़ा हुआ जहां छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी जहां पुलिस ने मृतक के पुत्र के तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया

सोमवार, 27 मई 2024

सदबुद्धि व समृद्धि की प्राप्ति हो तो जीवन सुखमय होता है -मृदुल जी महाराज

मनोज रूंगटा

नव दिवसीय शिव पुराण कथा के समापन पर हुआ विशाल भण्डारे का  आयोजन

रूद्गपर देवरिया शिव दुर्गा मन्दिर में चल रही नव दिवसीय कथा के समापन अवसर पर कथा व्यास  पुज्य श्री गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने शिव पुराण की पावन कथा की महिमा बताते हुए कहा कि जीवन में अगर गर्न्थो के बिचार श्रवण कर धारण किये जाये तो हमारे जीवन मे सुख शांति सदबुद्धि समृद्धि की प्राप्ति होती है और हमारा जीवन सुखमय व्यतीत होता है 

कथा सुन श्रोता हुए भाव विभोर छलके आंसू

महाराज श्री ने पंचाक्षर मंत्र की महिमा वर्णन करते हुए कहा कि अगर ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप करके कोई कार्य शुरू किया जाए तो वो निर्विघ्न परिपूर्ण होता है शिव लिंग को अगर प्रतिदिन जल से अभिषेक किया जाए तो भगवान शिव हमारी अकाल मृत्यु से रक्षा करते है अगर शिव जी को प्रसन्न कर लिया जाए तो ब्रम्हाण्ड के देवता अपने आप ही प्रसन्न हो जाते है क्यो की देव के देव महादेव है समापन पर भंडारे का आयोजन किया गया

इस अवसर  मुख्य यजमान के राकेश अग्रवाल सचिन सिंघल  संजय कर्णवाल राजेन्द्र मिश्रा बी के सुयवंशी प्रदीप गर्ग हरि मोहन शर्मा सिया राम शर्मा बिचित्र बिजय गुप्ता अनिल गर्ग चरण सिंह पुंडीर शालू सिंघल गायत्री बबिता गुप्ता एन के बंसल प्रदीप गर्ग राकेश अग्रवाल दयाशंकर तिवारी हैप्पी शर्मा भावना शर्मा  समेत बहुत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे

एसपी ने थाना रुद्रपुर का किया निरीक्षण, प्रशिक्षु आरक्षियों का सम्मेलन लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

रुद्रपुर/देवरिया। पुलिस अधीक्षक  अभिजीत आर. शंकर द्वारा थाना रुद्रपुर पर व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षु आरक्षियों का सम्मेलन ...