गुरुवार, 1 मई 2025

चेस मे चैंपियन अव्याना व अद्विका ढिल्लो को सदर विधायक डॉक्टर शलभ मणि ने किया सम्मानित

मनोज रूंगटा

अव्याना व अद्विका ढिल्लो जिलाधिकारी देवरिया दिव्या मित्तल की है पुत्री 

सीतापुर में आयोजित राज्य स्तरीय शतरंज चैंपियनशिप में किया था शानदार प्रदर्शन


अव्याना व अद्विका की यह उपलब्धि जनपद  के लिए गर्व का क्षण डा.शलभ मणि

रूद्रपुर देवरिया ओलंपिक संघ के तत्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह में देवरिया सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने देवरिया के जिला अधिकारी दिव्या मित्तल की दोनों पुत्री अव्याना ढिल्लो एवं अद्विका ढिल्लो को जो सीतापुर में आयोजित उत्तर प्रदेश शतरंज चैंपियनशिप–2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जनपद का गौरव बढ़ाया था उन्हें मेडल प्रदान कर सम्मानित किया

सदर विधायक ने कहा कि अव्याना और अद्विका की यह उपलब्धि जनपद देवरिया के लिए गर्व का क्षण है। इतनी कम उम्र में उन्होंने जो मुकाम हासिल किया है, वह उनके उज्ज्वल भविष्य का संकेत है। दोनों बेटियों में देश-दुनिया में जनपद का नाम रोशन करने की पूरी क्षमता है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में खेलों के लिए उत्तम वातावरण तैयार किया गया है, जिससे खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के बेहतरीन अवसर मिल रहे हैं।

दोनों बच्चियों की माँ एवं जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल ने कहा बच्चियों की उपलब्धियां भावुक पल

जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल ने इस अवसर को अत्यंत भावुक पल बताते हुए कहा कि बच्चों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करते देखना हर अभिभावक के लिए सबसे बड़ी खुशी होती है। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि के लिए वह ईश्वर की आभारी हैं और यह सम्मान बच्चों को भविष्य में और बेहतर करने की प्रेरणा देगा। 

निरंतर अभ्यास ही सफलता की कुंजी डीएम दिव्या मित्तल

डीएम ने बच्चियों का सम्मान समारोह आयोजित करने के लिए सदर विधायक डॉ शलभ मणि त्रिपाठी का आभार व्यक्त किया। उपस्थित बच्चों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जीवन में बड़ा मुकाम हासिल करने के लिए हार का डर मन से निकालना होगा। निरंतर अभ्यास ही सफलता की कुंजी है। छोटी-छोटी असफलताओं से घबराना नहीं चाहिए, क्योंकि हार के बाद जीतने वाला ही सच्चा विजेता होता है। दोनों बच्चियों के पिता श्री गगनदीप सिंह ढिल्लो ने बच्चियों की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया और कहा कि ये उनके लिए गौरव का क्षण है।

अव्याना ने अंडर-7 में पाया पहला स्थान तो अद्विका पहले ही टूर्नामेंट में रही पांचवे स्थान पर 

अव्याना ढिल्लो ने अंडर-7 वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तर पर जनपद का परचम लहराया, वहीं अद्विका ढिल्लो ने अंडर-9 वर्ग में प्रदेश में पाँचवां स्थान प्राप्त किया। यह दोनों बच्चियों का पहला राज्य स्तरीय टूर्नामेंट था

महज चार माह पहले चेस खेलना किया था शुरू

 उल्लेखनीय बात यह है कि उन्होंने महज चार माह पहले ही शतरंज खेलना शुरू किया है।  इस सम्मान समारोह में जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री अनुराग श्रीवास्तव, जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष श्री संजय कनोडिया, सचिव श्री अजय जायसवाल, उपाध्यक्ष श्री राहुल मणि त्रिपाठी सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

अतिक्रमण को लेकर एस डी एम में तहसील सभागार में की बैठक

नगर में अभियान चलाकर सरकारी जमीनों पर हुए कब्जा को हटाया जाएगा .हरिशंकर लाल

रुद्रपुर-देवरिया नगर में जाम व अतिक्रमण तथा नगर पंचायत की सरकारी जमीनों पर हो रहे कब्जा व अतिक्रमण को हटाने  को लेकर गुरुवार को तहसील सभागार में एसडीएम हरिशंकर लाल ने नगर पंचायत व व्यापारियों के सगं एक बैठक की

बैठक में नगर पंचायत के सरकारी जमीनों पर कब्जा व अतिक्रमण तथा जाम को लेकर चर्चा किया गया जिसमें एसडीएम हरिशंकर लाल में नगर पंचायत को सख्त आदेश दिया कि किसी कीमत पर पटरिया पर अतिक्रमण न किया जाय तथा उनके विरुद्ध अभियान चला कर अतिक्रमण को हटाया जाए न मानने वाले के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाए 

वैठक मे उपस्थित सभासद व व्यापार मंडल ने अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किया

 सभासद रामप्रवेश भारती ने नगर में जो रोड चौड़ी हैं उस पर डिवाइडर बनाकर अतिक्रमण रोकने  सभासद सज्जाद अली ने बड़ी गाड़ियों को नगर में प्रवेश करने की समय सीमा तय की वात कही सभासद, उपेंद्र मास्टर ने मछली मंडी और बूच़डखानों को एक जगह ले जाने की बात कही, सुशील निगम ने बथुआ रिवर फ्रंट पर हो रहे अतिक्रमण को चिन्हित करके नदीं को अतिक्रमण से बचाने को बात कही।

 सभी के सुझाव के उपरांत नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि छट्ठेलाल निगम ने नगर में हो रहे अतिक्रमण के ऊपर विस्तृत रूपरेखा रखी। जिसमें कहा गया कि ठेले वालों को जो निर्धारित जगह दी गई है उनको उसी स्थान पर ही ठेला लगाने की ताकीद की जाए।  तथा सड़क जाम में बाधक बन रहे ई  रिक्शा वालों के लिए विशेष कदम उठाया जाये की वात कहीं

एसडीएम ने सभासदो से सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा की मांगी जानकारी

 वैठक एसडीएम हरिशंकर लाल ने बैठक में उपस्थित सभासद व चेयरमैन से नगर के सरकारी जमीन पर हुए अवैध कब्जा की जानकारी मांगी और कहा कि कहा कि शासन द्वारा सरकारी जमीन पर चलाए जा रहे अवैध कब्जा मुक्ति अभियान के तहत नगर में सरकारी जमीनों पर  अवैध अतिक्रमण को चिन्हित कर हटाया जाना है जिसमे सभी सभासद अपने-अपने वार्डों में सरकारी जमीनों के ऊपर हुये अतिक्रमण को दो दिनों के अंदर लेखपाल और EO को रिपोर्ट सौंपें ताकि उस पर आवश्यक कार्यवाही किया जा सके। 

बैठक में ईओ नितेश गौरव, कोतवाल रणजीत सिंह भदोरिया, सभासद सुशील निगम, अजय जायसवाल, उपेंद्र मास्टर, जय रतन चौरसिया, सुशील मद्धेशिया, विजय यादव, सज्जाद अली, टिंकू पांडे, पंकज पांडे, राजन चौधरी, अंकित मणि त्रिपाठी, अनिल पाण्डेय और रामप्रवेश भारती व्यापारी नेता गोपाल गुप्ता, सत्यप्रकाश गुप्ता आदि लोग थे

जातिगत जनगणना का निर्णय ऐतिहासिक फ़ैसला-डी. के यादव

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया केंद्र सरकार द्वारा जनगणना कराए जाने के लिए गए फैसला को लेकर पचलड़ी  निवासी भाजपा नेता डी के यादव कहा  कि जनगणना से शैक्षणिक सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक स्थिति का पता चलेगा और आंकड़ों में स्पष्टता आएगी जिससे  सरकार उनके लिए और मजबूती के साथ नीतियां बना पाएगी

 उन्होंने एक पार्टी पर तंज कसते हुये याद दिलाया है कि पूर्व के केंद्र की सरकार ने "मंडल आयोग की रिपोर्ट को ठंडे बस्ते में डाल दिया". यह उनके अहंकार का प्रतिबिंब है,कि वर्षों से सत्ता से दूर है जव कि सच्चाई यह है कि वह ओबीसी का विकास बर्दाश्त न कर उन्होंने पहले ही जनगणना की मांग खारिज कर दी थी  अव इस निर्णय के श्रेय को लेने की सभी पार्टियों में होड़ मची है अगर किसी को इसका श्रेय मिलना चाहिए तो वह प्रधानमंत्री मोदी जी हैं

वांछित अभियुक्त के घर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर किया नोटिस चस्पा

रुद्रपुर देवरिया न्यायालय के आदेश पर एकौना पुलिस में नामजद अभियुक्तो के घर 82 सी आर पी के तहत  कुर्की के आदेश का नोटिस चस्पा किया

जानकारी के अनुसार 5 सितंबर 2024 को नगवा मराछी बाध पर रामानंद यादव की हत्या कर दी गई थी जिसमें मृतक के पुत्र धर्मेंद्र यादव द्वारा चार अभियुक्त को नामजद किया गया था जिन के ऊपर 191(2) 103 (1) के तहत  मुकदमा पंजीकृत थे गुरुवार को न्यायालय की आदेश पर एकौना थानाध्यक्ष अभिषेक राय उप निरीक्षक विनय सिंह का. अभय कुशवाहा, विकास यादव  भानू जिऊत कुमार के साथ मुनादी करवाते हुए आभियुक्तो  के घर नोटिस चस्पा किया

अज्ञात वाहन के ठोकर से पोल टूटा दर्जनों घर की विद्युत आपूर्ति हुई बाधित

 मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया गुरुवार के प्रातः भोर में मदनपुर- बरहज रोड पर नगर पंचायत मदनपुर के कुतुबु नगर के ए बी मोटर हीरो एजेंसी के सामने एक अज्ञात वाहन ने बिजली के खंभे मे ठोकर मार दी

जिससे पोल दो टुकड़ो में हो गया जिससे तार आपस में टकराने से चिनगारी निकलने लगी जहा बड़ा हादसा होने से बच गया चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया पोल टूटने से मदनपुर के कुतबु नगर के दर्जनों घरो मे  बिजली आपूर्ति बाधित रही वहां के स्थानीय लोग मठिया तिवारी स्थित विजली उपकेंद केन्द्र गये

जहां उपस्थित कर्मचारियों ने पोल बदलकर कब सप्लाई बहाल होगी इसका कोई उत्तर नहीं दिया जिससे स्थानीय लोग इस उमश भरी गर्मी में काफी परेशान दिखे

टैक्सी स्टैन्ड का ठीका V.S कॉन्टैक्टर नेअधिकतम बोली 34 लाख 5 हजार बोलकर किया अपने पाली में

पाँच साल बाद हुआ नगर पंचायत में टैक्सी स्टैंड का ठीका

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर नगर पंचायत के टैक्सी स्टैंड ,बूचड़ खाना ,मछली मंडी व सार्वजनिक शौचालय की नीलामी तहसीलदार चंद्रशेखर वर्मा की अध्यक्षता मैं बुधवार को की गई जिसमें सरकारी न्यूनतम बोली 18 लाख की शुरुआती से होकर 20 राउंड की बोली में अधिकतम बोली 34 लाख 5 हजार बोलकर वी एस कॉन्टैक्टर रुद्रपुर ने हथिया ली

सार्वजनिक शौचालय की पहली बार हुयी नीलामी 

बताते चले की कोरोना काल से आज तक पार्किंग शुल्क नगर पंचायत द्वारा वसूला जाता था वहीं मछली मंडी बूचड़खाना की वसूली नहीं होती थी सार्वजनिक शौचालय का पहली बार नीलामी हुई

बुधवार को तहसीलदार चंद्रशेखर वर्मा की अध्यक्षता हुआ नगर पंचायत अध्यक्ष सुधा निगम की देखरेख में रुद्रपुर नगर के टैक्सी स्टैंड व अन्य के नीलामी की प्रक्रिया शुरू हुई जिसमें सरकारी बोली 18 लाख रखी गई थी जहां चली 20 राउंड की वोली में V. S कॉन्टैक्टर के प्रोपराइटर विजय शंकर यादव ने अधिकतम वोली वोलकर 34 लाख 5 हजार में टैक्सी स्टैंड का ठीका हथिया लिया वहीं दूसरे नंबर पर जगदंबा इंटरप्राइजेज देवेंद्र नाथ पांडे 34 लाख 1हजार की बोली लगाए थे मछली मंडी की बोली में तीन ठेकेदारों में भाग लिया जिसमें सरकारी न्यूनतम बोली 25 हजार थी जिसमें विशाल कंस्ट्रक्शन के प्रो रामभवन यादव ने 25 हजार 800 सौ,बूचड़खाना की न्यूनतम बोली 25 हजार में शिवम कंस्ट्रक्शन 25.500 सौ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के शौचालय की न्यूनतम बोली 40 हजार के सापेक्ष 41 हजारं बोलकर  राम भवन यादव ने नगर पंचायत भवन के बगल में बने शौचालय की नीलामी 26.5 00 सौ में विशाल कंट्रक्शन, स्टेशन परिसर  के अंदर बने शौचालय राम भवन यादव 26 500 सौ गोला वार्ड मे बथुआ रिवर फ्रंट स्थित वने सार्वजनिक शौचालय को संदीप कुमार ने 21,.500 सौमें प्राप्त किया

अधिशासी अधिकारी नितेश गौरव ने बताया कि सभी की नीलामी 11 महीने के लिए की गई है नीलामी प्रक्रिया विनोद शुक्ला, अयूब खान व नगर पंचायत कर्मी सहित ठेकेदार उपस्थित थी

मंगलवार, 29 अप्रैल 2025

कूट रचित दस्तावेज के सहारे फर्जी पासपोर्ट बनवाने में चार के विरुद्ध पुलिस ने कराया धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने पासपोर्ट कार्यालय लखनऊ से आये पासपोर्ट  सत्यापन में पुलिस ने जांच के उपरांत जाली दस्तावेज के सहारे पासपोर्ट फर्जी पाया जहां उपनिरीक्षक आशीष राय के तहरीर पर पुलिस ने चारों के विरुद्ध जालसाजी व धोखाधड़ी का मुकदमा पंजीकृत कर विधि कार्रवाई कर रही है

सभी नामजद आरोपी वर्तमान समय विदेश में

जानकारी के अनुसार रुद्रपुर नगर के लाला टोली वार्ड निवासी वकील साहनी पुत्र श्री राम वर्ष 2016 में पासपोर्ट आवेदन में अपना जन्म तिथि 10.6.1998 दिखाया था वहीं वर्ष 2004 में कुट रचित पत्रावली कर अपना जन्म तिथि 10.6.19 96 दर्शाया था इसी प्रकार ग्राम महाराजगंज के निवासी धर्मेंद्र यादव पुत्र राम आलम में 20.3. 2020 में पिता व माता तथा जन्म तिथि को कूट रचित कर पत्रावली के सहारे दो पासपोर्ट बनवाया था 

ग्राम पिड़हनी निवासी मंगल यादव पुत्र राजनाथ ने 2014 व 2018 तथा विनोद यादव पुत्र साहब यादव निवासी पिडहनी ने पिता माता का जन्म तिथि को कूट रचित पत्रावली के सहारे दो पासपोर्ट फर्जी तरीके से बनवाया था जिसकी जांच पासपोर्ट कार्यालय लखनऊ से जनपद देवरिया अपर पुलिस अधीक्षक के पास आई थी जिसमें रुद्रपुर कोतवाली के उप निरीक्षक आशीष राय के जांच में उक्त व्यक्तियों का फर्जी दस्तावेज के सहारे पासपोर्ट बनवाना पाया गया जिसके तहत आशीष राय के तहरीर पर पुलिस ने चारों के विरुद्ध 420, 468, 471, 12(1)(B) के तहत मुकदमा पंजीकृत किया 

थाना प्रभारी रणजीत भरोदिया ने बताया कि सभी नामजद आरोपी वर्तमान समय विदेश में है जिसके तहत विधिक कार्रवाई की जा रही है

रविवार, 27 अप्रैल 2025

एक राष्ट्र एक चुनाव पर भाजपा ने किया संगोष्ठी का आयोजन

 भारत के लोकतांत्रिक ढांचे को मजबूत बनाने के लिए वन नेशन वन इलेक्शन जरूरी जयप्रकाश निषाद


रुद्रपुर देवरिया एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर रविवार को लक्ष्मीपुर स्थित आरती मैरिज हॉल में भाजपा नेता संगम धर द्विवेदी की अध्यक्षता में वन नेशन वन इलेक्शन के विघान सभा संयोजक कमलेश सिंह के नेतृत्व में एक राष्ट्र चुनाव विषयक पर संगोष्ठी का का आयोजन हुआ जिसके मुख्य अतिथि जयप्रकाश निषाद में कहा कि भारत के लोकतांत्रिक ढांचे को और अधिक प्रभावशाली एवं संगठित बनाने के लिए वन नेशन वन इलेक्शन जरूरी है इससे धन समय और संसाधनों के बचत के साथ राष्ट्रीय एकता और अखंडता भी सुदृढ़ में होगी

वन नेशन वन इलेक्शन के विघान सभा संयोजक कमलेश सिंह के नेतृत्व में एक राष्ट्र चुनाव विषयक पर संगोष्ठी का आयोजन


निषाद ने  कहा यशस्वी  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' (ONOE) पर काफी जोर दे रहे हैं। बीजेपी ने युवाओं, खासकर पहली बार वोट देने वालों को अपने साथ लाने के लिए इस मुद्दे पर अभियान शुरू करने की योजना बनाई है। उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश में यह अभियान चलाया जाएगा।

सगोष्ठी को पूर्व अध्यक्ष सुभाष चंद्र मद्धेशिया रमेश सिंह जय बहादुर गौतम ने भी संबोधित किया संगोष्ठी में रमाशंकर निषाद गिरीश सिंह जितेंद्र गुप्ता उर्मिला देवी माया विश्वकर्मा कमलेश सिंह राजीव गुप्ता जितेंद्र गुप्ता आदि लोग उपस्थित थे संचालन पकड़ी मंडल अध्यक्ष ऋषि सिंह ने किया

मंगलवार, 22 अप्रैल 2025

एस पी के निर्देश पर रूद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के दो अभियुक्तों पर हुयी गुण्डा एक्ट की कार्यवाही

रुद्रपुर देवरिया अपराध व अपराधियों पर प्रभावी अंकुश व नियंत्रण लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान में रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के दो अभियुक्तो पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है

 पुलिस के अनुसार रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के मिश्रौलिया निवासी दीपक यादव पुत्र छठ्ठू यादव निवासी मिश्रौलिया थाना रुद्रपुर के विरुद्ध अन्तर्गत धारा ¾ उत्तर प्रदेश गुण्डा नियंत्रण अधिनियम 1970 के अंतर्गत कार्यवाही की गयी है इनके विरूद्ध रूद्रपुर कोतवाली मे मु.अ.सं.48/2024 धारा 323,504,506.मुअ.सं. 384/2022 धारा 323 504,506,147,395 मु.अ.स- 37/2022 धारा 325,504,506,147,395 थाना सुरौली,तथा मु0अ0सं0- 288/2025 धारा 191(2),115(2),352,351(2) बीएनएस थाना कोतवाली मे पंजीकृत है

 दूसरा रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम  शिवपुर टोला गनेशपुर निवासी प्रदीप यादव पुत्र बाबूराम यादव पर जिनके विरुद्ध रुद्रपुर कोतवाली में.मु0अ0सं0- 393/2024 धारा 191 (2),115(2),352,351(2) 2.मु0अ0सं0- 214/2023 धारा 323,427,452,504,506 के तहत मुकदमा पंजीकृत है

लगन के मौसम को लेकर चौराहों पर लग रहा है घंटों जाम

जाम व अतिक्रमण को लेकर पुलिस  प्रशासन वनी मुक दर्शन

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर नगर फिर एक बार अतिक्रमण के चपेट में आ गया जिससे चौराहो पर  अतिक्रमण के चलते लगन के मौसम को लेकर चौराहा पर घंटों जाम लग जा रहा है जिसको लेकर पुलिस व प्रशासन मूकदर्शक बनी हुई है

 मंगलवार  को लगन तेज होने के नाते नगर में आवागमन को लेकर भीड़ लगी रही जहां खजुआ चौराहा बस स्टेशन इमामबाड़ा चौराहा जामुन चौराहा सेमरौना पर गाड़ियों का जाम लगा रहा ई रिक्शा के बेतरकीव चलने से जाम झाम में बदल गया जहां सूचना मिलने के वाद पुलिस चौराहों पर पहुंचकर घंटों जाम हटाने में लगी रही 

आई ए एस ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्रुति शर्मा के जाने के वाद नगर पुनः अतिक्रमण की चपेट से 

बताते चलें कि इसके पूर्व आई ए एस ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्रुति शर्मा की हनक इस तरह बरकरार था कि पूरा नगर अतिक्रमण की चपेट से बाहर हो गया था और आवागमन सुचार रूप से हो रहा था

एसडीएम श्रुति शर्मा सुबह नगर भ्रमणकर चौराहों की स्थिति का आकलन कर नगर पंचायत को फटकार लगाया करती थी अब उनके जाने के बाद पुलिस प्रशासन सुस्त हो गई है वही नगर पंचायत भी अतिक्रमण को लेकर मौन धारण कर ली व्यापारियों व समाजसेवियों का कहना है कि एस डी एम पुलिस व नगर पंचायत के साथ बैठक कर पुनः नगर को अतिक्रमण से मुक्त करावे

चौराहों पर प्याऊ न होने से गर्मी में राहगीरो के तर नहीं हो पा रहे हैं कंठ

न.प. द्वारा नगर में लगाए गए वॉटर कूल वर्षों से खराब

मनोज रूगंटा

पंचायत द्वारा नगर के सार्वजनिक चौराहा पर अब तक  नहीं लगाया गया प्याऊ

रुद्रपुर देवरिया सरकार द्वारा एक तरफ हीट वेव से बचने के लिए सुरक्षित उपाय बता रही है वहीं इस भीषण गर्मी में नगर के चौराहा पर कोई प्याऊ नहीं लगाया गया है  नगर पंचायत द्वारा लगाए गए वॉटर कूल वर्षों से खराब है जिस पर घास फुस जम गए हैं

इस साल गर्मी ने समय से पहले ही दस्तक दे दी  भगवान भास्कर रौद्र रूप धारण किए हुए हैं। सुबह आठ बजे से ही चटक धूप का अहसास होने लगता है। दोपहर 12 बजते ही लोगों के कंठ सूखने लगते हैं। ऐसे में राहगीर प्यास बुझाने के लिए आसपास प्याऊ खोजते हैं लेकिन नगर पंचायत द्घारा  कहीं भी प्याऊ नहीं लगाया गया  हैंडपंप पर नजर दौड़ाये  दूर-दूर तक लोगों को पेयजल के स्रोत दिखाई नहीं देते हैं। कही-कही लगा इंडिया मार्का  पंप केवल शोपीस बने हैं  राहगीर दुकानों पर बिक रहे पानी पाउच को खरीदते को मजबुर है नगर पंचायत द्वारा नगर के सार्वजनिक चौराहा पर अब तक प्याऊ  नहीं लगाया गया 

नगर पंचायत द्वारा बर्षो पहले वाटर कूल बथुआ रीवर फ्रंट थाना रोड तहसील बस स्टेशन दुग्धेश्वर नाथ मंदिर सहित आधा  दर्जन जगहों पर लगाए गए थे जो आज खराव अवस्था में है जिस पर घास फूस तक जाम गए हैं


रुद्रपुर के दो मंदिरों का 187.87 की लागत से बदलेगा स्वरूप

 रुद्रपुर नगर के दुर्गा मंदिर सौंदरीकरण के लिए 91.67 लाख. तथा माता करमेल देवी स्थान  के लिए 96.20 लाख की हुई स्वीकृत

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया वित्तीय वर्ष 2023-24 एवं 2024- 25 के अंतर्गत उत्तर पर्यटन विभाग द्वारा रुद्रपुर नगर क्षेत्र के दो मंदिरों के सौंदरीकरण के लिए 187.87 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है

यह  जानकारी क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी गोरखपुर मंडल रविंद्र कुमार ने देते हुए बताया कि रुद्रपुर स्थित मां दुर्गा मंदिर के सौंदर्यकरण के लिए 71.67लाख रुपए रुद्रपुर करमेल बनरही स्थित माता करमेल मंदिर स्थान के लिए 96.20 लाख की स्वीकृत प्रदान  हुआ है इससे धार्मिक स्थलों का स्वरूप बदलेगा

यू पी एस सी मे 554 वी रैंक पाकर विमलेश ने किया क्षेत्र का नाम रोशन

प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर सूरजकुंड गोरखपुर तथा ग्रेजुएशन इलाहाबाद पी एचडी दिल्ली यूनिवर्सिटी से किया

रुद्रपुर मदनपुर नगर पंचायत  के वार्ड नं 2 मठिया तिवारी, निवासी विमलोक तिवारी पुत्र रमेश तिवारी ने UPSC 2024 परीक्षा में 554 वीं रैंक प्राप्त कर जनपद व क्षेत्र का नाम रोशन किया

विमलेश तिवारी शुरू से पढ़ने में मेधावी रहे जिनकी शिक्षा सरस्वती शिशु शिक्षा मंदिर सुरजकुंड गोरखपुर तथा ग्रेजुएशन इलाहाबाद व पी एच डी की डिग्री दिल्ली यूनिवर्सिटी से प्राप्त की जिसमें असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्य करते हुए यू पी एस सी की तैयारी की

विमलेश तिवारी सफलता का श्रेय माता पिता भाई व गुरजन को दिया

विमलेश तिवारी सफलता का श्रेय पिता रमेश तिवारी व माता शीला देवी भाई आलोक तिवारी जसलोक तिवारी व गुरजन को दिया

रमेश तिवारी रुद्रपुर में एक प्रतिष्ठित केराना व्यवसायी है

रुद्रपुर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि छठठे लाल निगम मदनपुर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अली आजम शेख पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि वीरेंद्र शर्मा राजेंद्र शर्मा व्यापार मंडल अध्यक्ष झजहार खाँ अतीक खान विपिन शर्मा शुभम मोदनवाल कार्तिकेय मणि त्रिपाठी ने  बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए एक प्रेरणा वताया

सोमवार, 21 अप्रैल 2025

चार कि.मी विद्युत तार चोरी जे.ई के तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

कोइलगड़हा  से देवरिया तक लगभग दस किमी. आठ वर्ष से हाइ टेशन की लाइन है निष्क्रिय,तार नदारत

रूद्रपुर देवरिया  रुद्रपुर नगर के अवर अभियंता राजा प्रसाद के तहरीर पर सुरौली  पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर छानबीन कर रही है 

अवर अभियन्ता राजा प्रसाद ने दिए गए तहरीर में कहां ग्राम इमलिया वारी  से भुतईया वारी कोइलगड़हा भट्ठा तक रुद्रपुर विद्युत सप्लाई हेतु 85 पोल लगा था नई लाइन बनने से लगभग एक साल से इस पर सप्लाई बंद है जहां अज्ञात चोरों द्वारा तार काटकर चुरा ले गये गया जिसकी कीमत लाखों में है

जांच में और भी तार चोरी का खुल सकता है पोल

मालूम हो कि वर्ष 2016-17 में देवरिया 132 पावर ग्रिड से रुद्रपुर बिजली घर तक 33/11 की नई लाइन लगभग ढाई करोड़ के लागत से बनाई गई थी जिसका टेंडर अधीक्षण अभियंता कार्य मंडल गोरखपुर से एक कार्य दायी संस्था को हुआ  जिसका हैंडोवर तत्कालीन जेई व एस डीओ के द्वारा लिया गया था जिस पर सप्लाई  क़ुछ माह तक चली और वन्द हो गयी जहा पुराने ही लाइन से आज तक काम चलाया जा रहा है जो आज भी लाइन निष्क्रीय  है जिस पर लाखों का लगा तार जगह जगह नही है अगर इसकी जांच की जाए तो और भी तार चोरी होने की संभावना उजागर हो सकती है

गुरुवार, 17 अप्रैल 2025

पुलिस अधीक्षक का चला तबादला एक्सप्रेस 38 निरीक्षक व उपनिरीक्षको का वदला कार्यक्षेत्र

यू पी 112 के प्रभारी रणजीत सिंह भदोरिया बने रुद्रपुर थाना प्रभारी

मनोज रूंगटा

पुलिस अधीक्षक अपने आने के बाद पहली बार इतने वडे पैमाने मे थानाध्यक्षों के कार्यक्षेत्र में किये फेरबदल 

रूद्रपुर देवरिया पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर की चलाए गए तबादला एक्सप्रेस में 38  निरीक्षक व उप निरीक्षको का तबादला किया गया जिसमें कईयो को कुर्सी मिले तो कइयो की कुर्सी छीन गई पुलिस अधीक्षक अपने आने के बाद पहली बार इतने वडे  थानाध्यक्षों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किए हैं।

 जिसमे यूपी 112 के प्रभारी रणजीत सिंह भदौरिया को प्रभारी निरीक्षक रुद्रपुर रुद्रपुर रतन कुमार पांडेय को एसएसआई सदर कोतवाली बनाया गया है।

मदनपुर के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक गौरी बाजार ,वरिष्ठ उप निरीक्षक महुआडीह अनिल कुमार प्रभारी निरीक्षक मदनपुर वनाया गया

प्रभारी निरीक्षक मईल अमित कुमार राय को प्रभारी निरीक्षक महुआडीह बनाया गया है। प्रभारी स्वाट नवीन चौधरी को थानाध्यक्ष बनकटा, प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह को रामपुर कारखाना से प्रभारी निरीक्षक भटनी, प्रभारी मानीटरिंग सेट गोरखनाथ सरोज को प्रभारी निरीक्षक रामपुर कारखाना बनाया गया है।

 इसी तरह प्रभारी निरीक्षक श्रीरामपुर कल्याण सिंह सागर को प्रभारी निरीक्षक मईल, पीआरओ एसपी कपिलदेव चौधरी को प्रभारी निरीक्षक श्रीरामपुर, प्रभारी निरीक्षक बनकटा संतोष कुमार को प्रभारी निरीक्षक सलेमपुर, थानाध्यक्ष बरियारपुर कंचन राय को थानाध्यक्ष मईल, पुलिस लाइन से उप निरीक्षक त्रिवेंद्र कुमार मौर्य को थानाध्यक्ष बरियारपुर, एसएसआई बघौचघाट प्रदीप अस्थाना को बघौचघाट में ही थानाध्यक्ष बनाया गया है। थानाध्यक्ष खुखुंदू दिग्विजय सिंह को पुलिस लाइन, थानाध्यक्ष गौरीबाजार दिनेश मिश्र को प्रभारी एएचटीयू, थानाध्यक्ष  इसी तरह प्रभारी सीटीसी सेल सादिक परवेज को सर्विलांस का प्रभार भी दिया गया है। लार से निरीक्षक रामबचन यादव को यूपी 112, अपराध शाखा से रामविलास यादव को प्रभारी मानीटरिंग सेल, सलेमपुर से इंस्पेक्टर टीजे सिंह को अपराध शाखा, चौकी प्रभारी बैतालपुर धर्मंद्र सिंह को एसएसआई सलेमपुर, दीपक पटेल को गौरीबाजार से चौकी प्रभारी सतरांव, रुद्रपुर से दारोगा झिन्नेलाल को थाना श्रीरामपुर, सुरौली से अरविंद यादव को थाना खामपार, नितीन यादव को खुखुंदू, पुलिस लाइन से गोपाल राजभर को वरहज पुलिस लाइन से शुभम कुमार सिंह को थाना तरकुलवा, चौकी प्रभारी भागलपुर महेंद्र कुमार को पीआरओ एसपी, कुंदन पटेल को कोतवाली, मनोज कुमार उपाध्याय को तरकुलवा से चौकी प्रभारी भटनी, रंजीत कुमार सिंह को मईल से चौकी प्रभारी भवानी छापर बनाया गया है। इसी तरह पुलिस लाइन से रामप्रकाश यादव को चौकी प्रभारी देवरहा बाबा, सलेमपुर से सरोजनी वर्मा को चौकी प्रभारी बैतालपुर, अमित कुमार सिंह को चौकी प्रभारी सतराव थाना वंरहज कोमल पांडेय को तरकुलवा से महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, सुमित कुमार राय को चौकी प्रभारी खरवनिया से चौकी प्रभारी भागलपुर, सौरभ सिह को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी जेल,मंजू कुमारी को कोतवाली से चौकी प्रभारी निर्भया बूथ, प्रेम शंकर दुबे को लार से चौकी प्रभारी भुजौली, अभिषेक कुमार तिवारी को चौकी प्रभारी हेतिमपुर, अश्वनी कुमार प्रधान को भटनी से प्रभारी मीडिया सेल, दीपक कुमार चौकी प्रभारी नवलपुर को प्रभारी स्वाट बनाया गया है।

मंगलवार, 15 अप्रैल 2025

अखिलेश प्रताप सिंह ने किया पिड़रा पुल के एप्रोच का निरीक्षण

कहा- तीन साल वीत गया डबल इंजन की सरकार नहीं करा पाई एप्रोच पर वोल्डर की पिचिंग

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ मंगलवार को रूद्रपुर करहकोल मार्ग पर गोर्रा नदी स्थित पिड़रा पुल के धसे  एप्रोच का निरीक्षण किया और कहा कि तीन साल बीत गए बरसात का समय आने वाला है भाजपा की डबल इंजन की सरकार अभी एप्रोच के सुरक्षार्थ कोई ठोस कार्य नहीं कर पाई केवल कोरम पुरा किया जाता है और उनके प्रतिनिधि समय आने पर पुल का निरीक्षण कर अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाकर पल्ला झाड़ लेते हैं

एक माह के अन्दर एप्रोच पर ठोस  कार्य शुरू नहीं होता है तो हम कार्यकर्ताओं व दोआवा के जनता के साथ आंदोलन को बाध्य होंगे

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा केवल कागज में लॉलीपॉप दिखाया जा रहा है जहां रुद्रपुर कछार क्षेत्र की स्थिति बद से वदतर हो गयी  है कोई भी बंधा ठीक ढंग से मरम्मत नहीं हुआ जहां अधिकारियों द्वारा  कार्य का कोरम पूरा किया जा रहा है उन्होंने कहा कि तीन साल बीतने को हो गया अभी तक पिड़रापुल धसे एप्रोच की बोल्डर पिचिंग नहीं हो पायी अगर पानी का जलस्तर बढ़ा तो पिड़रा मार्ग कटने से कोई नहीं रोक सकता 

पूर्व विधायक ने अधिकारियों की लापरवाही  बताते हुए बताते हुये सरकार की कमी वतायी और कहां की बरसात के पूर्व अगर एप्रोच पर ठोस  कार्य शुरू नहीं होता है तो हम कार्यकर्ताओं व दोआवा के जनता के साथ आंदोलन को बाध्य होंगे

सोमवार, 14 अप्रैल 2025

धूमधाम से मनी डा.अंबेडकर जयंती ,नगर मैं निकला जुलूस हजारों की संख्या में बच्चे महिलाएं पुरुष रहे शामिल

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से मनाई गई इस दौरान नगर में प्रभात फेरी निकाली गई जिसमें हजारो की सख्या मे बच्चों से लगाए महिलाएं तक सम्मिलित थी जो बाबा साहब अमर रहे जय भीम का नारा लगाते रहे विधायक जयप्रकाश निषाद में अंबेडकर चौराहे पर बाबा भीमराव अंबेडकर के मूर्ति पर माल्यापर्ण  कर केक काटते हुए उपस्थित लोगों का मुंह मीठा कराया तथा उनके जीवनी पर प्रकाश डाला

सोमवार को रुद्रपुर तहसील सभागार में एस डी एम हरिशंकर लाल तहसीलदार चंद्रशेखर वर्मा नायव तहसीलदार अनिल तिवारी शिवेंद्र कौन्डिल सहित राजस्व कर्मियों ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण किया तथा एक गोष्ठी के दौरान बाबा साहब के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला

रूद्रपुर अंबेडकर चौराहे एक जुलूस (प्रभात फेरी) गाजे वाजे के साथ निकाला गया जिसका शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष सुधा निगम प्रतिनिधि छठठे लाल निगम ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर जुलूस को रवाना किया 

विधायक जयप्रकाश निषाद ने केक काटकर लोगों को कराया मुंह मीठा


जुलूस नगर के प्रमुख मार्ग होते हुए पुनः अंबेडकर चौराहा पहुंचा जहां मिष्ठान वितरण किया गया विधायक जयप्रकाश निषाद द्वारा बाबा के चित्र पर माल्यार्पण कर के काटते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला और कहा कि भीमराव अंबेडकर का जीवन कठिनाइयों से भरा था लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी और अपनी मेहनत से देश की सबसे बडे  कानून विशेषज्ञ और समाज सुधारक बने बाबा साहब का संघर्ष और सफलता आज भी लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत है व गरीब की अधिकारो के लिए लड़ाई लड़ी बल्कि वह महिलाओं के अधिकारों के लिए सवसे हिमायती थे 

अंबेडकर जयंती पर समाजसेवी मनमथ त्रिपाठी सभासद उपेंद्र मास्टर रामप्रवेश भारती जितेंद्र गुप्ता जय बहादुर गौतम शशांक शेखर गुप्ता लल्लन गुप्ता आदि लोग उपस्थित थे

सुरक्षा की दृष्टि से क्षेत्राधिकारी अंशुमन श्रीवास्तव थाना प्रभारी रतन पांडे एस आई शिवम तिवारी धर्मेंद्र कुमार आशीष राय टाउन इंचार्ज संदीप सिंह आदि पुलिसकर्मी लगे थे


रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कटाई में  विधान परिषद सदस्य डा रतन पाल सिंह ने डॉ भीमराव अंबेडकर  के मूर्ति पर पुष्प आर्पित कर श्रद्धांजलि दी 

इस दौरान जिला पंचायत सदस्य सुनील निषाद रामलक्षन मंडल  मंडल अध्यक्ष वैभव सिंह रमाशंकर निषाद अनुपम सिंह  मिथिलेश मौर्य प्रहलाद मौर्य  प्रधान राम दिन गौतम पूर्व प्रधान श्री वीरेंद्र प्रजापति विनोद निषाद अमरजीत भारती, हरेंद्र निषाद ज रेखा गौतम दिनेश यादव  राम नयन यादव रजत सिंह  रोशन सिंह अवधेश निषाद आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे

 रुद्रपुर व बरहज विधानसभा के पूर्व विधायक विधायक पं सुरेश तिवारी ने अपने समर्थकों के साथ  ग्राम तिवई में बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी चित्र पर माल्यार्पण किया और उनके विचारों पर प्रकाश डाला इस दौरान कामेश्वर पांडेय ,बिपुल दुबे  मोनू ,व ग्राम प्रधान शेषनाथ यादव उपस्थित थे

रविवार, 13 अप्रैल 2025

दो दिन पूर्व मिली मंद बुद्धि लड़की को पुलिस ने मिलाया परिजनो से

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर नगर के दुग्धेश्वर नाथ मंदिर परिसर पर शुक्रवार को मिली मंदबुद्धि की लड़की को सी-प्लान एप सोसल मीडिया व अन्य इलेक्ट्रानिक माध्यमों के जरिये रविवार को परिजनों से मिलाया पारिजनो ने पुलिस को साधुवाद दिया

बताते चले की दूग्धेश्वर नाथ मंदिर के पास शुक्रवार को एक मंदबुद्धि लड़की मिली जिसे पुलिस अपने निगरानी में लेकर सुरक्षार्थ महिला आरक्षी के साथ भेजकर वन स्टाप भेज दिया तथा गुमशुदा लड़की की पहचान हेतु सी-प्लान एप सोसल मीडिया व अन्य इलेक्ट्रानिक माध्यमों के जरिये प्रचार प्रसार कराया जा रहा था 

 आज रविवार को गुमशुदा लड़की की पहचान अंकिता गौड़ पुत्री साहेब गौड़ सा पाण्डेयपार थाना गगहा जनपद गोरखपुर के रूप में हुई  तो पुलिस ने गुमशुदा के परिजनों को अवगत कराते हुये वन स्टाप सेंटर में अभिरक्षित अंकिता गौड़ को उनके परिजन माता मंजू गौड़ पत्नी साहेब गौड़ को सुपुर्द किया 

 अंकिता गौड़ के परिजन ने खुशी जाहिर करते हुये  पुलिस को साधुवाद दिया

एम एल सी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अंबेडकर जयंती के पूर्व संध्या पर चलाया स्वच्छता अभियान

 मनोज रूंगटा

रूद्रपुर देवरिया भाजपा द्वारा चलाए जा रहे  "डॉ अम्बेडकर सम्मान अभियान"के अंतर्गत बाबा साहव डॉ भीमराव अंबेडकर की  जयंती के पूर्व संध्या पर पकड़ी मंडल के ग्राम तिवई स्थित अम्बेडकर जी की प्रतिमा एवं स्मारक स्थल पर स्वच्छता का कार्य  विधान परिषद सदस्य डॉ रतन पाल सिंह व भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया

 स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में पकड़ी मंडल अध्यक्ष ऋषि सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष कमलेश सिंह  भाजयुमो के नगर अध्यक्ष शिवम श्रीवास्तव रामकुमार सिंह बसंत निषाद शक्ति केंद्र संयोजक परशुराम निषाद  बूथ अध्यक्ष  प्रभु निषाद रणविजय सिंह ग्राम प्रधान सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे

वार्षिक अंकपत्र व पुरस्कार पाकर छात्रो के खिले चेहरें

रूद्रपुर देवरिया महाराणा प्रताप  पब्लिक स्कूल मे वार्षिक अंकपत्र व पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया मदन उपाध्याय  ने अतिथियों का माल्यार्पण कर अंग वस्त्र प्रदान कर किया स्वागत 

मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने कहा कि" अपनी कक्षाओं में स्थान पाने वाले छात्र /छात्राओं को ऐसे मंच से पुरस्कृत  से विद्यालय के सभी छात्र/छात्राओं  का मनोबल बढ़ता है। दीपेंद्र सिंह ने कहा गया कि  छात्र /छात्राओं के जीवन का सर्वांगीण विकास करने में विद्यालय के शिक्षक की भूमिका अग्रणी होती है जय बहादुर गौतम जी ने सभी बच्चों के उज्वल भविष्य की कामना किया।

आतिथियो द्वारा विद्यालय के सभी कक्षाओं में प्रथम , द्वितीय , व तृतीय स्थान पाने वाले छात्र/ छात्राओं को अंक पत्र, मेडल व ट्राफी देकर उनको सभी अतिथियों के द्वारा सम्मानित किया गया कार्यक्रम में  भाजयुमो के नगर अध्यक्ष शिवम् श्रीवास्तव दीपक सिंह रामप्रवेश पटेल अभिषेक गांधी,अभिमन्यु शर्मा रामाशीष विश्वकर्मा , सबेरे आलम सम सुज्जमा  विनय निगम नथुनी यादव रजनी वर्मा , सतीमा सिंह, सभया प्रजापति , खूबशू ,निशा, खुशी , पूनम सहित विद्यालय के सभी छात्र /छात्राएं अभिभावक,उपस्थित थे                      

संसार का सबसे बड़ा धन माता-पिता का आशीर्वाद. कथा व्यास. हरिमंगल पाराशर जी महराज

मानव जीवन में संतों का दर्शन और भगवान की कथा का वताया महत्व

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया डी. एन. इंटर कालेज के प्रांगण मे चल रहे नव दिवसीय श्रीमद भागवत कथा के पांचवे दिन हरिमंगल पाराशर ने मानव जीवन में संतों का दर्शन और भगवान की कथा का महत्व बताया।और कहा कि मानव जीवन में संतों का दर्शन और भगवान की कथा का श्रवण सबसे दुर्लभ और महान कृपा है। यह केवल भाग्यशाली लोगों को ही प्राप्त होता है। संसार में धन, पद और प्रतिष्ठा का होना विशेष बात नहीं है। ये सब नश्वर हैं। धर्म के मार्ग पर चलना, अपने कर्तव्यों का पालन करना और जीवन को आध्यात्मिक दिशा में मोड़ना महत्वपूर्ण है।

महाराजजी ने कहा कि रावण जैसे विद्वान, जिसे समस्त वेदों का ज्ञान था। उसका पतन इसलिए हुआ, क्योंकि उसने धर्म का पालन नहीं किया। ज्ञान, शक्ति और सामर्थ्य होने के बावजूद, जब जीवन में धर्म का अभाव होता है तो विनाश निश्चित है। सच्ची शिक्षा वहीं है जो संस्कार दें, चरित्र निर्माण करें और परिवार, संस्कृति व समाज से जोड़ कर रखे। संसार का सबसे बड़ा धन भौतिक वस्तु नहीं, बल्कि माता-पिता का आशीर्वाद है। उनके स्नेह और आशीर्वाद में वह शक्ति है जो जीवन की सबसे कठिन राहों को भी आसान बना सकता है। हमें गर्व होना चाहिए अपनी जड़ों पर, अपनी मातृभाषा पर और उस धर्म पर जो वसुधैव कुटुम्बकम् की भावना से सबको जोड़ता है। अयोध्या की धरती से पधारे पूज्य प्रभाकर दास के सानिध्य में आयोजित भागवत कथा का रसपान हो रहा है

कथा में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष छठठे लाल निगम नगर पंचायत अध्यक्ष  सुधा निगम मीरा जैसवाल सरवन वर्मा अरुण मद्धेशिया दीपक जायसवाल आदि हजारों श्रद्धालु उपस्थित होकर कथा का रसपान किया

एम फार गोल्ड के लक्ष्य पर काम कर रहा संजीव सिंह आर्चरी एकेडमी एस डी एम

मनोज रूंगटा

फस्ट जिला तीरंदाजी चैंपियनशि प्रतियोगिता का तीर चला कर कोतवाल ने किया उद्घघाटन

रूद्रपुर देवरिया रूद्रपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम कन्होली स्थित श्री नेत ग्लोबल स्कूल में स्टेट बैंक रुद्रपुर व जिला तीरंदाजी संघ, देवरिया के तत्वावधान में संजीव सिंह तीरंदाजी संस्थान ट्रस्ट द्वारा  प्रथम देवरिया जिला तीरंदाजी चैंपियनशिप का आयोजन किया गया जिसका शुभारम्भ थाना प्रभारी रुद्रपुर रतन शंकर पांडेय व गेस्ट ऑफ ऑनर नायब तहसीलदार अनिल तिवारी ने में तीर चला कर किया। 

 मुख्य अतिथि एसडीएम हरिशंकर लाल ने कहा कि एम फार गोल्ड के लक्ष्य पर  संजीव सिंह आर्चरी एकेडमी कार्य कर रहा है जो आने वाले 2028 के ओलंपिक में तीरंदाजी में गोल्ड आएगा।नर्सरी के प्रशिक्षु तीरंदाजी देखकर एसडीएम ने काफी प्रशंसा की

तीरंदाजी प्रतियोगिता के परिणाम में कंपाउड ब्वाय में प्रथम अंकुश यादव , (166), अभिनव सिंह द्वितीय (149), हिमांशु कुमार तृतीय (146) रहे।

 अंडर-8 गर्ल्स में लिप सिंह प्रथम (150), श्रेया प्रजापति (142)द्वितीय, आरोही विश्वकर्मा (140) तृतीय स्थान पर रहे।

 अंडर - 10 व्वाय में अयांश पाण्डेय (172) प्रथम, वेदांश सिंह (160) द्वितीय, हिमांशु कुमार (153) तृतीय स्थान पर रहे। अंडर-10 गर्ल्स रिकर्व में याश्री (164) प्रथम, अलायशा त्रिपाठी (162) द्वितीय, आराध्या पाण्डेय (158) तृतीय स्थान पर रहे।

अंडर 10 कंपाउंड ब्वाय में उत्कर्ष प्रजापति (301) प्रथम, शशांक यादव (301) द्वितीय स्थान पर रहे।

अंडर 13 रिकर्व गर्ल्स में प्रज्ञा सिंह (310) प्रथम, अंशिका कुमारी (260) द्वितीय, नासरीन (217) तृतीय स्थान पर रहे।

अंडर - 13 ब्वाय रिकर्व में आलोक गुप्ता (355) प्रथम, प्रभात सिंह (311) द्वितीय, प्रवीन सिंह (306) तृतीय स्थान पर रहे।

अंडर-13 ब्वाय कंपाउंड में देव विश्वास 299 प्रथम, अंश सिंह 243 द्वितीय स्थान पर रहे।

अंडर-13 गर्ल्स कंपाउंड में अंशिका पटेल (264) प्रथम, शिखा शर्मा (244) द्वितीय, अदिति पाण्डेय ॥९१) तृतीय स्थान पर रही। अंडर 17 में अतुल धर द्विवेदी (254) प्रथम स्थान पर रहे।सीनियर कंपाउड (50 मी. में अनामिका त्रिपाठी (273) प्रथम, अनुष्ठा सिंह (255) द्वितीय, संगिनी त्रिपाठी (143) तृतीय स्थान पर रही।

 चैंपियनशिप में तीरंदाज संजीव कुमार सिंह, तीरंदाजी संघ के सचिव अभिषेक रूपक, गेम टीचर उदयभान सिंह राजेश राय, अनिल सिंह, खड्ग बहादुरसिंह, संकट मोचन चतुर्वेदी, स्पॉन्सर एसबीआई विजय कुमार गुप्ता आदि उपस्थित रहे।अंत में प्रधानाचार्या डा० मधु सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन  किया

शनिवार, 12 अप्रैल 2025

श्रीनेत ग्लोबल स्कूल में प्रथम जिला तीरंदाजी चैंपियनशिप का आयोजन आज

रूद्रपुर देवरिया. रविवार को संजीव सिंह तीरंदाजी संस्थान ट्रस्ट द्वारा श्री नेत ग्लोबल स्कूल, ग्राम कन्हौली  में प्रथम जिला तीरंदाजी चैंपियनशिप का आयोजन किया जायगा

यह जानकारी  मानद सेक्रेटरी जनरल अभिषेक रूपक ने देते हुये बताया कि टूर्नामेंट अंडर 8/10/13/15/17 आयु वर्ग के लड़कियों और लड़कों, सब जूनियर अंडर 19, यूथ अंडर 21 और सीनियर्स के लिए भारतीय, रिकर्व और कंपाउंड डिवीजन में आयोजित किया जाएगा।जिसके मुख्य अतिथि एसडीएम रुद्रपुर हरिशंकर लाल व  विशिष्ट अतिथि सीओ अंशुमान श्रीवास्तत होगे

 ओलंपियन अर्जुन व द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता संजीव सिंह ने कहा कि इससे देवरिया के सभी आयु वर्ग के तीरंदाजों को यूपी स्टेट चैंपियनशिप के लिए तैयारी करने और प्रदर्शन करने का प्रोत्साहन मिलेगा।जून और जुलाई माह में जिला तीरंदाजी संघ देवरिया द्वारा मिनी एवं सब जूनियर राज्य चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा।

हनुमान जन्मोत्सव पर नगर में निकली भव्य शोभा यात्रा

रुद्रपुर देवरिया विश्व हिंदू परिषद एंव बजरंग दल के तत्वावधान मे रुद्रपुर नगर में श्री हनुमान जी महाराज जन्मोत्सव पर एक भव्य शोभायात्रा निकाली गयी शोभा यात्रा मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सह संगठन मंत्री  दीपेश जी  बजरंग दल के प्रांत संयोजक दुर्गेश प्रताप राव के नेतृत्व में नगर के बस स्टेशन इमामबाड़ा चौराहा,खजुहा चौराहा आदर्श चौराहा सेमरौना जमुनी चौराहा सहित प्रमुख मार्गो स निकाला गया जहां श्रद्धालुओं ने श्री हनुमान जी पर पुष्प वर्षा किया इस दौरान झांकी भी निकाली गई 

शोभायात्रा में नगर मंडल अध्यक्ष दिलीप जायसवाल भाजयुमो के अध्यक्ष शिवम श्रीवास्तव अभी गुप्ता मनीष गुप्ता अंशुल त्रिपाठी विभाग मंत्री अंकुर सिंह श्रीनेत, दीपेंद्र, शिवम्  मनोज भीम सोनकर अभिमन्यु , अभिषेक  कुलदीप  दिव्यांशु, मनोज  सन्तोष दीपक जायसवाल जोगेश, आदित्य राज ,जय बहादुर गौतम, अरविन्द शुक्ला मदन उपाध्याय, निखिल , सत्यम  अमन निषाद, बालमुकुंद शुक्ला आदि हजारो कार्यकर्ता उपस्थित थे

थाना समाधान दिवस में 21 शिकायतें पहुंचीं, पांच का मौके पर निस्तारण

रुद्रपुर (देवरिया)। शासन की मंशा के अनुरूप आमजन की शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए शनिवार को रुद्रपुर सर...