शुक्रवार, 29 मार्च 2024

सोशल मीडिया पर कट्टा लहराने का वायरल वीडियो वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेल

 सोशल मीडिया पर कट्टा लहराने का वायरल वीडियो वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेल

मनोज रूंगटा


चेकिंग के दौरान चाकू के साथ युवक को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल 

रूद्रपुर देवरिया रूद्रपुर कोतवाली क्षेत्र की महीगंज टोला खरोह निवासी युवक  जो सोशल मीडिया पर कट्टा लहरा रहा था उसे पुलिस ने इमलिया चौराहा से गिरफ्तार किया वहीं चुनाव को लेकर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान में दूग्धेश्वर नाथ से पुलिस ने एक युवक को चाकू के साथ गिरफ्तार का जेल भेज दिया

जानकारी के अनुसार रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के महीगंज टोला खरोह निवासी अनुप पुत्र राम आशीष यादव का सोशल मीडिया पर कट्टा मुंह में दबाते हुए तथा किनारे एक बंदूक रखने का वीडियो रखकर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था जिसको पुलिस संज्ञान में ली थी जहां इमलिया चौराहा से उपनिरीक्षक चंद्रशेखर राम हमराही रंजीत दिनेश यादव ने उसे गिरफ्तार किया जहां उसके पास तलाशी के दौरान एक देसी तमंचा व दो जिन्दा कारतूस बरामद हुआ जिसे आर्म्स एक्ट के तहत पुलिस ने जेल भेज दिया वहीं चुनाव के दौरान पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान में हेड कांस्टेबल रमाकांत कांस्टेबल जियालाल ने और रुद्रपुर हड़ही जंगल डोमडीला निवासी वीरेंद्र हरिजन पुत्र राम दरस हरिजन को एक अदद चाकू के साथ दुग्धेश्वर नाथ मंदिर के पीछे से गिरफ्तार कर 4/ 25 के तहत जेल भेज दिया

चुनाव को लेकर अराजक तत्वों पर की जा रही कार्रवाई रतन पांडे

थाना प्रभारी रतन पांडे ने बताया कि चुनाव के दौरान चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है जहां संदिग्ध दिख रहे लोगो को पर कार्रवाई की जा रही है

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया विद्यालयों के पोलिंग बुथों का स्थलीय निरीक्षण

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया विद्यालयों के पोलिंग बुथों का स्थलीय निरीक्षण

मनोज रूंगटा

रूद्रपुर देवरिया आगामी   लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत शुक्रवार को जिलाधिकारी  व पुलिस अधीक्षक  ने  रुद्रपुर व थाना एकौना क्षेत्रान्तर्गत  विद्यालयों में बनने वाले पोलिंग बूथों का स्थलीय निरीक्षण /भौतिक सत्यापन किया जहां मातहथों को आवश्यक निर्देश दिया 

रूद्रपुर कोतवाली के अंतर्गत नगर व जोगिया बुजुर्ग तथा एकौना थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रतनपुर बेलवा दुबौली खोपा भगवान माझा नीवा  मठीया बैदा  अनुसा के विद्यालयों के पोलिग बूथ का निरीक्षण

शुक्रवार को जिलाधिकारी अरवण्ड प्रताप सिंह व पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने एस डी एम रुद्रपुर रत्नेश तिवारी क्षेत्राधिकारी अंशुमान  श्रीवास्तव के साथ रुद्रपुर नगर के प्राथमिक विद्यालय, जोगिया बुजुर्ग, पिड़रा  तथा एकौना थाना के अंतर्गत ग्राम रतनपुर बेलवा दुबौली खोपा भगवान माझा निवा  मठीया बैदा  अनुसा के विद्यालयों के पोलिग बूथ पर  बिजली-पानी, कमरों की संख्या व शौचालय आदि का निरीक्षण किया गया जहां आवश्यक निर्देश भी दिए निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी अंशुमन श्रीवास्तव तहसीलदार चंद्रशेखर वर्मा नायब तहसीलदार शिवेंद्र कौन्डियल रुद्रपुर थाना प्रभारी रतन पांडे एकौना थाना अध्यक्ष सुनील कुमार संहित राजस्व कर्मी थे

कथा श्रवण मात्र से भागवत कृपा की होती है प्राप्ति मृत्युंजय जी महाराज

 कथा श्रवण मात्र से भागवत कृपा की होती है प्राप्ति- मृत्युंजय जी महाराज

मनोज रूंगटा

ग्राम कन्हौली में हुआ श्रीमद्भ भागवत कथा का आयोजन

रुद्रपुर देवरिया रूद्गपुर  क्षेत्र के ग्राम कन्हौली  में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह के आवास पर  श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन हुआ

कथा के पूर्व कथा के यजमान अंतर्यामी सिंह अपनी धर्म ण्त्नी उर्मिला कथा पीठ के व्यास गद्दी का पूजन अर्चन किया

कथा व्यास पूज्य मृत्युञ्जय जी महाराज ने कथा श्रवण कराते हुए कहा कि अनेक जन्मों  के पुण्योदय के पश्चात भागवत कथा का सौभाग्य प्राप्त होता है।श्री भक्ति एवं ज्ञान वैराग्य से धुंधकारी जैसे प्रेतात्मा की कथाश्रवण मात्र से भागवत  प्राप्ति कर लिया 

कथा प्रंसग में नारद जी द्वारा सभी तीर्थो की भ्रमण व वृन्दावन धाम में भक्ति माता से धर्म-चर्चा और कथा के माध्यम से ज्ञान व वैराग्य की वृद्धा वस्था को दूर करने का प्रयास श्रीमद् भागवत महापुराण की कृपा से ज्ञान व  वैराग्य  की वृद्धावस्था समाप्त हुई वताया

  कथा मे यजमान उर्मिला सिंह  अंतर्यामी सिंह, अभिषेक सिंह, मिहिर सिंह, संजीव सिंह, महेश मणि त्रिपाठी ,अरुण सिंह शिवकुमार  सरस चंद जायसवाल अखिलेश सिंह, रिद्विमा,  दिव्यम ,  संतोष चौरसिया सोनू पाल, अजीत भारती आदि श्रद्धालु थे

श्री दुग्धेश्वर नाथ जन कल्याण समिति का होली मिलन समारोह आज

 श्री दुग्धेश्वर नाथ जन कल्याण समिति का होली मिलन समारोह आज

मनोज रूंगटा

समिति के अध्यक्ष शिवहरि त्रिपाठी ने दी जानकारी

रुद्रपुर देवरिया श्री दुग्धेश्वरनाथ जनकल्याण समिति रुद्रपुर का होली मिलन समारोह शनिवार को मस्जिद वार्ड में बसस्टेशन बाउंड्री से सटे पश्चिम ठाकुर मंदिर परिसर में शायम चार बजे होगा

 यह जानकारी समिति के अध्यक्ष शिवहरि त्रिपाठी ने देते हुए बताया कि सामुहिक होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमें नगर के प्रतिष्ठित गणमान्य नागरिकों एवं पत्रकार बंधुओं को आमंत्रित किया गया है

गुरुवार, 28 मार्च 2024

ऊनाई साहू वैश्य महासभा का होली मिलन समारोह सम्पन्न

 ऊनाई साहू वैश्य महासभा का होली मिलन समारोह सम्पन्न

मनोज रूंगटा

आपसी मतभेद भुला कर एक साथ मिलकर काम करे तभी समाज का कल्याण होगा छठठे लाल निगम

रुद्रपुर देवरिया अखिल भारतीय ऊनाई साहू वैश्य महासभा द्वारा नगर के खजुआ चौराहे पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। लोग एक दूसरे को अभी गुलाल लगाकर होली की बधायी दी

जिसमे  मुख्य अतिथि महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चेयरमैन प्रतिनिधि छट्ठे लाल निगम ने कहा की होली का त्यौहार आपसी मतभेद को भूलाकर हमें मिलजुलकर रहने का संदेश देता है। हमें भी अपने सभी मतभेदों को भूल कर एक साथ मिलकर काम करने की जरूरत है तभी समाज का कल्याण होगा

समाज एकजुट होकर कार्य करे मृत्युंजय प्रसाद बिशारद 

 राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी मृत्युंजय प्रसाद बिशारद  ने स्वजातीय लोगों से एकजुट होकर कार्य करने की अपील की 

कार्यकम राधेश्याम गुप्त, मदन मोहन गुप्त, प्रशांत निगम, आत्माराम गुप्त, अ. प्रो.सज्जन कुमार गुप्त,आत्मा राम गुप्त, संदीप कुमार गुप्त मोनू बाबू, दिनेश कुमार गुप्ता मनीष, डॉ. शशांक शेखर गुप्त,लेखपाल मनीष गुप्त, मोहनलाल गुप्त, सुशील निगम, अजय गुप्त, राजेश गुप्ता, रवि प्रकाश गुप्ता, गुलाब चंद्रगुप्त संजय निगम, मयंक गुप्त,गुलाबचंद गुप्त, अशोक निगम, अंबर गुप्ता, वृंदावन निगम, जयप्रकाश गुप्त,राजेश निगम, अमित निगम, विनोद निगम, धीरज निगम, संदीप निगम, उपेंद्र निगम, रतन गुप्ता, विजय गुप्ता, मुसाफिर निगम ने अबीर गुलाल लगाकर फूलों की होली खेली।

कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष विनय गुप्ता ने किया

स्कूल के छात्र-छात्राएं स्काउट एवं गाइड्स ने निकाली मतदाता जागरूकता अभियान रैली

स्कूल के छात्र-छात्राएं स्काउट एवं गाइड्स ने निकाली मतदाता जागरूकता अभियान रैली

मनोज रूंगटा


जाति धर्म, लोभ से ऊपर उठकर करें मतदान- एस.डी.एम

रुद्रपुर देवरिया लोकसभा चुनाव को लेकर सतासी इंटर कॉलेज में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया जहां कॉलेज के छात्र-छात्राएं स्काउट एवं गाइड्स ने रैली निकालकर लोगों को मतदान के लिए जागरुक करते हुए उन्हें मतदान करने के लिए प्रेरित किया

 मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एस डी एम रत्नेश तिवारी कॉलेज के प्रधानाचार्य बी एन कुशवाहा प्रबंधक तरुणेन्द्र पांडे ने मां सरस्वती एवं संस्थापक स्वर्गीय पंडित सुर्यबली पांडे के चित्र पर पुष्प अर्पित किया

 एसडीएम रत्नेश तिवारी ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का पर्व है इसमें सभी की हिस्सेदारी होनी चाहिए 

उन्होंने लोगों से अपील किया कि मतदान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें तथा छात्र-छात्राओं का आहवाहन करते हुए कहा कि सभी लोग अपने घर वह आसपास के लोगों को मतदान के लिए

 1अप्रैल 2024 तक 18 वर्ष पूर्ण हो गई है वह फॉर्म 6 जरूर भरकर भरे शिवेन्द्र कौन्डियल

नायव तहसीलदार शिवेंद्र कौन्डियल ने कहा कि जिनकी उम्र 1 अप्रैल 2024 तक 18 वर्ष पूर्ण हो गई है वह फॉर्म 6 भरकर मतदाता बन जाए 

स्काउट, गाइडस एवं छात्र-छात्राओं  मतदान करने के लिए लोगो को प्रेरित करे प्रधानाचार्य वी एन कुशवाहा

प्रधानाचार्य बी एन कुशवाहा ने अपने स्काउट, गाइडस एवं छात्र-छात्राओं को लोगों में मतदान करने के लिए जागरूक करने की अपील की 

कार्यक्रम में प्रवक्ता कृष्ण कान्त कनौजिया संजय कुमार श्रीपति कुशवाहा सहित 4/49 यूपी बटालियन एनसीसी के कैडर भी उपस्थित थे

बुधवार, 27 मार्च 2024

राजकुमार गुप्ता वने भाजपा गो.क्षेत्र का क्षेत्रीय भाजपा कर्यालय मत्री

 राजकुमार गुप्ता वने भाजपा गो.क्षेत्र का क्षेत्रीय भाजपा कर्यालय मंत्री

मनोज रूंगटा

पार्टी के शीर्ष  नेताओं को दिया धन्यवाद कहा-पार्टी के लिए समर्पित कार्यकर्ता हूँ 

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के बिशनपुर निवासी भाजपा नेता राजकुमार गुप्ता को भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्रीय कार्यालय मंत्री प्रभारी (पिछड़ा मोर्चा ) बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की बधाई दी 

क्षेत्रीय कार्यालय मंत्री बनाए जाने पर  विधान परिषद सदस्य/ प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह  क्षेत्रीय अध्यक्ष  सहजानंद राय क्षत्रिय उपाध्यक्ष छठठे लाल निगम वासँगाव सांसद कमलेश पासवान देवरिया सांसद रमापति राम त्रिपाठी  संत कबीर नगर सांसद प्रवीण निषाद राज्यसभा सांसद संगीता यादव चौरी चौरा विधायक इंजीनियर सरवन निषाद सहजनवा  विधायक प्रदीप शुक्ला रुद्रपुर विधायक  जयप्रकाश निषाद बांसगांव विधायक विमलेश पासवान  चिल्लू पार विधायक राजेश त्रिपाठी पिछड़ा मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष शिवनाथ चौधरी  जिला मंत्री ओमप्रकाश धर द्विवेदी  ब्लॉक प्रमुख सुमन यादव  मंडल अध्यक्ष योगेंद्र जायसवाल  अध्यक्ष सनी जायसवाल पूर्व चेयरमेन ज्योति प्रकाश गुप्ता लवी जायसवाल दीपक जायसवाल पूर्व चेयरमैन सुभाष मद्धेशिया नगर मंडल अध्यक्ष दिलीप जायसवाल वैभव सिंह ऋषि सिंह कमलेश सिंह जितेंद्र गुप्ता सुनील गुप्ता अरविंद शुक्ला लोगों ने बधाई दी

चुनाव को लेकर अर्द्धसैनिक बलों ने नगर सहित क्षेत्रो में किया पैदल गस्त

 चुनाव को लेकर अर्द्धसैनिक बलों ने नगर सहित क्षेत्रो में किया  पैदल गस्त

चुनाव को लेकर अर्द्धसैनिक बलों ने नगर सहित क्षेत्रो में किया  पैदल गस्त

रुद्रपुर देवरिया लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के निर्देश पर अर्द्धसैनिक बल सीआई एस एफ की कम्पनी ने रुद्रपुर सर्किल के अन्तर्गत थाना रुद्रपुर एकौना मदनपुर के संवेदनशील क्षेत्रों में क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर श्री अंशुमान श्रीवास्तव के नेतृत्व में थानाध्यक्षो के साथ क्षेत्र में भ्रमण किया क्षेत्राधिकार अंशुमान श्रीवास्तव ने बुधवार को रुद्रपुर मैं थाना प्रभारी रतन कुमार पाण्डेय मय पुलिस के साथ रुद्रपुर क्षेत्रान्तर्गत कस्बा रुद्रपुर, अधरंगी, बेलकुण्डा, लक्ष्मीपुर, लक्ष्मीपुर टढ़वा टोला, रामलक्षन, करिहवा, लुअठई, लुअठई खोरमा, पचमा व भैंसहीं में भ्रमण करते हुए आम जन मानस में सुरक्षा की भावना उत्पन्न करायी गयी एवं निर्भीक होकर अपने मतदान के अधिकार का प्रयोग किये जाने हेतु जागरूक किया गया

थाना मदनपुर में प्रभारी निरीक्षक  रामाज्ञा सिंह व अर्द्धसैनिक वल



 थाना मदनपुर में प्रभारी निरीक्षक  रामाज्ञा सिंह व अर्द्धसैनिक बलों की संयुक्त टीम ने मदनपुर क्षेत्रान्तर्गत कदमही, सोनकर बस्ती, खटिका टोला, पक्कड़  चौराहा, कोटिया मोहल्ला, गोला बनकट, पुर्वा मोहल्ला हाजीनगर, शेखटोला, अम्बेडकर नगर, केवटलिया, समोगर मोहरा, बराव, बहसुआ, महेन, नेतवार, गनियारी फरीदपुर, पहाड़पुर और देवपुर जयराम भ्रमण करते हुए सुरक्षा की भावना उत्पन्न करायी गयी एवं निर्भीक होकर अपने मतदान के अधिकार का प्रयोग किये जाने हेतु जागरूक किया गया।

 थाना एकौना के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार व अर्द्धसैनिक वल

 थाना एकौना के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार व अर्द्धसैनिक बलों की संयुक्त टीम द्वारा थाना एकौना क्षेत्रान्तर्गत नरायनपुर सरांव खुर्द व पचलड़ी में पैदल गस्त किया गया।

भेड़ी पंचायत कार्यालय से चोरों ने उड़ाया इनवर्टर बैटरी व कंप्यूटर सेट

 भेड़ी पंचायत कार्यालय से चोरों ने उड़ाया इनवर्टर बैटरी व कंप्यूटर सेट

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया एकौना थाना क्षेत्र के में ग्राम भेड़ी स्थित अस्थाई पंचायत भवन में मंगलवार को अज्ञात चोरों ने  पंचायत कार्यालय का ताला तोड़कर हाथ साफ कर दिया

पंचायत सहायक में एकौना थाने में तहरीर देखा अज्ञात के विरुद्ध कराया मुकदमा दर्ज

पंचायत सहायक पद कार्यरत भेड़ी निवासी दीपक कुमार पुत्र लौहर प्रसाद ने एकौना थाना में दिए गए तहरीर में कहा कि बुधवार को जब हम कार्यालय खोलने गए तो देखा कि कार्यालय का ताला टूटा है और उसमें रखा इनवर्टर बैट्री कंप्यूटर प्रिंटर डीवीडी आदि सामान गायब है पुलिस ने दीपक के तहरीर पर अज्ञात चोर के विरुद्ध 457 380 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया

मुजफ्फरनगर की नई मंडी में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

 मुजफ्फरनगर की नई मंडी में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

मनोज रूंगटा

भागवत कथा भगवान से मिलाने का मुख्य साधन गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज

108 महिलाओं ने सर पर कलश रखकर नगर में निकाली भव्य शोभा यात्रा

रुद्रपुर देवरिया सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ नई मंडी मुजफ्फरनगर की संकीर्ण भवन में प्रारंभ हुआ 

पूज्य गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज के सानिध्य में निकली भव्य कलश शोभा यात्रा

कथा से पूर्व कथावाचक पूज्य गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज के सानिध्य में 108 सुहागिन महिलाओ ने सर पर कलश धारण कर शिव मंदिर से बैंड बाजे के साथ नगर परिक्रमा करते हुए नई मंडी गौ शाला पहुंच कर गऊ और गोपाल का पूजन किया तत्पश्चात सभी श्रद्धालु बैंड बाजे के धुन पर नाचते झूमते कथा स्थल पहुंचे

 श्री मद भागवत कथा का शुभारम्भ मुख्य यजमान मोहन मित्तल व ममता मित्तल अंकित मित्तल आरती मित्तल सपत्नीक भागवत जी के व्यास पीठ से हुआ

 गंगोत्री मृदुल जी महाराज ने कहा कि चैत्र मास भगवान श्री कृष्ण को अत्यधिक प्रिय है चैत्र महीने में भागवत कथा श्रवण करने व तुलसी पूजन करने से अनन्त गुना फल मिलता है भागवत भगवान से मिलाने का मुख्य साधन है 

भव सागर से पार करने के लिए भागवत उठा के नाव समान है व्यास जी ने बताया कि जब हमारे पूर्व जन्मों के पुण्य उदित होते है तब हमे भागवत कथा श्रवण करने का सुअवसर प्राप्त होता है इस कथा को श्रवण करने से हमारे पितरों को मुक्ति मिलती है कथा श्रवण मे मुख्य यजमान मोहन मित्तल व ममता मित्तल अंकित मित्तल आरती मित्तल अर्णव मित्तल संजय मित्तल गीता मित्तल  प्रगति कुमार सीए रश्मि गुप्ता रमेश गोस्वामी प्रमोद गुप्ता पंकज शर्मा समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे

नशीली पदार्थ के साथ पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर भेजा जेल

 नशीली पदार्थ के साथ पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर भेजा जेल

मनोज रूंगटा

चेकिंग के दौरान युवक के पास से 424 ग्राम चरस हुआ बरामद

रुद्रपुर देवरिया पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के निर्देश पर चुनाव व क्षेत्र में अपराध के रोकथाम हेतु चलाये जा रहे चेकिंग अभियान रुद्रपुर पुलिस ने सेमरौना पुल के पास से एक युवक को गिरफ्तार किया जिसके पास से 424 ग्राम चरस बरामद हुआ जहां पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया

पुलिस ने युवक को  धारा 392,411,323 भादंवि 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर जेल भेज दिया

मंगलवार थाना प्रभारी रतन कुमार पाण्डेय टाउन इंचार्ज मनोज उपाध्याय उ.निअसगर अली सुमित कुमार राय अपने हमराही का .प्रदीप कुमार अंकित कुमार के साथ क्षेत्र मे अपराध के रोक थाम हेतू भ्रमणशील थे कि सेमरौना पुल के नीचे बथुआ रीवर फ्रंट के पास एक व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर भागने लगा जिसे पुलिस ने दोड़ा कर  पकड़ लिया जिसके पास से तलासी के दौरान 424 ग्राम चरस बरामद किया उसने अपना नाम विशाल सोनकर पुत्र मोहन सोनकर निवासी  चौहट्टा वार्ड रुद्रपुर बताया गया 

इस युवक पर इसके पूर्व रूद्रपुर कोतवाली में मुकदमा है दर्ज

बताते चले की 3 साल पूर्व इस युवक पर लूट का मुकदमा है दर्ज

पुलिस ने युवक को  धारा 392,411,323 भादंवि 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर जेल भेज दिया

मंगलवार, 26 मार्च 2024

होली के दिन हुयी मारपीट ने पुलिस ने लगभग एक दर्जन व्यक्तियों का शांति भंग में किया चालान

 होली के दिन हुयी मारपीट ने पुलिस ने लगभग एक दर्जन व्यक्तियों का शांति भंग में किया चालान

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग स्थान पर होली के दिन हुयी कहा सुनी के दौरान मारपीट में पुलिस ने लगभग एक दर्जन लोगों का शांति भंग में चालान किया जानकारी के अनुसार ग्राम लअठई  में कुत्ता काटने को लेकर दो परिवार आपस में मारपीट कर लिए वही ग्राम पिपरा में तथा सीहोर चक में भी कहा सुनी को लेकर मारपीट हुई जहां पुलिस ने उक्त गांव के लगभग एक दर्जन व्यक्तियों को शांति भंग में चालान कर जेल भेज दिया

पुलिस अधीक्षक ने नगर भ्रमण कर होली के त्यौहार का लिया जायजा

 पुलिस अधीक्षक ने नगर भ्रमण कर होली के त्यौहार का लिया जायजा

मनोज रूंगटा

एस पी ने सुरक्षा को लेकर  सतर्कता बरतने का दिया निर्देश

रुद्रपुर देवरिया होली के त्यौहार के मद्देनजर रुद्रपुर नगर में मंगलवार को मनायी गई होली के त्यौहार का जायजा पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने दोपहर नगर भ्रमण कर लिया जहां पुलिस अधीक्षक ने अपने मातहतो को  को आवश्यक निर्देश दिया

 पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा मंगलवार के दोपहर दूगधेश्वर नाथ मंदिर खजुहा चौराहा इमामबाड़ा बस स्टेशन आदि जगह पर क्षेत्राधिकारी अंशुमान श्रीवास्तव व थाना प्रभारी रतन पांडे के साथ नगर भ्रमण करते हुए त्यौहार में सतर्कता बरतने का निर्देश

दो दिन का होली का त्यौहार लेकर शांतिपूर्ण ढंग से हुआ संपन्न

दो दिन का होली का त्यौहार लेकर शांतिपूर्ण ढंग से हुआ संपन्न

मनोज रूंगटा

. मदिरा प्रेमी दुकान खुली होने से ली राहत की सांस

बैंक तो खुला मगर ग्राहक  एक भी नहीं

रुद्रपुर देवरिया होली का त्यौहार दो दिन को लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति बनी रही जहां आधा से अधिक लोगों ने सोमवार को तथा नगर के लोग मंगलवार के होली का त्योहार धूम्षम से मनाया त्यौहार दो दिन पड़ने पर शांति दिखाई दी वहीं सरकारी छुट्टी सोमवार को होने के नाते मंगलवार को मदिरा की दुकाने खुली रही जहां मदिरा प्रेमियों ने राहत की सांस ली

 दो दिन होली का त्योहार पड़ने से शांतिपूर्ण ढंग से हुई संपन्न

बताते चले की तिथि के विसंगत को लेकर दो दिन के त्योहारों की असमंजस की स्थिति बनी रही जहां नगर में नगर पंचायत द्वारा एनाउंस करा कर मंगलवार को होली मनाने की तिथि घोषित की गई थी जहां ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार को ही होली मना ली गई नगर में मंगलवार को शांतिपूर्वक होली मनाई गई वहीं सरकारी कार्यालय सहित बैंक मदिरा की दुकानो की सार्वजनिक छुट्टी सोमवार को थी क्योंकि होली नगर में मंगलवार को मनाई गई जिससे सभी मदिरा की दुकान व बैंक मंगलवार को खुले रहे 

होली के त्योहार पर युवक डीजे पर थिरके फाड़े अपने कपड़े

होली के त्यौहार में युवा एंजॉय करते देखे गए जह डीजे पर रंगों के त्यौहार का मजा लेते हुए अपने सारे कपड़े फाड़ दिए पुलिस भी नगर में भ्रमण कर सतर्कता बरती रही छिटपुट मारपीट को छोड़कर त्यौहार में शांति बनी

अलग-अलग हुई मार्ग दुर्घटना में एक की मृत्यु एक घायल

 अलग-अलग हुई मार्ग दुर्घटना में एक की मृत्यु एक घायल 

मनोज रूंगटा


पहला -बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर,

दूसरा- अनियंत्रित बाइक पोल से टकराई

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग स्थान पर हुई मार्ग दुर्घटना में एक बाइक सवार की मृत्यु हो गई एक बुरी तरह घायल हो गया जिसका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है जानकारी के अनुसार मंगलवार को होली के दिन शाम 4:00 बजे मस्जिद वार्ड निवासी राहुल पुत्र रमेश उम्र 21 वर्ष अपने दोस्त सूरज पुत्र बृजनाथ निवासी आजाद नगर के साथ रुद्रपुर से पिड़रा जा रहा था कि रुद्रपुर मरकरी गेट के आगे एक अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया जिससे राहुल बुरी तरह घायल हो गया जहां परिजंन रुद्रपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आए जहां डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहा रास्ते में उसकी मृत्यु हो गई सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी

होली के त्यौहार के दिन मृतक  के घर पसरा मातमबताया जाता है कि मृतक राहुल के  पिता रमेश बेंगलुरु में पालिस  पेट का काम करते हैं राहुल के दो छोटे भाई रोहित उम्र 17 वर्ष रोशन उम्र 14 वर्ष है राहुल अपने घर में बड़ा पुत्र था

ससुराल से होली खेल घर जा रहा था बाइक से भीम

दुसरी घटना गौरी बाजार थाना क्षेत्र के गौरी खुर्द निवासी भीम पुत्र जमुना सोमवार को अपने ससुराल कृतपुरा होली खेलने गया था जहां सोमवार  को तीन बजे अपने बाइक से अपने घर जा रहा था कि दुग्धेश्वर नाथ मंदिर के आगे अनियंत्रित बाइक ने पोल से टकरा गयी जिससे बुरी तरह घायल हो गया जहां उसका इलाज मेडिकल कालेज  में चल रहा है

सोमवार, 25 मार्च 2024

दूग्धेश्वर नाथ मंदिर पर भक्तों ने महादेव संग खेली फूलो की होली लगाये जयकारे

 दूग्धेश्वर नाथ मंदिर पर भक्तों ने महादेव संग खेली फूलो की होली लगाये जयकारे

मनोज रुंगटा


सोमवार को संध्या आरती के सदस्यों ने अबीर गुलाल से महादेव का श्रृंगार कर फूलों से खेली होली

होली के दिन दिव्य दर्शन के लिए भक्तों की उमड़ी भीड़

रूद्रपुर देवरिया पौराणिक तीर्थ स्थल रुद्रपुर स्थित दुग्धेश्वर नाथ मंदिर पर सोमवार की संध्या होली के पावन पर्व पर संध्या आरती के सदस्य /भक्तों द्वारा महादेव का श्रृंगार अवीर गुलाल व फुलो से किया गया मंदिर के पुजारी शंभू नाथ पांडे व भक्तों ने भगवान शिव के साथ फूलों की होली खेली और महादेव के जयकारे लगाए इसके उपरांत पुजारी जी द्वारा आरती कराया गया

होली पर भगवान शिव दिव्य श्रृगारं देखने के साथ भगवान शिव का दर्शन के लिए भक्तों का जमवाड़ा लगा रहा

 तत्पश्चात भक्तों में प्रसाद वितरण किया गया

क्षेत्राधिकारी ने त्योहार के मद्देनजर नगर में किया फ्लेग मार्च

 क्षेत्राधिकारी ने त्योहार के मद्देनजर नगर में किया फ्लेग मार्च

मनोज रूंगटा

रूद्रपुर के अलावा मदनपुर  एकौना रामलक्षन क्षेत्र मे भी किया भ्रमण

रूद्रपुर देवरिया होली के त्यौहार के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के निर्देश क्षेत्राधिकार अंशुमन श्रीवास्तव ने रुद्रपुर थाना प्रभारी रतन पांडे वह पुलिस हमराहियों के साथ  होली त्यौहार के दृष्टिगत शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु नगर के प्रमुख जगह जामुन चौराहा बस स्टेशन इमामबाड़ा चौराहा आदर्श चौराहा खजुहा चौराहा से सेमरौना पुल पर भ्रमण के साथ व रुद्रपुर एकौना राम लक्षन प्रभारी के साथ भ्रमणशील रहकर प्रमुख चौराहों, बाजारों एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर लेग मार्च किया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया

फरमान का नहीं दिखा असर- ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से मनी होली नगर की होली मंगलवार को मनेगी

 फरमान का नहीं दिखा असर- ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से मनी होली नगर की होली मंगलवार को मनेगी

मनोज रूंगटा

सरकारी दफ्तर व वैक से लेकर मदिरा की दुकान रही बंद मंगलवार को लेकर वन्द की स्थिति साफ नहीं

न.प.अध्यक्ष  प्रतिनिधि छठठे लाल निगम ने होलिका का किया पूजन अर्चन

रुद्रपुर देवरिया सद्भभावना व मिलन का त्योहार होली कुछ मतो को लेकर दो दिन त्यौहार रहा जहां नगर में बाकायदा ध्वनि प्रचारक यंत्र से प्रचार कर मंगलवार को होली मनाए जाने का सरकारी फरमान का ऐलान रहा जिसका असर ग्रामीण क्षेत्रों में नहीं दिखा जहां सोमवार को ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से होली मनाई गई वहीं नगर में मंगलवार को मनाया जाएगा 

बताते चले कि त्यौहार को लेकर सरकारी छुट्टी के साथ मदिरा की दुकान सोमवार को बंद रही लेकिन मंगलवार को खुलने को लेकर स्थिति साफ नहीं है

इस बार की होली चुनाव व ईद को लेकर रोचक , चुनावी बाजार में  कार्यकर्ता घर-घर घूम कर होली की बधाई दिये

होली त्योहार के साथ ईद व चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क रही जहां एसडीएम रत्नेश तिवारी क्षेत्राधिकार अंशुमन श्रीवास्तव थाना प्रभारी रतन पांडे एकौना मदनपुर राम लक्षन के प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में त्योहार को लेकर सतर्कता वरत  रहे थे

न.प.अध्यक्ष  प्रतिनिधि छठठे लाल निगम ने होलिका का किया पूजन अर्चन

 रुद्रपुर नगर के गोलावार्ड में बनाई गई होलिका का नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि छठठे लाल निगम ने पूजन अर्चन किया जहां मुहूर्त होते ही होलिका का दहन किया गया इस दौरान प्रसाद का विवरण किया गया

सद्भभाव व मिलन का त्यौहार है होली एस डी एम

एस डी एम रत्नेश तिवारी ने होली के त्यौहार को लेकर लोगों से अपील की  यह त्योहार मिलन व सद्भभाव का त्यौहार है जहां वर्ग जाति धर्म विचार सभी का भेदभाव मिटा देता है आप सभी इसे भाईचारा से मिलकर मनावे

रविवार, 24 मार्च 2024

पुलिस ने युवक को एक तमंचा व दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर भेजा जेल

 पुलिस ने युवक को एक तमंचा व दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर भेजा जेल

मनोज रूंगटा

वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने युवक के पास से किया था  तमंचा बरामद

रुद्रपुर देवरिया चुनाव को लेकर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान में शनिवार को रुद्रपुर पुलिस ने सेमरौना के पास  एक युवक के पास से एक अवैध तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद किया जहां आर्म्स एक्ट के तहत जेल भेज दिया 

पुलिस से जानकारी के अनुसार टाउन इंचार्ज मनोज उपाध्याय अपने हमराही रोहित गौड़ प्रदीप मौर्या के साथ शनिवार के सायंम सेमरौना पुल के पास चेकिंग अभियान चला रहे थे जहां एक युवक को अवैध तमंचा व दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया पकड़े गए युवक रुद्रपुर नगर के मछरट्टा वार्ड वार्ड निवासी मनोहर पांडे पुत्र जवाहर बताए जाते हैं जिनको पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत जेल भेज दिया

रूद्रपुर डाक वंगला मे किसान मोर्चा ने मनाया रंगोत्सव

 रूद्रपुर डाक वंगला मे किसान मोर्चा ने मनाया रंगोत्सव

मनोज रूंगटा

बरहज व रुद्रपुर विधानसभा के पदाधिकारी व मण्डल अध्यक्षो ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर दी  होली की शुभकामनाएं

रूद्रपुर देवरिया भाजपा किसान मोर्चा द्वारा रविवार को  रुद्रपुर डाक बंगला में रंगोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे उपस्थित  बरहज क् रुद्रपुर विधानसभा के पदाधिकारी व मण्डल अध्यक्षो ने एक-दूसरे को अबीर लगाकर  होली की शुभकामनाएं दी

इस अवसर पर उपस्थित किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा किसान मोर्चा पदाधिकारी किसानों से मिलकर होली के अवसर पर उनको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किसान कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराएंगे

उन्होंने कहा कि होली प्रेम और सौहार्द का त्यौहार है

कार्यक्रम में मुख्य रुप से मुकेश राय,भगवान यादव, विद्यासागर मिश्र, जवाहर मिश्र, सुशील सिंह, सुनील चतुर्वेदी, गुड्डू यादव, प्रदीप विश्वकर्मा, सुमन्त चतुर्वेदी उपस्थित रहे।

पुलिस के प्रयास से पत्नी गई पति के साथ ससुराल

 पुलिस के प्रयास से पत्नी गई पति के साथ ससुराल

मनोज रूंगटा

खबर का असर पुलिस ने लिया संज्ञान में

रुद्रपुर देवरिया गोरखपुर जनपद की बाघा गाड़ा  निवासी धन्ने साहनी पुत्र बेचू साहनी द्वारा रुद्रपुर कोतवाली में पत्नी की विदाई न होने पर पति द्वारा आत्महत्या को लेकर थाना प्रभारी रतन पाण्डे  एस आई बलराम सिंह के सहयोग से पुलिस ने रवि वार.को रुद्रपुर कोतवाली के ग्राम कैथवलिया निवासी बिंदु देवी पत्नी धन्ने को रुद्रपुर कोतवाली में बुला कर उनके द्वारा गले शिकवे को भुलाते हुए बिंदु को पति के साथ ससुराल के लिए विदा कराया जहां पति व पत्नी ने रुद्रपुर पुलिस को आभार भी व्यक्त किया 

बताते चले कि धन्ने साहनी  की शादी आठ  वर्ष पूर्व रुद्रपुर कोतवाली के ग्राम कैथवलिया में हुई थी जहां पत्नी मात्र 3 महीना अपने पति घन्ने के साथ रही उसका पति रुद्रपुर विदाई के लिए आता रहा जहां परिजन विदाई न कर उसे धमकी दे रहे थे जहां उसने रुद्रपुर कोतवाली में आकर अपने आत्महत्या करने की बात रुद्रपुर थाने पर कही थी जहां पुलिस ने अपने लोगों के सहयोग से उसके पत्नी को बुलाकर सकुशल पति के साथ उसके घर भेजा जो चर्चा का विषय बना हुआ

पत्नी की विदाई न होने पर पति ने पुलिस के सामने आत्महत्या की दी धमकी

 पत्नी की विदाई न होने पर पति ने पुलिस के सामने आत्महत्या की दी धमकी

मनोज रुगंटा

पुलिस युवक को कस्टडी में लेकर उसके ससुराल संपर्क साधने में लगी

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर कोतवाली में शनिवार को एक नया केस आया जहां एक व्यक्ति ने पुलिस के सामने कहा कि अगर मेरी पत्नी की विदाई नहीं हुयी तो मैं आत्महत्या कर लूंगा यह सुनते ही थाना प्रभारी रतन पांडे चौंक गए उन्होंने तुरंत युवक को हिरासत में लेकर उससे जानकारी प्राप्त कर युवक के ससुराल संपर्क साधने में लगे हैं 

आठ साल में मात्र तीन माह रही धन्ने की पत्नी बिंदु उसके साथ

यह वाक्या  शनिवार को गोरखपुर जनपद की बाघा गाडा निवासी धन्ने साहनी पुत्र बेचू साहनी रुद्रपुर कोतवाली पहुंचा और कहा कि मेरी शादी 8 वर्ष पहले रुद्रपुर कोतवाली के ग्राम कैथवलिया में बिंदु से हुई थी मेरी पत्नी केवल तीन माह मेरे पास रही मैं बार-बार ससुराल विदाई के लिए आता रहा जहां उन्हें विदाई न कर  जान मारने की धमकी दे रहे हैं 

पति ने कहा कि अगर पत्नी की विदाई न हुई तो मैं आत्महत्या कर लूंगा 

थाना प्रभारी रतन पांडे ने बताया कि मामला पारिवारिक है फिर भी युवक को कस्टडी में लेकर उसके ससुराल से पूछताछ की जा रही है

शुक्रवार, 22 मार्च 2024

जन सूचना के तहत शब्वीर अहमद ने बिजली विभाग से मांगी जानकारी

 जन सूचना के तहत शब्वीर अहमद ने बिजली विभाग से मांगी जानकारी

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम होली बलिया निवासी आर टी आई कार्यकर्ता शब्बीर अहमद में सलेमपुर डिवीजन के अधिशासी अधिकारी से  दैनिक संविदा कर्मचारी के शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र सहित पूरी जानकारी मांगी 

शब्बीर अहमद मांगी गई सूचना में कहा कि सलेमपुर डिवीजन के अधिनिष्ठ उपखंड विद्युत कार्यालय के अंतर्गत आने वाले संचालित विद्युत उपकेंद्र पर कार्यरत मजदूर/ लाइनमैन आदि  दैनिक व संविदा कर्मी की नियुक्ति वर्ष 2021- 22,2022- 23 2023- 24 वर्ष तक कितने कर्मचारी के नियुक्त प्रमाण साक्ष्य सहित मासिक वेतन पे बिल की प्रामाणिक छाया पात्र मांगी है

विश्व जल दिवस पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन

 विश्व जल दिवस पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मनोज रूंगटा

जल है तो कल है प्राचार्य -डा. वृजेश पाण्डे

रुद्रपुर देवरिया विश्व जल दिवस के अवसर पर भूगोल विभाग द्वारा रामजी सहाय पी जी कालेज मे एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया,

मुख्य वक्ता के रूप  उपस्थित डॉ आनंद मोहन ने कहा कि.जल संरक्षण से ही  मानव संरक्षण का रास्ता निकलेगा,आज जरूरत है बूंद -बूंद पानी बचाने की,अगर हम सचेत नही हुए तो वो दिन दूर नही जब जल विवाद से जल युद्ध की स्थिति बन जाएगी,

डॉ. मनीष कुमार ने कहा कि आज पानी की कमी से पूरी दुनिया जूझ रही है, पूरी  दुनिया को मिलकर इस समस्या से लड़ना होगा.

डॉ. शरद वर्मा ने कहा कि तरक्की में विज्ञान का कोई सानी नही होगा,घर- घर कंप्यूटर होगा पर पानी नही होगा,उन्होंने कहा कि अगले एक हफ्ते  होली का त्योहार है जिसमे पानी का दुरुपयोग रोकने की जरूरत है

 कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रो बृजेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि जल है तो कल है, भारत मे जल दिवस की थीम "जल बचाएं'है हमे आज संकल्प लेना होगा

 संचालन डॉ. देवेंद्र कुमार चौहान व धन्यवाद ज्ञापित मुकेश कुमार चौधरी ने किया

इस अवसर पर डॉ गौरव कुमार,रंजीत कुमार,आकांक्षा सिंह,पूजा त्रिपाठी, सिंधु यादव,प्रिया गुप्ता, दीपिका जायसवाल, अदिति ने भी अपने विचार व्यक्त किये

वी आर सी रुद्रपुर में हुआ तीन दिवसीय शारदा प्रशिक्षण का शुभारंभ

  प्रशिक्षण का उद्देश्यआउट ऑफ स्कूल बच्चों को विद्यालय शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना राज किशोर सिंह रुद्रपुर देवरिया समग्र शिक्षा अभियान के...