शनिवार, 23 नवंबर 2024

झंडा दिवस पर महिला पुलिस ने एस डी एम को फ्लैग लगाकर किया सम्मानित

मनोज रूंगटा

झंडा दिवस पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को फ्लैग लगाकर सम्मानित करते हुए महिला पुलिस 

रुद्रपुर देवरिया उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा शनिवार को झंडा दिवस मनाया गया जहां रुद्रपुर कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस पर उपस्थित ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी श्रुति शर्मा को महिला पुलिसकर्मी व थाना प्रभारी रतन पांडे ने क्षेत्राधिकारी अंशुमन श्रीवास्तव को फ्लैग लगाकर सम्मानित किया

ध्वज पुलिस  विभाग का गौरवशाली इतिहास ,जो हमे अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक और समर्पित रहने की देता है प्रेरणा सी.ओ

सीओ अंशुमन श्रीवास्तव को फ्लैग लगाकर सम्मानित करते  थाना प्रभारी रतन पांडे

क्षेत्राधिकारी अंशुमन श्रीवास्तव ने वताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस ध्वज विभाग के गौरवशाली  इतिहास और वीर जवानों की कर्तव्यपरायणता का गौरव पूर्ण प्रतीक है यह ध्वज हमारे शौर्य गाथाओं का आमिट धरोहर है यह प्रत्येक क्षण हमें अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक और समर्पित रहने की प्रेरणा देता है

वही हेड कांस्टेबल द्वारा समाधान दिवस में उपस्थित पत्रकार मनोज रुंगटा को फ्लैग लगाकर सम्मानित किया गया

बताते चले कि आज के ही दिन 23 नवंबर 1952 को भारत के पहले पीएम पंडित जवाहर लाल नेहरू में प्रदान किया था यह हमारे चरित्र को दर्शाता है

गैंगेस्टर एक्ट में वांछित पचास हजार रूपये के इनामिया अभियुक्त को मदनपुर थाना व एसटीएफ लखनऊ की संयुक्त टीम ने किया गिरफ्तार

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया मदनपुर थाना क्षेत्र के हेनौता कोठी निवासी   वांछित अभियुक्त को लखनऊ की एस टी एफ व मदनपुर थाने के संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर हेनौता कोठी के पास से गिरफ्तार किया 

गिरफ्तार अभियुक्त सुमित यादव पर देवरिया व गोरखपुर जनपद में लगभग एक दर्जन मुकदमा था पंजीकृत

गिरफ्तारअभियुक्त सुमित यादव पुत्र रामसजन यादव निवासी- हेनौता कोठी थाना मदनपुर पर  थाना सलेमपुर मुअ सं 242/2024 धारा-2(इ)(प)(पप), 3 उ0प्र0 गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत था जो 7.6.24 से वांछित चल रहा था तथा इसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र गोरखपुर द्वारा 50 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। जिसके ऊपर देवरिया व गोरखपुर जनपद में लगभग एक दर्जन मुकदमा पंजीकृत था

गिरफ्तार करने वालो मे प्रभारी निरीक्षक मदनपुर विनोद कुमार सिंह .उ.नि एसटीएफ लखनऊअमित कुमार तिवारी मु.आ अमित कुमार सिंह  आलोक कुमार पाण्डेय  स्वरूप कुमार पाण्डेय एसटीएफ.कमाण्डो मु.आ प्रहलाद एसटीएफ लखनऊ कां संजय पाल थाना कां चंचल यादव थाना म.कां. प्रियंका चौहान थाना मदनपुर थी

गैंगस्टर एक्ट में वांछित इनामियां अभियुक्त को संयुक्त टीम गिरफ्तार कर नियमानुसार कर रही है कार्रवाई ए एस पी दीपेंद्र चौधरी

अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र चौधरी ने बताया कि वांछित अभियुक्त के ऊपर लगभग एक दर्जन मुकदमा पंजीकृत है जो फरार चल रहा था जहां एस टी एफ लखनऊ  व थाना मदनपुर के संयुक्त टीम ने मदनपुर थाना क्षेत्र के पास से गिरफ्तार कर  नियमानुसार कार्यवाही कर रही है

विधान परिषद सदस्य डॉ रतनपाल सिंह ने सी एम से मुलाकात कर दी देवरिया हत्याकांड की जानकारी

 मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार से मिलने  का दिया आश्वासन

मनोज रूंगटा

रूद्रपुर देवरिया देवरिया जनपद में निहाल सिंह व विशाल सिंह व अन्य हत्याकांड को लेकर विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) डॉ. रतनपाल सिंह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनउ मे मुलाकात की और घटना की विस्तृत जानकारी दी मुख्यमंत्री ने इस गंभीर अपराध पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुये पुलिस विभाग को अपराधियों के खिलाफ कठोरतम कार्यवाही के निर्देश दिए और शीघ्र ही पीड़ित परिवार से मिलने का आश्वासन दिया 

शुक्रवार को एमएलसी डॉ. रतनपाल सिंह ने देवरिया हत्याकांड को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की

 उन्होने  बताया कि योगी आदित्यनाथ व्यक्तिगत रूप से इस घटना की हर पहलू पर निगरानी कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हमे निर्देश दिया है कि वे रविवार को निहाल और विशाल सिंह के परिवारों को उनके पास लेकर आएं। मुख्यमंत्री स्वयं इन दोनों परिवारों से मुलाकात करेंगे 

 उन्होने कहा  मुख्यमंत्री जी लगातार देवरिया हत्याकांड की पल-पल की खबर ले रहे हैं। उनकी संवेदनशीलता और सक्रियता इस बात का प्रमाण है कि प्रदेश सरकार अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है।

गुरुवार, 21 नवंबर 2024

निहाल सिंह हत्या काण्ड मे दो अभियुक्त पुलिस के मुठभेड़ में चढ़े हत्थे

 

रुद्रपुर देवरिया सुरौली याना क्षेत्र के ग्राम जद्दु परसिया के पास बीते दिन वरॉवं निवासी शुभम सिंह उर्फ नेहाल सिंह की अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोली मारकर हत्या मे मुखवीर की सुचना षर ग्राम मरकटिया के पास पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया, जिनके पैर में गोली लगी है जिसका  ईलाज चल रहा हैं गिरफ्तार अभिचक्त आशीष पाण्डेय व अनुराग गुप्ता के पास से हथियार के मोटरसाइकिल बरामद किया

सात नवंबर को अज्ञात बदमाशों ने निहाल सिंह की  गोली मारकर की थी हत्या 

वताते चले कि  सात नवंबर को निहाल सिंह की हत्या अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर कर दी थी जहा मृतक की मॉ  की तहरीर पर 223/2024.धारा-103(1),3(5) के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था जहां पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं घटना के अनावरण हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया था 

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गठित पुलिस टीम द्वारा 12 नवम्बर को पुलिस ने मुठभेड़ में 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया था जहा आज मुखबिर की सूचना पर अनुराग गुप्ता पुत्र विनोद गुपता उर्फ डब्बा एवं आशीष पाण्डेय पुत्र स्व सत्या पाण्डेय निवासीगण-वार्ड नं0 16 रामनाथ देवरिया थाना कोतवाली जनपद देवरिया को मुखबिर की सूचना पर  ग्राम मरकटिया के पास पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया  जिनके पैर में गोली लगी है,

कोर्ट समय में विद्युत वाधित से परेशानी उत्पन्न

 मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर तहसील परिसर के कोर्ट व ऑफिसों के समय में बिजली गायब हो जाने से कोर्ट में अंधेरा हो जाता है जिससे कुछ भी दिखाई नहीं देता है न तो अपने नोटिस आदमी देख पता है वहां के समय और ना ही फाइलों को पीठासीन अधिकारी देख पता है ऐसी दशा में तहसील कोर्ट के अधिवक्ताओं ने मांग किया है कि कोर्ट और ऑफिसों के चलते समय में तहसील प्रशासन विद्युत की व्यवस्था करें, चाहे जनरेटर चलवाए, चाहे इनवर्टर लगवाएं या अन्य कोई वैकल्पिक व्यवस्था करे, ताकि सुचारू रूप से कोर्ट का कार्य हो सके।

 इस सन्दर्भ मे तहसीलदार  ने बताया कि विद्युत आपूर्ति समय-समय पर भागती रहती है जनरेटर की व्यवस्था है चलाने में कुछ समय लग जाता है कोर्ट रूम में इनवर्टर की व्यवस्था की वात करूंगा

अधिवक्ताओं ने कोर्ट पऱिसर में विद्युत बाधित न होने के साथ जनरेटर या इनवर्टर लगाने की मांग की

 तहसील बार संघ रुद्रपुर के महामंत्री आनंद शंकर त्रिपाठी राजेश त्रिपाठी प्रमोद सिंह जैनेंद्र शर्मा कृष्णमूर्ति त्रिपाठी सत्य प्रकाश गुप्ता और अजीत त्रिपाठी आदि आदि अधिवक्ताओं ने कोर्ट चलते समय विद्युत आपूर्ति निर्वाण गति से चलते रहने की मांग की

मांग को लेकर सामूहिक अवकाश पर रहे डिग्री कॉलेज के प्राध्यापक

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया  महाविद्यालय शिक्षक संघ (गुआक्टा) के आह्वान पर रामजी सहाय पी जी कॉलेज के प्राध्यापक गण गुरूवार को अपनी माग बकाया परीक्षा पारिश्रमिक का भुगतान, पीएचडी ऑर्डिनेंस,पुरानी पेंशन बहाली,प्रोन्नति जैसी मांगों को लेकर सामूहिक अवकाश पर रहकर विश्वविद्यालय में प्रशासनिक भवन पर आयोजित धरने में शामिल हुए

महाविद्यालय शिक्षक संघ की तरफ से अध्यक्ष प्रो.संतोष कुमार यादव,महामंत्री डॉ आशुतोष कुमार सिंह,कोषाध्यक्ष डॉ मनीष कुमार, डॉ नरेंद्र कुमार शर्मा, डॉ. गौरव पांडेय, डॉ बृजेश प्रजापति, डॉ विमल कुमार एवम मीडिया प्रभारी डॉ शरद वर्मा शामिल रहे!

धरने की अध्यक्षता गुआक्टा अध्यक्ष प्रो लोकेश त्रिपाठी व संचालन महामंत्री डॉ.निरंकार त्रिपाठी ने किया

पाँचवे दिन मृदुल जी महाराज के कथा पर झूमे श्रोता

 मनोज रूंगटा

रूद्रपुर देवरिया शिव नगर मुजफ्फर नगर के शिव नगर में चल रही कथा के पाँचवे  दिन  कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने  अहिल्या उद्धार एवं सीता स्वयंवर की पावन कथा श्रवण कराकर सभी को भाव विभोर कर दिया

अहिल्या उद्धार एवं सीता स्वयंवर की पावन कथा श्रवण कर श्रोता हुये भाव विभोर

महाराज श्री ने कहा कि जब मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम जनक की यज्ञ शाला में पहुंचे तो वहां पर जिसकी जैसी भावना थी उसने उस रूप में प्रभु का दर्शन किया जाकी रही भावना जैसी । प्रभु मूरत देखी तिन तैसी।किसी को  राम भगवान के रूप में किसी को वर के रूप में ओर वही दुष्ट राजाओं को काल के रूप में दिखे  अनेकों राजाओं से जब धनुष नहीं उठा तो भगवान राम ने गुरुजी के आदेश से धनुष का भंजन करके जनक जी के संताप को समाप्त किया तत्पश्चात जानकी जी ने भगवान राम के गले में वरमाला डाल कर भगवान के साथ पाणिग्रहण किया

 इस अवसर पर दिव्य झांकी के साथ मंगल गीतों पर सभी श्रद्धालु झूमने को मजबूर हो गए कथा से पूर्व-पदम प्रकाश बंसल अनिता बंसल पुष्पित बंसल प्रतिभा बंसल ने पूजन कराया व रविन्द्र जैन मंजू जैन चिराग जैन पूजा सिंगल सविता गोयल आरती गोयल शैली गुप्ता निधि गोयल अंशु शर्मा रीमा गुप्ता नारायण तिवारी सोनू गोयल समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे

श्रीमद् भागवत कथा का हुआ समापन श्रद्धालु लड्डू गोपाल के साथ फूलों की खेली होली

 मनोज रूंगटां

भक्ति भरे होली के गीतों पर झूमे दर्शक

रूद्रपुर देवरिया रूद्रपुर क्षेत्र के ग्राम  बर्दगोनिया गांव के रसतयी टोला में चल रहे सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ अमृत वर्षा का समापन हुआ इस दोरान फूलों की होली का आयोजन किया गया जहा श्रद्धालु लड्डू गोपाल के साथ फूलों की होली भी खेली भक्ति भरे होली के गीतों पर दर्शक झुमते रहे

सुंदर समाज निर्माण के लिए गीता के उपदेश का आचरण करे श्री शैलेन्द्र जी महाराज 

अयोध्या धाम से पधारे कथा वाचक परमपूज्य श्री शैलेन्द्र शुक्ल जी महाराज ने ब्यासपीठ पर विराजमान होकर भागवत कथा का श्रवण कराया तथा सुंदर समाज निर्माण के लिए गीता से कई उपदेश के माध्यम अपने को उस अनुरुप आचरण करने को कहा

श्रीमद् भागवत कथा में विभिन्न धार्मिक प्रसंग भगवान श्री कृष्ण के वात्सल्य व असीम प्रेम के अलावा उनके द्वारा दी गई लीलाओं का वर्णन कर वर्तमान समय में समाज में व्याप्त, अत्याचार , कटुता, व्यभिचार को दूर कर सुंदर समाज निर्माण के लिए युवाओं को प्रेरित किया। इस दौरान भजन गायकों ने उपस्थित लोगों को ताल एवं धून पर नृत्य करने के लिए विवश कर दिया।इस कथा में बड़ी संख्या में महिला-पुरूषों भक्तों ने आंनद उठाया। कथा के पश्चात आरती की गई व सभी भक्तों ने प्रसाद ग्रहण की

कार्यक्रम के अंतिम दिन हवन एवं पूर्णा आहुति एवं भंडारे का आयोजन किया गया

इस आयोजक जसवंत सिंह दौरान योगेश सिंह, प्रसिद्ध सिंह उर्फ पीएन सिंह, जसवंत सिंह, प्रभाकर सिंह,जयभारत सिंह, समीर सिंह, लक्ष्यराज सिंह, हर्षवर्धन सिंह, सामर्थ्य सिंह, एवं मुख्य यजमान अरविंद सिंह श्रीमती रमावती देवी आदि लोग मौजूद रहे।

बुधवार, 20 नवंबर 2024

अस्पताल के सामने ठेले वालों का हुआ अतिक्रमण एंबुलेंस व मरीजो को आने-जाने में हो रही परेशानी

 मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर के मेंन मार्केट स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का गेट अतिक्रमण का शिकार हो गया है जहां ठेले वाले गेट के सामने ठेला लगाकर गेट का मार्ग अवरुद्ध कर दे रहे हैं जिससे एंबुलेंस के साथ मरीजों के आने जाने वाहनों का काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है जबकि इसके लिए कई बार अधिकारियों को व्यापार मंडल के लोग लिखित शिकायत कर चुके हैं

बताते चले की अतिक्रमण व जाम की समस्या को लेकर एस डीएम श्रुति शर्मा ने नगर पंचायत व व्यापार मंडल की पदाधिकारियो  के साथ बैठक कर नगर पंचायत को दो सप्ताह का समय दिया है और कहां है कि अगर इसके अंदर अतिक्रमण नहीं हटाया जाता है तो शासन प्रशासन ठेला सहित अतिक्रमण किए दुकानदारों पर कार्रवाई करेगा 

नगर पंचायत रुद्रपुर ने भी अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई करने का एसडीएम को आश्वासन दिया है अब देखना है कि अतिक्रमण व जाम का छुटकारा केवल कागज व फोटो शूट करके होगा की हकीकत में अतिक्रमण हटाया जाएगा

एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह मिले मृतक विशाल सिंह के परिजन से वधाया ढाढस

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया बुधवार एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह मृतक विशाल सिंह के परिजन से मिलकर उन्हें ढाढ़स वधाते हुए न्याय दिलाने की बात कही

अपराधी कोई हो बक्सा नहीं जाएगा एम एल सी देवेन्द्र प्रताप सिंह

एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह मंगलवार को अपने कार्यकर्ताओं के साथ मृतक विशाल सिंह के गांव हौली बलिया पहुंचे जहां उनके पिता से मिलकर उन्हें ठाढ़स वधाते हुए न्याय दिलाने का आश्वासन दिया और कहा कि अपराधी कोई हो बक्सा नहीं जाएगा मृतक के पिता पुलिस पर उंगली उठाते हुए कहा कि यहां के थानेदार मेरे बेटे को गलत बताया जो बहुत निंदनीय है एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा थी समाज का हर व्यक्ति आपके साथ है जब तक आपको पूरी तरह से न्याय में नहीं मिलेगा तब तक हम आपके लिए लड़ाई लड़ते रहेंगे 

बताते चले कि शनिवार को विशाल सिंह की हत्या कर दी गई थी जहां हत्यारे हत्या के उपरांत शव को गाड़ी से रौद दिए थे जिसको पुलिस द्वारा एक्सीडेंट बताया जा रहा था लेकिन मृतक के परिजन हत्या की आशंका जाता रहे थे जहां पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विशाल सिंह की हत्या होना साबित हुआ जिसको लेकर ए डी जी मृतक के घर गए जहां एकौना थानेदार की लापरवाही पाए जाने पर उनको निलंबित करते हुए उनके ऊपर अभियोग भी पंजीकृत कराया

मंगलवार, 19 नवंबर 2024

अतिक्रमण को लेकर एस डी एम ने किया वैठक पाँच दिसम्बर तक न.प.को दिया समय

 एस डी एम ने कहा आदेश का पालन न करने वाले के विरुद्ध की जाएगी कार्रवाई

मनोज रूंगटा

रूद्रपुर देवरिया रूद्रपुर व मदनपुर नगर पंचायत में हो  अतिक्रमण को लेकर  स्थायी निराकरण के लिए एस डी एम श्रुति शर्मा ने नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रूद्रपुर छट्ठे लाल निगम व मदनपुर नगर पंचायत मदनपुर प्रतिनिधि अली आजम व सभासद सहित समाजसेवी व्यापार मंडल के पदाधिकारियो के साथ एक सयुक्त वैठक तहसील सभागार रुद्रपुर मे किया 

मेन मार्केट का ठेला सेमरौना तिराहा बस स्टेशन का ठेला रामचक रोड खजुआ चौराहा का ठेला पश्चिमी बाईपास तथा मछली व मीट की दुकान नगर पंचायत की जमीन टेढ़ा स्थान पर लगेगा

वैठक मे उपस्थित लोगों द्वारा नगर पंचायत  में हो रहे अतिक्रमण को हटाने के बाबत तीन बिंदुओं पर सहमति बनी जिसमें अस्थाई पटरी दुकानदार द्घारा किये गये अतिक्रमण तत्काल हटा लेंने के साथ मेन मार्केट के  ठेले वाले को सेमरौना तिराहे के पास नगर पंचायत की जमीन पर वसस्टेशन पर ठेला लगाने वाले को रामचक तथा खजुहा पर ठेला लगाने वालो को पश्चिमी बाईपास पर उनका ठेला लगाने के लिए कहा   मछली मंडी व जगह-जगह विक रहे मीट मछली के दुकानदारो को पकड़ी वार्ड में स्थित नगर पंचायत की जमीन में एक जगह बैठने का लिए सहमति बनी है फल मंडी को सेमरोना स्थित अमरनाथ यादव के जमीन पर बात कर वहां स्थानांतरित करने की बात की गई है

पटरी पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदार व अस्पताल के गेट पर जवरन ठेला लगाने वाले को भेजा जायेगा नोटिस

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि छठठे लाल निगम ने कहा कि पटरी पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदार व अस्पताल के गेट पर जवरन ठेला लगाने वाले को नोटिस देकर कार्रवाई की जाएगी

एस डीम ने सभी की बातों को ध्यान से सुनते हुए नगर पंचायत को 15 दिन का समय दिया है

बैठक में एसडीएम श्रुति शर्मा नायव तहसीलदार अनिल तिवारी शिवेन्द्र कौन्डिल नगर पंचायत रुद्रपुर व मदनपुर के अध्यक्ष प्रतिनिधि अधिशासी अधिकारी सहित व्यापार मंडल के पदाधिकारी उपस्थित थे

सोमवार, 18 नवंबर 2024

विशाल हत्याकांड का मुख्य आरोपी का पुलिस से हुआ मुठभेड़ पैर में लगी गोली अस्पताल में भर्ती

 करणी सेवा के अध्यक्ष ने दिया था पुलिस को 48 घंटे का अल्टीमेट


रुद्रपुर देवरिया एकौना थाना क्षेत्र के होली बलिया निवासी विशाल सिंह की हुई हत्या में नामजद मुख्य आरोपी को मंगलवार की सुवह पुलिस से भांगड़ा पुल के पास मुठभेड़ हो गया जहां पुलिस ने एनकाउंटर में उसके पैर में गोली मार दी जहां उसका इलाज जिला अस्पताल चल रहा है बताते चले की देवरिया में हुई  की हुई हत्या में विशाल सिंह करनी सेना  के आंदोलन में सक्रिय थे जिसको लेकर बीते दिन उनके गांव के निकट उनकी हत्या कर दी गई है जिसको लेकर पुलिस महकमा में किरकिरी बनी थी जहां सोमवार को करणी सेना  के अध्यक्ष भी उनके घर पहुंच कर पुलिस को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था इस घटना को लेकर गोरखपुर के ए डी जी भी मृतक के घर पहुंच कर परिजनों को ढाढ़स बढाते हुए न्याय दिलाने की बात कही थी जहां परिजनों के आरोप पर थानाध्यक्ष को निलंबित करते हुए अभियोग भी पंजीकृत हुआ था जहां मंगलवार की सुबह आरोपी मोहम्मद राजा खान से  पुलिस की हुयी मुटभेठ मे पुलिस ने जवाव मे उसके  पैर में गोली  मारकर उसे दबेजते हुए उसे अस्पताल में भर्ती कराया

एकौना थानाध्यक्ष दिलीप कुमार पांडेय के निलंबन के बाद बाद अभिषेक कुमार राय को थाने की मिली कमान

विशाल के पिता व पूर्व बीडीसी विनीत सिंह की तहरीर पर पुलिस ने गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के घोसीपुर मुहल्ला निवासी रजा खान, फैज रैनी, कौड़ीराम निवासी राहुल अली व हौली वलिया के  विनोद जायसवाल पर किया है मुकदमा दर्ज

जनमानस की समस्या को लेकर एस डी एम न. पं. व व्यापार मंडल के पदाधिकारियो के साथ करेगी बैठक

 मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर नगर में अतिक्रमण व जाम की आए दिन शिकायत को लेकर ज्वांइट मजिस्ट्रेट उपजिलाधिकारी श्रुति शर्मा ने रुद्रपुर तहसील सभागार में नगर पंचायत के अध्यक्ष व सभासद के साथ व्यापार मंडल के पदाधिकारियो की एक बैठक मंगलवार को आहुत की है

वैठक मे नगर पंचायत रूद्रपुर के आधिशासी अधिकारी क्षेत्राधिकारी सहित लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता उपस्थित रहेगे

ए डी जी पहुंचे मृतक के घर परिजनों से मिलकर बधाया ढाढ़स

मनोज रूंगटा

लापरवाही बरतने पर एस ओ एकौना हुए निलंबित अभियोग पंजीकृत

रुद्रपुर देवरिया एकौना थाना क्षेत्र के  हौली वालिया के विशाल सिंह की हुई हत्या में गोरखपुर के ए डी जी डॉक्टर एस के प्रताप सिंह मृतक के घर पहुंच कर उनके परिजनों से मिलते हुए उन्हें ढाढ़स बधाया और कहा कि आपके परिवार को उचित न्याय मिलेगा 

मृतक के पिता विनीत सिंह ने ए डी जी से एस ओ एकौना की शिकायत कर निलंबन की मांग की कहां मेरे बेटे की मौत का उड़ाया उपहास

मृतक के पिता विनीत सिंह ने ए डी जी से एस ओ एकौना की शिकायत की और कहां की मेरे एकलौते बेटे को शराबी वताकर उसकी मौत का उपहास उड़ाया पर मैं जांच का विषय  समझकर नजरअंदाज कर दिया एकौना पुलिस मेरे बेटे की हुई हत्या को सड़क दुर्घटना का रूप देने के लिए लीपा पोती का कार्य कर रहे हैं उन्होंने एडीजी से तत्काल एस औ को निलंबित करने की मांग की  ताकि उन्हें उचित न्याय मिल सके समाचार लिखे जाने एस ओ एकौना के निलंबन के साथ अभीयोग दर्ज करने की सूचना प्राप्त हुई

इस दौरान  पुलिस अधीक्षक देवरिया संकल्प शर्मा अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र चौधरी  क्षेत्राधिकारी अंशुमन श्रीवास्तव व अन्य  पुलिस कर्मी थे

करणी सेवा के अध्यक्ष ने पुलिस को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम कहां फर्जी एनकाउंटर बंद करें 

सोमवार को करणी सेना के अध्यक्ष वीर प्रताप सिंह पूरे दलबल के साथ हौली बलिया पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की। इस दौरान इन्होंने कहा कि, 48 घंटे में विशाल के हत्यारों पर कार्रवाई नही हुई तो करणी सेना देवरिया का इतिहास बदल देगी। पुलिस अपराधियो के पैर में नहीं सीने में गोली मारे। मुठभेड़ में पैर में गोली मारने का नाटक बंद होना चाहिए। इस दौरान गोरखपुर मंडल अध्यक्ष पवन शाही सहित दर्जनों करणी सेना के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

श्री राम महायज्ञ को लेकर नगर में निकली भव्य कलश यात्रा

 विधि विधान से हुयी श्री हनुमान जी के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा 

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया श्री राम महायज्ञ का शुभारंभ सोमवार को हुआ इस दौरान श्री हनुमान जी के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा भी विधि विधानसभा के साथ हुआ सोमवार को श्री राम महायज्ञ को लेकर महिलाओं द्वारा कलश यात्रा पुजारी रामकृपाल दास के नेतृत्व में निकज्ञा गया जो नगर भ्रमण कर यज्ञ स्थल पहुंचा जहां विद्वानों द्वारा विधि-विधान से पूजन अर्पण कर हनुमान जी की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा भी किया गया 

प्रवचन दोपहर 12 से 3 बजे तथा रामलीला का मंचन रात्री 8 वजे से 12 वजे तक होगा

 कार्यक्रम के संरक्षक संरक्षक मनमथ त्रिपाठी ने बताया कि श्री राम महायज्ञ में  दोपहर 12 से 3 बजे तक प्रवचन व रात्री  8 से 12 बजे तक रामलीला का मंचन  होगा जिसका समापन 26 नवंबर को किया जाएगा इस उपरांत प्रसाद वितरण किया जाएगा कलश यात्रा में रामकृपाल तिवारी सत्येंद्र तिवारी उत्तम पांडे रुद्रनाथ मिश्र धीरज त्रिपाठी मनीष मिश्रा शिवेश त्रिपाठी अंबुज पांडे हर नारायण पटेल शैलेश पटेल जेपी तिवारी अखिलेश पटेल अभिषेक पांडे रामकुमार साहनी सरदार तिवारी आदि श्रद्धालु उपस्थित थे

पिछला पारिश्रमिक भुगतान न होने पर शिक्षक करेंगे अगले सेमेस्टर परीक्षा का बहिष्कार का

मनोज रूंगटा


शिक्षकों ने बैठक अगले सेमेस्टर के परीक्षा  बहिष्कार का लिया निर्णय

रुद्रपुर देवरिया रामजी सहाय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने पिछले सेमेस्टर के परीक्षा का पारिश्रमिक भुगतान न होने व अन्य मांगों को लेकर मांगों को लेकर सोमवार को महाविद्यालय में प्रदर्शन किया और निर्णय लिया कि पिछले सेमेस्टर के पारिश्रमिक भुगतान न होने पर अगले सेमेस्टर के परीक्षा का बहिष्कार किया जाएगा 

महाविद्यालय इकाई शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो.संतोष कुमार यादव  ने कहा कि जब तक विश्वविद्यालय परीक्षाओं का बकाया पारिश्रमिक का भुगतान नहीं कर देता ,सभी शिक्षक आगामी सेमेस्टर परीक्षाओं का बहिष्कार करेंगे हम सभी शिक्षक गुआक्टा के साथ हैं

इस अवसर पर महामंत्री डॉ.आशुतोष कुमार सिंहकोषाध्यक्ष डॉ मनीष कुमार, डॉ नरेंद्र कुमार शर्मा, डॉ बृजेश प्रजापति, डॉ विमल कुमार,मीडिया प्रभारी डॉ.शरद वर्मा सहित अन्य शिक्षक गण उपस्थित थे

रविवार, 17 नवंबर 2024

दरवाजे पर खेलते समय वाइक की ठोकर से मासूम की हुई मौत

 मनोज रूगटा

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम भृगसरी के तेलीयान टोला निवासी पाचँ वर्षीय मासुम की मौत रविवार की सुबह दरवाजे पर खेलते समय राम लक्षन देवरिया मार्ग पर बाइक के ठोकर लगने से हो गई 

जानकारी के अनुसार निवासी दीपक गुप्ता का 5 वर्षीय पुत्र रविवार के सुबह मार्ग पर रविवार के सुबह करीब 8 बजे दिव्यांश अपने दरवाजे पर खेल रहा था।की रामलक्षन के दिशा के तरफ से जा रहा मोटर साइकिल सवार मासूम दिव्यांश को रौंदते हुए आगे बढ़ गया।जिससे दिव्यांश बुरी तरह घायल हो गया। जिसे परिजन आनन फानन में देवरिया मेडिकल कॉलेज ले गए । जहां डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देखते हुए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।जहा रास्ते में ही मासूम दिव्यांश की मौत हो गई।

मौत की सूचना पाकर घर में चिख पुकार मच गयी । मां पूजा दहाड़े मार मार कर मूर्छित हो जा रही थी। 

 मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

विशाल सिंह का संदिग्ध परिस्थिति में मिला शव परिजनों ने लगाया हत्या करने का आरोप

 मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया एकौना थाना क्षेत्र के होली बलिया निवासी एक युवक का शव सदिग्ध परिस्थिति में पचलड़ी करहकोल मार्ग पर होली बलिया के आगे मिला जिसके शरीर पर गंभीर चोट लगे थे जहां हत्या की आंशका जताई जा रही है मृतक युवक निहाल सिंह हत्याकांड में निहाल को न्याय दिलाने के लिए सक्रिय भूमिका निभा.रहा था वह समाजसेवा से भी जुड़ा था

बताया जाता है कि होली बलिया निवासी विशाल सिंह उम्र 28 वर्ष पुत्र दिलीप सिंह शनिवार के रात्रि खून से लथपथ सड़क के किनारे लहुलुहान हालत में तड़प रहे थे जहां लोगों ने सड़क हादसे में घायल होना समझा जहां उन्हें गोरखपुर प्राइवेट अस्पताल में ले गए जहां उनकी मौत हो गई शरीर पर गंभीर चोट के निशान को देखते हुए युवक की हत्या की आशंका गोली मारकर करने की जताई जा रही है 

बताया जाता है कि देवरिया में निहाल सिंह हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर करणी सेना की तरफ से आंदोलन में विशाल सिंह काफी सक्रीय थे

मृतक के परिजन ने बताया कि रात्री 7:00 बजे विशाल सिंह घर से आटा पिसवाने के लिए बगल स्थित चक्की पर गए थे जहां वह देर रात तक नहीं लौटे बाद में पता चला कि उनका एक्सीडेंट हो गया है 

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सहित कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई जहां शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भिजवाया

पुलिस अधीक्षक सहित कई थानों की फोर्स पहुची घटनास्थल पर

 पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा घटना का बारीकी से निरीक्षण किया जहां उपस्थित ग्राम वासियों से घटना की जानकारी प्राप्त की

तहरीर मिलने पर की जाएगी विधिक कार्रवाई एस पी

पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया बताया कि घटनास्थल का जायजा लिया गया है हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए टीम बना दी गई है परिजनों के तरफ से तहरीर मिलने पर विधि कार्रवाई की जाएगी 

 करणी सेना के अध्यक्ष वीर प्रताप सिंह की भी घटनास्थल पर आने की सूचना है

संदिग्ध परिस्थिति में सड़क के किनारे मिला शिक्षक का शव परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

 मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के महीगंज निवासी शिक्षक राम प्रसाद निषाद का शव कोतवाली क्षेत्र के शीतल माझा ग्राम के पास संदिग्ध परिस्थिति में पाया गया जहां पुलिस को सूचना मिलते ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम है भिजवाया वही परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं

 जानकारी के अनुसार माहीगंज निवासी राम प्रसाद निषाद उम्र 52 वर्ष पुत्र हरिहर राजीव गांधी विद्यालय रुद्रपुर में शिक्षक का कार्य करते थे वह  चिलवन मोहन के पास अपने मकान पर  रहते थे जहां शनिवार के रात्रि उनका  शव संदिग्ध परिस्थिति में शीतल माझा ग्राम के पास पाया गया

परिजनों ने जताया हत्या की आशंका पत्नी व वच्चो का रो के बुरा हाल

मृतक के बड़े भाई राम अवध निषाद ने बताया कि शनिवार के शायम चार बजे उन्हें फोन मिलाया तो बताएं की शीतल माझा किसी कार्य से गए हैं उनके अनुसार रात्रि में फोन मिलाने पर स्विच ऑफ मिला जहां सुबह उनके शव मिलने की खबर आयी

मृतक के तीन पुत्री वह एक पुत्र है पर वही परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं  बताया जाता है कि 6 माह पूर्व शीतल माझा के किसी प्राइवेट विद्यालय में भी शिक्षक का कार्य किए हैं

शुक्रवार, 15 नवंबर 2024

अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र चौधरी आईपीएस पद पर हुए पदोन्नति

 मनोज रूंगटा


बैज एवं स्टार लगाकर अपर पुलिस अधीक्षक को सम्मानित करते पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा

 रुद्रपुर देवरिया देवरिया के अपर पुलिस अधीक्षक दीपेन्द्र नाथ चौधरी के I PS पद पर पदोन्नत होने पर  पुलिस अधीक्षक कैम्प कार्यालय पर पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने उन्हें स्टार एवं IPS का बैज लगाकर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की 

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री संकल्प शर्मा अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह तथा क्षेत्राधिकारी नगर  संजय कुमार रेड्डी, क्षेत्राधकारी  अंशुमान श्रीवास्तव व अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

देव दीपावली पर हुआ भव्य गंगा आरती का आयोजन

 मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया देव दीपावली पर प्रत्येक वर्ष के भाति इस वर्ष भी दुग्धेश्वर नाथ मंदिर स्थित सरोवर पर भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया जहां बनारस के ब्राह्मणों द्वारा गंगा आरती किया गया इसके पूर्व आयोजक/ आचार्य आदित्य पाण्डेय द्वारा  वैदिक मंत्रों के बीच गंगा पूजन कराया गया

बनारस से पधारे आचार्य अंकित मिश्रा उप आचार्य विश्वजीत दुबे शंभू दत्त पांडे मानवेंद्र मिश्रा पांडे टीम द्वारा गंगा आरती किया गया जहां हजारों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालु आरती में झूम पड़े श्रद्धालुओं द्वारा पोखरे के चारों ओर दीपो से सजाया गया था

गंगा आरती पर हजारों श्रद्धालुओं की उंमडी  भीड़

गंगा आरती में नायब तहसीलदार अनिल तिवारी शिवेंद्र कौडिल थाना प्रभारी रतन पांडे नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि छठठे लाल निगम पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेंद्र शर्मा डॉक्टर एसके त्रिपाठी समाजसेवी मनमथ त्रिपाठी डॉक्टर एस के शाही शिव हरी त्रिपाठी राम लगन कुशवाहा डॉक्टर अभय त्रिपाठी अरविंद पांडे प्रवन्धक तरुणेन्द्र पांडे जितेंद्र गुप्ता सहित पत्रकार उपस्थित थे

देव दीपावली पर दीपों से सजा दुग्धेश्वर नाथ मंदिर

 मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया हर वर्ष की भाति इस वर्ष भी देव दीपावली पर छोटीकाशी के रूप में विख्यात दुग्धेश्वर नाथ मंदिर दीपों से सज उठा जहां देर शाम तक हर हर महादेव  से देवालय गूंज उठा

देव दीपावली पर टूग्धेश्वर नान मंदिर  श्रद्धांलुओ द्वारा दीपों से मंदिर सजाया गया जहां देर शाम मंदिर के महंत विजय शंकर उर्फ पप्पू महंत व देव दीपावली के सदस्यों द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया 

इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि छठठे।लाल निगम पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेंद्र शर्मा समाजसेवी मनमथ त्रिपाठी कौशल किशोर सिंह सुनील गुप्ता रुद्रनाथ मिश्रा जितेंद्र गुप्ता राजाराम गुप्ता आदि भक्ति गण उपस्थित थे

 देव दीपावली पर भगवान शिव का लड्डू से हुआ श्रृंगार

देव दीपावली पर भगवान शिव का श्रृंगार लड्डू से किया गया जहां पुजारी शंभू नाथ पांडे द्वारा आरती के उपरांत  आरती  भक्तों में प्रसाद वितरण किया गया

गुरुवार, 14 नवंबर 2024

नायव तहसीलदार मे मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्राली को किया सीज

 मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर- देवरिया मार्ग पर महीगंज के समीप बीती रात अवैध खनन कर ले जा रही मिट्टी  लदी ट्रैक्टर ट्राली को नायव तहसीलदार में पकड़कर तहसील ले आया जहां वैद्य कागजात न दिखा पाने पर पुलिस को सपूर्द करते हुए ट्रैक्टर ट्राली को सोज़ कर दिया

नायब तहसीलदार शिवेंद्र कौन्डिल बताया कि महीगंज के समीप दो अवैध खनन कर मिट्टी लदी टैक्टर ट्राली को पकड़ा जहां तहसील ले आये  ड्राइवर द्वारा खनन के वैद्य कागज न दिखा पाने के कारण पुलिस को सौपते हुये टैक्टर ट्राली  को सीज कर दिया गया

देव दीपावली पर दुग्धेश्वर नाथ मंदिर स्थित सरोवर पर भव्य गंगा आरती आज

 मनोज रुंगटा

गंगा आरती के पूजन की मुख्य। यजमान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्रुति शर्मा होगी


रुद्रपुर देवरिया हर वर्ष की भाति इस वर्ष भी देव दीपावली का आयोजन दुग्धेश्वर नाथ मंदिर पर भव्य तरीके से किया गया है जहां दुग्धेश्वर नाथ मंदिर के पीछे स्थित पोखरा पर भव्य गंगा जी का आरती होगा

 यह जानकारी  आयोजक आदित्य पांडे ने देते हुए बताया कि हर वर्ष की भाति इस वर्ष भी गंगा आरती का आयोजन किया गया है जहां बनारस के ब्राह्मणों द्वारा गंगा आरती किया जाएगा जिसके मुख्य अतिथि यजमान/ उप जिलाधिकारी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्रुति शर्मा होंगी

 उन्होंने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से देव दीपावली के पावन पर्व पर मंदिर में उपस्थित होकर गंगा आरती में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की

वी आर सी रुद्रपुर में हुआ तीन दिवसीय शारदा प्रशिक्षण का शुभारंभ

  प्रशिक्षण का उद्देश्यआउट ऑफ स्कूल बच्चों को विद्यालय शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना राज किशोर सिंह रुद्रपुर देवरिया समग्र शिक्षा अभियान के...