मंगलवार, 4 मार्च 2025

ऑपरेशन कब्जा मुक्ति अभियान के तहत एसडीएम ने प्रधानों के संघ की बैठक

एस डी एम ने ग्राम प्रधानों को डुग्गी पिटवाकर  मुनादी करवाने का दिया निर्देश

 मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया ऑपरेशन कब्जा मुक्ति अभियान के तहत जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के निर्देश पर रुद्रपुर तहसील सभागार में एस डी एम हरिशंकर लाल की अध्यक्षता में ग्राम प्रधान व हल्का के लेखपाल एवं कांनुगो के संग समीक्षा वैठक किया गया

बैठक में ग्राम सभा की सुरक्षित भूमि चकमार्ग .खालिहान चारागाह आदि पर अतिक्रमण व अवैध कब्जा के संबंधी में जानकारी प्राप्त की गई तथा प्रधानों से सरकारी भूमि की खतौनी लेने का  निर्देश दिया गया ताकि धरातल पर कार्रवाई होने से पूर्व कोई कानूनी अड़चन न आवे इसलिए प्रधानों से प्रस्ताव भी मांगा गया

बैठक में उपस्थित  प्रधान महेंद्र गुप्ता ग्राम कोइलगड़हा के प्रधान अन्नू श्रीवास्तव ग्राम कममेल बनरही के रामविलास यादव ग्राम ईश्वरपुरा के प्रधान अनिरुद्ध चौधरी आदि ने अपने गांव के अतिक्रमण आदि समस्या को लेकर अवगत कराया एस डी एम ने सभी से प्रस्ताव बना कर देने को कहा

 अतिक्रमणकारियों स्वयं अतिक्रमण हटा ले वरना होगी विधि कार्रवाई एसडीएम

 एस डी एम हरिशंकर लाल ने कहा कि शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी के आदेश क्रम में कब्जा मुक्ति अभियान 15 मार्च से चलाया जाएगा जिसके लिए प्रधानों के साथ बैठक कर समस्या के बारे में जानकारी प्राप्त की गई है इसमें किसी प्रकार की कोताही क्षम्य नहीं होगी प्रथम चरण में उपयोगिता की भूमि जैसे रास्ता चकरोड खेल का मैदान चारगाह पोखरी खाद का गड्डा आदि से अति क्रमण हटाया जाएगा अतिक्रमणकारियों स्वयं अतिक्रमण हटा ले वरना विधिक कार्रवाई कर अतिक्रमण हटाया जाएगा

द्धितीय चरण ग्राम समाज की भूमि जैसे नवीन परती बंजर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी इसके पूर्व गांव में डुग्गी मुनादी तथा नोटिस के माध्यम से लोगों को सूचित किया जाएगा ताकि स्वयं अपने अवैध कब्जे को हटा लें अन्यथा विधिक कार्रवाई की जाएगी

 बैठक में तहसीलदार चंद्रशेखर वर्मा नायब तहसीलदार अनिल तिवारी हल्का के लेखपाल कांनुगो सहित ग्राम प्रधान उपस्थित थे

सोमवार, 3 मार्च 2025

रुद्रपुर कोतवाली में जप्त वाहनों की हुई नीलामी

 नीलामी में सात लोगों ने लिया भाग अधिकतम बोली लगी 80 हजार

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर कोतवाली में ऑपरेशन क्लीन के तहत घटना दुर्घटना व अन्य वारदात में शामिल जप्त हुए दो पाहिया वाहनो की नीलामी तहसीलदार चंद्रशेखर वर्मा की अध्यक्षता में किया गया जिसमे सात दुकानदारों ने भाग लिया जिसमें अधिकतम बोली 80 हजार की  लगाने वाले दुकानदार ने नीलामी में वाहन प्राप्त किया

सोमवार को तहसीलदार चंद्रशेखर वर्मा की अध्यक्षता में क्षेत्राधिकारी अंशुमन श्रीवास्तव के नेतृत्व में 27 वाहनों की नीलामी की प्रक्रिया शुरू हुई जिसमें सात दुकानदारों ने 50 हजार की जमानत राशी जमा कर बोली मे भाग लिया  प्रथम बोली 50 से शुरू होकर अधिकतम बोली 80 हजार तक लगाने वाले दुकानदार मनीष जायसवाल को नीलामी का वाहन दिया गया 

आर टीओ ने निर्धारित किया था 27 वाहनो का 44.600

थाना प्रभारी रतन पांडे ने बताया कि आर टीओ ने कुल वाहनो  की कीमत 44600 निर्धारित किया था अब तक 134 गाड़ियों की नीलामी हो चुकी है

रविवार, 2 मार्च 2025

रा.से.यो ने चलाया स्वच्छता जागरूकता अभियान

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर निबही मार्ग स्थित पंडित श्री कृष्ण उपाध्याय महिला महाविद्यालय  में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय के छठवें दिन के प्रथम सत्र में स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें स्वयंसेविकाओं ने महाविद्यालय के समीप सहन कोट माता मंदिर की, नागरिक दायित्व बोध की भावना के साथ साफ़-सफ़ाई की तथा जागरूकता रैली के अंतर्गत छात्राओं द्वारा *जन-जन का यह नारा है भारत को स्वच्छ बनाना है* का नारा दिया गया।

द्वितीय सत्र में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चतुर्भुज शुक्ला ने अपने सम्वोधन मे कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना छात्र-छात्राओं को सृजनात्मक एवं रचनात्मक कार्यों के प्रति प्रेरित कर समाज सेवा का अवसर प्रदान करता है तथा उनके व्यक्तित्व को निखारता है   मोहन उपाध्याय ने अपने संबोधन से छात्राओं का मनोबल बढ़ाया एवं विद्यार्थी जीवन में समय के महत्व को विशेष रूप से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ० शारदा राय तुषारकांत पाठक, ऋषिकेश यादव, अरविंद कुमार मद्धेशिया, नंदलाल यादव, भीमसेन, श्रीमती आशा यादव, मेघना निगम, कंचन, प्रतिभा, धर्मेंद्र पासवान इत्यादि उपस्थित थे

जी.के प्रतियोगिता में एल बीआर पब्लिक स्कूल के बच्चों ने लहराया परचम

दो माह पूर्व देवरिया जनपद में जी के प्रतियोगिता का हुआ था आयोजन

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया देवरिया जनपद में आयोजित हुये जी के प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्रों को रघवापुर स्थित ओम एस्ट्राल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रविवार को आयोजित वार्षिकोत्सव में रुद्रपुर नगर स्थित एल वी पब्लिक स्कूल के आए बच्चों को सदर विधायक डा सलभ मणि त्रिपाठी द्वारा पुरस्कार वितरण कर सराहना  की गई

बताते चले की वीते दो माह पूर्व देवरिया नगर के राघव नगर स्थित स्कॉलर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में देवरिया सहित अन्य जनपदों के विद्यालयों के छात्रों का जी के प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें कुल 22 छात्र मेरिट में स्थान प्राप्त किया था जिसमें रुद्रपुर नगर स्थित एल वी आर पब्लिक स्कूल के चार छात्रों ने मेरिट में स्थान प्राप्त किया जहां आज रविवार को आयोजित बार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि सदर विधायक सलभ मणि त्रिपाठी  व विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने युग निर्माण सीनियर सेकेंडरी स्कूल के कक्षा 8 के छात्र आदित्य श्रीवास्तव प्रथम . कंप्यूटर सेट तथा एल बीआर पब्लिक स्कूल के कक्षा 7 की छात्रा अवंतिका पांडे क्लास 9 का छात्र दिव्यांशु पाल द्धितीय तथा कक्षा 9 के छात्रा तान्या गुप्ता तृतीय स्थान पाने को टैव तथा पांचवें स्थान पर आए वेदांत पांडे को मेडल व प्रशक्ति पत्र देकर सम्मानित किया

विधायक सलभ मणि त्रिपाठी में एल वी आर पब्लिक स्कूल के बच्चों की सरहना करते हुए कहा कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में एक ही विद्यालय के चार छात्रों मेरिट में आना विद्यालय के अनुशासन एवं गुणवत्ता प्रदर्शित करती है इसके लिए विद्यालय परिवार बधाई के पात्र है

 विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह में विद्यालय की उज्जवल भविष्य की कामना की 

ओम एस्टॉल के निदेशक एस के द्विवेदी ने विद्यालय की प्रशंसा करते हुए विद्यालय के प्रबंधक मनोज कुमार को बधाई देते हुए स्कूल के बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की

स्मार्ट मीटर लगाने के नाम पर धन उगाही

स्मार्ट मीटर आरमड केबल के साथ निशुल्क . एक्सियन बीके सिंह

रूद्रपुर देवरिया  उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन द्वारा नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में बिलिंग न होने की आ रही शिकायत को लेकर उपभोक्ताओं के घर स्मार्ट मीटर लगाया जाना है जिसके लिए कार्य संस्था एजेंसी नियुक्त है

रुद्रपुर नगर में कार्य दायी संस्था द्वारा लगाया जा रहा है स्मार्ट मीटर व अलमर्ड केबल लगाए जाने के नाम पर पैसा लिया जा रहा है जिसकी शिकायत उपभोक्ताओं ने गौरी बाजार एक्सियन  बीके सिंह से की दुग्धेश्वर नाथ वार्ड के निवासी बिंदु देवी धनेश जगदीश रामवृक्ष सुनीता देवी सोनी देवी ने बताया कि ठेकेदार द्वारा प्रति व्यक्ति ₹200 पोल पर चढ़कर केवल जोड़ने तथा मीटर लगाने के नाम पर पैसा लिया गया है 

 भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने स्मार्ट मीटर में पैसा लेने के आ रही शिकायत पर सोशल मीडिया पर पैसा न देने की अपील करते हुए कहा कि स्मार्ट मीटर और केवल सरकार द्वारा निशुल्क है 

एक्सियन  बीके सिंह ने बताया कि उपभोक्ताओं की शिकायत आई है जिस पर जांच कर कार्य दायी संस्था को दंडित किया जाएगा और कहा कि स्मार्ट मीटर केबल के आवश्यकता अनुसार निशुल्क है

रुद्रपुर कोतवाली में ऑपरेशन क्लीन के तहत जप्त वाहनों की नीलामी आज

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के घटना दुर्घटना या अन्य वारदात में शामिल जप्त वाहनों की नीलामी सोमवार को की जाएगी 

इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति में देते हुए बताया गया कि वाहन स्वामी द्वारा अपने वाहन अवमुक्त नहीं करने की दशा में माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश के अनुपालन क्रम में उप जिलाधिकारी रुद्रपुर द्वारा ऑपरेशन क्लीन के तहत रुद्रपुर में जप्त 27 वाहनों की नीलामी किया जाएगा

बुधवार, 26 फ़रवरी 2025

महाशिवरात्रि पर दुग्धेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का उमड़ा जन सैलाब


रुद्रपुर देवरिया पौराणिक तीर्थ स्थल रुद्रपुर स्थित  दुग्धेश्वर नाथ मंदिर में महा शिवरात्रि के पावन पर पर श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ा रहा जहां आरती के उपरांत देर शाम तक लगभग पाचँ  लाख श्रद्धालुओं ने अर्घा के माध्यम से भगवान शिव का जलाभिषेक किया पुलिस प्रशासन के साथ वालंटियर व हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता का भीड़ को कंट्रोल करते नजर आये इस दौरान जिलाधिकारी देवरिया दिव्या मित्तल व पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने मेला का जायजा लिया 

 प्रयागराज में लगे कुंभ मेला को लेकर श्रद्धालुओं की संख्या जलाभिषेक के लिए गत वर्ष से रही दूनी 

ब्रह्म वेल के मुहूर्त पर 12.10  पर मंदिर के पुजारी शंभू नाथ पांडे व महन्थ रमाशंकर भारती विजय शंकर उर्फ पप्पू व छोटू महंत के द्वारा आरती पूजन के उपरांत श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ हेतू कपाट खोल दिया गया जहां चोगा के माध्यम  देर शाम तक लगभग पॉच लाख श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया

पुलिस प्रशासन के साथ वालंटियर व हिंदू युवा वाहिनी व एन सीसी के लगे रहे कैडर


शिवरात्रि के दिन श्रद्धालुओं द्घारा जलाभिषेक के लिए लगी लंबी कतार में धूप अत्यधिक होने के कारण आधा दर्जन श्रद्धालु ब मूर्छित होकर गिर पड़े जहां हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं द्वारा मेडिकल कैंप पहुंचाया गया

 भीड़ को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी जितेंद्र सिंह एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव एसडीम हरिशंकर लाल क्षेत्राधिकारी अंशुमन श्रीवास्तव थाना प्रभारी  रतन पांडे के अलावा एकौना मदनपुर भलुअनी गौरी बाजार सुरौली थाने की पुलिस लगी रही नगर पंचायत रुद्रपुर के अधिशासी अधिकारी नितेश गौरव नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि छठठे  लाल निगम तहसीलदार चंद्रशेखर वर्मा नायव तहसीलदार अनिल तिवारी शिवेंद्र कौन्डिल मंदिर के दक्षिण के तरफ बनाए गए महिलाओं पुरुष के गेट पर जम रहे जहां सुविधा अनुसार वारी वारी से महिला और पुरुष को भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए भेजते रहे जहा महिला व पुलिस बल तैनात थे नगर पंचायत द्घारा  लगाया खोया पाया कैंप व स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेडिकल टीम लगाया गया था

डी. एम. व एसपी ने लिया मेले का जायजा

शिवरात्रि के दिन बुधवार की  दोपहर देवरिया  जिलाधिकारी दिव्या मित्तल पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर मेला व मंदिर परिसर की व्यवस्था का जायजा लिया

लोगों को कहना है कि स्वयंभू भगवान शिव का महत्व बढ़ता जा रहा है जहां प्रतिवर्ष श्रद्धालुओ की संख्या बढ़ती जा रही है इसको देखते हुए चोगा  द्वारा भगवान शिव का जलाभिषेक की व्यवस्था कराई गयी है जिसे काफी लोगों ने सराहा की जल बर्बाद न होकर चोगा के माध्यम से सीधे भगवान शिव को जलाअर्पित हुआ  श्रद्वालु अपने जल का भगवान शिव पर जलाआर्पित प्रोजेक्टर के माध्यम से देखते रहे

 जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने भगवान शिव का किया जलाभिषेक 


शिवरात्रि के दिन बुधवार के दोपहर जिलाधिकारी दिव्या मितल पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर के साथ मेले  के निरीक्षण के उपरांत भगवान शिव का अरघा से जलाभिषेक कर लोगों के सुख समृद्धि के लिए कामना की

गाजा वाजा के साथ भगवान शिव की निकली बारात भूत वैताल वारात मे हुए शामिल

 शिव बारात पर महिलाओं ने की पुष्प की वर्षा

मनोज रूगंटा

रुद्रपुर देवरिया प्रत्येक वर्ष की भाति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के पर्व पर दुग्धेश्वर नाथ मंदिर से शिव बारात पुलिस सुरक्षा के बीच निकाली गई जहां बैंड बाजा व भूत बेताल की झांकियां के साथ नगर के खजुआ चौराहा इमामबाड़ा चौराहा पुन्नी साहू चौराहा जमुनी चौराहा गोलावार्ड   होते हुए दुग्धेश्वर नाथ मंदिर पहुंचा जहां वैदिक मत्रों के बीच ब्राह्मण द्वारा शिव विवाह कराया गया

वैदिक मंत्रों के बीच हुआ भगवान शिव व माता पार्वती का विवाह

बारात दुग्धेश्वर नाथ मंदिर से अपराह्न 1.30 बजे गाजे वाजे के साथ निकली जहां रास्ते में वाराती थिरकते  दिखाई दिए वहीं महिलाओं ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया नगर में कई प्रतिष्ठानों पर जलपान भी कराया गया जहां देर शाम तक बारात दूग्धेश्वर नाथ मंदिर पहुंचा जहां मंदिर के पुजारी शंभूनाथ पांडे व आदित्य पांडे द्वारा विवाह संपन्न कराया गया जिसके मुख्य यजमान नगर पंचायत अध्यक्ष सुधा निगम व उनके प्रतिनिधि छठठेलाल निगम थे जिन्होंने कन्या के पक्ष से सारी रस्में निभाई इस दौरान मंदिर में हजारों की संख्या में श्रद्धालु  भगवान शिव बा माता पार्वती के विवाह का साक्षी बने

मंगलवार, 25 फ़रवरी 2025

एल बीआर पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रोजेक्ट पर हुआ प्रतियोगिता का आयोजन

रूद्रपुर देवरिया रूद्रपुर पिडरा मार्ग स्थित एल.बी.आर. पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रोजेक्ट प्रतियोगिता का आयोजन  हुआ जहा विज्ञान प्रोजेक्ट प्रतियोगिता में कक्षा-3 से लेकर कक्षा-5 के बच्चो ने अपनी कौसलता का हुनर दिखाया 

प्रतियोरिंला मे कक्षा 3 से लेकर कक्षा-5 के बच्चो ने अपनी कौसलता  का दिखाया हुनर  

 इस प्रतियोगिता मैं  कक्षा-5 की आस्था गुप्ता एवं अस्मिता  पासवान ने सोलर सिस्टम पे प्रोजेक्ट किया  वेदांत पांडे और दिव्यांश राज ने वोल्केनो कैसे विस्फोट होता है उस पर प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया , आयुषी पासवान  उन्नति जयस्वाल भव्या दुबे साक्षी गोंड शिवांगी निषाद आयुषी यादव ने भी प्रोजेक्ट बनाया I कक्षा-4 की आराध्या गोस्वामी ने पर्यावरण कैसे बचाये पर श्रीति गुप्ता ने प्रदूषण और उससे कैसे बचा जाए सृष्टि यादव और आरुशि पासवान ने सोलर सिस्टम सौम्या जयस्वाल ने मेरी पृथ्वी के महत्व पे प्रोजेक्ट का प्रस्तुतिकरण किया I तान्या वर्मा एवं साक्षी वर्मा ने पर्यावरण पर अनुष्का यादव ने फोटो- सिंथेसिस पर कक्षा-3 सेजानवी पांडे ने सोलर सिस्टम पे शगुन दुबे एवं अर्पिता यादव ने आपत्कालिन प्राथमिक उपचार पेटी और उसकी महत्वता बताते हुए उस पर प्रोजेक्ट किया नमन वर्मा प्रीत वर्मा ने वाटर फिल्टर के रूप मे शानदार प्रोजेक्ट प्रस्तुति किया ,

प्रतियोगिता का विश्लेषण विज्ञान विभाग के शिक्षक मोहित सर ने बच्चो का वाइवा लेकर एवं अंक देकर किया  अनामिका गुप्ता हरशिका पांडे आदर्श गोंड आदि ने भी अपनी कौसलता का व्याख्या किया I 

 इस मौके पर  विद्यालय के प्रबंधक मनोज यादव एवं प्रधानाचार्य अभय श्रीवास्तव ने बच्चो के उज्वल भविष्य की कामना की और उनकी कौसलता को सहराया

महाशिवरात्रि पर सजा शिव दरबार हर हर महादेव से गूंजेगा शिवालय

 अर्ध रात्रि से लाखों श्रद्धालु करेंगे चोगा के माध्यम से भगवान शिव का जलाभिषेक

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया महाशिवरात्रि पर रुद्रपुर पौराणिक तीर्थ स्थल भगवान शिव पर जलाभिषेक के लिए मंदिर परिसर सज के तैयार है जहां वुद्धवार  को लाखों श्रद्धालु चोगा से जलाभिषेक करेंगे इसके लिए नगर पंचायत व पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है 

 रुद्रपुर पौराणिक तीर्थ स्थल स्थित भगवान शिव स्वयंभू है जिनका महत्व देश व विदेशो में भी है जिनका वर्णन पदम पुराणों में भी किया गया है पुराणो के अनुसार सन 760 ईस्वी में काशी की यात्रा करते समय चीनी यात्री व्हेन सॉग ने रुद्रपुर में अपना पड़ाव बनाया था

भगवान शिव के दर्शन  हेतू श्रद्धालुओं को सामान्य तल से  20 सीढ़ी नीचे उतर के जलाभिषेक करते थे परंतु इस बार प्रयागराज में कुंभ स्नान को लेकर श्रद्धालुओं के बढ़ती भीड़ को देखकर प्रशासन द्वारा चोगा के माध्यम से श्रद्धालुओं के लिए जलाभिषेक की व्यवस्था की गई है 

 महाशिवरात्रि के दिन ब्रह्म बेला के मुहूर्त पर आरती के उपरांत श्रद्धालुओं के जलाभिषेक के लिए कपाट खोल दिया जायेगा  रात्रि से लेकर शाम तक लाखों की संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक करेगे

साफ सफाई के लिए नगर पंचायत व सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन ने कसी कमर

इस दरमियान जिले के आला अधिकारी से लेकर नगर के अधिकारी कर्मचारी तक सुरक्षा व्यवस्था हेतु लगे रहते हैं जिसको लेकर पुलिस प्रशासन व नगर पंचायत द्वारा महिनाे से तैयारी की जा रही है क्षेत्राधिकारी अंशुमान श्रीवास्तव के अनुसार श्रद्धालुओं के सुविधा हेतु अलग-अलग द्वारा बनाए गए है

अधिवक्ता संशोधन बिल लेकर अधिवक्ताओं ने किया सड़क जाम

न्यायिक कार्य को ठप कर रुद्रपुर- देवरिया सड़क मार्ग पर की नारेवाजी

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया अधिवक्ता संशोधन बिल 2025 के विरुद्ध मंगलवार को अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजेश त्रिपाठी के नेतृत्व में रुद्रपुर देवरिया -सड़क मार्ग को जाम कर नारेबाजी की तपश्चात राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एस डी एम रुद्रपुर को दिया और. कहा कि सरकार इस काले कानून को वापस ले वरना हम लोग अनिश्चितकालीन धरना पर बैठेंगे

अधिवक्ताओं के धरना प्रदर्शन में घंटो रहा सड़क जाम

उप निबंधन कार्यालय में ताला बंद से बैनामादार वैंरग हुये वापस सरकार के लाखों के राजस्व की हुई छति

मंगलवार को अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजेश त्रिपाठी व महामंत्री सत्य प्रकाश सिंह के नेतृत्व मे तहसील परिसर से लेकर  सड़क तक प्रदर्शन कर नारे वाजी की और उप निबंधन कार्यालय में ताला बंद कर दिया जिससे सरकार के लाखों की राजस्व की छति हुई

एस डी एम को दिया राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन

अधिवक्ताओं ने एसडीएम हरिशंकर लाल को राष्ट्रपति के नाम संबोधित विज्ञापन दिया ज्ञापन में कहा कि यह नियम अधिवक्ताओं के हित में नहीं है अधिवक्ताओं की स्वाधीनता और विधि व्यवसाय करने के विपरीत है अधिवक्ताओं ने उप निवंधन कार्यालय में ताला बंद कर दिया जिससे बैनामादार वापस लौट गए जिससे सरकार के लाखो के राजस्व की क्षति हुई

ज्ञापन देने वालों में परशुराम मिश्र प्रमोद सिंह हनुमान शुक्ला बृज बिहारी पांडे आनंद सिंह कौशलपति पाठक राजेश्वरी मिश्रा अशफाक अहमद शशि भूषण कृष्णमूर्ति त्रिपाठी मीडिया प्रभारी सत्य प्रकाश गुप्ता बलवंत कुमार अनिल पांडे रामेश्वर मणि सतीश गुप्ता राजेश्वरी विकास त्रिपाठी सतपाल यादव शशि भूषण निगम अनिल यादव बालेंद्र पांडे गोपीनाथ यादव अजीत त्रिपाठी हिमांशु त्रिपाठी विकास दुबे शशिकांत सिंह नितेश श्रीवास्तव सौरभ निकट संतोष गजेंद्र शैलेंद्र पांडे  अनुज श्रीवास्तव जैनेंद्र आदि अधिवक्ता थे

सोमवार, 24 फ़रवरी 2025

चोगा से भगवान शिव का जलाभिषेक कर अधिकारियों ने किया निरीक्षण

 शिवरात्रि पर श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखकर जिलाधिकारी ने दिया था चोगा लगाने का निर्देश

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया शिवरात्रि के त्यौहार को लेकर दुग्धेश्वर नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं के भीड़ को देखते हुए उच्च अधिकारियों द्वारा लिए गए निर्णय पर साोमवार को मंदिर में जलाभिषेक के लिए चोगा लगाकर ट्रायल किया गया

मालूम हो कि प्रयागराज में कुंभ स्नान को लेकर श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए जिलाधिकारी दिव्या मित्तल की अनुरोध क्रम में रुद्रपुर दुग्धेश्वर नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं के जलाभिषेक के लिए चोगा लगाने का निर्णय लिया गया 

जिसका निरीक्षण मंडलायुक्त व डीआईजी ने भी बीते दो दिन पूर्व मंदिर के महंतों से चोगा को लेकर वार्ता की थी जहां एस डी एम हरि शंकर लाल व नगर पंचायत को चोगा लगाने का निर्देश दिया सोमवार को नगर पंचायत द्वारा चोगा लगाकर ट्रायल किया गया  नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि छठठेलाल निगम क्षेत्राधिकारी अंशुमन श्रीवास्तत  नायव तहसीलदार अनिल तिवारी थाना प्रभारी रतन पांडे सहित लोग उपस्थित थे

अपर पुलिस पुलिस अधीक्षक  देर शाम पहुंचे मंदिर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

शिवरात्रि के त्यौहार को लेकर दुग्धेश्वर नाथ मंदिर पर हो रही सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी का जायजा लेने सोमवार के देर शाम पुलिस अधीक्षक दक्षिणी जितेंद्र सिंह पहुंचे जहां क्षेत्राधिकारी अंशुमन श्रीवास्तव एसडीएम हरिशंकर लाल थाना प्रभारी रतन पांडे से सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली और पार्किंग आदि  की व्यवस्था देखी अधिशासी अधिकारी नीतीश गौरव नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि छठठे लाल निगम से अन्य संबंधी जानकारी ली और कहां की बुधवार को शिवरात्रि के त्यौहार को लेकर मंगलवार के शाम पुलिस की ब्रीफिंग की जाएगी ताकि त्यौहार सब कुशल संपन्न हो सके

रविवार, 23 फ़रवरी 2025

गरीब के लड़की की शादी के साक्षी बने पुलिस व प्रशासन

पिता की किड़नी खराव के चलते माँ असर्मथ थी शादी करने मे

रुद्रपुर देवरिया मदनपुर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत मदनपुर के वार्ड नंबर 8 कदमही में पुलिस प्रशासन ने एक असहाय की लड़की की शादी जनता के सहयोग से  कराई जो चर्चा का विषय है इस शादी में पुलिस व प्रशासन  सहित समाजसेवी उपस्थित थे

बताते चले की मदनपुर के कदमही निवासी राजेंद्र शर्मा की वेटी रितु शर्मा के शादी 23 फरवरी को होने वाली थी जहां वह शादी के खर्च के लिए एक-एक पाई जोड़कर ₹ तीन लाख व्यवस्था किए थे जहां ऋतु के पिता की किडनी खराब होने के कारण चल रहे डायलिसिस में  बेटी की शादी में जुटाई रकम  खर्च हो गयी जहां शादी करने में असमर्थ हो गए

  17 फरवरी को मदनपुर कोतवाली में जनसुनवाई के दौरान लड़की की माता ने माता ने आप बीती सुनाई तो थाना प्रभारी विनोद सिंह काफी द्रवित हुए और निर्धारित तिथि पर ही शादी करने का आश्वासन दिया 

शादी मे आर्थिक मदद करते पूर्व विधायक /समाजसेवी पं सुरेश तिवारी

विनोद सिंह ने सोशल मीडिया व समाजसेवी के सहयोग से सकुशल शादी निर्धारित तिथि पर कराई  शादी की साक्षी पुलिस व प्रशासन भी बने इसी दरमियान पूर्व विधायक सुरेश तिवारी ने लड़की के परिजनो को 51 हजार की आर्थिक के साथ अन्य  ने भी मदद की

मांगलिक कार्यक्रम में एस डी एम रुद्रपुर हरिशंकर लाल बरहज एस डी एम क्षेत्राधिकारी अंशुमन श्रीवास्तव थाना प्रभारी विनोद सिंह सहित क्षेत्र के समाजसेवियों का विशेष सहयोग रहा

शनिवार, 22 फ़रवरी 2025

मंडलायुक्त व डीआईजी ने किया दुग्धेश्वर नाथ मंदिर परिसर का निरीक्षण दिया आवश्यक निर्देश

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया  पौराणिक तीर्थ स्थल रूद्रपुर मे बाबा दूगधेश्वर नाथ मन्दिर मे शिवरात्रि के पर्व पर लगने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को लेकर शनिवार को मंडलायुक्त गोरखपुर अनिल ढींगरा व उपमहा निरीक्षक गोरखपुर आनंद सुरेश राव कुलकर्णी ने मंदिर व मेला परिसर का जायजा लिया जहां जिलाधिकारी दिव्या मित्तल व पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर से होने वाली तैयारी की जानकारी प्राप्त की  अधिकारियों ने दक्षिण के तरफ से होने वाली पुरूष पूरव की तरफ से माहिलाओ  की होने वाली एंट्री पर हो रहे ब्रैकेटिंग को देखा  और। आवश्यक निर्देश दिया

 इस दौरान अधिकारियों ने श्रद्धालुओं के लिए गर्भ गृह में होने वाले जलाभिषेक के लिए  जानकारी प्राप्त की और कहा कि किसी श्रद्धालुओं को जलाभिषेक में दिक्कत न हो पार्किंग पेयजल शौचालय खोया पाया कैंप मेडिकल आदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर संबंधित को आवश्यक निर्देश दिया

जिलाधिकारी ने मेला की मालकिन कादंबरी सिंह से मंदिर व मंदिर के मुख्य गेट को फूलों से सजावट करने को कहा

निरीक्षण के पूर्व मंडलायुक्त अनिल ढींगरा  डीआईजी आनंद सुरेश राव कुलकर्णी डीएम दिव्या मित्तल एसपी विक्रांत वीर ने भगवान शिव की पूजा की 

निरीक्षण के दौरान एस डी एम हरिशंकर लाल क्षेत्राधिकारी अंशुमान श्रीवास्तव थाना प्रभारी रतन पांडे नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी नितेश गौरव सहित कर्मचारी उपस्थित थे

शुक्रवार, 21 फ़रवरी 2025

डी एम ने एस डी एम को जॉच टीम गठित करने का दिया निर्देश

रूद्रपुर देवरिया जिलाधिकारी देवरिया दिव्या मित्तल ने उपजिलाधिकारी रुद्रपुर को सर्वे / रिकार्ड आपरेशन के सभी ग्रामों में न्यायालय से प्राप्त सभी अमलदरामद परवानों की जांच हेतु जांच टीम गठित करने तथा जांच आख्या के आधार पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है

सर्वे / रिकार्ड आपरेशन के सभी ग्रामों में न्यायालय से प्राप्त सभी अमलदरामद परवानों की जांच करेगी  टीम

मुख्य राजस्व अधिकारी जे. आर. चौधरी ने बताया है कि  तहसील रूद्रपुर के सर्वेक्षण में पाये गए बाढ़ग्रस्त ग्रामों मे कथित परवाने के आधार पर राजस्व अभिलेखों मे नाम दर्ज कराये जाने विषयक प्रकरण को अत्यन्त गम्भीरता से लेते हुए मौजा-जगदीशपुर, इस्लामाबाद, सरॉव बुजुर्ग, बिशुनपुर बगही, कोड़र, जगरनाथपुर, हौली बलिया, भेलउर आदि तहसील रूद्रपुर से सम्बन्धित  न्यायालय सहायक अभिलेख अधिकारी, गोरखपुर के हस्ताक्षर मुहर से प्राप्त 11 कथित परवानों की जांच करायी गयी। जिसमें न्यायालय द्वारा अवगत कराया गया है कि इस न्यायालय द्वारा कोई भी परवाना जारी नहीं किया गया है न ही इस प्रकार के कथित परवानों का राजस्व अभिलेखों में कोई अमलदरामद नहीं किया गया है।कूटरचित परवानों के सम्बन्ध में सम्बन्धित व्यक्तियों के विरूद्ध गोरखपुर जनपद की कैंट थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।

 उन्होंने बताया कि जनपद देवरिया के 33 ग्रामों मे सर्वेक्षण का कार्य चल रहा है। सर्वे / रिकार्ड आपरेशन यूनिट नायब तहसीलदार सर्वे रूद्रपुर, तहसील, रूद्रपुर में संचालित है। जनपद, देवरिया के वर्तमान समय में सर्वे का कार्य सहायक अभिलेख अधिकारी, देवरिया के अतिरिक्त प्रभार के रूप में उप जिलाधिकारी, रूद्रपुर के द्वारा किया जा रहा है। इन सभी सर्वे / रिकार्ड आपरेशन के सभी ग्रामों में न्यायालय से प्राप्त सभी अमलदरामद परवानों की सघन जांच हेतु जिलाधिकारी  द्वारा सम्बन्धित उप जिलाधिकारी से जांच टीम गठित करते हुए प्राप्त जांच आख्या के आधार पर दोषी पाये जाने पर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराये जाने के कड़े निर्देश दिये गये हैं

राष्ट्र निर्माण में युवाओ की भूमिका महत्वपूर्ण प्रो.संतोष यादव

 मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया रामजी सहाय पीजी कॉलेज मे चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष सप्त दिवसीय शिविर के पांचवे दिन शुक्रवार को स्वयंसेवक व स्वयंसेविकाओं ने ग्राम मरकरी के प्राथमिक विद्यालय में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती प्रमिला पाल के साथ  शिक्षण और प्रशिक्षण का कार्य किया ,

द्वितीय सत्र में बौद्धिक के अंतर्गत हिंदी विभागाध्यक्ष  प्रो. संतोष कुमार यादव ने "राष्ट्र निर्माण में युवकों की भूमिका" पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि किसी भी राष्ट्र की प्रगति में उसके युवाओं की अहम भूमिका होती है,युवा शक्ति राष्ट्र शक्ति होती है,भारत सबसे ज्यादा युवाओं वाला देश है,जरूरत है युवाओं की ऊर्जा को समाज की मुख्यधारा से जोड़कर उसका उपयोग किया जाए,राष्ट्रीय सेवा योजना का यही उद्देश्य भी है और वो इस काम को बखूबी अंजाम भी दे रहे है, युवाओं पर भारत का भविष्य निर्भर करता है,  

 आचार्य डॉ.अजय कुमार पाण्डेय ने  कहा कि युवा देश निर्माण में अपनी सहभागिता कर सकें इसी कारण मतदान की आयु 18 वर्ष की गई है,जिससे वो अपनी मनमुताबिक़ सरकार का चुनाव करके उसके साथ सामंजस्य बैठा कर राष्ट्र की तरक्की में योगदान दे सकें,

 इस अवसर पर प्रधान राजेश कुमार यादव, रमाकांत कार्यक्रम अधिकारी डॉ. देवेंद्र कुमार चौहान ,डॉ.सुधीर कुमार दीक्षित सहित स्वयंसेवक और स्वयंसेविकाएं थे

अधिवक्ता संशोधन बिल के विरोध में अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर एसडीएम को दिया ज्ञापन

 मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया अधिवक्ता संशोधन बिल के विरोध में शुक्रवार को  तहसील बार एसोसिएशन  अधिवक्ताओं ने अध्यक्ष राजेश त्रिपाठी के नेतृत्व में नवागत एसडीएम हरिशंकर लाल को पत्रक सौंप कर अपना विरोध जताया और कहा कि अधिवक्ता संशोधन बिल 2025 को तत्काल निरस्त किया जाए वर्ना हम अधिवक्तागण आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे  शुक्रवार को अधिवक्ता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में तहसील के सभी अधिवक्ताओं ने जोरदार धरना प्रदर्शन किया

अध्यक्ष के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने एसडीएम को दिया पत्रक

अध्यक्ष राजेश त्रिपाठी ने दिए गए पत्रक में धारा 35 ए 33 से वह 49 ए पर ध्यान आकृष्ट कराया और कहा कि इन संशोधन विल से अधिवक्ताओं को स्वतंत्रता और अधिकारों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा अधिवक्ता ही जनता के हितों की व सरकार के बीच की कड़ी है परंतु केंद्र व प्रदेश की सरकार ने अधिवक्ताओं के स्वतंत्रता पर पूर्ण रूप प्रतिबंध लगाना चाहती है जो अधिवक्ताओं के विरुद्ध दमनकारी पड़यंत्र है

धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन देने वालों में अधिवक्ता रमेश मणि,भोला सिंह महामंत्री सत्य प्रकाश सिंह, शशी भूषण सिंह, आनंद शंकर मणि त्रिपाठी, बृज बिहारी पांडे, सत्य प्रकाश गुप्त, बी के सिंह, बलवंत, राजेश्वरी मिश्रा, गोपीनाथ यादव, कृष्णमूर्ति मणि, सतपाल यादव, अनिल यादव, सत्यान्द पांडे, प्रवीण पांडे, सौरव गुप्ता, निलेश श्रीवास्तव, रामेश्वर मनी, निशिकांत सिंह, सत्या निषाद आदि अधिवक्ता थे

शिवरात्रि मेला को लेकर डी एम ने किया मंदिर परिसर का निरीक्षण

शिवरात्रि के दिन शिव भजन  मेला परिसर में बजाने का दिया आदेश 

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया शिवरात्रि मे मेला की तैयारी को लेकर जिलाधिकारी दिव्या मित्तल पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर के साथ शुक्रवार को दुग्धेश्वर नाथ मंदिर का जायजा लिया और मेला में उमड़ने वाली भीड़ के बारे में महंत से जानकारी ली जहां लोगों के वार्ता क्रम में कहा कि पुराने रास्ते के परंपरा को कायम रखते हुए श्रद्धालुओं का जलाभिषेक अर्घा के माध्यम से होगा

पुरानी परंपरा के रास्तों को कायम रखते हुए अर्घा से होगा श्रद्धालुओं का जलाभिषेक डी एम


 शिवरात्रि के दिन दुग्धेश्वर नाथ मंदिर में चोगा लगने व मेंन गेट से श्रद्धालुओं का प्रवेश को लेकर विरोध हो रहा था जहां शुक्रवार को जिलाधिकारी दिव्या मित्तल अपने आला अधिकारियों के साथ पहुंची जहां मंदिर के महंत रामशंकर भारती विजय शंकर उर्फ पप्पू महंत प्रमोद गिरी व दुग्धेश्वर नाथ समिति के सचिव राजशरण सिंह वह अन्य से वार्तालाप की जहां सहमत बनने पर पीछे के रास्ते पुरानी परंपरा को कायम करते हुए चोगा के माध्यम से जलाभिषेक पर सभी ने रजामंदी दी बताते चले की महाशिवरात्रि के मेला 26 फरवरी को लगेगी जहां लाखों की संख्या में श्रद्धालु जिलाभिषेक करेंगे 

 कुंभ को लेकर श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ लगने को लेकर प्रशासन  चौकन्ना  

 डी एम ने मेला को देखते हुए श्रद्धालुओं के ठहरने ,पेयजल, साफ सफाई ,शौचालय तथा उनके सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली और नगर पंचायत  को मंदिर परिसर को पूरी तरफ साफ सफाई तथा पर्याप्त मात्रा में पेयजल व्यवस्था करने के साथ मंदिर परिसर में ध्वनि विस्तारक यंत्र से शिव भजन बजाने का आदेश दिया 

निरीक्षण के दौरान मेला प्रभारी एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव एसडीएम हरिशंकर लाल क्षेत्राधिकारी अंशुमन श्रीवास्तव नायब तहसीलदार अनिल तिवारी शिवेंद्र कौन्डिल थाना प्रभारी रतन पांडे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे

डी एम ने टेका मत्था, भगवान शिव का किया जलाभिषेक

मंदिर के निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने भगवान शिव का मत्था टेक जलाभिषेक किया और लोगों के  अमन सुख चैन की कामना की

गुरुवार, 20 फ़रवरी 2025

पी डी ए के चौपाल में नेताओं ने भाजपा सरकार को जन विरोधी बताया

रुद्रपुर देवरिया समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आवाहन पर रुद्रपुर विधान सभा क्षेत्र के ग्राम करमेल बनरही में  पी डी ए का चौपाल प्रदेश सचिव विजय यादव के नेतृत्त्व मे आयोजित किया गया 

जहां उपस्थित समाजवादी पार्टी के नेता अनिल यादव शशांक शेखर गुप्ता अवनीश यादव लल्लन गुप्ता रामलाल पासवान हसनाथ यादव ने सरकार की जन विरोधी नीतियों को बताते हुए जुमलेबाज की सरकार बताया और कहा कि इस सरकार के कथनी और करने में अंतर है जो धर्म के नाम पर लड़ाने का काम कर रही है 

पी डी ए चौपाल में इंद्रजीत गौतम, छेदी चौरसिया, सितावी गोड, रामाज्ञा पासवान, रामू गोड, रम्भा देवी पासवान, प्रदीप गौतम गामा, शिवकुमार कुशवाहा, अनूप पासवान, रामप्रीत पासवान राहुल यादव अजय यादव धर्मेन्द्र यादव रमेश नेता हैदर अली फकरुद्दीन अंसारी परसोत्तम यादव सुनील आदि लोग उपस्थित थे

विद्युत विभाग ने नगर में पैदल मार्च कर चलाया जागरूकता अभियान

ओ.टी एस के तहत छूट का लाभ ले बिल जमा कर दण्डनात्मक करवाई से बचें बी के सिंह

रुद्रपुर देवरिया उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के आह्वान पर विद्युत विभाग ने रुद्रपुर नगर में अधिशासी अभियंता बी के सिंह के नेतृत्व में जागरूकता अभियान चलाया जहा चौराहो पर नुक्कड़ सभा कर उपभोक्ताओं को एक मुस्त समाधान योजना का लाभ लेने की अपील की

गुरुवार के देर रात्री अधिशासी अभियंता बीके सिंह के नेतृत्व में एस डीओ चंदन जायसवाल अवर अभियंता राजा प्रसाद ने अपने कर्मचारियों के साथ रुद्रपुर बिजली घर से खजुहा चौराहा  इमामबाड़ा चौराहा बस स्टेशन पक्का चौक पुन्नी साहू  जमुनी चौराहा पर नुक्कड सभा किया एक्सियन  बीके सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार के आह्वान पर विभाग द्वारा एक मुस्त समाधान योजना लागू किया गया है जो बीते दो माह से चल रहा है जहां 28 फरवरी तक तिथि बढ़ा दी गई है 


नवागत एसडीएम ने त्योहार को लेकर मेले परिसर का किया निरीक्षण

 मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया पौराणिक तीर्थ स्थल रुद्रपुर में आगामी 26 फरवरी को शिवरात्रि के मेले पर लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के लगने वाली भीड़ को लेकर नवागत एसडीएम ने क्षेत्राधिकारी व नगर पंचायत के साथ मेला व मंदिर परिसर का निरीक्षण किया और कहा कि श्रद्धालुओं का प्रवेश मुख्य द्वार से होगा

गुरुवार को नवागत  एसडीएम हरिशंकर लाल क्षेत्राधिकारी अंशुमन श्रीवास्तव ने नगर पंचायत के ई ओ नीतेश गौरव व थाना प्रभारी रतन पांडे के साथ मेला व मंदिर परिसर का निरीक्षण किया जहां नगर पंचायत द्वारा कराये जा रहे  ब्रैकेटिंग को देखकर और मजबूत बनाने को कहा

एसडीएम हरिशंकर लाल बताया कि अत्यधिक भीड़ को देखते हुए मेन गेट से श्रद्धालुओं का प्रवेश बनाया गया है जहां श्रद्वालु अपना जलाभिषेक मंदिर के  अंदर लगाये गए बड़े स्क्रीन पर देख सकेंगे 

क्षेत्राधिकारीने कहा कि मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर क्षेत्राधिकारी, निरीक्षक, कांस्टेबल, महिला कांस्टेबल, पी ए सी  के साथ एनसीसी के कैडर  व स्वयंसेवी संस्था लगाए गए हैं

वही मान्दिर के महंत व समिति के सदस्य तथा श्रद्धालु गणो ने मेन गेट से प्रवेश को लेकर आपत्ती जतायी और कहा कि पुरानी परंपरा ही अपनायी जाए

विदाई समारोह में भावुक हुयी एस डी एम कहां- पहली पोस्टिंग रुद्रपुर यादगार रहेगी

सड़क से लेकर न्यायालय तक एसडीएम की रही धमक

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया आई ए एस श्रुति शर्मा का रुद्रपुर में अल्पकाल का कार्यकाल सरानीय रहा जहां विदाई समारोह में वह भावुक हो उठी और कहा कि रुद्रपुर में मेरी पहली पोस्टिंग अपने जीवन का यादगार के रूप में रहेगा यहां लोगों का प्यार वह कार्य के प्रति समर्पित देखकर  मुझे कुछ करने वह सीखने का मौका मिला

उन्होंने अपने संबोधन में अपने सुरक्षाकर्मी अर्दली ड्राइवर व लेखपाल कांनुगो सहित सभी राजस्व कर्मियों की सराहना करते हुए नायब तहसीलदारों को अपना अंग बताया

विदाई समारोह में नायव तहसीलदार अनिल तिवारी शिवेंद्र कौन्डिल  कानूनगो लेखपाल संघ के अध्यक्ष पत्रकार आदि ने बुके देकर सम्मानित किया

बताते चले की अपने कार्यकाल में एस डी एम श्रुति शर्मा ने न्यायालय के कार्यों के साथ रुद्रपुर नगर को साफ सुथरा व जाम व अतिक्रमण से मुक्ति दिलाने का कार्य सराहनी रहा

हरिशंकर लाल ने किया रुद्रपुर एस डी एम पद का कार्य भार ग्रहण

पिड़ितो को न्याय दिलाना मेरी प्राथमिकता .हरिशंकर लाल

रुद्रपुर देवरिया गुरुवार को नवगत एस डी एम हरिशंकर लाल ने रुद्रपुर एसडीएम पद का कार्य भार ग्रहण किया और कहा कि पीड़ितों को न्याय दिलाना मेरी प्राथमिकता में है

 मालूम हो कि इस ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्रुति शर्मा का तवादला देवरिया सदर के लिए हो गया जहां गुरुवार को हरिशंकर लाल ने रुद्रपुर एसडीएम पद का कार्य भार ग्रहण किया हरिशकर लाल 19 बैच के अधिकारी हैं इसके पूर्व देवरिया जनपद के भाटपार रानी में एसडीएम तथा देवरिया सदर में अतिरिक्त उप जिला अधिकारी के पद पर रहे एस डी एम पद संभालते ही नायब तहसीलदार लेखपाल कांनुगो एवं राजस्व कर्मीयो के साथ बैठकर कार्यों की समीक्षा की

रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर विधायक जयप्रकाश निषाद मिले सी एम योगी से

रुद्रपुर जर्जर बस स्टेशन सहित लगभग एक दर्जन विकास कार्यों को बजट में शामिल करने की माँग की

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया सरकार के पूर्व मंत्री स्थानीय विधायक जयप्रकाश निषाद सुवे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के बस स्टेशन सहित एक दर्जन विकास के कार्यों पर चर्चा की  जिस पर उन्होंने कार्यो को बजट में शामिल कर शीघ्र कार्य कराने का आश्वासन दिया

बुधवार को बजट सत्र के दौरान पांच कालिदास मार्ग लखनऊ मे विधायक जयप्रकाश निषाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले और रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रुद्रपुर नगर के जर्जर बस स्टेशन का कायाकल्प रुद्रपुर पिटारा घाट के पुल के एप्रोच मार्ग का निर्माण इन्दुपुर लवकनी विरवा मार्ग ,पचलड़ी वेलवा तिघरा मार्ग ,उसरा नकटा पार छपौली मार्ग के चौड़ीकरण व ऊंच्चीकरण तथा रुद्रपुर बाबा कछार क्षेत्र की दो वंधों के बीच जल निकासी के लिए पटवनिया व गायघाट के पास पंपिंग स्टेशन के निर्माण तथा ग् ग्राम महदहा डाला के बीच बथुआ नदी पर पक्का पुल निर्माण एवं रुद्रपुर निभई बोहावार मार्ग के अमोनी खास हड़ही के पास मझना नदी पर निर्मित सेतु का चौड़ीकरण सहित अन्य सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत कारण के संबंध में एक पत्रक दिया

जिस पर मुख्यमंत्री ने सभी एक दर्जन विकास कार्यों को बजट में सम्मिलित कर शीघ्र निर्माण करने का आश्वासन दिया विधायक जयप्रकाश निषाद ने कहा कि रुद्रपुर जर्जर बस स्टेशन का पी मॉडल है स्वीकृत मिल गई है इसी सत्र में टेंडर्स की प्रक्रिया पूर्ण होकर कार्यशीघ्र प्रारंभ हो जाएगा

एसपी ने थाना रुद्रपुर का किया निरीक्षण, प्रशिक्षु आरक्षियों का सम्मेलन लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

रुद्रपुर/देवरिया। पुलिस अधीक्षक  अभिजीत आर. शंकर द्वारा थाना रुद्रपुर पर व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षु आरक्षियों का सम्मेलन ...