रविवार, 25 मई 2025

सेना के सम्मान मे आज निकलेगी शौर्य तिरंगा यात्रा

यात्रा का शुभारंभ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रयागध्वज |सिंह के जन्म भूमि इंदूपुर से प्रारंभ होकरअमर शहीद ज्योति प्रकाश सिंह के कर्म भूमि पर होगा समापन .जयप्रकाश निषाद

रूद्रपुर देवरिया भारतीय सैनिकों के शौर्य एवं प्राक्रम के सम्मान में विधान सभा क्षेत्र रुद्रपुर का तिरंगा यात्रा आज सोमवार सुबह 8:00 बजे से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय प्रयागध्वज सिंह की जन्म भूमि के ग्राम इदूपुर चौराहा से सैकड़ो वाहनों के साथ चलकर रुद्रपुर नगर पंचायत के खजुहा चौराहा होते इमामबाड़ा चौराहा होते बस स्टेशन एवं पूर्वी बाईपास होते भभौली चौराहा होते नगर पंचायत मदनपुर के निवासी अमर शहीद ज्योति प्रकाश सिंह के मकान तक जाकर समापन होगा 

यह जानकारी पूर्व मंत्री स्थानीय विधायक जयप्रकाश निषाद ने देते हुए पदाधिकारी कार्यकर्ता बूथ अध्यक्ष सहित आम जन से आग्रह किया कि शौर्य तिरंगा यात्रा में भाग लेकर सैनिकों का उत्साह वर्धन करें

लालू यादव का बड़ा फैसला: तेज प्रताप को पार्टी से निकाला

देवारिया राष्ट्रीय जनता दल (RJD) में बड़ा राजनीतिक भूचाल आ गया है। पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने शनिवार को अपने बड़े बेटे और विधायक तेज प्रताप यादव को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। इस अहम फैसले की जानकारी खुद लालू यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से दी।

विभाग द्वारा वैकल्पिक में लगाया गया न.पं का मोबाइल ट्रांसफार्मर भी जला ,सैकड़ो घर अंधेरे में

खज़ुहा पर लगे 400 केवीए ट्रांसफार्मर के जगह लगाया गया था नगर पंचायत का मोबाइल वैन ट्रांसफार्मर

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया उपनगर रुद्रपुर खजुहा चौराहा मिशन स्कूल के सामने बिजली विभाग का 400 के वी ए  का लगा ट्रांसफार्मर जलने के उपरांत विद्युत विभाग द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था में नगर पंचायत  का मोबाइल बैंन ट्रांसफार्मर भी कुछ देर बाद जवाब दे दे दिया जिससे सैकड़ो उपभोक्ता 15 घंटे से भीषण गर्मी  तपते रहे जहा देर शाम 400 के वी ए का ट्रांसफार्मर विभाग द्वारा लगाया गया

ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है चार्ज होने के उपरांत विद्युत आपूर्ति होगी बहाल ई. राजा प्रसाद

बताते चले कि खजुआ चौराहा मिशन स्कूल के पास लगे ट्रांसफार्मर से खजुआ चौराहा सहित तीन वार्ड में विद्युत सप्लाई होती है जहां दो दिन पूर्व ट्रांसफार्मर जलने से विद्युत विभाग द्वारा नगर पंचायत का मोबाइल बैन ट्रांसफार्मर वैकल्पिक व्यवस्था में लगाया गया था जो रविवार के सुबह खूंटी जलने से आग पकड़ लिया जहां ग्रामीणों ने उसे काफी मस्कत से बुझाया जिससे सैकड़ो घर मे अंधेरा छा गया विभाग द्वारा देर शाम 400 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया लेकिन समाचार लिखे जाने तक विद्युत आपूर्ति बहाल न हो सकी 

अवर अभियंता राजा प्रसाद ने बताया कि ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है चार्ज होने के उपरांत विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी

राज्य महिला आयोग की सदस्य ऋतु शाही का देवरिया मे आगमन 28 मई को

देवरिया के पी डब्लू डी के गेस्ट हाउस में  करेंगी जनसुनवाई

मनोज रूंगटा

रूद्रपुर देवरिया उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती ऋतु शाही का आगमन देवरिया में  28 मई को होगा वं पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में महिला जनसुनवाई करेंगी। 

इस जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य पीड़ित महिलाओं को न्याय सुनिश्चित करना और उनकी समस्याओं का प्रभावी त्वरित व प्रभावी समाधान करना है। जनसुनवाई के पश्चात जनपद के सामुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, बालिका/महिला गृह एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण भी करेगी

सेना के सम्मान में निषाद पार्टी ने निकाली शौर्य तिरंगा यात्रा, गुंजा भारत माता की जय के नारे

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेऩा के सम्मान में निषाद पार्टी द्वारा रुद्रपुर नगर मे शौर्य तिरंगा यात्रा निषाद पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ अजय सिंह की नेतृत्व मे निकाला गया जो रुद्रपुर नगर होते हुए वर्दगोनिया स्थिति से एस आर एस स्कूल के प्रागण मे समापन हुआ

तिरंगा यात्रा रविवार को सतासी इंटर कॉलेज के प्रांगण में प्रारंभ हुआ जो खजुआ चौराहा इमामबाड़ा तहसील बाईपास होते हुए रामलक्षन  के रास्ते बर्दगोनिया पहुंचा इस दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारों से पूरा वातावरण गूंज हुआ लोगों ने भारतीय सेना के जवानों के सम्मान में जोरदार नारे लगाएं

ऑपरेशन सिंदूर में सेना ने लिखी शौर्य की गाथा .अजय सिंह

निषाद् पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय सिंह ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सेना के जवानों ने अदम्य साहस के साथ पराक्रम दिखाया है वह काबिले तारीफ है पाकिस्तान कें द्घारा हमारी माता बहनों के सिंदूर उजाड़ने वाले आतंकवादियों को करारा जवाब दे दिया जहां हमारी सेना सम्मान के काबिल है

निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष योगेश निषाद में सेना के जवानों की तारीफ करते हुए उनके सम्मान में भारत माता की जय का नारा लगाया

शौर्य तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में जय सिंह निषाद ,महेश निषाद, मुन्नीलाल ,रामकिशन ,प्रभु निषाद ,महात्मा, गागू निषाद ,राम सिंह निषाद, गीता देवी,, कुसुम देवी ,,दशरथ निषाद, मलिक निषाद, हरपाल निषाद ,सुदामा निषाद सहित सैकडो निषाद पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे

शनिवार, 24 मई 2025

इंटर कालेज गनियारी में मनाई गई स्व कुंजबिहारी राव की पुण्यतिथि


रूद्रपुर देवरिया रुद्रपुर क्षेत्र के गनियारी स्थित श्री आनंद आदर्श कुंज बिहारी इंटर कॉलेज मे कालेज के  संस्थापक स्वर्गीय कुंज बिहारी राव की पुण्यतिथि सादगी के साथ मनाई गई। 

विद्यालय के प्रबंधक सुजान राव, प्रधानाचार्य  सत्येंद्र कुमार सहित विद्यालय परिवार ने उनके चित्र पर माल्यापर्ण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया

स्वर्गीय कुंज बिहारी राव पूर्वांचल के द्वितीय मालवीय थे पूर्व प्रधानाचार्य श्री राम राव

 पूर्व प्रधानाचार्य श्री राम राव ने स्व राव के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन सरल एवं सादगी से परिपूर्ण रहा।वे पूर्वांचल के द्वितीय मालवीय थे। उन्होने ग्रामीण अंचल में शिक्षा की ज्योति जलाई वह आज भी अनवरत जल रही है  

 चंद्रपाल राव ने कहा कि उन्होंने विद्यालय की स्थापना कर अभूतपूर्व कार्य किया।उनका पूरा जीवन शिक्षा के प्रति समर्पित रहा। उनका व्यक्तित्व ऐसा था कि लोग उनसे सहज रूप से प्रभावित हो जाते थे।

पुण्यतिथि पर उपस्थित कृष्णकांत सिंह नागेंद्र कुमार शाही अरविंद कुमार सिंह अभिषेक कुमार सिंह भुवनेश्वर सिंह राज बहादुर सिंह रुद्र प्रताप तिवारी पूर्व प्रधानाचार्य श्री राम  राव, बराव इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य वसंत कुमार मिश्रा पूर्व प्रधान इमरान खान राम,जन्म सिंह,द्वारिका सिंह आदि नेता पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया

देहात मंडल में चला अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर स्वच्छता अभियान

अहिल्याबाई होल्कर का जीवन संपूर्ण राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत वंधू उपेंद्र नाथ सिंह

रूद्रपुर देवरिया महान शासक व समाज समाज सुधारक अहिल्याबाई होलकर की 300 वी जयंती पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा रूद्रपुर विधान सभा क्षेत्र मे देहात मण्डल  सेक्टर के पचलड़ी स्थित शिव मंदिर पर स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 अभियान का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख ऊषा पासवान ने किया इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बंधु उपेन्द्र नाथ सिंह ने कहा कि , लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर नारी शक्ति, सेवा और सनातन मूल्यों की प्रतीक थीं। उनका जीवन संपूर्ण राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत है। स्वच्छता अभियान के माध्यम से हम उनके प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त कर रहे हैं।अहिल्याबाई ने अपने राज्य की सीमाओं के बाहर भारत-भर के प्रसिद्ध तीर्थों और स्थानों में मन्दिर बनवाए, घाट बँधवाए, कुओं और बावड़ियों का निर्माण किया, मार्ग बनवाए-काशी विश्वनाथ में शिवलिंग को स्थापित किया, 

कार्यक्रम स्वच्छता, वृक्षारोपण, विचार गोष्ठी व सेवा कार्य भी शामिल डी के यादव

भाजपा  युवा नेता डी के यादव ने बताया कि यह कार्यक्रम 21 मई से प्रारंभ है जो 31 मई तक चलेगा  कार्यक्रम स्वच्छता, वृक्षारोपण, विचार गोष्ठी व सेवा कार्य शामिल हैं।

स्वच्छता अभियान में रूद्रपुर देहात मण्डल अध्यक्ष रामसंतोष शुक्ला ज़िला उपाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा दिनेश पांडेय प्रमुख प्रतिनिधि राम सुधारे पासवान मण्डल मंत्री मनोज कुमार मंटू सिंह बबलू यादव उपेन्द्र वर्मा विजय प्रताप पाल नीतीश सिंह प्रिंस सिंह ब्रिजेश सिंह भोलू सिंह शिव कुमार सिंह शिवम् पाल आदि कार्यकर्ता थे

विद्युत कर्मचारियों की संभावित हड़ताल को लेकर प्रशासन सतर्क, कंट्रोल रूम स्थापित

तकनीकी नियंत्रण कक्ष के नोडल अधिकारी अपर उप जिलाधिकारी सदर अवधेश कुमार निगम हुये नामित

रुद्रपुर देवरिया निजीकरण को लेकर विद्युत कर्मचारी संघ द्वारा प्रस्तावित हड़ताल को लेकर सरकार ने कमर कली है जिसको लेकर शनिवार को अपर जिलाधिकारी प्रशासन जैनेंद्र सिंह एक बैठक की 

जैनेंद्र सिंह ने बताया कि पूर्वांचल व दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के निजीकरण के विरोध में कतिपय कार्मिक संगठनों ने 29 मई, 2025 से प्रदेशव्यापी हड़ताल की घोषणा की है। इस संभावित हड़ताल के दृष्टिगत प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार देवरिया में निर्बाध विद्युत आपूर्ति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार के समीप एक तकनीकी नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जो 24 घंटे कार्य करेगा।

नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर 05568-222261, 225351, 223331 तथा मोबाइल/व्हाट्सएप नंबर 9838238006 नम्वर जारी

इस नियंत्रण कक्ष के लिए दूरभाष नंबर 05568-222261, 225351, 223331 तथा मोबाइल/व्हाट्सएप नंबर 9838238006 निर्धारित किए गए हैं। नियंत्रण कक्ष का संचालन तीन पालियों में होगा। पहली पाली सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक, दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक और तीसरी पाली रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक संचालित होगी, जिसमें संबंधित कर्मियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है।

नियंत्रण कक्ष में उपस्थिति एवं प्राप्त सूचनाओं के संधारण हेतु दो रजिस्टर रखे जाएंगे, जिनकी जानकारी समय-समय पर नोडल अधिकारी को दी जाएगी। प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु नाजिर सदर को निर्देशित किया गया है। ड्यूटी पर तैनात कोई भी कर्मचारी बिना प्रतिस्थानी के ड्यूटी स्थल नहीं छोड़ेगा। हड़ताल के दौरान विद्युत आपूर्ति या संचालन से संबंधित किसी भी समस्या की सूचना नियंत्रण कक्ष के उपरोक्त नंबरों पर दी जा सकती है।

तकनीकी नियंत्रण कक्ष के नोडल अधिकारी के रूप में अपर उप जिलाधिकारी (सदर) देवरिया, अवधेश कुमार निगम को नामित किया गया है, जिनका मोबाइल नंबर 8887894561 है।

शुक्रवार, 23 मई 2025

एम ए राजनीति शास्त्र चतुर्थ सेमेस्टर की मौखिकी परीक्षा आज

रुद्रपुर देवरिया उपनगर स्थित रामजी सहाय पी जी कॉलेज के एम ए राजनीति शास्त्र चतुर्थ सेमेस्टर के समस्त कि  लघु शोध प्रबंधन की मौखिकी परीक्षा दिनांक 24 मई दिन शनिवार को प्रातः 11बजे से राजनीति शास्त्र विभाग में होगा

यह जानकारी डॉ आनंद मोहन अध्यक्ष,  राजनीति शास्त्र विभाग ने देते हुये समस्त अभ्यर्थी अपने लघु शोध ग्रंथ एवं प्रवेश पत्र के साथ निर्धारित समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने को कहा

तपती धूप को देखते हुए पूर्व विधायक ने हनुमान जी के मंदिर परिसर में लगवाया मैट

रुद्रपुर देवरिया देवरिया जनपद के विधानसभा रुद्रपुर क्षेत्र के रनिहवा स्थित स्थापित 51 फीट हनुमान जी के प्रतिमा कैंपस पर श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ तपिश भरी गर्मी को देखते हुए पूर्व विधायक पंडित सुरेश तिवारी ने पूरे मंदिर परिसर में मैट लगाया ताकि किसी श्रद्धालुओं को नंगे पैर चलने में दिक्कत न हो

बताते चले की गोरखपुर मंडल में सबसे ऊंची प्रतिमा 51 फीट हनुमान जी की रुद्रपुर माँ कुर्वार वार्ता मंदिर परिसर में स्थित है जिसकी स्थापना पूर्व विधायक पंडित सुरेश तिवारी ने कराया  जहां श्रद्धालु रोज पर्यटक के रूप में हजारों की संख्या में उपस्थित  रहते हैं विशेष मंगलवार व शनिवार को अत्यधिक भीड़ लगती है

अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर भाजपाइयों ने चलाया सफाई अभियान

 मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया मराठा साम्राज्य की महान शासक और समाज सुधारक देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300 वी जयंती के उपलक्ष में प्रदेश सरकार के निर्देश पर भाजपाइयो ने सफाई स्वच्छता अभियान चलाया 

शुक्रवार को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष छठ्ठठे लाल निगम  व  नगर मंडल अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के नेतृत्व में दूग्धेश्वर नाथ मंदिर सहित अन्य धार्मिक स्थलों का सफाई कर अभियान का शुरूआत  किया 

अहिल्याबाई होलकर नारी शक्ति ,धर्म और सामाजिक न्याय की प्रतिमूर्ति थी. छठठे लाल निगम

छठठे लाल निगम ने अहिल्या बाई होलकर के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुये कहा  कि वे यह नारी शक्ति ,धर्म और सामाजिक न्याय की प्रतिमूर्ति थी उन्होंने शासन को लोक कल्याण का माध्यम बनाकर भारतीय इतिहास में एक अ द्धितिय स्थान प्राप्त किया आज उनकी जयंती पर हमें उनके समाज सेवा स्वच्छता और समृद्धि के प्रति योगदान को याद करने का अवसर प्रदान करती है 31 मई तक चलेगा

 नगर मंडल अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि यह सफाई अभियान न केवल हमारे पर्यावरण को स्वच्छ रखने में मदद करेगा बल्कि सामुदायिक सहभागिता और जागरूकता को भी बढ़ावा देगा

 मोहन उपाध्याय ने कहा कि हम सभी को मिलकर उनके आदर्श को जीवित रखने का संकल्प लेना चाहिए

स्वच्छता अभियान में जितेंद्र गुप्ता इंजीनियर्स सुशील चन्द बहादुर गौतम विनोद सोनकर पंकज कनौजिया भोलू पांडे बृजेश शर्मा आदि लोग थे

गुरुवार, 22 मई 2025

विद्युत कर्मियों की प्रस्तावित हड़ताल के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी के अध्यक्षता मे हुयी बैठक

आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने की व्यापक कार्ययोजना हुयी तैयार

मनोज रूंगटा

रूद्रपुर देवरिया निजीकरण के विरोध में आगामी 29 मई से विद्युत विभाग के कुछ संगठनों द्वारा प्रस्तावित हड़ताल के मद्देनजर जिलाधिकारी देवरिया दिव्या मित्तल की अध्यक्षता व पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर की उपस्थिति में में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई।

 बैठक में जनपद में निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाए रखने हेतु रणनीति तैयार की गई और आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई

वैकल्पिक संसाधनों के रूप में लोक निर्माण विभाग के 32, आरईएस के 21 के 20, नलकूप विभाग के 18, जल निगम (ग्रामीण व शहरी) के 5-5 तथा सिंचाई विभाग के 9 अभियंताओं के  साथ  विद्युत कार्यों में दक्ष 33 पूर्व सैनिकों तथा 350 आईटीआई छात्र चिन्हित 

जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में वैकल्पिक संसाधनों के रूप में लोक निर्माण विभाग के 32, आरईएस के 21 के 20, नलकूप विभाग के 18, जल निगम (ग्रामीण व शहरी) के 5-5 तथा सिंचाई विभाग के 9 अभियंताओं की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। साथ ही, विद्युत कार्यों में दक्ष 33 पूर्व सैनिकों तथा 350 आईटीआई छात्रों को चिन्हित किया गया है। इन्हें आवश्यक प्रशिक्षण देकर हड़ताल की स्थिति में शिफ्टवार तैनात किया जाएगा।

मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों सहित सभी संवेदनशील व जनोपयोगी स्थलों पर निर्बाध गति से विद्युत आपूर्ति होगी सुनिश्चित 

उन्होंने बताया कि जनपद में कुल 43 विद्युत उपकेंद्र (33/11 केवी) और 4 उच्च क्षमता उपकेंद्र (132/33 केवी) संचालित हैं।इन सभी केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों सहित सभी संवेदनशील व जनोपयोगी स्थलों पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। इसके अतिरिक्त नगर निकायों को पेयजल टंकियों की आपूर्ति हेतु वैकल्पिक व्यवस्थाओं के निर्देश भी दिए गए हैं। लोक महत्व के स्थलों पर जनरेटर भी पूर्व से तैयार रखे जाएंगे।

बैठक में एडीएम प्रशासन श्री जैनेंद्र सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद कुमार वर्मा, अधीक्षण अभियंता विद्युत श्री अमित कुमार सिंह, सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल (अवकाशप्राप्त) श्री सुधाकर त्यागी, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी श्री अनिल कुमार जाटव, राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य श्री शोभनाथ सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित थे

सरकारी भवनों की रंगाई-पुताई गाय के गोबर से बने इको-फ्रेंडली पेंट से होगी

गाय के गोबर से निर्मित इको-फ्रेंडली पेंट से पर्यावरण-अनुकूल वातावरण का निर्माण होगा, बल्कि स्थानीय किसानों को भी मिलेगा आर्थिक लाभ .डी.एम

मनोज रूंगटा

रूद्रपुर देवरिया गाय के गोबर से निर्मित इको-फ्रेंडली पेंट सभी सरकारी भवनों की रंगाई पुताई की जाय इसके लिए नगर पालिका परिषद, गौरा बरहज की गौशाला में गोबर से पेंट बनाने का प्लांट स्थापित किया गया है। यह प्लांट सरकारी और निजी भवनों की रंगाई-पुताई के लिए विभिन्न रंगों में उच्च गुणवत्ता वाला पेंट उचित दरों पर उपलब्ध करा रहा है।

जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने कहा. सरकारी और निजी भवनों की रंगाई-पुताई के लिए विभिन्न रंगों में उच्च गुणवत्ता वाला पेंट उचित दरों पर उपलब्ध करायेगा गौरा बरहज की गौशाला में लगा प्लांट

यह वात जिलाधिकार दिव्या मित्तल ने गुरुवार को  मुख्य विकास अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को अवगत कराया है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा के अनुपालन में जनपद के सभी सरकारी भवनों और कार्यालयों की रंगाई-पुताई गाय के गोबर से निर्मित इको-फ्रेंडली पेंट से की जाए। 

जिलाधिकारी ने बताया कि नगर पालिका परिषद, गौरा बरहज की गौशाला में गोबर से पेंट बनाने का प्लांट स्थापित किया गया है। यह प्लांट सरकारी और निजी भवनों की रंगाई-पुताई के लिए विभिन्न रंगों में उच्च गुणवत्ता वाला पेंट उचित दरों पर उपलब्ध करा रहा है।

उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री ने सभी सरकारी कार्यालयों में गोबर से बने पर्यावरण-अनुकूल पेंट के उपयोग पर जोर दिया है, ताकि किसान परिवारों की गायों के गोबर का बेहतर उपयोग हो सके जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए सभी सरकारी और निजी भवनों की रंगाई-पुताई के लिए गौरा बरहज नगर पालिका से निर्धारित मूल्य पर पेंट प्राप्त कर उपयोग करें। इससे न केवल पर्यावरण-अनुकूल वातावरण का निर्माण होगा, बल्कि स्थानीय किसानों को भी आर्थिक लाभ मिलेगा।

मंगलवार, 20 मई 2025

देश के सैनिकों के सम्मान में नगर में निकला शौर्य तिरंगा यात्रा

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा नगर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें एमएलसी विधायक समेत अनेक भाजपा नेता शामिल हुए सभी ने देश के सैनिकों के सम्मान में जमकर नारा लगाए ,यात्रा नगर में भम्रण करते हुए बस स्टेशन पर पूरी हुई शौर्य तिरंगा यात्रा उपनगर स्थित रामजी सहाय पीजी कॉलेज से शुरू होकर चौराहा पुन्नी साहू चौराहा पक्का चौक होते हुए बस स्टेशन पहुंचा इस दौरान भारत माता की जय वंदे मातरम के नारों से पूरा वातावरण गुज उठा लोगों ने भारतीय सेना के जवानों के सम्मान में जोरदार नारे लगाए इसके पूर्व सैनिकों के सम्मान में एम एल सी डॉक्टर रतनपाल सिंह स्थानीय विधायक जयप्रकाश निषाद क्षेत्रीय उपाध्यक्ष छठठे लाल निगम वंधु उपेन्द्र  सिंह ब्लॉक प्रमुख उषा पासवान जिला मंत्री महेश मणि सहित भाजपा नेताओं ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. रामजी सहाय के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया

सेना पर गर्व जिन्होंने देश के लिए अदम्य साहस और वीरता का दिया परिचय जयप्रकाश निषाद

विधायक जयप्रकाश निषाद ने कहा कि हमें अपनी सेना पर गर्व है जिसने पाकिस्तान के अंदर घुसकर अदम्य साहस और वीरता का परिचय देते हुए आतंकवाद पर करारा प्रहार किया यह हमारे लिए गौरव अत्यंत गौरव का क्षण है

भारतीय सेना ने रचा वीरता का इतिहास एमएलसी डॉक्टर रतनपाल सिंह

विधान परिषद सदस्य डॉक्टर रतनपाल सिंह ने कहा कि भारतीय सेना में अपने अद्भुत शौर्य और पराक्रम का परिचय देते हुए भारतीय सेवा के वीरता का इतिहास रच दिया

तिरंगा यात्रा में भाजपा के वरिष्ठ नेता संगम धर द्विवेदी पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुभाष चंद्र मद्धेशिया मोहन उपाध्याय कौशल किशोर सिंह रमेश सिंह जय बहादुर गौतम नगर मंडल अध्यक्ष दिलीप जायसवाल पकड़ी मंडल अध्यक्ष ऋषि सिंह राम लक्षन मंडल अध्यक्ष वैभव सिंह राम संतोष शुक्ला गिरीश नारायण सिंह कमलेश सिंह भगवान यादव अंशुल त्रिपाठी इंजीनियर सुशील चंद रमेश गुप्ता लक्ष्मीकांत गुप्ता जितेंद्र गुप्ता सुनील गुप्ता शिवम श्रीवास्तव अरविंद शुक्ला जिला पंचायत सदस्य सुनील निषाद कर्मवीर सोलंकी डीके यादव मनीष गुप्ता आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे

सोमवार, 19 मई 2025

करोड़ों रुपए खर्च के बावजूद अमृत सरोवर की स्थिति बदहाल

बेलवा दुबौली का अमृत सरोवर अन्य के लिए नसीहत

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया जल संकट के दौर में पानी की एक-एक बूंद आवश्यक है जल संरक्षण को बढ़ावा देना है सरकार ने अमृत सरोवर योजना लागू किया जिसे  बेहतर वनाने हेतू सरकार ने ग्राम पंचायत में पानी की तरह पैसा खर्च किया इसके बावजूद भी रुद्रपुर विकासखंड में चिन्हित 21 अमृत सरोवरों का हाल इक्का-दुक्का को छोड़कर दयनीय स्थिति में है जिसको लेकर ग्राम पंचायत के अधिकारी एवं मनरेगा के ए पी ओ  चुप्पी साधे बैठे हैं बताते चले की सरकार की योजना में अमृत सरोवर एक महत्वपूर्ण योजना है जिसमें गांव वासियों के लिए अमृत सरोवर पर हर सुविधा उपलब्ध हो

रुद्रपुर विकासखंड में 21 ग्राम सभा में अमृत सरोवर बनाए गए हैं जहां कुछ को  छोड़कर खुदाई के नाम पर लाखों रुपए खर्च कर दिया गया वही ग्राम सभा वेलवा दुबौली खोपा, ईशरपुरा का अमृत सरोवर अन्य चिन्हित स्थान मैं बने अमृत सरोवर इन प्रधानों के लिए नसीहत बना है

रुद्रपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत सिलहटा में अमृत सरोवर पर लाखों खर्च किया गया जहां सुविधा के नाम पर मात्र एक सीड़ी निर्माण धीन है वही हाल रमपुरवा का है ग्राम धर्मपुर में एक सीड़ी का निर्माण है जहां कूड़ा करकट से पटा हुआ है ग्राम अनुसा का अमृत सरोवर में गंदगी की भरमार है पूरा सरोवर जलकुंभी से पटा है ग्राम रामचक ,धर्मपुर ,सतुआभार, रतनपुर ,निवही ,विट्ठलपुर, भगवान माझा ,बिशनपुर बगही जमीरा, लालपुर परासिया, मनिहरपुर, शीतल माझा के बने सरोवर का भी वही हाल है जहां लाखों खर्च कर कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है ग्राम ईश्वरपुरा खोपा में प्रधान द्वारा बाउंड्री वॉल है वहां बैठने के लिए भी सुविधा है लेकिन सरोवर में पानी कम है ग्राम खोरमा का अमृतसरोवर  सूखा है कम्मोवेस सभी चयनित ग्राम सभा के अमृत सरोवर का यही हाल है जहां सरकार का पैसा लाखों खर्च हुआ परन्तु सुविधा कोई नहीं है फर्क इतना है कि पोखरी को अमृत सरोवर का नाम दे दिया गया

शौर्य तिरंगा यात्रा को लेकर रुद्रपुर सभागार में हुई तैयारी बैठक

मनोज रूंगटा

रूद्रपुर देवरिया ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना के सम्मान में भारतीय जनता पार्टी द्वारा नगर में निकाले जाने वाले शौर्य तिरंगा यात्रा को लेकर रुद्रपुर ब्लाक सभागार में एक तैयारी बैठक हुई

सैनिकों के सम्मान में आज निकलेगी शौर्य तिरंगा यात्रा

तैयारी बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय उपाध्यक्ष छठठे लाल निगम वरिष्ठ भाजपा नेता संगम धर द्विवेदी ने कहां की यह यात्रा वीर सैनिकों के सम्मान में मंगलवार को रामजी सहाय पीजी कॉलेज से निकाली जायेगी जो उपनगर के जमुनी चौराहा पुन्नी चौराहा पक्का चौक होते हुए बस स्टेशन पर समाप्त होगी तिरंगा यात्रा का शुभारंभ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व रामजी सहाय जी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ प्रारंभ होगा नगर मंडल अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने शौर्य तिरंगा यात्रा में क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों से शामिल होने की अपील की 

बैठक में जिला मंत्री महेश मणि पूर्व अध्यक्ष सुभाष चंद्र मद्धेशिया रमेश सिंह मोहन उपाध्याय गिरीश नारायण सिंह कमलेश सिंह देहात मंडल अध्यक्ष राम सन्तोस शुक्ला राम लक्षण मंडल अध्यक्ष वैभव सिंह पकड़ी मंडल अध्यक्ष ऋषि सिंह जय बहादुर गौतम राम सुधारे पासवान कौशल किशोर सिंह तेज प्रताप गुप्ता सुनील गुप्ता जितेंद्र गुप्ता  शिवम श्रीवास्तव आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे

रविवार, 18 मई 2025

स्मार्ट मीटर लगने से उपभोक्ताओं को मिलेगी सुविधा .प्रोजेक्ट मैनेजर अजय कुमार

विभागीय एप के माध्यम से उपभोक्ता कर सकते है सभी जानकारी प्राप्त ई.करीम अहमद

मनोज रूंगटा

रूद्रपुर देवरिया बिजली की चोरी रोकने व उपभोक्ताओं के बिल न मिलने के झंझट को लेकर कार्य दायी संस्था जीनस कंपनी द्वारा उपभोक्ताओं के दरवाजे पर स्मार्ट मीटर लगाया जा रहा हैं जिसको लेकर लोगों में तमाम तरह की भ्रांतियां पैदा है 

 कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर अजय कुमार ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगने से आए दिनो उपभोक्ताओं के विद्युत बिलों में हो रहे गड़बड़ियों से निजात मिलेगी तथा विभागीय एप के माध्यम से उपभोक्ता सभी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे

कंपनी के इंजीनियर करीम अहमद पंकज सिंह ने बताया कि स्मार्ट मीटर की कई फायदे हैं जो मीटर रीडिंग को अपने आप ऑपरेट को ट्रांसफर कर देता है स्मार्ट मीटर पर  डिजटल  डिस्प्ले आता है जिससे आप अपने द्वारा उपयोग की जाने वाली ऊर्जा की अपडेट जानकारी देख सकते हैं यह बिजली मीटर रीडिंग का एक आसान और सुविधा जनक तरीका है 

स्मार्ट जीनस मीटर वास्तव में ऊर्जा बचाने में आपकी मदद कर सकता है


शनिवार, 17 मई 2025

विद्यालय के उत्कृष्ट टॉप टेन छात्रों को एमएलसी डा .रतन पाल सिंह ने किया सम्मानित

  सम्मान पाकर  मेघावी छात्रों के खिले चेहरे


रुद्रपुर देवरिया शनिवार को बेलकुण्डा स्थित सीएस मेमोरियल इंटरमीडिएट कालेज  सभागार मे सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमे हाईस्कूल व इंटर के टॉप टेन मेधावियों को  मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य डा. रतनपाल सिंह द्वारा लैपटॉप व घड़ी प्रदान कर सम्मानित किया गया

विद्यालय के प्रवंधक गोकुल सिंह ने अतिथियों का अंग वस्त्र प्रदान कर किया स्वागत 

मुख्य अतिथि डा रतनपाल सिंह ने मेधावियों विद्यार्थियों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम व लगन का परिणाम है कि सीएस मेमोरियल इंटर कॉलेज की विद्यार्थी टॉपटेन सूची में है सभी मेधावी आने वाले समय में बेहतर शिक्षा ग्रहण कर अपना भविष्य उज्ज्वल बनाएं विद्यालय के प्राधानाचार्य ने कहा कि हमारे विद्यालय के छात्र लगातार 11  साल जिला टाप टेन में स्थान प्राप्त करते आ रहे हैं।

अतिथियों द्वारा हाईस्कूल के जिले में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली अमृता मौर्या कोलैप टॉप ,अदिति सिंह, अनान्या शर्मा, स्मिता साहनी, श्रेया सिंह, प्रिती मौर्या,नेहा मौर्या, को मेडल व घड़ी  तथा इंटर में  संयुक्त रुप से जिले में 10 वां स्थान प्राप्त करने वाले अजय कुमार निषाद,ज्योति मौर्या को लैपटॉप, अंकिता, स्नेहा त्रिपाठी, नितिन गुप्ता, शीतल निषाद,अमित मौर्या को मेडल और घड़ी देकर पुरस्कृत किया गया जहा सम्मान पाकर मेधावियों के चेहरे खिल उठे

सम्मान समारोह में विद्यालय के प्राधानाचार्य गोकुल सिंह, प्रबंधक चन्द्रभान सिंह,जिला पंचायत सदस्य सुनिल निषाद, अंकित प्रताप सिंह,मंटन सिंह, अरविंद सिंह, विज्ञान सिंह, रत्नेश त्रिपाठी, योगेन्द्र निषाद, सहित अभिवाहक गण मौजूद थे संचालन रामाकांत निषाद ने किया

सी एच सी रुद्रपुर मे विश्व हाइपरटेंशन दिवस पर लगा शिविर निःशुल्क हुयी जाँच

 हाइपरटेंशन की समस्या से वचने  के लिए अपने डाइट पर दें विशेष ध्यान- डा० एस के राव

रुद्रपुर देवरिया राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत शनिवार को सी एच सी रुद्रपुर मे विश्व हाइपरटेंशन दिवस शिविर का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ अधीक्षक डा० एस के राव ने शिविर का फीता काटकर किया गया  शिविर में एनसीडी की  टीम द्घारा  बीपी 65 , सुगर 15 मरीज साथ साथ हाइपरटेंशन के 8 मरीजो का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया 

शिविर मे बीपी 65 , सुगर 15 मरीज के साथ  हाइपरटेंशन के 8 मरीजो का किया गया स्वास्थ परीक्षण

अधीक्षक डा० राव ने कहा कि उच्च रक्तचाप बहुत ही घातक बीमारी है। यह समस्या अनियमित खानपान और खराब जीवनशैली के कारण होती है। हाइपरटेंशन की वजह से हार्ट ,किडनी की दिक़्क़त होने की संभावना बढ़ जाती है। हाइपरटेंशन बीमारी के बारे में शिविर के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है । 

एनसीडी नोडल अधिकारी डा० हरि मोहन पांडेय ने बताया कि भोजन में पालक और पत्तेदार सब्जियां को खाना चाहिए। वहीं फल में केला, तरबूज, जामुन खाना चाहिए। सेहतमंद रहने के लिए जरूरी है कि आपका ब्लडप्रेशर 120और 80 मिलीमीटर के बीच रहे। इससे ज्यादा ब्लड प्रेशर होने पर व्यक्ति हाइपरटेंशन का शिकार हो जाता है। 

 इस दौरान डा० एस के राव, डा० हरि मोहन पांडेय, बीएचडब्लू विकास कुमार, एनसीडी स्टाफ नर्स अंकिता सिंह,  एनसीडी काउंसलर शिल्पी, एलटी चंदन मधुकर, एआरओ जय प्रकाश यादव आदि स्टाफ थे

संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन. 26 प्रार्थना पत्र में मात्र तीन का हुआ निस्तारण

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन मुख्य राजस्व अधिकारी जलराजन चौधरी की अध्यक्षता में किया गया जहां कुल 26 प्रार्थना पत्र पड़े जिसमें मात्र तीन राजस्व का निस्तारण किया गया समाधान दिवस में राजस्व संबंधित नाली खंडजा चक मार्ग आदि के मुद्दा छाए रहे

मुख्य राजस्व अधिकारी ने पूर्व में पड़े प्रार्थना पत्र का अवलोकन किया तथा संबंधित को तत्काल प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने का आदेश दिया समाधान दिवस में राजस्व के 13 पुलिस के पांच विकास के दो शिक्षा एक खाद एवं रसद एक तथा अन्य के चार प्रार्थना पत्र पड़े जिसमें राजस्व के तीन का निस्तारण कर दिया गया समाधान दिवस में एस डी एम हरिशंकर लाल तहसीलदार चंद्रशेखर वर्मा नायव तहसीलदार अनिल तिवारी सहित संबंधित विभाग के अधिकारी व राजस्व कर्मी उपस्थित थे

40 लाख की लागत से धोबी घाट का होगा सौंदरीकरण

बथुआ रिवर फ्रंट की तरह धोबी घाट पर छठ घाट का होगा निर्माण सुधा निगम

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर नगर पंचायत के लाला टोली वार्ड के बस स्टेशन स्थित धोबी घाट का निर्माण 40 लाख की लागत से नगर पंचायत द्वारा कराया जाएगा जो बथुआ रिवर फ्रंट की तरह छठ घाट का निर्माण धोबी घाट पर होगा

 नगर पंचायत अध्यक्ष सुधा निगम में देते हुए बताया कि लाला टोली वार्ड स्थित धोबी घाट पर नगर पंचायत की लगभग पांच कट्ठा जमीन है जिसर नगर पंचायत द्वारा बथुआ रिवर फ्रंट की तरह छठ घाट का निर्माण होगा जिसके लिए निविदा कर दी गई है उन्होंने बताया कि बस स्टेशन, रामचक, ललाटोली तहसील रोड आदि के  के निवासियों को छठ के त्योहार पर छठ पूजा करने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था जिसको देखते हुए बथुआ रिवर फ्रंट के तर्ज पर धोबी घाट  पर छठ घाट का निर्माण कराया  जाएगा जिससे वर्ती महिलाओं को पूजा करने में सुविधा होगी

गुरुवार, 15 मई 2025

पति सहित चार पर मारपीट व दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज

 रुद्रपुर देवरिया सुरौली थाना क्षेत्र के जोकहां खास निवासी सविता देवी पुत्री स्व हरीनाथ के तहरीर पर मदनपुर पुलिस ने पति समेत 4 के विरुद्ध मारपीट व दहेज उत्पीड़न का मुकदमा पंजीकृत किया है सविता देवी मदनपुर पुलिस को दिए गए तहरीर में सविता यादव ने कहा कि मेरी शादी 31 में 2022 को मदनपुर थाना क्षेत्र के हरनहीं निवासी मंगेश पुत्र सुर्यनाथ के साथ हुई थी जहां मेरे पिता ने हैसियत के मुताबिक दान दहेज दिया था

परिवार वाले मुझे दो माह तक ठीक-ठाक रखें जहां पुनः दहेज में मोटरसाइकिल की मांग करने लगे मेरे परिजन द्वारा असमर्थता जताने पर मुझे मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए मेरे घर भेज दिया

पुलिस में सविता के तहरीर पर पति  सास , जेठ  ,जेठानी  के विरुद्ध 323 504 506 498 ए के तहत मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई कर रही है

नगर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान. मची खलबली

अतिक्रमण  हटाओ अभियान  रहेगा जारी एस डी एम हरिशंकर लाल

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर नगर में बढ़ते अतिक्रमण से हो रहे जाम को लेकर गुरुवार के सायं एस डी एम हरिशंकर लाल के नेतृत्व में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी नितेश गौरव नेअपने कर्मियों के साथ बस स्टेशन से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू कर रुद्रपुर समुदायिक  अस्पताल तक अतिक्रमण हटाया जहां सड़क पर  अतिक्रमण किये 20 दुकानदारों से 20 हजार का जुर्माना लगाया तथा सड़क के पटरी पर  अतिक्रमण किये दुकानदारों को चेतावनी दी 

अतिक्रमण हटाओ अभियान में तहसीलदार चंद्रशेखर वर्मा थाना प्रभारी रणजीत सिंह भरोदिया नायव तहसीलदार अनिल तिवारी शहीद नगर पंचायत के कर्मचारी उपस्थित थे

 एसडीएम हरिशंकर लाल ने मदनपुर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी नीतीश गौरव व थानाध्यक्ष के साथ मदनपुर में अतिक्रमण किए दुकानदारों को चेतावनी दी और कहा कि शीघ्र स्वयं अतिक्रमण हटा ले वरना अभियान चला कर कार्रवाई की जाएगी

हीट वेव के बढ़ते प्रकोप में जनता के लिए नगर में एक भी प्याऊ नहीं

मनोज रूगंटा

रुद्रपुर देवरिया मई माह में ही चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों से मौसम का मिजाज काफी तीखा हो गया है  गर्मी के चलते आदमी से लेकर पशु पक्षी तक वेहाल हो गए हैं परंतु नगर में जनता के लिए एक भी प्याऊ नहीं लगा है जबकि सरकार द्वारा 29 में से लेकर 5 जून तक हीट वेव को लेकर सतर्कता वरतने को कहा जा रहा है

  गर्मी का प्रकोप चरम सीमा पर

मई के प्रथम माह मौसम सामान्य रहा लेकिन दो-तीन दिन से अचानक मौसम काफी तेज हो गया और धूप के साथ गर्मी का प्रकोप भी बढ़ गया हीट वेव के चलते लोग भी वेहाल हो रहे हैं जिससे सड़कों पर निकलते लोगों के लिए तीखे धूप का सामना करना पड़ रहा है वही नगर में राहगीरों के लिए एक भी प्याऊ नहीं लगाया गया है जबकि बड़े-बड़े समाजसेवी समाज की सेवा करने के लिए अपना दावा ठोकते रहते हैं और मीडिया के सुर्खियों में बने रहते हैं अभी तक कोई समाजसेवी नगर में एक भी प्याऊ नहीं लगाया जिससे आमजन बेहाल है

मोटरसाइकिल के ठोकर से घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर नगर वरई वार्ड निवासी राकेश पुत्र स्वर्गीय राम नगीना की मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई पुलिस में ...